RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 5 आओ खेलें-खेल

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 5 आओ खेलें-खेल Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 Hindi Solutions Chapter 5 आओ खेलें-खेल

RBSE Class 3 Hindi आओ खेलें-खेल Textbook Questions and Answers

सोचें और बताएँ -

आओ खेलें खेल प्रश्न 1. 
खेलने के लिए सब लोग कहाँ इकट्ठे हुए? 
उत्तर :
खेलने के लिए सब लोक पार्क में इकठे हुए। 

RBSE Class 3 Hindi Chapter 5 Question Answer प्रश्न 2. 
सतोलिया के खेल में वृत्ताकार पत्थर कितने होते हैं? 
उत्तर : 
सतोलिया के खेल में सात वृत्ताकार पत्थर होते हैं। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 5 आओ खेलें-खेल

Class 3 Hindi Chapter 5 Question Answer प्रश्न 3. 
रस्सी का खेल कौन-कौन खेल रहे थे? 
उत्तर :
रस्सी का खेल रीना, ममता, राकेश और विमल खेल रहे थे। 

लिखें - 

Aao Khele Khel प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें -
(आउट, रस्सी, खेल, सात)
(क) रीना बोली, मैं तो आज ............... कूदूंगी। 
(ख) वह ............... हो गया। 
(ग) विमल घर से ............... वृत्ताकार पत्थर लाया। 
(घ) देर तक ............... चलता रहा। 
उत्तर :
(क) रस्सी 
(ख) आउट
(ग) सात
(घ) खेल। 

Class 3 Hindi Chapter 5 प्रश्न 2. 
सतोलिया का खेल कैसे खेला जाता है? 
उत्तर : 
सतोलिया के खेल में दो दल होते हैं। एक दल गेंद से सतोलिया को मारता है और वापस उन्हें जमाने की कोशिश करता है। दूसरा दल पहले दल के खिलाड़ियों को सतोलिया जमाने से पहले गेन्द मारकर आउट करने की कोशिश करता है। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 5 आओ खेलें-खेल

प्रश्न 3. 
लड़कियाँ कौनसा खेल खेलने लगीं? 
उत्तर : 
लड़कियाँ रस्सी कूदने का खेल खेलने लगीं। 

Class 3 Chapter 5 Hindi Question Answer प्रश्न 4. 
सबने मिलकर कौनसा खेल खेला? 
उत्तर :
सबने मिलकर कोड़े वाला खेल खेला। 

Class 3 Chapter 5 Hindi प्रश्न 5. 
"कोड़ा है संभाल भाई, पीछे देखे मार खाई" कैसे खेला जाता है? 
उत्तर : 
इस खेल में सब गोल घेरा बनाकर बैठ जाते हैं। एक बच्चा कपड़े का कोड़ा लेकर घेरे के बाहर घूमता है और "कोड़ा है संभाल भाई, पीछे देखे मार खाई" बोलते हुए चुपके से किसी एक के पीछे रख देता है। जिसके पीछे कोड़ा रखा गया है, यदि उसे पता नहीं चल पाता है तो वह घूमने वाला खिलाड़ी वापस आकर हल्के-हल्के उसके कोड़े की मारता है। अब वे घेरे के चारों तरफ दौड़ते हैं। फिर कोड़े की मार खाने वाला अपनी जगह आकर बैठ जाता है। इस प्रकार यह क्रम चलता रहता है। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 5 आओ खेलें-खेल

भाषा की बात - 

प्रश्न :
'राकेश कूदने लगा, कूदते हुए उसका पाँव रस्सी से छू गया।' यहाँ 'राकेश' शब्द के स्थान पर दूसरी बार 'उसका' शब्द का प्रयोग हुआ है, इसी प्रकार संज्ञा के स्थान पर काम आने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे - मैं , वह, तुम, हम। इसी आधार पर नीचे दिए गए शब्दों को वर्गानुसार लिखो - 
रीना, वह, रस्सी, सब, गेंद, मैं, तुम, सतोलिया, पंखा, गाय, वे। 
RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 5 आओ खेलें-खेल 3
उत्तर :
RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 5 आओ खेलें-खेल 1

प्रश्न :
मूल शब्द के साथ 'ना' जोड़ने से उसका क्रिया रूप बन जाता है, जैसे-दौड़ से दौड़ना। आप भी निम्नलिखित मल शब्दों में 'ना' लगाकर शब्दों के क्रिया रूप बनाएँ - 
RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 5 आओ खेलें-खेल 4
उत्तर : 
खा + ना = खाना 
भाग + ना = भागना
लिख + ना = लिखना 
हँस + ना = हँसना 
देख + ना = देखना 
जमा + ना = जमाना 
कूद + ना = कूदना 
आ + ना = आना 
रख + ना = रखना 
जा + ना = जाना

RBSE Class 3 Hindi आओ खेलें-खेल Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 

प्रश्न 1.
रीना ने खेलने के लिए किसे आवाज़ लगाई? 
(अ) राकेश को 
(ब) ममता को 
(स) अंजू को 
(द) सतीश को। 
उत्तर : 
(ब) ममता को 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 5 आओ खेलें-खेल

Class 3 Hindi Lesson 5 प्रश्न 2. 
रीना खेलने के लिए क्या लेकर आई थी? 
(अ) रस्सी
(ब) सतोलिया 
(स) रिंग
(द) गेंद। 
उत्तर : 
(अ) रस्सी

प्रश्न 3. 
सतोलिया के पत्थर कैसे होते हैं? 
(अ) तिरछे 
(ब) चौकोर 
(स) गोल
(द) कैसे भी।
उत्तर : 
(स) गोल

Class 3 Hindi Lesson 5 Question Answer प्रश्न 4. 
कोड़े वाला खेल खेलने की सलाह किसने दी? 
(अ) रानी ने
(ब) विमल ने 
(स) विमला ने 
(द) शमीम ने।
उत्तर : 
(द) शमीम ने।

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 5 आओ खेलें-खेल

रिक्त स्थान भरो - 

प्रश्न 1. 
रीना ने ......... को आवाज लगाई। (ममता/मंजू) 
उत्तर :
ममता

प्रश्न 2. 
गेंद लग जाने पर वह खिलाड़ी ......... समझा जाता है। (बाहर/आउट) 
उत्तर :
आउट

प्रश्न 3. 
कोड़ा है संभाल भाई, पीछे देखे ......... खाई । (कार/मार) 
उत्तर :
मार

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 5 आओ खेलें-खेल

प्रश्न 4. 
सबको खूब .......... आया। (मज़ा/गुस्सा) 
उत्तर :
मज़ा।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न - 

Chapter 5 Class 3 Hindi प्रश्न 1. 
आशीष के घर कौन आया हुआ था? 
उत्तर :
आशीष के घर उसके चचेरे भाई-बहिन आए थे। 

Class 3 Hindi Chapter 5 Solutions प्रश्न 2. 
सतोलिया खेल में कितने दल होते हैं? 
उत्तर : 
सतोलिया खेल में दो दल होते हैं। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 5 आओ खेलें-खेल

प्रश्न 3. 
सतोलिया कौनसा दल जमाता है? 
उत्तर :
सतोलिया गिराने वाला दल सतोलिया जमाता है। 

प्रश्न 4. 
खेल कब तक चलता रहा? 
उत्तर : 
खेल रात होने तक चलता रहा। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न -

प्रश्न 1. 
रस्सीकूद खेल में राकेश कैसे आउट हुआ? 
उत्तर : 
रीना और ममता रस्सी घमा रही थीं और राकेश रस्सी कूद रहा था। कूदते हुए उसका पाँव रस्सी से छू गया और वह आउट हो गया। 

प्रश्न 2. 
जब विमल ने आशीष को आवाज़ दी तो आशीष ने क्या कहा?
उत्तर : 
विमल ने आशीष को खेलने के लिए आवाज़ दी तो आशीष ने कहा कि आज मेरे चचेरे भाई-बहिन आए हैं, वे भी हमारे साथ खेलेंगे। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 5 आओ खेलें-खेल

प्रश्न 3. 
सतोलिया का खेल शुरू होने पर क्या हुआ?
उत्तर : 
सतोलिया का खेल शुरू हुआ तो पहले दल में रानी पत्थर जमाने आई, विमल ने उसे गेंद मारकर आउट कर दिया। फिर दूसरे दल के विमल ने सतोलिया गिराया। राकेश के हाथ से गेंद छूट गई और विमल ने सतोलिया जमा दिए।

प्रश्न 4. 
बालकों को खेलना क्यों जरूरी है? 
उत्तर : 
बालकों को पढ़ने के साथ-साथ खेलना भी जरूरी है, क्योंकि खेलने से शरीर व मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं और परस्पर सहयोग और विश्वास की भावना पैदा होती है।

आओ खेलें-खेल Summary in Hindi

पाठ का सार - प्रस्तुत पाठ में घर से बाहर मैदान में खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों तथा उनके खेलने के तरीकों के बारे में बताया गया है। छोटे-छोटे बालकों के माध्यम से आँख मिचौनी, हत्ताताली, सतोलिया, रस्सीकूद, कोड़ेवाला खेल इत्यादि के बारे में रोचक तरीके से जानकारी दी गई है। इन खेलों से बालकों को आनन्द तो आता ही है, साथ ही उनका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य भी उत्तम बनता है। इससे बालकों में परस्पर सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का भी विकास होता है।

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 5 आओ खेलें-खेल 2

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 5 आओ खेलें-खेल

कठिन-शब्दार्थ :

  • इकट्ठे होना = एकत्रित होना। 
  • चचेरे = चाचा के/चाचा वाले। 
  • हत्ताताली = तालियाँ बजाकर खेले जाने वाला एक खेल। 
  • पुकारा = आवाज़ दी। 
  • छोर = किनारे। 
  • बारी-बारी से = एक-एक करके। 
  • वृत्ताकार = गोल आकार का। 
  • पार्क = बगीचा। 
  • दल = समूह। 
  • आउट = खेल से बाहर होना। 
  • झपटना = पकड़ना। 
  • कोड़ा = कपड़े का सोटा। 
  • संभालना = तलाशना/ढूँढ़ना। 
  • चुपके से = चुपचाप। 
  • मजा = आनन्द। 
Prasanna
Last Updated on Nov. 10, 2023, 3:26 p.m.
Published Nov. 9, 2023