RBSE Class 10 Social Science Important Questions Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार

Rajasthan Board RBSE Class 10 Social Science Important Questions Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 10 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 10. Students can also read RBSE Class 10 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 10 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 10 economics chapter 2 intext questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

प्रश्न 1. 
उपभोक्ता के अधिकारों में सम्मिलित है- 
(अ) प्रतिनिधित्व का अधिकार 
(ब) क्षतिपूर्ति निवारण का अधिकार 
(स) चुनने का अधिकार 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

प्रश्न 2. 
विक्रेता अथवा दकानदारों द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण किया जाता है- 
(अ) अधिक कीमत लेकर
(ब) मिलावटी वस्तुएँ देकर 
(स) कम वजन देकर 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

प्रश्न 3. 
उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम पारित किया गया- 
(अ) 1985 में 
(ब) 1986 में 
(स) 1996 में 
(द) 2006 में 
उत्तर:
(ब) 1986 में 

प्रश्न 4. 
उपभोक्ता का कर्त्तव्य है- 
(अ) अधिकतम खुदरा मूल्य की जाँच करना 
(ब) उत्पादन तिथि की जाँच करना 
(स) वस्तु की गुणवत्ता की जांच करना 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार

प्रश्न 5. 
कोपरा के अन्तर्गत उपभोक्ता विवादों के निपटारे के लिए स्थापित किया गया है-
(अ) जिला मंच 
(ब) राज्य मंच 
(स) राष्ट्रीय मंच 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

प्रश्न 6. 
उपभोक्ता शोषण का मूल कारण है-
(अ) अशिक्षा 
(ब) अमीरी 
(स) मजबूरी 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(अ) अशिक्षा

प्रश्न 7. 
भारत में सूचना पाने का अधिकार कब लागू हुआ? 
(अ) 2002 
(ब) 2005 
(स) 2014
(द) 2019 
उत्तर:
(ब) 2005 

प्रश्न 8. 
20 लाख रुपये तक के दावों से सम्बन्धित मुकदमों पर विचार करता है-
(अ) राष्ट्रीय आयोग 
(ब) राज्य आयोग 
(स) जिला केन्द्र 
(द) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर:
(स) जिला केन्द्र 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार

प्रश्न 9. 
भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है? 
(अ) 5 अक्टूबर को 
(ब) 24 दिसम्बर को 
(स) 30 जनवरी को 
(द) 15 अप्रैल को 
उत्तर:
(ब) 24 दिसम्बर को 

प्रश्न 10. 
निम्न में से कौनसा गुणवत्ता हेतु प्रमाणक है? 
(अ) आई.एस.आई. 
(ब) एगमार्क 
(स) हॉलमार्क 
(द) उपर्युक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. भारत में ........ के दशक में व्यवस्थित रुप में उपभोक्ता आन्दोलन का उदय हुआ। 
2. आज .......... 115 से भी अधिक देशों की 220 संस्थाओं की एक संरक्षक संस्था बन गया है। 
3. उपभोक्ताओं को अनुचित सौदेबाजी और शोषण के विरुद्ध .......... का अधिकार है। 
4. कोपरा के अन्तर्गत उपभोक्ता विवादों के निपटारे हेतु एक ......... न्यायिक तंत्र स्थापित किया गया है। 
5. आज देश में .......... से अधिक उपभोक्ता संगठन हैं। 
उत्तरमाला:
1. 1960 
2. उपभोक्ता इंटरनेशनल 
3. क्षतिपूर्ति निवारण 
4. त्रिस्तरीय 
5. 700

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम, 1986 का दूसरा नाम क्या है? 
उत्तर:
उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम, 1986 का दूसरा नाम COPRA है। 

प्रश्न 2. 
अन्तिम वस्तुएँ कौनसी होती हैं? 
उत्तर:
उपभोक्ता के रूप में लोगों द्वारा जिन वस्तुओं का उपयोग किया जाता है, वे अन्तिम वस्तुएँ होती हैं। 

प्रश्न 3. 
उपभोक्ता कौन होता है? 
उत्तर:
वह व्यक्ति जो किसी वस्तु या पदार्थ का बाजार से क्रय करता है और उसका उपभोग करता है, उपभोक्ता कहलाता है। 

प्रश्न 4. 
कोपरा का पूरा नाम बताइए। 
उत्तर:
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम। 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार

प्रश्न 5. 
सूचना का अधिकार से क्या तात्पर्य है? 
उत्तर:
सूचना का अधिकार वह कानून है जिसके तहत देश के नागरिकों को सरकारों के निर्णयों व कार्यकलापों की सूचना पाने का अधिकार है। 

प्रश्न 6. 
विद्युत उपकरणों एवं खाद्य वस्तुओं पर अंकित चिह्न और प्रमाणकों के नाम लिखिए। 
अथवा 
आई.एस.आई. तथा एगमार्क क्या है? 
उत्तर:
आई.एस.आई. विद्युत उपकरणों एवं एगमार्क खाद्य वस्तुओं की विश्वसनीयता और गुणवत्ता को सुनिश्चित करते हैं। 

प्रश्न 7. 
उपभोक्ता जो भी वस्तु या सेवा खरीदना चाहता है उसके सम्बन्ध में वह पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है। यह उपभोक्ता का कौनसा अधिकार है? 
उत्तर:
सूचना पाने का अधिकार। 

प्रश्न 8. 
भारत में सरकार ने सूचना पाने का अधिकार (RTI) कब लागू किया? 
उत्तर:
वर्ष 2005 में। 

प्रश्न 9. 
भारत में उपभोक्ता को जागरूक बनाने हेतु चलाए जा रहे एक कार्यक्रम का नाम बताइये। 
उत्तर:
जागो ग्राहक जागो। 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार

प्रश्न 10. 
उपभोक्ता के शोषण का कोई एक उदाहरण दीजिए। 
उत्तर:
उपभोक्ता को मिलावटी वस्तु देना। 

प्रश्न 11. 
RTI का पूरा नाम लिखिए। 
उत्तर:
राइट टू इनफॉरमेशन। 

प्रश्न 12. 
उपभोक्ता के कोई दो अधिकारों का नाम बताइए। 
उत्तर:

  • सचना पाने का अधिकार 
  • सुरक्षा का अधिकार। 

प्रश्न 13. 
उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम कब पारित किया गया? 
उत्तर:
उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम, 1986 में पारित किया गया। 

प्रश्न 14. 
उपभोक्ता जागरूकता से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
उपभोक्ता को उसके अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत कराना ही उपभोक्ता जागरूकता है। 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार

प्रश्न 15. 
उपभोक्ता संरक्षण से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
उपभोक्ता को उत्पादक, विक्रेता तथा दुकानदार के शोषण से बचाना ही उपभोक्ता संरक्षण है। 

प्रश्न 16. 
ऐसे कोई दो तरीकों का उल्लेख कीजिए जिनसे प्रायः दुकानदार उपभोक्ता का शोषण करते हैं। 
उत्तर:

  • दुकानदारों द्वारा उपभोक्ताओं से अधिक कीमत वसूल करना। 
  • उपभोक्ताओं को कम वजन देना तथा घटिया वस्तु देना। 

प्रश्न 17. 
किसी वस्तु की निर्माण एवं समाप्ति की तिथि जानना किस अधिकार के अन्तर्गत आता है? 
उत्तर:
किसी वस्तु की निर्माण एवं समाप्ति की तिथि जानना सूचना पाने के अधिकार के तहत आता है। 

प्रश्न 18. 
कोई दुकानदार किस अधिकार के तहत आपको कोई वस्तु जबरदस्ती नहीं बेच सकता है? 
उत्तर:
कोई दुकानदार हमें चुनने के अधिकार के तहत कोई वस्तु जबरदस्ती नहीं बेच सकता है। 

प्रश्न 19. 
किस अधिकार के तहत हम उपभोक्ता अदालत में अपनी हानि हेतु दावा कर सकते हैं? 
उत्तर:
क्षतिपूर्ति निवारण के अधिकार से हम उपभोक्ता अदालत में दावा करते हैं। 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार

प्रश्न 20. 
भारत में उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है? 
उत्तर:
भारत में उपभोक्ता दिवस 24 दिसम्बर को मनाया जाता है। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न (Type-I) 

प्रश्न 1. 
बाजार में उपभोक्ता शोषण के कोई तीन प्रकार समझाइए। 
अथवा 
उपभोक्ता को प्राप्त कोई दो अधिकारों का उल्लेख कीजिए। 
उत्तर:

  • सूचना पाने का अधिकार-उपभोक्ता को उत्पाद की किस्म, मात्रा, कीमत, उत्पादन तिथि आदि की जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है। 
  • क्षतिपूर्ति निवारण का अधिकार-प्रत्येक उपभोक्ता को सुने जाने का अधिकार प्राप्त है ताकि वह उत्पादकों से क्षतिपूर्ति प्राप्त कर सके। 

प्रश्न 2. 
उपभोक्ता को उत्पादकों एवं विक्रेताओं के शोषण से बचाने हेतु कोई दो उपाय बताइए। 
उत्तर:

  • उपभोक्ता को उसके अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करनी चाहिए ताकि वह अपने संरक्षण में इनका उपयोग कर सके। 
  • उपभोक्ता को संरक्षण सम्बन्धी सभी अधिनियमों एवं प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी देनी चाहिए। 

प्रश्न 3. 
एक उपभोक्ता को बाजार से वस्तु खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? कोई दो बातों का उल्लेख कीजिए। 
उत्तर:

  • वस्तु अथवा सेवा की कीमत, उत्पादन तिथि, समाप्ति तिथि, कम्पनी का नाम-पता, ट्रेडमार्क आदि के सम्बन्ध में पूरी जानकारी लेनी चाहिए। 
  • उपभोक्ता को वस्तु खरीदते समय विक्रेता से उसका बिल अवश्य लेना चाहिए। 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार

प्रश्न 4. 
प्रतिनिधित्व के अधिकार को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
एक उपभोक्ता के पास उत्पादकों एवं विक्रेताओं द्वारा शोषित अथवा ठगे जाने के मामले में अपने पक्ष में दावा स्वीकार कराने का अधिकार होता है। सरकार ने इस विशेष उद्देश्य के लिए अनेक उपभोक्ता अदालतें स्थापित की हैं। 

प्रश्न 5. 
सुरक्षा के अधिकार को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
विभिन्न विद्युत उपकरणों तथा अन्य वस्तुओं में कोई भी निर्माण सम्बन्धी या अन्य खराबी पाई जाती है तो उपभोक्ता के पास इन घातक खतरों के विरुद्ध संरक्षण का अधिकार प्राप्त है, यही सुरक्षा का अधिकार है। 

प्रश्न 6. 
उपभोक्ता संरक्षण परिषद् के दो कार्य बताइये। 
उत्तर:

  • उपभोक्ता संरक्षण परिषद् उपभोक्ताओं के संरक्षण का कार्य करती हैं। 
  • ये उपभोक्ताओं का मार्गदर्शन करती हैं कि कैसे उपभोक्ता अदालत में मकदमा दर्ज कराएं। 
  • बहुत से अवसरों पर ये उपभोक्ता अदालत में व्यक्ति विशेष (उपभोक्ता) का प्रतिनिधित्व भी करती हैं। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न (Type-II) 

प्रश्न 1. 
उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम के तहत स्थापित त्रिस्तरीय न्यायिक तन्त्र को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
उपभोक्ता सरक्षा अधिनियम के तहत उपभोक्ता विवादों के निपटारे के लिए जिला. राज्य और राष्ट्रीय स्तरों पर एक त्रिस्तरीय न्यायिक तन्त्र स्थापित किया गया है। जिला स्तर का न्यायालय 20 लाख तक के दावों से सम्बन्धित मुकदमों पर विचार करता है, राज्य स्तरीय अदालत 20 लाख से 1 करोड़ रुपये तक के मुकदमे देखती है तथा राष्ट्रीय स्तर की अदालत 1 करोड़ से ऊपर के मुकदमे देखती है। यदि कोई मुकदमा जिला स्तर से खारिज कर दिया जाता है तो उसकी अपील राज्य स्तर तथा उसके पश्चात् राष्ट्रीय स्तर पर अपील की जा सकती है। 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार

प्रश्न 2. 
बाजार में उपभोक्ता शोषण के कोई तीन प्रकार समझाइये। 
अथवा 
बाजार में उपभोक्ता का शोषण मुख्यतः तीन प्रकार से होता है। इस कथन का समर्थन कीजिए। 
उत्तर:
बाजार में उपभोक्ता शोषण के प्रकार- 

  • वस्तुओं और सेवाओं की अपर्याप्त पूर्ति होने पर उत्पादक व विक्रेता जमाखोरी, चोरबाजारी, भ्रष्टाचार व अधिक लाभ कमाने के लालच में अधिक कीमत लेकर उपभोक्ताओं का शोषण करने लगते हैं। 
  • विक्रेताओं द्वारा उपभोक्ता को घटिया वस्तु तथा मिलावटी वस्तु देकर उसका शोषण किया जाता है। अपूर्ण प्रतियोगिता में विक्रेता वस्तुओं का अधिक मूल्य लेकर भी शोषण करते हैं।
  • उपभोक्ताओं को उत्पादों की किस्म, भिन्नता व मूल्यों के बारे में पर्याप्त सूचनाएँ उपलब्ध नहीं होती। अतः वे आसानी से उत्पादकों/विक्रेताओं के शोषण का शिकार हो जाते हैं। 

प्रश्न 3. 
उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने के कोई चार सुझाव दीजिए। 
उत्तर:

  • उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने हेतु अखबारों एवं टी.वी. पर विज्ञापन देकर उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराना चाहिए। 
  • उपभोक्ताओं को उपभोक्ता संगठनों के माध्यम से जागरूक बनाने के प्रयास करने चाहिए। 
  • उपभोक्ताओं को उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम, 1986 तथा अन्य अधिनियमों की जानकारी प्रदान की जानी चाहिए। 
  • उपभोक्ताओं को विज्ञापनों के माध्यम से उपभोक्ता अदालतों एवं शिकायत करने की प्रक्रिया से अवगत करवाना चाहिए। 

प्रश्न 4. 
उपभोक्ता के कोई दो प्रमुख अधिकारों को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
(1) चुनने का अधिकार किसी भी उपभोक्ता को, जो कि किसी सेवा को प्राप्त करता है, चाहे वह किसी भी आयु या लिंग का हो और किसी भी तरह की सेवा प्राप्त करता हो, उसको सेवा प्राप्त करते हुए हमेशा चुनने का अधिकार है। वह उपलब्ध विकल्पों में से वस्तु अथवा सेवा का चयन करने हेतु स्वतन्त्र है। 

(2) क्षतिपूर्ति निवारण का अधिकार-उपभोक्ताओं को अनुचित सौदेबाजी और शोषण के विरुद्ध क्षतिपूर्ति निवारण का अधिकार है। यदि एक उपभोक्ता को कोई क्षति पहुँचाई जाती है तो क्षति के आधार पर उसे क्षतिपूर्ति पाने का अधिकार होता है। इस हेतु उपभोक्ता अदालतों की स्थापना की गई है। 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार

प्रश्न 5. 
सूचना पाने का अधिकार क्या है? इसके कोई दो लाभ समझाइए। 
उत्तर:
उपभोक्ता का सूचना पाने का अधिकार सबसे महत्त्वपूर्ण अधिकार है। सूचना पाने के अधिकार के तहत उपभोक्ता जिन वस्तुओं एवं सेवाओं को खरीदता है उसके बारे में उसे सभी जानकारियाँ पाने का अधिकार है। वर्ष 2005 के अक्टूबर में भारत सरकार ने एक कानून लागू किया, जो सूचना पाने का अधिकार (RTI) के नाम से जाना जाता है। 

सूचना पाने के अधिकार के लाभ-

  • इससे उपभोक्ता वस्तु या सेवा के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकता है तथा कोई खराबी होने पर शिकायत कर सकता है व मुआवजे पाने या वस्तु बदलने की माँग कर सकता है। 
  • सूचना पाने के अधिकार का उपभोक्ता संरक्षण में महत्त्वपूर्ण योगदान है, इससे उपभोक्ता को शोषण से बचाने में मदद मिलती है। 

निबन्धात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 में उपभोक्ता को प्रदत्त किन्हीं तीन अधिकारों का वर्णन कीजिए। 
अथवा 
उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ? इसमें उपभोक्ताओं को कौनसे अधिकार दिए गए हैं? 
उत्तर:
भारत में उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम वर्ष 1986 में पारित हआ। इसमें उपभोक्ताओं को निम्न अधिकार दिए गए हैं- 

  • सूचना पाने का अधिकार-उपभोक्ता को उत्पाद की किस्म, मात्रा तथा कीमत सम्बन्धी जानकारी पाने का अधिकार है। 
  • चुनाव का अधिकार-उपभोक्ता को दूसरे वैकल्पिक उत्पादों में से अपनी पसंद का उत्पाद चुनने का अधिकार होता है। 
  • क्षतिपूर्ति निवारण का अधिकार प्रत्येक उपभोक्ता को सुने जाने का अधिकार प्रदान किया गया है ताकि वह उत्पादकों से क्षतिपूर्ति प्राप्त कर सके। 
  • प्रतिनिधित्व का अधिकार-उपभोक्ता के पास उत्पादकों द्वारा ठगे जाने के मामले में उपभोक्ता कोर्ट में अपने पक्ष में दावा पेश करने का अधिकार दिया गया है। 
  • सुरक्षा का अधिकार-एक उपभोक्ता को विभिन्न वस्तुओं के घातक खतरों के विरुद्ध सुरक्षा का अधिकार प्राप्त है। 
  • उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार-वस्तुओं, सेवाओं एवं उनके उपयोग की विधि आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने का अधिकार इसमें आता है। 

प्रश्न 2. 
"सूचना पाने का अधिकार एक अत्यन्त महत्त्वपूर्ण अधिकार है।" इस कथन को स्पष्ट कीजिए। 
अथवा 
सूचना पाने के अधिकार को स्पष्ट कीजिए तथा बताइए कि यह उपभोक्ताओं के लिए क्यों उपयोगी है? 
उत्तर:
उपभोक्ता को अनेक अधिकार दिए गए हैं जिनमें से सूचना पाने का अधिकार सबसे महत्त्वपूर्ण अधिकार है। जब हम कोई वस्तु खरीदते हैं तो उस वस्तु के डिब्बे पर हमें कई प्रकार की जानकारियाँ दी होती हैं, जैसे-कम्पनी का नाम व पता, अधिकतम खुदरा मूल्यं, उत्पादन की तिथि, समाप्ति की तिथि, वस्तु की कीमत, बैच संख्या, वस्तु के अवयव आदि। यह सब उस डिब्बे पर इसलिए लिखा होता है क्योंकि हमें सूचना पाने का अधिकार होता है। सूचना पाने के अधिकार के तहत उपभोक्ता जिन वस्तुओं और सेवाओं को खरीदता है उसके बारे में उसे सूचना पाने का अधिकार है। तब उपभोक्ता वस्तु की किसी भी प्रकार की खराबी होने पर शिकायत कर सकता है तथा मुआवजा पाने या वस्तु बदलने की माँग कर सकता है। उदाहरण के लिए यदि कोई व्यक्ति अपनी वस्तु को अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक कीमत पर बेच रहा है अथवा यदि कोई व्यक्ति अंतिम तिथि समाप्त होने के पश्चात् भी दवाई बेचता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है। 

वर्तमान में सरकार द्वारा प्रदत्त विविध सेवाओं को उपयोगी बनाने के लिए सूचना पाने के अधिकार को बढ़ा दिया गया है। सन् 2005 में भारत सरकार ने एक कानून लागू किया जो RTI (राइट टू इनफॉरमेशन) या सूचना पाने के अधिकार के नाम से जाना जाता है। इसके अन्तर्गत हम अपने हित से सम्बन्धित कोई भी सूचना प्राप्त कर सकते हैं। सूचना पाने के अधिकार का उपभोक्ता संरक्षण में महत्त्वपूर्ण योगदान है, इससे उपभोक्ता को शोषण से बचाने में मदद मिलती है। 

RBSE Class 10 Social Science Important Questions Economics Chapter 5 उपभोक्ता अधिकार

प्रश्न 3. 
बाजार में उपभोक्ताओं के शोषण हेतु जिम्मेदार कारकों को स्पष्ट करते हुए बताइए कि उन्हें इस शोषण से कैसे बचाया जा सकता है? 
उत्तर:
उपभोक्ता के शोषण हेतु जिम्मेदार कारक-

  • उपभोक्ताओं की अज्ञानता, अशिक्षा, अल्प जानकारी तथा लापरवाही उपभोक्ताओं के शोषण का सबसे महत्त्वपूर्ण कारक है। 
  • अधिकांश उपभोक्ताओं को आज भी अनेक अधिकारों एवं अधिनियमों की जानकारी नहीं है जिस कारण उनका शोषण होता है। 
  • उपभोक्ता अपने अधिकारों से अवगत नहीं हैं जिस कारण उनका शोषण होता है। 
  • उपभोक्ता संरक्षण से सम्बन्धित नियम एवं विनियमों का भी सही क्रियान्वयन नहीं किया जाता है तथा प्रायः इनकी प्रक्रिया लम्बी होती है अतः उपभोक्ता अपील करने में रुचि नहीं रखते हैं। 
  • निर्धन एवं ग्रामीण उपभोक्ता अदालती कार्यवाही से घबराते हैं अतः वे अपील नहीं करते हैं। 

उपभोक्ताओं को शोषण से बचाने हेतु उपाय-

  • उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देनी चाहिए। 
  • उपभोक्ता संगठनों द्वारा लोगों को अधिक जागरूक बनाया जाना चाहिए। 
  • उपभोक्ताओं को उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम तथा अन्य अधिनियमों की जानकारी दी जानी चाहिए। 
  • उपभोक्ता को विज्ञापनों के माध्यम से उपभोक्ता अदालतों एवं शिकायत करने की प्रक्रिया से अवगत करवाना चाहिए। 
  • उपभोक्ता अधिनियमों का सही क्रियान्वयन किया जाना चाहिए। 
admin_rbse
Last Updated on May 18, 2022, 10:30 a.m.
Published May 18, 2022