RBSE Class 5 Hindi Vyakaran प्रत्यय

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Vyakaran प्रत्यय Questions and Answers, Notes Pdf.

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran प्रत्यय

प्रत्यय - वे शब्द जिनका अलग से कोई अर्थ नहीं होता परन्तु किसी अन्य शब्द के पीछे जोड़ दिए जाने पर वे उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं, प्रत्यय कहलाते हैं। जैसे - आई, आक, अक, अक्कड़, ई, ईय, औना, ता, आकू, पूर्वक, मय आदि। इसे हम एक उदाहरण द्वारा इस प्रकार समझ सकते हैं - 'ई' का अपना कोई अर्थ नहीं होता है, 'विजय' का अर्थ होता है - 'जीत', 'विजय' के पीछे 'ई' जोड़ने पर 'विजयी' शब्द बनता है, जिसका अर्थ होता है - 'जीतने वाला'। इस प्रकार 'विजय' शब्द में 'ई' प्रत्यय जोड़ने से उसके अर्थ में परिवर्तन हो जाता है। निम्नलिखित शब्दों तथा प्रत्ययों के योग से बने नए शब्दों को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा समझिए :

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran प्रत्यय 1

Pratyay In Hindi प्रश्न 1. 
प्रत्यय किसे कहते हैं ? उदाहरण दीजिए। 
उत्तर :
जो शब्द किसी शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन या विशेषता लाते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं। जैसे - नियमित = नियम + इत। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran प्रत्यय

प्रत्यय के 50 उदाहरण हिंदी प्रश्न 2. 
निम्नलिखित शब्दों में 'ई', इक, ता प्रत्यय जोड़कर नये शब्द बनाओ - जयपुर, लड़ना, दुःख, परिवार, इतिहास, उदार। 
उत्तर :
जयपुर + ई = जयपुरी। लड़ना + ई = लड़ाई। दुःख + ई = दुःखी। परिवार + इक = पारिवारिक। इतिहास + इक - ऐतिहासिक। उदार + ता = उदारता। 

प्रत्यय शब्द उदाहरण 100 प्रश्न 3. 
निम्नलिखित शब्दों में 'मय''आहट' प्रत्यय जोड़कर नये शब्द बनाओ - चिकना, घबरा, कड़वा, निराशा, आनंद 
उत्तर :
चिकना + आहट = चिकनाहट। घबरा + आहट - घबराहट। कड़वा + आहट = कड़वाहट। निराशा + मय = निराशामय। आनंद + मय =
आनंदमय। 

प्रत्यय शब्द उदाहरण 50 प्रश्न 4. 
निम्नलिखित प्रत्ययों से बनने वाले दो-दो शब्द लिखकर रिक्त स्थान पूर्ति कीजिए -  

  1. अक ................
  2. आकू ................. 
  3. इयल .................
  4. ओड़ .............. 
  5. आहट ............ 
  6. आर .............

उत्तर :

  1. अक - बैठक, बंधक
  2. आकू - लड़ाकू, पढ़ाकू 
  3. इयल - मरियल, दड़ियल 
  4. ओड़ - हँसोड़, गपोड़ 
  5. आहट - घबराहट, मुस्कराहट
  6. आर - सुनार, लुहार 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran प्रत्यय

प्रत्यय के 20 उदाहरण प्रश्न 5. 
निम्नलिखित प्रत्ययों से दो-दो शब्द बनाइए - 

  1. ई 
  2. ईला 
  3. आड़ी 
  4. इम। 

उत्तर :

  1. तेली, माली 
  2. रंगीला, बर्फीला
  3. खिलाड़ी, अनाड़ी 
  4. स्वर्णिम, रक्तिम 

Pratyay Examples In Hindi प्रश्न 6. 
"बिकाऊ' शब्द में प्रत्यय लगा है : 
(क) आऊ 
(ख) अऊ 
(ग) बिऊ 
(घ) ऊ
उत्तर :
(क) आऊ 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran प्रत्यय

Pratyay Wale Shabd प्रश्न 7. 
'घबराहट' शब्द में प्रत्यय है : 
(क) हट 
(ख) आहट 
(ग) ट 
(घ) राह
उत्तर :
(ख) आहट 

Pratyay Ke Udaharan प्रश्न 8.
'वाला' प्रत्यय लगने से शब्द बनेगाः 
(क) माला
(ख) नाला 
(ग) जाला 
(घ) फलवाला
उत्तर :
(घ) फलवाला

Prasanna
Last Updated on Dec. 1, 2023, 11:41 a.m.
Published Nov. 30, 2023