RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 3 शिष्टाचार

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 3 शिष्टाचार Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 Hindi Solutions Chapter 3 शिष्टाचार

RBSE Class 3 Hindi शिष्टाचार Textbook Questions and Answers

सोचें और बताएँ - 

RBSE Class 3 Hindi Chapter 3 Question Answer प्रश्न 1. 
मगन कैसा लड़का है? 
उत्तर :
मगन अच्छा लड़का है।

शिष्टाचार पाठ के प्रश्न उत्तर प्रश्न 2. 
मगन अतिथियों के साथ कैसा व्यवहार करता है? 
उत्तर :
मगन अतिथियों के साथ अच्छा व्यवहार करता है। वह उत्साह के साथ उनका स्वागत करता है। उन्हें कभी भार नहीं समझता। उनसे विनम्रता से बात करता है।

 RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 3 शिष्टाचार

Class 3 Hindi Chapter 3 प्रश्न 3.
शिष्टाचार की तुलना किससे की गई है? 
उत्तर :
शिष्टाचार की तुलना सुगंधित फूल से की गई

लिखें -

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें - 
(क) मगन कभी ............... नहीं बोलता (सच/झूठ) 
(ख) मगन ............... से बात करता है। (विनम्रता/उद्दण्डता) 
(ग) मगन बड़ों के साथ ............... का व्यवहार करता है। (आदर/अनादर) 
(घ) वृद्ध तथा कमजोर लोगों की मदद .......... चाहिए। (नहीं करनी/करनी) 
उत्तर : 
(क) झूठ
(ख) विनम्रता 
(ग) आदर
(घ) करनी। 

प्रश्न 2. 
मगन सबको अच्छा क्यों लगता है? 
उत्तर :
मगन सबके साथ शिष्टाचारपूर्वक व्यवहार करता है, इसलिए सबको अच्छा लगता है। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 3 शिष्टाचार

कक्षा 3 विषय हिंदी पाठ 3 प्रश्न 3. 
मगन में शिष्टाचार की कौन-कौनसी आदतें
उत्तर :
मगन कभी झूठ नहीं बोलता, चोरी नहीं करता, कचरा हमेशा कचरा पात्र में डालता है, बड़ों का आदर करता है, अपने गुरुजी का सम्मान करता है, सबके साथ विनम्रता से रहता है और शिष्ट भाषा का प्रयोग करता है। 

Class 3 Hindi Chapter 3 Question Answer प्रश्न 4. 
बड़ों के साथ बात करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 
उत्तर :
बड़ों के साथ बात करते समय हमें विनम्रतापूर्वक बोलना चाहिए। आदरपूर्वक बात करनी चाहिए, बड़ों की बात कभी नहीं काटनी चाहिए और शिष्ट भाषा का प्रयोग करना चाहिए। 

Shishtachar Lesson In Hindi प्रश्न 5.
बाग-बगीचे में घूमते समय हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 
उत्तर :
बाग-बगीचे में घूमते समय हमें पेड़-पौधों की पत्तियों को नहीं नोंचना चाहिए। अकारण फूलों को नहीं तोड़ना चाहिए। इधर-उधर कचरा नहीं फैलाना चाहिए। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 3 शिष्टाचार

Class 3 Chapter 3 Hindi Question Answer प्रश्न 6. 
शिष्टाचार को कैसा फल बताया गया है और क्यों? 
उत्तर :
शिष्टाचार को एक सुगंधित फूल बताया गया है, क्योंकि जिस प्रकार फूल की खुशबू से वातावरण सुगंधित हो जाता है, वैसे ही शिष्टाचार से भी माहौल सुखद हो जाता है। 

भाषा की बात - 

प्रश्न - 'मगन सबकी आँखों का तारा है।' वाक्य में 'आँखों का तारा होना' का अर्थ है सबका प्यारा होना। ऐसे विशिष्ट अर्थ वाले रूढ़ वाक्यांशों को मुहावरा कहते हैं। आप भी पाठ में आए निम्न मुहावरों को जानकर उनका सही अर्थ के साथ मिलान करें - 
(क) दिल दुखाना - बीच में बोलना 
(ख) बात काटना - उपहास करना 
(ग) हँसी उड़ाना - शैतानी करना 
(घ) उधम मचाना - दु:खी करना 
उत्तर :
(क) दिल दुखाना - दु:खी करना
(ख) बात काटना - बीच में बोलना 
(ग) हँसी उड़ाना - उपहास करना
(घ) उधम मचाना - शैतानी करना 

प्रश्न - 'मगन अच्छा लड़का है। मोहल्ले के सब लोग मगन को प्यार करते हैं।' इन पंक्तियों में मगनव्यक्ति, प्यार-भाव, लड़का जाति व मोहल्लास्थान विशेष का नाम है। इस प्रकार किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं। आप भी नीचे लिखे अनुच्छेद में से संज्ञा शब्दों को छाँटकर लिखें। 
'मगन सबकी आँखों का तारा है। आखिर ऐसा क्या है मगन में कि सब लोग उसकी प्रशंसा करते नहीं थकते? वह हमेशा कचरा-पात्र में ही कचरा डालता है।' 
उत्तर :
संज्ञा शब्द - मगन, आँखों, तारा, लोग, प्रशंसा, कचरा-पात्र, कचरा। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 3 शिष्टाचार

प्रश्न - सही शब्द लिखकर जोडे बनाएँ - 
(मुक्की, पिता, दौड़, बगीचा, पौधे, आना) 
इधर-उधर 
(क) जाना........... 
(ख) माता.......... 
(ग) भाग........... 
(घ) बाग ......... 
(ङ) पेड़........... 
(च) धक्का ........ 
उत्तर : 
(क) जाना - आना
(ख) माता - पिता 
(ग) भाग - दौड़
(घ) बाग - बगीचा 
(ङ) पेड़ - पौधे 
(च) धक्का - मुक्की

यह भी करें - 

प्रश्न :
शिष्टाचार की बातों की सूची बनाएँ। 
RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 3 शिष्टाचार 2
उत्तर
शिष्टाचार की बातें - 

  1. सदा सच बोलना। 
  2. चोरी नहीं करना। 
  3. अच्छी संगत में रहना। 
  4. कचरा हमेशा कचरा-पात्र में डालना। 
  5. माता-पिता का कहना मानना। 
  6. गुरुजी का सम्मान करना। 
  7. बड़ों का आदर करना। 
  8. अतिथियों का स्वागत-सत्कार करना। 
  9. बड़ों की बात नहीं काटना। 
  10. व्यर्थ में पेड़, पौधे व फूल नहीं तोड़ना। 
  11. वृद्ध व जरूरतमंद लोगों की मदद करना। 
  12. विनम्र बने रहना। 
  13. नियमों का पालन करना। 
  14. किसी का मज़ाक नहीं उड़ाना। 
  15. सबके प्रति सहानुभूति रखना।

RBSE Class 3 Hindi शिष्टाचार Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
मगन कैसा लड़का है? 
(अ) गन्दा
(ब) अच्छा 
(स) बुरा
(द) शैतान। 
उत्तर :
(ब) अच्छा 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 3 शिष्टाचार

प्रश्न 2. 
सब लोग मगन की क्या करते हैं? 
(अ) बड़ाई 
(ब) मज़ाक 
(स) बुराई
(द) बातें। 
उत्तर :
(अ) बड़ाई 

प्रश्न 3. 
अतिथि घर पर आने पर मगन क्या करता है? 
(अ) भाग जाता है 
(ब) छिप जाता है 
(स) स्वागत करता है 
(द) अपमान करता है।
उत्तर :
(स) स्वागत करता है 

प्रश्न 4. 
शिष्टता का व्यवहार होना चाहिए
(अ) दिखावे के लिए 
(ब) कहने के लिए 
(स) उपदेश देने के लिए 
(द) स्वभाव में।
उत्तर :
(द) स्वभाव में।

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 3 शिष्टाचार

रिक्त स्थान भरो - 

प्रश्न 1. 
मगन हमेशा .......... भाषा का प्रयोग करता है। (शिष्ट/अशिष्ट) 
उत्तर :
शिष्ट

प्रश्न 2. 
मगन अपने गुरुजी का बहुत .......... करता (अपमान/सम्मान)
उत्तर :
सम्मान

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 3 शिष्टाचार

प्रश्न 3. 
वह हमेशा शाला के नियमों का पालन ....... (करता/नहीं करता) 
उत्तर :
करता

प्रश्न 4. 
मगन .......... संगत से सदैव बचता है। (अच्छी/बुरी) 
उत्तर :
बुरी। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
मगन बड़ों के साथ कैसा व्यवहार करता है? 
उत्तर : 
मगन बड़ों के साथ आदरपूर्वक व्यवहार करता

प्रश्न 2.
हमें कैसी संगत से बचना चाहिए? 
उत्तर : 
हमें हमेशा बुरी संगत से बचना चाहिए।

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 3 शिष्टाचार

प्रश्न 3. 
हमें कैसी भाषा का प्रयोग करना चाहिए? 
उत्तर : 
हमें शिष्ट भाषा का प्रयोग करना चाहिए। 

प्रश्न 4. 
कचरा कहाँ डालना चाहिए?
उत्तर : 
कचरा हमेशा कचरा-पात्र में डालना चाहिए।

प्रश्न 5. 
मगन जानवरों के प्रति कैसा व्यवहार करता
उत्तर : 
मगन जानवरों को सताता नहीं है, वह उनके प्रति सहानुभूति रखता है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न -

प्रश्न 1. 
विद्यालय में शिष्टाचार पालन के लिए क्याक्या करना चाहिए? 
उत्तर :
विद्यालय में हमें गुरुजी का सम्मान करना चाहिए। उनकी कुर्सी पर नहीं बैठना चाहिए। गरुजी कक्षा में नहीं आएँ तो उधम नहीं करना चाहिए। अपना पाठ नियमित याद करना चाहिए और शाला के नियमों का पालन करना चाहिए। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 3 शिष्टाचार

प्रश्न 2. 
अच्छा व्यक्ति बनने के लिए हमें समाज में कैसा आचरण करना चाहिए? 
उत्तर : 
अच्छा व्यक्ति बनने के लिए हमें सभ्य आचरण करना चाहिए। वृद्ध और कमज़ोर लोगों की मदद करनी चाहिए। रेल या बस में चढ़ते समय अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी चाहिए। सबके प्रति सहानभूति रखनी चाहिए। 

प्रश्न 3.
हम वातावरण को स्वच्छ रखने में कैसे सहयोग कर सकते हैं? 
उत्तर :
हमें अपने घर, आस-पास तथा सड़क, पार्क इत्यादि को साफ रखना चाहिए। कचरा हमेशा कचरापात्र में ही डालना चाहिए। बिना कारण पेड़-पौधे, फूल इत्यादि नहीं तोड़ने चाहिए। इस प्रकार हम अपने आसपास के वातावरण को साफ़ रख सकते हैं।

शिष्टाचार Summary in Hindi

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 3 शिष्टाचार 1

पाठ का सार - प्रस्तुत पाठ में शिष्टाचार व अच्छी आदतों के बारे में बताया गया है। सदा सच बोलना, |चोरी नहीं करना, कचरा हमेशा कचरा पात्र में डालना, बड़ों की मदद करना, शाला के नियमों का पालन करना इत्यादि कुछ ऐसी अच्छी आदतें हैं जिनका पालन हर व्यक्ति को करना चाहिए। शिष्टाचार का पालन केवल दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए। शिष्टाचार का पालन करने से वातावरण हमेशा सुखकारी बना रहता है।

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 3 शिष्टाचार

कठिन-शब्दार्थ :

  • बड़ाई = प्रशंसा। 
  • वस्तु = चीज़। 
  • संगत = साथ रहना। 
  • सदैव = हमेशा। 
  • अनुपयोगी = बेकार/व्यर्थ। 
  • कचरा-पात्र = कचरा डालने का डिब्बा। 
  • आज्ञा = आदेश। 
  • अतिथि = मेहमान। 
  • स्वागत = सत्कार। 
  • उत्साह = उमंग। 
  • आदर = सम्मान।
  • नम्रतापूर्वक = विनय के साथ। 
  • नोचना = तोड़ना, मरोड़ना। 
  • व्यर्थ = बेकार में/ बिना कारण।
  • अभिवादन = श्रद्धापूर्वक नमस्कार करना।
  • सहानुभूति = संवेदना, दया। 
  • शिष्टाचार = सभ्य आचरण/व्यवहार। 
  • बारी = अवसर।
  • प्रतीक्षा = इंतजार। 
  • वृद्ध = बूढ़े/बुजुर्ग।
Prasanna
Last Updated on Nov. 6, 2023, 10:14 a.m.
Published Nov. 5, 2023