RBSE Class 12 Biology Notes Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी-सिद्धांत व प्रक्रम

These comprehensive RBSE Class 12 Biology Notes Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी-सिद्धांत व प्रक्रम will give a brief overview of all the concepts.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 12 Biology in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 12. Students can also read RBSE Class 12 Biology Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 12 Biology Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through manav janan class 12 in hindi that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 12 Biology Chapter 11 Notes जैव प्रौद्योगिकी-सिद्धांत व प्रक्रम

→ उत्पादों व सेवाओं के लिए प्राकृतिक विज्ञान व जीवधारियों, कोशिकाओं, उनके अंगों व आण्विक अनुरूपों का समाकलन जैव प्रौद्योगिकी कहलाता है। अर्थात प्रौद्योगिकी व जीवविज्ञान के समेकन से बनी विज्ञान की शाखा जैव प्रौद्योगिकी, जीवधारियों कोशिकाओं या एंजाइम के प्रयोग करके उत्पादों व प्रक्रियाओं के व्यापक स्तर पर उत्पादन व विपणन से सम्बन्धित है। आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी में आनुवंशिक रूप से रूपान्तरित जीवों का उपयोग तभी संभव हो पाया जब मनुष्य ने डी एन ए में रासायनिक बदलाव करना व पुनर्योगज डी एन ए बनाना सीख लिया। यह प्रक्रिया ही जैव प्रौद्योगिकी का केन्द्रबिन्दु है तथा आनुवंशिक अभियांत्रिकी या पुनर्योगज डी एन ए तकनीक कहलाती है। इस प्रक्रिया में रेस्ट्रिक्शन एंडोन्यूक्लिएज एंजाइम, डी एन ए लाइगेज प्लाज्मिड या विषाणु वाहक का प्रयोग कर लक्ष्य डी एन ए का पृथक्करण कर उसे पुनयोगज डी एन ए के रूप में परपोषी कोशिका में प्रवेश कराया जाता है।

→ परपोषी कोशिका में इस बाह्य जीन की अभिव्यक्ति से बने उत्पाद का पृथक्करण शोधन व विपणन हेतु इसका अन्तिम संरूपण भी इसी प्रक्रिया के अंग हैं। पुनर्योगज प्रोटीन या जैव प्रौद्योगिकी के उत्पादों का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन जैवरिएक्टर में किया जाता है।

→ Annealing (तापानुशीलन)-40-60°C ताप में प्राइमरों के डी एन ए टेम्पलेट से संकरण की क्रिया जिससे PCR प्रारम्भ होती है।

→ Bacteriophage (जीवाणुभोजी)-जीवाणुओं को संक्रमित करने वाले विषाणु।

→ Biolistic (जैव प्रणोदी)-स्वर्ण जैसे सूक्ष्म कणों पर डी एन ए विलेपित कर उन्हें उच्च वेग के साथ पादप कोशिकाओं में प्रक्षेपित करना (जीन गन द्वारा)। 

→ Bioreactor (जैवरिएक्टर)-वह बड़ा पात्र जिसमें अनुकूलतम परिस्थितियाँ बनाये रखकर जैव प्रौद्योगिकी के उत्पाद प्राप्त किये जाते हैं।

RBSE Class 12 Biology Notes Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी-सिद्धांत व प्रक्रम 

→ Clone (क्लोन) - किसी कोशिका जीव या जीन से अलैंगिक रूप से उत्पन्न सन्तति (जीन की कापी बनाना)।

→ Chimeric DNA (काइमेरिक डी एन ए)-रिकाम्बीनेंट डी एन ए का एक नाम।

→ Endonuclease (एंडोन्यूक्लिएज)-नाभिकीय अम्ल का पाचन करने वाले वह एंजाइम जो उसे बीच से काटते हैं, किनारों पर नहीं।

→ Exonuclease (एक्सोन्यूक्लिएज)-नाभिकीय अम्ल के सिरों (ends) से काटने वाले एंजाइम।

→ Elution (इल्यूशन या क्षालन)-इलेक्ट्रोफोरेसिस के बाद अभिरंजित डी एन ए खण्डों को जेल से काटकर निकालना व उनसे डी एन ए प्राप्त करना।

→ Gene cloning (जीन क्लोनिंग)-पुनर्योगज डी एन ए के पोषक कोशिका में प्रवेश के बाद परपोषी कोशिका का सम्वर्धन जिससे वांछित जीन की भी क्लोनिंग होती है।

→ Insertional Inactivation (निवेशी निष्क्रियता)-रंग पैदा करने वाले जीन उत्पाद, जैसे—बीटा गैलेक्टो साइडेज को कोडित करने वाले जीन में वांछित जीन निवेशित कर पुनर्योगजों की पहचान करना।

→ Ligase (लाइगेज)-डी एन ए खण्डों को जोड़ने वाला एंजाइम।

→ Nuclease (न्यूक्लिएज)-नाभिकीय अम्ल (DNA/RNA) का पाचन करने वाला एंजाइम।

→ Ori(ओरि)-प्लाज्मिड या वाहक का वह स्थल जहाँ से प्रतिकृतिकरण प्रारम्भ होता है।

→ Plasmid (प्लाज्मिड)-जीवाणुओं के गुणसूत्रों से बाहर के गोलाकार स्व-प्रतिकृतिकरण करने वाले डी एन ए अणु।

→ Recombinant DNA Technology (पुनर्योगज डी एन ए तकनीक)-बाह्य या विजातीय डी एन ए को दूसरे जीव के डी एन ए से जोड़कर काइमेरिक डी एन ए बनाने की प्रक्रिया या जेनेटिक इंजीनियरिंग।

RBSE Class 12 Biology Notes Chapter 11 जैव प्रौद्योगिकी-सिद्धांत व प्रक्रम

→ Retro Virus (पश्च विषाणु)-आर एन ए विषाणु जिनमें डी एन ए निर्माण हेतु रिवर्स ट्रांसक्रिप्टेज एंजाइम पाया जाता है।

→ Vector (वाहक/संवाहक)-डी एन ए अणु जिसमें उचित पोषक कोशिका के अन्दर प्रतिकृतिकरण की क्षमता होती है तथा जिसमें विजातीय डी एन ए निवेशित (insert) किया जा सकता है।

Prasanna
Last Updated on Dec. 7, 2023, 9:27 a.m.
Published Dec. 6, 2023