RBSE Class 8 Social Science Notes Geography Chapter 5 उद्योग

These comprehensive RBSE Class 8 Social Science Notes Geography Chapter 5 उद्योग will give a brief overview of all the concepts.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. Go through these class 8 history chapter 6 questions and answers in hindi and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 8 Social Science Notes Geography Chapter 5 उद्योग

→  द्वितीयक क्रियाकलाप या विनिर्माण में कच्चे माल को लोगों के लिए अधिक मूल्य के उत्पादों के रूप में. परिवर्तित किया जाता है। उद्योग का सम्बन्ध उन आर्थिक गतिविधियों से है जो कि वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण अथवा सेवाओं की व्यवस्था से सम्बन्धित हैं।

→ उद्योगों का वर्गीकरण

  • कच्चे माल के आधार पर वर्गीकरण-कच्चे माल के आधार पर उद्योगों को चार भागों में विभाजित किया | जाता है : कृषि आधारित उद्योग, खनिज आधारित उद्योग, समुद्र आधारित उद्योग तथा वन आधारित उद्योग।
  • आकार के आधार पर वर्गीकरण-आकार के आधार पर उद्योगों को दो भागों में बाँटा जाता है-लघु आकार के उद्योग तथा बृहत् आकार के उद्योग।
  • स्वामित्व के आधार पर वर्गीकरण-स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को निजी क्षेत्र, राज्य स्वामित्व अथवा सार्वजनिक क्षेत्र, संयुक्त क्षेत्र और सहकारी क्षेत्र में बाँटा जाता है। 

RBSE Class 8 Social Science Notes Geography Chapter 5 उद्योग

→ उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारक-उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक कच्चे माल की उपलब्धता, भूमि, जल, श्रम, शक्ति, पूँजी, परिवहन और बाजार हैं।

→ औद्योगिक तन्त्र-औद्योगिक तन्त्र में निवेश, प्रक्रम और निर्गत शामिल हैं।

→ औद्योगिक प्रदेश-औद्योगिक प्रदेश का विकास तब होता है जब कई तरह के उद्योग एक-दूसरे के निकट स्थित होते हैं।

→ प्रमख उद्योगों का वितरण-विश्व के कुछ प्रमुख उद्योग निम्न प्रकार हैं

  • लोहा-इस्पात उद्योग-लोहा-इस्पात उद्योग एक महत्त्वपूर्ण उद्योग है। लौह-अयस्क से कई चरणों में इस्पात का निर्माण किया जाता है । इस्पात से अनेक वस्तुएँ बनती हैं तथा यह कई उद्योगों के लिए कच्चे माल के रूप में प्रयोग किया जाता है। भारत में प्रमुख इस्पात केन्द्र भिलाई, दुर्गापुर, बर्नपुर, जमशेदपुर, राउरकेला और बोकारो हैं जो प. बंगाल, उड़ीसा, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ राज्यों में स्थापित हैं। आजादी से पूर्व भारत में टाटा आयरन एंड स्टील कम्पनी (टिस्को) जमशेदपुर में थी। संयुक्त राज्य अमेरिका में पिट्सबर्ग एक महत्त्वपूर्ण इस्पात नगर है।
  • सूती वस्त्र उद्योग-भारत में सूती वस्त्र उद्योग प्राचीनतम उद्योगों में से एक है। वर्तमान में भारत, चीन, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका प्रमुख सूती वस्त्र उत्पादक हैं। भारत में सूती वस्त्र उत्पादन के कई केन्द्र हैं। भारत में मुम्बई के बाद अहमदाबाद दूसरा सबसे बड़ा वस्त्र निर्माता नगर है। ओसाका जापान का प्रमुख वस्त्र निर्माण केन्द्र है।
Prasanna
Last Updated on June 6, 2022, 4:02 p.m.
Published June 6, 2022