RBSE Class 6 Hindi Vyakaran अव्यय

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Hindi Vyakaran अव्यय Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 6 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 6 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts. Here is visheshan worksheet for class 6 to learn grammar effectively and quickly.

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran अव्यय

प्रश्न 1. 
अव्यय किसे कहते हैं? 
उत्तर-
जिन शब्दों में लिंग, वचन और कारकों के कारण कभी कोई बदलाव या रूप-परिवर्तन नहीं होता है, उसे अव्यय कहते हैं। इन्हें ही अविकारी शब्द भी कहते हैं। 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran अव्यय

प्रश्न 2. 
अव्यय के प्रमुख प्रकार बताइए। 
उत्तर-
अव्यय के प्रमुख चार प्रकार होते हैं
(1) क्रियाविशेषण अव्यय
(2) सम्बन्धबोधक अव्यय 
(3) समुच्चयबोधक अव्यय 
(4) विस्मयादिबोधक अव्यय

प्रश्न 3. 
सम्बन्धबोधक अव्यय किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए। 
उत्तर-
वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम का सम्बन्ध दूसरे शब्दों के साथ प्रकट करने वाले शब्द सम्बन्धबोधक अव्यय होते हैं। जैसे-आगे, पहले, पीछे, अलावा, सदृश, समान, पास, निकट आदि।

प्रश्न 4. 
समुच्चयबोधक अव्यय किसे कहते हैं? इसके भेद भी बताइए। 
उत्तर-
दो या दो से अधिक शब्दों, वाक्यांशों अथवा वाक्यों को परस्पर जोड़ने या अलग करने वाले अव्यय समुच्चयबोधक कहलाते हैं। इसके चार भेद होते हैं
(1) योजक या संयोजक 
(2) विकल्पक 
(3) विरोधसूचक 
(4) परिणामसूचक 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran अव्यय

प्रश्न 5. 
समुच्चयबोधक अव्यय के कुछ उदाहरण लिखिए। 
उत्तर-
(1) योजक या संयोजक अव्यय-और, तथा, एवं, जो, अर्थात्। 
(2) विकल्पक-या, वा, अथवा, कि, चाहे। 
(3) विरोधसूचक-पर, किन्तु, परन्तु, लेकिन, अपितु, बल्कि , न कि। 
(4) परिणामसूचक-इसलिए, अन्यथा, नहीं तो, अतः, ताकि। 

प्रश्न 6. 
विस्मयादिबोधक अव्यय को उदाहरण सहित लिखिए। 
उत्तर-
जिन अव्यय शब्दों के द्वारा हर्ष, शोक, घृणा, आश्चर्य, भय, ग्लानि आदि भाव व्यक्त होते हैं, उन्हें विस्मयादिबोधक अव्यय कहते हैं। जैसे-छि:, आह, वाह, अरे, थू, हा, धन्य, अहा, हे, हाँ; धिक्, ठीक आदि। 

RBSE Class 6 Hindi Vyakaran अव्यय

प्रश्न 7. 
योजक अव्यय है
(क) या
(ख) परन्तु 
(ग) अन्यथा
(घ) तथा 
उत्तर-
(घ) तथा 

Bhagya
Last Updated on June 29, 2022, 10:12 a.m.
Published June 29, 2022