RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 12 गोडावण

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 12 गोडावण Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 4 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 4 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 4 Hindi Solutions Chapter 12 गोडावण

RBSE Class 4 Hindi गोडावण Textbook Questions and Answers

सोचें और बताएँ -

प्रश्न 1. 
गोडावण की ऊँचाई कितनी होती है?
उत्तर : 
गोडावण की ऊँचाई लगभग एक मीटर होती है।

प्रश्न 2. 
सर्वाहारी प्राणी कौन-सा है? 
उत्तर :
गोडावण सर्वाहारी जीव है। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 12 गोडावण

प्रश्न 3. 
गोडावण स्वभाव से कैसा पक्षी है? 
उत्तर : 
गोडावण स्वभाव से शर्मीला पक्षी है। 

प्रश्न 4. 
मादा गोडावण एक बार में कितने अण्डे देती है? 
उत्तर : 
मादा गोडावण एक बार में एक अण्डा देती है।

लिखें - 

प्रश्न 1. 
सही उत्तर का क्रमाक्षर कोष्ठक में लिखें। 
(क) गोडावण का शरीर होता है - 
(अ) काला
(ब) भूरा 
(स) हरा
(द) नीला। 
उत्तर : 
(ब) भूरा। 

(ख) गोडावण किस ऋतु के आगमन पर फूला नहीं समाता?
(अ) शीत
(ब) ग्रीष्म 
(स) वर्षा
(द) तीनों में। 
उत्तर : 
(स) वर्षा। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 12 गोडावण

प्रश्न 2. 
गोडावण को राजस्थान में किसका दर्जा प्राप्त है? 
उत्तर :
गोडावण को राजस्थान में राज्य पक्षी का दर्जा प्राप्त है।

प्रश्न 3. 
गोडावण संरक्षण के लिए कौन-सा पार्क बनाया गया है? 
उत्तर : 
गोडावण संरक्षण के लिए नेशनल डेजर्ट पार्क बनाया गया है। 

प्रश्न 4. 
गोडावण भयभीत क्यों है? 
उत्तर : 
खेती में कीटनाशकों का प्रयोग होने से जहरीला दाना खाने के लिए मिलता है तथा पत्थरों की खुदाई के लिए खदानों में होने वाले ब्लास्ट से खुद की घटती संख्या के कारण गोडावण भयभीत है। 

भाषा की बात - 

इस पाठ में सुन्दर, गर्दन, पन्द्रह, महाराष्ट्र शब्द आए हैं। इनमें 'र' को अलग-अलग तरह से लिखा गया है। उपर्युक्त शब्दों में 'र' के प्रकार' - 
RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 12 गोडावण 2

पाठ में इस प्रकार के और भी शब्द आए हैं। ऐसे 'र' के विभिन्न रूप वाले शब्द पाठ से ढूँढ़कर लिखिए। 
उत्तर :
RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 12 गोडावण 3

मेरा संकलन - 

गोडावण पर केन्द्र सरकार ने एक डाक टिकट जारी किया है, विभिन्न पशु-पक्षियों पर जारी डाक टिकट का संकलन कर उत्तर - पुस्तिकाओं में चिपकाएँ। 
उत्तर :
छात्र निर्देशानुसार स्वयं करें।

RBSE Class 4 Hindi गोडावण Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
हूम्-हूम् की आवाज कौन करता है? 
(अ) मोर
(ब) बत्तख 
(स) गोडावण 
(द) चिड़िया। 
उत्तर :
(स) गोडावण 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 12 गोडावण

प्रश्न 2. 
गोडावण के पैर किस रंग के होते हैं? 
(अ) सफेद 
(ब) भूरे 
(स) हरे
(द) पीले।
उत्तर :
(द) पीले।

प्रश्न 3.
राष्ट्रीय मरु उद्यान किस जिले में है? 
(अ) जोधपुर 
(ब) जैसलमेर 
(स) बाड़मेर 
(द) बीकानेर। 
उत्तर :
(ब) जैसलमेर 

प्रश्न 4. 
गोडावण कैसे स्वभाव का पक्षी है? 
(अ) शर्मीला 
(ब) शान्त 
(स) लड़ाकू 
(द) उग्र। 
उत्तर : 
(अ) शर्मीला 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 12 गोडावण

रिक्त स्थान भरो - 

1. मेरा शरीर ............. होता है। (काला/भूरा) 
2. मैं ............. घास के मैदान में रहता हूँ। (सेवण/धोवण)
3. मादा गोडावण को यह ........... बहुत लुभाती (स्वर/आवाज) 
4. राजस्थान सरकार ने मुझे राज्य पक्षी का ......... दिया है। (पुर्जा/दर्जा) 
उत्तर : 
1. भूरा 
2. सेवण 
3. आवाज 
4. दर्जा। 

सत्य/असत्य - 

1. गोडावण आलसी जीव है। (सत्य/असत्य) 
2. गोडावण की ऊँचाई लगभग एक मीटर होती है। (सत्य/असत्य) 
3. मादा गोडावण का वजन ज्यादा होता है। (सत्य/असत्य) 
4. गोडावण सर्वाहारी प्राणी है। (सत्य/असत्य)
5. आजकल गोडावण की संख्या बढ़ती जा रही है। (सत्य/असत्य) 
उत्तर : 
1. असत्य 
2. सत्य 
3. असत्य 
4. सत्य 
5. असत्य।

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 12 गोडावण

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न -

प्रश्न 1. 
गोडावण कहाँ पाया जाता है? 
उत्तर :
गोडावण सेवण घास के मैदानों में पाया जाता है।

प्रश्न 2. 
गोडावण का घर किसे कहा जाता है? 
उत्तर : 
जैसलमेर स्थित नेशनल डेजर्ट पार्क को गोडावण का घर कहा जाता है। 

प्रश्न 3. 
मादा गोडावण की पहचान कैसे की जा सकती है? 
उत्तर : 
मादा गोडावण कद में थोड़ी छोटी व वजन में कम होती है। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 12 गोडावण

प्रश्न 4. 
गोडावण को किन-किन नामों से जाना जाता है? 
उत्तर :
गोडावण को सोहन चिड़िया, हूकना पक्षी व मराठी भाषा में मालढोक के नाम से जाना जाता है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न -

प्रश्न 1. 
गोडावण का खान-पान किस प्रकार का है? 
उत्तर :
गोडावण एक सर्वाहारा प्राणी है। यह कीटपतंगे, बिच्छू, मकड़ी, टिड्डी, छिपकली, गिरगिट, छोटे साँप इत्यादि के साथ-साथ ज्वार, बाजरा, चना, तुअर, मूंगफली आदि भी खाता है। सेवण घास के मैदानों और रेतीले प्रदेशों में कई दिनों तक बिना पानी पिए रह सकता है। 

प्रश्न 2. 
गोडावण चिन्तित क्यों है? 
उत्तर :
शिकारियों द्वारा शिकार किए जाने के कारण गोडावणों की संख्या निरन्तर कम होती जा रही है। इस बात से गोडावण चिन्तित है। 

प्रश्न 3. 
मादा गोडावण अण्डे कहाँ देती है तथा उनको किससे बचाना पड़ता है?
उत्तर : 
गोडावण घोंसले नहीं बनाते। सेवण घास या किसी ऊँचे व सुरक्षित स्थान पर मादा गोडावण अण्डा देती है। इन अण्डों को साँप, बिलाव आदि से बचाकर रखना पड़ता है। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 12 गोडावण

प्रश्न 4. 
राज्य व केन्द्र सरकार ने गोडावण को किस प्रकार सम्मानित किया है? 
उत्तर :
राज्य सरकार ने गोडावण को राज्य पक्षी का दर्जा देकर तथा केन्द्र सरकार ने गोडावण का डाक टिकट जारी कर सम्मानित किया है। 

प्रश्न 5. 
गोडावण किन-किन स्थानों में पाया जाता है? 
उत्तर : 
गोडावण मुख्यतः जैसलमेर में पाया जाता है। यह शोकलिया (अजमेर जिला) तथा सोरसेन (बारां जिला) में भी पाया जाता है। पहले यह महाराष्ट्र के शोलापुर, गुजरात के नलिया और आन्ध्र प्रदेश के रोलापडु में भी मिलता था। यह पाकिस्तान के सिन्ध प्रान्त में भी मिलता है। 

निबन्धात्मक प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
गोडावण की शारीरिक व चारित्रिक विशेषताएँ बताइए। 
उत्तर : 
गोडावण लगभग एक मीटर ऊँचा जीव होता है। इसकी चोंच हलके पीले रंग की, गर्दन व पेट सफेद होते हैं। इसके सिर पर एक काली टोपी व सीने पर काला पट्टा होता है। भूरे शरीर वाले इस प्राणी के पंख काले भूरे और सफेद बिन्दुदार होते हैं। पंजे पीले व पीछे से सपाट होते हैं। हुम्-हुम् की आवाज करते समय इसके गले के नीचे एक थैली अपने आप उभर जाती है। यह स्वभाव से शर्मीला किन्तु फुर्तीला प्राणी होता है।

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 12 गोडावण

गोडावण Summary in Hindi

पाठ का सार - प्रस्तुत पाठ में राज्य पक्षी गोडावण ने अपनी आत्मकथा का वर्णन किया है। गोडावण कहता है कि मैं धोरों का प्यारा पक्षी गोडावण हूँ। मुझे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है। मैं लगभग एक मीटर ऊँचा पक्षी हूँ। मेरी चोंच हल्के पीले रंग की, गर्दन व पेट सफेद, सिर पर एक काली टोपी और सीने पर एक काला पट्टा होता है। मेरा वजन लगभग पन्द्रह किलो होता है। मादा कद में थोड़ी छोटी तथा वजन में कम होती है। मैं सेवण घास के मैदान में रहता हूँ। 

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 12 गोडावण 1

जैसलमेर में मेरे घर को राष्ट्रीय मरु उद्यान घोषित किया गया है। यहाँ हमारा बड़ा परिवार रहता है। मैं सर्वहारी प्राणी हूँ। वर्षा ऋतु आने पर मैं बहुत खुश होता हूँ। मैं स्वभाव से शर्मीला हूँ। कई लोग हमारा शिकार कर लेते हैं, जिससे हमारी संख्या कम होती जा रही है। राजस्थान सरकार ने मुझे राज्य पक्षी घोषित किया है और केन्द्र सरकार ने मेरे सम्मान में डाक टिकट जारी किया है।

RBSE Solutions for Class 4 Hindi Chapter 12 गोडावण

कठिन शब्दार्थ :

  • धोरे = रेतीले टीले। 
  • अपने मुँह मियाँ मिठू बनना = अपनी बड़ाई खुद करना। 
  • मादा = स्त्री पक्षी। 
  • आसानी से = सरलता से। 
  • सर्वाहारी = सभी प्रकार का आहार करने वाला (शाकाहारी व मांसाहारी)। 
  • वर्तमान = मौजूद समय।
  • आश्चर्य = ताज्जुब। 
  • तिलहन = तेलयुक्त फसल (उपज)। 
  • दलहन = दालों की फसल (उपज)। 
  • फूला न समाना = बहुत खुश होना। 
  • आगमन = आने पर। 
  • लुभाती है = अच्छी लगती है। 
  • लुप्त = गायब/समाप्त। 
  • प्रजाति = नस्ल। 
  • कगार = अन्त/किनारा/तट।
  • भयभीत = डरा हुआ।
Prasanna
Last Updated on Sept. 9, 2022, 9:32 a.m.
Published Sept. 8, 2022