RBSE Class 5 Hindi Vyakaran संज्ञा

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Vyakaran संज्ञा Questions and Answers, Notes Pdf.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran संज्ञा

संज्ञा की परिभाषा - किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, गुण, दशा, व्यापार के नाम को संज्ञा कहते हैं। 
जैसे - गाय, बैल, मनुष्य, पशु आदि (प्राणियों के नाम) 
कुर्सी, जल, पुस्तक, पेंसिल आदि (वस्तुओं के नाम) 
काशी, आगरा, मथुरा, कश्मीर आदि (स्थान के नाम) 
सुंदरता, उजलापन, कुरूपता आदि (गुण का नाम) 
स्थिति, गति, प्रगति आदि (दशा का नाम) 
अध्ययन, शिक्षण, रंक्षा आदि (व्यापार के नाम) 

संज्ञा तीन प्रकार की होती है - 
1. व्यक्तिवाचक संज्ञा, 
2. जातिवाचक संज्ञा 
3. भाववाचक संज्ञा। 

प्रश्न 1. 
व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं ? उदाहरण दीजिए। 
उत्तर : 
जिस शब्द से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान, वस्तु आदि का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे - राम, कृष्ण, गंगा आदि। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran संज्ञा

प्रश्न 2. 
जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं ? उदाहरण दीजिए। 
उत्तर :  
जिस संज्ञा से किसी एक ही जाति की सभी वस्तुओं का पता चलता है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे - औरत, आदमी, फूल आदि। 

प्रश्न 3. 
भाववाचक संज्ञा किसे कहते हैं ? 
उत्तर :  
जिस संज्ञा से किसी वस्तु के गुण, दशा, व्यापार या धर्म आदि का पता चलता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे - अच्छाई, बुराई, अमीरी, गरीबी आदि। 

प्रश्न 4.
निम्न वाक्यों में से संज्ञाएँ उनका प्रकार लिखकर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए - 

  1. राम ने रावण का वध किया। ..........
  2. इस आम में मिठास नहीं है। ........... 
  3. अलवर की दूरी कितनी है ? ...........
  4. बुढ़ापे में काम नहीं होता। ................ 
  5. इस कमरे की सजावट अच्छी है। .......... 

उत्तर :

  1. राम - व्यक्तिवाचक संज्ञा। रावण - व्यक्तिवाचक संज्ञा। वध - भाववाचक संज्ञा। 
  2. आम - व्यक्तिवाचक संज्ञा। मिठास - भाववाचक संज्ञा। 
  3. अलवर - व्यक्तिवाचक संज्ञा। दूरी - भाववाचक संज्ञा। 
  4. बुढ़ापा - भाववाचक संज्ञा। काम - भाववाचक संज्ञा। 
  5. कमरा - जातिवाचक संज्ञा। सजावट - भाववाचक संज्ञा। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran संज्ञा

प्रश्न 5. 
निम्नलिखित में भाववाचक संज्ञा है - 
(क) हिमालय 
(ख) हंस 
(ग) जवानी
(घ) सोना 
उत्तर :  
(ग) जवानी

प्रश्न 6. 
निम्नलिखित संज्ञाओं में से जातिवांचक संज्ञा है - 
(क) पुस्तक 
(ख) बुढ़ापा 
(ग) जून
(घ) बीकानेर 
उत्तर :  
(क) पुस्तक 

Prasanna
Last Updated on Sept. 6, 2022, 10:31 a.m.
Published Sept. 5, 2022