Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 Hindi Vyakaran व्याकरण Questions and Answers, Notes Pdf.
1. संज्ञा
प्रश्न 1.
संज्ञा किसे कहते हैं?
उत्तर :
किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे - मगन, प्यार, लड़का, मोहल्ला इत्यादि।
प्रश्न 2.
संज्ञा के कितने भेद होते हैं? नाम लिखिए।
उत्तर :
संज्ञा के तीन भेद होते हैं -
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों में से व्यक्तिवाचक, जातिवाचक और भाववाचक संज्ञा के शब्द छाँटकर लिखो -
कोयल, चिड़िया, सूरज, पौधा, रीना, ममता, क्षत्रिय, बंदर, चिन्ता, खुशी, कठपुतली, पुष्कर, दुकान, सुंदरता, बचपन, ब्रह्मा, गाय, पंखा।
उत्तर :
व्यक्तिवाचक-कोयल, सूरज, रीना, कठपुतली, पुष्कर, ब्रह्मा। जातिवाचक-चिड़िया, पौधा, क्षत्रिय, बंदर, दुकान, गाय, पंखा। भाववाचक-ममता, चिंता, खुशी, सुंदरता, बचपन।
2. सर्वनाम
प्रश्न 1.
सर्वनाम किसे कहते हैं?
उत्तर :
संज्ञा के स्थान पर काम आने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे-मैं, हम, तुम, वह, वे इत्यादि।
प्रश्न 2.
सर्वनाम के कितने भेद होते हैं?
उत्तर :
सर्वनाम के छः भेद होते हैं -
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों में से सर्वनाम शब्द छाँटिएरीना, वह, रस्सी, सब, गेंद, मैं, तुम, सतोलिया, पंखा, गाय, वे।
उत्तर :
सर्वनाम शब्दवह, सब, मैं, तुम, वे।
3. विशेषण
प्रश्न 1.
विशेषण की परिभाषा बताइए।
उत्तर :
संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं। जैसे - सफेद दूध, वृद्ध महिला, इत्यादि।
प्रश्न 2.
विशेषण के कितने भेद होते हैं?
उत्तर :
विशेषण के चार भेद होते हैं -
प्रश्न 3.
लोमड़ी चालाक थी। इस वाक्य में विशेषण कौनसा है?
उत्तर :
चालाक।
प्रश्न 4.
वह दुर्बल है। वाक्य में से विशेषण शब्द छाँटिए।
उत्तर :
दुर्बल।
प्रश्न 5.
कुछ विशेषण शब्दों की सूची बनाइए।
उत्तर :
सुन्दर, मीठा, बड़ा, हरी, ठंडा, मधुर, मोटी, चतुर, चुपड़ी, पीला, काला, गोल, ताजी।
4.क्रिया
प्रश्न 1.
क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर :
जिस शब्द से किसी कार्य के होने अथवा करने का बोध होता है, उसे क्रिया कहते हैं। जैसे-चलना, खाना, नाचना, कूदना, खेलना इत्यादि।
प्रश्न 2.
क्रिया के काल रूप कितने होते हैं?
उत्तर :
क्रिया के काल रूप तीन होते हैं -
प्रश्न 3.
'मोहन और श्याम खेल रहे हैं। सीता पढ़ रही है।' इस वाक्य में से क्रिया शब्द छाँटे।
उत्तर :
खेल रहे, पढ़ रही।
प्रश्न 4.
निम्न मूल शब्दों को क्रिया में बदलिए -
लिख, पढ़, देख, खेल, नाच, कूद, रख, भाग, आ, हँस।
उत्तर :
लिखना, पढ़ना, देखना, खेलना, नाचना, कूदना, रखना, भागना, आना, हँसना।
5. अव्यय
प्रश्न 1.
अव्यय किसे कहते हैं?
उत्तर :
जिन शब्दों में लिंग, वचन, कारक आदि के कारण रूप-परिवर्तन नहीं होवे, उन्हें अव्यय कहते
प्रश्न 2.
अव्यय शब्दों के कितने भेद होते हैं? नाम लिखिए।
उत्तर :
अव्यय शब्दों के चार भेद होते हैं -
प्रश्न 3.
समुच्चयबोधक अव्यय किसे कहते हैं?
उत्तर :
जो अव्यय दो या दो से अधिक शब्दों या वाक्यों को जोड़ते हैं, उन्हें समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं, जैसे - और, तो, पर, कि, किन्तु, परन्तु, बल्कि, तथा, एवं, वरना आदि।
प्रश्न 4.
और, तो, किन्तु, पर अव्यय लगाकर एकएक वाक्य बनाइए।
उत्तर :
और - राम और श्याम अच्छे मित्र हैं।
तो - ईश्वर ने चाहा तो यह काम जरूर पूरा होगा।
किन्तु - बालक पढ़ रहा था, किन्तु याद नहीं कर पा रहा था।
पर - शिक्षकों ने काफी समझाया, पर वह चुप बैठा रहा।
6. लिंग
प्रश्न 1.
लिंग किसे कहते हैं?
उत्तर :
जिस संज्ञा शब्द से स्त्री या पुरुष जाति का बोध होता है, उसे लिंग कहते हैं। जैसे - आदमी-औरत, आकाश, धरती इत्यादि।
प्रश्न 2.
लिंग कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिखो।
उत्तर :
लिंग दो प्रकार के होते हैं -
1. पुल्लिंग
2. स्त्रीलिंग।
प्रश्न 3.
पुल्लिंग और स्त्रीलिंग से क्या आशय है?
उत्तर :
पुल्लिंग-जिन शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है, उन्हें पुल्लिंग कहते हैं। जैसे-घोड़ा, लड़का, मोर इत्यादि। स्त्रीलिंग-जिन शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है - उन्हें स्त्रीलिंग कहते है। जैसे - लड़की, शेरनी, नदी, माता इत्यादि।
प्रश्न 4.
अनलिखित शब्दों को पुल्लिंग से स्त्रीलिंग में बदलिए।
उत्तर :
पुल्लिंग - स्त्रीलिंग
7. वचन
प्रश्न 1.
वचन किसे कहते हैं?
उत्तर :
संज्ञा के जिस रूप से उसकी संख्या का बोध होता है, उसे वचन कहते हैं। जैसे - मिठाई-मिठाइयाँ, लड़का-लड़के इत्यादि।
प्रश्न 2.
वचन कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर :
वचन दो प्रकार के होते हैं -
1. एकवचन
2. बहुवचन।
प्रश्न 3.
एकवचन और बहुवचन का अर्थ लिखो।
उत्तर :
एकवचन - जिस शब्द से किसी एक वस्तु के होने का बोध होता है, उसे एकवचन कहते हैं। जैसे - किताब, पक्षी इत्यादि।
बहुवचन - जिस शब्द से एक से अधिक वस्तुएँ होने का बोध होता है, उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे - लड़के, कुर्सियाँ इत्यादि।
प्रश्न 4.
निम्नलिखित एकवचन शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए।
उत्तर :
एकवचन - बहुवचन
8. विलोम शब्द
प्रश्न 1.
विलोम शब्द की परिभाषा लिखिए।
उत्तर :
जो शब्द किसी दिए हुए शब्द का विपरीत या विरोधी अर्थ देता है, उसे विलोम शब्द कहते है। जैसेजल्दी का धीरे, शाम का सुबह इत्यादि।
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
उत्तर :
शब्द - विलोम
9. पर्यायवाची शब्द
प्रश्न 1.
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर :
किसी शब्द के समानार्थी शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। जैसे - फूल-पुष्प, कुसुम, सुमन इत्यादि।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखो।
उत्तर :
शब्द - पर्यायवाची शब्द
10. एकल शब्द
(शब्द-समूह के लिए एक-शब्द)
प्रश्न 1.
एकल शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर :
किसी शब्द-समूह, वाक्य या वाक्यांश के स्थान पर प्रयोग किये जाने वाले शब्द को एकल शब्द कहते है।
प्रश्न 2.
कुछ प्रमुख एकल शब्द लिखिए।
उत्तर :
11. अनेकार्थी शब्द
प्रश्न 1.
अनेकार्थी शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर :
एक ही शब्द के अनेक अर्थ रखने वाले शब्द अनेकार्थी कहलाते हैं जैसे : कनक-के अनेकार्थी शब्द = धतूरा, गेहूँ, सोना।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित के अनेकार्थी शब्द लिखिए -
12. सन्धि
(दो शब्द मिलाकर एक बनाना)
प्रश्न 1.
सन्धि किसे कहते हैं?
उत्तर :
दो शब्दों को मिलाकर एक शब्द बनाने को सन्धि कहते हैं।
प्रश्न 2.
कुछ दो शब्दों को मिलाने से बने नये शब्द लिखिए।
उत्तर :
विद्या + आलय = विद्यालय
छात्र + आवास = छात्रावास
भोजन + आलय = भोजनालय
रमा + ईश = रमेश
नर + इन्द्र = नरेन्द्र
विद्या + अर्थी = विद्यार्थी
नर + अधम = नराधम
सम् + तोष = संतोष
सम् + देश = संदेश
सम् + गति = संगति
13. प्रत्यय
प्रश्न 1.
प्रत्यय किसे कहते हैं?
उत्तर :
जो शब्दांश किसी शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में विशेषता या परिवर्तन लाते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं। जैसे - दुकान + दार = दुकानदार।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रत्यय जोड़कर नए शब्द बनाइयेबाज़, दार, ई, पन, ता, इक।
उत्तर :
14. उपसर्ग
प्रश्न 1.
उपसर्ग किसे कहते हैं?
उत्तर :
जो शब्दांश किसी शब्द के शुरू में जुड़कर उसके अर्थ में बदलाव या विशेषता लाते हैं, उसे उपसर्ग कहते हैं। जैसे - अनु + रागी = अनुरागी।
प्रश्न 2.
सद् और दुर् उपसर्ग का उपयोग कर दोदो शब्द बनाओ।
उत्तर :
सद् + आचरण = सदाचरण
सद् + व्यवहार = सद्व्यवहार
दुर् + उपयोग = दुरुपयोग
दुर् + गुण = दुर्गुण
प्रश्न 3.
निम्न शब्दों में जुड़े उपसर्ग बताइए -
दुर्जन, उपदेश, संचार, सत्संग, अज्ञान, अटल।
उत्तर :
दुर्जन - दुर्
उपदेश - उप
संचार - सम्
सत्संग - सत्
अज्ञान - अ
अटल - अ
15. 'र' वर्ण का हलन्त रूप एवं 'र' में लगी 'उ', 'ऊ' की मात्रा को समझना
'र' के विभिन्न रूप तथा उनका प्रयोग निम्नलिखित प्रकार से हिन्दी में किया जाता है -
(i) र् = 'र' का यह हलन्त रूप स्वर रहित है। इसे आधा 'र' कहा जाता है। जैसे -
(ii) जब र रूप 'उ' या 'ऊ' की मात्रा के साथ आता है, तब 'उ' या 'ऊ' की मात्रा 'र' के पाँव में न लगकर सदैव उसकी कमर में लगा करती है। जैसे -
र + उ = रु (रुपया), र + ऊ = रू (रूप)।