RBSE Class 7 Hindi Vyakaran सर्वनाम

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Hindi Vyakaran सर्वनाम Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 7 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 7 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here are अपठित गद्यांश कक्षा 7 with answers to learn grammar effectively and quickly.

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 1. 
सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर :
संज्ञा के स्थान पर बोले जाने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे - वह, वे, मैं, हम, हमारा, तुम, तुम्हारा, कोई, कुछ आदि। 

प्रश्न 2. 
सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं? लिखिए। 
उत्तर : 
सर्वनाम छः प्रकार के होते हैं - 

  1. पुरुषवाचक 
  2. निश्चयवाचक 
  3. अनिश्चयवाचक 
  4. संबंधवाचक 
  5. प्रश्नवाचक 
  6. निजवाचक। 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 3. 
पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर :
जो सर्वनाम कहने वाले, सुनने वाले या जिनके बारे में कुछ कहा जाए, उसके लिए आएँ, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे - मैं, तुम, वह, वे, हम आदि। 

प्रश्न 4. 
पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने भेद होते हैं? उनके नाम लिखिए। 
उत्तर : 
पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं -

  1. उत्तम पुरुषवाचक 
  2. मध्यम पुरुषवाचक 
  3. अन्य पुरुषवाचक।

प्रश्न 5.
उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर : 
जो सर्वनाम वक्ता द्वारा अपने लिए प्रयुक्त होता है, वह उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाता है। जैसे - मैं, मेरा, मुझको, हम, हमारा, हमको आदि।

प्रश्न 6. 
मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम की सोदाहरण परिभाषा लिखिए। 
उत्तर : 
जो सर्वनाम वक्ता द्वारा सुनने वाले के लिए प्रयुक्त होता है, वह मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाता है। जैसेतुम, तू, तुम्हारा, आप, आपका आदि। 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 7. 
अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर : 
वक्ता जिस सर्वनाम का प्रयोग किसी अन्य के लिए करता है, वह अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाता है। जैसेवह, वे, उनका, उसका, उसकी, यह, ये, इसका, इसके आदि। 

प्रश्न 8. 
निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर : 
जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित वस्तु का बोध होता है, वे निश्चयवाचक सर्वनाम शब्द कहलाते हैं। जैसेयह, ये, इन्होंने, वह, वे, उन्होंने आदि। 

प्रश्न 9. 
अनिश्चयवाचक सर्वनाम की उदाहरण सहित परिभाषा लिखिए। 
उत्तर : 
जो सर्वनाम शब्द किसी निश्चित वस्तु का बोध न कराते हों, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसेकोई, कुछ आदि। 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 10. 
सम्बन्धवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर : 
जो सर्वनाम दो वाक्यों अथवा दो शब्दों को जोड़ते हैं, उन्हें सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहते हैं? जैसे-जैसा-वैसा, जिसकी-उसकी आदि। 

प्रश्न 11.
प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर : 
जिन सर्वनाम शब्दों से प्रश्न का बोध होता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे - क्या, कौन आदि।। 

प्रश्न 12. 
निजवाचक सर्वनाम की सोदाहरण परिभाषा दीजिए। 
उत्तर : 
वाक्य में जिस सर्वनाम का प्रयोग कर्ता के लिए होता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे - आप, अपना आदि। 

प्रश्न 13. 
'मैं', 'वह' और 'तुम' शब्द सम्बन्ध रखते हैं - 
(क) प्रश्नवाचक सर्वनाम से 
(ख) पुरुषवाचक सर्वनाम से 
(ग) निजवाचक सर्वनाम से 
(घ) अनिश्चयवाचक सर्वनाम से। 
उत्तर : 
(ख) पुरुषवाचक सर्वनाम से

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 14. 
"जो परिश्रम करता है, वह अवश्य सफलता पाता है।" यह वाक्य उदाहरण है - 
(क) सम्बन्धवाचक सर्वनाम का 
(ख) निश्चयवाचक सर्वनाम का 
(ग) अनिश्चयवाचक सर्वनाम का 
(घ) निजवाचकसर्वनाम का।
उत्तर : 
(क) सम्बन्धवाचक सर्वनाम का 

प्रश्न 15.
निम्नलिखित में से संबंधवाचक सर्वनाम शब्द है - 
(क) लेना-देना 
(ख) कोई-कुछ 
(ग) अपना-अपना 
(घ) जितना-उतना। 
उत्तर : 
(घ) जितना-उतना। 

प्रश्न 16. 
राम ने श्याम से कहा, 'तू पढ़ ले' में सर्वनाम शब्द है - 
(क) राम
(ख) श्याम 
(ग) तू
(घ) कहा।
उत्तर : 
(ग) तू

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 17. 
हरि ने मोहन से कहा, "मैं पुस्तक पढ़ता हूँ।" में सर्वनाम शब्द है। 
(क) हरि
(ख) मोहन 
(ग) मैं
(घ) पढता।
उत्तर : 
(ग) मैं

Prasanna
Last Updated on June 22, 2022, 11:01 a.m.
Published June 22, 2022