RBSE Class 6 Hindi Vyakaran कारक

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Hindi Vyakaran कारक Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 6 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 6 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here is visheshan worksheet for class 6 to learn grammar effectively and quickly.

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran कारक

प्रश्न 1. 
कारक किसे.कहते हैं? ये कितने होते हैं? 
उत्तर-
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका वाक्य के अन्य शब्दों से सम्बन्ध जाना जाता है, उस रूप को कारक कहते हैं। हिन्दी में प्रत्येक कारक या उसके अर्थ बताने के लिए जो शब्द जोड़े जाते हैं, उनको विभक्ति कहते हैं। हिन्दी में कारक आठ होते हैं।

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran कारक

प्रश्न 2. 
कर्ता कारक किसे कहते हैं? 
उत्तर-
संज्ञा या सर्वनाम का वह रूप जो क्रिया को करता है. उसे कर्ता कारक कहते हैं। जैसे-राम ने पत्र लिखा। इसमें 'राम' कर्ता कारक है और 'ने' उसका चिह्न है। 

प्रश्न 3. 
कर्म कारक किसे कहते हैं? 
उत्तर-
जिस संज्ञा पर क्रिया के व्यापार का फल पड़ता है, उसे कर्म कारक कहते हैं। जैसे-मोहन पुस्तक को पढ़ता है। इसमें पुस्तक कर्म कारक है और 'को' उसका चिह्न है। 

प्रश्न 4. 
करण कारक की परिभाषा लिखिए।।
उत्तर-
संज्ञा जिसकी सहायता से कार्य करता है, उसे करण कारक कहते हैं। जैसे-राम कलम से पत्र लिखता है। 'कलम' करण कारक है और 'से' इसका चिह्न है। 

प्रश्न 5. 
सम्प्रदान कारक किसे कहते हैं? 
उत्तर-
वाक्य में प्रयुक्त कर्ता जिसके लिए कोई क्रिया करे, उसे सम्प्रदान कारक कहते हैं। जैसे-पुत्र को धन दिया। इसमें 'पुत्र' सम्प्रदान कारक है और को (के लिए) इसका चिह्न है। 

प्रश्न 6. 
सम्बन्ध कारक की परिभाषा दीजिए। 
उत्तर-
संज्ञा या सर्वनाम के उस रूप को जिससे उसका किसी वस्तु या व्यक्ति के साथ सम्बन्ध का बोध होता है, उसे सम्बन्धकारक कहते हैं। जैसे-झाँसी की रानी, मील का पत्थर, बनारस के आम। इसके का, की, के, रा, री, रे चिह्न होते हैं। 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran कारक

प्रश्न 7.
अधिकरण कारक किसे कहते हैं? 
उत्तर-
जिन शब्दों से क्रिया के आधार का बोध होता है, उसे अधिकरण कारक कहते हैं। जैसे-वह आसन पर बैठा है। आसन' अधिकरण कारक और 'पर' चिह्न है। 

प्रश्न 8. 
सम्बोधन कारक की परिभाषा लिखिए। 
उत्तर-
संज्ञा के जिस रूप से उसे बुलाने, पुकारने या सावधान रहने का बोध होता है, उसे सम्बोधन कारक कहते हैं। जैसे-अरे गोपाल हे छात्रो! 

प्रश्न 9. 
"पेड़ से फल गिरा।" वाक्य में प्रयुक्त कारक है
(क) करण कारक 
(ख) सम्बन्ध कारक 
(ग) कर्म कारक 
(घ) अपादान कारक 
उत्तर-
(घ) अपादान कारक 

प्रश्न 10. 
'के लिए' अर्थबोधक कारक है
(क) सम्बन्ध कारक 
(ख) सम्प्रदान कारक 
(ग) अधिकरण कारक 
(घ) करण कारक 
उत्तर-
(ख) सम्प्रदान कारक 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran कारक

प्रश्न 11. 
निम्न वाक्यों में काले (मोटे) पदों के कारक बताइए
(i) झाँसी की रानी खूब लड़ी। 
(ii) पेड़ की छाया में बैठो।.
(iii) नहाने का साबुन लाओ। 
(iv) तुरही भारत में प्रचलित है। 
(v) इसे अलग-अलग नामों से जानते हैं। 
(vi) लोकगीत मनोरंजन के लिए भी होते हैं। 
(vii) अण्डे कार्निस से नीचे गिर गये। 
(viii) लोकगीतों को ग्रामीण लोग गाते हैं। 
(ix) श्यामा के लिए पुस्तकें चाहिए। 
(x) तब डलहौजी मन में हरषाया। 
उत्तर-
(i) सम्बन्ध कारक 
(ii) सम्बन्ध कारक 
(iii) सम्बन्ध कारक 
(iv) अधिकरण कारक 
(v) करण कारक 
(vi) सम्प्रदान कारक 
(vii) अपादान कारक 
(viii) कर्म कारक 
(ix) सम्प्रदान कारक 
(x) अधिकरण कारक।

Bhagya
Last Updated on July 1, 2022, 9:54 a.m.
Published June 29, 2022