RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 5 दशहरा

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 5 दशहरा Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 Hindi Solutions Chapter 5 दशहरा

RBSE Class 4 Hindi दशहरा Textbook Questions and Answers

सोचें और बताएँ - 

RBSE Class 4 Hindi Chapter 5 Question Answer प्रश्न 1. 
नवरात्र के बाद दसवें दिन कौनसा त्योहार मनाया जाता है? 
उत्तर : 
नवरात्र के बाद दसवें दिन विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है। 

Dussehra Questions And Answers In Hindi प्रश्न 2.
इस दिन कौनसे वृक्ष की पूजा की जाती है? 
उत्तर :
इस दिन शमी वृक्ष (खेजड़ी) की पूजा की जाती है। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 5 दशहरा

लिखें -

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में से उचित शब्द चुनकर करें -
(अ) दशहरे से पहले नौ दिनों को ........... कहते हैं। (क्रिसमस/नवरात्र) 
(ब) राजा इन्द्र ने ........... नाम के दैत्य को हराया था। (वृत्रासुर/कुंभकर्ण) 
(स) इस दिन ........... पक्षी के दर्शन को शुभ माना जाता है। (कोयल/नीलकंठ) 
उत्तर : 
(अ) नवरात्र 
(ब) वृत्रासुर 
(स) नीलकंठ। 

प्रश्न 2. 
सही उत्तर का क्रमाक्षर कोष्ठक में लिखें -
(क) दशहरा मनाया जाता है
(अ) कार्तिक माह में 
(ब) श्रावण माह में 
(स) आश्विन माह में 
(द) ज्येष्ठ माह में। 
उत्तर : 
(स) आश्विन माह में। 
(ख) शस्त्र पूजा होती है? 
(अ) दीपावली के दिन 
(ब) ईद के दिन 
(स) क्रिसमस के दिन 
(द) दशहरे के दिन।
उत्तर : 
(द) दशहरे के दिन।

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 5 दशहरा

प्रश्न 3. 
हमारे देश के प्रमुख त्योहार कौन-कौनसे हैं? 
उत्तर : 
होली, दीपावली, रक्षाबंधन, ईद, क्रिसमस, दशहरा आदि हमारे देश के प्रमुख त्योहार हैं। 

प्रश्न 4. 
दशहरा क्यों मनाया जाता है? 
उत्तर :
इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसी उपलक्ष्य में दशहरा मनाया जाता है।

प्रश्न 5. 
दशहरे के दिन किस-किसके पुतले जलाए जाते हैं?
उत्तर : 
दशहरे के दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं। 

प्रश्न 6. 
दशहरे को विजयादशमी क्यों कहते हैं?
उत्तर : 
भगवान राम ने लंका विजय के समय समुद्र तट पर नौ दिन तक भगवती (विजया) की आराधना की थी। भगवती की कृपा से दुष्ट रावण पर राम ने विजय पायी थी। इसीलिए दशहरे को विजयादशमी कहते हैं।

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 5 दशहरा

भाषा की बात - 

पाठ में 'न्याय' शब्द आया है, इसमें 'अ' जोड़कर 'अन्याय' शब्द बनता है। ऐसे ही नीचे लिखे शब्दों में 'अ' जोड़कर नए शब्द लिखें -
सत्य .................
धर्म ..................
प्रसन्न ..............
उत्तर : 
असत्य, अधर्म, अप्रसन्न। 

पाठ में 'राजा' तथा 'देवता' जैसे शब्द आए हैं। 'राजा' तथा 'देवता' शब्द दोनों ही पुरुष जाति का बोध कराते हैं। जिन शब्दों से पुरुष या स्त्री जाति का बोध हो उसे लिंग कहते हैं। निम्नलिखित उदाहरण के अनुसार पुल्लिंग शब्दों के स्त्रीलिंग 

लिखें - 

  • राजा - शेर
  • रानी - ..............
  • देवता - .............. 
  • पिता - .............. 
  • पुत्र - .............. 
  • भाई - .............. 

उत्तर : 

  • शेर - शेरनी
  • देवता - देवी 
  • पिता - माता
  • पुत्र - पुत्री 
  • भाई - बहिन। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 5 दशहरा

यह भी करें - 

आपके यहाँ मनाए जाने वाले त्योहारों की सूची बनाएँ तथा इनको मनाने की तिथि लिखें। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 5 दशहरा 2
उत्तर :

त्योहार का नाम मनाए जाने की तिथि
होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा
दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या
रक्षाबन्धन श्रावण मास की पूर्णिमा
दशहरा आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि
गणगौर चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि
क्रिसमस 25 दिसम्बर

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 5 दशहरा

आपके यहाँ कौनसा मेला लगता है? उसका वर्णन अपने शब्दों में करें। 
उत्तर : 
विद्यार्थी अध्यापक की सहायता से करें।

RBSE Class 4 Hindi दशहरा Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 

Class 4 Hindi Chapter 5 Question Answer प्रश्न 1. 
दशहरे से पहले नौ दिन की अवधि कहलाती है - 
(अ) नवमास 
(ब) नवरंग 
(स) नवदिवस
(द) नवरात्र।
उत्तर :
(द) नवरात्र।

Dussehra Class 4 प्रश्न 2. 
इन्द्र ने वध किया था - 
(अ) कुंभकर्ण का 
(ब) मेघनाद का 
(स) वृत्रासुर का 
(द) रावण का।
उत्तर :
(स) वृत्रासुर का 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 5 दशहरा

Class 4 Hindi Chapter 5 प्रश्न 3. 
विजयादशमी के दिन किस वृक्ष की पूजा की जाती है? 
(अ) शमी 
(ब) पीपल
(स) नीम
(द) वट वृक्ष। 
उत्तर :
(अ) शमी

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 5 दशहरा

कक्षा 4 हिंदी के प्रश्न उत्तर पाठ 5 प्रश्न 4. 
दशहरे पर किस पक्षी का दर्शन शुभ माना जाता - 
(अ) मोर
(ब) नीलकंठ 
(स) कौआ 
(द) कोयल। 
उत्तर : 
(ब) नीलकंठ 

रिक्त स्थान भरो -

1. हमारा देश .............. का देश है। (मेलों/त्योहारों) 
2. दशहरा हमारे देश का .............. त्योहार है। (प्रसिद्ध/साधारण) 
3. विजयादशमी पर्व का सबसे बड़ा आकर्षण (रामलीला/नाटक) 
4. विजयादशमी मानव जाति का ............ पर्व है। (पराजय/विजय) 
उत्तर : 
1. त्योहारों 
2. प्रसिद्ध 
3. रामलीला 
4. विजय। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 5 दशहरा

सत्य/असत्य -

1. दशहरा वर्षा की समाप्ति और शरद के आगमन का सूचक है। (सत्य/असत्य) 
2. यह त्योहार कार्तिक मास की दशमी को मनाया जाता है। (सत्य/असत्य) 
3. इस दिन राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी। (सत्य/असत्य)
4. दशहरे के बाद नवरात्र का पर्व मनाया जाता है। (सत्य/असत्य) 
5. इस दिन शस्त्र पूजन किया जाता है। (सत्य/असत्य) 
उत्तर : 
1. सत्य 
2. असत्य 
3. सत्य 
4. असत्य 
5. सत्य। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न - 

Class 4 Hindi Chapter 5 PDF प्रश्न 1. 
दशहरा कब मनाया जाता है? 
उत्तर :
दशहरा आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। 

Class 5 Hindi Chapter 7 Dussehra प्रश्न 2.
इस दिन पांडवों ने क्या किया था? 
उत्तर :
इस दिन पांडवों ने अन्यायी कौरवों पर विजय प्राप्त की थी। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 5 दशहरा

Class 4th Hindi Chapter 5 Question Answer प्रश्न 3. 
नवरात्र में किसकी उपासना की जाती है? 
उत्तर :
नवरात्र में माँ दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जाती है। 

Hindi Class 4 Chapter 5 प्रश्न 4. 
रामलीला का आयोजन किन दिनों में किया जाता है? 
उत्तर : 
रामलीला का आयोजन नवरात्र के दिनों में किया जाता है। 

Class 4 Chapter 5 Hindi Question Answer प्रश्न 5. 
रामलीला का प्रदर्शन प्रायः किस ग्रन्थ के आधार पर होता है। 
उत्तर : 
रामलीला का प्रदर्शन प्रायः तुलसीदास के 'रामचरितमानस' के आधार पर होता है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न - 

पाठ 7 दशहरा प्रश्न 1. 
दशहरे के दिन शमी वृक्ष की पूजा करने के पीछे क्या धारणा है? 
उत्तर :
दशहरे के दिन शमी अर्थात् खेजड़ी के वृक्ष की पूजा की जाती है। इसके पीछे लोगों की धारणा है कि शमी वृक्ष की पूजा से दृढ़ता और तेजस्विता प्राप्त होती है। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 5 दशहरा

Chapter 5 Hindi Class 4 प्रश्न 2. 
दशहरे के दिन क्या-क्या कार्य किये जाते -
उत्तर :
दशहरे के दिन सरस्वती-पूजा, शस्त्र-पूजा, दुर्गाविसर्जन, नवरात्र-परायण, विजय-प्रयाण इत्यादि कार्य किए जाते हैं। इस दिन 'विजय' नामक मुहूर्त होने के कारण प्राचीन समय में लोग अपनी यात्रा भी इस दिन प्रारम्भ करते थे। 

Class 4 Hindi Ch 5 Question Answer प्रश्न 3. 
वर्तमान समय में दशहरे का त्योहार कैसे मनाया जाता है? 
उत्तर :
वर्तमान समय में अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अलावा जगह-जगह मेले आयोजित किए जाते हैं, जिसमें राम और रावण से जुड़ी झाँकियाँ होती हैं। शाम के समय रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। 

NCERT Class 4 Hindi Chapter 5 Question Answer प्रश्न 4. 
दशहरे के त्योहार पर रावण के पुतले जलाने का क्या औचित्य है? 
उत्तर : 
दशहरे पर प्रतिवर्ष रावण के जलते हए पतले को देखकर हमारे मन में यह बात दृढ़ हो जाती है कि अत्याचारी का न केवल अन्त बुरा होता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियाँ भी उनके कुकृत्यों को कभी क्षमा नहीं करती हैं। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 5 दशहरा

NCERT Class 4 Hindi Chapter 5 प्रश्न 5. 
रामलीला में किन-किन प्रसंगों का प्रदर्शन होता है?
उत्तर :
रामलीला में श्रीराम के जन्म का, सीता-स्वयंवर, लक्ष्मण-परशराम संवाद, सीता-हरण, हनुमान द्वारा लंकादहन, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध और रावण-वध आदि प्रमुख कथा-प्रसंगों का प्रदर्शन होता है। 

निबन्धात्मक प्रश्न -

Class 5th Hindi Chapter 7 Dussehra प्रश्न 1. 
विजयादशमी (दशहरा) को लेकर कौन सी पौराणिक कथाएँ मान्य हैं? 
उत्तर :
विजयादशमी को लेकर ऐसी पौराणिक कथा है कि समुद्र तट पर राम ने नौ दिन तक भगवती (विजया) की उपासना की थी। दसवें दिन रावण पर विजय पायी थी। ऐसी कथा भी है कि इसी दिन पाण्डवों ने अन्यायी कौरवों पर विजय प्राप्त की थी। इसी तिथि पर देवताओं के राजा इन्द्र ने वृत्रासुर नामक दैत्यराज को हराया था। दशमी तिथि को 'विजय' नामक मुहूर्त होता है, जो सभी कार्यों में सिद्धिदायक होता है। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 5 दशहरा

Class 4 Hindi Chapter 5 Question Answer PDF प्रश्न 2. 
'दशहरा' पाठ से क्या शिक्षा मिलती है? 
उत्तर :
'दशहरा' पाठ से यह शिक्षा मिलती है कि इस दिन श्रीराम ने अन्यायी और दुष्ट रावण पर विजय पायी थी। कौरवों पर पाण्डवों को और वृत्रासुर दैत्य पर देवराज इन्द्र को विजय मिली थी। इस प्रकार इस त्योहार से अन्याय पर न्याय की, असत्य पर सत्य की और अधर्म पर धर्म की विजय की सीख मिलती है। जो कोई अत्याचार या कुकृत्य करता है, उसका विनाश अवश्य होता है। इसलिए हमें भी बुरे कार्यों से दूर रहना चाहिए।

दशहरा Summary in Hindi

पाठ परिचय - प्रस्तुत पाठ में भारत के प्रसिद्ध त्योहार दशहरा के बारे में बताया गया है। हमारे देश भारत में कई त्योहार जैसे होली, दीपावली, रक्षाबंधन, ईद, क्रिसमस, दशहरा आदि प्रमुखता से मनाए जाते हैं। दशहरा आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी के दिन मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान राम ने रावण पर विजय पाई थी, इसलिए इसे विजयदशमी भी कहा जाता है। इससे पूर्व नौ दिन तक नवरात्र होते हैं। इन दिनों जगह-जगह रामलीलाएँ होती हैं। दसवें दिन रावण वध की लीला होती है और रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं। इस प्रकार यह त्योहार अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। विजयदशमी मानव जाति का विजय पर्व है।

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 5 दशहरा 1

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 5 दशहरा

कठिन शब्दार्थ : 

  • उल्लास = खुशी/उमंग। 
  • प्रसिद्ध = खास/विशेष। 
  • अवधि = समय। 
  • कलश = घट/ घड़ा। 
  • निश्चयपूर्वक = दृढ़ता के साथ। 
  • पर्व = त्योहार। 
  • पौराणिक = पुराण सम्बन्धी। 
  • कथाएँ = कहानियाँ। 
  • प्रारम्भ = शुरुआत। 
  • आराधना = पूजा। 
  • अपार = असीम। 
  • तत्पश्चात् = इसके बाद। 
  • वध करना = मार देना। 
  • तिथि = तारीख/दिन। 
  • मुहूर्त = शुभ समय। 
  • प्राचीनकाल = पुराना समय। 
  • शमीवृक्ष = खेजड़ी का वृक्ष। 
  • तेजस्विता = तेजस्वी होने का गण। 
  • विसर्जन = समापन/समाप्ति। 
  • रौनक = नजारा। 
  • विकराल = भयानक। 
  • बाँस की खपच्चियाँ = बाँस की पतली लम्बी काटी गई डंडियाँ। 
  • प्रदर्शन = दिखाना/दिखावा। 
  • उद्घोष = घोषणा करना/ऊँची आवाज में कहना।
  • कुकृत्य = बुरे कार्य।
Prasanna
Last Updated on Nov. 7, 2023, 10:29 a.m.
Published Nov. 6, 2023