RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 झीलों की नगरी

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 झीलों की नगरी Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 Hindi Solutions Chapter 3 झीलों की नगरी

RBSE Class 4 Hindi झीलों की नगरी Textbook Questions and Answers

सोचें और बताएँ - 

प्रश्न 1. 
अरावली पर्वत के बीच कौन-सा शहर है?
उत्तर :
अरावली पर्वत के बीच में उदयपुर शहर बसा हुआ है। 

प्रश्न 2.
नेहरू उद्यान कहाँ है? 
उत्तर :
नेहरू उद्यान फतहसागर झील के बीच में है। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 झीलों की नगरी

प्रश्न 3. 
चेतक घोड़े पर सवार महाराणा प्रताप की प्रतिमा कहाँ है? 
उत्तर :
चेतक घोड़े पर सवार महाराणा प्रताप की प्रतिमा मोती मगरी नामक स्थान पर स्थित है। 

लिखें - 

प्रश्न 1.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करें। 
(राष्ट्रप्रेम, सौर वेधशाला, प्रताप गौरव केन्द्र, नीमजमाता) 
(अ) फतहसागर झील में उत्तर की ओर एक ............ बनी है। 
(ब) इससे दर्शकों में ....... की भावना का संचार होता है। 
(स) पहाड़ी पर ........... का मन्दिर है। 
(द) पहाड़ी के पीछे .............. बना हुआ है। 
उत्तर :
(अ) सौर वेधशाला 
(ब) राष्ट्रप्रेम 
(स) नीमजमाता 
(द) प्रताप गौरव केन्द्र। 

प्रश्न 2. 
सही उत्तर का क्रमाक्षर कोष्ठक में लिखें - 
(क) राजस्थान का कश्मीर कहा जाता है- 
(अ) जयपुर 
(ब) जोधपुर 
(स) उदयपुर 
(द) अजमेर। 
उत्तर :
(स) उदयपुर। 

(ख) महाराणा प्रताप के घोड़े का नाम था - 
(अ) मोती 
(ब) चेतक 
(स) अश्व 
(द) भोलू।
उत्तर :
(ब) चेतक। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 झीलों की नगरी

प्रश्न 3. 
सौर वेधशाला में क्या होता है? 
उत्तर :
सौर वेधशाला में वैज्ञानिकों द्वारा सूर्य की गतिविधियों का अध्ययन किया जाता है। 

प्रश्न 4. 
मोती मगरी परिसर में किन-किन की प्रतिमाएँ हैं? 
उत्तर :
मोती मगरी परिसर में चेतक पर सवार महाराणा प्रताप, हकीम खाँ सूरी, भामाशाह, भीलू राणा, पूंजा, मन्ना और झाला की प्रतिमाएँ हैं। 

प्रश्न 5. 
महाराणा प्रताप की प्रतिमा 57 फीट ऊँची ही क्यों है?
उत्तर : 
महाराणा प्रताप का सत्तावन वर्ष की आयु में स्वर्गवास होने की याद दिलाने के लिए यह प्रतिमा 57 फीर ऊँची ही है। 

प्रश्न 6. 
शिल्पग्राम में क्या-क्या होता है?
उत्तर :
शिल्पग्राम में लोककलाओं के विकास के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दिसम्बर में आयोजित मेले में लोक कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते हैं। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 झीलों की नगरी

प्रश्न 7. 
बच्चों की रेल कौनसे बाग में चलती है? 
उत्तर :
बच्चों की रेल गुलाब बाग में चलती है। 

भाषा की बात - 

एक ही प्रत्यय लगाकर बहुवचन बनवाएँ - 

एकवचन - बहुवचन 

  • सहेली - सहेलियाँ 
  • लड़की .............
  • रोटी ...............
  • दवाई ..............

उत्तर : 
लड़कियाँ, रोटियाँ, दवाइयाँ। 

यह भी करें - 

झीलों की नगरी में - 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 झीलों की नगरी 7

दर्शनीय स्थल के नाम कहाँ स्थित है
1. नेहरू उद्यान फतहसागर के बीच
2. सौर वेधशाला फतहसागर झील में उत्तर की ओर
3. महाराणा प्रताप की 57 फीट ऊँची प्रतिमा प्रताप गौरव केन्द्र में
4. शिल्पग्राम सज्जनगढ़ किले के पश्चिम में

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 झीलों की नगरी

अपनों से बड़ों के साथ चर्चा करके राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी कर उनके नाम व जिले का नाम लिखें। 
RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 झीलों की नगरी 8
उत्तर :  
प्रमुख स्थल - जिले का नाम 

  1. आमेर का किला - जयपुर 
  2. हवामहल - जयपुर 
  3. आनासागर - अजमेर 
  4. तारागढ़ - अजमेर 
  5. अढाई दिन का झोपड़ा - अजमेर 
  6. डीग का महल - भरतपुर 
  7. बूंदी का किला - बूंदी 
  8. रणथम्भौर - सवाई माधोपुर 
  9. बैराठ (विराटनगर) - जयपुर 
  10. विजयस्तम्भ - चित्तौड़गढ़ 
  11. मेहरानगढ़ - जोधपुर
  12. कालीबंगा - हनुमानगढ़ 
  13. जूनागढ़ का किला - बीकानेर 
  14. बिजौलिया - भीलवाड़ा 
  15. सोनार किला - जैसलमेर 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 झीलों की नगरी

महाराणा प्रताप के जीवन के बारे में अपने से बड़ों से पूछकर जानकारी एकत्र करें। 
उत्तर : 
महाराणा प्रताप राजस्थान के राजपूत योद्धाओं और राजाओं में अग्रणी माने जाते हैं। इन्होंने बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। अकबर की विशाल सेना का सामना किया। हल्दीघाटी का युद्ध इतिहास में प्रसिद्ध है। राणा प्रताप वन-वन में भटके, अनेक मुसीबतें झेली, परन्तु मातृभूमि मेवाड़ की आजादी के लिए डटे रहे। महाराणा प्रताप का जन्म सिसोदिया वंश में हुआ था। इनके घोड़े का नाम चेतक था। इनका स्वर्गवास सत्तावन वर्ष की आयु में हुआ था।

RBSE Class 4 Hindi झीलों की नगरी Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 

प्रश्न 1.
कंकू कहाँ रहती है?
(अ) जयपुर
(ब) उदयपुर 
(स) भरतपुर 
(द) जोधपुर। 
उत्तर :
(ब) उदयपुर 

प्रश्न 2. 
नेहरू उद्यान किस झील में स्थित है? 
(अ) फतहसागर 
(ब) उदयसागर 
(स) पिछोला 
(द) जनासागर। 
उत्तर :
(अ) फतहसागर 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 झीलों की नगरी

प्रश्न 3. 
प्रताप गौरव केन्द्र स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा की ऊँचाई है - 
(अ) 55 फीट
(ब) 56 फीट 
(स) 57 फीट 
(द) 58 फीट। 
उत्तर :
(स) 57 फीट 

प्रश्न 4. 
ध्वनि प्रकाश कार्यक्रम के माध्यम से गौरव गाथा दर्शाई जाती है - 
(अ) मारवाड़ की
(ब) ढूंढाड की
(स) मेवात की
(द) मेवाड़ की। 
उत्तर : 
(द) मेवाड़ की।

रिक्त स्थान भरो - 

1. इस नगर के चारों ओर .......... ही झीलें हैं। (झीलें/नदियाँ) 
2. फतहसागर के ........... बना है नेहरू उद्यान। (पास/बीच में) 
3. गुलाब बाग में भाँति-भाँति के ............ खिलते (गुलाब/कमल) 
4. इन झीलों के किनारे वर्ष में ................ बार मेले लगते हैं। (एक/दो) 
उत्तर : 
1. झीलें 
2. बीच में 
3. गुलाब 
4. दो। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 झीलों की नगरी

सत्य/असत्य - 

1. उदयपुर नगर अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित (सत्य/असत्य) 
2. उदयपुर में एक ही झील है। (सत्य/असत्य) 
3. फतहसागर के पूर्व में एक पहाड़ी पर सज्जनगढ़ किला है। (सत्य/असत्य) 
4. गुलाब बाग में बच्चों की रेलगाड़ी भी है। (सत्य/असत्य) 
उत्तर : 
1. सत्य 
2. असत्य 
3. असत्य 
4. सत्य।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
कौनसी ऋतु में झीलों की छटा और भी बढ़ जाती है? 
उत्तर :
बरसात की ऋतु में झीलों की छटा और भी बढ़ जाती है।

प्रश्न 2.
झीलों में नौका विहार का आनन्द कौन लेते हैं? 
उत्तर : 
झीलों में पर्यटक नौका विहार का आनन्द लेते हैं। 

प्रश्न 3. 
सहेलियों की बाड़ी में फव्वारे चलने पर कैसा नजारा लगता है? 
उत्तर : 
सहेलियों की बाड़ी में फव्वारे चलने पर जन्नत का नजारा लगता है। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 झीलों की नगरी

प्रश्न 4.
कठपुतलियों के करतब कहाँ दिखाए जाते हैं? 
उत्तर :
भारतीय लोककला मण्डल में कठपुतलियों के करतब दिखाए जाते हैं। 

प्रश्न 5. 
झीलों के बीच में कौन-कौन-से दर्शनीय स्थल बने हुए हैं? 
उत्तर : 
नेहरू उद्यान, जगनिवास, जगमंदिर तथा एक सौर वेधशाला झीलों के बीच बने हुए दर्शनीय स्थल हैं। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
उदयपुर की झीलें जल संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण हैं, कैसे? 
उत्तर : 
उदयपुर की झीलें इस प्रकार बनी हैं कि एक झील का पानी दूसरी झील में आ जाता है, वह व्यर्थ बहकर बाहर नहीं जाता है। अतः ये झीलें जल संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। 

प्रश्न 2.
गुलाब बाग की क्या-क्या विशेषताएँ हैं? 
उत्तर : 
गुलाब बाग में भाँति-भाँति के गुलाब खिलते हैं। यहाँ एक चिड़ियाघर भी है, जहाँ रंग-बिरंगी चिड़ियाँ चहचहाती रहती हैं। यहाँ बच्चों के लिए रेलगाड़ी भी है, जिसमें बच्चे यात्रा कर आनन्दित होते हैं। 

प्रश्न 3. 
मोतीमगरी में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किस प्रकार होता है? 
उत्तर : 
मोती मगरी में महाराणा प्रताप व उनके सहयोगियों की मूर्तियाँ लगी हुई हैं। वहाँ ध्वनि प्रकाश कार्यक्रम के माध्यम से मेवाड की गौरव गाथा को दर्शाया जाता है। इससे दर्शकों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार होता है। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 झीलों की नगरी

प्रश्न 4. 
उदयपुर के ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थल कौन-कौन-से हैं? 
उत्तर : 
उदयपुर नगर में कई ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थान हैं। वहाँ पर पिछोला झील के किनारे महाराणा के वंशजों का भव्य महल है। फतहसागर के किनारे मोतीमगरी नाम का प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है। नीमज माता का मन्दिर, प्रताप गौरव केन्द्र, नेहरू उद्यान तथा शिल्पग्राम आदि दर्शनीय स्थान हैं। 

प्रश्न 5. 
सज्जनगढ़ किला का परिचय दीजिए। 
उत्तर : 
फतहसागर के पश्चिम में एक पहाड़ी पर सज्जनगढ़ किला है। इसे महाराणा सज्जनसिंह ने बनवाया था। अब राजस्थान सरकार ने इससे लगे वन्य क्षेत्र को अभयारण्य घोषित किया है। इस कारण अब वहाँ पर अनेक वन्य-जीव रहते हैं। 

प्रश्न 6. 
उदयपुर में झीलों के किनारे कौन-से मेले लगते हैं? 
उत्तर : 
उदयपुर में फतहसागर, पिछोला आदि झीलों के किनारे वर्ष में दो बार मेले लगते हैं। हरियाली अमावस्या तथा गणगौर जैसे परम्परागत मेलों के अवसर पर सारा शहर उमड़ पड़ता है। इन मेलों के अवसर पर अन्य खेल-तमाशे भी चलते हैं। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 झीलों की नगरी

निबन्धात्मक प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
प्रताप गौरव केन्द्र एक प्रेरणा स्थल है। कैसे? समझाइये। 
उत्तर : 
प्रताप गौरव केन्द्र पर महाराणा प्रताप की सत्तावन फीट ऊँची प्रतिमा लगी है, जो उनके सत्तावन वर्ष की आयु में स्वर्गवास होने की याद दिलाती है। वहाँ स्थित थियेटर में उनसे जुडी संघर्ष की फिल्म दिखाई जाती है। इसके अतिरिक्त वहाँ अन्य प्रतिमाएँ भी लगी हुई हैं। उनके साथ उनका संक्षिप्त परिचय भी लिखा हुआ है। अत: यह एक प्रेरणा स्थल है, जहाँ विशाल भारत, गरिमामय राजस्थान और गौरवपूर्ण मेवाड़ का दिग्दर्शन होता है।

झीलों की नगरी Summary in Hindi

पाठ का सार - प्रस्तुत पाठ में उदयपुर में रहने वाली कंक के माध्यम से झीलों की नगरी उदयपर के बारे में बताया गया है। उदयपुर नगर अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित है। यहाँ कई सारी झीलें और उद्यान हैं, अत: इसे राजस्थान का कश्मीर भी कहा जाता है। उदयपुर का ऐतिहासिक महत्त्व भी है।

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 झीलों की नगरी 5

यहाँ चेतक घोड़े पर सवार महाराणा प्रताप तथा अन्य वीरों की प्रतिमाएँ एवं स्मारक बने हुए हैं। उदयपुर में सज्जनगढ़ का किला, सहेलियों की बाड़ी, गुलाब बाग आदि अन्य दर्शनीय स्थल भी हैं। यहाँ स्थित लोककला मण्डल में कई प्रकार की कठपुतलियाँ हैं, जिनके करतब देखकर दर्शक रोमांचित हो उठते हैं। ये सभी उदयपुर नगर की सांस्कृतिक धरोहर हैं। यहाँ वर्षभर पर्यटक घूमने आते हैं और "पधारो म्हारे देश' का निवेदन साकार करते हैं।

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 झीलों की नगरी 6

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 झीलों की नगरी

कठिन शब्दार्थ :

  • पर्वतमाला = पर्वतों की श्रृंखला/पहाड़ों की पंक्ति। 
  • छटा = शोभा/सुन्दरता। 
  • उद्यान = बगीचा/बाग। 
  • पर्यटक = सैलानी। 
  • नौका विहार = नाव चलाना। 
  • विद्युत = बिजली। 
  • प्रकाश = रोशनी। 
  • संरक्षण = बचाव। 
  • उत्कृष्ट = श्रेष्ठ। 
  • दर्शनीय = देखने योग्य। 
  • ऐतिहासिक = इतिहास से जुड़ी। 
  • प्रसिद्ध = मशहूर। 
  • भव्य = सुन्दर। 
  • अद्वितीय = जिसके समान दूसरा न हो। 
  • विशाल = बड़ी। 
  • प्रतिमा = मूर्ति। 
  • थियेटर = सिनेमाघर।
  • संक्षिप्त = छोटा-सा। 
  • दिग्दर्शन = पूरी जानकारी। 
  • अभयारण्य = जंगली जानवरों के लिए सुरक्षित स्थान। 
  • स्थानांतरित = स्थान बदलना। 
  • जन्नत = स्वर्ग। 
  • अनूठी = अलग से। 
  • आनंदित = खुश। 
  • सांस्कृतिक = संस्कृति से जुड़ी। 
  • धरोहर = विरासत।
Prasanna
Last Updated on Sept. 7, 2022, 2:37 p.m.
Published Sept. 7, 2022