RBSE Class 7 Social Science Notes Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

These comprehensive RBSE Class 7 Social Science Notes Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार will give a brief overview of all the concepts.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Notes Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

(अ) बस्तियाँ:

  • मानव द्वारा कृषि करना प्रारंभ करने के साथ ही बस्तियाँ बनीं। बस्तियों का विकास नदी घाटियों के निकट हुआ। फलतः नदी घाटी सभ्यता का विकास हुआ।
  • बस्तियाँ स्थायी या अस्थायी हो सकती हैं।
  • वर्तमान में बस्तियों के दो प्रमुख प्रकार हैं
    • ग्रामीण बस्तियाँ और
    • शहरी बस्तियाँ।

→  ग्रामीण बस्तियाँ : गाँव ग्रामीण बस्ती होते हैं। यहाँ लोग कृषि, मत्स्य पालन, वानिकी, दस्तकारी, पशुपालन संबंधी कार्य करते हैं।

→  नगरीय बस्तियाँ : नगरीय बस्तियों में नगर छोटी एवं शहर उनसे बड़ी बस्तियाँ होती हैं। यहाँ लोग निर्माण, व्यापार व सेवा क्षेत्रों में कार्यरत होते हैं। .

RBSE Class 7 Social Science Notes Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

(ब) परिवहन-परिवहन लोगों एवं सामान के आवागमन के साधन होते हैं।

→ पशुओं से परिवहन: आज भी लोग परिवहन के लिए गधे, खच्चर, बैल, ऊँट, लामा, याक आदि पशुओं का उपयोग करते हैं।
परिवहन के प्रमुख साधन-परिवहन के चार प्रमुख साधन हैं। ये हैं

  • सड़क मार्ग
  • रेल मार्ग
  • जल मार्ग
  • वायु मार्ग।

→ सड़क मार्ग-कम दूरी के यातायात के लिए सड़क मार्ग उत्तम है। सड़कें कच्ची एवं पक्की हो सकती हैं। मैदानी सड़कें, ऊँचे सड़क मार्ग, भूमिगत मार्ग, फ्लाई ओवर आदि सड़क परिवहन के विविध रूप हैं। 

→ रेल मार्ग-रेल मार्ग के द्वारा तीव्रता से एवं कम खर्च में लोगों का आवागमन एवं भारी सामान ढोने का कार्य होता है।

→ जल मार्ग-अधिक दूरी में भारी एवं बड़े आकार वाले सामानों को ढोने के लिए जलमार्ग सबसे सस्ता साधन है। ये मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं

  • अन्तर्देशीय (नाव्य नदियों एवं झीलों का उपयोग),
  • समुद्री मार्ग, जो पत्तनों से जुड़े होते हैं।

→ वायु मार्ग-यह परिवहन का सबसे तीव्र मार्ग है, लेकिन यह महँगा है तथा खराब मौसम से कुप्रभावित होता है। यह सर्वाधिक दुर्गम और दुरूह स्थानों तक पहुँच सकता है, ये हवाई पत्तनों से जुड़े होते हैं।

RBSE Class 7 Social Science Notes Geography Chapter 7 मानविय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार

(स) संचार:

  • संचार दूसरों के पास तक सूचना पहुँचाने की प्रक्रिया है।
  • समाचार पत्र, रेडियो एवं टेलीविजन के द्वारा हम बड़ी संख्या में लोगों के साथ संचार कर सकते हैं। इसीलिए इसे जन सम्पर्क माध्यम कहते हैं।
  • सेटेलाइट से संचार में तीव्रता आयी है।
  • इण्टरनेट, सेलुलर फोन संचार के आज के लोकप्रिय साधन हैं।
Prasanna
Last Updated on June 6, 2022, 12:51 p.m.
Published June 6, 2022