RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 2 भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 2 भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these class 8 history chapter 6 questions and answers in hindi and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Social Science Solutions Geography Chapter 2 भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन

RBSE Class 8 Social Science भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन InText Questions and Answers

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी दो मुख्य जलवायु कारक कौन-से हैं? 
उत्तर:
मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी दो प्रमुख जलवायु कारक निम्न हैं-

  • तापमान 
  • वर्षा। 

(ii) भूमि निम्नीकरण के कोई दो कारण लिखिए। 
उत्तर:
भूमि निम्नीकरण के दो कारण निम्न हैं-

  • कृषि सम्बन्धी गतिविधियाँ 
  • निर्माण सम्बन्धी गतिविधियाँ 

(iii) भूमि को महत्त्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है? 
उत्तर:
भूमि एक महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है। अधिकांश उत्पादन तथा आर्थिक क्रियाएँ भूमि पर ही होती हैं। भूमिका उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए किया जाता है, जैसे-कृषि, वानिकी, खनन, आवास निर्माण, सड़क निर्माण, उद्योगों की स्थापना आदि। अतः मनुष्य की अधिकांश आवश्यकताएँ भूमि के द्वारा ही पूरी होती हैं, भूमि लोगों के जीवन तथा आजीविका का सबसे महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है।

(iv) किन्हीं दो सोपानों के नाम बताइए जिन्हें सरकार ने पौधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए आरंभ किया है। 
उत्तर:
पौधों और प्राणियों के संरक्षण हेतु सरकार द्वारा उठाए गए दो महत्त्वपूर्ण कदम निम्न प्रकार हैं-

  • राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभयारण्यों की स्थापना। 
  • वनों की अवैध कटाई एवं शिकार करने पर रोक लगाना। 

(v) जल संरक्षण के तीन तरीके बताइए। 
उत्तर:
जल संरक्षण करने के तीन तरीके निम्न प्रकार हैं-

  • वन तथा अन्य वनस्पतियों का विस्तार करना चाहिए इससे धरातलीय प्रवाह मंद होता है तथा भूमिगत जल पुनः पूरित होता है। 
  • जल रिसाव को कम करने के लिए खेतों को सिंचित करने वाली नहरों को ठीक से पक्का करना चाहिए। 
  • रिसाव और वाष्पीकरण से होने वाली जल की क्षति को रोकने के लिए खेतों में स्प्रिंकलरों द्वारा सिंचाई की जानी चाहिए। 

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 2 भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन

प्रश्न 2. 
सही उत्तर को चिह्नित कीजिए-
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा कारक मृदा निर्माण का नहीं है? 
(क) समय 
(ख) मृदा का गठन 
(ग) जैव पदार्थ। 
उत्तर:
(ख) मृदा का गठन

(ii) निम्नलिखित में से कौनसी विधि तीव्र ढालों पर मृदा अपरदन को रोकने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है? 
(क) रक्षक मेखला 
(ख) मलचिंग 
(ग) वेदिका कृषि। 
उत्तर:
(ग) वेदिका कृषि।

(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकृति के संरक्षण के अनुकूल नहीं है? 
(क) बल्ब को बन्द कर देना चाहिए जब आवश्यकता न हो। 
(ख) नल को उपयोग के बाद तुरन्त बंद कर देना चाहिए। 
(ग) खरीददारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए। 
उत्तर:
(ग) खरीददारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित का मिलान कीजिए-

(क) भूमि उपयोग 

(i) मृदा अपरदन को रोकना

(ख) ह्यूमस

(ii) स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल के बीच जुड़ा एक संकरा क्षेत्र 

(ग) चट्टान बांध

(iii) भूमि का उत्पादनकारी उपयोग 

(घ) जैव मण्डल 

(iv) ऊपरी मृदा पर निक्षेपित जैव पदार्थ

 

(v) समोच्चरेखीय जुताई 

उत्तर:

(क) भूमि उपयोग 

(iii) भूमि का उत्पादनकारी उपयोग

(ख) ह्यूमस

(iv) ऊपरी मृदा पर निक्षेपित जैव पदार्थ

(ग) चट्टान बांध

(i) मृदा अपरदन को रोकना

(घ) जैव मण्डल 

(ii) स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल के बीच जुड़ा एक संकरा क्षेत्र

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 2 भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन

प्रश्न 4. 
निम्नलिखित कथनों में से सत्य अथवा असत्य बताइए। यदि सत्य है तो उनके कारण लिखिए-
(i) भारत का गंगा, ब्रह्मपुत्र का मैदान अत्यधिक आबाद प्रदेश है। 
(ii) भारत में प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता कम हो रही है। 
(iii) तटीय क्षेत्रों में पवन गति रोकने के लिए वृक्ष कतार में लगाए जाते हैं, जिसे बीच की फसल उगाना कहते हैं। 
(iv) मानवीय हस्तक्षेप और जलवायु परिवर्तन पारितंत्र को व्यवस्थित रख सकते हैं।
उत्तर:
(i) सत्य, भारत में गंगा तथा ब्रह्मपुत्र के मैदान की मिट्टी काफी उपजाऊ है तथा यह समतल है तथा जल उपलब्धता भी पर्याप्त है, अतः इन मैदानों में काफी आबादी निवास करती है।
(ii) सत्य, भारत में जल का वितरण काफी असमान है, जल के अधिकतम स्रोत प्रदूषित होते जा रहे हैं तथा जनसंख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है, अतः देश में प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता कम हो रही है।
(iii) असत्य। 
(iv) असत्य।

admin_rbse
Last Updated on June 2, 2022, 2:22 p.m.
Published June 1, 2022