RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत

Rajasthan Board RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Biology in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Biology Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Biology Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Biology Chapter 3 Important Questions वनस्पति जगत

I. रिक्त स्थानों की पूर्ति के प्रश्न (Fill in the blanks type questions) 

प्रश्न 1. 
कुछ समही भरे तथा लाल शैवाल ....................... का उत्पादन करते। 
उत्तर:
कैरागीन

RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत

प्रश्न 2. 
क्लोरोफाइसौ के सदस्यों के क्लोरोप्लास्ट में ....................... पाये जाते हैं। 
उत्तर:
पाइरोनाइट

प्रश्न 3. 
भूरे शैवाल का रंग ....................... की यात्रा पर निर्भर होता हैं।
उत्तर:
प्युकोधिन

प्रश्न 4. 
पारीफोर्म यामक ....................... वालों के सदस्यों में पाये जाते हैं। 
उत्तर:
भूरे

प्रश्न 5. 
रोडोपाइसी के सदस्यों में संचित भोजन ....................... के रूप में संचित होता है।
उत्तर:
स्लोरिडियन स्टार्च

प्रश्न 6. 
प्रायोफाइट को ....................... तया ....................... विभक्त कर सकते हैं। 
उत्तर:
लिवरवर्ट, मॉस

प्रश्न 7. 
टेरिडोफाइट में युग्नकोद्भिद को ....................... कहते हैं। 
उत्तर:
जोवेलस

RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत

प्रश्न 8. 
जिम्नोस्पर्म का ....................... वृक्ष सबसे लम्बा है। 
उत्तर:
सिकुआ

प्रश्न 9. 
द्विबीजपत्री पादपों की पत्तियों में ....................... शिराविन्यास होता है। 
उत्तर:
जालिका रूपी

प्रश्न 10. 
फ्यूकस शैवाल में जीवन - चक्र ....................... प्रकार का होता है।
उत्तर:
द्विगुपितक।

II. सत्य व असत्य प्रकार के प्रश्न (True and False type questions)

प्रश्न 1. 
नील हरित शैवाल को सायनोबैक्टीरिया भी कहते है। (साय/असत्य) 
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 2. 
लोनिवस ने प्राकृतिक यौँकरन को सुझाया था।  (साय/असत्य) 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 3. 
शैवाल मुख्यतः अलवणीय जल के जोध हैं। (साय/असत्य) 
उत्तर:
असत्य

RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत

प्रश्न 4.
असमघुग्मकी जगन में विभिन माप वाले दो यम्मक संगलित होने हैं। (सत्य/असत्य) 
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 5. 
क्लोरैला तथा स्पिलावना एककोशिकीय होते हैं जिनमें प्रोटीन प्रचर होता है। (सत्य/असत्य) 
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 6. 
लाल शैवाल समद के गरम क्षेत्र में अधिक पाये जाते हैं। (सत्य/असत्य) 
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 7. 
ब्रायोइटा की मुख्य काय द्विगुणित होती है। (सत्य/असत्य)  
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 8. 
मॉस में मोरापाहत लिवरबर्ट की अपेक्षा अधिक विकसित होता है। (सत्य/असत्य)  
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 9. 
पाइनस में प्रवाल मल उपस्थित होती है। (सत्य/असत्य)  
उत्तर:
असत्य

RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत

प्रश्न 10. 
एंजियोस्पर्म में सबसे ऊंचे वृक्ष यूकेलिप्टस के हैं।(सत्य/असत्य) 
उत्तर:
सत्य

III.निम्न को सुमेलित कीजिए (Match the following)

स्तम्भ - I में दिये गये पनों का स्तम्भ - II में दिये गये पदों के साथ सही मिलान कीजिए
प्रश्न 1.

स्तम्भ -I

स्तम्भ - II

A. साइलोटम

(i) शैवाल

B.  साइकैस

(ii) ब्रायोफाइट

C. स्फेगनम

(iii) टेरिडोफाइट

D. पोलीसाइफोनिया

(iv) जिम्नोस्पर्म


उत्तर:

स्तम्भ -I

स्तम्भ - II

A. साइलोटम

(iii) टेरिडोफाइट

B.  साइकैस

(iv) जिम्नोस्पर्म

C. स्फेगनम

(ii) ब्रायोफाइट

D. पोलीसाइफोनिया

(i) शैवाल

 

प्रश्न 2. 

स्तम्भ -I

स्तम्भ - II

A. मैनीटोल, लैमिरिन

(i) रोडोफाइसी

B. फाइकोइरिथ्रिन

(ii) क्लोरोफाइसी

C. क्लोरोफिल a,b

(iii) फीयोफाइसी

D.  जलस्थलचर

(iv) ब्रायोफाइट


उत्तर:

स्तम्भ -I

स्तम्भ - II

A. मैनीटोल, लैमिरिन

(iii) फीयोफाइसी

B. फाइकोइरिथ्रिन

(i) रोडोफाइसी

C. क्लोरोफिल a,b

(ii) क्लोरोफाइसी

D.  जलस्थलचर

(iv) ब्रायोफाइट


प्रश्न 3.

स्तम्भ -I

स्तम्भ -II

A. कवक मूल

(i) अण्ड समुच्चय

B. प्रवाल मूल

(ii) साइकैस

C. त्रिसंलयन

(iii) रांजियोस्पर्म

D. अण्ड कोशिका

(iv) पाइनस


उत्तर:

स्तम्भ -I

स्तम्भ -II

A. कवक मूल

(iv) पाइनस

B. प्रवाल मूल

(ii) साइकैस

C. त्रिसंलयन

(iii) रांजियोस्पर्म

D. अण्ड कोशिका

(i) अण्ड समुच्चय

RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत

प्रश्न 4.

स्तम्भ -I

स्तम्भ -II

A. सिलैजिनेला

(i) स्फीनोपसीडा

B. इक्वीसीटम

(ii) मॉस

C. प्रथम तन्तु

(iii) फीयोफाइसी

D. युग्मक नाशपाती आकार

(iv) विषमबीजाणु


उत्तर:

स्तम्भ -I

स्तम्भ -II

A. सिलैजिनेला

(iv) विषमबीजाणु

B. इक्वीसीटम

(i) स्फीनोपसीडा

C. प्रथम तन्तु

(ii) मॉस

D. युग्मक नाशपाती आकार

(iii) फीयोफाइसी


प्रश्न 5.

स्तम्भ -I

स्तम्भ -II

A. समयुग्मकी

(i) वॉलवाक्स

B. विषययुग्मकी

(ii) प्राकृतिक वर्गीकरण

C. जोसफ

(iii) स्पाइरोगायरा

D. डाल्टन केल्प

(iv) विशालकाय शैवाल


उत्तर:

स्तम्भ -I

स्तम्भ - II

A. समयुग्मकी

(iii) स्पाइरोगायरा

B. विषययुग्मकी

(i) वॉलवाक्स

C. जोसफ

(ii) प्राकृतिक वर्गीकरण

D. डाल्टन केल्प

(iv) विशालकाय शैवाल


अतिलघत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पादप जगत या प्लांदी के अंतर्गत क्या - क्या आते?
उत्तर:
प्लांटी के अंतर्गत शैवाल, आयोफ्यइट, टैरिडोफाइट, जिम्नोस्पर्म तथा एंजियोस्पर्म पादप समह आते हैं।

प्रश्न 2. 
कृत्रिम वर्गीकरण में क्या दोष? समझाइये।
उत्तर:
लीनिक्स ने कृत्रिम वर्गीकरण दिया था। कृत्रिम वर्गीकरण में कायिक तथा लैंगिक गुणों को समान मान्यता दी गई थी। परन्तु यह ठोक नहीं है। यह वगीकरण कम गुणों पर आधारित था, उन्होंने बहुत हो समीप बाली संबंधित जातियों को अलग कर दिया था।

RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत

प्रश्न 3. 
जार्ज बेंचम तथा जोसेफ हॉल्टन हूकर द्वारा दिया गया वर्गीकरण का क्या आधार था?
उत्तर:
उन्होंने प्राकृतिक वर्गीकरण ममाया था। यह वार्गीकरण जीवों में प्राकृतिक संबंध तथा बाहरी गुणों के साथ - साथ भीतरी गुणों, जैसे परासंरचना, शरीर, भूण - विज्ञान तथा पादप रसायन के आधार पर सुझाया गया था।

प्रश्न 4.
रोटोफाइसी में जनन किस प्रकार का होता है?
उत्तर:
इनमें व्यधिक जनन विखंडन, अलैंगिक जनन अवल बीजाणु और लैंगिक जनन अचल युगमकों द्वारा होता है। लैंगिक जनन विषमयुग्मकी होता है और इसके बाद निषेचनोत्तर विकास होता है। 

लघूत्तरात्यक प्रश्न

प्रश्न 1.
शैवाल का आर्थिक महत्व बताइये।
उत्तर:
मन्य के लिये शैवाल बहुत महत्वपूर्ण है। पृथ्वी पर प्रकाशसंश्लेषण के दौरान कुल स्थिरीकृत CO2 का लगभग आधा भाग शैवाल स्थिर करते हैं। इस प्रकार ये अपने आस - पास के पर्यावरण में घुलित O2 का स्तर बड़ा देते हैं। अनेक समुद्री जातियाँ जैसे पोरपायरा, लैमिनेरिया तथा सरगासम आदि भोजन के रूप में उपयोग की जाती है। कुछ भूरे व लाल समुद्री शैवाल कैरागीन का उत्पादन करते हैं। जिलेडियम तथा ग्रेसिलेरिआ से एगार प्राप्त होता है। जिसका उपयोग संवर्धग माध्यम व आइसक्रीम तथा जैली बनाने में किया जाता है। प्रोटीन प्रचुर एक - कोशिकीय शैवल क्लोरैला तथा स्प्रिलाइना का उपयोग भोजन अंतरिक्ष यात्री भी करते हैं।

प्रश्न 2. 
फीयोफाइसी की कोशिका की विशेषता बताइये।
उत्तर:
ये भूरे रंग के शैवाल होते हैं। कोशिक्षा के प्रोटोप्लास्ट के केन्द्र में रसधानी तथा केन्द्रक होता है। कोशिका भित्ति सेल्यूलोज से बनी होती है जिसके बाहर की ओर एल्जिन क जिलैटिनी अस्तर होता है। इनमें क्लोरोफिल a,c कैरोटिनॉइड तथा जैंथोफिल होता है। इनका भूरा रंग जैंथोफिल वर्णक, फ्युकोजैंथिन की अधिक मात्रा के कारण होता है। इनमें संचित भोजन लैमिनेरिन अथवा मैनीटोल के रूप में होता है।

RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत

प्रश्न 3. 
क्लोरोफाइसी में पाये जाने वाले जनन को समझाइये।
उत्तर:
इनमें कायिक जनन प्राय: तंतु के टूटने से या विभिन्न प्रकार के बीजाणु के बनने से होता है। अलैंगिक जनन फ्लैजिलायुक्त जूस्पोर से होता है। चल बीजाणु (जूस्पोर) चल बोजाणुधानी में बनते हैं। लैंगिक जनन में लैंगिक कोशिकाओं के बनने में अत्यधिक विभिन्नतायें पाई जाती हैं। ये समयुग्मकी, असमयुग्मको अथवा विषमयुग्मकी हो सकते हैं।

प्रश्न 4.
ब्रायोफाइट का आर्थिक महत्व बताइये।
उत्तर:
इन पादपों का कम आर्थिक महत्व हैं।परन्तु कुछ मॉस शाकाहारी, स्तनधारियों व पक्षियों तथा अन्य प्राणियों को भोजन प्रदान करते हैं। स्फेग्नम की कुछ जातियों से पीट प्रापा होता है जिसे जलाने में उपयोग करते हैं। पीट का उपयोग पैकिंग तथा सजीय पदार्थों को स्थानांतरित करने में करते हैं। मॉस पादपों का उपयोग रूई के स्थान पर ड्रेसिंग करने में द्वितीय विश्व युद्ध में लिया गया था क्योंकि इनमें जल रोकने की क्षमता अधिक होती है। मॉस इस प्रकार के पौधे जो सर्वप्रथम चट्टानों पर उगते हैं, चद्रानों को अपघटित कर अन्य उच्च कोटि के पौधों के उगने योग्य बनाते हैं। मॉस चट्टान का अपघटन कर मिट्टी की परत बना देते हैं। अत: पारिस्थितिक दृष्टि महत्वपूर्ण हैं।

प्रश्न 5. 
बायोफाइटा के पादप किन स्थानों पर पाये जाते हैं?
उत्तर:
ये प्रायः पहाड़ियों में नम व छायादार स्थानों पर उगे मिलते हैं। बायोफाइट को पादप जगत के जलस्थलचर भी कहते हैं। ये भूमि पर तो उगते ही हैं, परन्तु लैगिक जनन हेतु जल पर निर्भर करते हैं। ये प्राय: नम, आर्द्र तथा छायादार स्थानों पर पाये जाते हैं। ये अनुक्रमण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लिवरवर्ट छायादार स्थानों, नदियों के किनारे, दलदली स्थलों, गीली मिट्टी, पेड़ों की छालों पर भी उगते हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पीढ़ी एकान्तरण से क्या तात्पर्य है? विभिन पादप वर्गों में पाये जाने वाले पीढ़ी एकान्तरण को सचित्र समझाइए।
उत्तर:
प्रत्येक जीव के जीवन - चक्र में दो प्रकार की पीढ़ियाँ आती हैं:युग्मकोद्भिद् (अगुणित) तथा बीजाणुद्भिद् (द्विगुणित)। जीवन - चक्र में गुणसूत्रों का सन्तुलन कोशिका विभाजन द्वारा बना रहता है। सन्तुलन बनाने के लिए यथास्थान पर समसूत्री (mitosis) या अर्थसूत्री (meiasis) विभाजन होता है। विभिन्न पादप वर्गों तथा उनकी व्यष्टियों (population) में निम्नलिखित जीवन - चक्र पैटर्न पाये जाते हैं

1. बीजाणुद्भिद् (Sporophytic) संतति में केवल एककोशिका वाला युग्मनज होता है। युग्मनज (zygote) में अर्थसूत्री विभाजन होने से अगुणित बीजाणु बनते हैं। अगुणित बीजाणु में समसूत्री विभाजन होने से युग्मकोद्भिद् (gametophyte) बनते हैं। इस प्रकार के पौधों में प्रभावी, प्रकाश - संश्लेषी अवस्था, मुक्तजीवी युग्मकोभिद् होते हैं। इस प्रकार के जीवन - चक्र को अगुणितक (Haplontic) कहते हैं। अनेक शैवाल जैसे वालवॉक्स, स्पाइरोगायरा तथा क्लैमाइडोमोनॉस की कुछ जातियों में इस प्रकार का पैटर्न होता है। 

2. कुछ इस प्रकार के उदाहरण भी हैं, जहाँ पादप में द्विगुणित बीजाणुद्भिद् प्रभावी, प्रकाश संश्लेषी, मुक्त होता है। युग्मकोद्भिद् एक कोशिकीय अथवा कुछ कोशिकीय अगुणित होते हैं। जीवन - चक्र की इस अवस्था को द्विगुणितक (Diplantic) कहते हैं। सभी बीजधारी पौधे अर्थात् जिग्नोस्पर्म तथा एंजियोस्पर्म में जीवन - चक्र का यह पैटर्न होता है।

3. ब्रायोफाइटा तथा टैरिडोफाइट में मिश्रित अवस्था अर्थात् दोनों प्रकार की अवस्थाएं देखने को मिलती हैं। इस प्रकार के जीवन-चक्र में, स्पोरोफाइट तथा गैमीटोफाइट दोनों ही पीढ़ियाँ लगभग समान अवधि की होती हैं। गैमीटोफाइट अगुणित होता है तथा यह स्वतन्त्र कायिक पादप होता है जिस पर युग्मक (gametes) बनते हैं। अगुणित युग्मक संलयित होकर युग्मनज (zygote) बनाते हैं। युग्मनज द्विगुणित होता है जो अंकुरित होकर स्पोरोफाइट का निर्माण करता है तथा यह मुक्तजीवी (independent) होता है। इस पौधे में अर्धसूत्री विभाजन के द्वारा बीजाणु बनते हैं जो अंकुरण के फलस्वरूप फिर से अगुणित गैमीटोफाइट बनाता है। इस प्रकार के जीवन - चक्र जिसमें मुक्तजीवी गैमीटोफाइट तथा स्फोरोफाइट एक के बाद एक एकान्तर क्रम में प्रकट होते हैं, डिप्लोहेप्लॉन्टिक (Diplohaplontic) या हेप्लोडिप्लान्टिक (Haplodiplomtic) जीवन - चक्र कहलाता है। इस प्रकार का जीवन-चक्र कुछ शैवाल जैसे एक्टोकार्पस, क्लेडोफोरा, डिक्ट्योटा, अल्वा तथा अनेक बायोफाइट्स तथा टेरिडोफाइट्स में पाया जाता है।
RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत 1
RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत 2

प्रश्न 2.
ब्रायोफाइट्स पादपों में पाये जाने वाले लक्षणों को बताते हुए लिवरवर्ट व मॉस का वर्णन करिये।
उत्तर:
ब्रायोफाइटा को वनस्पति जगत का उभयचरी (Amphibians of plant kingdom) कहते हैं। ब्रायोफाइटा शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के ब्रायोन (bryon = moss, phyton = plants) से हुई। ब्रायोफाइटा के अध्ययन को बायोलोजी (Bryology) कहते हैं। प्रो. एस.आर. कश्यप (Prof. S.R. Kashyap) को भारतीय ब्रायोफाइटा विज्ञान का जनक कहा जाता है।

1. इस समूह के अन्तर्गत माँस तथा लिवरवर्ट आते हैं। इस समूह के पौधे नम व छायादार क्षेत्रों में पाये जाते हैं। ये प्रायः दोनों प्रकार के (जलीय एवं स्थलीय) आवासों में पाये जाते हैं अतः इन्हें पादप उभयचर (plant amphibians) भी कहते हैं। 

2. इनके जीवन चक्र में सुस्पष्ट युग्मकोद्भिद् (gametophytic) एवं बीजाणुद्भिद् (sporophytic) अवस्थाएँ पाई जाती हैं। 

3. मुख्य पादप काय युग्मकोद्भिद् होता है जो अधिक सुस्पष्ट, दीर्घकालीन, मुक्तशाखित एवं हरा होता है जबकि बीजाणुद्भिद् पूर्ण रूप से युग्मकोद्भिद् पर आश्रित व अल्पजीवी होता है। 

4. इनका पादप शरीर थैलस की जैसे होता है व शयान (prostrate) या सीधा होता है। 

5. इनमें वास्तविक मूल, तना या पत्तियाँ नहीं होती। इन पादपों का शरीर एककोशिकीय, शाखित या बहुकोशिकीय व शाखित मूलाभासों (rhizoids) की सहायता से अधोस्तर (substratum) से चिपके रहते हैं। मूलाभास स्थिरीकरण व अवशोषण का कार्य करते हैं। ब्रायोफाइटा में लैंगिक जनन विषमयुग्मकी (oogamous) होता है। 

6. नर जननांगों को पुंधानी (antheridium) कहते हैं जो बहुकोशिकीय, गोलीय, गदाकार या दीर्घवृत्तीय संरचना होती है। इसके चारों ओर बंध्य कोशिकाओं का एक आवरण होता है। इसके अन्दर अनेक चल व द्विकशाभिक पुमणु (antherozoid) उत्पन्न होते हैं। 

7. मादा जननांगों को स्त्रीधानी (archegonium) कहते हैं, यह फ्लास्क सदृश बहुकोशिकीय संरचना होती है। इसका आधारीय फूला हुआ भाग अंडया (venter) तथा ऊपरी दीर्घित भाग ग्रीवा (neck) कहलाता है। अंडधा व ग्रीवा के चारों ओर बंध्य कोशिकाओं का एक आवरण होता है। 

8. निषेचन के लिये जल आवश्यक है। पुमणु जल में स्वतन्त्र होकर स्त्रीधानी के सम्पर्क में आते हैं व स्वीधानी के अन्दर अण्ड से संलयित होकर द्विगुणित युग्मनज बनाते हैं। 

9. युग्मनज का विकास होने पर एक बहुकोशिक बीजाणु-उद्भिद् (sporophyte) बनता है। बीजाणुद्भिद् पूर्ण रूप से युग्मकोद्भिद् (थैलस) पर आश्रित होता है। बीजाणुद्भिद् फुट (foot), सीय (seta) व कैप्स्यूल (capsule) में विभेदित होता है। 

10. कैप्स्यूल में बीजाणुजनन कोशिकाएं होती हैं जिनमें अर्धसूत्री विभाजन होने से असंख्य बीजाणु बनते हैं। ये अगुणित बीजाणु अंकुरित होकर युग्मकोद्भिद् में विकसित हो जाते हैं।

11. ब्रायोफाइट का आर्थिक महत्त्व कम है। परन्तु कुछ मॉस शाकाहारी स्तनधारियों, पक्षियों व अन्य प्राणियों को भोजन प्रदान करते हैं। स्फेग्नम से पीट (peat) प्राप्त होता है, इसका उपयोग ईधन के रूप में करते हैं। स्फेग्नम सम्पूर्ण पादप का उपयोग पैकिंग में व सजीव पदार्थों को स्थानान्तरित करने में करते हैं, क्योंकि इस पादप में जल रोक कर रखने की क्षमता होती है। 

12. मॉस के पौधे ऐसे हैं जो सर्वप्रथम नग्न चट्टानों पर उगकर उनका अपक्षय करते हैं तथा धीरे - धीरे अन्य उच्च कोटि के पौधों के उगने के अनुरूप बनाते हैं। अतः ये अनुक्रमणं (succession) में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इस कारण इनका पारिस्थितिक दृष्टि से बहुत महत्त्व है। यही नहीं, मॉस से भूमि पर एक सघन परत बन जाती है जिससे वर्षा की बौछारों से मृदा को अधिक हानि नहीं पहुँचती अतः ये मृदा अपरदन (soil erosion) से बचाते हैं।
ब्रायोफाइटा को लिवरवर्ट व मॉस में विभक्त किया गया है। 

लिवरवर्ट (Liverwort):
1. लिवरबर्ट पादप प्राय: नमी व छायादार स्थानों जैसे नदियों के किनारे, गीली मिट्टी, दलदली स्थलों व पेड़ों की छालों पर उगते है। 
2. इनके पादप काय की संरचना लिवर की भाँति थैलासाभ (thalloid) जैसे मारकेंशिया होती है। इसी कारण इन्हें लिवरवर्ट कहा जाता है। 
3. प्रायः थैलस पृष्ठाधार होते हैं तथा मूलाभास की सहायता से अधःस्तर से बिल्कुल चिपके रहते हैं। कुछ सदस्य पत्तीदार होते हैं, इनमें तने की जैसी रचना होती है उस पर पत्ती जैसी छोटीछोटी संरचनाएँ दो कतारों में व्यवस्थित होती है (इनमें सत्य अक्ष व पत्ती नहीं होती है)। 

4. अलैंगिक जनन थैलस के विखण्डन या विशिष्ट संरचना जैसे जेमा (Gemma, मार्केशिया पादप में) द्वारा होता है। जेमा तयुक्त, हरी, बहुकोशिक, बिम्ब के समान होती है। ये छोटे - छोटे पात्रों, जिन्हें जेमा कप (gemma cup) कहते हैं, में स्थित होती है। प्रत्येक जेमा के मध्य भाग में एक - दूसरे के सम्मुख दो खाँच होती हैं, इन खाँचों में वृद्धि बिन्दु होते हैं। परिपक्वता पर ये अपने पैतृक पादप से पृथक् होकर नम भूमि पर आकर अंकुरित होते हैं। एक जेमा से दो नये पादप बनते हैं। 

5. लैंगिक जनन में नर व मादा लैंगिक अंग या तो उसी थैलस पर अथवा दूसरे थैलस पर बनते हैं। बीजाणुद्भिद् (sporophyte) में एक पाद, सीटा तथा कैप्स्यूल होता है। अर्धसूत्री विभाजन के पश्चात् कैफ्यूल में अगुणित बीजाणु बनते हैं। बीजाणु के अंकुरण से नया थैलस (युग्मकोद्भिद्) बनता है।

मॉस (Moss): 
1. जीवन - चक्र की प्रभावी अवस्था बुग्मकोद्भिद् होती है।
2. युग्मकोद्भिद् पादपकाय की दो अवस्थाएँ होती हैं:

  • प्रथम तन्तु अवस्था (protonema stage): यह अवस्था शयान (prostrate), विसपी (creeping) तथा शाखित तन्तु द्वारा निरूपित होती है। प्रथम तन्तु बीजाणु के अंकुरण से उत्पन्न होता है। 
  • पर्ण अवस्था (leafy stage): इस अवस्था में पादपकाय ऊर्ध्व एवं बेलनाकार अक्ष तथा पत्तियों से निर्मित होता है। अक्ष के चारों ओर पत्तियाँ सर्पिल क्रम में विन्यसित होती हैं। इस प्रवस्था में जननांगों का निर्माण होता है।

RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत 3
3. पर्णिल युग्मकोभिद् ऊर्ध्व अक्ष (vertical axis), पत्तियों व मूलाभासों में विभेदित होता है। युग्मकोद्भिद् बहुकोशिकीय एवं शाखित मूलाभासों द्वारा मिट्टी से जुड़ा रहता है। मूलाभास की कोशिकाओं के बीच तिर्यक पट्ट उपस्थित होते हैं। 
4. मॉस में कायिक जनन द्वितीयक प्रथम तन्तु के विखण्डन एवं मुकुलन द्वारा होता है। 
5. नर (पुंधानी) तथा मादा (स्वीधानी) जननांग शाखाओं के शीर्ष पर समूह में विकसित होते हैं।
6. निषेचन के बाद युग्मनज से बीजाणुद्भिद् (sporophyte) विकसित होता है जो पाद, सीटा व कैफ्यूल में विभेदित होता है। इनका स्पोरोफाइट लिवरवर्ट की अपेक्षा अधिक विकसित होता है। 
7. कैफ्यूल में अर्धसूत्री विभाजन होने पर अगुणित बीजाणु बनते हैं। कैप्स्यूल में मुख के पास पेरिस्टोम दन्त (peristome teeth) होते हैं जो आर्द्रताग्राही प्रवृत्ति के होते हैं, ये बीजाणु प्रकीर्णन (dispersal) में सहायक होते हैं। इनके मुख्य सदस्य फ्यूनेरिया, पोलीट्राइकम तथा स्फैग्नम आदि हैं।

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न

प्रश्न 1. 
प्रोटोन सम्पन्न शैवाल है-
(a) क्लोरेला
(b) स्पाइरोगायरा
(c) ऑसिलेटोरिया 
(d) यूलोथ्रिक्स 
उत्तर:
(a) क्लोरेला

RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत

प्रश्न 2. 
शैवालों में कोशिका भिति बनी होती है-
(a) सेल्युलोज, हेमिसेलुलोज और पेक्टिन्स की 
(b) सेल्युलोज, गैलेक्टैन्स और मेनन्स की 
(c) हेमिसेलुलोज, पेक्टिन्स और प्रोटीन्स की 
(d) पेक्टिन्स, सेल्युलोज और प्रोटीन्स की 
उत्तर:
(b) सेल्युलोज, गैलेक्टैन्स और मेनन्स की 

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है-
(a) अगर - अगर जेलिडियम और ग्रासिलेरिया से प्राप्त किया जाता है 
(b) क्लोरेला और स्पारुलीना को अन्तरिक्ष खाद्य के रूप में प्रयोग किया जाता है 
(c) रोडोफाइसी में संचयित खाद्य मैनिटॉल होता है
(d) राल्जिन और कैराजिन शैवाल के उत्पाद हैं 
उत्तर:
(c) रोडोफाइसी में संचयित खाद्य मैनिटॉल होता है

प्रश्न 4. 
वह कौनसा शैवाल है जिसे मानव के लिए खाद्य के रूप में नियोजित किया जा सकता है-
(a) क्लोरेला
(b) स्पाइरोगायरा 
(c) ऑसिलेटोरिया  
(d) यूलोथ्रिक्स 
उत्तर:
(a) क्लोरेला

प्रश्न 5. 
युग्मनजी अर्द्धसूत्री विभाजन किसका विशिष्ट लक्षण है:
(a) मार्केशिया
(b) फ्यूकस 
(c) फ्यूनेरिया
(d) क्लेमाइडोमोनॉस 
उत्तर:
(d) क्लेमाइडोमोनॉस

प्रश्न 6. 
उभय लिंगाश्रयी पादप कारा किसके होने को दर्शाता है
(a) ऊपर की ओर अण्डधानी तथा नीचे की ओर पुँधानी एक ही पौधे पर 
(b) पुँधानी धर तथा स्त्रीधानी धर एक ही पौधे पर 
(c) पुंकेसर तथा अंडप एक ही पौधे पर 
(d) ऊपर की ओर पुंधानी तथा नीचे की ओर अण्डधानी एक ही पौधे पर 
उत्तर:
(a) ऊपर की ओर अण्डधानी तथा नीचे की ओर पुँधानी एक ही पौधे पर 

प्रश्न 7. 
गलत कथन को चुनिए- 
(a)क्लैमाइडोमोनॉस समयुग्मन और विषमयुग्मन दोनों को दर्शाता है तथा पयूकस अंडयुग्मन को दर्शाता है 
(b) समयुग्मक रचना, कार्य तथा व्यवहार में समान होते हैं 
(c) विषमयुग्मक रचना, कार्य या व्यवहार किसी में भी भिन्न होते हैं
(d) अमाइसिटीस में मादा युग्मक अपेक्षाकृत छोटा और चल होता है जबकि नर युग्मक बड़ा और अचल होता है 
उत्तर:
(d) अमाइसिटीस में मादा युग्मक अपेक्षाकृत छोटा और चल होता है जबकि नर युग्मक बड़ा और अचल होता है 

प्रश्न 8. 
जीव और उसकी कोशिका भिति निम्नीकारक एन्जाइम के लिए निम्नलिखित में से कौनसा सही सुमेलित नहीं है
(a) कवक - काइटिनेज 
(b) जीवाणु - लाइसोजाइन
(c) पादप कोशिकाएँ - सैल्यूलेज
(d) शैवाल - मिथाइलेज 
उत्तर:
(d) शैवाल - मिथाइलेज 

RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत

प्रश्न 9. 
हरे शैवाल कोशिका में पाइरोनॉइंट सम्बन्धित होता है-
(a) स्टार्च के निर्माण से 
(b) प्रोटीन संग्रहण में 
(c) सधारण उपापचय से
(d) एन्जाइम स्त्रावण से 
उत्तर:
(a) स्टार्च के निर्माण से 

प्रश्न 10. 
पादप जगत का उभयचर किसे कहा जाता है
( a) ब्रायोफाइट्स
(b) टेरिडोफाइट्स
(c) जिम्नोस्पर्म
(d) शैवाल 
उत्तर:
( a) ब्रायोफाइट्स

प्रश्न 11. 
कारा के विषय में निम्नलिखित में से कौनसा गलत है:
(a) ऊपरी पुंधानी और निचली अण्डधानी 
(b) ग्लोब्यूल नर प्रजनन संरचना है
(c) ऊपरी अण्डधानी और निचली गोल पुंधानी
(d) ग्लोब्यूल और न्यूक्यूल की एक ही पौधे में उपस्थिति 
उत्तर:
(a) ऊपरी पुंधानी और निचली अण्डधानी 

प्रश्न 12. 
निम्नलिखित में से किसमें नर युग्मक कशाभी होते हैं:
(a) रानबीना 
(b) राक्टोकार्पस
(c) स्पाइरोगायरा
(d) पॉलिसइफोनिया 
उत्तर:
(b) राक्टोकार्पस

प्रश्न 13. 
निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है:
(a) लेमिनेरिया और सार्गेसम खाद्य के रूप में प्रयुक्त किये जाते है
(b) शैवालें अपने सन्निकट पर्यावरण में घुलित ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाती हैं 
(c) रोल्जिन लाल शैवालों से तथा कैरागिनन भूरे शैवालों से प्राप्त किया जाता है 
(d) ऐगार - ऐगार, जिलीडियम और ग्रेसिलेरिया से प्राप्त किया जाता है 
उत्तर:
(c) रोल्जिन लाल शैवालों से तथा कैरागिनन भूरे शैवालों से प्राप्त किया जाता है 

प्रश्न 14. 
निवही शैवाल का एक उदाहरण कौनसा है
(a) क्लोरेला
(b) वॉलवाक्स 
(c) यूत्मोथ्रिक्स
(d) स्पाइगोराइरा
उत्तर:
(b) वॉलवाक्स 

प्रश्न 15. 
निम्नलिखित में से कौनसा गलत रूप में सुमेलित है:
(a) एककशाभिक युग्मक - पॉलिसइफोनिया  
(b) द्विकशाभिक चलबीजाणु - भूरे शैवल 
(c) जेमा धानी - मार्केंशिया 
(d) एककोशिका जीव - क्लोरेला
उत्तर:
(a) एककशाभिक युग्मक - पॉलिसइफोनिया 

प्रश्न 16. 
निम्नलिखित में से कौनसा विषमबीजापुक है:
(a) राडिरान्टम
(b) इक्वीसीटम
(c) डायोप्टेरिस
(d) साल्विनिया 
उत्तर:
(d) साल्विनिया 

प्रश्न 17. 
पीट मॉस (Pear mess) का वानस्पतिक नाम है:
अथवा 
निम्न में से कॉन पोट निर्मन के लिए उत्तरदायी है
(a) स्फैग्नम
(b) फ्यूनेरिया 
(c) एन्थोसिरोस
(d) पॉलीट्राइकम
उत्तर:
(a) स्फैग्नम

RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत

प्रश्न 18. 
नीचे दिए गए आरेखों (A - D) का अवलोकन कर उचित विकल्प का चयन कीजिए जिसमें सभी चारों चीजें (A - D) सही निरूपित की गई हों:
RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत 4

A

B

C

D

(a) रांथिडिया

आर्कीगोनिया

 गेमा कप

 स्फेगनम

(b) आर्कीगोनिया

रांथिडिया

 गेमा कप

 स्फेगनम

(c) आर्कीगोनियो फोर

 गेमा कप

गैमिटोफाइट

 स्फेगनम

(d)  गेमा कप

आर्कीगोनियो फोर

स्पोरोफाइट

 स्फेगनम


उत्तर:

(c) आर्कीगोनियो फोर

 गेमा कप

गैमिटोफाइट

 स्फेगनम

प्रश्न 19. 
ब्रायोफायटा के गैमीटोफाइट की तुलना में संवहनी पौधों के गेमीटोफाइट (युग्मकोद्भिद्) होते हैं
(a) आकार में छोटे तथा छोटे लैंगिक अंगों सहित 
(b) आकार में छोटे तथा बड़े लैंगिक अंगों सहित 
(c) आकार में बड़े तथा छोटे लैंगिक अंगों सहित 
(d) आकार में बड़े तथा बड़े लैंगिक अंगों सहित
उत्तर:
(a) आकार में छोटे तथा छोटे लैंगिक अंगों सहित 

प्रश्न 20.
निम्नलिखित में से किस एक में नर और मादा युग्मकोद्भिद स्वतंत्र एवं स्वच्छन्द जीवनयापन करने वाले होते हैं
(a) स्फैग्नम 
(b) सरसों
(c) अरंड
(d) पाइनस 
उत्तर:
(a) स्फैग्नम

प्रश्न 21. 
निम्नलिखित में से कौनसा एक वेस्कुलर क्रिप्टोगैम वर्ग में आता हैं
(a) इक्वीसिटम 
(b) गिन्गो
(c) मार्केशिया
(d) सेड्स
उत्तर:
(a) इक्वीसिटम 

प्रश्न 22.
अनावृतबीजियों को मृदु दारु स्पर्मेटोफाइट्स भी कहा जाता है क्योंकि इनमें ये नहीं होते
(a) एधा
(b) पोषवाह रेशे 
(c) मोटी-भित्तीय वाहिनिकियाँ 
(d) दारु रेशे 
उत्तर:
(d) दारु रेशे 

प्रश्न 23. 
निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है-
(a) अनावृतबीजियों में बीजाण्ड अण्डाशय भित्ति द्वारा परिबद्ध नहीं होते हैं 
(b) सिलेजिनेला एक विषमबीजाणु वाला है, जबकि साल्वीनिया एक समबीजाणु वाला है
(c) हॉर्सटेल्स अनावृतबीजी है
(d) साइकस और सिड्स दोनों में साधारणतया तने अशाखित होते हैं
उत्तर:
(a) अनावृतबीजियों में बीजाण्ड अण्डाशय भित्ति द्वारा परिबद्ध नहीं होते हैं 

प्रश्न 24.
निम्नलिखित में से कौनसा एक पादप उभयलिंगाश्रयी है
(a) मार्केशिया 
(b) पाइनस
(c) साइकस
(d) पपीता 
उत्तर:
(b) पाइनस
RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत

प्रश्न 25. 
नीचे दिये गये चार कथनों पर विचार कीजिए कि वे सही हैं या गलत:
(A) मॉस की तुलना में लिवरवर्ट्स में स्पोरोफाइट अधिक विकसित होता है।
(B) साल्विनिया विषम बीजाणुकी होता है।
(C) सभी बीजीय पौधों में जीवन-चक्र डिप्लोन्टिक (द्विगुणित) होता है।
(D) पाइनस में नर तथा मादा शंकु अलग-अलग पेड़ों पर लगते है।
(a) कथन (B) तथा (C)
(b) कथन (A) तथा (B)
(c) कथन (A) तथा (C)
(d) कथन (A) तथा (D)
उत्तर:
(d) कथन (A) तथा (D)

प्रश्न 26.
नीचे दिये गए पाँच कथनों (A-E) को पढ़िए और जैसा उनके आगे पूछा गया है, उत्तर दीजिए.
(A) इक्वीसीटम में, मादा युग्मकोद्भिद जनक बीजाणु उद्भिदपर बना रहता है 
(B) जिंको में नर युग्मकोद्भिद स्वतंत्र नहीं होता
(C) रिक्सिया का बीजाणु उद्भिद पोलीट्राइकम के बीजाणु उद्भिद की तुलना में अधिक विकसित होता है। 
(D) वॉल्वॉक्स में लैंगिक प्रजनन समयुग्मकी होता है
(E) स्लाइम मोल्ड्स के बीजाणुओं में कोशिका भित्ति नहीं होती उपरोक्त कथनों में से कितने सही हैं
(a) दो
(b) तीन
(c) चार
(d) एक
उत्तर:
(d) एक

प्रश्न 27.
चित्र A, B, C तथा D की जाँच करें। दिये गये विकल्पों (a-d) में से किस एक में A, B, C तथा D सही हैं.
RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत 5
विकल्प:

A

B

C

D

(a) कारा

मार्केशिया

फ्यूकस

पाइनस

(b) इक्वीसीटम

जिंको

सिलेजिनेला

लाइकोपोडियम

(c) सिलेजिनेला

इक्वीसीटम

साल्वीनिया

जिंको

(d) फ्यूनेरिया

ऐडियान्टम

साल्वीनिया

रिक्सिया


उत्तर:

(c) सिलेजिनेला

इक्वीसीटम

साल्वीनिया

जिंको

RBSE Class 11 Biology Important Questions Chapter 3 वनस्पति जगत

प्रश्न 28.
28. निम्नलिखित कथनों (A-E) को पढ़िए तथा दिये गए प्रश्न का उत्तर दीजिए
(A) लिवरवर्ट (यकृत काय) मॉस तथा फर्न में युग्मकोद्भिद स्वतंत्र जीवी होता है
(B) अनावृतबीजी तथा कुछ फर्न विषमबीजाणुक होते हैं 
(C) फ्यूकस, वॉल्वाक्स तथा एल्बूगो में लिंगी प्रजनन अण्डयुग्मनक होता है
(D) लिवरवर्ट (यकृत काय) का बीजाणुद्भिद मॉस के बीजाणुद्भिद से अधिक विस्तृत होता है 
(E) पाइनस तथा मार्केशिया दोनों एकलिंगाश्रयी होते हैं
उपरोक्त में से कितने कथन सही हैं-
(a) चार
(b) एक
(c) दो
(d) तीन
उत्तर:
(d) तीन

Bhagya
Last Updated on Aug. 3, 2022, 12:18 p.m.
Published Aug. 1, 2022