RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

Rajasthan Board RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 10 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 10. Students can also read RBSE Class 10 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 10 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 10 economics chapter 2 intext questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
उत्तरी-दक्षिणी गलियारे (स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग) का उत्तरी छोर है-
(अ) श्रीनगर 
(ब) मुम्बई 
(स) चेन्नई
(द) कोलकाता
उत्तर:
(अ) श्रीनगर

प्रश्न 2. 
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 को जिस नाम से जाना जाता है, वह है-
(अ) दिल्ली-जयपुर राजमार्ग
(ब) शेरशाह सूरी मार्ग 
(स) जयपुर-मुम्बई राजमार्ग
(द) महात्मा गांधी राजमार्ग 
उत्तर:
(ब) शेरशाह सूरी मार्ग

प्रश्न 3. 
भारत की सर्वप्रथम रेलगाड़ी निम्न से जिन दो स्टेशनों के मध्य चली वे हैं-
(अ) मुम्बई-कोलकाता 
(ब) मुम्बई-थाणे 
(स) मुम्बई-चेन्नई 
(द) मुम्बई-सूरत 
उत्तर:
(ब) मुम्बई-थाणे 

प्रश्न 4. 
स्वतन्त्रता प्राप्ति के उपरान्त देश में विकसित किए जाने वाला प्रथम बन्दरगाह था-
(अ) कांडला
(ब) न्यू मंगलौर 
(स) तूतीकोरिन 
(द) मुम्बई 
उत्तर:
(अ) कांडला

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 5. 
राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें कहलाती हैं-
(अ) राष्ट्रीय राजमार्ग 
(ब) राज्य राजमार्ग 
(स) जिला मार्ग 
(द) सीमान्त सड़कें 
उत्तर:
(ब) राज्य राजमार्ग 

प्रश्न 6. 
पाइपलाइन परिवहन निम्न में से किस वर्ग में आता है?
(अ) वायु परिवहन 
(ब) जल परिवहन 
(स) स्थल परिवहन 
(द) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर:
(स) स्थल परिवहन 

प्रश्न 7. 
सीमा सड़क संगठन कब बनाया गया? 
(अ) 1950
(ब) 1952 
(स) 1956 
(द) 1960 
उत्तर:
(द) 1960

प्रश्न 8. 
परिवहन का सबसे सस्ता साधन कौनसा है?
(अ) सड़क परिवहन 
(ब) जल परिवहन 
(स) वायु परिवहन 
(द) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर:
(ब) जल परिवहन 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 9.
भारत का प्राचीनतम कृत्रिम पत्तन कौनसा है?
(अ) हल्दिया पत्तन 
(ब) मुंबइ पत्तन 
(स) चेन्नई पत्तन 
(द) विशाखापट्नम पत्तन
उत्तर:
(स) चेन्नई पत्तन 

प्रश्न 10. 
डाक संचार में शीघ्रता हेतु, हाल ही में कितने डाक मार्ग बनाये गये हैं? 
(अ) तीन
(ब) चार 
(स) पाँच
(द) छः
उत्तर:
(द) छः

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. परिवहन, संचार व व्यापक एक-दूसरे के ......... हैं। 
2. स्वर्णिम चतुर्भज महा राजमार्ग परियोजना भारत के .......... के अधिकार क्षेत्र में है। 
3. कांडला पत्तन एक ........... पत्तन है। 
4. वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण ........... में किया गया। 
5. आयात व निर्यात का अन्तर ही देश के ............ को निर्धारित करता है।
उत्तरमाला:
1. पूरक 
2. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 
3. ज्वारीय 
4. सन् 1953 
5. व्यापार संतुलन। 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
भारत में सड़कों की सक्षमता के आधार पर उन्हें कितने वर्गों में बाँटा गया है? 
उत्तर:
छः वर्गों में। 

प्रश्न 2. 
स्थल परिवहन के प्रकार बताइये। 
उत्तर:

  • सड़क परिवहन, 
  • रेल परिवहन, 
  • पाइप लाइन।

प्रश्न 3. 
दिल्ली-कोलकाता, चेन्नई-मुम्बई व दिल्ली को जोड़ने वाली 6 लेन वाली महा राजमार्गों की सड़क परियोजना का नाम बताइये।
उत्तर:
स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग परियोजना। 

प्रश्न 4. 
स्वर्णिम चतुर्भुज किन-किन स्थानों को मिलाता है? 
उत्तर:
यह मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता तथा दिल्ली को मिलाता है।

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 5. 
दिल्ली एवं अमृतसर के मध्य विस्तृत राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम बताइये। 
उत्तर:
शेरशाह सूरी राष्ट्रीय राजमार्ग। 

प्रश्न 6. 
भारत में प्रथम रेलगाड़ी कहाँ से कहाँ तक संचालित की गई? 
उत्तर:
मुम्बई एवं थाणे के मध्य। 

प्रश्न 7. 
संसार की सबसे ऊँची सड़क कौनसी है? 
उत्तर:
मनाली से लेह के बीच संसार की सबसे ऊँची सड़क है। 

प्रश्न 8. 
राज्यों व देशों में व्यक्तियों के बीच वस्तुओं का आदान-प्रदान क्या कहलाता है? 
उत्तर:
व्यापार।

प्रश्न 9. 
स्वतन्त्रता प्राप्ति के उपरान्त कराची पत्तन की कमी को पूरा करने के लिए विकसित किए गए बन्दरगाह का नाम बताइये।
उत्तर:
काण्डला बन्दरगाह। 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 10. 
भारत के परिवहन मानचित्र पर उभरे नवीन परिवहन के साधन का नाम बताइये। 
उत्तर:
पाइपलाइन परिवहन। 

प्रश्न 11. 
व्यापारी से क्या अभिप्राय है? 
उत्तर:
जो व्यक्ति उत्पाद को परिवहन द्वारा उपभोक्ताओं तक पहुँचाते हैं, उन्हें व्यापारी कहा जाता है। 

प्रश्न 12. 
परिवहन का क्या आशय है? स्पष्ट कीजिये। 
उत्तर:
वस्तुओं तथा सेवाओं का एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन परिवहन कहलाता है। 

प्रश्न 13. 
स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग परियोजना का क्या लक्ष्य है?
उत्तर:
भारत के मेगासिटी के बीच दूरी तथा परिवहन में लगने वाले समय को कम से कम करना स्वर्णिम परियोजना का उद्देश्य है।

प्रश्न 14. 
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना क्या है? 
उत्तर:
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना ग्रामीण सड़कों के विकास की एक योजना है। 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 15. 
'उत्तर-दक्षिण' तथा 'पूर्व-पश्चिम' गलियारों के अंतिम स्टेशनों के नाम बताइए। 
उत्तर:

  • 'उत्तर-दक्षिण' गलियारा का अन्तिम स्टेशन श्रीनगर-कन्याकुमारी है। 
  • 'पूर्व-पश्चिम' गलियारा का अन्तिम स्टेशन पोरबंदर-सिल्चर है। 

प्रश्न 16. 
स्वर्णिम चतुष्कोण एक्सप्रेस राष्ट्रीय महामार्ग के सुदूर उत्तरी, पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी स्टेशनों के नाम बताइए। 
उत्तर:

  • उत्तरी-दिल्ली 
  • पूर्वी-कोलकाता 
  • (iii) दक्षिणी-चेन्नई 
  • (iv) पश्चिमी-मुंबई। 

प्रश्न 17. 
भारत के चार प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय वायुपत्तनों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  • नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (कोलकाता) 
  • छत्रपति शिवाजी (मुम्बई) 
  • इंदिरा गाँधी (दिल्ली)
  • मीनाम्बकम (चेन्नई)। 

प्रश्न 18. 
भारत में सबसे बड़ी गैस पाइप लाइन कौनसी है? 
उत्तर:
हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर। 

प्रश्न 19. 
भारत में सीमा सड़क संगठन कब व किस उद्देश्य से बनाया गया?
उत्तर:
भारत में सीमा सड़क संगठन 1960 में उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में सामरिक महत्व की सडकों का विकास करने हेतु बनाया गया।

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 20. 
भारत के तीन प्रमुख राष्ट्रीय नौगम्य जलमार्गों के नाम बताइये।
उत्तर:

  • हल्दिया तथा इलाहाबाद के बीच गंगा नदी जलमार्ग 
  • केरल में पश्चिम तटीय नहर 
  • सदिया तथा धुबरी के मध्य ब्रह्मपुत्र नदी जल मार्ग।

प्रश्न 21. 
व्यापार से क्या अभिप्राय है? 
उत्तर:
लोगों, राज्यों तथा देशों के बीच वस्तुओं के आदान-प्रदान को व्यापार कहते हैं। 

प्रश्न 22. 
पर्यटन से क्या लाभ है? कोई दो बताइये। 
उत्तर:

  • राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करता है। 
  • स्थानीय हस्तकला एवं सांस्कृतिक उद्यमों को प्रश्रय देता है। 

प्रश्न 23. 
जनसंचार के प्रमुख साधनों के नाम बताइये। 
उत्तर:
टेलीविजन, रेडियो, इण्टरनेट तथा समाचार-पत्र एवं पत्रिकाएँ जन-संचार के प्रमुख साधन हैं।

प्रश्न 24. 
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को देश का आर्थिक मापक (बैरोमीटर) क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रगति से देश की आर्थिक समृद्धि बढ़ती है। इसीलिए इसे देश का आर्थिक मापक कहा जाता है।

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 25. 
अनुकूल व्यापार सन्तुलन का अर्थ समझाइये।
उत्तर:
जब किसी देश के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का, निर्यात मूल्य इसके आयात मूल्य से अधिक होता है तो उसे अनकूल व्यापार सन्तुलन कहा जाता है।

प्रश्न 26. 
भारत की उन नदियों के नाम बताइये जिनमें नौ-परिवहन संभव है। 
उत्तर:
भारत की गंगा, गोदावरी, कृष्णा, ब्रह्मपुत्र, महानदी, नर्मदा, ताप्ती नदियों में नौ-परिवहन किया जाना संभव है। 

प्रश्न 27. 
भारत का सबसे अधिक बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के प्राधिकरण का नाम बताइये। 
उत्तर:
भारतीय रेल परिवहन देश का सबसे अधिक बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का प्राधिकरण है। 

प्रश्न 28. 
भारत के उत्तरी मैदान में रेल परिवहन के विकास के चार कारक बताइये। 
उत्तर:

  • विस्तृत समतल भूमि, 
  • सघन जनसंख्या घनत्व, 
  • सम्पन्न कृषि व 
  • प्रचुर संसाधन। 

प्रश्न 29. 
भारत के एक प्रमुख प्राकृतिक एवं एक कृत्रिम पत्तन का नाम लिखिए।
उत्तर:

  • प्राकृतिक पत्तन-मुम्बई, 
  • कृत्रिम पत्तन-चेन्नई। 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 30. 
भारत के एक अन्तःस्थलीय नदी पत्तन का नाम लिखिए।
उत्तर:
कोलकाता पत्तन। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न (Type-I)

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए

महानगर

हवाईपत्तन 

(i) दिल्ली

(अ) नेताजी सुभाषचन्द्र बोस 

(ii) मुम्बई

(ब) मीनाम्बकम 

(iii) कोलकाता

(स) इन्दिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय 

(iv) चेन्नई

(द) छत्रपति शिवाजी

उत्तर:

महानगर

हवाईपत्तन 

(i) दिल्ली

(स) इन्दिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय 

(ii) मुम्बई

(द) छत्रपति शिवाजी

(iii) कोलकाता

(अ) नेताजी सुभाषचन्द्र बोस 

(iv) चेन्नई

(ब) मीनाम्बकम 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 2. 
स्पष्ट कीजिये कि परिवहन, संचार व व्यापार एक-दूसरे के पूरक हैं।
उत्तर:
परिवहन, संचार व व्यापार परस्पर पूरक हैं। सक्षम व तीव्र गति वाले परिवहन से आज विश्व एक बड़े गाँव में परिवर्तित हो गया है। परिवहन का यह विकास संचार साधनों के विकास की सहायता से ही संभव हो सका है। इसी कारण परिवहन, संचार व व्यापार एक-दूसरे के पूरक हैं।

प्रश्न 3. 
भारत में जनसंचार के प्रभावी माध्यम के रूप में दूरदर्शन की महत्ता स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
जनसंचार के प्रभावी माध्यम के रूप में दूरदर्शन का महत्त्व-

  • हम दूरदर्शन के माध्यम से कार्यक्रमों को देख तथा सुन सकते हैं। 
  • लोगों के मस्तिष्क पर इसका खासा असर होता है। 
  • इससे सरकार तथा अन्य संस्था के विषय में पूरी जानकारी मिलती है। 

प्रश्न 4. 
भारत में जनसंचार के प्रभावी माध्यम के रूप में रेडियो की महत्ता स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
जनसंचार के प्रभावी माध्यम के रूप में रेडियो का महत्त्व-

  • रेडियो से हम समाचार, संवाद, खेलों का विवरण, संगीत एवं आवश्यक जानकारी आसानी से सुन सकते हैं। 
  • यह संचार का सस्ता और जन-जन तक सुलभ साधन है। 
  • इसका विस्तार देश के कोने-कोने तक है। 

प्रश्न 5. 
भारत में सड़क परिवहन से सम्बन्धित किन्हीं चार समस्याओं का उल्लेख कीजिए।
अथवा 
भारतीय सड़क परिवहन की प्रमुख समस्याओं का उल्लेख कीजिये।
उत्तर:

  • यात्रियों तथा वाहनों की संख्या को देखते हए भारत में सड़कों का जाल अपर्याप्त है। 
  • देश की आधी से अधिक सड़कें कच्ची हैं जो कि वर्षा ऋतु में टूट-फूट जाती हैं। 
  • वर्तमान में देश में राष्ट्रीय मार्गों की संख्या कम है। इनके मोड़ तथा पुल भी तंग हैं। 
  • भारत की सड़कों पर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 6. 
परिवहन के प्रमुख साधनों को तालिका द्वारा दर्शाइए। 
उत्तर:
RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ 1

प्रश्न 7. 
राष्ट्रीय राजमार्ग क्या हैं? संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
राष्ट्रीय राजमार्ग देश की प्रमुख पक्की सड़कें हैं जो देश के दूरस्थ भागों को जोड़ती हैं। ये प्राथमिक सड़क तंत्र है जिनका निर्माण व रखरखाव केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। ये सड़कें देश के एक सिरे से दूसरे सिरे तक कई राज्यों से होकर जाती हैं तथा देश के प्रमुख नगरों, राजधानियों एवं महत्त्वपूर्ण पत्तनों को आपस में जोड़ती हैं।

प्रश्न 8. 
राज्य राजमार्ग क्या हैं? इनके निर्माण व रखरखाव के लिए कौन उत्तरदायी होता है?
उत्तर:
राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें राज्य राजमार्ग कहलाती हैं। ये सड़कें राष्ट्रीय राजमार्गों को भी आपस में जोड़ने का कार्य करती हैं। राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में राज्य राजमार्गों के निर्माण एवं रखरखाव का दायित्व वहाँ के सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) का होता है।

प्रश्न 9. 
भारत में रेलवे परिवहन की प्रमुख समस्याओं का संक्षिप्त उल्लेख कीजिए। 
उत्तर:

  • बहुत बड़ी संख्या में यात्रियों द्वारा बिना टिकट यात्रा करना। 
  • कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक रूप से आपात जंजीर खींचना। 
  • रेलवे की सम्पत्ति को क्षति पहुँचाना। 
  • रेलवे की सम्पत्ति की चोरी करना। 
  • पुरानी पटरियों का होना। 
  • मानवीय गलतियों के कारण रेल दुर्घटनाएँ होना। 
  • किसी-किसी भाग में भूस्खलन के कारण रेलवे ट्रैक का धंसना। 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 10. 
भारत में जल परिवहन का क्या महत्व है? 
उत्तर:
भारत में जल परिवहन का महत्व निम्न प्रकार है-

  • जल परिवहन, परिवहन का सबसे सस्ता साधन है। 
  • यह परिवहन साधनों में ऊर्जा सक्षम एवं पर्यावरण अनुकूल है। 
  • यह लौह अयस्क, कोयला, सीमेंट आदि स्थूल व भारी वस्तुओं की सस्ती ढुलाई के अनुकूल है। 
  • देश का 95 प्रतिशत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार जल परिवहन द्वारा होता है। 

प्रश्न 11. 
कोलकाता बन्दरगाह का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
कोलकाता एक अंत:स्थलीय नदीय (Riverine) पत्तन है। यह पत्तन गंगा-ब्रह्मपुत्र बेसिन के वृहत् व समृद्ध पृष्ठभूमि को सेवाएँ प्रदान करता है। ज्वारीय (Tridal) पत्तन होने के कारण तथा हुगली के तलछट जमाव से इसे नियमित रूप से साफ करना पड़ता है। कोलकाता पत्तन पर बढ़ते व्यापार को कम करने हेतु हल्दिया सहायक पत्तन के रूप में विकसित किया गया है।

प्रश्न 12. 
भारत के दूरसंचार तंत्र की विशेषताएँ लिखिए। 
उत्तर:

  • दूरसंचार तंत्र में भारत एशिया महाद्वीप में अग्रणी है। 
  • शहरी क्षेत्रों के अतिरिक्त देश के दो-तिहाई से अधिक गाँव एस.टी.डी. दूरभाष सेवा से जुडे हए हैं।
  • सूचनाओं के प्रसार को आधार स्तर से उच्च स्तर तक विकसित करने हेत भारत सरकार ने देश के प्रत्येक गाँव में चौबीस घण्टे एस.टी.डी. सुविधा के विशेष प्रबन्ध किये हैं।
  • सम्पूर्ण देश में एस.टी.डी. की दरों को भी नियंत्रित किया है। 

प्रश्न 13. 
किसी देश के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को उसका आर्थिक बैरोमीटर क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार दो या दो से अधिक देशों के मध्य किया जाता है। इसके दो मुख्य घटक होते हैं-

  • आयात एवं 
  • निर्यात। जिस देश के निर्यात आयात की अपेक्षा जितने अधिक होंगे, उसे विदेशी मुद्रा भी उतनी ही अधिक प्राप्त होगी तथा देश आर्थिक रूप से समृद्ध होता चला जाएगा। इसलिए अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को एक राष्ट्र का आर्थिक बैरोमीटर भी कहा जाता है।

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 14. 
व्यापार सन्तुलन क्या है? यह अनुकूल अथवा प्रतिकूल कब माना जाता है? 
उत्तर:
विदेशी व्यापार के दो घटक होते हैं-
(i) आयात (ii) निर्यात। आयात एवं निर्यात के अन्तर को व्यापार सन्तुलन कहते हैं। व्यापार सन्तुलन पक्ष एवं विपक्ष दोनों में हो सकता है। यदि आयात की अपेक्षा निर्यात की मात्रा अधिक है तो व्यापार सन्तुलन पक्ष में अर्थात् अनुकूल रहता है। इसके विपरीत यदि निर्यात की अपेक्षा आयात की मात्रा अधिक है तो व्यापार सन्तुलन विपक्ष में अर्थात् प्रतिकूल रहता है।

प्रश्न 15. 
विदेशियों के लिए भारत में पर्यटन आकर्षण को समझाइए।
उत्तर:
विदेशी पर्यटक भारत में-

  • विरासत पर्यटन, 
  • पारि-पर्यटन (eco-tourism), 
  • रोमांचकारी पर्यटन, 
  • सांस्कृतिक पर्यटन, 
  • चिकित्सा पर्यटन तथा 
  • व्यापारिक पर्यटन के लिए आते हैं। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न (Type-II)

प्रश्न 1. 
भारत सरकार के प्रमुख संचार नेटवर्क का उल्लेख करते हुए उसके फैलाव एवं घनत्व के बारे में संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
भारत सरकार के प्रमुख संचार नेटवर्क के अन्तर्गत डाक संचार, रेडियो, दूरदर्शन, समाचार पत्र समूह, प्रेस, सिनेमा आदि आते हैं।

दूरसंचार-तंत्र में भारत एशिया महाद्वीप में अग्रणी है। नगरीय क्षेत्रों के अतिरिक्त भारत के दो-तिहाई से अधिक गाँव एस.टी.डी. दूरभाष सेवा से जुड़े हैं। भारत सरकार ने देश के प्रत्येक गाँव में चौबीस घंटे एस.टी.डी. सुविधा के विशेष प्रबन्ध किये हैं। भारत का डाक-संचार तंत्र विश्व का वृहत्तम है जो गाँव-गाँव तक फैला हुआ है। दूरदर्शन देश का राष्ट्रीय समाचार व संदेश माध्यम है तथा विश्व के वृहत्तम संचार तंत्र में एक है। 

प्रश्न 2. 
सड़क परिवहन की उपयोगिता को स्पष्ट कीजिए।
अथवा 
सड़क परिवहन रेल परिवहन की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण क्यों है? बताइये।
अथवा 
सड़क परिवहन के महत्त्व को समझाइए। 
उत्तर:
सड़क परिवहन रेल परिवहन की तुलना में निम्नलिखित कारणों से महत्वपूर्ण है-

  • रेल मार्गों की अपेक्षा सड़कें बनाना सरल है। इनको तीव्र ढाल, वनों तथा मरुस्थलों में भी बनाया जा सकता है।
  • अपेक्षाकृत ऊबड़-खाबड़ तथा विच्छिन्न भू-भागों पर भी सड़कें बनाई जा सकती हैं। 
  • इसके निर्माण में अपेक्षाकृत कम राशि खर्च करनी पड़ती है। 
  • थोड़ी दूरी की यात्रा के लिए रेल मार्गों की तुलना में सड़कें अधिक उपयोगी तथा सुविधाजनक हैं। 
  • शीघ्र खराब होने वाली वस्तुओं के परिवहन के लिए सड़क मार्ग अधिक उपयोगी सेवायें प्रदान करते हैं। 
  • सड़क मार्ग मण्डियों, कारखानों, घरों तथा खेतों को आपस में जोड़ते हैं। 
  • सड़कें, रेलवे स्टेशन, वायु व समुद्री पत्तनों को भी जोड़ती हैं।

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 3. 
सीमांत सड़कों के बारे में आप क्या जानते हैं? इनका निर्माण व रखरखाव कौन करता है?
उत्तर:
सीमांत सड़कें-ये सड़कें सीमांत क्षेत्रों में होती हैं। भारत सरकार प्राधिकरण के अधीन सीमा सड़क संगठन है जो देश के सीमांत क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण व उनकी देखरेख करता है। यह संगठन 1960 में बनाया गया जिसका कार्य उत्तर तथा उत्तरी-पूर्वी क्षेत्रों में सामरिक महत्त्व की सड़कों का विकास करना है। इन सड़कों के विकास से दुर्गम क्षेत्रों में अभिगम्यता बढ़ी है तथा ये इन क्षेत्रों के आर्थिक विकास में भी सहायक हुई हैं। 

प्रश्न 4. 
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
अथवा 
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से क्या अभिप्राय है? किसी राष्ट्र के विकास में इसका क्या योगदान होता है?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का अर्थ-विश्व के किन्हीं दो देशों के मध्य होने वाले वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान को अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार कहा जाता है। यह समुद्री, हवाई व स्थलीय मार्गों द्वारा हो सकता है।

इसके दो मुख्य घटक होते हैं-
(i) आयात एवं (ii) निर्यात। 

राष्ट्र के विकास में योगदान अथवा महत्त्व-

  • अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से अभाव वाली वस्तुओं की कमी पूरी होती है तथा अतिरिक्त उत्पादन की खपत होती है। 
  • अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होती है जिससे देश की समृद्धि बढ़ती है। 
  • अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से देश की कृषि तथा उद्योगों को बढ़ावा मिलता है। 

प्रश्न 5. 
भारतीय रेल जाल के वितरण को भौतिक तथा आर्थिक कारक किस प्रकार प्रभावित करते हैं? 
उत्तर:
भौतिक कारक-

  • पर्वतीय क्षेत्रों में रेल जाल कम सघन होता है तथा मैदानी भागों में रेल जाल सघन होता है।
  • बाढ़ ग्रसित मैदानी क्षेत्रों तथा मरुस्थलीय मैदानी क्षेत्रों में रेल जाल कम सघन होता है क्योंकि ये दशाएँ रेलों के अनुकूल नहीं होती।

आर्थिक कारक-

  • सघन जनसंख्या वाले मैदानी भागों, कृषि से विकसित क्षेत्रों तथा औद्योगिक रूप से विकसित क्षेत्रों में रेलों का जाल अधिक होता है।
  • विरल जनसंख्या तथा अविकसित कृषि व औद्योगिक क्षेत्रों में रेलों का जाल कम होता है।

प्रश्न 6. 
स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् भारत में किस पत्तन को पहले पत्तन के रूप में विकसित किया गया और क्यों?
अथवा 
कांडला बन्दरगाह पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
कांडला एक ज्वारीय पत्तन है। स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् कच्छ में कांडला पत्तन को पहले पत्तन के रूप में विकसित किया गया क्योंकि देश विभाजन के पश्चात् कराची पत्तन पाकिस्तान के हिस्से में चला गया। अतः कराची पत्तन की कमी को पूरा करने एवं मुम्बई से होने वाले व्यापारिक दबाव को कम करने के लिए कांडला पत्तन का विकास किया गया। यह पत्तन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात व राजस्थान के औद्योगिक एवं खाद्यान्नों के आयात-निर्यात को संचालित करता है।

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 7. 
भारत में वायु परिवहन का महत्व समझाइए। 
उत्तर:

  • वायु परिवहन तीव्रतम, आरामदायक व प्रतिष्ठित परिवहन का साधन है।
  • इसके द्वारा अति दुर्गम स्थानों जैसे-ऊँचे पर्वत, मरुस्थलों, घने जंगलों व लम्बे समुद्री रास्तों को सुगमता से पार किया जा सकता है।
  • वायु परिवहन के अभाव में, देश के उत्तरी-पूर्वी राज्यों में जहाँ बड़ी नदियाँ, विच्छिन्न धरातल, घने जंगल, निरन्तर बाढ़ आदि एक सामान्य बात है, आसानी से तथा हमेशा जाना सम्भव नहीं था। हवाई यात्रा ने इसे अधिक अभिगम्य बना दिया है।
  • वायु परिवहन द्वारा शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तुओं का आवागमन भी सुगम हुआ है। 

प्रश्न 8. 
यातायात और संचार के साधन देश के औद्योगिक विकास में किस प्रकार सहायता करते हैं? 
उत्तर:
यातायात और संचार के साधन औद्योगिक विकास में निम्न प्रकार सहायता करते हैं-

  • ये औद्योगिक कच्चे माल को निर्माण केन्द्रों तक पहुँचाते हैं तथा तैयार माल को देश-विदेश के बाजारों तथा उपभोक्ताओं तक पहुँचाते हैं।
  • ये श्रमिकों, कर्मचारी वर्ग व व्यवस्थापकों के आने-जाने को सम्भव बनाते हैं। 
  • ये व्यापार सम्बन्धी सूचनाएँ भेजने तथा जानकारी देने में मदद करते हैं। 
  • इनके माध्यम से माँग और पूर्ति का हर समय पता चलता रहता है। 
  • इनसे व्यापार में विश्वसनीयता बढ़ती है तथा समय और धन की बचत होती है। 

प्रश्न 9. 
भारत के विदेशी व्यापार की प्रमुख विशेषताएँ बताइये। 
उत्तर:
भारत के विदेशी व्यापार की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

  • भारत का 95 प्रतिशत विदेशी व्यापार जल मार्गों के द्वारा होता है। 
  • विश्व के सभी भौगोलिक प्रदेशों तथा सभी व्यापारिक खंडों के साथ भारत के व्यापारिक संबंध हैं।
  • भारत से निर्यात होने वाली प्रमुख वस्तुएँ रत्न व जवाहरात, रसायन एवं संबंधित उत्पाद तथा कृषि एवं संबंधित उत्पाद हैं।
  • भारत में आयातित वस्तुओं में कच्चा पेट्रोलियम तथा उत्पाद, रत्न व जवाहरात, आधार धातुएँ, मशीनें, कृषि व अन्य उत्पाद शामिल हैं।
  • भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक सॉफ्टवेयर महाशक्ति के रूप में उभरा है तथा सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से अत्यधिक विदेशी मुद्रा अर्जित कर रहा है। 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 10. 
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में पर्यटन के महत्व पर एक टिप्पणी लिखिए।
अथवा 
भारत में पर्यटन उद्योग के महत्व का वर्णन कीजिये। 
उत्तर:
पर्यटन उद्योग भारत का महत्वपूर्ण उद्योग है; क्योंकि-

  • पर्यटन उद्योग देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता की भावना में वृद्धि करता है। 
  • पर्यटन अन्तर्राष्ट्रीय सूझबूझ को विकसित करता है।
  • पर्यटन स्थानीय हस्तशिल्पों तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देता है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यह हमें संस्कृति तथा विरासत की समझ विकसित करने में सहायक है।
  • पर्यटन उद्योग से देश को विपुल मात्रा में विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है। 
  • यह उद्योग बहुत बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार प्रदान करता है। 

प्रश्न 11. 
परिवहन के विभिन्न साधनों का वर्गीकरण कीजिए।
उत्तर:
परिवहन के साधन-वे साधन जो व्यक्तियों एवं वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने में सहायक होते हैं, परिवहन के साधन कहलाते हैं। उदाहरण-रेल, बस, ट्रक, वायुयान व जलयान आदि।

परिवहन के साधनों को निम्न तीन भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है-

  • स्थल परिवहन-स्थल परिवहन को निम्न तीन भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है-(i) सड़क परिवहन (ii) रेल परिवहन (iii) पाइप लाइन।
  • जल परिवहन-जल परिवहन को निम्न दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है-(i) आन्तरिक जल परिवहन (ii) समुद्री जल परिवहन।
  • वायु परिवहन-वायु परिवहन को निम्न दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है-(i) घरेलू विमान सेवासार्वजनिक प्राधिकरण, निजी विमान सेवा (ii) अन्तर्राष्ट्रीय विमान सेवा।

प्रश्न 12. 
भारत में सड़क जाल व सड़कों की समस्याओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत में सड़क जाल-भारत विश्व के सर्वाधिक सड़क जाल वाले देशों में से एक है। यह सड़क जाल लगभग 56 लाख किमी. है।
भारत में सड़क परिवहन की समस्याएँ-

  • यातायात (traffic) व यात्रियों की संख्या को देखते हुए सड़कों का जाल अपर्याप्त है।
  • लगभग आधी सड़कें कच्ची हैं तथा वर्षा ऋतु के दौरान इनका उपयोग सीमित हो जाता है। 
  • राष्ट्रीय राजमार्ग भी अपर्याप्त हैं।
  • इसके साथ ही शहरों में भी सड़कें अत्यन्त तंग तथा भीड़ भरी हैं तथा इन पर बने पुल व पुलिया पुराने तथा संकरे हैं।

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 13. 
भारत में वायु परिवहन सुविधा का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत में वायु परिवहन सुविधा बहुत विकसित नहीं है। हालांकि अभी हाल ही के कुछ वर्षों में अवश्य इसका कुछ विकास हुआ है। भारत सरकार द्वारा सन् 1953 में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण किया गया। एयर इंडिया अन्तर्राष्ट्रीय वायु सेवाएं प्रदान करती है। पवन हंस हेलीकॉप्टर लिमिटेड, तेल व प्राकृतिक गैस आयोग को इसकी अपतटीय संक्रियाओं में तथा अगम्य व दुर्लभ भू-भागों जैसे उत्तरी-पूर्वी राज्यों तथा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखण्ड के आंतरिक क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवाएँ उपलब्ध करवाता है। भारत में हवाई यात्रा सभी व्यक्तियों की पहुँच में नहीं है। केवल उत्तरी-पूर्वी राज्यों में इन सेवाओं को आम आदमी तक उपलब्ध करवाने हेतु विशेष प्रबंध किये गए

प्रश्न 14. 
भारत के डाक-संचार तंत्र का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
भारत का डाक-संचार तंत्र-इसके प्रमुख बिन्दु निम्न प्रकार हैं-

  • भारत का डाक-संचार तंत्र विश्व का वृहत्तम डाक-संचार तंत्र है।
  • यह पार्सल, निजी पत्र व्यवहार आदि को संचालित करता है। कार्ड व लिफाफा, बंद चिट्ठी, पहली श्रेणी की डाक समझी जाती है तथा विभिन्न स्थानों पर वायुयान द्वारा भी पहुँचाए जाते हैं।
  • द्वितीय श्रेणी की डाक में रजिस्टर्ड पैकेट, किताबें, अखबार तथा मैगजीन शामिल हैं। ये धरातलीय डाक द्वारा पहुँचाए जाते हैं तथा इनके लिए स्थल व जल परिवहन का प्रयोग किया जाता है।
  • बड़े शहरों व नगरों में डाक-संचार में शीघ्रता हेतु, हाल ही में छः डाक मार्ग बनाए गए हैं। इन्हें राजधानी मार्ग, मेट्रो चैनल, ग्रीन चैनल, व्यापार (Business) चैनल, भारी चैनल तथा दस्तावेज चैनल के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 15. 
भारत में जनसंचार के साधन के रूप में पत्र-पत्रिकाओं तथा चलचित्रों की स्थिति स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत में जनसंचार के साधन के रूप में पत्र-पत्रिकाओं तथा चलचित्रों का बहुत महत्व है। भारत में वर्ष भर अनेक समाचार-पत्र तथा सामयिक पत्रिकाएँ प्रकाशित की जाती हैं। ये पत्रिकाएँ सामयिक होने के नाते (जैसे मासिक, साप्ताहिक आदि) कई प्रकार की हैं। समाचार-पत्र लगभग 100 भाषाओं तथा बोलियों में प्रकाशित होते हैं। हिन्दी भाषा में सर्वाधिक समाचार-पत्र प्रकाशित होते हैं तथा इसके बाद अंग्रेजी व उर्दू के समाचार-पत्र आते हैं।

भारत विश्व में सर्वाधिक चलचित्रों का उत्पादक भी है। यह कम अवधि वाली फिल्में, वीडियो फीचर फिल्म तथा छोटी वीडियो फिल्में बनाता है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Central Board of Film Certification) भारतीय व विदेशी सभी फिल्मों को प्रमाणित करने का अधिकार रखता है।

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 16. 
पाइप लाइन परिवहन के प्रमुख लाभ बताइए। 
उत्तर:
पाइप लाइन परिवहन के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं-

  • यह अपेक्षाकृत सस्ता साधन है। पाइप लाइनों के निर्माण के पश्चात् इनके संचालन में व्यय बहुत कम होता है। 
  • इसमें ट्रकों या रेलों की भाँति सामान को उतारने-चढ़ाने की समस्या भी नहीं है। 
  • पाइप लाइनें ऊबड़-खाबड़ व दुर्गम मार्गों में भी बनाई जा सकती हैं। 
  • इस परिवहन में पम्पिंग में ऊर्जा की थोड़ी ही खपत होती है।
  • समुद्री जल में भी पाइप लाइनें बिछाई जा सकती हैं। अपतटीय क्षेत्रों में कच्चा तेल पाइप लाइनों द्वारा ही स्थल तक आता है।
  • पाइप लाइन परिवहन द्वारा तेल की आपूर्ति सुनिश्चित बनी रहती है। 
  • पाइप लाइन परिवहन में ट्रक एवं रेलों की तुलना में परिवहन बहुत कम समय में होता है। 
  • पाइप लाइनों द्वारा तेल का परिवहन प्रदूषणरहित ढंग से होता है। 
  • पाइप लाइनों द्वारा ठोस पदार्थों को तरल अवस्था में बदलकर भी परिवहन किया जा सकता है। 

प्रश्न 17. 
व्यापार को परिभाषित कीजिए। इसके प्रकारों को बताइए। 
उत्तर:
व्यापार-राज्यों व देशों में व्यक्तियों के मध्य वस्तुओं का आदान-प्रदान व्यापार कहलाता है। 
व्यापार के प्रकार-व्यापार तीन प्रकार का होता है-

  • स्थानीय व्यापार-जब कच्चे माल, निर्मित वस्तुओं या सेवाओं का आदान-प्रदान एक क्षेत्र विशेष, यथाकस्बों व गाँवों के लोगों द्वारा स्थानीय रूप से ही किया जाता है तो उसे स्थानीय व्यापार कहते हैं।
  • राज्यस्तरीय व्यापार-जब कच्चे माल, निर्मित वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार दो या दो से अधिक राज्यों के मध्य होता है तो उसे राज्यस्तरीय व्यापार कहते हैं।
  • अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार-जब कच्चे माल, तैयार माल और सेवाओं का आदान-प्रदान किन्हीं दो देशों के मध्य होता है तो उसे अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार कहते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रगति किसी भी देश के आर्थिक विकास का सूचक होती है।

प्रश्न 18. 
परिवहन और संचार में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
परिवहन और संचार में अन्तर 

परिवहन

संचार

1. परिवहन द्वारा व्यक्तियों एवं माल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजा जाता है।

1. संचार के साधन व्यक्तिगत संचार एवं जनसंचार के माध्यम से व्यक्तियों को सूचनाएँ उपलब्ध कराते हैं। 

2. परिवहन जल, थल एवं वायु के माध्यम से किया जा सकता है।

2. संचार के साधनों में डाकतार, टेलीफोन, रेडियो, दूरदर्शन, समाचार पत्र, पत्र-पत्रिकाओं एवं चलचित्रों को सम्मिलित किया जाता है।

3. औद्योगिक विकास, व्यापार व आवागमन पूर्णतः परिवहन साधनों पर निर्भर है।

3. संचार के साधन औद्योगिक विकास एवं परिवहन को सुव्यवस्थित बनाने में मदद करते हैं। 

4. परिवहन के साधन समय एवं स्थान के अनुसार बदलते रहते हैं।

4. संचार के साधनों पर समय व स्थान का प्रायः कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
भारत की सड़कों का सक्षमता के आधार पर वर्गीकरण प्रस्तुत कीजिये। 
उत्तर:
भारत की सड़कों का वर्गीकरण भारत में सड़कों की सक्षमता के आधार पर इनको निम्नलिखित वर्गों में वर्गीकृत किया गया है-
(1) स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग- भारत सरकार ने दिल्ली-कोलकाता, चेन्नई-मुम्बई व दिल्ली को जोड़ने वाली 6 लेन वाली महा राजमार्गों की सड़क परियोजना शुरू की है। इस परियोजना के तहत दो गलियारे प्रस्तावित हैं। प्रथम गलियारा उत्तर-दक्षिण गलियारा है जो कि श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ता है तथा द्वितीय पूर्व-पश्चिम गलियारा सिल्चर तथा पोरबन्दर को जोड़ता है। यह राजमार्ग परियोजना भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में है।

(2) राष्ट्रीय राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग देश के दूरस्थ भागों को जोड़ते हैं। ये प्राथमिक सड़क तंत्र हैं जिनका निर्माण व रख-रखाव केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। अनेक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चिम दिशाओं में फैले हैं।

(3) राज्य राजमार्ग राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें राज्य राजमार्ग कहलाती हैं। राज्य तथा केन्द्रशासित क्षेत्रों में इनकी व्यवस्था तथा निर्माण का दायित्व राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग का होता है।

(4) जिला मार्ग- ये सड़कें जिले के विभिन्न प्रशासनिक केन्द्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ती हैं। इन सड़कों की व्यवस्था का उत्तरदायित्व जिला परिषदें वहन करती हैं।

(5) अन्य सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों तथा गाँवों को शहरों से जोड़ने वाली सड़कें इस वर्ग के अन्तर्गत आती हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना के तहत इन सड़कों के विकास को विशेष प्रोत्साहन मिला है।

(6) सीमान्त सड़कें-भारत सरकार प्राधिकार के अधीन सीमा सड़क संगठन है जो कि देश के सीमान्त क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण व उनकी देख-रेख करता है।

प्रश्न 2. 
भारत में रेल परिवहन के विकास पर एक भौगोलिक निबन्ध लिखिये। 
उत्तर:
रेल परिवहन 
भारत में रेल परिवहन के विकास का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया जाता है-
(1) परिवहन का प्रमुख साधन होना-भारत में रेल परिवहन वस्तुओं तथा यात्रियों के परिवहन का प्रमुख साधन है। रेल परिवहन अनेक कार्यों, यथा-व्यापार, भ्रमण, तीर्थ यात्राएँ तथा लम्बी दूरी तक सामान के परिवहन में सहायक है।
भारतीय रेलवे ईयर बुक 2017-18 के अनुसार भारतीय रेल 68,442 किमी. लम्बे मार्ग को अनेक गेज पर तय करती है। इसमें बड़ी लाइन मार्ग 63,491 किमी., मीटर लाइन मार्ग 3200 किमी. तथा छोटी लाइन मार्ग 1751 किमी. है।

(2) देश की अर्थव्यवस्था, उद्योगों व कृषि के विकास में सहायक होना—भारतीय रेलवे देश की अर्थव्यवस्था, उद्योगों व कृषि के तीव्र गति से विकास के लिए उत्तरदायी है।

(3) रेल परिवहन के वितरण को प्रभावित करने वाले कारक-भारत में रेल परिवहन के वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों में भू-आकृति, आर्थिक व प्रशासकीय कारक प्रमुख हैं। उत्तरी मैदान अपनी विस्तृत समतल भूमि, सघन जनसंख्या घनत्व, सम्पन्न कृषि व प्रचुर संसाधनों के कारण रेल परिवहन के विकास व वृद्धि में सहायक रहा है यद्यपि असंख्य नदियों के विस्तृत जल मार्गों पर पुलों के निर्माण में कुछ बाधाएँ आई हैं। प्रायद्वीपीय भारत में रेलमार्ग ऊबड़-खाबड़, पहाड़ी क्षेत्रों, छोटी पहाड़ियों और सुरंगों आदि से होकर गुजरते हैं। हिमालय पर्वतीय क्षेत्र भी दुर्लभ उच्चावच, विरल जनसंख्या तथा आर्थिक अवसरों की कमी के कारण रेल लाइन के निर्माण में प्रतिकूल परिस्थितियाँ उत्पन्न करता है। इसी प्रकार पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के दलदली भाग, मध्य प्रदेश के वन क्षेत्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा व झारखण्ड में रेल लाइन का निर्माण करना कठिन है। सह्याद्रि तथा उससे सन्निद्ध क्षेत्र को भी घाट या दरों के द्वारा ही पार कर पाना संभव है।

कछ वर्ष पहले भारत के महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्र में पश्चिमी तट के साथ कोंकण रेलवे के विकास ने यात्री व वस्तुओं के आवागमन को सुविधाजनक बनाया है। इस क्षेत्र में अनेक समस्याएँ भी हैं, जैसे-भूस्खलन तथा किसी-किसी भाग में रेलवे ट्रैक का धंसना आदि।

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 3. 
भारत में पाइप लाइन परिवहन पर एक भौगोलिक निबन्ध लिखिये। 
उत्तर:
पाइप लाइन परिवहन 
भारत के परिवहन मानचित्र पर पाइप लाइन परिवहन का एक नवीन साधन है। पहले पाइप लाइन का उपयोग शहरों व उद्योगों में पानी पहुँचाने के लिए किया जाता था। वर्तमान में इसका उपयोग कच्चा तेल, पेट्रोल उत्पादन तथा तेल से प्राप्त प्राकृतिक गैस, को शोधनशालाओं, उर्वरक कारखानों तथा बड़े ताप विद्युत गृहों तक पहुँचाने में किया जाता है। ठोस पदार्थों को तरल अवस्था में परिवर्तित करके पाइप लाइनों के द्वारा ले जाया जाता है। सुदूर आन्तरिक भागों में स्थित शोधनशालाएँ, यथा-बरौनी, मथुरा, पानीपत तथा गैस पर आधारित उर्वरक कारखानों की स्थापना पाइप लाइनों के जाल के कारण ही संभव हो सकी है। पाइप लाइन बिछाने की प्रारम्भिक लागत अधिक है जबकि इसको चलाने की लागत न्यूनतम है। वाहनांतरण देरी तथा हानियाँ इसमें लगभग नहीं के बराबर हैं।

पाइप लाइन परिवहन के जाल-भारत में पाइप लाइन परिवहन के प्रमुख जाल निम्नलिखित हैं-
(1) असम के तेल क्षेत्रों से कानपुर तक-यह पाइप लाइन ऊपरी असम के तेल क्षेत्रों से गुवाहाटी, बरौनी व इलाहाबाद के रास्ते कानपुर तक जाती है। इसकी एक शाखा बरौनी से राजबंध होकर हल्दिया तक विस्तृत है। दूसरी शाखा राजबंध से मौरी ग्राम तक तथा गुवाहाटी से सिलिगुडी तक विस्तृत है।

(2) सलाया से जालंधर तक-यह पाइप लाइन गुजरात में सलाया से वीरमगांव, मथुरा, दिल्ली व सोनीपत के रास्ते पंजाब में जालंधर तक जाती है। इसकी अन्य शाखा वडोदरा के निकट कोयली को चक्शु व अन्य स्थानों से जोड़ती है।

(3) हजीरा से जगदीशपुर तक-यह पाइप लाइन गुजरात में हजीरा को उत्तर प्रदेश में जगदीशपुर तक मिलाती है। यह गैस पाइप लाइन है। यह मध्यप्रदेश के विजयपुर के रास्ते से होकर चलती है। इसकी शाखायें राजस्थान में कोटा तथा उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर, बबराला व अन्य स्थानों पर हैं।

प्रश्न 4. 
भारत में जल परिवहन का वर्णन करते हुए प्रमुख समुद्री पत्तन बताइये। 
उत्तर:
जल परिवहन
भारत में जल परिवहन के विकास का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है-
(1) परिवहन का सबसे सस्ता साधन होना-जल परिवहन परिवहन का सबसे सस्ता साधन है। यह परिवहन साधनों में ऊर्जा सक्षम तथा पर्यावरण अनुकूल है। भारत में अन्तःस्थलीय नौसंचालन जलमार्ग 14500 किलोमीटर लम्बा है। इसमें केवल 5685 किलोमीटर मार्ग ही मशीनीकृत नौकाओं के द्वारा तय किया जाता है।

(2) प्रमुख समुद्री पत्तन-भारत की 7516.6 किलोमीटर लम्बी समुद्री तट रेखा के साथ 12 प्रमुख तथा 200 मध्यम व छोटे पत्तन हैं। ये प्रमुख पत्तन देश के 95 प्रतिशत विदेशी व्यापार को संचालित करते हैं। देश के प्रमुख पत्तन निम्नलिखित हैं

  • कांडला-यह एक ज्वारीय पत्तन है। इसे दीनदयाल पत्तन के नाम से भी जाना जाता है। यह जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व गुजरात के औद्योगिक तथा खाद्यान्नों के आयात-निर्यात को संचालित करता है।
  • मुम्बई-मुम्बई वृहत्तम पत्तन है जिसके प्राकृतिक खुले, विस्तृत व सुचारु पोताश्रय हैं। इसके सामने जवाहरलाल नेहरू पत्तन विकसित किया गया जो कि इस पूरे क्षेत्र को एक समूह पत्तन की सुविधा भी प्रदान कर सके।
  • मारमागाओ-लौह-अयस्क के निर्यात के सन्दर्भ में मारमागाओ पत्तन देश का महत्वपूर्ण पत्तन है।
  • न्यू मंगलौर-कर्नाटक में स्थित न्यू मंगलौर पत्तन कुद्रेमुख खानों से निकले लौह-अयस्क का निर्यात करता है।
  • कोची-देश के सुदूर-दक्षिण पश्चिम में कोची पत्तन है। यह एक लैगून के मुहाने पर स्थित एक प्राकृतिक पोताश्रय है।
  • तूतीकोरिन-देश के पूर्वी तट के साथ तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी छोर पर तूतीकोरिन पत्तन है। यह एक प्राकृतिक पोताश्रय है।
  • चेन्नई-यह भारत का प्राचीनतम कृत्रिम पत्तन है। चेन्नई पत्तन का व्यापार की मात्रा तथा लदे समान के सन्दर्भ में मुम्बई के बाद दूसरा स्थान है।
  • विशाखापट्टनम-विशाखापट्टनम स्थल से घिरा गहरा व सुरक्षित पत्तन है। 
  • पारादीप उड़ीसा में स्थित पारादीप पत्तन विशेष रूप से लौह-अयस्क का निर्यात करता है। 
  • कोलकाता-कोलकाता एक अन्तःस्थलीय नदीय पत्तन है। 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 5. 
भारत के आंतरिक जलमार्गों का वर्णन कीजिये।
अथवा 
भारत के अंतः स्थलीय नौसंचालन जलमार्ग का वर्णन कीजिये।
उत्तर:
भारत में आंतरिक जलमार्ग—भारत में अंतः स्थलीय नौसंचालन जलमार्ग 14,500 किमी. लंबा है। इसमें केवल 5,685 किमी. मार्ग ही मशीनीकृत नौकाओं द्वारा तय किया जाता है।

भारत सरकार द्वारा निम्न जलमार्गों का राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है-

  • नौगम्य जलमार्ग संख्या-1-हल्दिया तथा इलाहाबाद के मध्य गंगा जलमार्ग जो 1620 किमी. लंबा है। 
  • नौगम्य जलमार्ग संख्या-2-सदिया व धुबरी के मध्य 891 किमी. लंबा ब्रह्मपुत्र नदी जल मार्ग।
  • नौगम्य जलमार्ग संख्या-3–केरल में पश्चिम-तटीय नहर (कोट्टापुरम से कोल्लम तक, उद्योगमंडल तथा चंपक्कारा नहरें-205 किमी.)। 
  • राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-4-काकीनाडा और पुदुच्चेरी नहर स्ट्रेच के साथ-साथ गोदावारी और कृष्णा नदी का विशेष विस्तार (1078 किमी.)।
  •  
  • राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 5-मातई नदी, महानदी के डेल्टा चैनल, ब्राह्मणी नदी और पूर्वी तटीय नहर के साथ ब्रह्मणी नदी का विशेष विस्तार (588 किमी.)।

कुछ अन्य अंतर जलमार्ग भी हैं जिन पर जल-परिवहन होता है इसमें माण्डवी, जुआरी और कम्बरजुआ, सुन्दरवन, बराक, केरल का पश्चजल मुख्य हैं।

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 6. 
भारत में जनसंचार माध्यमों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत में जनसंचार के माध्यम भारत के प्रमुख जनसंचार के माध्यम हैं-
(1) आकाशवाणी (2) दूरदर्शन (3) समाचार पत्र-पत्रिकाएँ (4) चलचित्र। यथा-

(1) आकाशवाणी- भारत में आकाशवाणी 'बहुजन सुखाय' के लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करते हुए कार्य करती है। आकाशवाणी (आल इंडिया रेडियो) राष्ट्रीय, क्षेत्रीय तथा स्थानीय भाषा में देश के विभिन्न भागों में अनेक वर्गों के व्यक्तियों के लिए विविध कार्यक्रम प्रसारित करता है। एफ.एम. सहित रेडियो सेटों की संख्या में वृद्धि एफ.एम. सेवा की लोकप्रियता का संकेत है। यद्यपि टेलीविजन के कारण शहरों और कस्बों में रेडियो श्रोताओं की संख्या में कमी आई है लेकिन सुदूर गाँवों में रेडियो आज भी मनोरंजन एवं सूचना का एकमात्र स्रोत है।

(2) दूरदर्शन- दूरदर्शन देश का राष्ट्रीय समाचार एवं संदेश माध्यम है। यह विश्व के बृहत्तम संचार तंत्रों में एक है। दूरदर्शन द्वारा देश के विविध प्रकार के कार्यक्रमों के प्रसारणं के लिए विभिन्न चैनलों का उपयोग किया जाता है। दूरदर्शन पर विभिन्न आयु वर्ग के व्यक्तियों हेतु मनोरंजक, ज्ञानवर्धक व खेल-जगत सम्बन्धी कार्यक्रम प्रसारित किये जाते हैं।

(3) समाचार पत्र तथा पत्रिकाएँ- भारत में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में समाचार पत्रों तथा पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन होता है। ये पत्र-पत्रिकाएँ दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक तथा मासिक होती हैं।

(4) चलचित्र- भारत चलचित्रों का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। चलचित्रों के अतिरिक्त यहाँ लघु फिल्में, वीडियो फीचर फिल्में, वीडियो लघु फीचर फिल्में भी तैयार की जाती हैं। यहाँ फिल्में केन्द्रीय फिल्म प्रामाणिक बोर्ड द्वारा प्रमाणित किए जाने के पश्चात् ही प्रसारित की जाती हैं।

admin_rbse
Last Updated on May 11, 2022, 8:59 p.m.
Published May 11, 2022