RBSE Class 7 Hindi Vyakaran पुनरुक्त शब्द

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Hindi Vyakaran पुनरुक्त शब्द Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 7 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 7 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here are अपठित गद्यांश कक्षा 7 with answers to learn grammar effectively and quickly.

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran पुनरुक्त शब्द

प्रश्न 1. 
पुनरुक्त शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर : 
जब एक ही शब्द वाक्य में लगातार दो बार प्रयुक्त होकर विशेष अर्थ दर्शाता है तो उसे पुनरुक्त शब्द कहते हैं। जैसे बार-बार, जाते-जाते, खेलते-खेलते आदि। 

प्रश्न 2. 
सही प्रयुक्त पुनरुक्त शब्दों वाले वाक्य को चिह्नित कीजिए
(क) पिताजी बोलते-बोलते रुक गये 
(ख) पिताजी कहते-कहते रुक गये। 
(ग) पिताजी बात करते-करते रुक गये 
(घ) पिताजी बोल-बोल कर रुक गये। 
उत्तर :
(ख) पिताजी कहते-कहते रुक गये। 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran पुनरुक्त शब्द

प्रश्न 3. 
(क) ईश्वर कण-कण में बसता है।
(ख) ईश्वर पग-पग में बसता है। 
(ग) ईश्वर घर-घर में बसता है। 
(घ) ईश्वर क्षण-क्षण में बसता है।
उत्तर :
(क) ईश्वर कण-कण में बसता है।

निम्न पुनरुक्त शब्दों से वाक्य बनाइये - 

  • अपने - अपने - सभी छात्र अपने - अपने घर चले गये। 
  • एक - एक - एक - एक करके सभी आतंकी मारे गये। 
  • खेलते - खेलते - बच्चा खेलते - खेलते सो गया। 
  • नन्ही - नन्ही - नन्ही - नन्ही वर्षा की बूंदें गिरने लगीं। 
  • कभी - कभी - कभी - कभी पुरानी चीजें भी सुखकारी लगने लगती हैं। 
  • होते - होते - शाम होते - होते अँधेरा गहराने लगा। 
  • पहुँचते - पहुँचते - घर पहुँचते - पहुँचते छः बज गये। 
  • करते - करते - काम करते - करते सारा दिन बीत गया। 
  • घर - घर - डॉक्टर ने घर - घर जाकर रोगियों को देखा। 
  • क्या - क्या - तुम बाजार से क्या - क्या लाए हो। 
  • किस - किस - ये पैन किस - किस को चाहिए। 
  • बैठे - बैठे - तुमने बैठे - बैठे सारा काम निबटा लिया। 
  • पीछे - पीछे - राम मेरे पीछे - पीछे चल रहा था। 
  • देखते - देखते - वे हमारे देखते - देखते ही वहाँ से चले गये। 
  • टुकुर - टुकुर - मोहन मेरे खाने की ओर टुकुर-टुकुर देख रहा था। 
  • खंड - खंड - बाज ने साँप के खंड - खंड कर दिए। 
  • कण - कण - ईश्वर का कण - कण में वास है। 
  • प्यारी - प्यारी - छोटी चिड़िया बहुत प्यारी - प्यारी बातें कर रही थी। 
  • रोम - रोम - साँप को देखते ही मेरा रोम - रोम काँप उठा।
Prasanna
Last Updated on June 23, 2022, 9:51 a.m.
Published June 23, 2022