RBSE Class 6 Hindi Vyakaran सन्धि

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Hindi Vyakaran सन्धि Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 6 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 6 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here is visheshan worksheet for class 6 to learn grammar effectively and quickly.

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran सन्धि

प्रश्न 1. 
संधि किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार की होती है? उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर-
दो वर्णों या अक्षरों के परस्पर मिलने पर जो विकार उत्पन्न होता है, उसे संधि कहते हैं।
जैसे-हिम + आलय = हिमालय, महा + इन्द्र = महेन्द्र।

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran सन्धि

प्रश्न 2. 
संधि कितने प्रकार की होती है? 
उत्तर-
संधि तीन प्रकार की होती है-
1. स्वर संधि, 
2. व्यंजन संधि और 
3. विसर्ग संधि।

प्रश्न 3. 
स्वर संधि किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए। 
उत्तर-
स्वर के साथ स्वर मिलने से जो विकार होता है, उसे स्वर संधि कहते हैं। 
जैसे-विद्या + आलय = विद्यालय (आ + आ = आ), 
रमा + ईश = रमेश (आ + ई = ए)। 

प्रश्न 4. 
व्यंजन संधि किसे कहते हैं? 
उत्तर-
व्यंजन के साथ स्वर या व्यंजन के मिलने से जो विकार होता है, उसे व्यंजन संधि कहते हैं। 
जैसे-जगत् + ईश = जगदीश, उत् + ज्वल = उज्ज्वल। 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran सन्धि

प्रश्न 5.
विसर्ग संधि किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए। 
उत्तर-
विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल को विसर्ग संधि कहते हैं। 
जैसे-मनः + योग = मनोयोग। 

प्रश्न 6.
'महेन्द्र' शब्द की कौनसी संधि है
(क) वृद्धि संधि 
(ख) गुण संधि 
(ग) दीर्घ संधि 
(घ) यण संधि 
उत्तर-
(ख) गुण संधि 

प्रश्न 7. 
'भवन' शब्द का शुद्ध संधि विच्छेद है
(क) भो + अन 
(ख) भू + अन 
(ग) भ + अन 
(घ) भव + अन 
उत्तर-
(क) भो + अन 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran सन्धि

प्रश्न 8. 
किस शब्द में व्यंजन संधि है? 
(क) स्वागत
(ख) गायन 
(ग) दिग्गज
(घ) निराशा 
उत्तर-
(ग) दिग्गज

प्रश्न 9. 
'निः + चल' की सही संधि है
(क) निस्चल 
(ख) निश्चल 
(ग) निष्चल 
(घ) निचल 
उत्तर-
(ख) निश्चल 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran सन्धि

प्रश्न 10. 
'दु: + बल' की सही संधि है
(क) दुस्बल
(ख) दुस्सबल 
(ग) दुरबल
(घ) दुर्बल 
उत्तर-
(घ) दुर्बल 

प्रश्न 11. 
'सरोज' का संधि विच्छेद होगा
(क) सर + ज
(ख) सरः + ज 
(ग) सरो + ज 
(घ) सर + ओज 
उत्तर-
(ख) सरः + ज 

प्रश्न 12. 
'मनोयोग' शब्द का सही संधि विच्छेद है
(क) मनु + योग 
(ख) मनो + योग 
(ग) मनः + योग 
(घ) मन + योग 
उत्तर-
(ग) मनः + योग 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran सन्धि

प्रश्न 13. 
'यद्यपि' शब्द में कौनसी संधि है? 
(क) गुण संधि 
(ख) यण संधि 
(ग) दीर्घ संधि 
(घ) वृद्धि संधि
उत्तर-
(ख) यण संधि  

प्रश्न 14. 
'उत्-हार' की संधि करने पर कौनसा शब्द बनेगा? 
(क) उधार
(ख) उत्हार 
(ग) उद्धार
(घ) उदार
उत्तर-
(ग) उद्धार

प्रश्न 15. 
नीचे दिये गये शब्दों में संधि-विच्छेद कीजिए
(क) निष्कपट = निः + कपट 
(ख) दुर्जन = दुर् + जन 
(ग) उद्धार = उत् + हार 
(घ) सम्पूर्ण = सम् + पूर्ण 
(च) जगन्नाथ = जगत् + नाथ 
(छ) नयन = ने + अन
(ज) शिष्टाचार = शिष्ट + आचार
(झ) सूर्यास्त = सूर्य + अस्त। 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran सन्धि

प्रश्न 16. 
नीचे दिये गये शब्दों में संधि करके कोष्ठक में लिखिये
(क) रत्न + आकर 
(ख) हिम + आलय 
(ग) रवि + इन्द्र 
(घ) सु + आगत 
(च) इति + आदि 
(छ) जगत + ईश 
उत्तर-
(क) रत्नाकर, 
(ख) हिमालय, 
(ग) रवीन्द्र, 
(घ) स्वागत, 
(च) इत्यादि, 
(छ) जगदीश।

Bhagya
Last Updated on June 29, 2022, 12:07 p.m.
Published June 29, 2022