RBSE Class 7 Hindi Vyakaran अनेकार्थक शब्द

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Hindi Vyakaran अनेकार्थक शब्द Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 7 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 7 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here are अपठित गद्यांश कक्षा 7 with answers to learn grammar effectively and quickly.

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran अनेकार्थक शब्द

प्रश्न 1. 
अनेकार्थक शब्द की सोदाहरण परिभाषा लिखिए। 
उत्तर :
एक ही शब्द के अनेक अर्थ रखने वाले शब्द 'अनेकार्थक' कहलाते हैं। जैसे 'पक्ष' के अनेकार्थक शब्दपंख, ओर, बल, पन्द्रह दिन का समय। 

प्रश्न 2. 
नीचे दिए गए 8 शब्दों के अनेकार्थी रूप से मेल न खाने वाले शब्द को चिह्नित कीजिए
(i) पत्र -
(क) पत्ता 
(ख) चिट्ठी 
(ग) पंख 
(घ) पन्ना।
उत्तर :
(ग) पंख 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran अनेकार्थक शब्द

(ii) अंक - 
(क) गोद 
(ख) बादल
(ग) चिह्न 
(घ) अध्याय। 
उत्तर :
(ख) बादल

(iii) वर - 
(क) दूल्हा 
(ख) वरदान
(ग) दान 
(घ) अच्छा 
उत्तर :
(ग) दान 

(iv) द्विज -
(क) ब्राह्मण 
(ख) चन्द्रमा
(ग) सेनापति 
(घ) पक्षी। 
उत्तर :
(ग) सेनापति 

RBSE Class 7 Hindi Vyakaran अनेकार्थक शब्द

निम्न शब्दों के अनेकार्थक शब्द लिखिये

  • अर्क - आक, सूर्य, ताँबा, उतरा हुआ रस। 
  • घन - बादल, हथौड़ा, भारी, घना। 
  • द्विज - ब्राह्मण, पक्षी, दाँत, चन्द्रमा। 
  • नायक - सेनापति, नेता, मार्गदर्शक, नाटक का मुख्य पात्र। 
  • पत्र - चिट्ठी, पत्ता, पन्ना। 
  • भेद - प्रकार, रहस्य, फूट, भिन्नता। 
  • रस - सार, आनंद, फलों का निचोड़। 
  • वंश - कुल, जाति, बांस। 
  • वर - दूल्हा, अच्छा, पति, वरदान। 
  • सारंग - साँप, मोर, बादल, मृग। 
  • अमृत - जल, दूध, अन्न, स्वर्ण। 
  • नाग - सर्प, हाथी, बादल। 
  • पतंग - सूर्य, पक्षी, टिड्डी।
  • हरि - बन्दर, विष्णु, इन्द्र। 
  • कनक - सोना, धतूरा। 
  • गुण - रस्सी, धनुष की डोरी। 
  • जलज - कमल, मोती, मछली, सिंघाड़ा। 
  • तात - चिता, भाई, पूज्य, बड़ा।
Prasanna
Last Updated on June 23, 2022, 10:10 a.m.
Published June 23, 2022