RBSE Solutions for Class 3 Maths Chapter 5 भाग से परिचय

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 Maths Chapter 5 भाग से परिचय Textbook Exercise Questions and Answers

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 Maths are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 Maths Solutions Chapter 5 भाग से परिचय

पाठगत प्रश्न: 

पृष्ठ 155-156:

प्रश्न-धन्ना के पास 18 आम हैं। यदि वह 2 बच्चों में बराबर-बराबर बाँटे, तो प्रत्येक को कितनेकितने आम मिलेंगे? 
(i) यदि 2 बच्चे हैं, तब कितने-कितने आम मिलेंगे?

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 5 भाग से परिचय1

(ii) यदि वह 3 बच्चों में बराबर-बराबर बाँटे, तो प्रत्येक को कितने आम मिलेंगे?

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 5 भाग से परिचय 2
डिब्बों में आम भरें और ज्ञात करें। 

(iii) यदि वह 6 बच्चों में बराबर-बराबर बाँटे, तो प्रत्येक को कितने-कितने आम मिलेंगे? 
(iv) यदि वह 9 बच्चों में बराबर-बराबर बाँटे, तो प्रत्येक को कितने-कितने आम मिलेंगे? 
हल :
(i) 18 आमों को यदि दो बच्चों में बाँटा जाएगा तो प्रत्येक बच्चे को 9 - 9 आम मिलेंगे।

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 5 भाग से परिचय 3

(ii) यदि 18 आमों को 3 बच्चों में बराबर-बराबर | बाँटा जायेगा तो प्रत्येक बच्चे को 6-6 आम मिलेंगे।

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 5 भाग से परिचय 4

(iii) यदि 18 आमों को 6 बच्चों में बराबर-बराबर बाँटा जायेगा तो प्रत्येक बच्चे को 3 - 3 आम मिलेंगे।

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 5 भाग से परिचय 5

(iv) यदि 18 आमों को 9 बच्चों में बराबर-बराबर बाँटा जायेगा तो प्रत्येक बच्चे को 2 - 2 आम मिलेंगे।

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 5 भाग से परिचय 6

RBSE solutions for Class 3 Maths chapter 5 भाग से परिचय 

पृष्ठ 156: 

आओ, इन्हें करें:

प्रश्न (1) 20 चॉकलेट को बराबर-बराबर अपने मित्रों में बाँटिए।


(i) जब 10 मित्र हों, तब प्रत्येक को ..................... चॉकलेट मिलेंगी? 
(ii) जब 5 मित्र हों, तब प्रत्येक को ..................... चॉकलेट मिलेंगी? 
(iii) जब 4 मित्र हों, तब प्रत्येक को ..................... चॉकलेट मिलेंगी? 
(iv) जब 2 मित्र हों, तब प्रत्येक को ..................... चॉकलेट मिलेंगी? 
हल :
यदि 20 चॉकलेट को अपने मित्रों में बराबरबराबर बाँटा जाये 
(i) जब 10 मित्र हों, तब प्रत्येक को 2 - 2 चॉकलेट मिलेंगी। 
(ii) जब 5 मित्र हों, तब प्रत्येक को 4 - 4 चॉकलेट मिलेंगी। 
(iii) जब 4 मित्र हों, तब प्रत्येक को 5 - 5 चॉकलेट मिलेंगी। 
(iv) जब 2 मित्र हों, तब प्रत्येक को 10 - 10 चॉकलेट मिलेंगी।

RBSE solutions for Class 3 Maths chapter 5 भाग से परिचय 

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न:

प्रश्नावली: 

हल कीजिए- 

प्रश्न 1.
24 फूलों से कितने गुलदस्ते बनाए जा सकेंगे? जबकि 1 गुलदस्ते में 3 फूल हों? 
हल- 
फूलों की संख्या = 24
प्रत्येक गुलदस्ते में रखे जाने वाले फूल = 3

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 5 भाग से परिचय 7

अर्थात् 24 ÷ 3 = 8
अतः 24 फूलों से 8 गुलदस्ते बनाये जा सकते हैं। 

RBSE solutions for Class 3 Maths chapter 5 भाग से परिचय 

प्रश्न 2. 
टेकराम 32 पौधों को बगीचे में लगाना चाहता है। वह कितनी पंक्तियाँ बनाए कि प्रत्येक पंक्ति (लाइन) में 8 पौधे लगाए जा सकें। 
हल-
पौधों की कुल संख्या = 32
प्रत्येक पंक्ति (लाइन) में लगाए जाने वाले पौधों की संख्या = 8 
अतः 
RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 5 भाग से परिचय 8

अतः 32 ÷ 8 = 4
अर्थात् टेकराम को 4 पंक्तियाँ (लाइन) बनानी होंगी। 

प्रश्न 3. 
यदि एक पैकेट में ८ आम भरे जाएँ तो ५६ आम भरने के लिए ऐसे ही कितने पैकेट की आवश्यकता पड़ेगी? 
हल : 
कुल आम = ५६
एक पैकेट में रखने जाने वाले आमों की संख्या = ८ 
अतः

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 5 भाग से परिचय 9

अतः ५६ ८ = ७ अर्थात् ५६ आम रखने के लिए ७ पैकेट की आवश्यकता होगी।

RBSE solutions for Class 3 Maths chapter 5 भाग से परिचय 

प्रश्न 4.
6 गिलासों को कितनी ट्रे में रखा जाएगा? जबकि एक ट्रे में 6 गिलास रखी जा सकती हैं। 
हल :
कुल गिलासों की संख्या = 36
एक ट्रे में रखे जाने वाले गिलासों की संख्या =6
अतः

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 5 भाग से परिचय 10

अतः 36 ÷ 6 = 6 अर्थात् 36 गिलास रखने को कुल 6 ट्रे की आवश्यकता होगी। 

प्रश्न 5.
२४ लड्डुओं को कितने व्यक्तियों में बराबर बाँटा जा सकेगा? जबकि एक व्यक्ति को ४ लड्डू मिलते हैं। 
हल :
लड्डुओं की संख्या = २४
एक व्यक्ति को दिए जाने लड्डुओं की संख्या = ४ 
अतः

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 5 भाग से परिचय 11

अतः २४ ÷ ४ = ६
अर्थात् २४ लड्डुओं को ६ व्यक्तियों में बाँटा जा सकता है।

RBSE solutions for Class 3 Maths chapter 5 भाग से परिचय 

महत्त्वपूर्ण प्रश्:

बहुविकल्पात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
16 गुब्बारों के 4 - 4 के कितने समूह बनेंगे?
(अ) 8 
(ब) 4
(स) 16 
(द) 12 
हल :
(ब) 4

प्रश्न 2. 
एक कक्षा में एक बैंच पर 5 बच्चे बैठते हैं तो 30 बच्चों के लिए कितनी बैंच चाहिए? 
(अ) 6 
(ब) 5
(स) 10 
(द) 8 
हल :
(अ) 6

प्रश्न 3. 
रेलवे की एक बर्थ पर 3 लोग बैठते हैं। 27 लोगों के लिए कितनी बर्थ की आवश्यकता होगी? 
(अ) 3
(ब) 27 
(स) 9 
(द) 5
हल :
(स) 9 

RBSE solutions for Class 3 Maths chapter 5 भाग से परिचय 

प्रश्न 4. 
28 गुब्बारे 7 बच्चों में बराबर-बराबर बाँटने पर प्रत्येक को गुब्बारे मिलेंगे। 
(अ) 4 
(ब) 7
(स) 21 
(द) 28
हल : 
(अ) 4 

प्रश्न 5. 
567 का परिणाम होगा-
(अ) 7 
(ब) 8 
(स) 49 
(द) 14 
हल :
(ब) 8

RBSE solutions for Class 3 Maths chapter 5 भाग से परिचय 

निम्नांकित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

प्रश्न 1. 
भाग की क्रिया का चिह्न .......................... होता है। 
हल :
÷

प्रश्न 2. 
चिप्स का एक बड़ा पैकेट 6 बच्चों को दिया जाना है। 36 बच्चों के लिए ऐसे .......................... पैकेट चाहिए।
हल :
6

प्रश्न 3. 
किन्हीं वस्तुओं का बँटवारा बराबर-बराबर एवं बार-बार घटाने की क्रिया .......................... के समान होती है। 
हल :
भाग-क्रिया

प्रश्न 4. 
६३ ÷ ७ = ..........................
हल :

 
प्रश्न 5. 
36 चॉकलेटों को 4 - 4 के समूह में रखने पर कुल ........................... समूह बनेंगे। 
हल :
9

RBSE solutions for Class 3 Maths chapter 5 भाग से परिचय 

अतिलघत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
एक टैम्पो में 7 लोग बैठ सकते हैं तो 42 लोगों के लिए कितने टैम्पो चाहिए? 
हल :
42 = [7] + [7] + [7] + [7] + [7] + [7]
यहाँ 7 - 7 के 6 समूह बने हैं।
अंतः 42 लोगों के लिए 6 टैम्पो चाहिए।

प्रश्न 2.
एक बड़े डोसा को 2 बच्चे खा सकते हैं। 24 बच्चों के लिए ऐसे कितने डोसे | चाहिए?
हल- 
24 = [2] + [2] + [2] + [2] + [2] + [2] + [2] + [2] + [2] + [2] + [2] + [2]
यहाँ 2 - 2 के 12 समूह बने। 
अतः ऐसे 12 डोसे चाहिए।

प्रश्न 3. 
एक बच्चे को 5 लड्डू दिये जायें तो 40 लड्डू कितने बच्चों में बँटेंगे?
हल :
40 = [5] + [5] + [5] + [5] + [5] + [5] + [5] + [5] 
अतः 40 लड्डू 8 बच्चों में बँटेंगे।

प्रश्न 4. 
एक स्कूटर पर 2 लोग जा सकते हैं। तो 16 लोगों के लिए कितने स्कूटर होने चाहिए? |
हल :
16 = [2] + [2] + [2] + [2] + [2] + [2] + [2] + [2]
अतः 16 लोगों के लिए 8 स्कूटर होने चाहिये। 

RBSE solutions for Class 3 Maths chapter 5 भाग से परिचय 

लघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1.
धर्मेन्द्र एक डिब्बे में 3 खिलौने पैक करता है। उसे ऐसे 15 खिलौने पैक 12 करने के लिए कितने डिब्बों की आवश्यकता पड़ेगी? 
हल :
खिलौनों की संख्या 15
प्रत्येक डिब्बे में रखने जाने वाले खिलौने = 3 खिलौने।

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 5 भाग से परिचय 12

अतः धर्मेन्द्र को 15 खिलौनों को रखने के लिए 5 डिब्बों की आवश्यकता होगी। 

प्रश्न 2. 
कपिल १२ गेंदों को कितने दल में बाँटे कि प्रत्येक दल को ४-४ गेंदें मिल सकें? 
हल :
गेंदों की संख्या = १२ 
प्रत्येक दल को दी जाने वाली गेंदें = ४
भाग के रूप में ⇔ १२ ÷ ४

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 5 भाग से परिचय 13

कपिल ४-४ गेंदें तीन दल को देगा १२ ÷ ४ = ३

RBSE solutions for Class 3 Maths chapter 5 भाग से परिचय 

प्रश्न 3. 
प्रतीश एक डिब्बे में 5 बॉल पैक करता है। उसे ऐसी 15 बॉल पैक करने के लिए कितने डिब्बों की आवश्यकता होगी? 
हल :
बॉल की संख्या = 15
डिब्बे में रखी जाने वाली बॉल की संख्या = 5. 
यदि इन्हीं 15 बॉलों को 5 बॉल रखे जाने वाले डिब्बे में भरते, तब डिब्बों की संख्या होगी

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 5 भाग से परिचय 14

अतः प्रत्येक डिब्बे में 5 बॉल पैक करने पर कुल 3 डिब्बों की आवश्यकता होगी।

Raju
Last Updated on Sept. 27, 2022, 10:56 a.m.
Published Sept. 27, 2022