RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

प्रश्न 1. 
सहारा रेगिस्तान का क्षेत्रफल है-
(अ) 8.54 लाख वर्ग किलोमीटर 
(ब) 3.2 लाख वर्ग किलोमीटर 
(स) 5.48 लाख वर्ग किलोमीटर 
(द) 2.3 लाख वर्ग किलोमीटर 
उत्तर:
(अ) 8.54 लाख वर्ग किलोमीटर

प्रश्न 2. 
सहारा रेगिस्तान में पेड़ पाए जाते हैं-
(अ) सेब के
(ब) खुबानी के 
(स) अखरोट के 
(द) खजूर के 
उत्तर:
(द) खजूर के 

प्रश्न 3. 
निम्न में से किस देश में उगाए जाने वाली कपास पूरे विश्व में प्रसिद्ध है? 
(अ) अल्जीरिया 
(ब) मिन 
(स) सूडान
(द) माली 
उत्तर:
(ब) मिन 

प्रश्न 4. 
निम्न में से कौनसा पशु लद्दाख में पाया जाता है-
(अ) ऊँट
(ब) सियार 
(स) लकड़बग्घा 
(द) याक 
उत्तर:
(द) याक 

प्रश्न 5. 
लद्दाख की राजधानी है-
(अ) श्रीनगर 
(ब) जम्मू 
(स) लेह
(द) नई दिल्ली
उत्तर:
(स) लेह

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. ................ रेगिस्तान विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान है। 
2. सहारा रेगिस्तान की जलवायु अत्यधिक ........... और ................ है।
3. ............... जनजाति वाले लोग भेड़-बकरी, ऊँट-घोड़े पालते हैं।
4. पृथ्वी के सबसे ठंडे स्थानों में से एक ............... लद्दाख में स्थित है। 
5. लद्दाख में अनेक बौद्ध मठ अपने परंपरागत ............... के साथ स्थित हैं। 
उत्तर:
1. सहारा 
2. गर्म, शुष्क 
3. चलवासी 
4. द्रास 
5. गोंपा। 

सत्य/असत्य कथन छांटिये-

1. लद्दाख में अनेक नदियाँ बहती हैं, जिनमें यमुना नदी प्रमुख है। 
2. लद्दाख के अधिकांश लोग मुसलमान एवं बौद्ध हैं। 
3. लद्दाख की राजधानी श्रीनगर सड़क एवं वायु मार्ग से भलीभाँति जुड़ी हुई है। 
4. क्रिकेट का सबसे अच्छा बल्ला शरपत (विलो) पेड़ की लकड़ी से बनाया जाता है। 
5. सहारा रेगिस्तान चार देशों से घिरा हुआ है। 
उत्तर:
1. असत्य 
2. सत्य 
3. असत्य 
4. सत्य 
5. असत्य 

निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-

1. सहारा

(अ) हिमालय 

2. लद्दाख

(ब) एक विलुप्तप्रायः जीव

3. काराकोरम पर्वत श्रेणियाँ 

(स) बौद्ध मठ 

4. चीरू

(द) ठंडा रेगिस्तान

5. थिकसे

(य) गर्म रेगिस्तान

उत्तर:

1. सहारा

(य) गर्म रेगिस्तान 

2. लद्दाख

(द) ठंडा रेगिस्तान

3. काराकोरम पर्वत श्रेणियाँ 

(अ) हिमालय

4. चीरू

(ब) एक विलुप्तप्रायः जीव

5. थिकसे

(स) बौद्ध मठ

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
लद्दाख से क्या आशय है?
उत्तर:
लद्दाख को खा-पा-चान भी कहते हैं जिसका अर्थ होता है-हिमभूमि। इसका एक अन्य अर्थ है-पर्वतीय दरों का देश। 

प्रश्न 2. 
चीरू का शिकार क्यों किया जाता है? 
उत्तर:
चीरू का शिकार 'शाहतूश' नामक ऊन के लिए होता है जो वजन में हल्का एवं अत्यधिक गर्म होता है। 

प्रश्न 3. 
क्रिकेट का सबसे अच्छा बल्ला किस पेड़ की लकड़ी से बनाया जाता है? 
उत्तर:
शरपत (विलो) पेड़ की लकड़ी से। 

प्रश्न 4. 
मनाली-लेह राजमार्ग किन दरों से गुजरता है? 
उत्तर:
मनाली-लेह राजमार्ग चार दरों-

  • रोहतांग ला, 
  • बारालाचा ला,
  • लुनगालाचा ला तथा 
  • टंगलंग ला से होकर गुजरता है।

प्रश्न 5. 
मनाली-लेह राजमार्ग कब खुलता है? 
उत्तर:
यह राजमार्ग केवल जुलाई से सितम्बर के बीच खुलता है जब बर्फ को मार्ग से हटा दिया जाता है। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

प्रश्न 6. 
रेगिस्तान से क्या आशय है? 
उत्तर:
रेगिस्तान एक शुष्क प्रदेश होता है जिसकी विशेषताएँ हैं-अत्यधिक उच्च अथवा निम्न तापमान एवं विरल वनस्पति। 

प्रश्न 7. 
सहारा-रेगिस्तान कितने भू-भाग में फैला हुआ है? 
उत्तर:
सहारा का रेगिस्तान लगभग 8.54 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। 

प्रश्न 8. 
सहारा रेगिस्तान कितने देशों से घिरा हुआ है? 
उत्तर:
यह ग्यारह देशों-

  • अल्जीरिया,
  • चाड़,
  • मिस्र,
  • लीबिया,
  • माली,
  • मौरतानिया,
  • मोरक्को
  • नाइजर
  • सूडान
  • ट्यूनीशिया
  • पश्चिमी सहारा-से घिरा हुआ है। 

प्रश्न 9. 
सहारा रेगिस्तान की जलवायु कैसी है? 
उत्तर:
सहारा रेगिस्तान की जलवायु अत्यधिक गर्म एवं शुष्क है। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

प्रश्न 10. 
सहारा रेगिस्तान की रातें कैसी होती हैं? 
उत्तर:
सहारा रेगिस्तान की रातें अत्यधिक ठंडी होती हैं तथा तापमान गिरकर हिमांक बिन्दु तक पहुँच जाता है। 

प्रश्न 11. 
सहारा रेगिस्तान में कौनसी वनस्पतियाँ पाई जाती हैं?
उत्तर:
सहारा रेगिस्तान की वनस्पतियों में कैक्टस, खजूर के पेड़ एवं एकेशिया पाये जाते हैं। 

प्रश्न 12. 
सहारा रेगिस्तान में कौनसे जीव-जन्तु पाए जाते हैं? 
उत्तर:
सहारा रेगिस्तान में ऊँट, लकड़बग्घा, सियार, लोमड़ी, बिच्छू, सांप, छिपकलियाँ अदि प्रमुख जीव-जन्तु पाए जाते हैं। 

प्रश्न 13. 
लद्दाख में कैसी जलवायु पायी जाती है? 
उत्तर:
लद्दाख की जलवायु अत्यधिक शीतल तथा शुष्क होती है। 

प्रश्न 14. 
लद्दाख में कौनसे पेड़ पाए जाते हैं? 
उत्तर:
लद्दाख में सेब, खुबानी एवं अखरोट के पेड़ पाए जाते हैं। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

प्रश्न 15. 
लद्दाख में पशुओं को क्यों पाला जाता है? 
उत्तर:
लद्दाख में पशुओं को दूध, मांस, खाल एवं ऊन प्राप्त करने के लिए पाला जाता है। 

प्रश्न 16. 
लद्दाख के लोग किस धर्म के अनुयायी हैं? 
उत्तर:
लद्दाख के अधिकांश लोग मुस्लिम धर्म या बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
सहारा रेगिस्तान की भौगोलिक स्थिति का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
सहारा रेगिस्तान की भौगोलिक स्थिति-

  • सहारा रेगिस्तान विश्व का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है। 
  • यह उत्तरी अफ्रीका के लगभग 8.54 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। 
  • यह ग्यारह देशों से घिरा हुआ है। ये देश हैं-अल्जीरिया, चाड़, मिस्र, लीबिया, माली, मौरतानिया, मोरक्को, नाइजर, सूडान, ट्यूनिशिया एवं पश्चिमी सहारा। 
  • बालू की विशाल परतों के साथ-साथ यहाँ बजरी के मैदान और नग्न चट्टानी सतह वाले उत्थित पठार भी हैं। 

प्रश्न 2. 
सहारा रेगिस्तान की जलवायु का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
जलवायु-

  • सहारा रेगिस्तान की जलवायु अत्यधिक गर्म एवं शुष्क है। 
  • यहाँ की वर्षा ऋतु अल्पकाल के लिए होती है। यहाँ आकाश बादल रहित तथा निर्मल होता है। 
  • यहाँ दिन अत्यधिक गर्म होते हैं। दिन के समय का तापमान 50° सेल्सियस से ऊपर पहुँच जाता है, जिससे रेत व नग्न चट्टानें अत्यधिक गर्म हो जाती हैं। इनके ताप का विकिरण होने से चारों तरफ सब कुछ गर्म हो जाता है। 
  • यहाँ रातें अत्यधिक ठंडी होती हैं और तापमान गिरकर हिमांक बिन्दु तक पहुँच जाता है। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

प्रश्न 3. 
लद्दाख की भौगोलिक स्थिति का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
लद्दाख की भौगोलिक स्थिति- 

  • जम्मू-कश्मीर के पूर्व में वृहत् हिमालय में स्थित लद्दाख एक ठंडा रेगिस्तान है। 
  • इसके उत्तर में काराकोरम पर्वत श्रेणियाँ एवं दक्षिण में जास्कर पर्वत स्थित है। 
  • लद्दाख से होकर अनेक नदियाँ बहती हैं जिनमें सिंधु नदी प्रमुख है। ये नदियाँ गहरी घाटियों एवं गॉर्ज का निर्माण करती हैं। 
  • लद्दाख की ऊँचाई 3000 मीटर से लेकर 8000 मीटर से भी अधिक तक पाई जाती है। 

प्रश्न 4. 
लद्दाख की जलवायु का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
लद्दाख की जलवायु-

  • लद्दाख अधिक ऊँचाई पर स्थित होने के कारण यहाँ की जलवायु अत्यधिक शीतल एवं शुष्क होती है। 
  • ग्रीष्म ऋतु में दिन का तापमान 0° सेल्सियस से कुछ ही अधिक होता है एवं रात में तापमान शून्य से -30° सेल्सियस से नीचे चला जाता है। 
  • शीत ऋतु में यहाँ बर्फीली ठंड हो जाती है और तापमान हर समय -40° सेल्सियस से नीचे ही रहता है। 
  • यहाँ वर्षा बहुत ही कम होती है। 

प्रश्न 5. 
लद्दाख रेगिस्तान के वनस्पतिजात पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
लद्दाख रेगिस्तान का वनस्पतिजात-

  • लद्दाख में उच्च शुष्कता के कारण वनस्पति विरल है। यहाँ जानवरों के चरने के लिए कहीं-कहीं पर घास एवं छोटी झाड़ियाँ मिलती हैं। 
  • यहाँ घाटी में शरपत (विलो) एवं पॉप्लर के उपवन देखे जा सकते हैं। 
  • ग्रीष्म ऋतु में यहाँ सेब, खुबानी एवं अखरोट जैसे पेड़ पल्लवित होते हैं। 

प्रश्न 6. 
लद्दाख में कौन-कौनसे पशु-पक्षी पाये जाते हैं? 
उत्तर:

  • पक्षी-लद्दाख में पक्षियों की विभिन्न प्रजातियाँ नजर आती हैं। इनमें रॉबिन, रेडस्टार्ट, तिब्बती स्नोकॉक, रैवेन एवं हूप यहाँ पाए जाने वाले सामान्य पक्षी हैं। इनमें से कुछ प्रवासी पक्षी हैं। 
  • प्राणी-लद्दाख के पशुओं में जंगली बकरी, जंगली भेड़, याक एवं विशेष प्रकार के कुत्ते आदि पाए जाते हैं।

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 9 रेगिस्तान में जीवन

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
सहारा के लोगों के क्रियाकलापों का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
सहारा के लोगों के क्रियाकलाप 
सहारा रेगिस्तान की कष्टकारी जलवायु में भी विभिन्न समुदायों के लोग निवास करते हैं, जो भिन्न-भिन्न क्रियाकलापों में भाग लेते हैं। इनमें बेदुईन एवं तुआरेग भी शामिल हैं। 

(1) चलवासी जनजाति-

  • यहाँ चलवासी जनजाति लोग बकरी, भेड़, ऊँट एवं घोड़े पालते हैं। इन पशुओं से इन लोगों को दूध मिलता है, इनकी खाल से ये पेटी, जूते, पानी की बोतल बनाने के लिए चमड़ा प्राप्त करते हैं तथा पशुओं के बालों का उपयोग चटाई, कालीन, कपड़े, कंबल बनाने में होता है। 
  • धूलभरी आँधियों एवं गर्म वायु से बचने के लिए ये लोग भारी वस्त्र पहनते हैं। 

(2) मरूद्यान और नीलघाटी के कारण स्थायी निवास और कृषि-सहारा में मरूद्यान और मिस्र में नील घाटी लोगों के स्थायी निवास में मदद करती है। यहाँ जल की उपलब्धता होने से लोग खजूर के पेड़ उगाते हैं। यहाँ चावल, गेहूँ, जौ एवं सेम की फसलें उगाई जाती हैं। 

(3) तेल का लोगों के जीवन में प्रभाव तथा जीव शैली में परिवर्तन-तेल उत्पाद का अल्जीरिया, लीबिया एवं मिस्र में होने के कारण सहारा रेगिस्तान में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। आज यहाँ मस्जिदों से ऊँचे काँच की खिड़कियों वाले भवन, ऊँटों के प्राचीन मार्ग के स्थान पर सुपर महामार्ग बन गए हैं। नमक का व्यापार ऊँटों के स्थान पर ट्रकों ने ले लिया है। 

इस प्रकार आज चलवासी जनजाति के लोग शहरी जीवन जी रहे हैं और वे तेल व गैस के कार्यों में नौकरी ढूँढ़ रहे  हैं।

प्रश्न 2. 
गर्म मरुस्थल तथा ठंडा मरुस्थल में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
गर्म तथा ठंडे मरुस्थलों में अन्तर गर्म तथा ठंडे मरुस्थलों के अन्तर को निम्न प्रकार स्पष्ट किया गया है-

  • गर्म मरुस्थल उष्ण और उपोष्ण कटिबंध में पाए जाते हैं, जबकि ठंडे मरुस्थल शीत एवं शीतोष्ण कटिबंध में पाए जाते हैं। 
  • गर्म मरुस्थलों में उच्च तापमान पाया जाता है। दिन में तापमान बहुत अधिक होता है तथा रात्रि मृदुल होती है; दूसरी तरफ ठंडे मरुस्थलों में तापमान बहुत कम होता है। ग्रीष्म ऋतु में दिन का तापमान 0° सेल्सियस से कुछ अधिक होता है तो रात का तापमान -30° सेल्सियस से नीचे चला जाता है। 
  • दोनों ही मरुस्थलों में वर्षा विरल ही होती है। 
  • गर्म मरुस्थलों में ग्रीष्म काल में धूलभरी आँधियाँ तथा उच्च तापमान होता है। गर्मी से बचने के लिए लोग भारी वस्त्र पहनते हैं, दूसरी तरफ ठंडे मरुस्थलों में ग्रीष्म ऋतु मुदुल होती है।
admin_rbse
Last Updated on June 14, 2022, 6:05 p.m.
Published June 14, 2022