RBSE Class 6 Hindi Vyakaran सर्वनाम

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Hindi Vyakaran सर्वनाम Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 6 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 6 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here is visheshan worksheet for class 6 to learn grammar effectively and quickly.

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 1. 
सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर-
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे-मैं, तुम, हम, वे, वह आदि। 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 2.
सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिखिए। 
उत्तर-
सर्वनाम छ: प्रकार के होते हैं-
(1) पुरुषवाचक 
(2) निश्चयवाचक 
(3) अनिश्चयवाचक 
(4) सम्बन्धवाचक 
(5) प्रश्नवाचक और 
(6) निजवाचक। 

प्रश्न 3. 
पुरुषवाचक सर्वनाम की सोदाहरण परिभाषा लिखिए। 
उत्तर-
जिस सर्वनाम का प्रयोग कहने वाले, सुनने वाले या जिसके सम्बन्ध में कुछ कहा जाये, उसके लिए होता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-मैं, हम, तू, तुम, वह, वे। 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 4. 
पुरुषवाचक सर्वनाम के आधार पर पुरुष कितने होते हैं? 
उत्तर-
पुरुष तीन प्रकार के होते हैं
(1) उत्तम पुरुष-मैं, हम। 
(2) मध्यम पुरुष-तू, तुम। 
(3) अन्य पुरुष-वह, वे आदि। 

प्रश्न 5. 
निश्चयवाचक सर्वनाम की सोदाहरण परिभाषा दीजिए। 
उत्तर-
जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित वस्तु का बोध होता है, वे 'निश्चयवाचक सर्वनाम' कहलाते हैं। जैसे-यह, वह आदि। 

प्रश्न 6. 
अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर-
जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित वस्तु का बोध नहीं होता है, वे 'अनिश्चयवाचक सर्वनाम' कहलाते हैं। जैसे-कोई, कुछ आदि। 

प्रश्न 7. 
सम्बन्धवाचक सर्वनाम की परिभाषा सोदाहरण लिखिए। 
उत्तर-
जिन सर्वनाम शब्दों के द्वारा वाक्यों का परस्पर सम्बन्ध प्रकट होता है, उन्हें 'सम्बन्धवाचक सर्वनाम' कहते हैं। जैसे-जो, सो, जिनका, उनका आदि। 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 8. 
प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर-
जिन सर्वनाम शब्दों से प्रश्न का बोध होता है, उन्हें 'प्रश्नवाचक सर्वनाम' कहते हैं। जैसे-कौन, क्या आदि। 

प्रश्न 9. 
निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर-
वाक्य में जिस सर्वनाम का प्रयोग कर्ता के लिए होता है, उसे 'निजवाचक सर्वनाम' कहते हैं। जैसे-आप, अपना, अपने आदि।

प्रश्न 10. 
'तू', 'तुम' सर्वनाम शब्द हैं
(क) प्रश्नवाचक 
(ख) सम्बन्धवाचक 
(ग) निजवाचक 
(घ) पुरुषवाचक 
उत्तर-
(घ) पुरुषवाचक 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 11. 
निम्न में निजवाचक सर्वनाम शब्द है
(क) मैं, हम
(ख) तू, तुम 
(ग) वे, वह
(घ) आप, अपना 
उत्तर-
(घ) आप, अपना 

प्रश्न 12. 
"जो मेहनत करता है, वह अवश्य सफलता पाता है।" यह वाक्य उदाहरण है
(क) सम्बन्धवाचक का 
(ख) निश्चयवाचक का 
(ग) अनिश्चयवाचक का 
(घ) निजवाचक का 
उत्तर-
(क) सम्बन्धवाचक का 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 13. 
उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम है- 
(क) आप 
(ख) तुम 
(ग) मैं
(घ) उसने 
उत्तर-
(ग) मैं

प्रश्न 14. 
अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम है
(क) वह
(ख) तुम्हें 
(ग) हमने
(घ) हम 
उत्तर-
(क) वह

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 15. 
सर्वनाम के कितने भेद हैं? 
(क) पाँच
(ख) छह 
(ग) आठ
(घ) चार 
उत्तर-
(ख) छह 

प्रश्न 16. 
'कुछ' सर्वनाम का कौन-सा भेद है? 
(क) प्रश्नवाचक
(ख) निश्चयवाचक 
(ग) अनिश्चयवाचक 
(घ) पुरुषवाचक 
उत्तर-
(ग) अनिश्चयवाचक 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran सर्वनाम

प्रश्न 17. 
संबंधवाचक सर्वनाम शब्द है
(क) स्वयं
(ख) जिसका 
(ग) कोई
(घ) मेरा 
उत्तर-
(ख) जिसका 

Bhagya
Last Updated on June 28, 2022, 4:30 p.m.
Published June 28, 2022