RBSE Solutions for Class 3 Maths Chapter 14 क्षेत्रफल

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 3 Maths Chapter 14 धारिता Textbook Exercise Questions and Answers

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 3 Maths are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 3 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 3 Maths Solutions Chapter 14 क्षेत्रफल

पाठगत प्रश्न: 

पृष्ठ 140:

जगह भरना: 

प्रश्न - चित्रानुसार एक मेज है। इस दी गई मेज की सतह पर पुस्तकें इस प्रकार जमाएँ कि मेज की पूरी सतह पुस्तकों से ढक जाए। अब बताओ कि मेज की सतह की जगह को कितनी पुस्तकों द्वारा भरा गया है?

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 14 क्षेत्रफल 1

हल :
कुल पुस्तकों की संख्या मेज की सतह का क्षेत्र बताती हैं। दिए गए चित्र में मेज की सतह का क्षेत्रफल 15 पुस्तकों के द्वारा भरी गयी जगह के बराबर है।

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 14 क्षेत्रफल 2

अतः मेज की सतह का क्षेत्रफल = 15 पुस्तकें 

RBSE solutions for Class 3 Maths chapter 14 क्षेत्रफल 

पृष्ठ 141:

अभ्यास: 

प्रश्न 1.
अब इसी तरह मेज पर माचिस की डिबिया जमाकर पता लगाइए कि मेज की सतह को भरने के लिए कितनी माचिस की डिबियों की आवश्यकता है?

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 14 क्षेत्रफल 3

हल :
मेज की सतह का क्षेत्रफल = 72 डिबिया 

प्रश्न 2.
निम्न प्रश्नों को हल कीजिए-
(i) चौकी 1 की सतह को कितनी कॉपियों ने ढंका
(ii) चौकी 2 को कितनी कॉपियों ने ढंका है? किस चौकी का क्षेत्रफल अधिक है?

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 14 क्षेत्रफल 4

हल :
(i) चौकी-1 की सतह को 20 कॉपियों ने ढंका है।
(ii) चौकी-2 की सतह को 16 कॉपियों ने ढंका है। चौकी-1 का क्षेत्रफल अधिक है। 

प्रश्न 3.
अपनी गणित की पाठ्यपुस्तक व कॉपी पर रबर जमाकर देखिए किसका क्षेत्रफल अधिक है? 
हल :
अपनी गणित की पाठ्यपुस्तक व कॉपी पर रबर जमाकर देखने पर पता चलता है कि कॉपी के क्षेत्रफल से पाठ्यपुस्तक का क्षेत्रफल अधिक है। 

RBSE solutions for Class 3 Maths chapter 14 क्षेत्रफल

पृष्ठ 142:

अभ्यास:

प्रश्न 1. 
अपनी कक्षा के श्यामपट्ट व अध्यापक की मेज में किसका क्षेत्रफल अधिक व किसका क्षेत्रफल कम है? अनुमान लगाकर बताइए। 
हल :
हमारी कक्षा के श्यामपट्ट व अध्यापक की मेज में से श्यामपट्ट का क्षेत्रफल अधिक है तथा अध्यापक की मेज का क्षेत्रफल कम है।

प्रश्न 2. 
अनुमान लगाकर बताइए विद्यालय के रसोईघर का फर्श व तुम्हारी कक्षा-कक्ष का फर्श में से किसका क्षेत्रफल अधिक है? 
हल :
हमारे विद्यालय के रसोईघर के फर्श तथा हमारी कक्षा-कक्ष के फर्श में से कक्षा-कक्ष के फर्श का क्षेत्रफल अधिक है। 

RBSE solutions for Class 3 Maths chapter 14 क्षेत्रफल 

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न:

प्रश्नावली:

प्रश्न 1. 
किसका मोबाइल बड़ा है? बताइए।

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 14 क्षेत्रफल 5

हल :
दीदी का मोबाइल बड़ा है। 

प्रश्न 2. 
आपकी गणित की कॉपी पर कितने इरेजर (रबर) जमाए जा सकते हैं? 
हल :
विद्यार्थी स्वयं करें। 

प्रश्न 3. 
एक ट्रे में मिठाई के टुकड़े जमे हैं, इस ट्रे का क्षेत्रफल बताइए।

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 14 क्षेत्रफल 6

हल :
इस ट्रे में मिठाई के 44 टुकड़े जमा हैं। 
अतः इस ट्रे का क्षेत्रफल = 44 मिठाई के टुकड़े 

RBSE solutions for Class 3 Maths chapter 14 क्षेत्रफल 

प्रश्न 4. 
डिजाइन गिनकर चद्दर का क्षेत्रफल बताइए?

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 14 क्षेत्रफल 7

हल :
चद्दर पर कुल 12 (बारह) डिजाइनें हैं।
अतः इस चद्दर का क्षेत्रफल = 12 डिजाइन 

प्रश्न 5. 
किसका खेत बड़ा है?

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 14 क्षेत्रफल 8

हल :
क्षेत्रफल के आधार पर गणेश का खेत बड़ा है।

RBSE solutions for Class 3 Maths chapter 14 क्षेत्रफल 

महत्त्वपूर्ण प्रश्न: 

बहुविकल्पात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
निम्न में से सबसे अधिक जगह घेरने वाली वस्तु है-
(अ) माचिस 
(ब) हाथ का पंजा 
(स) गणित की पुस्तक 
(द) खुला हुआ अखबार
हल :
(द) खुला हुआ अखबार

प्रश्न 2. 
निम्न में से सबसे कम जगह घेरने वाली वस्तु है- 
(अ) स्केल 
(ब) कॉपी
(स) माचिस 
(द) चप्पल 
हल :
(स) माचिस 

प्रश्न 3. 
खाने गिनकर बताओ किसने अधिक जगह घेर रखी है?

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 14 क्षेत्रफल 9

हल :

RBSE 3rd Class Maths Solutions Chapter 14 क्षेत्रफल 10

प्रश्न 4. 
वस्तुओं के तल को कहा जाता है
(अ) सतह 
(ब) माचिस
(स) मेज 
(द) खेत 
हल :
(अ) सतह 

प्रश्न 5. 
सबसे कम सतह घेरने वाली वस्तु है
(अ) मोबाइल 
(ब) ड्राइंग बॉक्स
(स) कॉपी 
(द) किताब
हल :
(अ) मोबाइल 

RBSE solutions for Class 3 Maths chapter 14 क्षेत्रफल 

निम्नांकित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए| 
प्रश्न 1. 
वस्तुओं के तल को .................. कहते हैं। 
हल :
सतह

प्रश्न 2. 
कोई वस्तु जितनी जगह घेरती है वह उस वस्तु का .................. कहलाता है।
हल :
क्षेत्रफल

प्रश्न 3.
समान परिमाप की अलग-अलग आकृतियों द्वारा घेरी गई जगह .................. हो सकती है।
हल :
कम-ज्यादा

प्रश्न 4. 
श्यामपट्ट का क्षेत्रफल पाठ्यपुस्तक के क्षेत्रफल से .................. होता है।
हल :
अधिक

प्रश्न 5. 
खिड़की का क्षेत्रफल दरवाजे के क्षेत्रफल से .................. होता है।
हल :
कम 

RBSE solutions for Class 3 Maths chapter 14 क्षेत्रफल 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
एक टेबल को गणित की 10 पुस्तकों द्वारा ढक लिया गया जबकि दूसरी टेबल को गणित की 8 पुस्तकों द्वारा ही ढक लिया गया। बताइये किस टेबल की सतह अधिक बड़ी है?
हल :
जिस टेबल को 10 पुस्तकों द्वारा ढका गया, उसकी सतह अधिक बड़ी है।

प्रश्न 2. 
जमीन पर बिछाने पर समाचार पत्र अधिक जगह घेरता है या आपकी पुस्तक?
हल :
समाचार पत्र अधिक जगह घेरता है।

[नोट: इस अध्याय में अनुमान तथा अमानक इकाइयों पर आधारित क्रियाकलापों द्वारा क्षेत्रफल की समझ विकसित करने का प्रयास किया गया है। अपने अध्यापक महोदय की सहायता से पाठ्यपुस्तक में बतलाये गये क्रियाकलाप ध्यानपूर्वक कीजिये।] .

Raju
Last Updated on Sept. 28, 2022, 4:58 p.m.
Published Sept. 28, 2022