RBSE Class 6 Hindi Vyakaran पर्यायवाची

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Hindi Vyakaran पर्यायवाची Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 6 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 6 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here is visheshan worksheet for class 6 to learn grammar effectively and quickly.

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran पर्यायवाची

प्रश्न 1. 
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? 
उत्तर-
समान अर्थ प्रकट करने वाले एक से अधिक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। जैसे-घोड़ा का समानार्थी शब्द अश्व या तुरंग है। 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran पर्यायवाची

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित के पर्यायवाची शब्द लिखिए
उत्तर-
1. अमृत-सुधा, पीयूष, अमिय, अमी। 
2. आँख-अक्षि, नेत्र, चक्षु, नयन, दृग्। 
3. आकाश-व्योम, नभ, अम्बर, गगन, अनन्त। 
4. आग-अग्नि, पावक, अनल, वह्नि, हुताशन। 
5. आम-रसाल, सहकार, आम्र। 
6. इच्छा-कामना, अभिलाषा, स्पृहा, वांछा। 
7. ईश्वर-ईश, प्रभु, परमात्मा, देवता, भगवान्। 
8. कपड़ा-वस्त्र, वसन, पट, चीर, अम्बर। 
9. कमल-जलज, पंकज, पद्म, उत्पल, सरोज, नलिन। 
10. कनक-सोना, स्वर्ण, कंचन, हेम, हिरण्य, हाटक।
11. किरण-रश्मि, कर, मयूख, अंशु, मरीचि, दीधिति।
12. केश-बाल, कच, कुन्तल, शिरोरुह। 
13. कामदेव-मन्मथ, मनोज, मार, अनंग, कन्दर्प, मदन। 
14. गणेश-विनायक, गजानन, लम्बोदर, गणपति। 
15. गुरु-आचार्य, अध्यापक, उपाध्याय, शिक्षक। 
16. गौ-गाय, धेनु, सुरभि, माहेयी। 
17. घर-गृह, सदन, निकेतन, आलय, आवास। 
18. चरण-पैर, पाँव, पाद, पग, पद। 
19. चन्द्रमा-इन्दु, शशि, सुधाकर, विधु, सोम। 
20. जल-पानी, नीर, सलिल, तोय, वारि, अम्बु, उदक। 
21. तालाब-जलाशय, सरोवर, सर, तड़ाग, ताल। 
22. दुनिया-जगत्, संसार, जग, विश्व, भव। 
23. दूध-पय, क्षीर, दुग्ध, गोरस। 
24. नदी-दरिया, सरिता, आपगा, तटिनी, निम्नगा। 
25. पक्षी-विहग, खग, विहंगम, पतंग, नभचर, द्विजं । 
26. पहाड़-पर्वत, अचल, गिरि, नग, महीधर, शैल। 
27. पुत्र-सुत, तनय, आत्मज, बेटा, पूत, तनुज। 
28. पिता-जनक, तात, जन्मदाता। 
29. पेड़-वृक्ष, पादप, विटप, तरु, दुम, महीरुह। 
30. फूल-पुष्प, सुमन, प्रसून। 
31. बादल-मेघ, घन, जलद, वारिद, पयोद, जलधर। 
32. बाण-शर, तीर, नाराच, विशिख, शिलीमुख । 
33. बन्दर-कपि, मर्कट, वानर, प्लवंगम, हरि। 
34. बिजली-विद्युत्, चपला, तड़ित, चंचला, सौदामिनी। 
35. ब्रह्मा-विधि, विरंचि, अज, विधाता। 
36. बन्धु-भाई, सहोदर, बन्धु, भ्राता, भैया। 
37. मछली-मीन, मकर, मत्स्य, शफरी। 
38. मोर-केकी, मयूर, सारंग, कलापी, नीलकण्ठ। 
39. माता-माँ, जननी, अम्बा, जन्मदात्री, प्रसू। 
40. मुँह-मुख, आनन, वदन, चेहरा। 
41. राजा-नृप, भूपति, भूप, नृपति, नरेन्द्र, नरेश, भूपाल। 
42. रानी-सम्राज्ञी, राज्ञी, महिषी, राजभार्या । 
43. लक्ष्मी-कमला, श्री, पद्मा, रमा, इन्दिरा। 
44. शरीर-वपु, कलेवर, काय, गात, विग्रह, तनु। 
45. शत्रु-अरि, रिपु, वैरी, विपक्षी, अराति। 
46. समुद्र-सागर, सिन्धु, रत्नाकर, जलधि, अर्णव, पयोधि, अब्धि । 
47. साँप-सर्प, अहि, व्याल, भुजंग, विषधर, नाग, उरग। 
48. सूर्य-दिनकर, आदित्य, दिनेश, भास्कर, मार्तण्ड, भानु, रवि। 
49. हवा-पवन, वायु, वात, बयार, अनिल, समीर, मारुत। 
50. हाथ-कर, भुजा, बाहु, हस्त, भुज। 
51. हरिण-मृग, सारंग, कुरंग, कृष्णसार।
52. हाथी-गज, दन्ती, कुंजर, द्विप, मतंग, करी।
53. हंस-मराल, कलहंस, चक्रांग, कारण्डव। 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran पर्यायवाची

प्रश्न 3. 
(i) 'आग' का पर्यायवाची शब्द कौनसा है? 
(क) अनिल
(ख) अनल 
(ग) अवनि
(घ) तड़ित। 
उत्तर- 
(ख) अनल 

(ii) 'कमल' का पर्यायवाची शब्द है
(क) जलद
(ख) जलज 
(ग) जलाध
(घ) पंक। 
उत्तर- 
(ख) जलज 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran पर्यायवाची

(iii) 'हाथी' का पर्यायवाची है
(क) अलि
(ख) गज 
(ग) वाजि
(घ) कपि। 
उत्तर- 
(ख) गज 

(iv) निम्नलिखित में से कौनसा शब्द 'पुष्प' का पर्यायवाची नहीं है
(क) प्रसून
(ख) फूल 
(ग) सुमन
(घ) जलद ।
उत्तर- 
(घ) जलद

(v) 'मृग' का पर्यायवाची शब्द है
(क) कुरंग
(ख) निरंग 
(ग) कूर्म
(घ) वनराज। 
उत्तर- 
(क) कुरंग

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran पर्यायवाची

(vi) 'सूर्य' का पर्यायवाची शब्द है
(क) निशाकर 
(ख) दिनकर 
(ग) मधुकर
(घ) सुधाकर। 
उत्तर- 
(ख) दिनकर 

(vii) 'पर्वत' का पर्यायवाची शब्द है
(क) शैल
(ख) मही 
(ग) पत्थर 
(घ) ओक।
उत्तर- 
(क) शैल

(viii) कौनसा शब्द 'तालाब' का पर्यायवाची है? 
(क) सिंधु
(ख) सागर। 
(ग) तड़ाग
(घ) जलधि। 
उत्तर- 
(ग) तड़ाग

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran पर्यायवाची

(ix) 'मर्कट' किसका पर्यायवाची शब्द है? 
(क) बन्दर
(ख) हाथी 
(ग) घोड़ा
(घ) कुत्ता 
उत्तर- 
(क) बन्दर

(x) 'बादल' का पर्यायवाची शब्द है
(क) जलज
(ख) सरोज 
(ग) जलद
(घ) पयोधि। 
उत्तर- 
(ग) जलद

Bhagya
Last Updated on June 29, 2022, 11:24 a.m.
Published June 29, 2022