RBSE Class 5 Hindi Vyakaran मुहावरे एवं उनका वाक्य प्रयोग

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Vyakaran मुहावरे एवं उनका वाक्य प्रयोग Questions and Answers, Notes Pdf.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran मुहावरे एवं उनका वाक्य प्रयोग

परिभाषा - जब कोई वाक्यांश अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर किसी विशेष अर्थ में ही प्रयोग किया जाता है तो उसे मुहावरा कहते हैं। जैसे - 

1. शिवाजी ने युद्ध में शत्रु सेना के दाँत खट्टे कर दिए। 
2. किसी को लाभ हो या हानि, दुकानदार तो अपना उल्लू सीधा करते हैं। 

पहले वाक्य में 'दाँत खट्टे करना' तथा दूसरे वाक्य में 'अपना उल्लू सीधा करना' मुहावरे हैं। 

प्रश्न 1. 
निम्न मुहावरों का अर्थ लिखो - 
1. आँखें बिछाना = सत्कार करना 
2. आँखें भर जाना = आँखों में आँसू आना। 
3. काँटा दूर करना = बाधा दूर करना। 
4. रंग जमाना = प्रभाव दिखाना। 
5. रंग उड़ जाना = चेहरे पर रौनक न रहना। 
6. हाहाकार मचना = हाय-तौबा होना। 
7. हाथ मलना = पछताना।
8. मुँह में पानी भरना = लालायित होना 
9. दाँत खट्टे करना = परेशान करना। 
10. कान काटना = चालाक होना। 
11. कमर कसना = तैयार होना। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran मुहावरे एवं उनका वाक्य प्रयोग

प्रश्न 2.
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ बताते हुए वाक्य में प्रयोग करो -
1. अंकुश में रखना (नियंत्रण में रखना) - आजकल। के छात्रों को अंकुश में रखना कठिन है।
2. अँधेरे घर का उजाला होना (घर में अकेला पुत्र होना) - रमेश के एक ही लड़का है तभी लोग उसे अँधेरे घर का उजाला कहते हैं।
3. अक्ल पर पत्थर पड़ना (मूर्खतापूर्ण कार्य करना)जान - बूझकर चोर का साथ देना अक्ल पर पत्थर पड़ना ही है। 
4. अपना उल्लू सीधा करना (अपना स्वार्थ सिद्ध करना) - इस समय हर व्यक्ति अपना उल्लू सीधा करना चाहता है। 
5. अपने पैरों पर खड़ा होना (किसी के सहारे न रहना) - दिनेश शिक्षा समाप्त करने के बाद भी अपने पैरों पर खड़ा नहीं हुआ। 
6. अमर होना (कभी यश समाप्त न होना) - नेताजी सुभाष अमर हो गये हैं। 
7. आँख लगना (सोना) - कल रात पढ़ते-पढ़ते ही मेरी आँख लग गयी।
8. आँखें चराना (शर्म के कारण सामने न आना) - यदि राजू ने चोरी की होती तो सबसे आँखें चुराता। 
9. आँखें दिखाना (क्रोध जताना) - मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है जो इस प्रकार आँखें दिखा रहे हो। 
10. नौ दो ग्यारह होना (भाग जाना, तितर-बितर होना) - गाँव वालों के आते ही चोर नौ दो ग्यारह हो गये। 
11. पानी पानी होना (लज्जित होना) - राम के व्यवहार। से उसका पिता पानी-पानी हो गया। 
12. पीठ दिखाना (हार मानना) - दुश्मन को पीठ दिखाकर भागने की अपेक्षा वहीं मर जाना अच्छा है। 
13. पैर तले की जमीन खिसकना (स्तब्ध रह जाना) - एकमात्र पुत्र की दुर्घटना का समाचार सुनते ही राम के पैरों तले की जमीन खिसक गई। 
14. पौ बारह होना (विशेष लाभ होना) - बाजार में महँगाई आने पर व्यापारियों की पौ बारह हो जाती है। 
15. प्राणों की बाजी लगाना (जीवन की चिंता न करते हुए कार्य करना) - हमारे नेताओं ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश को स्वतंत्र किया है।

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran मुहावरे एवं उनका वाक्य प्रयोग

प्रश्न 3. 
'फूला नहीं समाना' मुहावरे का सही अर्थ है: 
(क) फूल जामा 
(ख) फूल कर नहीं समाना 
(ग) हवा भर जाना 
(घ) अत्यधिक प्रसन्न होना 
उत्तर :
(घ) अत्यधिक प्रसन्न होना 

प्रश्न 4. 
'अंगूठा दिखाना' मुहावरे का अर्थ है : 
(क) अँगूठा ऊँचा करना 
(ख) अनपढ़ होना 
(ग) संकेत करना 
(घ) इंकार करना 
उत्तर :
(घ) इंकार करना 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran मुहावरे एवं उनका वाक्य प्रयोग

प्रश्न 5. 
'अंधे को चिराग दिखाना' महावरे का अर्थ है: 
(क) दूर की सोचना
(ख) मूर्ख को उपदेश देना 
(ग) क्रोधित होना 
(घ) झगड़ा करना 
उत्तर :
(ख) मूर्ख को उपदेश देना 

प्रश्न 6. 
'आग बबूला होना' मुहावरे का अर्थ है: 
(क) उत्साहित होना 
(ख) आग में कूदना 
(ग) क्रोधित होना 
(घ) झगड़ा शांत करना 
उत्तर :
(ग) क्रोधित होना

Prasanna
Last Updated on Sept. 9, 2022, 11:47 a.m.
Published Sept. 6, 2022