RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन

Rajasthan Board RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 12 Home Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 12. Students can also read RBSE Class 12 Home Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 12 Home Science Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन

बहुचयनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
गृह व्यवस्था विभाग के सभी क्रियाकलापों की योजना बनाता है, सुव्यवस्थित तथा नियंत्रित करता है-
(अ) अतिथि गृह ब्रिगेड
(ब) गृह व्यवस्था प्रबंध
(स) सार्वजनिक क्षेत्र ब्रिगेड
(द) गृह व्यवस्था नियंत्रण डेस्क
उत्तर:
(ब) गृह व्यवस्था प्रबंध

प्रश्न 2. 
वह संस्था जो होटल जैसी ही सेवाएं प्रदान करती है तथा कमरे के समीप पार्किंग की सुविधा भी प्रदान करती है, कहलाती है- 
(अ) लॉज 
(ब) रिजॉर्ट
(स) मोटल 
(द) कैंप 
उत्तर:
(स) मोटल

प्रश्न 3. 
वह प्रतिष्ठान जो अतिथियों को अनेक प्रकार की -सुविधाएं, खेल-सुविधाएं तथा अवकाश के क्रियाकलाप प्रदान करता है, कहलाता है-
(अ) रिजॉर्ट 
(ब) लॉज 
(स) होटल 
(द) मोटल 
उत्तर:
(अ) रिजॉर्ट

प्रश्न 4. 
अतिथियों के सामान को कमरे से बाहर लाने/ले जाने के लिए उत्तरदायी होता है- 
(अ) दरबान 
(ब) बेल कप्तान 
(स) बेल-ब्वॉय 
(द) सूचना सहायक 
उत्तर:
(स) बेल-ब्वॉय

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन

प्रश्न 5. 
होटल में वर्दीधारी सभी सेवाओं को संगठित करने, उनका पर्यवेक्षण तथा नियंत्रण करने का कार्य करता है- 
(अ) प्रमुख कार्यालय एजेन्ट 
(ब) बेल कप्तान 
(स) दरबान 
(द) लॉबी प्रबंधक 
उत्तर:
(द) लॉबी प्रबंधक

प्रश्न 6. 
होटल का जो विभाग मूलतः स्वच्छता को सुनिश्चित करके और साफ-सफाई के उच्च मानकों को बनाए रखकर स्वस्थ परिवेश प्रदान करने के लिए उत्तरदायी है वह है-
(अ) गृह व्यवस्था विभाग 
(ब) खाद्य तथा पेय पदार्थ विभाग 
(स) प्रमुख कार्यालय 
(द) सहायक सेवा विभाग 
उत्तर:
(अ) गृह व्यवस्था विभाग

प्रश्न 7. 
निम्न में जो विभाग 'बैक ऑफिस' नहीं है, वह है- 
(अ) वित्त तथा लेखा विभाग 
(ब) इंजीनियरी विभाग 
(स) क्रय तथा विपणन विभाग 
(द) गृह व्यवस्था विभाग 
उत्तर:
(द) गृह व्यवस्था विभाग

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. पर्यटक वह है जो किसी दूसरे स्थान की यात्रा करता है और वहाँ ................. रूप से ठहरता है। 
2. आतिथ्य, अतिथि और ................ के बीच का संबंध है।
3. होटल एक व्यापारिक प्रतिष्ठान है जो ................. को आवास, भोजन तथा अन्य सेवाएँ प्रदान करता है। 
4. .................होटल में अतिथियों के पहुंचने से पहले ही आरंभ हो जाता है और इसमें चार अवस्थाएँ होती है। 
5. गृह व्यवस्था नियंत्रण डेस्क होटल के विभिन्न भागों में कार्य करने वाले................तक सूचना पहुँचाता है। 
6. .................विभाग अतिथियों के खोए हुए सामान को जमा करने का कार्य करता है। 
7. .................भंडार में पलंग की चादर, स्नानगृह के लिए तौलिए, रेस्टोरेंट के लिए लिनेन तथा होटल के स्टाफ के सभी सदस्यों के लिए वर्दियों का पर्याप्त स्टॉक जमा रखा जाता है। 
उत्तर:
(1) अस्थायी 
(2) मेजबान 
(3) अतिथि 
(4) अतिथि-चक्र 
(5) कर्मचारियों 
(6) खोया-पाया 
(7) लिनेन कक्ष 

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
आतिथ्य उद्योग किस रूप में विकसित हुआ है? 
उत्तर:
आतिथ्य उद्योग 'एक घर से दूर घर' की सुविधा के रूप में विकसित हुआ है। 

प्रश्न 2. 
आतिथ्य क्या है?
उत्तर:
आतिथ्य अतिथि तथा मेजबान के बीच का सम्बन्ध है। इसमें मेजबान अतिथि के लिए रहने के लिए .. स्थान, भोजन, मनोरंजन आदि सुविधाएं प्रदान करता है। 

प्रश्न 3. 
दो ऐसे प्रतिष्ठानों के नाम लिखिए जो आतिथ्य सेवाएं प्रदान करते हैं। 
उत्तर:

  • होटल, 
  • मोटल। 

प्रश्न 4. 
लॉज क्या है? 
उत्तर:
लॉज विशेष रूप से सोने के लिए किराए पर स्थान प्रदान करने वाला प्रतिष्ठान है। यह भी हो सकता है कि वह भोजन तथा अन्य सेवाएं न दें। 

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन

प्रश्न 5. 
आतिथ्य उद्योग के प्रमुख विभागों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
आतिथ्य उद्योग के प्रमुख विभाग ये हैं-

  • आतिथ्य सत्कार तथा मनोरंजन, 
  • बैठकें, 
  • आवास (प्रमुख) कार्यालय, 
  • भोजन तथा पेय सेवा, 
  • पर्यटन। 

प्रश्न 6. 
अतिथि चक्र की चार अवस्थाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
अतिथि चक्र की चार अवस्थाएँ ये हैं-

  • आगमन पूर्व अवस्था 
  • आगमन अवस्था, 
  • कमरे पर आधिपत्य 
  • प्रस्थान।

प्रश्न 7. 
अतिथि चक्र की आगमन अवस्था से क्या आशय है?
उत्तर:
आगमन अवस्था में अतिथि का वास्तव में आगमन होता है और उसका नाम रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। 

प्रश्न 8. 
अतिथि चक्र की प्रस्थान अवस्था से क्या आशय है?
उत्तर:
प्रस्थान अवस्था में अतिथि आवास छोड़ने/ बाहर जाने (चेक आउट) के लिए तैयार होता है।

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन

प्रश्न 9. 
प्रमुख कार्यालय से क्या आशय है? 
उत्तर:
प्रमुख कार्यालय होटल का वह क्षेत्र है,जहाँ अतिथि का आगमन होता है और उसका पहली बार होटल के स्टाफ से सम्पर्क होता है।

प्रश्न 10. 
गृह व्यवस्था विभाग किस कार्य के लिए उत्तरदायी है?
उत्तर:
गृह-व्यवस्था विभाग स्वच्छता को सुनिश्चित करके तथा साफ-सफाई के उच्च मानकों को बनाए रखकर स्वस्थ परिवेश प्रदान करने के लिए उत्तरदायी है।

प्रश्न 11. 
गृह-व्यवस्था विभाग के कोई दो कार्य लिखिए।
उत्तर:

  • सार्वजनिक क्षेत्रों की साफ-सफाई करना। 
  • धुले कपड़ों का रखरखाव तथा आपूर्ति। 

प्रश्न 12. 
अच्छी स्वच्छता रखने के लिए रखे जाने वाले उपकरणों में से किन्हीं दो के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  • वैक्यूम क्लीनर 
  • विभिन्न प्रकार के ब्रुश तथा पौंछे। 

प्रश्न 13. 
विभिन्न सतहों तथा पदार्थों को साफ करने के लिए काम में लिए जाने वाले कोई दो कारकों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  • पानी, 
  • अमोनिया

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन

प्रश्न 14. 
विभिन्न आंतरिक स्थानों के सौंदर्यपरक आकर्षण को बढ़ाने के लिए किनका प्रयोग किया जाता है?
उत्तर:
फूलों का 

प्रश्न 15. 
खाद्य तथा पेय पदार्थ विभाग किस कार्य के लिए उत्तरदायी हैं? 
उत्तर:
खाद्य तथा पेय पदार्थ विभाग, खाद्य तथा पेय पदार्थों की बिक्री के लिए उत्तरदायी हैं। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
लोग किन-किन कारणों से देश में और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करते हैं?
उत्तर:
लोग अनेक कारणों से देश में और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करते हैं। ये कारण हैं-व्यापार सम्बन्धी प्रयोजन, उत्पादों के विपणन, सरकारी प्रयोजनों, अध्ययन, तीर्थयात्रा, स्वास्थ्य की देखभाल, मनोरंजन, संबंधियों से मिलने जाना, खरीदारी करना, विभिन्न संस्कृतियों का अनुभव करना, परम्परागत इमारतों को देखना, वन्य जीव या प्राकृतिक सुंदरता को देखना आदि। 

प्रश्न 2. 
आज आतिथ्य उद्योग का तीव्र गति से विकास क्यों हो रहा है? 
उत्तर:
वैश्वीकरण के साथ विश्व छोटा हो गया है और एक-स्थान से दूसरे स्थान पर आने-जाने का प्रचलन अनेक कारणों से बढ़ा है। ऐसे सभी लोग ऐसे स्थानों पर रुकना चाहते हैं जो आरामदायक, सुरक्षित तथा स्वच्छ हो। वह लगभग उसी प्रकार की सुविधाएं चाहता है, जैसी सुविधाएं उसे अपने घर में मिलती हैं। इस प्रकार वर्तमान में आतिथ्य उद्योग 'एक घर से दूर घर' की सुविधा के रूप में विकसित हुआ है तथा यह तीव्र गति से विकसित हो रहा है। 

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन

प्रश्न 3. 
'आतिथ्य' संकल्पना को समझाइए। 
उत्तर:
आतिथ्य-आतिथ्य, अतिथि तथा मेजबान के बीच का सम्बन्ध है। यह सत्कारशीलता का व्यवहार है, जिसमें अतिथियों का उदारतापूर्वक और मित्रतापूर्ण स्वागत करना, उनका मनोरंजन करना तथा उन्हें शिष्टतापूर्ण सेवाएं प्रदान करना भी सम्मिलित है। मूलतः यह रहने के लिए स्थान, भोजन, मनोरंजन तथा अन्य सुविधाएं प्रदान करने से संबद्ध है। 

प्रश्न 4. 
'अतिथि चक्र' को समझाइए। 
उत्तर:
अतिथि चक्र-अतिथि चक्र होटल में अतिथियों के पहुंचने के पहले ही प्रारंभ हो जाता है और इसमें चार अवस्थाएँ होती हैं। यथा- 

  • आगमन पूर्व अवस्था-आगमन पूर्व अवस्था में किए जाने वाले क्रियाकलापों में-(i) अतिथि के लिए दर उद्धत करना, (ii) इसके पश्चात् आरक्षण विभाग द्वारा कमरा आरक्षित करना शामिल है।
  • आगमन अवस्था-इस चरण में अतिथि का वास्तव में आगमन होता है और उसका नाम रजिस्टर में दर्ज किया जाता है अर्थात् 'चेक इन' किया जाता है।
  • कमरे पर आधिपत्य-इस चरण में अतिथि की आवश्यकताओं के अनुसार, अतिथि की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए विभिन्न अतिथि सेवाओं के समन्वय के साथ, विभिन्न सेवाएँ प्रदान की जाती हैं।
  • प्रस्थान-यह अतिथि चक्र की अंतिम अवस्था है,जिसमें अतिथि आवास छोड़ने अर्थात 'चेक आउट' के लिए तैयार होता है। अतिथि द्वारा किए गए कमरे के आधिपत्य का अद्यतन रिकार्ड रखा जाता है जिसमें अतिथि संबंधी अन्य सूचनाएँ भी होती हैं। 

प्रश्न 5. 
एक संगठन के आतिथ्य प्रबंधन में सम्मिलित गृह व्यवस्था विभाग का मुख्य उत्तरदायित्व क्या है? 
उत्तर:
गृह व्यवस्था बिभाग-गृह व्यवस्था विभाग मूलतः स्वच्छता को सुनिश्चित करके और साफ-सफाई के उच्च मानकों को बनाए रखकर स्वस्थ परिवेश प्रदान करने के लिए उत्तरदायी है। साथ ही यह विभाग यह भी सुनिश्चित करता है कि सम्पूर्ण प्रतिष्ठान के सौंदर्य को बनाए रखा जाए। होटल के लिए कमरे की साज-सज्जा, कमरे में प्रदान की गई सविधाएँ, सरक्षा तथा सफाई आदि का कार्य इसी विभाग का है।

प्रश्न 6. 
गृह व्यवस्था विभाग के किन्हीं तीन वर्गों व उनके कार्यों को बताइए? 
उत्तर:
कार्यों को दक्षतापूर्वक करने के लिए गृह व्यवस्था विभाग को अनेक वर्गों में बांटा गया है। उनमें से तीन प्रमुख वर्ग व उनके कार्य निम्नलिखित हैं- 

  • गृह व्यवस्था नियंत्रण डेस्क-यह वर्ग होटल के विभिन्न भागों में कार्य करने वाले कर्मचारियों तक सूचना पहुँचाता है।
  • गृह व्यवस्था प्रबंध-यह वर्ग गृह व्यवस्था विभाग के सभी क्रियाकलापों की योजना बनाता है, उन्हें सुव्यवस्थित तथा नियंत्रित करता है। 
  • सार्वजनिक क्षेत्र ब्रिगेड-यह वर्ग पार्श्व क्षेत्र, प्रतीक्षा कक्ष, प्रमुख कार्यालय तथा अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों की स्वच्छता बनाए रखता है। 

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन

प्रश्न 7. 
किसी भी संगठन/दफ्तर/होटल में स्वच्छता के लिए किस प्रकार के कर्मचारियों का चयन करना चाहिए?
उत्तर:
किसी भी संगठन/दफ्तर/होटल में स्वच्छता के लिए स्वच्छता की योजना बनाने तथा गृह-अनुरक्षण के व्यावहारिक परिचालन कौशलों में दक्ष ऐसे कर्मचारियों का चयन करने की आवश्यकता है,जो सफाई की उचित विधियों तथा गुणवत्ता सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित पर्यवेक्षकों की देखरेख में कार्य करने के कौशलों से युक्त हों। 

प्रश्न 8. 
होटल के विभिन्न तलों की सफाई के लिए उपयुक्त औजारों, साफ करने के घोलों तथा विधियों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
होटल के विभिन्न तलों की सफाई उपयुक्त औजारों, साफ करने के घोलों तथा विशिष्ट विधियों द्वारा की जाती है। यथा-

  • दीवार, फर्श, काउंटर का ऊपरी भाग तथा फर्नीचर जैसे-लकड़ी, ग्रेनाइट, संगमरमर, सिरेमिक की टाइलें, पत्थर, लिनेलियम, प्लास्टिक, फाइबर ग्लास, धातुएँ, चमड़ा, बैंत, रबर, कपड़ा, पेंट, वॉल पेपर आदि के लिए विभिन्न पदार्थों तथा पॉलिश का प्रयोग किया जाता है।
  • अच्छी स्वच्छता रखने के लिए अनेक उपकरणों की आवश्यकता होती है, जैसे-वैक्यूम क्लीनर, विभिन्न प्रकार के ब्रुश तथा पौंछे, बर्तन साफ करने के कपड़े तथा उपकरणों को ले जाने के लिए ट्रॉलियाँ आदि।
  • विभिन्न सतहों तथा पदार्थों को साफ करने के लिए विभिन्न सफाई कारक काम में लिए जाते हैं, जैसे पानी, अमोनिया, सिरका, साबुन तथा डिटर्जेंट्स, कपड़े धोने का सोड़ा, अपघर्षक, पॉलिश, अम्ल आदि द्रव।

प्रश्न 9. 
लिनेन तथा वर्दी कक्ष क्या है? 
उत्तर:
लिनेन तथा वर्दी कक्ष-यह गह व्यवस्था विभाग का ही एक अभिन्न भाग है। लिनेन कक्ष भंडार में पलंग की चादर, स्नानगृह के लिए तौलिए, रेस्टोरेंट के लिए लिनेन तथा होटल के स्टाफ के सभी सदस्यों के लिए वर्दियों का पर्याप्त स्टॉक जमा रखा जाता है और उसका रख-रखाव किया जाता है। 

प्रश्न 10. 
लिनेन व वर्दी कक्ष के वस्त्रों की धुलाई हेतु क्या व्यवस्था की जाती है? 
उत्तर:
गृह व्यवस्था विभाग के लिनेन तथा वर्दी कक्ष में भंडारित होने वाले वस्त्रों की धुलाई हेतु दो प्रकार की व्यवस्थाएं की जाती हैं। यथा-

  • यदि संगठन के प्रांगण में ही धुलाई की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं, तो धुलाई विभाग में ही वस्त्रों की धुलाई की जा सकती है।
  • यदि संगठन में धुलाई की सुविधाएँ उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं तो यह काम किसी बाहरी एजेन्सी को दिया जा सकता है।

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन

प्रश्न 11. 
संस्थान के आंतरिक स्थानों के सौंदर्यपरक आकर्षण को बढ़ाने के लिए क्या किया जाता है? 
उत्तर:
संस्थान के विभिन्न आंतरिक स्थानों के सौंदर्यपरक आकर्षण को बढ़ाने के लिए फूलों का प्रयोग किया जाता है। संस्थान किसी पुष्प विक्रेता से नियमित रूप से फलों की व्यवस्था/साज-सज्जा हेत अनबंध कर सकता है। विकल्प के रूप में गृह व्यवस्था विभाग होटल/संस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में पुष्प सज्जा की व्यवस्था कर सकता है। 

प्रश्न 12. 
होटलों में कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिक अनुकूलता तथा बचत हेतु किस प्रकार प्रशिक्षित किया जाता है?
उत्तर:
अनेक होटलों में कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिक अनुकूलता तथा बचत हेतु निम्न प्रकार प्रशिक्षित किया जाता है- 

  • 100 प्रतिशत जैव सूती चादरों की धुलाई हेतु रसायन मुक्त धुलाई चक्र तथा ऐसे कारकों को उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, जो अविषैले, जल-आधारित, हाइपोएलरजैनिक तथा जैव निम्नीकरणीय हों।
  • होटल के कमरों में ऐसे कार्ड रखे जा सकते हैं, जिनमें तौलियों के पुनः उपयोग के लिए संसाधनों, जैसे जल, विद्युत, धुलाई में उपयोग होने वाले डिटर्जेंट की बचत करने के लिए आग्रह किया गया हो।
  • कमरों में ऊर्जा-दक्ष बल्बों के उपयोग हेतु कहा जाता है। इनके उपयोग से विद्युत की बचत की जा सकती है।

प्रश्न 13. 
होटल के खाद्य तथा पेय पदार्थ विभाग को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
खाद्य एवं पेय पदार्थ विभाग-खाद्य एवं पेय पदार्थ विभाग, खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री के लिए उत्तरदायी है। इससे संबंधित सेवा विभागों में, रसोई घर, भोजनकक्ष (दावतखाना), रेस्तराँ, रूम सर्विस, परिचर तथा कॉफी शॉप/मधुशाला (बार) आदि शामिल हैं। 

प्रश्न 14. 
होटल के सहायक सेवा विभाग से क्या आशय है?
उत्तर:
सहायक सेवा विभाग-होटल में कुछ अन्य विभाग होते हैं जो सहायता प्रदान करते हैं और होटल के पूर्ण कार्य संचालन में सम्मिलित होते हैं। इन विभागों को बैक ऑफिस भी कहा जा सकता है। ये हैं-वित्त तथा लेखा विभाग, इंजीनियरी विभाग, मानव संसाधन विभाग तथा विक्रय एवं विपणन विभाग। 

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
आतिथ्य क्या है? आतिथ्य सेवा करने वाले विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठानों, संस्थाओं तथा अवसरों को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
आतिथ्य-आतिथ्य, अतिथि तथा आतिथ्यकर्ता (मेजबान) के बीच का संबंध है। यह आतिथ्यकर्ता का व्यवहार (कार्य) है, जिसमें अतिथियों का उदारतापूर्वक और मित्रतापूर्ण स्वागत करना, उनका मनोरंजन करना तथा उन्हें शिष्टतापूर्ण सेवाएँ प्रदान करना भी सम्मिलित है। मूल रूप से यह अतिथि को रहने के लिए स्थान, भोजन, मनोरंजन तथा स्नेह को सुगम बनाने के लिए अन्य सुविधाएँ प्रदान करने से संबद्ध है।

आतिथ्य सेवा प्रदान करने वाले प्रतिष्ठान-
विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठान आतिथ्य सेवाएं प्रदान करते हैं, जैसे-होटल, मोटल, आवास (लॉज), सैरगाह (रिजॉर्ट), सुसज्जित फ्लैट्स तथा सुसज्जित कैंप आदि। यथा-

  • होटल- होटल एक व्यापारिक प्रतिष्ठान है जो अतिथियों को आवास. भोजन तथा अन्य सेवाएं प्रदान करता है।
  • मोटल-मोटल, होटल जैसी ही सेवाएँ प्रदान करता है और कमरे के समीप पार्किंग की सुविधा प्रदान करता है या कमरे का दरवाजा ही पार्किंग स्थल में खुलता है।
  • आवास (लॉज)-आवास (लॉज) किराए पर स्थान प्रदान करता है, विशेष रूप से सोने के लिए। यह भी हो सकता है कि वह भोजन व अन्य सेवाएं न दें। 
  • सैरगाह (रिजॉर्ट)-सैरगाह (रिजॉर्ट) सुख-सुविधा के आकर्षण के लिए जाना जाता है। यह अनेक प्रकार की सुविधाएं, खेल की सुविधाएँ तथा अवकाश के क्रिया कलाप प्रदान करता है, जिससे पूर्ण अवकाश का अनुभव प्राप्त हो सके।
  • सुसज्जित फ्लैट्स-सुसज्जित फ्लैट्स अतिथियों को सभी अपेक्षित आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करते हैं।
  • सुसज्जित शिविर (कैंप)-सुसज्जित शिविर उन लोगों को आतिथ्य प्रदान करते हैं जो पैदल लम्बी यात्रा तथा जोखिम भरे खेलों आदि में भाग लेते हैं।
  • अन्य संस्थाएँ-उक्त वर्णित प्रतिष्ठानों के अतिरिक्त अतिथि गृह या अतिथि सेवाएँ अस्पतालों तथा छात्रावासों द्वारा भी प्रदान की जाती हैं।
  • विभिन्न अवसरों में आतिथ्य सेवाएँ-प्रतिष्ठानों व संस्थाओं के अतिरिक्त आतिथ्य सेवाएँ सम्मेलनों, सभाओं, विवाह पार्टियों, थीम पार्क (प्रकरण उद्यान), समुद्री पर्यटन, मनोरंजन पार्क जैसे अवसरों में भी दी जाती हैं।

प्रश्न 2. 
होटल के प्रमुख कार्यालय विभाग के संगठन तथा उसमें कार्य करने वाले विविध कार्मिकों के पद नाम तथा कर्तव्यों को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
प्रमुख कार्यालय विभाग-प्रमुख कार्यालय किसी भी होटल का केन्द्र बिन्दु है। यह वह क्षेत्र है जहाँ अतिथि का आगमन होता है और उसका पहली बार आतिथ्य उद्योग के कर्मचारियों से सम्पर्क होता है। 

प्रमुख कार्यालय विभाग का संगठन-
होटल के प्रमुख कार्यालय विभाग के संगठन को निम्न चार्ट में दर्शाया गया है-
RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन 1

प्रमुख कार्यालय में काम करने वाले स्टाफ के सदस्यों के पदनाम तथा उनके कार्य-निम्न सारणी में प्रमुख कार्यालय में कार्य करने वाले स्टाफ के विभिन्न सदस्यों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएँ दर्शायी गई हैं-
सारणी-प्रमुख कार्यालय में काम करने वाले विविध कार्मिकों के पदनाम और कार्य/कर्तव्य-
RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन 2

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन

प्रश्न 3. 
होटल के गृह व्यवस्था विभाग से क्या आशय है? गृह व्यवस्था विभाग के प्रमुख कार्यों को स्पष्ट कीजिए तथा इन कार्यों को दक्षतापूर्ण करने के लिए किन वर्गों में बांटा गया है? 
उत्तर:
गृह व्यवस्था विभाग-किसी भी होटल का गृह व्यवस्था विभाग मूलतः स्वच्छता को सुनिश्चित करके और साफ-सफाई के उच्च मानकों को बनाए रखकर स्वस्थ परिवेश प्रदान करने के लिए उत्तरदायी है। साथ ही यह विभाग यह भी सुनिश्चित करता है कि सम्पूर्ण प्रतिष्ठान के सौंदर्य को बनाए रखा जाए। होटल के कमरे की साज-सज्जा, कमरे में प्रदान की जाने वाली सुविधाएँ, सुरक्षा, स्वच्छता तथा सफाई इसी के उत्तरदायित्व हैं।

गृह व्यवस्था विभाग के कार्य-गृह व्यवस्था विभाग के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-
स्वच्छता तथा साफ-सफाई बनाए रखना मुख्य कार्य होने के कारण यह निम्नलिखित कार्यों के लिए उत्तरदायी है-
(1) सार्वजनिक क्षेत्रों की साफ-सफाई करना। 

(2) धुले कपड़ों का अनुरक्षण (रखरखाव) तथा आपूर्ति और विभिन्न प्रकार की लिनेन तथा ड्रेसों को बदलना। 
RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन 3

(3) होटल के अंदर फूलों की सजावट की व्यवस्था तथा होटल के बाहर के प्राकृतिक दृश्य (भू-दृश्य) परिदृश्य या उद्यान का रखरखाव 
RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन 4
होटल उद्यान में विशिष्ट प्रकाश व्यवस्था का एक दृश्य 

(4) नियंत्रक डेस्क के माध्यम से प्रमुख कार्यालय, रेस्तराँ, इंजीनियरिंग, लेखा आदि जैसे विभिन्न विभागों में समन्वय तथा संचार स्थापित करना। 
(5) पीड़क-जंतु नियंत्रण भी इसी विभाग का उत्तरदायित्व है। 

गृह व्यवस्था विभाग के विभिन्न उप-विभाग (वर्ग) 
गृह व्यवस्था विभाग के उपर्युक्त वर्णित कार्यों को दक्षता पूर्वक करने के लिए गृह व्यवस्था विभाग को निम्नलिखित उप-विभागों या वर्गों में बांटा गया है-

  • गृह व्यवस्था नियंत्रण डेस्क-यह उप-विभाग होटल के विभिन्न भागों में कार्य करने वाले कर्मचारियों तक सूचना पहुँचाता है।
  • गृह व्यवस्था प्रबंध-यह उप-विभाग गृह व्यवस्था विभाग के सभी क्रियाकलापों की योजना बनाता है तथा उन्हें सुव्यवस्थित व नियंत्रित करता है।
  • अतिथि गृह ब्रिगेड-गृह व्यवस्था विभाग की अतिथि गृह ब्रिगेड अतिथि गृहों की स्वच्छता तथा रखरखाव करती है।
  • सार्वजनिक क्षेत्र ब्रिगेड-गृह व्यवस्था विभाग की यह ब्रिगेड पार्श्व क्षेत्र, प्रतीक्षा कक्ष, प्रमुख कार्यालय तथा अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों की स्वच्छता बनाए रखती है।
  • लिनेन तथा वर्दी कक्ष-लिनेन तथा वर्दी कक्ष गृह व्यवस्था विभाग का एक अभिन्न अंग है। लिनेन कक्ष भंडार में पलंग की चादर, स्नान गृह के लिए तौलिए, रेस्टोरेंट के लिए लिनेन तथा होटल के स्टाफ के सभी सदस्यों के लिए वर्दियों का पर्याप्त स्टॉक जमा रखा जाता है और उसका रखरखाव किया जाता है।

होटल में यदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं तो इन वस्त्रों की धुलाई धुलाई विभाग में की जाती है, अन्यथा यह काम किसी बाहरी एजेन्सी को दिया जाता है।

लिनेन तथा वर्दी कक्ष लांड्री संबंधी गतिविधियों में समन्वय करने, पूरे प्रतिष्ठान को धुले हुए साफ लिनेन तथा सभी कर्मचारियों को वर्दी प्रदान करने का दायित्व पूरा करता है।

6. उद्यान तथा पुष्प प्रबंधन टीम-गृह व्यवस्था विभाग की उद्यान तथा पुष्प प्रबंधन टीम होटल के भू-दृश्यों का रखरखाव करती है तथा कमरों एवं विभिन्न स्थानों में पुष्प सज्जा सम्बन्धी कार्य करती है। विकल्प के रूप में संस्थान किसी पुष्प विक्रेता से, नियमित रूप से फूलों की व्यवस्था/साज-सज्जा की व्यवस्था भी कर सकता है।

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन

प्रश्न 4. 
गृह व्यवस्था विभाग के संगठन को एक चार्ट द्वारा प्रदर्शित कीजिए तथा गृह व्यवस्था विभाग के प्रमुख कर्मचारियों के उत्तरदायित्वों का उल्लेख कीजिए। 
उत्तर:
गृह व्यवस्था विभाग का संगठन- 
गृह व्यवस्था विभाग को दक्षता पूर्वक चलाने के लिए विभिन्न पदों के लिए उपयुक्त कर्मचारियों का चयन आवश्यक है। एक होटल का संगठन तथा पदानुक्रम दूसरे होटलों से भिन्न हो सकता है। कहीं पर विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग व्यक्ति नियुक्त किए जा सकते हैं या एक ही कर्मचारी से विभिन्न कार्यों को कराया जा सकता है।

गृह व्यवस्था विभाग के सामान्य संगठन को निम्न चार्ट में दिखाया गया है- 
RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन 5

गृह व्यवस्था विभाग के कार्मिकों के उत्तरदायित्व 
गृह व्यवस्था विभाग के कर्मचारियों के प्रमुख उत्तरदायित्व निम्नलिखित हैं- 

  • कार्यपालक गृह-अनुरक्षक-जनशक्ति, पदार्थों, धन, समय तथा अन्य संसाधनों के विवेकपूर्ण प्रयोग द्वारा विभाग की कार्यप्रणाली के प्रबंधन के लिए उत्तरदायी है। वह गृह व्यवस्था विभाग की समय-सारणी, स्वच्छता तथा सभी कार्य-पद्धति को नियंत्रित करती/करता है। 
  • सहायक गृह-अनुरक्षक-किसी बड़े होटल में प्रत्येक पाली के लिए एक सहायक गृह-अनुरक्षक की ड्यूटी लग सकती है। यह ड्यूटी की समय-सारणी तैयार करता है तथा स्वच्छता एवं कर्मचारियों के प्रकार्यों की जाँच करता है। 
  • डेस्क नियंत्रण पर्यवेक्षक-अतिथियों के प्रस्थान की सूचना के लिए प्रमुख कार्यालय से समन्वय रखता है, खाली हुए कमरों की सफाई कराकर स्वच्छ कमरे सुपुर्द करता है। इस डेस्क पर 24 घंटे व्यक्ति रहना चाहिए, क्योंकि अतिथि और स्टाफ किसी भी समय सूचना देने या प्राप्त करने के लिए इस डेस्क से संपर्क कर सकता है। 
  • तल पर्यवेक्षक-प्रत्येक तल के लिए एक पर्यवेक्षक होता है, जो अतिथियों के कमरों, गलियारे, सीढ़ियों तथा रसोई-भंडार की स्वच्छता तथा रखरखाव के लिए उत्तरदायी होता है।
  • कमरा परिचर-अतिथियों के कमरों तथा स्नानगृहों की वस्तुतः सफाई करता है। गृह-अनुचर साफ-सफाई के भारी क्रियाकलाप करता है, जैसे-वैक्यूम करना, झाडू लगाना, पोंछा लगाना तथा फर्नीचर को खिसकाना।
  • सार्वजनिक क्षेत्र पर्यवेक्षक-सार्वजनिक क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए उत्तरदायी है (मुख्य प्रवेश, गलियारा, दफ्तर, भोजगृहों, रेस्तरां आदि)। गृह अनुचरों से कार्य लेता है।
  • पुष्प उत्पादक/माली-छोटे होटल के लिए एक व्यक्ति हो सकता है। यह बाग का रखरखाव करता है और होटल के विभिन्न भागों में पुष्प सज्जा करता है।
  • लिनेन कक्ष/वर्दी कक्ष पर्यवेक्षक-होटल के विभिन्न भागों में जरूरी लिनेन तथा वर्दियों की आपूर्ति, प्राप्ति, संग्रहण, वितरण तथा स्वच्छता के लिए उत्तरदायी है।

RBSE Class 12 Home Science Important Questions Chapter 17 आतिथ्य प्रबंधन

प्रश्न 5.
आतिथ्य प्रबंधन के कार्य-क्षेत्र तथा जीविका के अवसर पर एक लेख लिखिए। 
उत्तर:
आतिथ्य प्रबंधन का कार्य-क्षेत्र- 
(1) प्रमुख कार्य-क्षेत्र तथा पद-आतिथ्य प्रबंधन के प्रमुख क्षेत्र होटल, मोटल, रिजॉर्ट आदि हैं। इसके अतिरिक्त आतिथ्य प्रबंधन के मूल सिद्धान्त छात्रावासों तथा बड़े अस्पतालों में भी लागू होते हैं। होटल की संगठनात्मक संरचना पदानुक्रम में शीर्ष प्रबंधन, मध्य प्रबंधन, अवर प्रबंधन, पर्यवेक्षक तथा प्रचालन स्टाफ आते हैं। 

(2) युवकों के लिए नौकरी के अधिक अवसर-आतिथ्य उद्योग में इनमें से प्रत्येक स्तर पर नौकरी के अवसर उपलब्ध हैं। आतिथ्य प्रबंधन में युवक कार्यबल के मुख्य भाग होते हैं। होटल युवकों को इसलिए वरीयता प्रदान करते हैं, क्योंकि उनमें अधिक उम्र के व्यक्तियों की अपेक्षा कई घंटों तक कार्य करने के लिए अधिक ऊर्जा है होने से उनमें अधिक जानकारी तथा अधिक सामर्थ्य होती है। वे नवीनतम प्रौद्योगिकियों तथा नये विचारों को अपनाने के लिए तत्पर रहते हैं। उनके अन्दर सफलता तथा अधिक पैसा अर्जित करने की महत्वाकांक्षा होती है। 

चूँकि आतिथ्य उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है, इसलिए युवकों को इस क्षेत्र में समाविष्ट होने के अनेक अवसर हैं। 

(3) अनिवार्य योग्यताएँ-आतिथ्य उद्योग में कार्य करने के लिए जो अनिवार्य योग्यताएँ अपेक्षित हैं, वे इस प्रकार हैं- 
(1) कर्मचारियों का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। देश के विभिन्न भागों में भोजन प्रबंधन तथा आतिथ्य प्रबंधन के विभिन्न पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जो प्रमाण-पत्र से लेकर स्नातक उपाधि तक हैं। 
(2) वह व्यक्ति चेहरे पर मुस्कान युक्त होने के साथ-साथ साफ सुथरा, व्यवस्थित तथा अच्छे आचरण वाला और शिष्टाचारपूर्ण होना चाहिए। 
(3) आदर्श प्रमुख कार्यालय स्टाफ की संभावनाओं में हँसमुख, स्व-अनुशासन, विनम्रता, शारीरिक स्वस्थता, आत्मविश्वास और बहु-भाषायी कौशल के साथ-साथ अच्छे संचार कौशल आदि गुण शामिल हैं। 

(4) स्टाफ या कर्मचारी वर्ग द्वारा ध्यान में रखे जाने वाले कुछ अन्य पक्ष ये हैं-

  • साफ तथा ठीक प्रकार से इस्तरी की हुई वर्दी। 
  • न्यूनतम सहायक साधन और अच्छे ढंग से बनाए हुए बाल। 
  • नाखून साफ तथा सही तरह से कटे हों।
  • प्रमुख कार्यालय के कर्मचारियों को हर समय अच्छा दिखना चाहिए, क्योंकि ये केवल अपनी ही नहीं, बल्कि संस्थान की भी अच्छी छवि प्रस्तुत करते हैं। 

(5) जीविका के अवसर-आतिथ्य प्रबंधन क्षेत्र में जीविका के प्रमुख अवसर निम्नलिखित हैं-

  • गह व्यवस्था विभागों में विभिन्न पदानुक्रम स्तरों पर पद, जैसे-कार्यपालक के गृह-अनुरक्षक, सहायक गृह अनुरक्षक, डेस्क नियंत्रण पर्यवेक्षक, तल पर्यवेक्षक, सार्वजनिक क्षेत्र परिरक्षक, लिनेन कक्ष/वर्दी कक्ष पर्यवेक्षक आदि।
  • गृह व्यवस्था में उद्यमशीलता के अवसर।
  • होटल में प्रमुख कार्यालय तथा स्वागत/नियंत्रण डेस्क के पद।
  • फलों की आपति, सजावट करने आदि के लिए उद्यमशीलता के अवसर। 
  • संगठन के अन्दर विषय-वस्तु आधारित कार्यक्रम प्रबंधन में विशेषज्ञ।
Prasanna
Last Updated on July 22, 2022, 6:03 p.m.
Published July 22, 2022