RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 साहसी बालिका

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 साहसी बालिका Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 Hindi Solutions Chapter 12 साहसी बालिका

RBSE Class 3 Hindi साहसी बालिका Textbook Questions and Answers

सोचें और बताएँ - 

प्रश्न 1. 
साहसी बालिका का नाम क्या था?
उत्तर :
साहसी बालिका का नाम मैना था। 

प्रश्न 2. 
बालिका के पिता का नाम क्या था? 
उत्तर :
बालिका के पिता का नाम नाना फड़नवीस था।

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 साहसी बालिका

प्रश्न 3. 
साहसी बालिका को साहस की शिक्षा किससे मिली थी?
उत्तर :
साहसी बालिका को साहस की शिक्षा अपने पिता से मिली थी। 

लिखें - 

प्रश्न 1. 
सही उत्तर का क्रमाक्षर कोष्ठक में लिखें -
(अ) विद्यालय में किसका उत्सव मनाया जा रहा था? 
(क) जन्माष्टमी 
(ख) शिक्षक दिवस
(ग) गणतंत्र दिवस 
(घ) स्वतंत्रता दिवस
उत्तर :
(घ) स्वतंत्रता दिवस 

(ब) उत्सव में कहानी कौन सुना रहे थे?
(क) मैना 
(ख) नाना फड़नवीस
(ग) जनरल 
(घ) अध्यापक 
उत्तर :
(घ) अध्यापक 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 साहसी बालिका

प्रश्न 2. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें -
(आग, आजादी, झोंक, जनरल, फड़नवीस) 
(क) सैनिकों ने मैना को पकड़कर ................ दिया। 
(ख) मुझे अपनी ............... प्यारी है। 
(ग) उसके पिता का नाम नाना था। 
(घ) उसे ............... के पास ले गए।
उत्तर :
(क) आग, झोंक 
(ख) आज़ादी
(ग) फड़नवीस 
(घ) जनरल।

प्रश्न 3.
स्कूल में उत्सव किस प्रकार से मनाया जा रहा था? 
उत्तर :
स्कूल में उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा था। 

प्रश्न 4. 
अंग्रेज मैना के पिताजी से क्यों नाराज़ थे? 
उत्तर : 
मैना के पिताजी अंग्रेजों से आजादी चाहते थे, इसलिए अंग्रेज उनसे नाराज थे। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 साहसी बालिका

प्रश्न 5. 
जनरल मैना से क्यों चिढ़ गया? 
उत्तर : 
मैना के क्षमा माँगने से मना करने पर जनरल मैना से चिढ़ गया। 

प्रश्न 6. 
जनरल ने सैनिकों को क्या आदेश दिया? 
उत्तर : 
जनरल ने सैनिकों को आदेश दिया कि वे मैना को फौरन आग में झोंक दे।

प्रश्न 7. 
मैना हमें क्या पाठ पढ़ा गई? 
उत्तर : 
मैना आजादी के लिए हमें बलिदान और साहस का पाठ पढ़ा गई। 

प्रश्न 8. 
पाठ के आधार पर मैना के गुण बताइये। 
उत्तर :
पाठ के आधार पर मैना में देश-प्रेम, निडरता, साहस, वीरता, त्याग और बलिदान जैसे गुण थे।

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 साहसी बालिका

प्रश्न 9. 
मैना के प्राण देते समय भी हँसी का क्या कारण था?
उत्तर :
प्राण देते समय हँसते हुए मैना अंग्रेजों को यह संदेश देना चाहती थी कि देश की आजादी के लिए बलिदान होने में हमें गर्व है। 

भाषा की बात -

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 साहसी बालिका 3

यह भी करें - 

प्रश्न :
अपने आस-पड़ोस में उन महिला-पुरुषों की। सूची तैयार करें जिन्होंने कोई विशेष, साहसिक कार्य किया हो।
RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 साहसी बालिका 2
उत्तर :

नाम किया गया साहसिक कार्य
स्वाति आग से परिवार को बचाया
असलम पानी में डूबने से बच्चे को बचाया
धापू देवी आवारा कुत्तों के हमले से छोटे बच्चे को बचाया
रेणु आतंकियों को पकड़वाया
मोहन एवं रेखा बालक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

प्रश्न :
पाठमें से ऐसे शब्दों को छाँटिए, जिनमें अनुस्वार (.), अनुनासिक (ँ) का प्रयोग हुआ हो। 
उत्तर : 
अनुस्वार (.) - पंद्रह, अंग्रेज। 
अनुनासिक (ँ) - लडूंगी, माँग, माँगूंगी, हँसते-हँसते। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 साहसी बालिका

प्रश्न :
यदि आप मैना की जगह होते तो "आग मेंझोंकने की बात" सुनकर क्या करते? 
उत्तर : 
यदि मैना की जगह हम होते तो हम भी उसकी तरह बिल्कुल भी नहीं डरते। हम जनरल से क्षमा नहीं माँगते तथा देश की आजादी के लिए लड़ने की ही बात करते। इसके लिए हम हँसते-हँसते अपने प्राणों का बलिदान कर देते। 

प्रश्न :
इस कहानी जैसी ही और कौन-कौनसी कहानियाँ हैं, चर्चा करें। 
उत्तर : 
गुरुभक्त वीर बालिका काली बाई की कहानी इस कहानी जैसी ही है। उसने भी अपना बलिदान देकर अपने गुरु सेंगाभाई की जान बचाई थी। 

प्रश्न :
नाना फड़नवीस की तरह और किन-किन वीरों के नाम आप जानते हो, नामों की सूची तैयार करें। 
उत्तर :
तात्या टोपे, रानी लक्ष्मीबाई, वीर सावरकर, भगतसिंह, चन्द्रशेखर, हेमू कालानी, सुभाषचन्द्र बोस, लाला लाजपतराय आदि।

RBSE Class 3 Hindi साहसी बालिका Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
विद्यालय में क्या हो रहा था? 
(अ) खेल
(ब) परीक्षा 
(स) उत्सव 
(द) प्रतियोगिता। 
उत्तर :
(स) उत्सव 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 साहसी बालिका

प्रश्न 2. 
मैना क्या चाहती थी? 
(अ) आजादी 
(ब) खेलना 
(स) दौड़ना 
(द) नाचना। 
उत्तर :
(अ) आजादी 

प्रश्न 3. 
मैना को किसने पकडा? 
(अ) अध्यापक ने 
(ब) अंग्रेज सैनिकों ने
(स) अंग्रेज अफसर ने
(द) बच्चों ने। 
उत्तर :
(ब) अंग्रेज सैनिकों ने

प्रश्न 4. 
अंग्रेज अफसर किसके जवाब से चिढ़ गया? 
(अ) सैनिक के 
(ब) फड़नवीस के 
(स) जनरल के 
(द) मैना के। 
उत्तर : 
(द) मैना के। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 साहसी बालिका

रिक्त स्थान भरो -

प्रश्न 1. 
स्कूल में .......... मनाया जा रहा था। (अवकाश/उत्सव) 
उत्तर :
उत्सव

प्रश्न 2. 
......... भी आजादी चाहती थी। (मैना/नाना) 
उत्तर :
मैना

प्रश्न 3. 
किसकी .......... हो तुम। (लड़की/छात्रा) 
उत्तर :
लड़की

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 साहसी बालिका

प्रश्न 4. 
मैना के उत्तर से जनरल और भी गया। (रूठ/चिढ़) 
उत्तर :
चिढ़

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न -

प्रश्न 1. 
पंद्रह अगस्त को कौनसा उत्सव मनाया जाता है? 
उत्तर : 
पंद्रह अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया जाता है। 

प्रश्न 2. 
उत्सव पर कहानी किसने सुनाई? 
उत्तर : 
उत्सव पर कहानी अध्यापकजी ने सुनाई। 

प्रश्न 3. 
नाना साहब के महल में आग किसने लगवाई? 
उत्तर : 
नाना साहब के महल में आग अंग्रेजों ने लगवाई। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 साहसी बालिका

प्रश्न 4. 
अंग्रेजों ने मैना का क्या किया?
उत्तर : 
अंग्रेजों ने मैना को आग में झोंक दिया। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न -

प्रश्न 1. 
मैना कौन थी? और क्या चाहती थी?
उत्तर : 
मैना एक छोटी लड़की थी, उसके पिता का नाम नाना फड़नवीस था, और वह भी अपने पिता की भाँति अंग्रेजों से आजादी चाहती थी। 

प्रश्न 2.
मैना महल से बाहर क्यों भागी? 
उत्तर :
मैना के पिता से नाराज होकर अंग्रेजों ने उनके महल में आग लगवा दी। उसी आग से बचने के लिए मैना महल से बाहर भागी। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 साहसी बालिका

प्रश्न 3.
मैना एक निडर और साहसी लड़की थी। कैसे? समझाइए। 
उत्तर : 
जब मैना को अंग्रेज अफसर ने माफी माँगने के लिए कहा तो मैना ने निडरता के साथ उससे क्षमा माँगने के लिए मना कर दिया और अपनी आजादी की बात पर अडिग रही। बाद में जब उसे आग में झोंक दिया गया तो वह हँसते-हँसते बलिदान हो गई। इससे पता चलता है कि मैना एक निडर व साहसी लड़की थी।

प्रश्न 4.
'साहसी बालिका' पाठ से क्या शिक्षा मिलती है? 
उत्तर :
इस पाठ से शिक्षा मिलती है कि देश की और अपनी आजादी के लिए निडर होकर हमें बड़ा-से| बड़ा त्याग व बलिदान करने में पीछे नहीं हटना चाहिए।

साहसी बालिका Summary in Hindi

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 साहसी बालिका 1

पाठ का सार - प्रस्तुत पाठ साहसी बालिका मैना की वीरता और बलिदान की कहानी है। मैना के पिता नाना फड़नवीस थे, जो आजादी चाहते थे। अंग्रेजों ने इससे नाराज होकर उनके महल में आग लगवा दी। मैना और उसके पिता दोनों बच गए, लेकिन मैना को अंग्रेजों ने पकड़ लिया। जब अंग्रेज जनरल ने मैना से पूछा कि क्या तुम भी अपने पिता की तरह आजादी चाहती हो, तो मैना ने निडरता से कहा 'हाँ'। इस पर जनरल ने नाराज होकर मैना को आग में फेंकने का आदेश दे दिया। मैना ने देश की आजादी के लिए हँसते-हँसते अपने प्राण दे दिए।

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 12 साहसी बालिका

कठिन-शब्दार्थ : 

  • उत्सव = जलसा/आनन्द का कार्य। 
  • पंद्रह-अगस्त = भारत की आजादी का दिन।
  • आजादी = स्वतंत्रता। 
  • महल = राजाओं के रहने का स्थान। 
  • जनरल = सेना का अफसर। 
  • दुश्मन = वैरी/शत्रु। 
  • प्यारी = प्रिय। 
  • जरूर = अवश्य।
  • क्रोध = गुस्सा। 
  • उत्तर = जवाब। 
  • निडर = जो डरता नहीं है। 
  • झोंकना = डाल देना। 
  • क्षमा = माफी। 
  • चिढ़ना = गुस्सा होना/खीझना। 
  • आदेश = आज्ञा। 
  • फौरन = तुरन्त/उसी समय। 
  • प्राण = जीवन। 
Prasanna
Last Updated on Sept. 13, 2022, 12:55 p.m.
Published Sept. 13, 2022