Rajasthan Board RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि Important Questions and Answers.
बहुविकल्पीय प्रश्न:
प्रश्न 1.
विश्व में दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है।
(क) चीन
(ख) भारत
(ग) संयुक्त राज्य अमेरिका
(घ) ब्राजील।
उत्तर:
(ख) भारत
प्रश्न 2.
लोगों की संख्या और भूमि के आकार के मध्य के अनुपात को कहा जाता है।
(क) जनसंख्या घनत्व
(ख) जनसंख्या वितरण
(ग) जनसंख्या संक्रमण
(घ) प्रवास।
उत्तर:
(क) जनसंख्या घनत्व
प्रश्न 3.
निम्न में से कौन-सा एक क्षेत्र सघन बसा क्षेत्र नहीं है।
(क) पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया
(ख) संयुक्त राज्य अमेरिका का उत्तरी-पूर्वी भाग
(ग) पूर्वी एशिया
(घ) यूरोप का पश्चिमी भाग।
उत्तर:
(क) पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न 4.
निम्न में से कौन-सा जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाला भौगोलिक कारक है ।
(क) भू-आकृति
(ख) जल की उपलब्धता
(ग) जलवायु
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी।
प्रश्न 5.
समय के दो अंतरालों के मध्य एक क्षेत्र विशेष में होने वाले जनसंख्या के परिवर्तन को कहा जाता है।
(क) जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि
(ख) जनसंख्या संक्रमण
(ग) जनसंख्या की वृद्धि
(घ) प्रवास।
उत्तर:
(ग) जनसंख्या की वृद्धि
प्रश्न 6.
निम्न में से कौन-सा जनसंख्या प्रवास का अपकर्ष कारक है।
(क) बेरोजगारी
(ख) प्रतिकूल जलवायु
(ग) महामारी
(घ) शांति और स्थायित्व।
उत्तर:
(घ) शांति और स्थायित्व।
प्रश्न 7.
निम्न में से कौन-सा उच्च जनसंख्या वृद्धि दर वाला देश है।
(क) मालावी
(ख) लाटविया
(ग) एस्टोनिया
(घ) रूस।
उत्तर:
(क) मालावी
प्रश्न 8.
जनांकिकी संक्रमण सिद्धांत की प्रथम अवस्था में रहती है।
(क) उच्च जन्म दर व निम्न मृत्यु दर
(ख) निम्न जन्म दर व निम्न मृत्यु दर
(ग) निम्न जन्म दर व उच्च मृत्यु दर
(घ) उच्च जन्म दर व उच्च मृत्यु दर।
उत्तर:
(घ) उच्च जन्म दर व उच्च मृत्यु दर।
प्रश्न 9.
निम्न में से किस विद्वान् ने कहा था कि "लोगों की संख्या खाद्य आपूर्ति की अपेक्षा अधिक तीव्र गति से बढ़ेगी"
(क) क्रेसी
(ख) रेट्जेल
(ग) थॉमस माल्थस
(घ) ब्लाश।
उत्तर:
(ग) थॉमस माल्थस
सुमेलन सम्बन्धी प्रश्न:
निम्न में स्तम्भ 'अ' को स्तम्भ 'ब' से सुमेलित कीजिए।
प्रश्न 1.
स्तम्भ अ (जनसंख्या की दशा) |
स्तम्भ ब (सम्बन्ध) |
(i) भू- आकृति |
(अ) आर्थिक कारक |
(ii) नगरीकरण |
(ब) जनसंख्या परिवर्तन का एक घटक |
(iii) धर्म |
(स) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था |
(iv) प्रवास |
(द) सामाजिक-सांस्कृतिक कारक |
(v) उच्च जन्म व उच्च मृत्यु दर |
(य) भौगोलिक कारक |
उत्तर:
स्तम्भ अ (जनसंख्या की दशा) |
स्तम्भ ब (सम्बन्ध) |
(i) भू- आकृति |
(य) भौगोलिक कारक |
(ii) नगरीकरण |
(द) सामाजिक-सांस्कृतिक कारक |
(iii) धर्म |
(ब) जनसंख्या परिवर्तन का एक घटक |
(iv) प्रवास |
(अ) आर्थिक कारक |
(v) उच्च जन्म व उच्च मृत्यु दर |
(स) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था |
रिक्त स्थान पूर्ति सम्बन्धी प्रश्न:
निम्न वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
प्रश्न 1.
किसी देश के निवासी ही उसके वास्तविक ................. होते है।
उत्तर:
धन
प्रश्न 2.
विश्व की जनसंख्या ............ रूप से वितरित है।
उत्तर:
असमान
प्रश्न 3.
जनसंख्या परिवर्तन के .................... घटक हैं।
उत्तर:
तीन
प्रश्न 4.
प्रवास स्थायी, ......... अथवा ........... हो सकता है।
उत्तर:
अस्थायी, मौसमी
प्रश्न 5.
भारत की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर ................ प्रतिशत है।
उत्तर:
1.64
सत्य - असत्य कथन सम्बन्धी प्रश्न:
निम्न में से सत्य-असत्य कथनों की पहचान।
प्रश्न 1.
विश्व के दस सर्वाधिक आबाद देशों में विश्व की 60% जनसंख्या रहती है।
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 2.
जनसंख्या परिवर्तन ऋणात्मक नहीं होता।
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 3.
मृत्यु दर जनसंख्या परिवर्तन में सक्रिय भूमिका निभाती है।
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 4.
लोग बेहतर आर्थिक व सामाजिक जीवन के लिए प्रवास करते हैं।
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 5.
अंतिम अवस्था में प्रजननशीलता व मर्त्यता दोनों अधिक होती हैं।
उत्तर:
असत्य
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न:
प्रश्न 1.
किसी देश का वास्तविक धन क्या होता है?
उत्तर:
किसी देश का वास्तविक धन उसके निवासी होते हैं।
प्रश्न 2.
एशिया में बहुत अधिक स्थानों पर बहुत कम लोग तथा बहुत कम स्थानों पर बहुत अधिक लोग रहते हैं। यह कथन किसका है?
उत्तर:
यह कथन जॉर्ज बी. क्रेसी का है।
प्रश्न 3.
राल्फ वाल्डो इमरसन के अनुसार एक राष्ट्र मजबूत और महान किस प्रकार बनता है?
उत्तर:
राल्फ वाल्डो इमरसन के अनुसार स्वर्ण व चांदी के निक्षेपों से नहीं अपितु केवल पुरुषों एवं स्त्रियों से एक राष्ट्र मजबूत और महान बनता है।
प्रश्न 4.
इक्कीसवीं शताब्दी के प्रारम्भ में विश्व की जनसंख्या कितनी थी?
उत्तर:
इक्कीसवीं शताब्दी के प्रारम्भ में विश्व की जनसंख्या 600 करोड़ से भी अधिक थी।
प्रश्न 5.
विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश कौन-सा है?
उत्तर:
विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश चीन है।
प्रश्न 6.
विश्व के दस सर्वाधिक जनसंख्या वाले देशों के नाम लिखिए।
उत्तर:
विश्व के दस सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश निम्नवत् हैं
प्रश्न 7.
जनसंख्या घनत्व किसे कहते हैं?
उत्तर:
प्रति इकाई क्षेत्रफल पर निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं।
प्रश्न 8.
जनसंख्या घनत्व ज्ञात करने का सूत्र लिखिए।
उत्तर:
प्रश्न 9.
लोग समतल मैदानों एवं मंद ढालों पर बसने को वरीयता क्यों देते हैं? .
उत्तर:
क्योंकि फसलों के उत्पादन, सड़क निर्माण एवं उद्योगों की स्थापना के लिए समतल मैदान एवं मंद ढाल अनुकूल होते हैं।
प्रश्न 10.
जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले भौगोलिक कारक कौन - कौन से हैं?
उत्तर:
प्रश्न 11.
जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले आर्थिक कारक कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
प्रश्न 12.
भूमध्य सागरीय प्रदेश में अधिक जनसंख्या क्यों पायी जाती है?
उत्तर:
सुखद जलवायु के कारण भूमध्य सागरीय प्रदेश में अधिक जनसंख्या पायी जाती है।
प्रश्न 13.
अफ्रीका का कौन - सा खनिज क्षेत्र सघन बसा हुआ है?
उत्तर:
कटंगा-जाम्बिया ताँबा क्षेत्र।
प्रश्न 14.
जापान का कौन-सा औद्योगिक प्रदेश घना बसा हुआ है?
उत्तर:
कोबे - ओसाका औद्योगिक प्रदेश।
प्रश्न 15.
जनसंख्या वृद्धि से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
समय के दो अंतरालों के मध्य एक क्षेत्र विशेष में होने वाले जनसंख्या के परिवर्तन को जनसंख्या वृद्धि कहा जाता है।
प्रश्न 16.
जनसंख्या परिवर्तन किसका सूचक होता है?
उत्तर:
जनसंख्या परिवर्तन किसी क्षेत्र की आर्थिक प्रगति, सामाजिक उत्थान, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का सूचक होता है।
प्रश्न 17.
जनसंख्या की वृद्धि दर का क्या अर्थ है?
उत्तर:
यह जनसंख्या में परिवर्तन होता है, जिसे प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है।
प्रश्न 18.
जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि से क्या आशय है?
उत्तर:
किसी क्षेत्र विशेष में दो समय अंतरालों में जन्म और मृत्यु के अंतर से बढ़ने वाली जनसंख्या को उस क्षेत्र की प्राकृतिक वृद्धि कहते हैं।
प्रश्न 19.
जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि किस प्रकार ज्ञात की जाती है?
उत्तर:
जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि = जन्म-मृत्यु।
प्रश्न 20.
जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि किस प्रकार ज्ञात की जाती है?
उत्तर:
जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि = जन्म-मृत्यु + आप्रवास-उत्प्रवास के द्वारा ज्ञात की जाती है।
प्रश्न 21.
जनसंख्या की धनात्मक वृद्धि से आपका क्या आशय है?
उत्तर:
जब दो समय अन्तरालों के मध्य जन्म दर, मृत्यु दर से अधिक हो या जब अन्य देशों से लोग स्थायी रूप से उस देश में आप्रवास कर जाएँ, उस स्थिति को जनसंख्या की धनात्मक वृद्धि कहा जाता है।
प्रश्न 22.
जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
जब दो समय अन्तरालों के मध्य जनसंख्या कम हो जाए तो उसे जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि कहते हैं। यह तब होती है जब जन्म दर, मृत्यु दर से कम हो जाए अथवा लोग अन्य देशों में उत्प्रवास कर जाते हैं।
प्रश्न 23.
अशोधित जन्मदर को किस प्रकार व्यक्त किया जाता है?
उत्तर:
अशोधित जन्मदर को प्रति हजार स्त्रियों द्वारा जन्म दिए जीवित बच्चों के रूप में व्यक्त किया जाता है।
प्रश्न 24.
अशोधित मृत्युदर को किस प्रकार व्यक्त किया जाता है?
उत्तर:
अशोधित मृत्युदर को किसी क्षेत्र विशेष में किसी वर्ष के दौरान प्रति हजार जनसंख्या के पीछे मृतकों की संख्या के रूप में व्यक्त किया जाता है।
प्रश्न 25.
जनसंख्या वृद्धि में जन्म-दर तथा मृत्यु-दर की क्या भूमिका रहती है?
उत्तर:
बढ़ती हुई जन्म-दर तथा घटती हुई मृत्यु-दर के कारण जनसंख्या वृद्धि होती है।
प्रश्न 26.
मृत्यु - दर किन कारकों से प्रभावित होती है?
उत्तर:
मृत्यु-दर प्रमुख रूप से किसी क्षेत्र की जनांकिकीय संरचना, सामाजिक उन्नति और आर्थिक विकास के स्तर द्वारा प्रभावित होती है।
प्रश्न 27.
प्रवास से क्या आशय है?
उत्तर:
किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा अपने निवास स्थान से स्थाई एवं अस्थाई परिवर्तन करना प्रवास कहलाता है।
प्रश्न 28.
प्रवास का उद्गम स्थान क्या होता है?
उत्तर:
जब लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं तो वह स्थान जहाँ से लोग गमन करते हैं, प्रवास का उद्गम स्थान कहलाता है।
प्रश्न 29.
प्रवास का गंतव्य स्थान क्या होता है?
उत्तर:
जिस स्थान पर प्रतिकर्षक कारक पाये जाते हैं उन स्थानों को छोड़कर लोग अपकर्षक कारकों वाले स्थान की ओर आप्रवास का कार्य करते हैं ऐसे आप्रवास योग्य स्थल को गंतव्य स्थल कहते हैं।
प्रश्न 30.
जनसंख्या परिवर्तन में प्रवास की भूमिका समझाइए।
उत्तर:
प्रवास की प्रक्रिया से जनसंख्या में होने वाला परिवर्तन गंतव्य स्थल व उद्गम स्थल दोनों में होता है। इससे उद्गम स्थल की जनसंख्या घट जाती है जबकि गंतव्य स्थल की जनसंख्या बढ़ जाती है।
प्रश्न 31.
प्रवास कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
प्रवास स्थायी, अस्थायी तथा मौसमी हो सकता है। इसके अलावा प्रवास की चार धाराएँ होती हैं
प्रश्न 32.
आप्रवासी से क्या आशय है?
उत्तर:
प्रवासी जो किसी नए स्थान पर जाते हैं उस नये स्थान के संदर्भ में आप्रवासी कहलाते हैं।
प्रश्न 33.
उत्प्रवासी किसे कहते हैं?
उत्तर:
प्रवासी जो एक स्थान से बाहर चले जाते हैं, उत्प्रवासी कहलाते हैं।
प्रश्न 34.
प्रतिकर्ष कारक क्या हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
प्रतिकर्ष कारकों में भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यावरणीय कारकों को शामिल करते हैं; जैसे - बेरोजगारी, युद्ध, प्रतिकूल जलवायु, उत्खात स्थलाकृति आदि।
प्रश्न 35.
अपकर्ष कारक क्या हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
अपकर्ष कारक वे हैं जो किसी प्रदेश में अन्य प्रदेशों की जनसंख्या को आकर्षित करते हैं; जैसे-रोजगार के अवसर, राजनीतिक स्थिरता, उपजाऊ मृदा, खनिज सम्पन्नता, समतल भूमि आदि।
प्रश्न 36.
जनसंख्या वृद्धि एवं आर्थिक विकास में किस प्रकार का सहसम्बन्ध पाया जाता है?
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि एवं आर्थिक विकास में ऋणात्मक सहसम्बन्ध पाया जाता है।
प्रश्न 37.
वर्तमान में किस महाद्वीप की जनसंख्या लगभग स्थिर हो चुकी है?
उत्तर:
वर्तमान में यूरोप महाद्वीप की जनसंख्या लगभग स्थिर हो चुकी है।
प्रश्न 38.
भारत की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर क्या है?
उत्तर:
भारत की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर 1.64 प्रतिशत है।
प्रश्न 39.
विश्व की अधिकांश जनसंख्या वृद्धि विश्व के विकासशील राष्ट्रों में ही क्यों हो रही है?
उत्तर:
विश्व की अधिकांश जनसंख्या वृद्धि विश्व के विकासशील राष्ट्रों में इसलिए हो रही है क्योंकि इनमें मृत्यु दरें जितनी तेजी से घट रही हैं, उतनी तेजी से जन्म दरें नहीं घट पा रही हैं। जिसका परिणाम जनसंख्या विस्फोट के रूप में सामने आ रहा है।
प्रश्न 40.
जनांकिकी संक्रमण सिद्धांत की प्रथम अवस्था के दो महत्त्वपूर्ण लक्षण बताइए।
उत्तर:
प्रश्न 41.
जनसंख्या संक्रमण सिद्धान्त की द्वितीय अवस्था के कोई तीन महत्त्वपूर्ण लक्षण बताइए।
उत्तर:
प्रश्न 42.
जनसंख्या संक्रमण सिद्धान्त की तृतीय अवस्था के कोई दो महत्त्वपूर्ण लक्षण बताइए।
उत्तर:
प्रश्न 43.
जनसंख्या नियन्त्रण में परिवार नियोजन की भूमिका का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
परिवार नियोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के जन्म को रोकना तथा दो बच्चों के जन्म में पर्याप्त अन्तर रखना है। गर्भ निरोधक की सुगम उपलब्धता तथा छोटे परिवार के लिए जन जागरूकता उत्पन्न करना परिवार नियोजन के कुछ ऐसे उपाय हैं जो जनसंख्या नियंत्रण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रश्न 44.
माल्थस का जनसंख्या वृद्धि सिद्धान्त क्या है?
उत्तर:
माल्थस का मानना था कि खाद्य आपूर्ति की तुलना में जनसंख्या की वृद्धि अधिक तेजी से होती है। जनसंख्या की अनियंत्रित वृद्धि में अकाल, महामारियों तथा युद्ध द्वारा कमी होती है तथा इनसे जनसंख्या के आकार में तेजी से गिरावट आती है।
लघु उत्तरीय प्रश्न (SA1):
प्रश्न 1.
"विश्व की जनसंख्या असमान रूप से वितरित है", कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 2.
जनसंख्या घनत्व किसे कहते हैं? इसे किस प्रकार मापा जाता है?
उत्तर:
जनसंख्या घनत्व: प्रति इकाई क्षेत्रफल पर निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं। यह लोगों की संख्या और भूमि के आकार के बीच का अनुपात होता है। यह सामान्यतः प्रति वर्ग किलोमीटर में रहने वाले व्यक्तियों के रूप में मापा जाता है।
उदाहरण: किसी प्रदेश का क्षेत्रफल 200 वर्ग किमी. है और जनसंख्या 10000 है। जनसंख्या का घनत्व इस प्रकार निकाला जाएगा
प्रश्न 3.
विश्व में जनसंख्या के वितरण एवं घनत्व को प्रभावित करने वाले कोई दो भौगोलिक कारकों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 4.
विश्व में जनसंख्या के वितरण एवं घनत्व को प्रभावित करने वाले आर्थिक कारकों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर:
आर्थिक कारक:
प्रश्न 5.
जल की उपलब्धता किस प्रकार जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करती है?
अथवा
जलापूर्ति किस प्रकार जनसंख्या घनत्व को प्रभावित करती है?
उत्तर:
जल जीवन का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कारक है। व्यक्ति उन क्षेत्रों में बसने को प्राथमिकता देते हैं जहाँ जल आसानी से उपलब्ध होता है। जल एक बहु-उपयोगी तत्व है। जल का उपयोग पीने, नहाने एवं भोजन के साथ-साथ पशुओं, फसलों, उद्योगों एवं नौ-संचालन में किया जाता है। यही कारण है कि नदी घाटियाँ जल की उपलब्धता के कारण विश्व के सबसे अधिक सघन बसे हुए क्षेत्र हैं। विश्व की प्राचीन सभ्यताओं-नील घाटी सभ्यता, सिन्धु घाटी सभ्यता, मेसोपोटामिया की सभ्यता का विकास भी नदियों के किनारे ही हुआ था।
प्रश्न 6.
भू-आकृति किस प्रकार जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करती है? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भू-आकृति जनसंख्या के वितरण को बहुत अधिक प्रभावित करती है। लोग समतल मैदानों एवं मंद ढालों पर बसना पसंद करते हैं। ऐसे क्षेत्र फसलोत्पादन, सड़क निर्माण एवं उद्योगों के लिए अनुकूल होते हैं। पर्वतीय एवं पहाड़ी क्षेत्र परिवहन तंत्र के विकास में अवरोधक हैं इसलिए प्रारम्भ में यह क्षेत्र कृषिगत एवं औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल नहीं होते। अतः इन क्षेत्रों में कम जनसंख्या पायी जाती है। उदाहरणार्थ गंगा का मैदान विश्व के सर्वाधिक सघन जनसंख्या वाले क्षेत्रों में से एक है जबकि हिमालय के पर्वतीय भाग न्यून जनसंख्या वाले क्षेत्र हैं।
प्रश्न 7.
जलवायु किस प्रकार जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करती है?
अथवा
भूमध्य सागरीय प्रदेश इतिहास के आरम्भिक कालों से क्यों बसे हुए हैं?
उत्तर:
लोग अनुकूल जलवायु वाले क्षेत्रों में रहना पसंद करते हैं। अधिक ऊँचाई वाले स्थानों तथा ठण्डे मरुस्थलों की विषम जलवायु मानव के बसने के लिए असुविधाजनक होती है। अधिक मौसमी परिवर्तन नहीं होने वाले क्षेत्रों में लोग अधिक बसना पसंद करते हैं। प्रतिकूल जलवायु वाले क्षेत्रों में कम जनसंख्या पायी जाती है। यही कारण है कि भूमध्य सागरीय प्रदेश अनुकूल जलवायु के कारण प्राचीनकाल से ही बसे हुए हैं।
प्रश्न 8.
नगरीकरण जनसंख्या घनत्व को किस प्रकार प्रभावित करता है?
अथवा
"नगरीकरण के परिणामस्वरूप जनसंख्या में वृद्धि होती है।" कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
नगरीकरण के कारण बड़े-बड़े नगरों का विकास होता है तथा रोजगार के पर्याप्त अवसर, शैक्षणिक एवं चिकित्सा संबंधी सुविधाएँ, परिवहन एवं संचार के बेहतर साधन उपलब्ध होते हैं। अच्छी नागरिक सुविधाएँ एवं नगरीय जीवन का आकर्षण लोगों को नगरों की ओर खींचता है। फलस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों की ओर प्रवास होता है। विश्व के विशाल नगर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करते हैं।
प्रश्न 9.
औद्योगिक क्षेत्र सघन जनसंख्या वाले होते हैं, क्यों?
उत्तर:
औद्योगिक क्षेत्र लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाते हैं। विभिन्न प्रकार के कारखाने लोगों को बड़ी संख्या में आकर्षित करते हैं, जिससे लोग औद्योगिक क्षेत्रों के समीप बस जाते हैं। इनमें श्रमिक, परिवहन, चालक, परिचालक, दुकानदार, बैंककर्मी, डॉक्टर, अध्यापक एवं अन्य सेवाएँ उपलब्ध कराने वाले लोग भी होते हैं। न्यथा - जापान का कोबे-ओसाका क्षेत्र अनेक उद्योगों की अवस्थिति के कारण घना बसा हुआ है।
प्रश्न 10.
जनसंख्या परिवर्तन से क्या अभिप्राय है? यह किसका सूचक होता है?
अथवा
जनसंख्या वृद्धि से आप क्या समझते हैं? इसे किस प्रकार व्यक्त किया जाता है?
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि अथवा जनसंख्या परिवर्तन से अभिप्राय किसी क्षेत्र में निश्चित समयावधि के दौरान बसे हुए लोगों की संख्या में परिवर्तन से है। यह परिवर्तन धनात्मक भी हो सकता है और ऋणात्मक भी। इसे निरपेक्ष संख्या अथवा प्रतिशत के रूप में अभिव्यक्त किया जाता है। जनसंख्या परिवर्तन किसी क्षेत्र की आर्थिक प्रगति, सामाजिक उत्थान, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का महत्त्वपूर्ण सूचक होता है।
प्रश्न 11.
जनसंख्या वृद्धि के प्रकारों को बताइए।
उत्तर:
(i) प्राकृतिक वृद्धि: किसी क्षेत्र विशेष में दो समय अंतरालों में जन्म और मृत्यु के अंतर से बढ़ने वाली जनसंख्या को उस क्षेत्र की प्राकृतिक वृद्धि कहते हैं।
प्राकृतिक वृद्धि = जन्म - मृत्यु
(ii) धनात्मक वृद्धि: जब जन्म दर, मृत्यु दर से अधिक हो अथवा अन्य देशों के लोग स्थायी रूप से उस देश में आप्रवास कर जाते हैं। यह जनसंख्या की धनात्मक वृद्धि कहलाती है।
(iii) ऋणात्मक वृद्धि: जब जन्म दर मृत्युदर से कम हो अथवा लोग अन्य देशों की ओर उत्प्रवास कर जाते हैं, यह जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि कहलाती है।
प्रश्न 12.
जनसंख्या की धनात्मक वृद्धि एवं ऋणात्मक वृद्धि में क्या अंतर है?
उत्तर:
धनात्मक वृद्धि |
ऋणात्मक वृद्धि |
1. धनात्मक वृद्धि दर में जन्मदर-मृत्युदर से अधिक होती है। |
1. ऋषात्मक वृद्धि दर में मृत्युदर-जन्मदर से अधिक होती है। |
2. धनात्मक वृद्धि दर तब भी हो सकती है, जब अन्य देशों से लोग स्थायी रूप से उस देश में आप्रवास कर जायें। |
2. ऋणात्मक वृद्धि दर तब भी हो सकती है जब लोग स्थायी रूप से उस देश से अन्य देशों की ओर उत्प्रवास कर जाते हैं। |
3. धनात्मक वृद्धि दर जनसंख्या में वृद्धि करती है। |
3. ऋणात्मक वृद्धि दर में जनसंख्या घटती है। |
प्रश्न 13.
जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि एवं जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि एवं जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि में निम्नलिखित अन्तर हैं
जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि |
जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि |
1. जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि में जन्म दर और मृत्यु दर में अंतर होता है। |
1. जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि में जन्म दर और मृत्यु दर अन्तर के साथ आप्रवास व उत्प्रवास के अंतर को भी जोड़ा जाता है। |
2. जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि धनात्मक अथवा ऋणात्मक हो सकती है। |
2. जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि में प्रवास के कारण परिवर्तन हो सकता है। |
प्रश्न 14.
अशोधित जन्म दर तथा अशोधित मृत्यु दर की गणना किस प्रकार की जाती है?
उत्तर:
अशोधित जन्म दर को प्रति हजार स्त्रियों द्वारा जन्म दिए जीवित बच्चों के रूप में व्यक्त किया जाता है। इसकी गणना इस प्रकार की जाती है :
अशोधित मृत्यु दर को किसी क्षेत्र विशेष में किसी वर्ष के दौरान प्रति हजार जनसंख्या के पीछे मृतकों की संख्या के रूप में अभिव्यक्त किया जाता है।
अशोधित मृत्यु दर की गणना इस प्रकार की जाती है :
प्रश्न 15.
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ने किस प्रकार जनसंख्या वृद्धि में सहायता की?
उत्तर:
मानवीय श्रम एवं प्राणी ऊर्जा के स्थान पर भाप का इंजन प्रतिस्थापित हो गया, जिसने पवन एवं जल के लिए यांत्रिक ऊर्जा उपलब्ध करायी जिससे कृषिगत एवं औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि हुई। परिणामस्वरूप भुखमरी एवं अकाल की समस्या समाप्त हो गयी तथा महामारियों एवं अन्य संक्रामक रोगों के विरुद्ध टीकाकरण, चिकित्सा सुविधाओं में सुधार एवं स्वच्छता ने सम्पूर्ण विश्व में मृत्यु दरों को तीव्रता से घटाया है। इस प्रकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ने जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहन प्रदान किया।
प्रश्न 16.
जनांकिकीय चक्र से क्या आशय है?
उत्तर:
जब एक कृषि प्रधान ग्रामीण समाज प्रौद्योगिकी आधारित नगरीय समाज में बदलता है, तब जनांकिकीय' प्रवृत्तियों में भी परिवर्तन होता है। ये परिवर्तन विभिन्न अवस्थाओं में होते हैं जिन्हें सामूहिक रूप से जनांकिकीय चक्र के रूप में जाना जाता है।
प्रश्न 17.
जनांकिकीय संक्रमण सिद्धान्त का क्यों उपयोग किया जाता है? इसकी प्रथम अवस्था को बताइये।
उत्तर:
किसी क्षेत्र की जनसंख्या के वर्णन तथा भविष्य में जनसंख्या के पूर्वानुमान के लिए जनांकिकीय संक्रमण सिद्धान्त का उपयोग किया जाता है।
प्रथम अवस्था: इस अवस्था के महत्त्वपूर्ण पक्ष हैं उच्च जन्म दर तथा उच्च मृत्यु दर। इस अवस्था में अधिकांश जनसंख्या कृषि कार्यों में संलग्न मिलती है तथा बड़े परिवारों को परिसम्पत्ति वरीयता प्रदान करती है इसी कारण इस अवस्था में उच्च जन्म दरें या उच्च प्रजननशीलता मिलती है। दूसरी ओर इस अवस्था में अधिकांश लोग निरक्षर होते हैं। प्रौद्योगिकी का स्तर निम्न होता है तथा महामारियों एवं भोजन की अपर्याप्त आपूर्ति के कारण उच्च मृत्यु दरें मिलती हैं तथा जीवन प्रत्याशा भी कम मिलती है। 200 वर्ष पूर्व विश्व के सभी देश इसी' अवस्था में थे।
प्रश्न 18.
जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत की द्वितीय अवस्था को बताइए।
उत्तर:
द्वितीय अवस्था: इस अवस्था के प्रारम्भ में प्रजननशीलता या जन्म दरें उच्च रहती हैं लेकिन समय के साथ-साथ उनमें धीमी गति से गिरावट शुरू हो जाती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी दशाओं व स्वच्छता दशाओं में सुधार के कारण मृत्यु दर में जन्म दर की तुलना में अधिक तेजी से गिरावट अनुभव की जाती है जिसके कारण इस अवस्था में जनसंख्या की तीव्र वृद्धि होती है। पेरू, कीनिया व श्रीलंका आदि देश जनांकिकीय संक्रमण की इसी अवस्था में हैं।
प्रश्न 19.
जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत की तृतीय अवस्था को संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
तृतीय अवस्था: इस अवस्था में जन्म दर तथा मृत्यु दर दोनों में तीव्र गिरावट आ जाती है, जिससे जनसंख्या या तो स्थिर हो जाती है या उसमें मंद गति से वृद्धि होती है। अधिकांश जनसंख्या शिक्षित होने के साथ-साथ नगरीय क्षेत्रों में निवास करती है तथा उनके तकनीकी ज्ञान का स्तर उच्च होता है। ऐसी जनसंख्या विचारपूर्वक परिवार के आकार को विभाजित करती है। कनाडा, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका आदि देश जनांकिकीय संक्रमण की इसी अवस्था में हैं।
प्रश्न 20.
जनसंख्या नियंत्रण के उपायों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
अथवा
यदि आपको जनसंख्या पर नियंत्रण करना है तो कौन से दो सुझाव प्रभावशाली होंगे?
उत्तर:
परिवार नियोजन का कार्य बच्चों के जन्म को रोकना अथवा उसमें अंतराल रखना है। परिवार नियोजन सुविधाएँ जनसंख्या वृद्धि को सीमित करने एवं महिलाओं के स्वास्थ्य को अच्छा बनाने में प्रमुख भूमिका का निर्वाह करती हैं। प्रचार-प्रसार, गर्भ निरोधों की आसानी से उपलब्धता, बड़े परिवारों के लिए कुछ निरुत्साहक उपाय करना ऐसे प्रावधान हैं जो कि जनसंख्या नियंत्रण में सहायक हो सकते हैं।
प्रश्न 21.
थॉमस माल्थस के जनसंख्या सम्बन्धी विचार बताइए।
उत्तर:
थॉमस माल्थस इंग्लैण्ड के अर्थशास्त्री एवं इतिहासकार थे। जिनका जन्म 1766 में तथा मृत्यु 1834 में हुई थी। इन्होंने 1798 ई. में अपना जनसंख्या नियन्त्रण सम्बन्धी सिद्धांत प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने सिद्धांत में निम्नलिखित बातों को स्पष्ट किया
लघु उत्तरीय प्रश्न (SA2):
प्रश्न 1.
विश्व में जनसंख्या वितरण के प्रारूप को संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
जनसंख्या के वितरण एवं घनत्व के प्रारूप से हमें किसी क्षेत्र की जनांकिकीय विशेषताओं.को समझने में सहायता प्राप्त होती है। 'जनसंख्या वितरण' शब्द का अर्थ भूपृष्ठ पर लोग किस प्रकार वितरित हैं इस बात से लगाया जाता है कि विश्व की जनसंख्या असमान रूप से वितरित है। मोटे तौर पर विश्व की जनसंख्या का 90 प्रतिशत इसके 10 प्रतिशत स्थलीय भाग में निवास करता है। विश्व के दस सर्वाधिक जनसंख्या वाले देशों-चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश, रूस एवं मैक्सिको में विश्व की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। इन दस देशों में 6 देश एशिया महाद्वीप में स्थित हैं। एशिया की जनसंख्या के सम्बन्ध में जॉर्ज बी. क्रेसी ने बिल्कुल ठीक टिप्पणी की है कि, “एशिया में बहुत अधिक स्थानों पर बहुत कम लोग और बहुत कम स्थानों पर बहुत अधिक लोग रहते हैं।" यही स्थिति विश्व के जनसंख्या वितरण प्रारूप के सम्बन्ध में देखने को मिलती है।
प्रश्न 2.
विश्व के सघन एवं न्यून आबाद क्षेत्रों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
अथवा
विश्व में उच्च एवं विरल जनसंख्या घनत्व के क्षेत्रों को बताइए।
उत्तर:
विश्व के उच्च जनसंख्या घनत्व के क्षेत्र विश्व के उच्च जनसंख्या घनत्व के क्षेत्रों में संयुक्त राज्य अमेरिका का उत्तर - पूर्वी भाग, यूरोप का उत्तर - पश्चिमी तथा दक्षिणी भाग एवं एशिया के दक्षिणी, दक्षिणी-पूर्वी एवं पूर्वी भागों को शामिल किया जाता है। इन क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. से भी अधिक देखने को मिलता है। इन क्षेत्रों में सघन जनसंख्या के बसाव का प्रमुख कारण भौगोलिक एवं आर्थिक कारकों की अनुकूलता है। विश्व के विरल जनसंख्या घनत्व के क्षेत्र विश्व के विरल (न्यून) जनसंख्या घनत्व के क्षेत्रों में उत्तरी व दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र, उष्ण व शीत मरुस्थलीय क्षेत्र तथा विषुवत् रेखा के निकटवर्ती उच्च वर्षा के क्षेत्र एवं विश्व के पर्वतीय क्षेत्रों को शामिल किया जाता है। इन क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व अत्यन्त न्यून मिलता है। यहाँ प्रति वर्ग किमी. एक व्यक्ति से भी कम लोग रहते हैं किन्तु राजस्थान का मरुस्थलीय क्षेत्र इसका अपवाद है। इन क्षेत्रों में मानव निवास हेतु प्रतिकूल परिस्थितियाँ देखने को मिलती हैं।
प्रश्न 3.
प्रवास से क्या आशय है? प्रवास को प्रभावित करने वाले कारकों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
प्रवास से आशय: किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा अपने निवास स्थान का स्थायी एवं अस्थाई परिवर्तन करना प्रवास कहलाता है।
प्रवास को प्रभावित करने वाले कारक-बेहतर आर्थिक एवं सामाजिक जीवन की लालसा में लोग प्रवास करते हैं। प्रवास को प्रभावित करने वाले कारकों के निम्नवत् दो समूह हैं
(i) प्रतिकर्ष कारक ये कारक प्रवास के उद्गम स्थान को कम आकर्षक बनाते हैं। बेरोजगारी, रहन-सहन की निम्न दशाएँ, राजनीतिक उपद्रव, प्रतिकूल जलवायु दशाएँ, प्राकृतिक आपदायें, महामारियाँ तथा सामाजिक-आर्थिक पिछड़ापन, सुविधाओं की कमी, संसाधनों की कमी, उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधा का अभाव तथा न्यून वेतन श्रृंखला आदि प्रवास के प्रमुख प्रतिकर्ष कारक हैं।
(ii) अपकर्ष कारक: यह कारक प्रवास के गंतव्य स्थान को उद्गम स्थान की तुलना में अधिक आकर्षक बनाते हैं। इन कारकों में काम के बेहतर अवसर, रहन-सहन की उत्तम दशाएँ, शान्ति व स्थायित्व, अनुकूल जलवायु तथा जीवन व सम्पत्ति की सुरक्षा, उच्च वेतन श्रृंखला, उच्च शिक्षण एवं तकनीकी संस्थान तथा उन्नत सुविधाओं का स्तर जैसे कारक सम्मिलित होते हैं।
प्रश्न 4.
वैश्विक स्तर पर जनसंख्या वृद्धि की प्रवृत्तियों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
पृथ्वी पर जनसंख्या 700 करोड़ से भी अधिक है। इस आकार तक पहुँचने में जनसंख्या को शताब्दियाँ लग गईं। मानव सभ्यता के प्रारम्भिक कालों में विश्व की जनसंख्या में मन्द गति से वृद्धि हुई। लेकिन पिछले 100 वर्षों के दौरान विश्व की जनसंख्या में आश्चर्यजनक ढंग से वृद्धि दर्ज की गयी है। लगभग 8000 से 12000 वर्ष पूर्व कृषि के उद्भव व आरम्भ के पश्चात् जनसंख्या का आकार बहुत छोटा था। उस काल में विश्व की जनसंख्या लगभग 80 लाख थी।
ईसा की प्रथम शताब्दी में विश्व की जनसंख्या 30 करोड़ से भी कम थी। लेकिन 16वीं व 17वीं शताब्दी में वैश्विक स्तर पर बढ़ते व्यापार ने जनसंख्या की तीव्र वृद्धि के लिए एक आधार प्रदान किया। 1750 ई. के आस-पास जब इंग्लैण्ड में औद्योगिक क्रांति हुई तो उस समय विश्व की जनसंख्या लगभग 55 करोड़ थी। 18वीं शताब्दी में औद्योगिक क्रांति के पश्चात् विश्व जनसंख्या में अत्यन्त तीव्र गति से वृद्धि हुई जिसे जनसंख्या की विस्फोटक वृद्धि भी कहा जा सकता है। वर्तमान प्रौद्योगिकी की प्रगति ने जन्म दर को घटाने में सहायता प्रदान की तथा तीव्र गति से जनसंख्या वृद्धि हेतु एक मंच प्रदान किया है।
प्रश्न 5.
विश्व में जनसंख्या के दो गुना होने की अवधि पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
मानव सभ्यता के प्रारम्भिक कालों में विश्व जनसंख्या अत्यन्त न्यून थी। लगभग 8000 से 12000 वर्ष पूर्व कृषि के उद्भव एवं प्रारम्भ के पश्चात् जनसंख्या का आकार बहुत छोटा था। लगभग 10,000 ई. पू. सम्पूर्ण विश्व की जनसंख्या लगभग 50 लाख थी। सन् 150 ई. में विश्व की जनसंख्या बढ़कर 25 करोड़ हो गयी। सन् 1650 ई. में विश्व जनसंख्या बढ़कर 50 करोड़ हो गयी। इस प्रकार स्पष्ट है कि सन् 150 में विश्व जनसंख्या 25 करोड़ थी जिसे दो गुना (50 करोड़) होने में 1500 वर्षों का समय लगा।
सन् 1804 में जनसंख्या बढ़कर 100 करोड़ हो गयी जिसे दुगना होने में मात्र 154 वर्ष का समय लगा। इसके पश्चात् से विश्व जनसंख्या के दो गुना होने की अवधि में तीव्र गति से गिरावट अनुभव की जा रही है। सन् 1927 में विश्व की जनसंख्या 200 करोड़ थी जो 123 वर्षों में दोगुनी हुई जो पुनः 47 वर्षों के पश्चात् सन् 1974 में दो गुनी (400 करोड़) हो गयी। वर्तमान में हो रही जनसंख्या वृद्धि दरों को दृष्टिगत रखते हुए यह सम्भावना व्यक्त की जा रही थी कि 400 करोड़ (सन् 1974) की विश्व जनसंख्या के दो गुना (अर्थात् 800 करोड़) होने में लगभग 51 वर्ष का समय लगेगा।
प्रश्न 6.
विश्व में जनसंख्या वृद्धि के स्थानिक प्रारूपों की संक्षेप में विवेचना कीजिए।
उत्तर:
विश्व के विभिन्न भागों में जनसंख्या वृद्धि की तुलना की जा सकती है। विकसित देशों में विकासशील देशों की तुलना में जनसंख्या वृद्धि कम है। सन् 2004-05 में जनसंख्या की वृद्धि दर 1.4% रही। विकसित देशों में विकासशील देशों की तुलना में निम्न जनसंख्या वृद्धि दरें मिलती हैं। अफ्रीका महाद्वीप में सन् 2010-15 में जनसंख्या की वृद्धि दर विश्व में सर्वाधिक 2.6% रही जबकि यूरोपीय महाद्वीप में यह स्थिरांक (0.1%) पर रही। विश्व के अन्य महाद्वीपों में जनसंख्या की वृद्धि दरें 0.8% से 1.5% के मध्य रहीं। जनसंख्या वृद्धि एवं आर्थिक विकास में ऋणात्मक सहसम्बन्ध पाया जाता है। यद्यपि जनसंख्या परिवर्तन की वार्षिक दर 1.4 प्रतिशत कम प्रतीत होती है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। इसका कारण है
प्रश्न 7.
विश्व के विकासशील राष्ट्रों में हो रही जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणामों को लिखिए।
उत्तर:
विश्व के अधिकांश विकासशील राष्ट्रों में जनसंख्या की तीव्र वृद्धि अनुभव की जा रही है। जनसंख्या की तीव्र वृद्धि के निम्नलिखित दुष्परिणाम देखने को मिलते हैं
निबन्धात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1. विश्व में जनसंख्या वितरण के प्रतिरूपों की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
विश्व में जनसंख्या वितरण के प्रतिरूप: जनसंख्या वितरण शब्द का अर्थ यह है कि भू-पृष्ठ पर जनसंख्या। किस प्रकार वितरित है। विश्व जनसंख्या वितरण के संदर्भ में निम्न तथ्य उल्लेखनीय हैं।
(i) मोटे तौर पर विश्व की जनसंख्या का लगभग 90 प्रतिशत भाग इसके 10 प्रतिशत स्थलीय भाग पर निवास करता है।
(ii) विश्व के लगभग 65 प्रतिशत भू-भाग बिना बसे क्षेत्र हैं जिसमें विश्व की केवल 5 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। स्पष्ट है कि विश्व की जनसंख्या असमान रूप से वितरित है तथा उक्त दोनों तथ्यों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि "विश्व में बहुत अधिक स्थानों पर कम लोग तथा कम स्थानों पर बहुत अधिक लोग निवास करते हैं।"
(iii) विश्व के दस सर्वाधिक आबाद देशों में विश्व की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।
(iv) विश्व के इन दस सर्वाधिक आबाद देशों में चीन, भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, रूस तथा बांग्लादेश आदि छः देश एशिया महाद्वीप में अवस्थित हैं।
प्रश्न 2.
विश्व में जनसंख्या वृद्धि की प्रवृत्तियों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
विश्व में जनसंख्या वृद्धि की प्रवृत्तियों का अध्ययन निम्नलिखित अवधियों के अन्तर्गत किया जा सकता है
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में इस अध्याय से पूछे गये प्रश्न:
प्रश्न 1.
निम्नलिखित क्षेत्रों में से वर्ष 2014 में किस क्षेत्र में उनके कुल जनसंख्या में वृद्ध जनसंख्या (60 वर्ष से अधिक आयु) का प्रतिशत सर्वाधिक है?
(अ) उत्तरी अमेरिका
(ब) ऑस्ट्रेलिया
(स) यूरोप
(द) ओशिनिया
उत्तर:
(स) यूरोप।
प्रश्न 2.
निम्न में से कौन - सा विश्व का सघन बसा प्रदेश नहीं है?
(अ) पूर्वी एशिया
(ब) दक्षिण एशिया
(स) पश्चिमी यूरोप
(द) उत्तरी यूरोप
उत्तर:
(द) उत्तरी यूरोप।
प्रश्न 3.
निम्न में से कौन जनांकिकीय संक्रमण सिद्धान्त की प्रथम अवस्था को दर्शाता है?
(अ) उच्च जन्म एवं उच्च मृत्यु दर
(ब) उच्च जन्म एवं निम्न मृत्यु दर
(स) निम्न जन्म एवं उच्च मृत्यु दर
(द) निम्न जन्म एवं निम्न मृत्यु दर।
उत्तर:
(अ) उच्च जन्म एवं उच्च मृत्यु दर।
प्रश्न 4.
नीचे दो कथन दिए गए हैं एक को अभिकथन (A) व दूसरे को तर्क (R) कहा गया है?
(A) : विश्व के अधिकांश विकासशील देशों की जनसंख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। तर्क (R) : विकासशील देशों में घटती हुई जन्म दर और उच्च मृत्यु दर दर्ज की गई है।
(अ) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
(ब) A और R दोनों सही हैं तथा R,A की सही व्याख्या नहीं है।
(स) A सही है परन्तु R गलत है।
(द) A गलत है, परन्तु R सही है।
उत्तर:
(स) A सही है परन्तु R गलत है।
प्रश्न 5.
विश्व की वर्तमान जनसंख्या को स्थिर बनाए रखने के लिए निम्न में से कौन - सा कुल प्रजनन दर होना अपेक्षित है?
(अ) 3.4
(ब) 2.1
(स) 1.2
(द) 4.2
उत्तर:
(ब) 2.11
प्रश्न 6.
निम्न में से किसने जनसांख्यिकीय परिवर्तन के सिद्धान्त को विकसित किया?
(अ) जेलन्सकी
(ब) क्हिटलसी
(स) वारेन थॉम्पसन
(द) रेवेन्सटीन
उत्तर:
(स) वारेन थॉम्पसन।
प्रश्न 7.
सूची - I और सूची - II को सुमेलित कीजिए
सूची - I (सामान्य दशा) |
सूची - II (परिभाषा) |
I. अपरिष्कृत जन्म दर |
(A) प्रति हजार जनसंख्या पर जन्म |
II. सामान्य उत्पादकता दर |
(B) प्रति हजार जनसंख्या पर मृत्यु |
III. जनसंख्या में प्राकृतिक वृद्धि |
(C) जन्म व महिलाओं के बीच का अनुपात |
IV. मृत्यु दर |
(D) कुल जनसंख्या व जन्म के बीच का अनुपात |
(अ) (iv) (iii) (i) (ii)
(ब) (i) (ii) (iv) (iii)
(स) (iii) (ii) (iv) (i)
(द) (iv) (ii) (i) (iii)
उत्तर:
(अ) (iv) (iii) (i) (ii)
प्रश्न 8.
विश्व की मानव जनसंख्या के दूसरी बार दुगना होने की अवधि निम्नलिखित में से किसके बीच थी?
(अ) 1650 - 1850
(ब) 1750 - 1950
(स) 1850 - 1930
(द) 1850 - 1950
उत्तर:
(ब) 1850 - 1930।