RBSE Class 6 Hindi Vyakaran उपसर्ग

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Hindi Vyakaran उपसर्ग Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 6 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 6 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here is visheshan worksheet for class 6 to learn grammar effectively and quickly.

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran उपसर्ग

प्रश्न 1.
उपसर्ग किसे कहते हैं?
उत्तर-
वे शब्दांश जो किसी शब्द के पूर्व (पहले) जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैं। 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran उपसर्ग

प्रश्न 2. 
नीचे दिये गये उपसर्गों को जोड़कर दो-दो नये शब्द बनाइएअ, अन, प्र, आ, उप, सम्, निर्, वि, सु, प्रति। 
उत्तर-
अ-असफल, अपरिचित । अन-अनुचित, अनावश्यक। प्र-प्रदेश, प्रमोद । आ-आगमन, आकार । उपउपदेश, उपचार। सम्-सम्मान, सन्देश । निर्-निर्देश, निर्णय । वि-विभाग, विनम्र। सु-सुलभ, सुसभ्य । प्रति-प्रतिदिन, प्रतिवर्ष। 

प्रश्न 3. 
नीचे लिखे शब्दों में उपसर्ग छाँटकर बताइएअनिच्छा, अदृश्य, स्वागत, अनाथ, संस्कार, उपकार, प्रशासन, निश्चय, अजेय, आयोजन। 
उत्तर-
अनिच्छा-अन, अदृश्य-अ, स्वागत-सु, अनाथअ, संस्कार-सम्, उपकार-उप, प्रशासन-प्र, निश्चय-निस्, अजेय-अ, आयोजन-आ। 

प्रश्न 4. 
किस शब्द में 'आ' उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है? 
(क) आगमन
(ख) आमरण 
(ग) अवस्था 
(घ) आकर्षण 
उत्तर-
(ग) अवस्था 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran उपसर्ग

प्रश्न 5. 
'अनुमान' शब्द में उपसर्ग है
(क) अव
(ख) अल 
(ग) अनू
(घ) अनु 
उत्तर-
(घ) अनु  

प्रश्न 6. 
'दुष्कर' शब्द में उपसर्ग है
(क) दु
(ख) दुस् 
(ग) अनु
(घ) सु
उत्तर-
(ख) दुस्

प्रश्न 7. 
किस शब्द में 'प्रति' उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है- 
(क) प्रतिकूल 
(ख) प्रतिकार
(ग) प्रताप
(घ) प्रतिवाद 
उत्तर-
(ग) प्रताप

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran उपसर्ग

प्रश्न 8. 
किस शब्द में 'परा' उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है? 
(क) पराजय
(ख) परम 
(ग) पराभाव
(घ) परास्त 
उत्तर-
(ख) परम 

प्रश्न 9.
किस शब्द में 'प्र' उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है? 
(क) परिश्रम
(ख) प्रताप 
(ग) प्रबल
(घ) प्रसार 
उत्तर-
(क) परिश्रम

प्रश्न 10. 
किस शब्द में 'अप' उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है? 
(क) अपयश 
(ख) अपमान 
(ग) अपार
(घ) अपहार 
उत्तर-
(ग) अपार

प्रश्न 11. 
'संसार' शब्द में उपसर्ग है
(क) सम्
(ख) दुस् 
(ग) स
(घ) सह 
उत्तर-
(क) सम्

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran उपसर्ग

प्रश्न 12. 
'उपवन' शब्द में उपसर्ग है
(क) उप
(ख) उत् 
(ग) उ
(घ) उन 
उत्तर-
(क) उप

प्रश्न 13. 
'अनसुना' शब्द में उपसर्ग है
(क) अव
(ख) अनु 
(ग) अन
(घ) अप
उत्तर-
(ग) अन

Bhagya
Last Updated on June 29, 2022, 12:39 p.m.
Published June 29, 2022