RBSE Class 8 Social Science Notes History Chapter 6 बुनकर, लोहा बनाने वाले और फैक्ट्री मालिक

These comprehensive RBSE Class 8 Social Science Notes History Chapter 6 बुनकर, लोहा बनाने वाले और फैक्ट्री मालिक will give a brief overview of all the concepts.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these class 8 history chapter 6 questions and answers in hindi and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Social Science Notes History Chapter 6 बुनकर, लोहा बनाने वाले और फैक्ट्री मालिक

→  बंगाल पर अंग्रेजों की विजय से पूर्व 1750 के आस-पास भारत कपड़ा उत्पादन के क्षेत्र में पूरी दुनिया में अग्रणी था।

→ 1720 में ब्रिटिश सरकार ने इंग्लैण्ड में छापेदार सूती कपड़े (छींट) के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने के लिए कैलिको अधिनियम नामक कानून पारित किया। 

→ 1764 में जॉन के ने स्पिनिंग जैनी का आविष्कार किया तथा 1786 में रिचर्ड आर्कराइट ने वाष्प इंजन का आविष्कार किया। इनके प्रयोग से कपड़ा बेहद कम कीमत पर तैयार किया जा सकता था।

→ बंगाल के तांती, उत्तर भारत के जुलाहे या मोमिन, दक्षिण भारत के साले व कैकोल्लार तथा देवांग समुदाय बुनकरी के लिए प्रसिद्ध थे।। 

→ इंगलैण्ड में बने सूती कपड़े ने उन्नीसवीं सदी की शुरुआत तक भारतीय कपड़े को अफ्रीका, अमरीका तथा यूरोप के परम्परागत बाजारों से बाहर कर दिया था। इससे भारत में हजारों बुनकर बेकार हो गये।

RBSE Class 8 Social Science Notes History Chapter 6 बुनकर, लोहा बनाने वाले और फैक्ट्री मालिक

→ भारत में पहली सूती कपड़ा मिल 1854 में बम्बई में स्थापित हुई। यह कताई मिल थी।

→ प्रथम विश्व युद्ध के समय भारतीय कारखानों से वस्त्रोत्पादन में वृद्धि हुई।

→ भारतीय वुट्ज स्टील ने यूरोपीय वैज्ञानिकों को बहुत आकर्षित किया था। दक्षिण भारत में अत्यधिक प्रचलित वुट्ज स्टील निर्माण प्रक्रिया उन्नीसवीं सदी के मध्य तक आते-आते पूरी तरह लुप्त हो गई थी।

→ जमशेदजी टाटा ने सुवर्ण रेखा नदी के तट पर टाटा आयरन एण्ड स्टील कम्पनी (टिस्को) की स्थापना की, जिसमें 1912 से स्टील का उत्पादन होने लगा। 

→ प्रथम विश्व युद्ध के कारण स्टील की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए टिस्को के उत्पादन में बहुत वृद्धि हुई

Prasanna
Last Updated on June 6, 2022, 4:33 p.m.
Published June 6, 2022