RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these प्लेट क्यों घूमती है and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

प्रश्न 1. 
वह वन जिसके वृक्ष सदा हरे रहते हैं, कहलाते हैं-
(अ) सघन वन 
(ब) सदाबहार वन 
(स) पर्णपाती वन 
(द) शीतोष्ण पर्णपाती वन 
उत्तर:
(ब) सदाबहार वन

प्रश्न 2. 
ध्रुवीय क्षेत्र में जीव-जन्तु पाए जाते हैं-
(अ) लंबे फर वाले 
(ब) मोटी चमड़ी वाले 
(स) उपरोक्त (अ) और (ब) दोनों
(द) कोई भी नहीं 
उत्तर:
(स) उपरोक्त (अ) और (ब) दोनों

प्रश्न 3. 
सवाना घास स्थल है-
(अ) एशिया में 
(ब) अमेरिका में
(स) अफ्रीका में 
(द) आस्ट्रेलिया में 
उत्तर:
(स) अफ्रीका में 

प्रश्न 4. 
मध्यम वर्षा वाले क्षेत्रों में विकसित होते हैं-
(अ) वन 
(ब) घासस्थल 
(स) कांटेदार झाड़ियाँ 
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(ब) घासस्थल 

प्रश्न 5. 
काँटेदार झाड़ियाँ पैदा होती हैं-
(अ) अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में 
(ब) मध्यम वर्षा वाले क्षेत्रों में 
(स) शुष्क क्षेत्रों में 
(द) अत्यधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में 
उत्तर:
(स) शुष्क क्षेत्रों में 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. शीतोष्ण सदाबहार वन मध्य अक्षांश के .............. प्रदेशों में स्थित हैं। 
2. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन ................. वन होते हैं। 
3. उष्णकटिबंधीय वर्षा वन के पेड़ों की पत्तियाँ पूरी तरह नहीं झड़तीं इसलिए इन्हें ................ कहते हैं। 
4. भूमध्यसागरीय प्रदेश को फलों की कृषि के कारण विश्व का .................. भी कहा जाता है।
5. कस्तूरी बैल ................ प्रदेश में पाया जाता है।
उत्तर:
1. तटीय 
2. मानसूनी 
3. सदाबहार 
4. फलोद्यान 
5. ध्रुवीय। 

निम्न में से सत्य/असत्य कथन छांटिये-

1. ध्रुवीय प्रदेश में केवल काई, लाइकेन एवं छोटी झाड़ियाँ पाई जाती हैं। 
2. शंकुधारी वन में कंटीली झाड़ियाँ पाई जाती हैं। 
3. शीतोष्ण सदाबहार वन मध्य अक्षांश के तटीय प्रदेशों में स्थित हैं।
4. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों में फीजेंट तथा मोनाल जैसे पक्षी पाए जाते हैं। 
5. गोल्डन लंगूर उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन में पाये जाते हैं।
उत्तर:
1. सत्य 
2. असत्य 
3. सत्य 
4. असत्य 
5. सत्य 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
ऐनाकोंडा साँप कहाँ पाया जाता है? 
उत्तर:
ऐनाकोंडा साँप उष्णकटिबंधीय वर्षा वन में पाया जाता है।

प्रश्न 2. 
प्राकृतिक वनस्पतियों के प्रकार में बदलाव का मुख्य कारण क्या है? 
उत्तर:
प्राकृतिक वनस्पतियों के प्रकार में बदलाव का मुख्य कारण जलवायु का बदलाव है। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

प्रश्न 3. 
उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन में प्रायः किस प्रकार के वृक्ष पाए जाते हैं? 
उत्तर:
उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन में रोजवुड, आबनूस, महोगनी आदि वृक्ष पाए जाते हैं। 

प्रश्न 4. 
उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन में प्रायः कौनसे जानवर पाए जाते हैं? 
उत्तर:
उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन में बाघ, शेर, हाथी, गोल्डन लंगूर तथा बंदर आदि जानवर पाए जाते हैं। 

प्रश्न 5. 
उच्च अक्षांश की ओर बढ़ने पर कैसे वन मिलते हैं? 
उत्तर:
उच्च अक्षांश की ओर बढ़ने पर अधिक शीतोष्ण पर्णपाती वन पाए जाते हैं। 

प्रश्न 6. 
शुष्क क्षेत्रों में किस प्रकार की वनस्पति उगती है? 
उत्तर:
काँटेदार झाड़ एवं झाड़ियाँ। 

प्रश्न 7. 
शंकुधारी वनों में पाए जाने वाले किन्हीं तीन वन्य जीवों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  • रजत लोमड़ी 
  • ध्रुवीय भालू 
  • मिंक। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

प्रश्न 8. 
उष्णकटिबंधीय घास स्थलों में पाए जाने वाले किन्हीं चार वन्य जीवों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  • हाथी 
  • जेबरा 
  • जिराफ 
  • तेंदुआ। 

प्रश्न 9. 
टुंड्रा क्षेत्रों में किस प्रकार की वनस्पति पाई जाती है? 
उत्तर:
टुंड्रा क्षेत्रों में काई, लाइकेन तथा छोटी झाड़ियाँ वनस्पति पाई जाती हैं। 

प्रश्न 10. 
उष्णकटिबंधीय घास स्थलों के नाम उनके देशों के साथ लिखिए। 
उत्तर:

  • सवाना (पूर्वी अफ्रीका) 
  • लानोस (वेनेजुएला) 
  • कंपोस (ब्राजील)। 

प्रश्न 11. 
किन्हीं चार शीतोष्ण कटिबंधीय घास स्थलों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  • पैंपास (अर्जेंटीना), 
  • प्रेअरी (उत्तरी अमेरिका) 
  • स्टेपी (मध्य एशिया) 
  • वेल्ड (दक्षिण अफ्रीका)। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
प्राकृतिक वनस्पतियों को कितनी श्रेणियों में वर्गीकत किया जाता है? 
उत्तर:
साधारणतया प्राकृतिक वनस्पतियों को निम्नलिखित तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है-

  • वन-ये वृक्षों के लिए उपयुक्त तापमान एवं परिपूर्ण वर्षा वाले क्षेत्रों में उगते हैं। इन कारकों के आधार पर सघन एवं खुले वन विकसित होते हैं। 
  • घास स्थल-ये मध्यम वर्षा वाले क्षेत्रों में विकसित होते हैं। 
  • काँटेदार झाड़ियाँ-काँटेदार झाड़ एवं झाड़ियाँ केवल शुष्क क्षेत्रों में पैदा होते हैं। 

प्रश्न 2. 
उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन की विशेषताएँ बताइए। 
उत्तर:

  • उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन घने वन होते हैं। काफी घने वृक्षों की मोटी वितान के कारण दिन के समय भी सूर्य का प्रकाश वन के अन्दर नहीं पहुंच पाता है। 
  • ये वन भूमध्य रेखा एवं उष्णकटिबंध के पास पाए जाते हैं। ये क्षेत्र गर्म होते हैं एवं पूरे वर्ष अत्यधिक वर्षा होती है। 
  • यहाँ का मौसम कभी शुष्क नहीं होता। यहाँ के पेडों की पत्तियाँ पूरी तरह नहीं झड़तीं। इसलिए इन्हें सदाबहार कहते हैं। 
  • आमतौर पर यहाँ दृढ़ काष्ठ वृक्ष जैसे रोजवुड, आबनूस, महोगनी आदि पाए जाते हैं। 

प्रश्न 3. 
उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन की विशेषताएँ लिखिए। 
उत्तर:
उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन की विशेषताएँ-

  • ये वन मानसूनी वन होते हैं जो भारत, उत्तरी आस्ट्रेलिया एवं मध्य अमेरिका के बड़े हिस्सों में पाए जाते हैं। 
  • इन क्षेत्रों में मौसमी परिवर्तन होते हैं तथा जल संरक्षित रखने के लिए शुष्क मौसम में यहाँ के वृक्ष पत्तियाँ झाड़ देते हैं।
  • इन वनों में पाए जाने वाले दृढ़ काष्ठ वृक्षों में साल, सागवान, नीम तथा शीशम हैं। 
  • इन प्रदेशों में बाघ, शेर, हाथी, गोल्डन लंगूर एवं बंदर आदि जानवर पाए जाते हैं। 

प्रश्न 4. 
शीतोष्ण सदाबहार वन कहाँ पाए जाते हैं? इनमें कौनसे दृढ़ वृक्ष पाए जाते हैं? 
उत्तर:

  • शीतोष्ण सदाबहार वन मध्य अक्षांश के तटीय प्रदेशों में स्थित हैं। ये सामान्यतः महाद्वीपों के पूर्वी किनारों पर जैसे दक्षिण-पूर्व अमेरिका, दक्षिण चीन एवं दक्षिणीपूर्वी ब्राजील, में पाए जाते हैं। 
  • यहाँ बांस, चीड़ एवं यूकेलिप्टस जैसे दृढ़ एवं मुलायम दोनों प्रकार के पेड़ पाए जाते हैं। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

प्रश्न 5. 
शंकुधारी वन कहाँ पाए जाते हैं यहाँ पाए जाने वाले प्रमुख वृक्षों तथा जानवरों का उल्लेख कीजिए। 
उत्तर:

  • वन्य प्रदेश-उत्तरी गोलार्द्ध के उच्च अक्षांशों में शंकुधारी वन पाए जाते हैं। इन्हें 'टैगा' भी कहते हैं। ये वन अधिक ऊँचाइयों पर भी पाए जाते हैं। 
  • प्रमुख वृक्ष-इन वनों में चीड़ व देवदार के मुख्य पेड़ पाए जाते हैं, जो लंबे, नरम काष्ठ वाले सदाबहार वृक्ष होते हैं। 
  • प्रमुख जानवर-यहाँ सामान्यतः रजत लोमड़ी, मिंक, ध्रुवीय भालू जैसे जानवर पाए जाते हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
भूमध्यसागरीय वनस्पति पर एक निबंध लिखिए। 
उत्तर:
भूमध्यसागरीय वनस्पति 
भूमध्यसागरीय वनस्पति का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है-
(1) वनस्पति प्रदेश-
(अ) महाद्वीपों के पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी किनारे भूमध्य-सागरीय वनस्पतियाँ पायी जाती हैं। ये अधिकतर यूरोप, अफ्रीका एवं एशिया के भूमध्यसागर के समीप वाले प्रदेशों में पायी जाती हैं। इसलिए इसे भूमध्यसागरीय वनस्पति कहा जाता है। 
(ब) ये वनस्पतियाँ भूमध्यसागर के बाहरी प्रदेशों, जैसेसंयुक्त राज्य अमेरिका के केलिफोर्निया, दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीका, दक्षिण-पश्चिमी-दक्षिण अमेरिका एवं दक्षिणपश्चिमी आस्ट्रेलिया में भी पायी जाती हैं। 

(2) ऋतुएँ-इन प्रदेशों में गर्म-शुष्क ग्रीष्म एवं वर्षा ऋतु वाली मृदु शीत ऋतुएँ होती हैं। 
(3) वनस्पति-इन क्षेत्रों में आमतौर पर संतरा, अंजीर, जैतून और अंगूर जैसे नींबू-वंश (सिट्रस) के फल पैदा करने वाले वृक्ष पाए जाते हैं। ये वृक्ष शुष्क ग्रीष्म ऋतु में स्वयं को ढाल लेते हैं। उनकी मोटी छाल एवं पत्तियाँ वाष्पोत्सर्जन को रोकती हैं। 
(4) विश्व का फलोद्यान-लोगों ने अपनी इच्छानुसार कृषि करने के लिए यहाँ की प्राकृतिक वनस्पति को हटा दिया है। इस प्रदेश को फलों की कृषि के कारण 'विश्व का फलोद्यान' भी कहा जाता है। 
(5) वन्य जीवन-यहाँ वन्य जीवन कम है। 

RBSE Class 7 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

प्रश्न 2. 
घास स्थल से आप क्या समझते हैं? प्रमुख घास स्थलों का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
घास स्थल-घास स्थल प्रमुखतः मध्यम वर्षा वाले क्षेत्रों में विकसित होते हैं। इन्हें दो वर्गों में वर्गीकृत किया जा सकता है-(अ) उष्णकटिबंधीय घास स्थल (ब) शीतोष्ण घास स्थल। यथा-
(अ) उष्णकटिबंधीय घास स्थल-

  • ये घास स्थल भूमध्य रेखा के किसी भी तरफ उग जाते हैं तथा भूमध्य रेखा के दोनों ओर से उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों तक फैले हैं। 
  • यहाँ वनस्पति निम्न से मध्य वर्षा वाले क्षेत्रों में पैदा होती है। 
  • यह घास काफी ऊँची लगभग 3 से 4 मीटर की ऊंचाई तक बढ़ सकती है। इस क्षेत्र के प्रमुख घास स्थल हैं-पूर्वी अफ्रीका में सवाना, ब्राजील में कंपोस तथा वेनेजुएला में लानोस आदि। 
  • सामान्य रूप से उष्ण कटिबंधीय घास स्थलों में जेबरा, जिराफ, हिरण, तेंदुआ आदि जानवर पाए जाते हैं। 

(ब) शीतोष्ण घास स्थल-
(i) शीतोष्ण घास स्थल मध्य अक्षांशीय क्षेत्रों और महाद्वीपों के भीतरी भागों में पाए जाते हैं। 

(ii) यहाँ की घास आमतौर पर छोटी एवं पौष्टिक होती है। प्रमुख शीतोष्ण कटिबंधीय घास स्थल हैं-

  • पैंपास (अर्जेंटीना), 
  • प्रेअरी (उत्तरी अमेरिका), 
  • वेल्ड (दक्षिण अफ्रीका), 
  • स्टेपी (मध्य एशिया) तथा 
  • डाउन (आस्ट्रेलिया)। 

(iii) शीतोष्ण घास स्थलों में सामान्यतः जंगली भैंस, बाइसन, एंटीलोप पाए जाते हैं।

admin_rbse
Last Updated on June 13, 2022, 6:55 p.m.
Published June 13, 2022