RBSE Class 6 Hindi Vyakaran समास

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Hindi Vyakaran समास Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 6 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 6 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here is visheshan worksheet for class 6 to learn grammar effectively and quickly.

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran समास

प्रश्न 1. 
समास किसे कहते हैं? 
उत्तर-
दो या दो से अधिक शब्दों को जोड़ने और विभक्ति चिह्नों का लोप होने पर बने शब्दों या पदों के मेल को समास कहते हैं। 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran समास

प्रश्न 2. 
समास कितने प्रकार के होते हैं? प्रत्येक की परिभाषा लिखते हुए उदाहरण दीजिए। 
उत्तर-
समास छः प्रकार के होते हैं
(1) अव्ययीभाव-जिस समास का पहला पद अव्यय हो, उसे अव्ययी भाव समास कहते हैं। 
जैसे-यथाशक्ति - शक्ति के अनुसार। प्रतिदिन = दिन-दिन।। 

(2) तत्पुरुष समास-जिस समास में दूसरा पद (उत्तर पद) प्रधान हो, उसे तत्पुरुष समास कहते हैं। 
जैसेराष्ट्रपति = राष्ट्र का पति। गुरुभक्ति = गुरु में भक्ति। 

(3) द्विगु समास-जिस समास का पहला पद संख्यावाची हो, उसे द्विगु समास कहते हैं। 
जैसे-चौराहा, चार राहों का समूह। 

(4)द्वन्द्व समास-जिस समास के दोनों पद प्रधान हों तथा उनके बीच 'और' शब्द का लोप हो, उसे द्वन्द्व समास कहते हैं। 
जैसे-माता-पिता = माता और पिता। भाई-बहिन = भाई और बहिन। 

(5) कर्मधारय समास-जिस समास में पहला पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य हो, उसे कर्मधारय समास कहते हैं। 
जैसे-महापुरुष = महान् है जो पुरुष। 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran समास

(6) बहुव्रीहि समास-जब समास में कोई पद प्रधान नहीं होता है तथा जिसका समस्त पद किसी अन्य पद के विशेषण का कार्य करता है, उसे बहुव्रीहि समास कहते हैं। 
जैसे-पवनपुत्र = पवन का पुत्र है जो अर्थात् हनुमान। 

प्रश्न 3. 
नीचे दिये गये शब्दों में द्वन्द्व समास का उदाहरण है|
(क) तिराहा
(ख) दिन-रात 
(ग) राजकुमार 
(घ) नीलगाय। 
उत्तर-
(ख) दिन-रात 

प्रश्न 4. 
बहुव्रीहि समास का उदाहरण है
(क) दशानन
(ख) यथाविधि 
(ग) महाजन
(घ) राजप्रसाद।
उत्तर-
(क) दशानन

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran समास

प्रश्न 5. 
नीचे दिये गये शब्दों में समास-विग्रह कीजिए
(i) लोक-कल्याण = लोक का कल्याण । 
(ii) बाजारभाव = बाजार का भाव। 
(iii) राजपुत्र = राजा का पुत्र । 
(iv) विद्यालय - विद्या का आलय। 
(v) नवग्रह = नौ ग्रहों का समूह । 
(vi) प्रतिमास = प्रत्येक मास। 

प्रश्न 6. 
नीचे दिए गये समास-विग्रहों का समस्त पद लिखिए तथा समास का नाम बताइए
(i) समय की सीमा = समय-सीमा = तत्पुरुष। 
(ii) ऊपर और नीचे = ऊपर-नीचे = द्वन्द्व । 
(iii) मृग के छौने = मृग-छौने = तत्पुरुष। 
(iv) पाँच पात्रों का समाहार = पंच पात्र = द्विगु । 
(v) नीला कण्ठ है जिसका (शिव) - नीलकण्ठ = बहुव्रीहि।

Bhagya
Last Updated on June 29, 2022, 12:25 p.m.
Published June 29, 2022