RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 Hindi Solutions Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता

RBSE Class 5 Hindi नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता Textbook Questions and Answers

उच्चारण के लिए - 

निवेदिता, विवेकानंद, शिक्षित, आयरलैंड, स्वतंत्रता, मार्गेट एलिजाबेथ, नोबेल, सेमुअल, रिचमंड, समर्थन, स्त्रियाँ, आह्वान, पद्धति। 
उत्तर : 
उक्त शब्दों का उच्चारण विद्यार्थी अपने विषयअध्यापक जी की सहायता से करें। 

सोचें और बताएँ - 

प्रश्न 1. 
मार्गेट का पूरा नाम क्या था? 
उत्तर : 
मार्गेट का पूरा नाम मार्गेट एलिजाबेथ नोबेल था। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता

प्रश्न 2. 
मार्गेट को नया नाम निवेदिता किसने दिया? 
उत्तर : 
मार्गेट को नया नाम निवेदिता स्वामी विवेकानंद ने दिया। 

प्रश्न 3. 
भगिनी निवेदिता किस देश से भारत आई थीं? 
उत्तर : 
भगिनी निवेदिता आयरलैंड से भारत आई थीं। 

लिखें - 

प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें -
(मातृभूमि, आयरलैंड, शिक्षण, देहांत) 
(क) भगिनी निवेदिता का जन्म ............. में हुआ, परंतु उन्होंने भारत भूमि में अपनी ........... के दर्शन किए। 
(ख) बचपन में ही इनके माता-पिता का ........... हो गया। 
(ग) मार्गेट को ............. का कार्य अच्छा लगता था। 
उत्तर : 
(क) आयरलैंड, मातृभूमि 
(ख) देहांत
(ग) शिक्षण। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता

प्रश्न 2. 
सही उत्तर का क्रमाक्षर छाँटकर कोष्ठक में लिखें - 
(अ) 17 वर्ष की उम्र में भगिनी निवेदिता ने कार्य प्रारंभ कर दिया था - 
(क) समाज सेवा करना 
(ख) पढ़ाई करना 
(ग) पढ़ाने का काम करना 
(घ) आन्दोलन करना 
उत्तर : 
(ग) पढ़ाने का काम करना 

(ब) स्वामी विवेकानन्द ने ख्याति अर्जित की - 
(क) भारतीय सम्मेलन में 
(ख) विदेशी सम्मेलन में 
(ग) शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में 
(घ) राष्ट्रीय सम्मेलन में 
उत्तर : 
(ग) शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में 

प्रश्न 3. 
भगिनी निवेदिता के माता-पिता का क्या नाम था? 
उत्तर : 
भगिनी निवेदिता के पिता नाम 'सेमुअल रिचमंड नोबेल' तथा माता का नाम 'मैरी इसाबेला' था। 

प्रश्न 4. 
भगिनी निवेदिता ने भारत देश के लिए कौन-कौन से कार्य किए? 
उत्तर : 
भगिनी निवेदिता ने भारत देश के लिए कई कार्य किए, कुछ इस प्रकार हैं -
(i) स्वामी विवेकानंद के उपदेशों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ कलकत्ता में लड़कियों का एक स्कूल आरंभ किया। 
(ii) कलकत्ता में महामारी के समय रोगियों की सेवा की। 
(iii) अंग्रेजों की नीतियों का विरोध किया। 
(iv) कर्मयोगी पत्र का संपादन किया। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता

प्रश्न 5. 
भगिनी निवेदिता को भारतीय महिलाओं की कौन-कौनसी विशेषताओं ने सर्वाधिक प्रभावित किया? 
उत्तर : 
भगिनी निवेदिता को भारतीय महिलाओं की विशेषताओं जैसे; लज्जा, विनम्रता, स्वाभिमान, सेवाभाव, निष्ठा, ममत्व आदि ने सर्वाधिक प्रभावित किया। 

प्रश्न 6. 
जीवन की किस घटना ने भगिनी निवेदिता के जीवन को बदल दिया था? 
उत्तर :
लंदन में स्वामी विवेकानंद से भेंट ने भगिनी निवेदिता के जीवन को बदल दिया था। 

प्रश्न 7. 
भगिनी निवेदिता वेद की कौनसी ऋचाओं का स्मरण करती थीं?
उत्तर :  
"असतो मा सद्गमयः
तमसो मा ज्योतिर्गमयः
मृत्योर्मा अमृतं गमयः।"
इन वैदिक ऋचाओं का भगिनी निवेदिता स्मरण करती थीं। 

भाषा की बात - 

निम्नलिखित पंक्तियों का अर्थ लिखें -
"असतो मा सद्गमयः 
तमसो मा ज्योतिर्गमयः
मृत्योर्मा अमृतं गमयः।" 
उत्तर : 
ऋषि प्रार्थना करता है -
असत्य से सत्य की ओर जाएँ। 
अंधकार से प्रकाश की ओर जाएँ।
मृत्यु से अमरता की ओर जाएँ। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता

वीरता + पूर्ण मिलकर 'वीरतापूर्ण' शब्द बना। आप भी
इस प्रकार 'पूर्ण' जोड़कर नए शब्द बनाकर उत्तर पुस्तिका में लिखें। 
उत्तर : 
शरारत + पूर्ण = शरारतपूर्ण
परि + पूर्ण = परिपूर्ण 
कायरता + पूर्ण = कायरतापूर्ण
महत्त्व + पूर्ण = महत्त्वपूर्ण आदि। 

यह भी करें -

आप भी उन महिलाओं के नाम लिखिए जिन्होंने भगिनी निवेदिता की तरह देश के लिए कार्य किए हों -
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक भगिनी निवेदिता 1
उत्तर : 
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक भगिनी निवेदिता 2

किहीं चार महान् नारियों के चित्रों का संकलन करें। 
उत्तर :
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक भगिनी निवेदिता 3

RBSE Class 5 Hindi नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न - 

प्रश्न 1. 
सही विकल्प का चयन कीजिए -
(i) भगिनी निवेदिता का जन्म हुआ था -
(क) जर्मनी में 
(ख) आयरलैंड में 
(ग) फ्रांस में
(घ) रूस में। 
उत्तर : 
(ख) आयरलैंड में 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता

(ii) निवेदिता भारत में कब आई ? 
(क) 1896 ई. में 
(ख) 1857 ई. में 
(ग) 1874 ई. में 
(घ) 1898 ई. में। 
उत्तर : 
(क) 1896 ई. में

(iii) भारत के किस शहर में महामारी फैल गई थी?
(क) दिल्ली में
(ख) हैदराबाद में 
(ग) कलकत्ता में 
(घ) अहमदाबाद में। 
उत्तर : 
(ग) कलकत्ता में

(iv) निवेदिता ने किसकी उपलब्धियाँ विश्व पटल पर रखीं? 
(क) महात्मा गाँधी की 
(ख) गोपाल कृष्ण गोखले की 
(ग) भगत सिंह की 
(घ) जगदीश चंद्र बोस की। 
उत्तर : 
(घ) जगदीश चंद्र बोस की।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता

(v) निवेदिता ने किस पत्र में संपादकीय लिखा? 
(क) भारत-मित्र में 
(ख) जनसत्ता में 
(ग) कर्मयोगी में 
(घ) हरिभूमि में।
उत्तर : 
(ग) कर्मयोगी में

(vi) निवेदिता का निधन कितने वर्ष की आयु में हुआ? 
(क) 44 वर्ष 
(ख) 83 वर्ष 
(ग) 66 वर्ष 
(घ) 49 वर्ष। 
उत्तर : 
(क) 44 वर्ष 

रिक्तस्थान पूर्ति - 

प्रश्न 2. 
दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - 
(i) स्वामी जी ने मार्गेट को नया नाम ........... दिया। 
(ii) उन्होंने ........... समाचार पत्रों में अपील प्रसारित कर मदद माँगी व ........... भी किया।
(iii) एक संन्यासी का ........... में आगमन हुआ। 
(iv) उन्होंने ........... विभाजन का विरोध किया। 
उत्तर : 
(i) निवेदिता 
(ii) अंग्रेजी, धनसंग्रह 
(iii) लंदन 
(iv) बंगाल।

सत्य-असत्य - 

प्रश्न 3. 
नीचे दिए गए वाक्यों के सामने सही होने पर (✓) तथा गलत होने पर (✗) का निशान लगाएँ - 
(i) निवेदिता का लालन-पालन नाना हमिल्टन द्वारा किया गया। 
(ii) निवेदिता आनंद मठ में रहती थीं। 
(iii) भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का निवेदिता ने समर्थन किया। 
(iv) वेद की पावन ऋचाओं का स्मरण करती हुई निवेदिता संसार से विदा हुई।
उत्तर : 
(i) सत्य 
(ii) असत्य 
(iii) सत्य 
(iv) सत्य। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता

सुमेलित कीजिए -

प्रश्न 4. 
सही शब्दों के साथ मेल कीजिए - 
(i) मार्गेट एलिजाबेथ नोबेल - (क) स्वामी विवेकानंद 
(ii) संन्यासी - (ख) कर्मयोगी 
(iii) समाचार पत्र - (ग) वेद की पावन ऋचा 
(iv) असतो मा सद्गमय - (घ) भगिनी निवेदिता 
उत्तर : 
(i) मार्गेट एलिजाबेथ नोबेल - (घ) भगिनी निवेदिता 
(ii) संन्यासी - (क) स्वामी विवेकानंद  
(iii) समाचार पत्र - (ख) कर्मयोगी 
(iv) असतो मा सद्गमय - (ग) वेद की पावन ऋचा

सार्थक शब्द निर्माण - 

प्रश्न 5. 
सार्थक शब्दों के समूह से शब्द बनते हैं। आप निम्नांकित वर्ग पहेली में से अक्षरों का प्रयोग करते हुए सार्थक शब्द बनाइए - 
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक भगिनी निवेदिता 4
उत्तर : 
(i) भगिनी 
(ii) असतो 
(iii) भारत 
(iv) रस 
(v) भार 
(vi) रत। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता

अति लघूत्तरीय प्रश्न - 

प्रश्न 6. 
बचपन में मार्गेट का लालन-पालन किसने किया? 
उत्तर : 
बचपन में मार्गेट का लालन-पालन उसके नाना हमिल्टन ने किया। 

प्रश्न 7. 
वेलूर मठ किस नदी के किनारे स्थित है? 
उत्तर :
वेलूर मठ गंगा नदी के किनारे स्थित हैं। 

प्रश्न 8. 
निवेदिता किस कला में निपुण थीं? 
उत्तर : 
निवेदिता लिखने व बोलने की कला में निपुण थीं। 

प्रश्न 9. 
निवेदिता को कौन-सा कार्य अच्छा लगता था? 
उत्तर : 
निवेदिता को शिक्षण का कार्य अच्छा लगता था। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता

प्रश्न 10. 
महर्षि अरविंद कौन-सा पत्र निकालते थे? 
उत्तर : 
महर्षि अरविंद 'कर्मयोगी' पत्र निकालते थे। 

लयु/दीर्य उत्तरीय प्रश्न - 

प्रश्न 11. 
कलकत्ता में निवेदिता ने छोटी लड़कियों को क्या काम सिखाया? 
उत्तर : 
निवेदिता ने कलकत्ता में छोटी लड़कियों को पढ़ानेलिखाने के साथ-साथ मिट्टी का काम, चित्रकारी का काम आदि भी सिखाया।

प्रश्न 12. 
निवेदिता के जीवन को मोड़ने वाली प्रमुख घटना कौन-सी थी? 
उत्तर : 
लंदन में स्वामी विवेकानंद से भेंट होना, प्रवचन सुनकर संतुष्ट होना और उन्हें आदर्श चुनना। यह घटना निवेदिता के जीवन को मोड़ने वाली रही। 

प्रश्न 13. 
किन वैदिक ऋचाओं का स्मरण करती हुई निवेदिता संसार से विदा हुई? 
उत्तर : 
इन ऋचाओं का स्मरण करती हुई निवेदिता संसार से विदा हुई'असतो मा सद्गमय', 'तमसो मा ज्योतिर्गमय', 'मृत्योर्माऽमृतं गमयं'।

प्रश्न 14 
भगिनी निवेदिता के शिक्षण-कार्य की विशेषताएँ लिखिए। 
उत्तर : 
वह स्वयं द्वारा विकसित पद्धति से शिक्षा दिया करती थीं। धर्म में रुचि होने के कारण चर्च की गतिविधियों में भी भाग लेती थीं तथा अधिकांश समय अध्ययन, मनन एवं सत्य की खोज में लगाती थीं। 

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता

प्रश्न 15. 
कलकत्ता में महामारी के समय निवेदिता के योगदान को लिखिए। 
उत्तर : 
जब कलकत्ता में महामारी फैली तो निवेदिता ने टोली बनाकर दिन-रात, भूख-प्यास की चिंता कि निना रोगियों की चिकित्सा, सेवा-सफाई आदि कार्य कर पीड़ितों की मदद की। उन्होंने अंग्रेजी समाचार-पत्रों में अपील प्रसारित कर मदद माँगी व धन-संग्रह भी किया। वह लेखन कला व बोलने में निपुण थीं। इस क्षमता का उपयोग कर वह अपनी बात बड़े-बड़े समूहों तक पहुँचाने में सफल रहीं। 

प्रश्न 16. 
भारत की आजादी के संघर्ष में निवेदिता के कार्यों का उल्लेख कीजिए। 
उत्तर : 
भारत की आजादी के संघर्ष में निवेदिता दवारा किए गए महत्त्वपूर्ण कार्य निम्नलिखित हैं -
(i) जब उन्होंने अंग्रेजों का भारतीयों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार देखा तो पूरी ताकत से स्वतंत्रता की लड़ाई का समर्थन किया। 
(ii) बंगाल-विभाजन का विरोध किया। 
(iii) जगदीश चंद्र बोस की उपलब्धियों को विश्व पटल पर रखा। 
(iv) महर्षि अरविंद के जेल जाने के बाद उनके 'कर्मयोगी' पत्र का संपादकीय लिखने का कार्य किया। 

नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता Summary in Hindi

पाठ-सार - भगिनी निवेदिता का वास्तविक नाम 'मार्गेट एलिजाबेथ नोबेल' था। उनका जन्म आयरलैंड में हुआ, परन्तु स्वामी विवेकानंद से प्रभावित होकर उन्होंने भारत भूमि को अपनी कर्मभूमि बनाया। स्वामी विवेकानंद के उपदेशों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ महिलाओं में सामाजिक चेतना जगाई। बालिकाओं को पढ़ाने के लिए कलकत्ता में स्कूल खोला, महामारी के समय रोगियों की सेवा की, भारत की आजादी के आंदोलन में भाग लिया और लोगों की सेवा करती हुई मात्र 44 वर्ष की अल्पायु में संसार से विदा हो गईं।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक भगिनी निवेदिता 5

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता

कठिन शब्दार्थ - विदेशी-दूसरे देश का। अनूठाअनोखा। आह्वान-पुकार, बुलावा। मातृभूमि-जन्मभूमि। स्वतंत्रता-आजादी। आंदोलन-हलचल, उथल-पुथल। क्रांतिकारी-आंदोलन करने वाला। देहांत मृत्यु, निधन। सूत्रधार-काम की बागडोर संभालने वाला, नेतृत्वकर्ता। पद्घति-तरीका। संन्यासी-लोक का कल्याण करने वाला साधु। ख्याति-प्रसिद्धि। अर्जित-प्राप्त की। भेंटमुलाकात। प्रवचन-उपदेश। तर्क-वितर्क-वाद-विवाद। उपरांत-बाद में। आग्रह-निवेदन। निपुण-कुशल, दक्ष। बर्बरता-दुष्टता, क्रूरता। समर्थन-पक्ष लेना। विश्व-पटलदुनिया के सामने। संपादकीय-संपादक द्वारा लिखा हुआ। स्वाभिमान-स्वयं पर अभिमान। ममत्व-ममता का भाव। भगिनी-बहन। निष्ठावान-समर्पित। अल्पायु-छोटी उम्र। उद्धृत-लिखी हुई। पावन-पवित्र। स्मरण-याद। असतोअसत्य। तमसो-अंधकार। ज्योतिर्गमय-प्रकाश की ओर गमन करें। मृत्योर्मा-मृत्यु से। गमय-गमन करें।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक भगिनी निवेदिता 6

नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता महत्त्वपूर्ण गद्यांशों पर आधारित प्रश्नोत्तर : 

(अ) भगिनी निवेदिता ने विवेकानन्द के उपदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करने के साथ-साथ कलकत्ता में लड़कियों का एक स्कूल भी आरम्भ किया। वहाँ छोटी लड़कियों को पढ़ाने-लिखाने के साथ-साथ मिट्टी का काम, चित्रकारी का काम आदि भी सिखाया। जब कलकत्ता में महामारी फैली तो निवेदिता ने टोली बनाकर दिन-रात भूख-प्यास की चिंता किए बिना रोगियों की चिकित्सा, सेवा-सफाई आदि कार्य कर पीड़ितों की मदद की।

1. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए। 
2. निवेदिता ने महिलाओं के लिए क्या कार्य किए? 
3. महामारी के समय निवेदिता ने किस प्रकार सेवा की? 
4. 'लड़कों' शब्द का विपरीतार्थक शब्द गद्यांश से छाँटकर लिखिए। 
उत्तर :  
1. भगिनी निवेदिता। 
2. भगिनी निवेदिता ने कलकत्ता में लड़कियों के लिए एक स्कूल आरंभ किया। वहाँ लड़कियों को पढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी का काम, चित्रकारी का काम आदि भी सिखाया। 
3. जब कलकत्ता में महामारी फैली तो निवेदिता ने टोली बनाकर दिन-रात भूख-प्यास की चिंता किए बिना रोगियों की चिकित्सा, सेवा-सफाई आदि कार्य कर पीड़ितों की मदद की। 
4. लड़कियाँ।

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 10 नारी शक्ति की प्रतीक : भगिनी निवेदिता

(ब) अपने देश का बहुत कुछ कर गुजरने वाली महिलाओं से हमारा इतिहास भरा पड़ा है, परन्तु एक विदेशी महिला ने भारत के लिए जो कार्य किया, वह अनूठा है। भगिनी निवेदिता स्वामी विवेकानन्द से प्रभावित होकर उनके आह्वान पर भारत की महिलाओं को शिक्षित करने के लिए भारत आई थी। उनका जन्म आयरलैण्ड में हुआ, परन्तु उन्होंने भारत भूमि में अपनी मातृभूमि के दर्शन किए और भारत की बेटी बनकर स्वतंत्रता आन्दोलन में क्रांतिकारी भूमिका निभाई। 

1. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए। 
2. निवेदिता की जन्मभूमि व कर्मभूमि कहाँ थी? 
3. विवेकानंद से प्रभावित होकर निवेदिता ने क्या-क्या कार्य किये? 
4. 'विवेकानंद' शब्द का सन्धि विच्छेद कीजिए ? 
उत्तर :  
1. भगिनी निवेदिता। 
2. भगिनी निवेदिता का जन्म आयरलैण्ड में हुआ था, परन्तु उनकी कर्मभूमि भारत देश था। 
3. महिलाओं को शिक्षित करने के प्रयास किए। स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारी भूमिका निभाई। 
4. विवेकानंद-विवेक आनंद

Prasanna
Last Updated on Sept. 3, 2022, 9:08 a.m.
Published Sept. 2, 2022