Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 11 अपना देश Textbook Exercise Questions and Answers.
सोचें और बताएँ -
प्रश्न 1.
हमारे देश को किसकी खान बताया गया है?
उत्तर :
हमारे देश को सभी सुखों की खान बताया गया है।
प्रश्न 2.
सब लोगों की आन कैसी बताई गई है?
उत्तर :
सब लोगों की आन समान बताई गई है।
प्रश्न 3.
हमारा देश मरुस्थल में भी कैसा लगता है?
उत्तर :
हमारा देश मरुस्थल में भी सुख-आनन्ददायक लगता है।
लिखें -
प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें -
(क) बाग-बगीचों, ............... वाला।
(ख) सीधे-सादे ............... वाला।
(ग) हिल-मिल आगे ............... वाला।
(घ) पाठ ............... पढ़ने वाला।
उत्तर :
(क) जंगल,
(ख) गाँवों,
(ग) बढ़ने,
(घ) हमेशा।
प्रश्न 2.
सही क्रम से पुनः लिखो -
(क) गढ़-कोटों-कंगूरों वाला, ...........
(ख) मंदिर-मस्जिद-गिरजों वाला, .....
(ग) लंबे-चौड़े शहरों वाला, ..............
(घ) सीधे-सादे गाँवों वाला, .........
उत्तर :
(क) मंदिर-मस्जिद-गिरिजों वाला
(ख) गढ़-कोटों-कंगूरों वाला
(ग) सीधे-सादे गाँवों वाला
(घ) लंबे-चौड़े शहरों वाला
प्रश्न 3.
हमारे देश को सभी सुखों की खान क्यों बताया गया है?
उत्तर :
हमारे देश में पर्वत, मैदान, खेत, खलिहान, बाग-बगीचे, जंगल इत्यादि सब हैं, जिनसे हमें सभी वस्तुएँ प्राप्त होती हैं। इसलिए इसे सभी सुखों की खान बताया गया है।
प्रश्न 4.
हमारे देश की धरती कैसी है?
उत्तर :
हमारे देश की धरती उपजाऊ और सभी सुखों को देने वाली है।
प्रश्न 5.
भारत की पहचान किसे बताया गया है?
उत्तर :
श्रम, साहस, बलिदान और प्रेम को भारत की पहचान बताया गया है।
प्रश्न 6.
हमारे देश की क्या-क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :
प्राकृतिक सम्पदा की प्रचुरता, विविधता में एकता, सर्वधर्म समभाव, श्रम, साहस, बलिदान और प्रेम हमारे देश की विशेषताएँ हैं।
प्रश्न 7.
भारत देश को महान क्यों कहा गया है?
उत्तर :
भारत देश में सब लोग मिलजुल कर रहते हैं, साहस और बलिदान हमारे देश के लोगों की पहचान है। यहाँ सभी धर्म, संप्रदाय और रीति-रिवाजों के लोग एक-साथ मिलकर रहते हैं। यहाँ की भूमि सभी सुखों की खान है। इसलिए भारत देश को महान कहा गया
भाषा की बात -
प्रश्न :
नीचे लिखे पर्याय शब्द समूह का उचित शब्द से मिलान करें।
उत्तर
i
वस्तुनिष्ठ प्रश्न -
प्रश्न 1.
हमारे देश के गाँव हैं -
(अ) गढ़-कोटों-कंगूरों वाले
(ब) लम्बे-चौड़े
(स) सीधे-सादे।
(द) कोई नहीं।
उत्तर :
(स) सीधे-सादे।
प्रश्न 2.
भारत के लोग किस प्रकार रहते हैं?
(अ) मिल-जुल कर
(ब) अलग-अलग
(स) लड़-झगड़कर
(द) दूर-दूर।
उत्तर :
(अ) मिल-जुल कर
प्रश्न 3.
भारत देश की पहचान क्या है?
(अ) अलग-अलग धर्म
(ब) अलग-अलग पहनावा
(स) अलग-अलग भाषाएँ
(द) विविधता में एकता।
उत्तर :
(द) विविधता में एकता।
प्रश्न 4.
भारत के लोगों को किसका पाठ पढ़ाया जाता है?
(अ) श्रम का
(ब) साहस का
(स) बलिदान का
(द) उक्त सभी।
उत्तर :
(द) उक्त सभी।
रिक्त स्थान भरो -
प्रश्न 1.
पर्वत और .......... वाला। (खेतों/मैदानों)
उत्तर :
मैदानों
प्रश्न 2.
सभी .......... की खान है। (वस्तुओं/सुखों)
उत्तर :
सुखों
प्रश्न 3.
सबकी .......... समान है। (आन/बान)
उत्तर :
आन
प्रश्न 4.
अपना देश .......... है। (छोटा/महान)
उत्तर :
महान
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न -
प्रश्न 1.
हमारे देश के गाँव कैसे हैं?
उत्तर :
हमारे देश के गाँव सीधे-सादे हैं।
प्रश्न 2.
हमारे देश के लोगों का पहनावा कैसा है?
उत्तर :
हमारे देश के लोगों का पहनावा अलग-अलग है।
प्रश्न 3.
भारत के लोगों का लक्ष्य कौन तय करता है?
उत्तर :
भारत के लोगों का लक्ष्य वे खुद तय करते हैं।
प्रश्न 4.
हमारा देश कैसा है?
उत्तर :
हमारा देश महान् है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न -
प्रश्न 1.
'मंदिर-मस्जिद-गिरजों वाला' पंक्ति में क्या भाव निहित है?
उत्तर :
कविता की पंक्ति मंदिर-मस्जिद-गिरजों वाला' से आशय है कि भारत में सभी धर्म के लोगों को अपने-अपने ढंग से पूजा करने तथा अपने धर्म को मानने की आजादी है। यहाँ सभी धर्मों का बराबर आदर किया जाता है।
प्रश्न 2.
भारत में विविधता में एकता प्रदर्शित करने वाली जो पंक्तियाँ कविता में आई हैं, उन्हें लिखो।
उत्तर :
कविता में भारत में विविधता में एकता प्रदर्शित करने वाली ये पंक्तियाँ आयी हैं अलग-अलग पहनावों वाला, रंग-ढंग विश्वासों वाला अलग-अलग बोलियों-भाषा वाला, रीति, रस्म, रिवाजों वाला, सबकी आन समान है।
प्रश्न 3.
कविता में भारत की कौनसी विशेषताएँ बताई गई हैं, जो भारत की पहचान बन गई हैं?
उत्तर :
कविता में बताया गया है कि भारत के लोग हिलमिलकर रहते हैं। यहाँ के लोग अपनी मेहनत, साहस, बलिदान और प्रेम के सहारे अपनी मंजिल खुद तय करते हैं। यहाँ के लोगों का त्याग और बलिदान ये सब भारत की पहचान बन गए हैं।
प्रश्न 4.
'अपना देश' कविता में क्या सन्देश दिया गया है?
उत्तर :
'अपना देश' कविता में आपस में भाईचारा रखने, साहस, बलिदान एवं प्रेम-भाव रखने का सन्देश दिया गया है। इससे देश-प्रेम की प्रेरणा दी गई है।
अपना देश किठिन-शब्दार्थ एवं सरलार्थ :
1. पर्वत और मैदानों वाला,
खेतों और खलिहानों वाला,
बाग-बगीचों जंगल वाला,
मरुथल में भी मंगल वाला,
सुभी सुखों की खान है।
अपना देश महान है।
कठिन-शब्दार्थ :
सरलार्थ - भारत देश की विशेषताओं का वर्णन करते हुए कवि कहता है कि यह हमारा देश पर्वतों और बड़े-बड़े मैदानों वाला है। यह खेतों व खलिहानों वाला है, बाग-बगीचों और जंगलों से युक्त है। हमारे देश में विशाल मरुस्थल अर्थात् रेगिस्तान है और वहाँ भी मंगल है अर्थात् विकास होने के कारण सब सुख है। हमारा देश सभी सुखों की खान है। हमारा देश महान है।
2. मंदिर-मस्जिद-गिरजों वाला,
गढ़-कोटों-कंगूरों वाला
सीधे-सादे गाँवों वाला,
लम्बे-चौड़े शहरों वाला,
यह हम सबकी शान है।
अपना देश महान है।
कठिन-शब्दार्थ :
सरलार्थ - कवि कहता है कि हमारे देश में मंदिर मस्जिद, गिरिजाघर इत्यादि सब हैं अर्थात् हमारे देश में सभी धर्मों का बराबर सम्मान है। हमारे देश में ऊँचे व मजबूत किले हैं, चारदीवारी से और कंगूरों से सुरक्षित नगर हैं; जो वीरता के इतिहास की गाथा सुनाते हैं। हमारे देश के गाँवों में सीधे-सादे लोग रहते हैं। लंबे-चौड़े शहर विकास के प्रतीक हैं। हमारा देश हम सबकी शान है। हमारा देश महान है।
3. अलग-अलग पहनावों वाला,
रंग-ढंग विश्वासों वाला,
अलग बोलियों-भाषा वाला,
रीति, रस्म, रिवाजों वाला,
सबकी आन समान है।
अपना देश महान है।
कठिन-शब्दार्थ :
सरलार्थ - हमारे देश में अलग-अलग तरीके के पहनावे वाले लोग रहते हैं। उनके रीति-रिवाज, प्रथा परंपराएँ, विश्वास, भाषा, बोलियाँ सब अलग-अलग हैं। फिर भी सबकी समान इज्जत है। अर्थात् हमारा देश विविधताओं में भी एकता वाला देश है। हमारा देश महान देश है।
4. हिल-मिल आगे बढ़ने वाला,
अपनी मंजिल गढ़ने वाला,
श्रम-साहस-बलिदान प्रेम के,
पाठ हमेशा पढ़ने वाला,
यह इसकी पहचान है।
अपना देश महान है।
कठिन-शब्दार्थ :
सरलार्थ - हमारे देश के लोग हिल-मिल कर अर्थात् मिल-जुल कर आगे बढ़ने वाले हैं। यहाँ के लोग अपनी मेहनत के बल पर अपना लक्ष्य खुद बनाते और हासिल करते हैं। यहाँ के लोग बचपन से ही मेहनत, वीरता और बलिदान का परिचय पाकर बड़े होते हैं। और यही हमारे देश की पहचान भी है। हमारा देश सबसे महान देश है।