RBSE Class 5 Hindi Vyakaran शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Vyakaran वाक्य शब्दों का वाक्यों में प्रयोग Questions and Answers, Notes Pdf.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

प्रश्न 1. 
निम्न शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए - 
विद्यालय, सुख, वहाँ, अनुसरण 
उत्तर :  विद्यालय - छात्रों को विद्यालय जाना चाहिए। सुख - सभी सुख से रहना चाहते हैं। वहाँ - वहाँ एक महात्मा रहते हैं। अनुसरण - महापुरुषों का अनुसरण करना चाहिए। 

प्रश्न 2. 
निम्न शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
शोभा, नीरोग, दरिद्रता, सौन्दर्य 
उत्तर :  
शोभा - उपवन की शोभा देखते ही बनती है। 
नीरोग - नीरोग रहना ही सुखी जीवन है। 
दरिद्रता - दरिद्रता सभी दु:खों की जननी है। 
सौन्दर्य - गाँधी भवन का सौन्दर्य अनुपम है। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

प्रश्न 3. 
निम्न शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए - 
प्यास, काम, प्रणाम, लाडला 
उत्तर :  
प्यास - गर्मी में प्यास अधिक लगती है। 
काम - हमें अपना काम स्वयं करना चाहिए। 
प्रणाम - अपने से बड़ों को प्रणाम करना चाहिए। 
लाडला - राम कौशल्या के लाडले थे। 

प्रश्न 4. 
निम्न शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए- 
चपलता, सरस्वती, रामायण, श्रम 
उत्तर : 
चपलता - बालक चपलता मत कर। 
सरस्वती - ज्ञान की देवी माँ सरस्वती हैं। 
रामायण - रामायण हिन्दी धर्म का प्रमुख ग्रंथ है। 
श्रम - श्रम करने वाला सुखी रहता है। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

प्रश्न 5. 
निम्न शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए
बैल, किसान, निर्बल, सुरभि 
उत्तर :  
बैल - बैल खेत जोतता है। 
किसान - किसान देश का अन्नदाता है। 
दुर्बल - मोहन शरीर से दुर्बल है। 
सुरभि - गायों की माता सुरभि है। 

प्रश्न 6. 
निम्न शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए - 
आँसू, बोझा, गृहकार्य, चन्द्रमा 
उत्तर :  
आँसू - राजू आँसू बहा रहा है। 
बोझा - मजदूर बोझा ढो रहा है। 
गृहकार्य - हमें गृहकार्य अवश्य करना चाहिए। 
चन्द्रमा - आकाश में चन्द्रमा दिखाई दे रहा है।

Prasanna
Last Updated on Sept. 6, 2022, 11:54 a.m.
Published Sept. 6, 2022