RBSE Class 7 Hindi Vyakaran पर्यायवाची

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Hindi Vyakaran पर्यायवाची Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 7 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 7 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here are अपठित गद्यांश कक्षा 7 with answers to learn grammar effectively and quickly.

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran पर्यायवाची

प्रश्न 1. 
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर :
समान अर्थबोधक शब्द पर्यायवाची कहलाते हैं। इन्हें समानार्थी भी कहते हैं। जैसे - कमल = जलज, नीरज, पंकज, राजीव, सरोज आदि। 

प्रश्न 2. 
निम्न में से कौन सा शब्द 'खग' का पर्यायवाची है -
(क) नभ
(ख) पक्षी 
(ग) पंख
(घ) करि। 
उत्तर :
(ख) पक्षी 

प्रश्न 3. 
निम्न में कौन सा शब्द अश्व का पर्यायवाची नहीं - 
(क) तुरंग
(ख) वाजि 
(ग) हय
(घ) केकी। 
उत्तर :
(घ) केकी। 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran पर्यायवाची

प्रश्न 4.
'छात्र' का पर्यायवाची शब्द नहीं है - 
(क) विद्यार्थी
(ख) बटुक 
(ग) शिष्य
(घ) विनायक। 
उत्तर :
(घ) विनायक। 

प्रश्न 5. 
'हाथी' का पर्यायवाची शब्द नहीं है - 
(क) नाग 
(ख) कुंभी
(ग) कुंजर
(घ) कर। 
उत्तर :
(घ) कर।

प्रश्न 6. 
'पवन' का पर्यायवाची शब्द नहीं है - 
(क) पावन
(ख) समीर 
(ग) अनिल
(घ) वात।
उत्तर :
(क) पावन

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran पर्यायवाची

प्रश्न 7. 
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची लिखिए  -  

  • आकाश - नभ, गगन, अम्बर, व्योम। 
  • अग्नि - अनल, पावक, आग, कृशानु, वह्नि, शिखी। 
  • वृक्ष - विटप, द्रुम, तरु, महीरुह, पेड़, पादप। 
  • जल - अम्बु, सलिल, पय, तोय, नीर, पानी। 
  • पुत्र - सुत, तनय, बेटा, तनुज, आत्मज। 
  • सूर्य - रवि, भानु, दिनकर, प्रभाकर। 
  • बादल - मेघ, घन, जलद, पयोद। 
  • फूल - कुसुम, पुष्प, प्रसून, सुमन। 
  • पृथ्वी - भू, भूमि, वसुधा, धरा। 
  • समुद्र - सागर, जलधि, पयोधि, रत्नाकर।
  • राजा - भूप, नरेश, नृप, महीपति। 
  • दिन - दिवा, दिवस, वासर, वार। 
  • नदी - सरिता, आपगा, तरंगिणी, तटिनी। 
  • पहाड़ - गिरि, पर्वत, भूधर, अचल, महीधर। 
  • अमृत - अमी, पीयूष, सोम, सुधा। 
  • भौंरा - अलि, मधुप, मधुकर, भ्रमर। 
  • सिंह - केहरी, केशरी, हरि, मृगराज। 
  • लक्ष्मी - कमला, रमा, श्री, पद्मा। 
  • बिजली - विद्युत, तडित, चपला, चंचला।
  • आँख - नेत्र, नयन, चक्षु, दृग्। 
  • सोना - कंचन, सुवर्ण, कुन्दन, कनक, हेम। 
  • अश्व - हय, तुरंग, वाजि, घोड़ा, सैंधव। 
  • इन्द्र - देवेन्द्र, पुरन्दर, सुरेश, सुरेन्द्र, देवराज। 
  • गणेश - लम्बोदर, विघ्ननाशक, गणपति, मोदकप्रिय। 
  • किरण - रश्मि, कर, अंशु, मयूख, मरीचि। 
  • गंगा - देवनदी, सुरसरि, विष्णुपदी, जाह्नवी, नदीश्वरी। 
  • चन्द्रमा - विधु, सुधाकर, चाँद, शशि, राकेश, चन्द्र।
  • पवन - हवा, बयार, समीर, वायु, समीरण। 
  • राजा - भूप, भूपति, नृप, नरेश, महीप, नरेन्द्र। 
  • स्त्री - ललना, वामा, कामिनी, नारी, महिला। 
  • सर्प - साँप, नाग, व्याल, फणी, उरग, विषधर। 
  • मित्र - सहचर, सखा, साथी, दोस्त। 
  • हाथी - कुम्भी, हस्ती, कुंजर, सिन्धुर, द्विप, गज। 
  • पक्षी - खग, विहग, नभचर, खेचर। 
  • पैर - पद, चरण, पाँव, पाद। 
  • संसार - जग, जगत्, लोक, भव, विश्व। 
  • हरिण - मृग, सारंग, कुरंग, हिरण। 
  • हाथ - हस्त, कर, भुजा, बाहु, भुज। 
  • इच्छा - कामना, अभिलाषा, चाह, वांछा। 
  • ईश्वर - प्रभु, परमात्मा, भगवान, जगदीश। 
  • उपवन - बाग, वाटिका, बगीचा, आराम। 
  • घर - गृह, अदन, धाम, निकेत। 
  • देवता - अमर, देव, सुर, विबुध। 
  • तलवार - असि, कृपाण, खड्ग, करवाल।
  • तालाब - सर, सरोवर, तड़ाग, कासार। 
  • दूध - दुग्ध, पय, क्षीर, गोरस। 
  • पुत्री - बेटी, आत्मजा, सुता, तनुजा। 
  • पत्थर - प्रस्तर, अश्म, पाषाण।
  • बन्दर - कपि, वानर, मर्कट, कीश। 
  • महादेव - शिव, शम्भु, पशुपति, शंकर। 
  • मछली - मीन, मत्स्य, मकर, शफरी। 
  • राक्षस - असुर, दैत्य, दानव, निशाचर। 
  • सेना - चमू, वाहिनी, सैन्य। 
  • हिमालय - नगराज, गिरिराज, पर्वतराज, हिमाद्रि।
Prasanna
Last Updated on June 22, 2022, 3:37 p.m.
Published June 22, 2022