RBSE Class 3 Hindi Vyakaran व्याकरण

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 Hindi Vyakaran व्याकरण Questions and Answers, Notes Pdf.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 Hindi Vyakaran व्याकरण

1. संज्ञा 

प्रश्न 1. 
संज्ञा किसे कहते हैं? 
उत्तर : 
किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे - मगन, प्यार, लड़का, मोहल्ला इत्यादि। 

प्रश्न 2. 
संज्ञा के कितने भेद होते हैं? नाम लिखिए। 
उत्तर : 
संज्ञा के तीन भेद होते हैं - 

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा 
  2. जातिवाचक संज्ञा 
  3. भाववाचक संज्ञा। 

RBSE Class 3 Hindi Vyakaran व्याकरण

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित शब्दों में से व्यक्तिवाचक, जातिवाचक और भाववाचक संज्ञा के शब्द छाँटकर लिखो -
कोयल, चिड़िया, सूरज, पौधा, रीना, ममता, क्षत्रिय, बंदर, चिन्ता, खुशी, कठपुतली, पुष्कर, दुकान, सुंदरता, बचपन, ब्रह्मा, गाय, पंखा। 
उत्तर : 
व्यक्तिवाचक-कोयल, सूरज, रीना, कठपुतली, पुष्कर, ब्रह्मा। जातिवाचक-चिड़िया, पौधा, क्षत्रिय, बंदर, दुकान, गाय, पंखा। भाववाचक-ममता, चिंता, खुशी, सुंदरता, बचपन।

2. सर्वनाम 

प्रश्न 1. 
सर्वनाम किसे कहते हैं? 
उत्तर : 
संज्ञा के स्थान पर काम आने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे-मैं, हम, तुम, वह, वे इत्यादि। 

प्रश्न 2.
सर्वनाम के कितने भेद होते हैं? 
उत्तर : 
सर्वनाम के छः भेद होते हैं -

  1. पुरुषवाचक 
  2. संबंधवाचक 
  3. निश्चयवाचक 
  4. अनिश्चयवाचक 
  5. निजवाचक 
  6. प्रश्नवाचक। 

RBSE Class 3 Hindi Vyakaran व्याकरण

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित शब्दों में से सर्वनाम शब्द छाँटिएरीना, वह, रस्सी, सब, गेंद, मैं, तुम, सतोलिया, पंखा, गाय, वे। 
उत्तर : 
सर्वनाम शब्दवह, सब, मैं, तुम, वे।

3. विशेषण 

प्रश्न 1. 
विशेषण की परिभाषा बताइए।
उत्तर :
संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं। जैसे - सफेद दूध, वृद्ध महिला, इत्यादि।

प्रश्न 2.
विशेषण के कितने भेद होते हैं? 
उत्तर :
विशेषण के चार भेद होते हैं -

  1. गुणवाचक विशेषण
  2. संख्यावाचक विशेषण
  3. परिमाणवाचक विशेषण
  4. संकेतवाचक विशेषण । 

प्रश्न 3. 
लोमड़ी चालाक थी। इस वाक्य में विशेषण कौनसा है? 
उत्तर : 
चालाक। 

RBSE Class 3 Hindi Vyakaran व्याकरण

प्रश्न 4. 
वह दुर्बल है। वाक्य में से विशेषण शब्द छाँटिए। 
उत्तर : 
दुर्बल। 

प्रश्न 5. 
कुछ विशेषण शब्दों की सूची बनाइए। 
उत्तर : 
सुन्दर, मीठा, बड़ा, हरी, ठंडा, मधुर, मोटी, चतुर, चुपड़ी, पीला, काला, गोल, ताजी।

4.क्रिया 

प्रश्न 1. 
क्रिया किसे कहते हैं? 
उत्तर : 
जिस शब्द से किसी कार्य के होने अथवा करने का बोध होता है, उसे क्रिया कहते हैं। जैसे-चलना, खाना, नाचना, कूदना, खेलना इत्यादि। 

प्रश्न 2.
क्रिया के काल रूप कितने होते हैं? 
उत्तर : 
क्रिया के काल रूप तीन होते हैं -

  1. भूतकाल 
  2. वर्तमान काल 
  3. भविष्यत् काल। 

RBSE Class 3 Hindi Vyakaran व्याकरण

प्रश्न 3. 
'मोहन और श्याम खेल रहे हैं। सीता पढ़ रही है।' इस वाक्य में से क्रिया शब्द छाँटे। 
उत्तर : 
खेल रहे, पढ़ रही। 

प्रश्न 4. 
निम्न मूल शब्दों को क्रिया में बदलिए - 
लिख, पढ़, देख, खेल, नाच, कूद, रख, भाग, आ, हँस। 
उत्तर : 
लिखना, पढ़ना, देखना, खेलना, नाचना, कूदना, रखना, भागना, आना, हँसना।

5. अव्यय 

प्रश्न 1. 
अव्यय किसे कहते हैं? 
उत्तर :
जिन शब्दों में लिंग, वचन, कारक आदि के कारण रूप-परिवर्तन नहीं होवे, उन्हें अव्यय कहते

प्रश्न 2. 
अव्यय शब्दों के कितने भेद होते हैं? नाम लिखिए। 
उत्तर :
अव्यय शब्दों के चार भेद होते हैं -

  1. क्रिया विशेषण अव्यय,
  2. सम्बन्धबोधक अव्यय,
  3. समुच्चयबोधक अव्यय और
  4. विस्मयादिबोधक अव्यय

RBSE Class 3 Hindi Vyakaran व्याकरण

प्रश्न 3. 
समुच्चयबोधक अव्यय किसे कहते हैं? 
उत्तर : 
जो अव्यय दो या दो से अधिक शब्दों या वाक्यों को जोड़ते हैं, उन्हें समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं, जैसे - और, तो, पर, कि, किन्तु, परन्तु, बल्कि, तथा, एवं, वरना आदि। 

प्रश्न 4. 
और, तो, किन्तु, पर अव्यय लगाकर एकएक वाक्य बनाइए। 
उत्तर :
और - राम और श्याम अच्छे मित्र हैं।
तो - ईश्वर ने चाहा तो यह काम जरूर पूरा होगा।
किन्तु - बालक पढ़ रहा था, किन्तु याद नहीं कर पा रहा था।
पर - शिक्षकों ने काफी समझाया, पर वह चुप बैठा रहा।

6. लिंग

प्रश्न 1. 
लिंग किसे कहते हैं? 
उत्तर :
जिस संज्ञा शब्द से स्त्री या पुरुष जाति का बोध होता है, उसे लिंग कहते हैं। जैसे - आदमी-औरत, आकाश, धरती इत्यादि। 

प्रश्न 2. 
लिंग कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिखो। 
उत्तर : 
लिंग दो प्रकार के होते हैं - 
1. पुल्लिंग 
2. स्त्रीलिंग।

RBSE Class 3 Hindi Vyakaran व्याकरण 

प्रश्न 3. 
पुल्लिंग और स्त्रीलिंग से क्या आशय है? 
उत्तर : 
पुल्लिंग-जिन शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है, उन्हें पुल्लिंग कहते हैं। जैसे-घोड़ा, लड़का, मोर इत्यादि। स्त्रीलिंग-जिन शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है - उन्हें स्त्रीलिंग कहते है। जैसे - लड़की, शेरनी, नदी, माता इत्यादि। 

प्रश्न 4. 
अनलिखित शब्दों को पुल्लिंग से स्त्रीलिंग में बदलिए। 
उत्तर :  
पुल्लिंग  - स्त्रीलिंग

  • लड़का - लड़की
  • घोड़ा - घोड़ी
  • बेटा - बेटी
  • मोर - मोरनी
  • शेर - शेरनी
  • ऊँट - ऊँटनी
  • राजा - रानी
  • नाना - नानी
  • मौसा - मौसी
  • चाचा - चाची
  • मामा - मामी

7. वचन 

प्रश्न 1. 
वचन किसे कहते हैं? 
उत्तर : 
संज्ञा के जिस रूप से उसकी संख्या का बोध होता है, उसे वचन कहते हैं। जैसे - मिठाई-मिठाइयाँ, लड़का-लड़के इत्यादि। 

प्रश्न 2. 
वचन कितने प्रकार के होते हैं? 
उत्तर : 
वचन दो प्रकार के होते हैं - 
1. एकवचन 
2. बहुवचन। 

RBSE Class 3 Hindi Vyakaran व्याकरण

प्रश्न 3.
एकवचन और बहुवचन का अर्थ लिखो। 
उत्तर : 
एकवचन - जिस शब्द से किसी एक वस्तु के होने का बोध होता है, उसे एकवचन कहते हैं। जैसे - किताब, पक्षी इत्यादि।
बहुवचन - जिस शब्द से एक से अधिक वस्तुएँ होने का बोध होता है, उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे - लड़के, कुर्सियाँ इत्यादि।

प्रश्न 4. 
निम्नलिखित एकवचन शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए। 
उत्तर :
एकवचन - बहुवचन 

  • मूर्ति - मूर्तियाँ 
  • खिड़की - खिड़कियाँ 
  • झिड़की - झिड़कियाँ 
  • कली - कलियाँ 
  • गली - गलियाँ 
  • डाली - डालियाँ 
  • चौपाल - चौपालों 
  • पेड़ - पेड़ों
  • बैल - बैलों
  • गीत - गीतों
  • स्वर - स्वरों
  • मैदान - मैदानों
  • सड़क - सड़कों
  • घर - घरों
  • फल - फलों
  • फूल - फूलों
  • शहर - शहरों
  • गाँव - गाँवों

8. विलोम शब्द 

प्रश्न 1. 
विलोम शब्द की परिभाषा लिखिए। 
उत्तर :
जो शब्द किसी दिए हुए शब्द का विपरीत या विरोधी अर्थ देता है, उसे विलोम शब्द कहते है। जैसेजल्दी का धीरे, शाम का सुबह इत्यादि। 

RBSE Class 3 Hindi Vyakaran व्याकरण

प्रश्न 2. 
नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए। 
उत्तर :
शब्द - विलोम 

  • आशा - निराशा 
  • शक्तिशाली - कमजोर 
  • सरस - नीरस 
  • सनाथ - अनाथ 
  • सत्य - असत्य
  • धूप - छाँव 
  • अन्दर - बाहर 
  • सीधा - उल्टा
  • सोना - जागना
  • राजा - रंक 
  • इच्छा - अनिच्छा 
  • देश - विदेश
  • अधर्म - धर्म 
  • विश्वास - अविश्वास 
  • स्वस्थ - अस्वस्थ 
  • आकाश - पाताल
  • शाम - सुबह 
  • कल - आज
  • बहिन - भाई
  • दिन - रात

9. पर्यायवाची शब्द 

प्रश्न 1. 
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? 
उत्तर :
किसी शब्द के समानार्थी शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। जैसे - फूल-पुष्प, कुसुम, सुमन इत्यादि। 

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखो। 
उत्तर :
शब्द - पर्यायवाची शब्द

  • रात - निशा, रजनी, रात्रि 
  • चाँद - चंद्रमा, शशि, चंदा 
  • आँख - चक्षु, नेत्र, नयन 
  • आसमान - आकाश, व्योम, शून्य
  • हवा - वायु, पवन, समीर
  • पानी - जल, नीर, तोय 
  • धरती - पृथ्वी, भूमि, धरा 
  • कमल - पंकज, जलज, नीरज
  • पेड़ - वृक्ष, विटप, तरु 
  • पहाड़  - गिरि, पर्वत, भूधर 
  • सूरज - भानु, सूर्य, रवि
  • दिन - दिवस, दिवा, वासर
  • घर - आवास, गृह, सदन 

10. एकल शब्द 
(शब्द-समूह के लिए एक-शब्द) 

प्रश्न 1. 
एकल शब्द किसे कहते हैं? 
उत्तर : 
किसी शब्द-समूह, वाक्य या वाक्यांश के स्थान पर प्रयोग किये जाने वाले शब्द को एकल शब्द कहते है।

RBSE Class 3 Hindi Vyakaran व्याकरण

प्रश्न 2. 
कुछ प्रमुख एकल शब्द लिखिए। 
उत्तर : 

  1. जो मरता न हो - अमर 
  2. जो कभी बूढ़ा न हो - अजर 
  3. जिसके माता-पिता न हों - अनाथ 
  4. जो देखा न जा सके - अद्रुश्य
  5. जल में चलने वाला - जलचर
  6. आकाश में चलने वाला - नभचर 
  7. प्रतिदिन होने वाला - दैनिक 
  8. जो परीक्षा में पास न हो - अनुत्तीर्ण 
  9. दूसरों का भला करने वाला - परोपकारी 
  10. साथ पढ़ने वाला। - सहपाठी 
  11. ईश्वर में विश्वास न करने वाला- नास्तिक 
  12. सौ वस्तुओं का संग्रह - शतक 
  13. जो सम्पत्ति पिता से प्राप्त हो - पैतृक 
  14. जो जान-पहचान का न हो - अपरिचित
  15. प्रतिवर्ष होने वाला - वार्षिक

11. अनेकार्थी शब्द 

प्रश्न 1. 
अनेकार्थी शब्द किसे कहते हैं? 
उत्तर : 
एक ही शब्द के अनेक अर्थ रखने वाले शब्द अनेकार्थी कहलाते हैं जैसे : कनक-के अनेकार्थी शब्द = धतूरा, गेहूँ, सोना।

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित के अनेकार्थी शब्द लिखिए - 

  1. अक्षर = गगन, मोक्ष, धर्म, वर्ण, सत्य, जल आदि। 
  2. अर्थ = हेतु, धन, प्रयोजन आदि। 
  3. कर = हाथ, किरण, टैक्स आदि। 
  4. कृष्ण = वासुदेव-पुत्र, काला, कौआ, अंधकार। 
  5. कनक = धतूरा, सोना, गेहूँ, पलाश, वृक्ष। 
  6. तात = भाई, पिता, मित्र, प्यारा आदि। 
  7. दल = पक्ष, पत्ता, सेना, हिस्सा आदि। 
  8. द्विज = पक्षी, क्षत्रिय, वैश्य, ब्राह्मण आदि।

12. सन्धि 
(दो शब्द मिलाकर एक बनाना) 

प्रश्न 1. 
सन्धि किसे कहते हैं? 
उत्तर :
दो शब्दों को मिलाकर एक शब्द बनाने को सन्धि कहते हैं। 

RBSE Class 3 Hindi Vyakaran व्याकरण

प्रश्न 2. 
कुछ दो शब्दों को मिलाने से बने नये शब्द लिखिए। 
उत्तर :  
विद्या + आलय = विद्यालय
छात्र + आवास = छात्रावास 
भोजन + आलय = भोजनालय 
रमा + ईश = रमेश 
नर + इन्द्र = नरेन्द्र 
विद्या + अर्थी = विद्यार्थी 
नर + अधम = नराधम 
सम् + तोष = संतोष 
सम् + देश = संदेश 
सम् + गति = संगति

13. प्रत्यय 

प्रश्न 1. 
प्रत्यय किसे कहते हैं? 
उत्तर :
जो शब्दांश किसी शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में विशेषता या परिवर्तन लाते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं। जैसे - दुकान + दार = दुकानदार। 

RBSE Class 3 Hindi Vyakaran व्याकरण

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित प्रत्यय जोड़कर नए शब्द बनाइयेबाज़, दार, ई, पन, ता, इक। 
उत्तर :  

  • बाज - दगाबाज़
  • दार - ईमानदार
  • ई - लड़ाई 
  • पन - बचपन
  • ता - मित्रता 
  • इक - पारिवारिक

14. उपसर्ग 

प्रश्न 1. 
उपसर्ग किसे कहते हैं? 
उत्तर :
जो शब्दांश किसी शब्द के शुरू में जुड़कर उसके अर्थ में बदलाव या विशेषता लाते हैं, उसे उपसर्ग कहते हैं। जैसे - अनु + रागी = अनुरागी। 

प्रश्न 2. 
सद् और दुर् उपसर्ग का उपयोग कर दोदो शब्द बनाओ। 
उत्तर :
सद् + आचरण = सदाचरण
सद् + व्यवहार = सद्व्यवहार
दुर् + उपयोग = दुरुपयोग
दुर् + गुण = दुर्गुण 

RBSE Class 3 Hindi Vyakaran व्याकरण

प्रश्न 3. 
निम्न शब्दों में जुड़े उपसर्ग बताइए - 
दुर्जन, उपदेश, संचार, सत्संग, अज्ञान, अटल। 
उत्तर :
दुर्जन - दुर् 
उपदेश - उप 
संचार - सम् 
सत्संग - सत् 
अज्ञान - अ
अटल - अ

15. 'र' वर्ण का हलन्त रूप एवं 'र' में लगी 'उ', 'ऊ' की मात्रा को समझना 

'र' के विभिन्न रूप तथा उनका प्रयोग निम्नलिखित प्रकार से हिन्दी में किया जाता है -

(i) र् = 'र' का यह हलन्त रूप स्वर रहित है। इसे आधा 'र' कहा जाता है। जैसे - 

  1. व + र् + ष (र्ष) = वर्ष 
  2. च + र् + च (र्च) = चर्च 
  3. ध + र् + म (र्म) = धर्म 
  4. ह + र् + ष (र्ष) = हर्ष 
  5. क + र् + म (म) = कर्म
  6. ख + र् + च (र्च) = खर्च 
  7. म + र् + द (र्द) = मर्द 
  8. म + र् + ज (र्ज) = मर्ज 
  9. त + र् + ज (र्) = तर्ज 
  10. त + र् + क (र्क) = तर्क 

RBSE Class 3 Hindi Vyakaran व्याकरण

(ii) जब र रूप 'उ' या 'ऊ' की मात्रा के साथ आता है, तब 'उ' या 'ऊ' की मात्रा 'र' के पाँव में न लगकर सदैव उसकी कमर में लगा करती है। जैसे - 
र + उ = रु (रुपया), र + ऊ = रू (रूप)।

Prasanna
Last Updated on Sept. 14, 2022, 9:34 a.m.
Published Sept. 13, 2022