RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 10 काठ की पुतली : नाचे, गाएँ

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 10 काठ की पुतली : नाचे, गाएँ Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 Hindi Solutions Chapter 10 काठ की पुतली : नाचे, गाएँ

RBSE Class 3 Hindi काठ की पुतली : नाचे, गाएँ Textbook Questions and Answers

सोचें और बताएँ - 

प्रश्न 1. 
खेल दिखाने वाला पुतलियों को किससे नचाता था?
उत्तर :
खेल दिखाने वाला पुतलियों को धागे से नचाता था। 

प्रश्न 2. 
राजा लोग क्या कर रहे थे? 
उत्तर : 
राजा लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 10 काठ की पुतली : नाचे, गाएँ

प्रश्न 3. 
माथे पर टोकरी लेकर कौन आई? 
उत्तर : 
माथे पर टोकरी लेकर तरकारी बेचने वाली आई। 

लिखें - 

प्रश्न 1. 
सही उत्तर का क्रमाक्षर कोष्ठक में लिखें - 
(अ) पुतली ने सबसे पहले कौन सा काम किया
था? (क) छिड़काव लगाया 
(ख) झाडू लगाया 
(ग) कुर्सियाँ उतारी
(घ) उड़ गई 
उत्तर : 
(ख) झाडू लगाया

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 10 काठ की पुतली : नाचे, गाएँ

(ब) "मिल-जुलकर सब रहो।" ये शब्द किसने कहे?
(क) डुगडुगी वाले ने 
(ख) राजा ने 
(ग) पुतली वाले ने
(घ) सिपाही ने 
उत्तर :  
(ग) पुतली वाले ने 

प्रश्न 2. 
सही/गलत पर निशान लगाएँ - 
(अ) कठपुतली वाला पुतली को डोरे से खींचता (सही/गलत) 
(ब) मिट्ठन पट्टेबाज छोटे चोगे वाला है। (सही/गलत) 
(स) खेल के बाद पुतली वाले ने पैसे इकट्ठे नहीं किए। (सही/गलत) 
(द) बाहर कोने में पहरेदार बैठा है।(सही/गलत) 
उत्तर : 
(अ) सही 
(ब) गलत
(स) गलत 
(द) गलत। 

प्रश्न 3.
कठपुतलियों को कौन नचाता है? 
उत्तर :
कठपुतलियों को पर्दे के पीछे बैठा पुतलीवाला नचाता है।

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 10 काठ की पुतली : नाचे, गाएँ 

प्रश्न 4. 
कठपुतलियों ने कौन-कौन से खेल दिखाए? 
उत्तर : 
कठपुतलियों ने झाडू वाली, भिश्ती, पट्टेबाज, डुगडुगी वाला, राजा-महाराजाओं की लड़ाई, तरकारी वाली का नाच इत्यादि खेल दिखाए। 

प्रश्न 5. 
कठपुतली वाले ने कौनसा गीत सुनाया? 
उत्तर : 
कठपुतली वाले ने गीत गाया
लड़ो मती भाई, लड़ो मती आपस में लड़कर, मरो मती। साथ रहो, भाई साथ रहो, मिलजुल कर, सब साथ रहो। 

प्रश्न 6. 
मंच पर कौन-कौनसी कठपुतलियाँ आई? 
उत्तर : 
मंच पर झाडू वाली, भिश्ती, डुगडुगी वाला, राजा-महाराजा, हाथी, घोड़ा, ऊँट, पहरेदार, पट्टेबाज, तरकारी वाली पुतलियाँ आईं।

भाषा की बात - 

शब्द बनाओ प्रश्न-पाठ में पट्टेबाज़ शब्द आया है। यह 'पट्टे' और 'बाज' से मिलकर बना है। तुम भी 'बाज' जोड़कर नये शब्द बनाओ - 
दगा + बाज ..............
कला + बाज़ .............. 
चाल + बाज़ ..............
तलवार + बाज़ .............. 
उत्तर : 
दगाबाज
कलाबाज़
चालबाज़
तलवारबाज़

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 10 काठ की पुतली : नाचे, गाएँ

प्रश्न :
पहरेदार शब्द पहरे में दार जुड़कर बना है। आप भी दिए गए शब्दों के साथ 'दार' जोड़कर शब्द बनाएँ - 
ईमान + दार = ............
दुकान + दार = .............
खुशबू + दार = ..............
चौकी + दार = .............
बदबू + दार = ..............
समझ + दार = ...... 
उत्तर : 
ईमानदार
दुकानदार
खुशबूदार
चौकीदार
बदबूदार
समझदार

प्रश्न :
निम्नलिखित पुल्लिंग शब्दों के स्त्रीलिंग शब्द बनाएँ - 
घोड़ा - घोड़ी 
मोर - मोरनी
लड़का - ......... 
शेर - .............
'बेटा - ......... 
ऊँट - ......... 
उत्तर :
लड़का - लड़की 
शेर - शेरनी
बेटा - बेटी 
ऊँट - ऊँटनी 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 10 काठ की पुतली : नाचे, गाएँ

प्रश्न :
नीचे लिखी क्रियाओं से एक-एक वाक्य बनाएँ - 
सोना - मैं खाट पर सोता हूँ। 
(क) पढ़ना - ......... 
(ख) लिखना - ........ 
(ग) खाना - ...........
(घ) लाना - ...........
(अ) पीना - ...........
(च) देना - .......... 
उत्तर : 
(क) पढ़ना - मैं पुस्तक पढ़ता हूँ।
(ख) लिखना - मैं उत्तर लिखता हूँ। 
(ग) खाना - ताजा फल खाना चाहिए। 
(घ) लाना - हम बाजार से सामान लाते हैं। 
(ङ) पीना - स्वच्छ पानी पीना चाहिए। 
(च) देना - मैं अपना सामान किसी को नहीं देता।

यह भी करें - 

नाच दिखाते समय यदि पुतली के डोरे टूट जाएँ, तो क्या होगा? बताएँ। 

कठपुतली वाले द्वारा दिखाए खेलों में से तुमको कौनसा खेल सबसे अच्छा लगा? और क्यों ? 
तुम्हारे आस - पास कठपुतली का खेल हो तो देखो। 

शिक्षक की सहायता से निम्नलिखित बिंदुओं पर अभिनय करें 

सब्जी बेचने वाला - सब्जी खरीदने वाला 
अध्यापिका - छात्रा
माँ - बेटा 
डॉक्टर - मरीज

शिक्षक / शिक्षिका किताब की किसी मनपसंद कहानी का बच्चों से अभिनय कराएँ।

RBSE Class 3 Hindi काठ की पुतली : नाचे, गाएँ Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
कठपुतली का खेल कौन दिखा रहा था? 
(अ) सलीम 
(ब) कठपुतली वाला 
(स) डुगडुगी वाला 
(द) राधे।
उत्तर : 
(ब) कठपुतली वाला 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 10 काठ की पुतली : नाचे, गाएँ

प्रश्न 2. 
पानी का छिड़काव किसने किया? 
(अ) भिश्ती ने 
(ब) पहरेदार ने 
(स) पट्टेबाज ने 
(द) पहलवान ने। 
उत्तर : 
(अ) भिश्ती ने 

प्रश्न 3. 
गाना गाकर नाच किसने दिखाया? 
(अ) चोगे वाला ने 
(ब) पट्टेबाज ने 
(स) मिट्ठन ने 
(द) तरकारी वाली ने।
उत्तर : 
(द) तरकारी वाली ने।

प्रश्न 4. 
मिट्ठन किसका नाम था? 
(अ) भिश्ती का 
(ब) पहरेदार का 
(स) पट्टेबाज का 
(द) तरकारी वाली कार 
उत्तर : 
(स) पट्टेबाज का 

रिक्त स्थान भरो - 

प्रश्न 1. 
यह तो .......... वाला बजा रहा है। (झाडू/कठपुतली) 
उत्तर :
कठपुतली

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 10 काठ की पुतली : नाचे, गाएँ

प्रश्न 2. 
पुतली वाला तो .......... का आदमी है। (कमाल/बेकार) 
उत्तर :
कमाल

प्रश्न 3. 
भिश्ती फैजाबाद का, .......... है गुलाब का। (रस/पानी) 
उत्तर :
पानी

प्रश्न 4. 
आज का .......... खत्म हुआ। (काम/खेल) 
उत्तर : 
खेल

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न -

प्रश्न 1. 
कठपुतली वाले का साथी ढोलक कहाँ बजा रहा था? 
उत्तर : 
कठपुतली वाले का साथी पर्दे के पीछे ढोलक बजा रहा था। 

प्रश्न 2. 
पुतली वाला पुतली को किससे खींचता था? 
उत्तर : 
पुतली वाला पुतली को धागे से खींचता था। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 10 काठ की पुतली : नाचे, गाएँ

प्रश्न 3. 
पट्टेबाज क्या पहनकर आया था? 
उत्तर : 
पट्टेबाज लम्बा चोगा पहनकर आया था। 

प्रश्न 4. 
खेल समाप्त होने पर पुतली वाले ने क्या किया? 
उत्तर : 
खेल समाप्त होने पर पुतली वाले ने पैसे बटोरे। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न -

प्रश्न 1.
मिट्ठन पट्टेबाज़ कैसा था तथा उसने क्या किया? 
उत्तर :
मिट्ठन पट्टेबाज पहलवान था। वह कमाल का आदमी था। वह लम्बा चोगा पहनकर आया था। उसने तरह-तरह से हाथ चलाकर पट्टा घुमाने का करतब दिखाया।

प्रश्न 2. 
राजा लोग आपस में क्यों लड़रहे थे? आखिर में क्या हुआ? 
उत्तर : 
राजा लोग अपने-अपने को बड़ा बता कर पहले जाने की जिद में लड़ रहे थे। अंत में लड़ते-लड़ते वे सब गिर पड़े और मर गए। 

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 10 काठ की पुतली : नाचे, गाएँ

प्रश्न 3.
भिश्ती के छिड़काव करने के बाद क्या हुआ? 
उत्तर : 
भिश्ती के छिड़काव करने के बाद दरबार लगा। राजा-महाराजा ऊँट, हाथी और घोड़ों पर सवार होकर आए और कुर्सियों पर बैठे। डुगडुगी वाले ने डुगडुगी बजाई।

काठ की पुतली : नाचे, गाएँ Summary in Hindi

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 10 काठ की पुतली नाचे, गाएँ 1

पाठ का सार - प्रस्तुत पाठ में कठपुतली के खेल के बारे में बताया गया है। काठ की बनी पुतलियों का यह खेल राजस्थान की बहुत पुरानी लोक कला है। इसमें लकड़ी एवं कपड़े की बनी पुतलियों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जाता है। पर्दे के पीछे से कठपुतली वाला कलाकार अपनी अंगुलियों में बँधी रस्सी के माध्यम से कठपुतलियों के करतब दिखाता है। इस पाठ में सलीम और राधे दोनों कठपुतलियों का खेल देखने जाते हैं। वहाँ वे भिश्ती, राज दरबार, नृत्य करने वाली, सब्जी बेचने वाली इत्यादि का तमाशा देखते हैं। कठपुतली वाला अपने हाथों के कमाल से तथा मुँह से सीटी बजा कर खूब मनोरंजन करता है। सबको खूब आनन्द आता है।

RBSE Solutions for Class 3 Hindi Chapter 10 काठ की पुतली : नाचे, गाएँ

कठिन-शब्दार्थ :

  • कठपुतलियाँ = लकड़ी और कपड़े से बनी पुतलियाँ। 
  • संवाद = आपस में कहे जाने वाले वाक्य। 
  • साथी = सहयोगी। 
  • पर्दा = कपड़े से बनाई गई आड़। 
  • कमाल का काम = अनोखा काम। 
  • भिश्ती = मशक से पानी छिड़कने वाला। 
  • छिड़काव = फैलाना। 
  • दरबार = राजा की सभा। 
  • मेहरबान = दया करने वाला। 
  • पट्टेबाज़ = पट्टा चलाने वाला। 
  • पहरेदार = पहरा देने वाला। 
  • हाथ मटकाना = हाथों को अलग-अलग मुद्राओं में हिलाना। 
  • तरकारी = साग/सब्जी। 
  • भाव = दाम। 
  • सलाम = नमस्कार। 
  • तमाशा = खेल।
  • पैसे बटोरना = पैसे एकत्रित करना/समेटना। 
Prasanna
Last Updated on Sept. 13, 2022, 11:48 a.m.
Published Sept. 13, 2022