RBSE Class 8 Social Science Notes Geography Chapter 6 मानव संसाधन

These comprehensive RBSE Class 8 Social Science Notes Geography Chapter 6 मानव संसाधन will give a brief overview of all the concepts.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these class 8 history chapter 6 questions and answers in hindi and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Social Science Notes Civics Chapter 6 मानव संसाधन

→ किसी भी देश की जनसंख्या उसकी सबसे बड़ी संसाधन है। लोग ही प्रकृति की देन को अपनी योग्यता से उपयोग के योग्य बनाते हैं। अतः स्वस्थ एवं शिक्षित मानव देश की सबसे बड़ी पूँजी होते हैं। मानव संसाधन भी | अन्य संसाधनों की भाँति विश्व में समान वितरित नहीं है।

→ जनसंख्या का वितरण-विश्व में जनसंख्या का वितरण काफी असमान है। विश्व की अधिकांश जनसंख्या बहुत कम भू-भाग पर निवास करती है।

→ जनसंख्या का घनत्व-पृथ्वी पृष्ठ पर एक इकाई क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या का घनत्व कहा जाता है। सामान्य रूप से यह प्रतिवर्ग किलोमीटर में व्यक्त किया जाता है।

→ जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारक-जनसंख्या वितरण को सबसे अधिक भौगोलिक कारक प्रभावित करते हैं जिसमें स्थलाकृति, जलवायु, मृदा, जल एवं खनिज शामिल होते हैं। इसके अतिरिक्त सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक कारक भी जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करते हैं।

RBSE Class 8 Social Science Notes Geography Chapter 6 मानव संसाधन

→ जनसंख्या परिवर्तन-जनसंख्या परिवर्तन से तात्पर्य एक निश्चित अवधि के दौरान लोगों की संख्या में परिवर्तन से है। विश्व की जनसंख्या में निरन्तर वृद्धि होती जा रही है। कई देशों में आप्रवास के कारण जनसंख्या बढ़ी है जबकि कई देशों में उत्प्रवास के कारण जनसंख्या घटी है।

→ जनसंख्या परिवर्तन के प्रतिरूप-विश्व के विभिन्न देशों में जनसंख्या की वृद्धि दर भिन्न-भिन्न रही है। कई देशों में यह दर बहुत अधिक तो कई देशों में बहुत कम रही है।

→ जनसंख्या संघटन-जनसंख्या संघटन जनसंख्या की संरचना को दर्शाता है। इसमें लिंगानुपात, शिक्षा, स्वास्थ्य दशाएँ, आय, आयु वर्ग आदि को शामिल किया जाता है। एक देश के जनसंख्या संघटन के अध्ययन करने की एक रुचिकर विधि 'जनसंख्या पिरामिड' है, जिसे आयु लिंग पिरामिड भी कहते हैं। यह एक देश में पुरुष एवं स्त्रियों की वर्तमान जनसंख्या को उनके आयु वर्ग में दर्शाता है।

Prasanna
Last Updated on June 6, 2022, 5:26 p.m.
Published June 6, 2022