RBSE Class 7 Hindi Vyakaran शब्द-समूह के लिए एक शब्द (स्थानापन्न शब्द)

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Hindi Vyakaran शब्द-समूह के लिए एक शब्द (स्थानापन्न शब्द) Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 7 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 7 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here are अपठित गद्यांश कक्षा 7 with answers to learn grammar effectively and quickly.

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran शब्द-समूह के लिए एक शब्द (स्थानापन्न शब्द)

प्रश्न 1. 
स्थानापन्न शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर : 
ऐसे शब्द, जिनके प्रयोग से कई शब्दों अथवा वाक्यांशों का अर्थ प्रकट हो, वे स्थानापन्न शब्द कहलाते हैं। उन्हें शब्द समूह के लिए एक शब्द या एकल शब्द भी कहते हैं। जैसे - जो कभी न मरे। वाक्यांश के लिए एक शब्दअमर। 

प्रश्न 2. 
निम्न वाक्यांशों के लिए एकल शब्द लिखने हेतु सही विकल्प चुनिए
(i) जिसे क्षमा न किया जा सके - 
(क) क्षम्य
(ख) अक्षम्य 
(ग) क्षमा
(घ) क्षमादान।
उत्तर :  
(ख) अक्षम्य 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran शब्द-समूह के लिए एकल शब्द (स्थानापन्न शब्द)

(ii) जो गुप्त रखने के लायक हो - 
(क) गुप्त
(ख) गोप 
(ग) गोपनीय 
(घ) रहस्यात्मक। 
उत्तर : 
(ग) गोपनीय

(iii) जो स्त्री बहुत बहादुर हो - 
(क) वीर
(ख) वीरमाता 
(ग) वीरांगना
(घ) बहादुर।
उत्तर :  
(ग) वीरांगना

(iv) प्रतिदिन होने वाला - 
(क) प्रतिदिन
(ख) नित्य
(ग) रोज़ाना
(घ) दैनिक। 
उत्तर : 
(घ) दैनिक।

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran शब्द-समूह के लिए एकल शब्द (स्थानापन्न शब्द)

प्रश्न 3. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। 

  1. जिसका खण्डन न हो सके ..........। (अकाट्य/अदृश्य) 
  2. नरक के योग्य .................... । (नारकीय/स्वर्गीय)
  3. जिसके टुकड़े न हो सके ..................। (अखंड/अद्वितीय) 
  4. जिसका अंत न हो सके .................। (अंतहीन/अनंत) 
  5. सब कुछ जानने वाला ....................। (सर्वज्ञ/सर्वज्ञानी) 
  6. सदा सत्य बोलने वाला ................। (सत्यवादी/समदर्शी) 
  7. जो साथ पढ़ता हो .....................। (सहपाठी/सहचर) 
  8. जिसका आचरण अच्छा हो .......................। (सच्चरित्र/सदाचारी) 
  9. शक्ति का उपासक .................. । (शाक्त/शेष) 
  10. उपकार को मानने वाला ....... । (कृतज्ञ/उपकृत) 

उत्तर :

  1. अकाट्य 
  2. नारकीय 
  3. अखंड 
  4. अनंत 
  5. सर्वज्ञ 
  6. सत्यवादी 
  7. सहपाठी 
  8. सदाचारी 
  9. शाक्त 
  10. कृतज्ञ। 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran शब्द-समूह के लिए एकल शब्द (स्थानापन्न शब्द)

प्रश्न 4.
निम्न वाक्यांशों के लिए स्थानापन्न (एकल) शब्द लिखिए। 
उत्तर :
वाक्यांश               स्थानापन्न शब्द 

  • जिसका कोई अन्त न हो - अनंत 
  • जिसका कोई आदि या आरम्भ न हो - अनादि
  • जिसे सहन न किया जा सके - असह्य 
  • जिसे क्षमा न किया जा सके - अक्षम्य 
  • जो दिखाई न दे - अदृश्य 
  • जल में रहने वाला जीव - जलचर 
  • जो किसी का पक्ष न ले - निष्पक्ष
  • जिसने कोई अपराध न किया हो - निरपराध 
  • जिसका अनुकरण किया जा सके - अनुकरणीय 
  • जिसका कोई आधार न हो - निराधार 
  • स्वयं सेवा करने वाला - स्वयंसेवक 
  • प्रिय बोलने वाला - प्रियभाषी/प्रियंवद 
  • जो सब कुछ जानता हो - सर्वज्ञ 
  • किए हुए उपकार को मानने वाला - कृतज्ञ 
  • जो किए हुए उपकार को न माने - कृतघ्न 
  • आकाश में उड़ने वाला जीव - नभचर 
  • सप्ताह में एक बार होने वाला - साप्ताहिक 
  • जो ईश्वर को मानता हो - आस्तिक 
  • जो छल-कपट करता हो - कपटी 
  • जो सच बोलता हो - सत्यवादी 
  • पढ़ने योग्य - पठनीय 
  • प्रिय बोलने वाला - प्रियभाषी
Prasanna
Last Updated on Aug. 11, 2022, 4:53 p.m.
Published Aug. 10, 2022