RBSE Class 5 Hindi Vyakaran कारक

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi Vyakaran कारक Questions and Answers, Notes Pdf.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 5 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 5 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran कारक

परिभाषा - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य में प्रयुक्त अन्य शब्दों के साथ उसका संबंध ज्ञात होता है, उसे 'कारक' कहते हैं। प्रत्येक वाक्य में एक क्रिया अवश्य होती है। वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा"सर्वनाम' शब्दों का उस वाक्य की क्रिया से जो संबंध पाया जाता है, उसे 'कारक' कहते हैं, जैसे -
(i) राम ने रावण को मारा। 
(ii) मोहन कुर्सी पर बैठा है।

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran कारक

कारक के भेद 

कारक आठ प्रकार के होते हैं। इन कारकों को विभक्ति भी कहते हैं। प्रत्येक कारक का चिह्न निर्धारित है। कारकों के चिहनों को विभक्ति चिह्न भी कहते हैं।

कारक एवं उनके चिह्न 

कारक - चिह्न 
कर्ता - ने
कर्म - को
करण - से, के द्वारा 
संप्रदान - के लिए 
अपादान - से (अलग होना) 
संबंध - का, की, के, रा, री, रे 
अधिकरण - में, पे, पर 
संबोधन - हे ! रे ! अरे ! ओ ! 

प्रश्न 1. 
कारक किसे कहते हैं? परिभाषा लिखिए। 
उत्तर : 
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य में प्रयुक्त अन्य शब्दों के साथ उसका संबंध ज्ञात होता है, उसे कारक कहते हैं। 

प्रश्न 2. 
अपादान कारक को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर : 
जिससे किसी वस्तु का अलग होना ज्ञात हो, उसे अपादान कारक कहते हैं, जैसे-शिक्षक विद्यालय से चले गए। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran कारक

प्रश्न 3. 
'का', 'के', 'की' का प्रयोग कहाँ और क्यों होता है? 
उत्तर : 
'का','के','की',संबंध कारक की विभक्तियाँ हैं, इनका प्रयोग दो संज्ञाओं का संबंध बताने के लिए होता है। संबंध कारक से अधिकार, कर्तृत्व, परिणाम, कार्य-कारण, मोल-भाव इत्यादि का बोध होता है, जैसे - 
अधिकार - राम का घर, रंजना की घड़ी कर्तृत्व-प्रेमचंद के उपन्यास, निराला की कविताएँ परिणाम-पाँच मीटर की साड़ी, तीन ग्राम का हार कार्य-कारण-सोने की चम्मच, चाँदी की कटोरी मोल-भाव-दस रुपये का गेहँ, पच्चीस रुपये का घी। 

प्रश्न 4. 
निम्नलिखित कारक-चिह्नों के आगे उनके कारक का नाम लिखिए - 
से, के द्वारा, रा, री, रे, से, को। 
उत्तर : 
से, के, द्वारा = करण कारक 
रा, री, रे = करण कारक तथा अलग
होने के अर्थ में अपादान कारक 
से, को = कर्म कारक 

प्रश्न 5. 
रेखांकित शब्दों में प्रयुक्त कारकों के नाम लिखकर रिक्त स्थान भरिए -
(क) मोहन कलम से लिखता है। ......
(ख) बंदर पेड़ से गिर पड़ा। .........
(ग) डाल पर चिड़ियाँ गाती हैं। ........ 
(घ) मोहन ने पुस्तक पढ़ी। ..........
उत्तर : 
(क) करण
(ख) अपादान
(ग) अधिकरण 
(घ) कर्ता। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran कारक

प्रश्न 6. 
गिरीश .! मुझे अपनी पुस्तक दो ।' इस वाक्य में 'गिरीश' का कारक होगा - 
(क) कर्ता कारक 
(ख) कर्मकारक 
(ग) संबोधन कारक 
(घ) अधिकरण कारक 
उत्तर : 
(ग) संबोधन कारक 

प्रश्न 7. 
'राजू ने लाठी से साँप को मार दिया। इस वाक्य में 'लाठी से' में कारक है - 
(क) कर्म कारक 
(ख) करण कारक। 
(ग) अपादान कारक
(घ) संबंध कारक 
उत्तर : 
(ख) करण कारक। 

RBSE Class 5 Hindi Vyakaran कारक

प्रश्न 8. 
'के लिए' अर्थ का बोध कराने वाला कारक होता है -
(क) अपादान कारक 
(ख) करण कारक 
(ग) संप्रदान कारक 
(घ) कर्ता कारक 
उत्तर :
(ग) संप्रदान कारक 

Prasanna
Last Updated on Sept. 6, 2022, 10:32 a.m.
Published Sept. 5, 2022