RBSE Class 7 Hindi Vyakaran मुहावरे

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Hindi Vyakaran मुहावरे Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 7 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 7 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here are अपठित गद्यांश कक्षा 7 with answers to learn grammar effectively and quickly.

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran मुहावरे

मुहावरा - मुहावरा एक ऐसा वाक्यांश है, जो वाक्य - रचना मैं अपना विशेष अर्थ प्रकट करता है। मुहावरा का प्रयोग स्वतन्त्र रूप से नहीं होता है। इसके प्रयोग से भाषा सरस, रोचक एवं प्रभावपूर्ण बन जाती है। यहाँ कुछ पाठ्यपुस्तक के महत्त्वपूर्ण मुहावरे अर्थ एवं प्रयोग के साथ दिए जा रहे हैं

  • आगे - पीछे करना - अर्थ - घबराकर निर्णय न कर पाना। प्रयोग - राहगीर स्वयं को लुटेरों से घिरा हुआ देखकर आगेपीछे करने लगा। 
  • जान हथेली पर रखना - अर्थ - जिन्दगी की परवाह न कर काम करना। प्रयोग - सैनिक जान हथेली पर रखकर दुश्मनों का मुकाबला करते हैं। 
  • लोट - पोट होना - अर्थ - बहुत प्रसन्न होना। प्रयोगउस छोटे - से बालक की बातें सुनकर सब लोट - पोट हो गये। 
  • आँखें बदलना - अर्थ - स्वार्थी आचरण करना। प्रयोगमतलबी लोग अपना काम बनते ही आँखें बदल देते हैं। 
  • धावा बोलना - अर्थ - आक्रमण करना। प्रयोग - सीमा पर हमारे सैनिकों ने शत्रुओं पर धावा बोल दिया। 
  • पीठ ठोकना - अर्थ - शाबाशी देना। प्रयोग - परीक्षा में सर्वाधिक अंक मिलने पर पिताजी ने मेरी पीठ ठोकी। 
  • भेद खुलना - अर्थ - रहस्य मालूम होना। प्रयोगमोहन ने पुस्तक की चोरी की, यह भेद खुलते ही उसकी गर्दन झुक गयी। 
  • मन ताजा हो जाना - अर्थ - प्रसन्न हो जाना। प्रयोगनाना - नानी के आते ही मेरा मन ताजा हो गया। 
  • पुलकित होना - अर्थ - खुश होना। प्रयोग - मिठाई वाले की आवाज सुनते ही बच्चे पुलकित हो उठते। 
  • दिन - रात काम करना - अर्थ - बहुत मेहनत करना। प्रयोग - अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु दिन - रात मेहनत करनी पड़ती है। 
  • होश ठिकाने लगाना - अर्थ - मज़ा चखाना। प्रयोग पुलिस ने चोरों को मौके पर पकड़ कर उनके होश ठिकाने पर लगा दिए। 
  • दुबक जाना - अर्थ - डर जाना। प्रयोग - बिल्ली को देखते ही चूहा दुबक गया। 
  • नौ दो ग्यारह होना - अर्थ - भाग जाना। प्रयोगपुलिस को देखते ही चोर नौ दो ग्यारह हो गया। 
  • मात खाना - अर्थ - हार जाना। प्रयोग - दौड़ में सभी राम से मात खा गये।
  • दाँतों तले उँगली दबाना - अर्थ - हैरान होना। प्रयोगजादूगर की जादूगीरी देखकर सभी दर्शकों ने दाँतों तले उँगली दबा ली। 
  • कूच करना - अर्थ - आगे बढ़ना। प्रयोग - भारतीय सेना युद्ध के समय हमेशा कूच करने को तैयार रहती है। 
  • होश उड़ जाना - अर्थ - चकित हो जाना। प्रयोगमहाराणा प्रताप की वीरता को देखकर मुगल सैनिकों के होश उड़ गये। 
  • भंडाफोड़ होना - अर्थ - भेद खुलना। प्रयोग - रिश्वत लेने का भंडाफोड़ होते ही उसे इस्तीफा देना पड़ा। 
  • माथा सहलाना - अर्थ - प्यार करना। प्रयोग - यदि दुःख के समय कोई बड़ा माथा सहलाये तो अच्छा लगता है। 
  • खिलखिलाकर हँसना - अर्थ - बहुत जोर से हँसना। प्रयोग - विद्यालय के मैदान में बच्चे खिलखिलाकर हँस रहे थे।
  • पाँवों पर छोड़ना - अर्थ - आत्मनिर्भर होने का अवसर देना। प्रयोग - मोहन चाहता है कि उसके माता - पिता उसे उसके पाँवों पर छोड़ दें। 
  • गद्गद हो उठना - अर्थ - खुश होना। प्रयोग - खिलौने वाले को देखते ही बच्चे गद्गद हो उठे। 
  • मारा - मारा फिरना - अर्थ - बहुत परेशान होना। प्रयोगआजकल हरि नौकरी के लिए मारा - मारा फिरता है। 
  • घर करना - अर्थ - अपना स्थान बनाना। प्रयोगरोगाणु धीरे - धीरे हमारे शरीर में घर करने लगते हैं। 
  • दिल धक - धक करना - अर्थ - बहुत घबराना। प्रयोग - कविता - पाठ का परिणाम आने की सूचना सुनकर हमारा दिल धक - धक करने लगा। 
  • भद्द उड़ाना - अर्थ - मजाक उड़ाना। प्रयोग - बच्चों ने टोपी वाले जोकर की खूब भद्द उड़ाई। 
  • चकमा देना - अर्थ - धोखा देना। प्रयोग - चोर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। 
  • नाक कटना - अर्थ - बेइज्जती होना। प्रयोग - सुरेश के चोरी करने पर पकड़े जाने के कारण उसके माता - पिता की नाक कट गयी।
  • गप्पें लड़ाना - अर्थ - इधर - उधर की बातें करना। प्रयोग - आजकल के दोस्त गप्पें लड़ाने में आनन्द लेते हैं। 
  • खुशी छलकना - अर्थ - प्रसन्न होना। प्रयोग - ऊँची कूद में प्रथम आने पर मेरे चेहरे पर खुशी छलक रही थी। 
  • आँखों में शून्यता रहना - अर्थ - खालीपन/उदासी। प्रयोग - राधा के मर जाने पर नीलकंठ की आँखों में शून्यता छा गई। 
  • जड़ें हिला देना - अर्थ - झकझोर देना। प्रयोग - महात्मा गाँधी ने अंग्रेज शासन की जड़ें हिला दी थीं। 
  • मौत के घाट उतारना - अर्थ - मार डालना। प्रयोगगाँव वालों ने चोरों को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया।
  • मशहर चेहरा बनना - अर्थ - जाना - पहचाना व्यक्तित्व। प्रयोग - सचिन मेहनत के बल पर क्रिकेट के खेल में मशहूर चेहरा बन गये।

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran मुहावरे

निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखिए - 

  • पैरों पर नाक रगड़ना - बहुत विनती करना। 
  • गला भर आना - रुआँसा हो जाना।
  • मन उचाट होना - उदास होना। 
  • सोने का संसार - सुखी जीवन। 
  • दस्तक देना - खटखटाना। 
  • पीठ ठोकना - शाबाशी देना। 
  • नाक ऊँची होना - इज्जत बढ़ना।
  • हाथ न लगना - प्राप्त न होना। 
  • लटका चेहरा - मन उदास होना। 
  • दबे पाँव भागना - धीरे से खिसक जाना। 
  • बगावत करना - विद्रोह करना। 
  • अक्ल चरने जाना - बुद्धि फिर जाना। 
  • अक्ल का दुश्मन - मूर्ख।
  • अपना उल्लू सीधा करना - अपना मतलब निकालना। 
  • आँखें दिखाना - क्रोध प्रकट करना। 
  • आसमान सिर पर उठाना - शोर मचाना। 
  • आँखें बिछाना - खुशी से स्वागत करना।
  • आँख में धूल झोंकना - धोखा देना। 
  • आग बबूला होना - क्रोधित होना। 
  • ईद का चाँद होना - बहुत दिनों बाद दिखाई देना। 
  • उँगली पर नचाना - पूरी तरह वश में करना। 
  • कमर कसना - तैयार होना। 
  • घुटना टेकना - हार मान लेना। 
  • घी के दिये जलाना - खुशियाँ मनाना। 
  • जान के लाले पड़ना - गहरे संकट में फंसना। 
  • टस से मस न होना - हठ न छोड़ना। 
  • टका - सा जवाब देना - साफ इनकार करना। 
  • टाँग अड़ाना - दखल देना। 
  • ठोकरें खाना - कष्ट झेलना। 
  • तलवे चाटना - चापलूसी करना। 
  • तीन - तेरह होना - बिखर जाना। 
  • थूककर चाटना - मुकर जाना। 
  • दाल न गलना - सफल न होना। 
  • दाने - दाने को तरसना - अत्यन्त गरीबी झेलना। 
  • नमक - मिर्च लगाना - बढ़ा - चढाकर बातें करना। 
  • नानी याद आना - बड़ी मुसीबत में फंसना। 
  • पगड़ी उछालना - अपमान करना। 
  • पाँचों उँगलियाँ घी में होना - बहुत लाभ होना। 
  • पानी - पानी होना - शर्मिन्दा होना। 
  • पेट में चूहे दौड़ना - भूख लगना। 
  • भीगी बिल्ली बनना - डर जाना।
  • मुँह में पानी आना - एकदम ललचा जाना। 
  • मुंह पर कालिख पोतना - कलंक लगाना। 
  • रंगा सियार होना - भीतर से मक्कार। 
  • रफूचक्कर होना - भाग जाना। 
  • लहू का चूंट पीना - गुस्से को रोकना।
  • लोहे के चने चबाना - अनेक मुसीबतों का सामना करना। 
  • सिर उठाना - विरोध करना। 
  • हाथ मसलना - पछताना। 
  • हवाई किले बनाना - झूठी कल्पनाएँ करना।
Prasanna
Last Updated on June 23, 2022, 9:10 a.m.
Published June 22, 2022