RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक

Rajasthan Board RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक  Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 12 Chemistry in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 12. Students can also read RBSE Class 12 Chemistry Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 12 Chemistry Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 12 Chemistry Chapter 15 Important Questions बहुलक

बहुविकल्पीय प्रश्न: 

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित में से प्राकृतिक बहुलक है। 
(a) पॉलीथीन 
(b) सेलुलोस 
(c) पी.वी.सी. 
(d) टेफ्लॉन 
उत्तर:
(b) सेलुलोस 

प्रश्न 2. 
संश्लेषित बहुलक का उदाहरण है। 
(a) RNA 
(b) प्रोटीन 
(c) पॉलीऐमाइड
(d) स्टार्च 
उत्तर:
(c) पॉलीऐमाइड

RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित में संघनन बहुलक नहीं है। 
(a) नाइलॉन 6, 6 
(b) स्टाइरीन 
(c) डेक्रॉन 
(d) टैरोलीन
उत्तर:
(b) स्टाइरीन 

प्रश्न 4. 
संघनन बहुलक है। 
(a) टेफ्लॉन 
(b) पॉलीथीन 
(c) पॉलीवाइनिल क्लोराइड 
(d) टेरीलीन 
उत्तर:
(d) टेरीलीन 

प्रश्न 5. 
प्रबल अन्तराण्विक बल जैसे हाइड्रोज बन्ध युक्त बहुलक हैं। 
(a) प्राकृतिक रबड़ 
(b) पॉलिस्टाइरिन 
(c) टेफ्लॉन 
(d) नायलॉन 6, 6 
उत्तर:
(d) नायलॉन 6, 6 

प्रश्न 6. 
निम्नलिखित में से कौन-सा बहुलक है? 
(a) पॉलिथीन 
(b) बैकेलाइट 
(c) रबड़ 
(d) ये सभी 
उत्तर:
(d) ये सभी 

प्रश्न 7. 
निम्नलिखित में से कौन-सा पॉलीएमाइड है? 
(a) बैकलाइट 
(b) टेरीलीन 
(c) नाइलॉन-6,6 
(d) टेफ्लॉन 
उत्तर:
(c) नाइलॉन-6,6 

प्रश्न 8.
निम्न में से कौन-सा एकलक बहुलक निओप्रीन देता है? 
(a) CH2 = CHI 
(b) CCI2 = CCl2 
(c) CH2 =  C(Cl) -C = H2 
(d) CF2 = CF2 
उत्तर:
(c) CH2 =  C(Cl) -C = H2 

प्रश्न 9. 
बैकलाइट है एक 
(a) प्राकृतिक बहुलक 
(b) योगात्मक बहुलक 
(c) संघनन बहुलक 
(d) समबहुलक 
उत्तर:
(c) संघनन बहुलक 

RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक

प्रश्न 10. 
निम्नलिखित में कौन-सा थर्मोप्लास्टिक बहुलक नहीं है? 
(a) बैकलाइट 
(b) टेफ्लॉन 
(c) पॉलीथीन 
(d) पी.वी.सी. 
उत्तर:
(a) बैकलाइट 

प्रश्न 11. 
ताप-सुनम्य प्लास्टिक का उदाहरण है: 
(a) बैकेलाइट 
(b) टेफ्लॉन 
(c) रेजिन 
(d) मैलेमीन 
उत्तर:
(b) टेफ्लॉन 

प्रश्न 12. 
थर्मोसेटिंग प्लास्टिक है: 
(a) पी.वी.सी 
(b) पॉलीथीन 
(c) बैकलाईट 
(d) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर:
(c) बैकलाईट 

प्रश्न 13. 
निम्न में कौन एक पॉलीएमाइड वर्ग का जैव-निम्नीकरणीय बहुलक है? 
(a) डेक्स्ट्रॉन
(b) नाइलॉन-2-नाइलॉन-6 
(c) नाइलॉन-6 
(d) PHBV 
उत्तर:
(b) नाइलॉन-2-नाइलॉन-6 

प्रश्न 14. 
निम्न में से किस बहुलक का विरचन संघनन बहुलकन द्वारा किया जा सकता है? 
(a) पॉलीस्टाइरीन 
(b) नाइलॉन-6, 6 
(c) टेफ्लॉन 
(d) रबर 
उत्तर:
(b) नाइलॉन-6, 6 

प्रश्न 15. 
फीनॉल की किसके साथ अभिक्रिया से बैकलाइट प्राप्त होता है? 
(a) HCHO 
(b) (CHOH) 
(c) CH3CHO 
(d) CH3COCH
उत्तर:
(a) HCHO 

प्रश्न 16. 
पॉलीवाइनिल क्लोराइड का एकलक है। 
(a) वाइनिल क्लोराइड 
(b) क्लोरोप्रीन 
(c) प्रोपिलीन 
(d) वाइनिल सायनाइड 
उत्तर:
(a) वाइनिल क्लोराइड 

RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक

प्रश्न 17. 
निओप्रोन का एकलक है। 
(a) एथिलीन 
(b) टेट्राफ्लुओरोएथिलीन 
(c) फ्लु ओरीन 
(d) क्लोरोप्रीन 
उत्तर:
(d) क्लोरोप्रीन 

प्रश्न 18. 
निम्न में से कौन-सा पॉलीस्टर बहुलक है? 
(a) नाइलॉन-6,6 
(b) टेरीलीन 
(c) बैकलाइट 
(d) मैलेमीन 
उत्तर:
(b) टेरीलीन 

प्रश्न 19.
निम्न में से किस बहुलक का प्रयोग स्नेहक तथा अचालक के रूप में किया जाता है?
(a) SBR 
(b) PVC 
(c) PTFE 
(d) PAN 
उत्तर:
(c) PTFE 

अति लघुत्तरीय प्रश्न:

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित बहुलकों के एकलकों के नाम और संरचनाएँ लिखिए: 
(i) नाइलॉन-6 
(ii) पी वी सी (PVC) 
(iii) निओप्रीन 
उत्तर:
(i) नाइलॉन-6 बहुलक की एकलक इकाई
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 1

(ii) पी वी सी (PVC) बहुलक की एकलक इकाई- 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 2

(iii) निओप्रीन बहुलक की एकलक इकाई 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 3

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित बहुलकों के एकलकों की संरचनाएँ दीजिए: 
(a) नाइलॉन-6,6 
(b) ब्यूना-S 
उत्तर:
(a) नाइलॉन-6, 6 बहुलक की एकलक इकाई 
\(\mathrm{H}_2 \mathrm{~N}-\left(\mathrm{CH}_2\right)_6-\mathrm{NH}_2\)

(b) ब्यूना-S बहुलक की एकलक इकाई 
\(\mathrm{CH}_2=\mathrm{CH}-\mathrm{CH}=\mathrm{CH}_2\)


RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक

प्रश्न 3. 
टेफ्लॉन बनाने का रासायनिक समीकरण लिखिए। 
उत्तर: 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 4

प्रश्न 4. 
टेफ्लॉन के दो उपयोग लिखिए। 
उत्तर:
1. इसका उपयोग तेल सीलों एवं गैस्केटों को बनाने में किया जाता है। 
2. इसका उपयोग रसोईघर में नॉनस्टिक बर्तन बनाने में किया जाता है। 

प्रश्न 5. 
किस सहबहुलक का प्रयोग न टूटने वाली प्लास्टिक क्रॉकरी बनाने के लिए किया जाता है? 
उत्तर:
मेलैमीन-फॉर्मेल्डिहाइड रेजिन। 

प्रश्न 6. 
प्राकृतिक रबर और गुट्टा पर्चा में एक अंतर बताइए। 
उत्तर:
प्राकृतिक रबर समपक्ष पॉलीआइसोप्रीन है जबकि गुट्टा पर्चा विपक्ष पॉलीआइसोप्रीन है। 

प्रश्न 7. 
वल्कनीकरण में सल्फर का क्या महत्त्व है? 
उत्तर:
सल्फर बहुलीकृत श्रृंखलाओं में तिर्यक बन्धन उत्पन्न करता है जिससे रबर की तनन सामर्थ्य तथा प्रत्यास्थता बढ़ जाती है। 

प्रश्न 8. 
रेयॉन को कृत्रिम सिल्क तथा पुनर्जीनित तन्तु क्यों कहते 
उत्तर:
क्योंकि इसकी चमक सिल्क के समान होती है तथा ये पुनर्जनित रेशों (regenerated fibres) से प्राप्त होता है।

RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक

प्रश्न 9. 
पॉलीएथिलीन से पॉलीप्रोपिलीन को वरीयता क्यों दी जाती है? 
उत्तर:
क्योंकि पॉलीप्रोपिलीन पॉलीएथिलीन से कठोर तथा मजबूत होता है। 

प्रश्न 10. 
कोयले की खानों में निओप्रीन बैल्ट क्यों प्रयुक्त की जाती है? 
उत्तर:
कोयले की खानों में निओप्रीन बैल्ट प्रयुक्त की जाती है क्योंकि यह आग नहीं पकड़ती है। 

प्रश्न 11. 
शल्यचिकित्सकीय ड्रेसिंग में रेयॉन कपास से श्रेष्ठ क्यों।  
उत्तर:
क्योंकि यह अपने भार का 90% जल अवशोषित कर लेती है तथा यह न चिपकने वाला होने के कारण घावों पर चिपकती नहीं है। 

प्रश्न 12. 
जैवनिम्नीकृत बहुलक का कोई एक उदाहरण लिखिए। 
उत्तर:
नाइलॉन-2-नाइलॉन-6 एक जैव निम्नीकृत बहुलक है। 

प्रश्न 13. 
ब्यूना-N बहुलक की एकलक इकाइयाँ लिखिए। 
उत्तर:
1, 3-ब्यूटाडाईन तथा एक्रिलो नाइट्राइल ब्यूना-N की एकलक इकाइयाँ हैं। 

प्रश्न 14. 
बहुलक के लिए बहुपरिक्षेपण घातांक क्या है? 
उत्तर:
बहुलक के लिए बहुपरिक्षेपण घातांक (PDI) = \(\frac{\overline{\mathrm{M}} w}{\overline{\mathrm{M}} n}\)
यहाँ \(\overline{\mathrm{M}} w\) = भार औसत अणुभार 
\(\overline{\mathrm{M}} n\) = संख्या औसत अणुभार 

प्रश्न 15. 
डेक्रॉन बहुलक की एकलक इकाइयाँ लिखिए। 
उत्तर:
डेक्रॉन बहुलक की एकलक इकाइयाँ एथिलीन ग्लाइकॉल (HO - CH2 - CH2 - OH) तथा टेरैफ्थैलिक अम्ल IM होती है। 

RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक

प्रश्न 16. 
(अ) न चिपकने वाली सतह से लेपित बर्तनों में प्रयुक्त बहुलक की एकलक इकाई का नाम लिखिये। 
(ब) समबहुलक एवं सहबहुलक का एक-एक उदाहरण है। 
उत्तर:
(अ) टेफ्लॉन (बहुलक) की ईकाई टेट्राफ्लोरो एथीन (CF2 = CF2
(ब) टेफ्लॉन (समबहुलक) ब्यूटाडाइईन-स्टाइरीन (सहबहुलक) 

प्रश्न 17.
टेफ्लॉन तथा पी. वी. सी. का रासायनिक सूत्र लिखिए। 
उत्तर:
टेफ्लॉन 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 6

प्रश्न 18.
(अ) जैव निम्ननीकरण बहुलक के दो उदाहरण दीजिए। 
(ब) टेरिलीन के बनने में प्रयुक्त दोनो एकलकों के साधारण नाम दीजिए। 
उत्तर:
(अ) (i) पॉली B-हाइड्रोक्सी ब्यूटिरेट को 8-हाइड्रॉम्सी वैलेरेट (PHBV) 
(ii) नायलॉन-2-नायलॉन-6 

(ब) एथिलीन ग्लाईकॉल तथा टेरैफ्थेलिक अम्ल 

प्रश्न 19. 
निम्नलिखित बहुलकों की एकलक ईकाईयाँ लिखिए 
1. ग्लिप्टल 
2. डेक्रान 
3. ब्यूना-s 
उत्तर:

  1. एथिलीन ग्लाइकॉल तथा थैलिक अम्ल 
  2. एथिलीन ग्लाईकॉल तथा टेरैफ्थैलिक अम्ल 
  3. 1, 3-ब्यूटाडाइईन तथा स्टाइरीन 

प्रश्न 20. 
बहुलक को परिभाषित कीजिए। 
उत्तर:
बहुलक उच्च अणु भार वाले यौगिक होते हैं, जो अधिक संख्या में छोटे सरल अणुओं के मिलने से बनते हैं। 

प्रश्न 21. 
प्राकृतिक तथा कृत्रिम बहुलक का एक-एक उदाहरण दीजिए। 
उत्तर:
प्राकृतिक बहुलक : स्टॉर्च। 
कृत्रिम बहुलक : पॉलिथीन (पॉलीऐथिलीन) 

प्रश्न 22. 
समबहुलक तथा सहबहुलक में एक अन्तर बताइए। 
उत्तर:
समबहुलक (Homopolymer) एक ही प्रकार के एकलकों से निर्मित होते हैं जबकि सहबहुलक (Copolymer) एक से अधिक प्रकार के एकलकों द्वारा निर्मित होते हैं। 

प्रश्न 23. 
रबर का वल्कनीकरण क्यों किया जाता है? समझाइए। 
उत्तर:
प्राकृतिक रबर के भौतिक गुणों तथा प्रत्यास्थता बढ़ाने, जल अवशोषण क्षमता घटाने तथा ऑक्सीकारकों के प्रति प्रतिरोधकता बढ़ाने के लिए रबर का बल्कनीकरण (Vulcanization) कराया जाता है। 

RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक

प्रश्न 24. 
LDPE तथा HDPE क्या सूचित करते हैं? ये कैसे बनते 
उत्तर:

  1. LDPE = Low Density Polythene or Polyethylene (निम्न घनत्व पॉलिथीन या पॉलीऐथिलीन) 
  2. HDPE = High Density Polythene or Polyethylene (उच्च घनत्व पॉलिथीन या पॉलीऐथिलीन) 
  3. LDPE का निर्माण मुक्त मूलक योगात्मक अभिक्रिया (Free Radi cal Addition Reaction) द्वारा होता है, जबकि HDPE का निर्माण जिग्लर नट्टा उत्प्रेरक की उपस्थिति में किया जाता है। 

प्रश्न 25. 
निम्नलिखित बहुलकों के लिए उनके सामने दर्शाई गई सूचनाएँ लिखिए 
1. बैकेलाइट-बनाने के लिए प्रयुक्त पदार्थ 
2. PVC-एकलक इकाई 
3. संश्लेषित रबर-एकलक इकाई 
उत्तर:

  1. फीनॉल तथा फॉर्मेल्डिहाइड 
  2. वाइनिल क्लोराइड 
  3. क्लोरोप्रीन 

प्रश्न 26. 
निम्नलिखित बहुलकों को अन्तराआण्विक बलों के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए। इन्हें योगज तथा संघनन बहुलकों में भी वर्गीकृत कीजिए। 
उत्तर:
ब्यूना-S < पॉलिथीन < नायलॉन-6, 6 - नायलॉन-6, 6 संघनन बहुलक है। ब्यूना-S तथा पॉलिथीन योगज बहुलक हैं। 

प्रश्न 27. 
निम्नलिखित बहुलकों को अन्तराआण्विक बलों के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए। इन्हें योगज तथा संघनन बहुलकों में भी वर्गीकृत कीजिए 
उत्तर:
निओप्रीन < PVC < नायलॉन-6 नायलॉन 6 संघनन बहुलक है। निओप्रीन तथा PVC योगज बहुलक हैं। 

प्रश्न 28. 
निओप्रीन अज्वलनशील क्यों होती है? इसका एक उपयोग बताइए। 
उत्तर:
निओप्रीन अज्वलनशील है, क्योंकि इसमें हैलोजेन परमाणु अधिक संख्या में उपस्थित होते हैं। इसे विद्युत केबिल बनाने में प्रयोग किया जाता है, क्योंकि यह उच्च ताप सह सकता है। 

प्रश्न 29. 
प्राकृतिक पॉलिऐमाइड फाइबर के उदाहरण दीजिए। 
उत्तर:
रेशम (Silk) तथा ऊन (Wool) प्राकृतिक पॉलिऐमाइड फाइबर के दो उदाहरण हैं। 

प्रश्न 30. 
ऑरलॉन क्या है? इसे बनाने की विधि दीजिए। इसका एक उपयोग लिखिए। 
उत्तर:
ऑरलॉन, वाइनिल सायनाइड का एक बहुलक है। 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 7
इसका उपयोग वस्त्र, कालीन तथा कम्बल बनाने में किया जाता है। 

प्रश्न 31. 
PVC कठोर क्यों होता है? इसके दो उपयोग लिखिए। 
उत्तर:
PVC एक कठोर पदार्थ है, क्योंकि वाइनिल क्लोराइड ध्रुवीय होता है, इसलिए इसमें प्रबल अन्तराअणुक आकर्षण बल होते हैं। इसका उपयोग शीट, पाइप आदि बनाने में किया जाता है। 

RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक

प्रश्न 32. 
वल्कनीकरण क्या है? इसे क्यों किया जाता है? रबर में डाइफेनिलेमीन क्यों मिलाया जाता है? 
उत्तर:
प्राकृतिक रबर को सल्फर के साथ गर्म करने की प्रक्रिया वल्कनीकरण कहलाती है। यह इसलिए किया जाता है, क्योंकि इससे रबर अधिक प्रत्यास्थ, कठोर, अपकर्षणरोधी हो जाती है। इसका कारण इसमें सल्फर तिर्यक आबन्धों का बनना है। 

प्रश्न 33. 
बेन्जोक्विनोन मुक्त मूलक बहुलकन में संदमक का कार्य करता हैं, क्यों? 
उत्तर:
बेन्जोक्विनोन बहुलीकृत होने वाले मुक्त मूलकों को जकड़ लेता है तथा अक्रिशील मुक्त मूलक बनाता है। 

प्रश्न 34. 
वल्कनीकरण रबर के सल्फर का क्या कार्य है? 
उत्तर:
यह बहुलीकरण शृंखला में तिर्यक बन्ध बनाता है जो बहुलक की तनन सामर्थ्य प्रत्यास्थता तथा घर्षण शक्ति को बढ़ाता है। 

प्रश्न 35. 
न टूटने वाली प्लास्टिक क्रॉकरी बनाने वाले सहबहुलक का नाम दीजिए। 
उत्तर:
मेलैमीन-फॉर्मेल्डिहाइड रेजिन। 

प्रश्न 36. 
ताप-दृढ़ एवं अग्निरोधक बहुलक का एक उदाहरण दीजिए। 
उत्तर:
टेफ्लॉन। 

RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक

प्रश्न 37. 
संश्लेषित रबर के उदाहरण दीजिए। 
उत्तर:
निओप्रीन, ब्यूना-S, ब्यूना-N रबर। 

प्रश्न 38. 
PTFE की एकलक इकाई बताइए। 
उत्तर:
टेट्राफ्लुओरो ऐथिलीन। 

प्रश्न 39. 
ऑरलॉन की एकलक इकाई क्या है? 
उत्तर:
ऐक्रिलोनाइट्राइल। 

प्रश्न 40. 
प्रवाह तापक्रम किसे कहते हैं? 
उत्तर:
वह ताप जिस पर बहुलक पिघलकर बहने लगता है, प्रवाह तापक्रम कहलाता है। 

प्रश्न 41. 
काँच संक्रमण ताप किसे कहते हैं? 
उत्तर:
वह ताप जिससे कम ताप पर बहुलक काँच के समान कठोर, भंगुर एवं अधिक ताप पर रबर के समान नर्म हो जाता है, काँच संक्रमण ताप कहलाता है। इसे T, से प्रदर्शित करते हैं। 

प्रश्न 42. 
बहु परिक्षेपिता सूचकांक किसे कहते हैं? 
उत्तर:
भारात्मक औसत अणु भार तथा संख्यात्मक औसत अणु भार के अनुपात को बहुपरिक्षेपिता सूचकांक कहते हैं। 

प्रश्न 43. 
LDPE तथा HDPE क्या सूचित करती है? 
उत्तर:
LDPE कम घनत्व वाली पॉलिथीन, जबकि HDPE उच्च घनत्व वाली पॉलिथीन को प्रदर्शित करती है। 

प्रश्न 44. 
ऐथीन के बहुलकन में बेन्जॉयल परॉक्साइड की क्या भूमिका है? 
उत्तर:
बेन्जॉयल परॉक्साइड फेनिल मुक्त मूलक (CHF) प्रदान करता है जो मुक्त मूलक बहुलकीकरण प्रक्रिया को प्रारम्भ करता है व बढ़ाता है। 

RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक

प्रश्न 45. 
ब्यूना-S व टेरिलीन में अन्तर बताइए। 
उत्तर:
ब्यूना-S इलास्टोमर है, जिसमें आकर्षण बल काफी कम होते हैं तथा टेरिलीन प्रबल अन्तराआण्विक आकर्षण बल के साथ रेशा है। 

प्रश्न 46. 
नायलॉन 6,6 किस प्रकार प्राप्त किया जाता है? अभिक्रिया लिखिए। 
उत्तर:
नायलॉन 6,6 को हेक्सामेथिलीन डाईएमीन की ऐडीपिक अम्ल के साथ क्रिया से बनाया जाता है। 

प्रश्न 47. 
समझाइए कि वल्कनीकृत रबर एक प्रत्यास्थ बहुलक होता है? 
उत्तर:
प्राकृतिक रबर को सल्फर के साथ गर्म करने की प्रक्रिया वल्कनीकरण कहलाती है। यह इसलिए किया जाता है, क्योंकि इससे रबर अधिक प्रत्यास्थ, कठोर, अपकर्षणरोधी हो जाती है। इसका कारण इसमें सल्फर तिर्यक आबन्धों का बनना है। 

प्रश्न 48. 
नाइलॉन 6,6 को प्राप्त करने के लिए प्रयुक्त एकलकों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
(i) हेक्सामेथिलीनडाइऐमीन 
H2N - (CH2)6 - NH2 
(ii) ऐडिपिक अम्ल 
HOOC - (CH2)4 - COOH 

RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक

प्रश्न 49. 
समबहुलक एवं सहबहुलक की परिभाषा लिखिए। 
उत्तर:
एक ही प्रकार के एकलक अणुओं से बना बहुलक सम बहुलक कहलाता है। जैसे-पॉलीथीन जबकि दो या अधिक प्रकार के एकलक अणुओं से बना बहुलक सहबहुलक कहलाता है। जैसे-नायलॉन 6, 6, टेरिलीन आदि। 

प्रश्न 50. 
मुक्त मूलक योगज बहुलीकरण में प्रयुक्त प्रारंभक का संरचना सूत्र व इसकी उपयोगिता दीजिए। 
उत्तर:
बेन्जॉइल परॉक्साइड 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 8
अभिक्रिया को प्रारम्भ करने में इसका उपयोग करते हैं। 

प्रश्न 51. 
तिर्यक बहुलक के उदाहरण दीजिए। 
उत्तर:
मेलामीन, बैकलाइट। 

प्रश्न 52. 
रेशा बहुलक के दो उदाहरण दीजिए। 
उत्तर:
नायलॉन, पॉलिएस्टर। 

प्रश्न 53. 
PHBV बहुलक के एकलकों के नाम लिखिये। 
उत्तर:

  1. 3-हाइड्रॉक्सी ब्यूटेनाइक अम्ल 
  2. 3-हाइड्रॉक्सी पेन्टेनाइक अम्ल 

प्रश्न 54. 
एक प्राकृतिक प्रत्यास्थ बहुलक का उदाहरण दीजिए। अथवा कौन-सा प्राकृतिक बहुलक है? ब्यूना-S, प्रोटीन, PVC।  
उत्तर:
प्रोटीन। 

प्रश्न 55. 
फीनॉल तथा फॉर्मेल्डिहाइड के बहुलकीकरण पर क्या प्राप्त होता है? 
उत्तर:
बैकेलाइट। 

RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक

प्रश्न 56. 
संश्लेषित रबर का उदाहरण दीजिए। 
उत्तर:
ब्यूना-S, निओग्रीन। 

प्रश्न 57. 
मेलैमीन बहुलक क्या है? इसका उपयोग लिखिए। 
उत्तर:
मेलैमीन तथा फॉर्मेल्डिहाइड के संघनन बहुलकन पर मेलैमीन बहुलक प्राप्त होता है। इसका उपयोग अभंजनीय बर्तनों के निर्माण में किया जाता है। 

प्रश्न 58. 
नायलॉन-6 कैसे प्राप्त होता है? इसका उपयोग लिखें। 
उत्तर:
नायलॉन-6, कैप्रोलैक्टम को जल के साथ उच्च ताप पर गर्म करके प्राप्त किया जाता है। इसका उपयोग टायर की डोरियों, वस्त्रों और रस्सियों के निर्माण में करते हैं। 

प्रश्न 59. 
अर्द्ध-संश्लेषित बहुलक का उदाहरण दीजिए। 
उत्तर:
सेलुलोस व्युत्पन्न जैसे - सेलुलोस ऐसीटेट (रेयॉन) और सेलुलोस नाइट्रेट अर्द्ध-संश्लेषित बहुलक के उदाहरण हैं। 

लघु/निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर:

प्रश्न 1.
(अ) योगज बहुलक को एक उदाहरण द्वारा समझाइए। 
(ब) संश्लेषित रबर के विरचन का समीकरण लिखिए। 
(स) डेक्रॉन को प्राप्त करने के लिये प्रयुक्त एकलकों के नाम दीजिए। 
उत्तर:
(अ) योगात्मक बहुलक: जब एकलक इकाइयाँ एक के बाद एक जुड़कर बिना किसी सह-उत्पादक अणु बनाए लम्बी श्रृंखला वाले अणु बनाती हैं तो उन बहुलक अणुओं को योगात्मक बहुलक कहते हैं। एक ही प्रकार की बहुलक स्पीशीज के बहुलकन से बनने वाले बहुलकों को समबहुलक कहते हैं, जैसे-पॉलिथीन, पॉलिप्रोपीन, पॉलिस्टाइरीन आदि। 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 9

दो भिन्न प्रकार के एकलकों के योगात्मक बहुलकन से बनने वाले बहुलकों को सहबहुलक कहा जाता है। उदाहरणार्थ, ब्यूना-S, ब्यूना-N 
आदि। 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 10
(स) एकलकों के नाम-ऐथिलीन ग्लाइकॉल, टेरेफ्थैलिक अम्ल। 

RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक

प्रश्न 2. 
(अ) संघनन एवं योगात्मक बहुलकीकरण में कोई दो अन्तर लिखिए। 
(ब) जैवनिम्नीकरणीय एवं अजैवनिम्नीकरणीय बहुलकों में विभेद कीजिए। 
उत्तर:
(अ) योगात्मक बहुलकीकरण में एक ही प्रकार के या भिन्न प्रकार के एकलकों के योग से बहुलक का निर्माण होता है जबकि संघनन बहुलकीकरण में दो या दो से अधिक क्रियात्मक समूह युक्त एकलकों के संघनन द्वारा बहुलक का निर्माण होता है। योगात्मक बहुलकीकरण में एकलक इकाइयाँ उत्तरोत्तर बढ़ने वाली श्रृंखला में जुड़ती रहती हैं अतः इसे शृंखला वृद्धि बहुलकीकरण भी कहते हैं जबकि संघनन बहुलकीकरण में संघनन अभिक्रियाओं छोटे अणुओं जैसे - H2O2 ऐल्कोहल, HCl आदि का निष्कासन होता है। 

(ब) जैवनिम्नीकृत बहुलक-ये प्राकृतिक तथा संश्लेषित दोनों प्रकार के हो सकते हैं। इनका जीवाणुओं तथा अन्य सूक्ष्म जीवों द्वारा छोटे अणुओं में विघटन हो जाता है। उदारहण-B-हाइड्रॉक्सीब्यूटिरेट-8 हाइड्रॉक्सीवैलेरेट (PHBV), नायलॉन-2-नायलॉन-6 आदि। 

अजैवनिम्नीकृत बहुलक: ये संश्लेषित बहुलक हैं तथा इन बहुलकों का जैव निम्नलीकरण नहीं होता है। उदाहरण-पॉलिथीन, बैकलाइट, टेफ्लॉन, पी.वी.सी., टेरीलीन आदि। 

प्रश्न 3. 
(अ) संघनन बहुलक को एक उदाहरण द्वारा समझाइए। 
(ब) ब्यूना-N को प्राप्त करने के लिये प्रयुक्त एकलकों के नाम दीजिए। 
उत्तर:
(अ) संघनन बहुलक-इस तरह के बहुलकों में एकलक इकाईयाँ आपस में क्रिया करके जल ऐल्कोहॉल अथवा अमोनिया जैसे अणु निष्कासित करती हैं एवं बृहद् अणुओं का निर्माण करती हैं। इस -अभिक्रिया को संघनन कहते हैं तथा इस प्रकार से बने यौगिक संघनन बहुलक (Condensation Polymers) कहलाते हैं। इसके उदाहरण हैं-टेरिलीन (डेक्रॉन), नायलॉन-6, 6; नायलॉन-6 आदि। हेक्सामेथिलीन डाइऐमीन और ऐडिपिक अम्ल के एक साथ संघनन द्वारा नायलॉन-6, 6 का विरचन होता है। 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 11

(ब) एकलकों के नाम-1, 3-ब्यूटाडाइईन तथा ऐक्रिलोनाइट्राइल। 

प्रश्न 4.
(a) निम्नलिखित बहुलकों में एकलकों के नाम लिखिए: 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 12
(b) क्या RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 13 एक समबहुलक है या सहबहुलक है? कारण दीजिए। 
उत्तर:
(a) (i) कैप्रोलेक्टम 
(ii) एक्रिलोनाइट्राइल 
(iii) मेलैमीन 

    
(b) RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 14 यह समबहुलक है। क्योंकि इसमें एक ही प्रकार की एकलक ईकाई प्रोपाइलीन लेती है, यह र्जिग्लर नाटा उत्प्रेरक की उपस्थिति में बहुलीकृत होकर पॉली प्रोपाइलीन बनती है। 

RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक

प्रश्न 5. 
योगात्मक बहुलीकरण को एक उदाहरण द्वारा समझाइए। 
उत्तर:
योगात्मक बहुलकीकरण में एकलक अणुओं के योग द्वारा बहुलक बनता है। उदाहरण के लिए, उच्च दाब और उच्च ताप पर ऑक्सीज़न और परॉक्साइड की उपस्थिति में एथिलीन अणुओं के योग बहुलकीकरण द्वारा पॉलिएथिलीन बहुलक बनता है। 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 15

प्रश्न 6. 
पॉलीवाइनिल क्लोराइड (PVC) के निर्माण की विधि एवं उपयोग लिखिए। 
उत्तर:
इसका निर्माण वाइनिल क्लोराइड के योगात्मक बहुलकीकरण द्वारा किया जाता है। इसका एकलक वाइनिल क्लोराइड (CH2, = CH - Cl) है। उच्च दाब एवं निष्क्रिय विलाय C6H5 - O - O - C6H5 की उपस्थिति में वाइनिल क्लोराइड को गर्म करने पर पॉलीवाइनिल क्लोराइड (PVC) बनता है। 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 16

प्रश्न 7. 
नाइलॉन-6, 6 क्या है? इसके एकलकों से नाइलॉन-6, 6 बहुलक बनाने की अभिक्रिया समीकरण लिखिए। 
उत्तर:
नाइलॉन-6, 6 ऐडिपिक अम्ल और हेक्सामेथिलीन डाइऐमीन के संघनन बहुलीकरण द्वारा बनाया जाता है। 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 17

प्रश्न 8. 
बैकेलाइट पर टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
ये फीनॉल की अम्ल अथवा क्षार उत्प्रेरक की उपस्थिति में फॉर्मेल्डिहाइड के साथ संघनन अभिक्रिया द्वारा प्राप्त होते हैं। अभिक्रिया का आरम्भ o-अथवा p-हाइड्रॉक्सीमेथिलफीनॉल व्युत्पन्नों के विरचन से होता है जो पुनः फोनॉल से अभिक्रिया करके ऐसे यौगिक बनाते हैं जिनमें आपस में, -CH2,-सेतुओं के माध्यम से जुड़ी वलय होती हैं। प्रारम्भिक उत्पाद एक रैखिक उत्पाद हो सकता है; जैसे-नोवेलेक, जिसका उपयोग पेंटों में किया जाता है। 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 18
फॉर्मेल्डिहाइड के साथ गर्म करने पर नोवेलेक तिर्यक बंधन निर्मित करके एक दुर्गलनीय ठोस बनाता है। जिसे बैकलाइट (bakelite) कहते है।
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 19

प्रश्न 9. 
एथीन के बहुलकन में बेन्जॉइल परॉक्साइड का क्या योगदान है? 
उत्तर:
बेन्जॉइल परॉक्साइड एथीन के बहुलकन में प्रारम्भक (initiator) का कार्य करता है। 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 20

प्रश्न 10. 
LDPE तथा HDPE क्या हैं? इन्हें कैसे विरचित किया जाता है? 
उत्तर:
LDPE का अभिप्राय निम्न घनत्व पॉलीएथिलीन (low density polyethylene) तथा HDPE का अभिप्राय उच्च घनत्व पॉलीएथिलीन (high density polyethylene) से है। 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 21

प्रश्न 11. 
निम्नलिखित बहुलक क्या हैं? इन्हें बनाने की विधि तथा उपयोग लिखिए। 
(i) पॉलिऐमाइड 
(ii) पॉलिएस्टर 
उत्तर:
(i) पॉलिऐमाइड (Polyamide):
ऐमाइड बन्ध युक्त बहुलक संश्लिष्ट रेशे के महत्त्वपूर्ण उदाहरण हैं, इन्हें नाइलॉन (nylon) कहा जाता है। इन्हें बनाने की सामान्य विधियों में डाइऐमीनों को डाइकार्बोक्सिलिक अम्लों के साथ तथा ऐमीनो अम्लों और उनके लैक्टमों का भी संघनन बहुलकन होता है। 
नाइलॉनों का निर्माण या विरचन (Preparation of Nylons): 
(a) नाइलॉन-6,6(Nylon -6, 6): 
इसका विरचन हेक्सामेथिलीडाइऐमीन एवं ऐडिपिक अम्ल के उच्च दाब और उच्च ताप पर संघनन द्वारा किया जाता है। 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 22

उपयोग (Uses): 
नाइलॉन-6, 6 का उपयोग शीटों, ब्रशों के शूकों (bristles) और वस्त्र उद्योग में किया जाता है। 

(b) नाइलॉन-6 (Nylon-6): 
यह कैप्रोलैक्टम को जल के साथ उच्च ताप गर्म करके प्राप्त किया जाता है। 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 23

उपयोग (Uses): 
नाइलॉन-6 का उपयोग टायर की डोरियों, वस्त्रों और रस्सियों के निर्माण में किया जाता है। 
(ii) पॉलिएस्टर (Polyester): 
ये द्विकार्बोक्सिलिक अम्लों और डाइऑल के बहसंघनन उत्पाद हैं। पॉलिएस्टर का सबसे अधिक ज्ञात उदाहरण डेक्रॉन अथवा टेरिलीन है। बनाने की विधि (Method of preparation): यह एथिलीन ग्लाइकॉल 
और टेरेफ्थेलिक अम्ल के मिश्रण को 420 K से 460 K ताप तक जिंक ऐसीटेट-एण्टीमनी ट्राइऑक्साइड उत्प्रेरक की उपस्थिति में गर्म करने पर उपर्युक्त अभिक्रिया की भाँति निर्मित होता है। 

उपयोग (Uses): 
डेक्रॉन रेशे (टेरिलीन) क्रीजरोधी है और इसका उपयोग सूती तथा ऊनी रेशे के साथ सम्मिश्रण करने में तथा सुरक्षा हैल्मेट (helmets) आदि में काँच प्रबलन पदार्थों की तरह होता है। 

प्रतियोगी परीका संबंधी प्रश्न:

प्रश्न 1. 
जैवनिम्नीकरण बहुलक है: 
(a) ब्यूना-S 
(b) नायलॉन-6, 6 
(c) नायलॉन-2-नायलॉन-6 
(d) नायलॉन-6 
उत्तर:
(c) नायलॉन-2-नायलॉन-6 

RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक

प्रश्न 2. 
तिर्यक बद्ध अथवा जालक्रम बहुलकों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है 
(a) बैकेलाइट एवं मेलैमीन इसके उदाहरण हैं 
(b) इनमें विभिन्न रेखीय बहुलक श्रखलाओं के बीच सहससंयोजक आबन्ध होते हैं। 
(c) ये द्विक्रियात्मक एवं त्रिक्रियात्मक समुहों के एकलकों से बनते हैं। 
(d) इनकी बहुलक श्रृंखलाओ में प्रबल सहसयोंजक आबन्ध होते 
उत्तर:
(d) इनकी बहुलक श्रृंखलाओ में प्रबल सहसयोंजक आबन्ध होते 

प्रश्न 3. 
निम्न में से कौन सी संरचना नायलॉन-6,6 बहुलक को प्रदर्शित करती है 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 24
उत्तर:
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 24-1

प्रश्न 4. 
प्राकृतिक रबर में 
(a) सभी cis-विन्यास है। 
(b) सभी trans-विन्यास है। 
(c) एकान्तर cis व trans विन्यास है। 
(d) अनियमित cis व trans विन्यास है। 
उत्तर:
(a) सभी cis-विन्यास है। 

प्रश्न 5. 
केप्रोलेक्टम का प्रयोग किसके उत्पादन में होता है 
(a) नायलॉन-6 
(b) टेफ्लॉन 
(c) टेरीलीन 
(d) नायलॉन-6,6  
उत्तर:
(a) नायलॉन-6 

प्रश्न 6. 
ग्लाइसीन तथा ऐमीनोकैप्रोइक अम्ल कौन सा जैव-निम्नीकरणीय बहुलक बनाते हैं 
(a) PHBV 
(b) ब्यूना-N 
(c) नायलॉन-6,6 
(d) नायलॉन-2-नायलॉन-6 
उत्तर:
(d) नायलॉन-2-नायलॉन-6 

RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक

प्रश्न 7. 
कच्ची रबर के सन्दर्भ में असुविधा के लिए कौन सा कथन सही 
(a) यह प्लास्टिक स्वभाव की है। 
(b) इसमें टिकाऊ क्षमता कम है। 
(c) इसमें जल अवशोषित करने की क्षमता अधिक है। 
(d) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(d) उपर्युक्त सभी 

प्रश्न 8. 
निम्न में से कौन तापदृढ़ बहुलक का उदाहरण है 
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 25
उत्तर:
RBSE Class 12 Chemistry Important Questions Chapter 15 बहुलक 26

प्रश्न 9. 
निम्न में से कौन से कार्बनिक यौगिक बहुलीकृत होकर पॉलीऐस्टर डेक्रॉन देते हैं 
(a) टेरैफ्थैलिक अम्ल तथा ऐथिलीन ग्लाइकॉल 
(b) बेन्जोइक अम्ल एवं पैरा HO- (C6H4) - OH 
(c) प्रोपिलीन एवं पैरा HO- (C6H4) - OH 
(d) बेन्जोइक अम्ल एवं ऐथेनॉल 
उत्तर:
(a) टेरैफ्थैलिक अम्ल तथा ऐथिलीन ग्लाइकॉल 

प्रश्न 10. 
निम्न में से नायलॉन किसका उदाहरण है? 
(a) पॉलीथीन 
(b) पॉलीऐस्टर 
(c) पॉलीसैकेराइड 
(d) पॉलीऐमाइड 
उत्तर:
(d) पॉलीऐमाइड 

Prasanna
Last Updated on Nov. 27, 2023, 9:28 a.m.
Published Nov. 26, 2023