Rajasthan Board RBSE Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 मानव बस्ती Important Questions and Answers.
बहुविकल्पीय प्रश्न:
प्रश्न 1.
निम्न में से किसका अध्ययन मानव भूगोल का मूल आधार है।
(क) तापमान
(ख) मानव बस्ती
(ग) नगर
(घ) सन्नगर।
उत्तर:
(ख) मानव बस्ती
प्रश्न 2.
वह बस्ती जिनमें मकान एक-दूसरे के समीप बनाए जाते हैं, कहलाती है।
(क) संहत बस्ती
(ख) प्रकीर्ण बस्ती
(ग) रैखिक बस्ती
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(क) संहत बस्ती
प्रश्न 3.
अधिक निकटता एवं प्रत्यक्ष रूप से भूमि से नजदीकी सम्बन्ध रखने वाली बस्ती कहलाती है।
(क) नगरीय बस्ती
(ख) ग्रामीण बस्ती
(ग) संहत बस्ती
(घ) प्रकीर्ण बस्ती।
उत्तर:
(ख) ग्रामीण बस्ती
प्रश्न 4.
ग्रामीण बस्तियों को प्रभावित करने वाला कारक है।
(क) जलापूर्ति
(ख) भूमि
(ग) सुरक्षा
(घ) ये सभी।
उत्तर:
(क) जलापूर्ति
प्रश्न 5.
निम्न में से किस प्रकार की बस्तियाँ झील व तालाबों आदि क्षेत्रों के चारों ओर होती हैं।
(क) आयताकार
(ख) वृत्ताकार
(ग) रैखिक
(घ) 'टी' आकार।
उत्तर:
(घ) 'टी' आकार।
प्रश्न 6.
निम्न में से कौन-सा प्रशासनिक नगर नहीं है।
(क) दिल्ली
(ख) बीजिंग
(ग) लंदन
(घ) आगरा।
उत्तर:
(ख) बीजिंग
प्रश्न 7.
निम्न में से अदीस अबाबा किस देश की राजधानी है।
(क) इथोपिया
(ख) भारत
(ग) ईरान
(घ) द. अफ्रीका।
उत्तर:
(घ) द. अफ्रीका।
प्रश्न 8.
सन्नगर शब्द का प्रयोग सबसे पहले किया।
(क) पैट्रिक गिडिज ने
(ख) जीन गोटमेन ने
(ग) ममफोर्ड ने
(घ) ए ई स्मेल्स ने।
उत्तर:
(ख) जीन गोटमेन ने
प्रश्न 9.
मेगालोपोलिस शब्द का प्रयोग निम्न में से किस विद्वान ने किया?
(क) लेविस ममफोर्ड ने
(ख) पैट्रिक गिडिज ने
(ग) जीन गोटमेन ने
(घ) हरबर्टसन ने।
उत्तर:
(क) लेविस ममफोर्ड ने
प्रश्न 10.
विश्व का सबसे बड़ा मेगासिटी निम्न में से कौन सा है?
(क) टोक्यो
(ख) न्यूयार्क
(ग) सिओल
(घ) मेक्सिको सिटी।
उत्तर:
(क) टोक्यो
सुमेलन सम्बन्धी प्रश्न:
निम्न में स्तम्भ अ को स्तम्भ ब से सुमेलित कीजिए:
प्रश्न 1.
स्तम्भ अ (प्रतिरूप) |
स्तम्भ ब (बसाव स्थान) |
(i) रेखीय प्रतिरूप |
(अ) झील, तालाब के चारों ओर |
(ii) वृत्ताकार प्रतिरूप |
(ब) अंतरा पर्वतीय घाटियाँ |
(iii) आयताकार प्रतिरूप |
(स) सड़क के तिराहे पर |
(iv) ताराकार प्रतिरूप |
(द) अनेक मार्गों के मिलन स्थल पर |
(v) टी प्रतिरूप |
(य) नदी के किनारे |
उत्तर:
स्तम्भ अ (प्रतिरूप) |
स्तम्भ ब (बसाव स्थान) |
(i) रेखीय प्रतिरूप |
(य) नदी के किनारे |
(ii) वृत्ताकार प्रतिरूप |
(अ) झील, तालाब के चारों ओर |
(iii) आयताकार प्रतिरूप |
(ब) अंतरा पर्वतीय घाटियाँ |
(iv) ताराकार प्रतिरूप |
(द) अनेक मार्गों के मिलन स्थल पर |
(v) टी प्रतिरूप |
(स) सड़क के तिराहे पर |
रिक्त स्थान पूर्ति सम्बन्धी प्रश्ननिम्न वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
प्रश्न 1.
ग्रामीण बस्ती अधिक ........... से तथा .............. रूप से भूमि से नजदीकी संबंध रखती हैं।
उत्तर:
निकटता, प्रत्यक्ष,
प्रश्न 2.
विकासशील देशों में .................. बस्तियों की संख्या अधिक है।
उत्तर:
ग्रामीण,
प्रश्न 3.
................ नगरीय विकास एक ...............परिघटना है।
उत्तर:
तीव्र, नूतन,
प्रश्न 4.
विश्वनगरी का सबसे अच्छा उदाहरण ................... में है।
उत्तर:
संयुक्त राज्य अमेरिका,
प्रश्न 5.
मानव बस्तियों को बनाए रखने के लिए ................... संपर्क अत्यंत आवश्यक है।
उत्तर:
नगरीय - ग्रामीण।
सत्य - असत्य कथन सम्बन्धी प्रश्न:
निम्न में से सत्य - असत्य कथनों की पहचान कीजिए:
प्रश्न 1.
बस्तियों में भेद नगरीय व ग्रामीण आधार पर होता है।
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 2.
संहत बस्ती में मकान दूर-दूर होते हैं।
असत्य
प्रश्न 3.
प्रकीर्ण बस्ती में मकान पास-पास होते हैं।
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 4.
सड़क किनारे रैखिक प्रतिरूप बनता है।
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 5.
वर्तमान में 25 मेगासिटी हैं।
उत्तर:
सत्य
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न:
प्रश्न 1.
बस्तियों के कौन से दो वर्ग होते हैं?
उत्तर:
बस्तियों के दो वर्ग होते हैं:
प्रश्न 2.
ग्रामों व शहरों में आधारभूत अंतर क्या होता है?
उत्तर:
ग्रामों व शहरों में आधारभूत अंतर यह होता है कि शहरों के निवासियों के मुख्य व्यवसाय द्वितीयक तथा तृतीयक गतिविधियों से सम्बन्धित होते हैं जबकि ग्रामों के निवासियों के मुख्य व्यवसाय प्राथमिक गतिविधियों से सम्बन्धित होते हैं।
प्रश्न 3.
आकृति के आधार पर बस्तियों को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
उत्तर:
प्रश्न 4.
संहत बस्ती क्या है?
उत्तर:
संहत बस्ती वे बस्तियाँ होती हैं जिनमें मकान एक - दूसरे के समीप बनाये जाते हैं।
प्रश्न 5.
प्रकीर्ण बस्ती क्या है?
उत्तर:
प्रकीर्ण बस्ती वे बस्तियाँ होती हैं जिनमें मकान दूर-दूर होते हैं तथा प्रायः खेतों के द्वारा एक-दूसरे से अलग होते हैं।
प्रश्न 6.
बस्तियों का वर्गीकरण कीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 7.
ग्रामीण बस्तियाँ क्या हैं ?
उत्तर:
ग्रामीण बस्तियाँ छोटे आकार की होती हैं, जिनमें प्राथमिक कार्य; जैसे - कृषि, खनन, मत्स्यन, वानिकी आदि किए जाते हैं।
प्रश्न 8.
ग्रामीण बस्तियों को प्रभावित करने वाले कोई चार कारक बताइए।
उत्तर:
प्रश्न 9.
नियोजित बस्ती से क्या आशय है?
उत्तर:
सरकार द्वारा भूमि का अधिग्रहण कर जब वहाँ एक कुशल योजना के माध्यम से सभी प्रकार की अवसंरचनात्मक सुविधाएँ उपलब्ध कराकर बस्ती को विकसित किया जाता है तो ऐसी बस्ती नियोजित बस्ती कहलाती है।
प्रश्न 10.
ग्रामीण बस्तियों के कोई चार प्रतिरूप बताइए।
उत्तर:
प्रश्न 11.
रैखिक प्रतिरूप की बस्तियों के अवलोकनार्थ आप कौन से भूदृश्यों का चयन करेंगे?
उत्तर:
मैदानी भागों के सड़क मार्ग, रेलमार्ग, नहर मार्ग।
प्रश्न 12.
वृत्ताकार प्रतिरूप किस प्रकार विकसित होते हैं?
उत्तर:
वृत्ताकार प्रतिरूप झील एवं तालाब आदि क्षेत्रों के चारों ओर बस्ती बस जाने से विकसित होता है।
प्रश्न 13.
नगरीय बस्ती किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिन बस्तियों के निवासी भूमि के विदोहन पर निर्भर न रहकर अन्य सेवाओं (जैसे-निर्माण उद्योग, परिवहन, व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, न्याय तथा प्रशासन आदि) पर निर्भर रहते हैं, उन्हें नगरीय बस्ती कहा जाता है।
प्रश्न 14.
नगरीय बस्ती की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर:
उच्च जन घनत्व, त्वरित गतिशीलता, जटिल श्रम विभाजन तथा तीव्र सामाजिक अन्तर नगरीय बस्ती की प्रमुख विशेषताएँ हैं।
प्रश्न 15.
नगरीकरण से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
नगरीकरण से तात्पर्य एक देश की नगरीय क्षेत्र में निवास करने वाली जनसंख्या में आनुपातिक वृद्धि से है।
प्रश्न 16.
नगरीकरण का प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर:
नगरीकरण का प्रमुख कारण ग्रामों से नगरों की ओर स्थानान्तरण है।
प्रश्न 17.
उपनगरीकरण क्या है?
उत्तर:
यह एक नवीन प्रवृत्ति है जिसमें मनुष्य शहर के घने बसे क्षेत्रों से हटकर स्वच्छ व खुले क्षेत्रों में रहता है।
प्रश्न 18.
कार्यों के आधार पर बस्तियों के प्रकार बताइए।
उत्तर:
प्रश्न 19.
सांस्कृतिक नगर के कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 20.
नगर की आकृतियों के प्रकार तथा उसको प्रभावित करने वाले कारक बताइए।
उत्तर:
एक नगरीय बस्ती रेखीय, वर्गाकार, ताराकार या अर्द्ध-चन्द्राकार हो सकती है। वास्तव में किसी नगर की आकृति पर वहाँ की वास्तुकला, भवनों की शैली तथा ऐतिहासिक व सांस्कृतिक परम्पराओं का स्पष्ट प्रभाव मिलता है।
प्रश्न 21.
विकसित एवं विकासशील राष्ट्रों के नगरों के विकास तथा नियोजन में क्या अन्तर मिलता है?
उत्तर:
विकसित राष्ट्रों के अधिकांश नगर योजनाबद्ध रूप से बसाये गए हैं, जबकि विकासशील राष्ट्रों के अधिकांश नगर ऐतिहासिक उत्पत्ति के हैं तथा इनकी आकृति अनियमित मिलती है।
प्रश्न 22.
आस्ट्रेलिया के उद्यान नगर का नाम क्या है तथा इसके बसाने में किस वास्तुविद् का योगदान रहा?
उत्तर:
कैनबरा आस्ट्रेलिया का उद्यान नगर है जिसकी स्थापत्य योजना को सन् 1912 में अमेरिकन वास्तुविद् वाल्टर बरली ग्रिफिन ने तैयार किया था।
प्रश्न 23.
सन्नगर से क्या आशय है?
उत्तर:
मूलतः अलग-अलग नगरों के आपस में मिल जाने से एक विशाल नगरीय क्षेत्र बन जाता है, जिसे सन्नगर कहा जाता है।
प्रश्न 24.
विश्वनगरी किसे कहते हैं?
उत्तर:
एक ऐसा बड़ा महानगरीय प्रदेश जिसमें कई सन्नगरों का समूह मिलता है, उसे विश्वनगरी कहा जाता है।
प्रश्न 25.
मिलियन सिटी किसे कहा जाता है? सन् 2016 में विश्व में इनकी संख्या कितनी थी?
उत्तर:
दस लाख से अधिक जनसंख्या रखने वाले नगरों को मिलियन सिटी कहा जाता है। सन् 2016 में विश्व में मिलियन सिटी की संख्या 512 थी।
प्रश्न 26.
मेगासिटी किसे कहा जाता है?
अथवा
मेगासिटी क्या है?
उत्तर:
ऐसे महानगर जिनकी जनसंख्या नगर व उपनगरों को मिलाकर एक करोड़ से अधिक हो जाती है, उन्हें मेगासिटी कहा जाता है।
प्रश्न 27.
विश्व के पहले मेगासिटी होने का श्रेय किस नगर को है?
उत्तर:
न्यूयार्क को (1950 में)।
प्रश्न 28.
विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर कौन - सा है?
अथवा
विश्व का सबसे बड़ा महानगर (मेगासिटी) कौन - सा है?
उत्तर:
टोकियो।
प्रश्न 29.
भारत के मेगासिटी कौन - कौन से हैं?
उत्तर:
मुम्बई, दिल्ली तथा कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर आदि।
प्रश्न 30.
भारत का सबसे बड़ा मेगासिटी कौन सा है?
उत्तर:
दिल्ली।
प्रश्न 31.
नगरीय बस्तियों की कोई दो पर्यावरणीय समस्याएँ लिखिए।
उत्तर:
प्रश्न 32.
नगरीय गंदी बस्तियों के लक्षण लिखिए।
उत्तर:
लघु उत्तरीय प्रश्न (SA1):
प्रश्न 1.
उपनगरीकरण से क्या. आशय है?
उत्तर:
यह नगरीकरण. की एक नवीन प्रवृत्ति है जिसमें मानव बड़े शहर के सघन बसे क्षेत्रों में स्थित आवासों को छोड़कर शहर से बाहर एक ऐसे खुले व स्वच्छ वातावरण में अपना आवास बनाकर रहने लगता है जहाँ रहन-सहन की उत्तम सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं। इस प्रक्रिया से बड़े शहरों के निकट ऐसे उपनगर विकसित हो जाते हैं, जहाँ से प्रतिदिन हजारों व्यक्ति बड़े शहरों में स्थित कार्य स्थलों पर आते-जाते हैं।
प्रश्न 2.
सन् 1991 में भारतीय जनगणना में नगरीय बस्ती के लिए निर्धारित मापदण्डों को लिखिए।
अथवा
भारत की 1991 की जनगणना के आधार पर नगर को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
सन् 1991 में भारतीय जनगणना में नगरीय बस्ती के निर्धारण के लिए निम्नलिखित चार मापदण्ड रखे गए।
सभी स्थान जहाँ नगरपालिका, निगम, छावनी बोर्ड या अधिसूचित नगरीय क्षेत्र समिति (नोटीफाइड टाउन एरिया कमेटी) कार्यरत हों।
प्रश्न 3.
बस्तियों को आकृति के आधार पर वर्गीकृत कीजिए।
उत्तर:
आकृति के आधार पर बस्तियों को निम्नलिखित दो वर्गों में रखा जाता है:
प्रश्न 4.
ग्रामीण बस्तियों को प्रभावित करने वाले दो कारक लिखिए।
उत्तर:
ग्रामीण बस्तियों को प्रभावित करने वाले दो कारक निम्नलिखित हैं
(i) जल आपूर्ति: सामान्यतया ग्रामीण बस्तियाँ नदियों, झीलों एवं झरनों आदि के समीप स्थापित होती हैं ताकि वहाँ के निवासियों को पीने, खाना बनाने, वस्त्र धोने एवं कृषि कार्य हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके। इन्हीं जल स्रोतों से वहाँ के निवासी भोजन के लिए मछलियाँ पकड़ते हैं तथा झीलों व नदियों का जल यातायात हेतु भी प्रयोग करते हैं।
(ii) सुरक्षा: राजनीतिक अस्थिरता, युद्ध एवं पड़ौसी समूहों के उपद्रवी लोगों का आतंक होने की स्थिति में ग्रामीण अपने मकान सुरक्षात्मक पहाड़ियों एवं द्वीपों पर स्थापित करते हैं। भारत में अधिकांश दुर्ग ऊँचे स्थानों पर अथवा पहाड़ियों की चोटियों पर स्थापित किए गए हैं।
प्रश्न 5.
नम बिंदु बस्तियाँ क्या हैं? इनके प्राप्त लाभों को लिखिए।
उत्तर:
साधारणतया ग्रामीण बस्तियाँ जल स्रोतों जैसे- नदियों, झीलों एवं झरनों आदि के समीप स्थित होती हैं। इन्हें ही नम बिंदु बस्तियाँ कहते हैं।
नम बिंदु बस्तियों से प्राप्त लाभ:
प्रश्न 6.
ग्रामीण बस्तियों की स्थिति एवं विकास को भूमि किस प्रकार प्रभावित करती है?
उत्तर:
मानव अपनी बस्ती बसाने के लिए ऐसे स्थलों का चयन करता है जहाँ की समीपवर्ती भूमि कृषि कार्य के लिए उपयुक्त तथा उपजाऊ हो। किसी भी क्षेत्र के प्रारम्भिक अधिवास समतल व उपजाऊ कृषि भूमि पर ही स्थापित किए जाते थे। दक्षिणी एवं दक्षिणी-पूर्वी एशिया के अधिकांश भागों में बस्तियों की स्थिति नदी घाटियों के निम्न भागों, दोआब क्षेत्रों तथा तटवर्ती मैदानी भागों में देखने को मिलती हैं। ऐसा करने से ग्रामीण बस्तियों के निवासी कृषि कार्य कर अपना जीविकोपार्जन आसानी से कर लेते हैं।
प्रश्न 7.
उच्च भूमि के क्षेत्र एवं गृह निर्माण सामग्री किस प्रकार ग्रामीण बस्तियों की स्थिति एवं विकास को प्रभावित करती है?
उत्तर:
उच्च भूमि के क्षेत्र: बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ से बचने के लिए मानव द्वारा ऐसे उच्च भूमि के क्षेत्रों का चुनाव अपने अधिवासों की स्थापना के लिए किया जाता है जो बाढ़ मुक्त होते हैं। नदी बेसिन के निम्नवर्ती भागों में अधिवासों को नदी वेदिकाओं तथा तटबन्धों पर इसलिए स्थापित किया जाता है क्योंकि ये भाग शुष्क बिन्दु होते हैं।
प्रश्न 8.
नियोजित बस्तियाँ क्या होती हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
सरकार द्वारा एक निश्चित योजना के अन्तर्गत बसाई गयी बस्तियों को नियोजित बस्तियाँ कहते हैं। सरकार द्वारा किसानों से अधिगृहीत की गई भूमि पर निवासियों को समस्त प्रकार की सुविधा; जैसे - आवास, पानी एवं अन्य अवसंरचना आदि उपलब्ध करवाकर बस्तियों को विकसित किया जाता है।
उदाहरण: इथोपिया में सरकार द्वारा ग्रामीणीकरण योजना एवं भारत में इंदिरा गाँधी नहर क्षेत्र में नहरी बस्तियाँ आदि नियोजित बस्तियों के मुख्य उदाहरण हैं।
प्रश्न 9.
ग्रामीण बस्तियों का वर्गीकरण किन्हीं दो मापदंडों के आधार पर कीजिए।
उत्तर:
ग्रामीण बस्तियों का वर्गीकरण दो मापदंडों के आधार पर निम्नानुसार से है:
(i) विन्यास के आधार पर: विन्यास के आधार पर ग्रामीण बस्तियाँ निम्न प्रकार की होती हैं
(अ) मैदानी ग्राम
(ब) पठारी ग्राम
(स) तटीय ग्राम
(द) वन ग्राम
(य) मरुस्थलीय ग्राम।
(ii) आकृति के आधार पर: बस्तियों की आकृति के आधार पर ग्रामीण बस्तियाँ निम्न प्रकार की होती हैं।
(अ) रैखिक प्रतिरूप
(ब) आयताकार प्रतिरूप
(स) वृत्ताकार प्रतिरूप
(द) तारे के आकार के प्रतिरूप
(य) टी आकार, वाई आकार, क्रॉस आकार प्रतिरूप
(र) दोहरे ग्राम।
प्रश्न 10.
ग्रामीण बस्तियों के किन्हीं दो प्रतिरूपों का उनकी आकृति के आधार पर वर्णन कीजिए।
अथवा
ग्रामीण बस्तियों के किन्हीं दो प्रतिरूपों को संक्षिप्त में बताइए।
अथवा
चौक पट्टी प्रतिरूप को सचित्र स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
1. रैखिक प्रतिरूप: ग्रामीण बस्ती के रैखिक प्रतिरूप में मकान सड़क, नदी, नहर, घाटी के किनारे अथवा तटबन्धों पर स्थापित होते हैं। इस प्रतिरूप में मकानों का विन्यास परस्पर सटा हुआ तथा पंक्तिबद्ध होता है।
2. आयताकार या चौक पट्टी प्रतिरूप: दो सड़कों के समकोण मिलन स्थल पर इस प्रकार के प्रतिरूप का विकास होता है। उस प्रतिरूप में प्रायः दोनों सड़कों के किनारों पर मकानों का निर्माण होता चला जाता है। ग्रामीण बस्तियों का यह प्रतिरूप समतल मैदानी भागों तथा अंतरापर्वतीय घाटियों में पाया जाता है।
प्रश्न 11.
ग्रामीण बस्तियों की चार प्रमुख समस्याएँ लिखिए।
अथवा
विकासशील देशों में ग्रामीण बस्तियों की समस्याएँ बताइए।
उत्तर:
ग्रामीण बस्तियों की निम्नलिखित समस्याएँ हैं:
प्रश्न 12.
नगरीय बस्ती से क्या आशय है? नगरीय बस्तियों के कोई दो प्रकार बताइए।
उत्तर:
नगरीय बस्ती से आशय-ग्रामीण बस्ती के विपरीत नगरीय बस्ती उन बस्तियों को कहा जाता है, जहाँ के निवासी अपने जीविकोपार्जन के लिए भूमि पर निर्भर न रहकर अन्य सेवाओं; जैसे - निर्माण उद्योग, परिवहन, व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन तथा अन्य सम्बन्धित सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। दूसरे शब्दों, में यह कहा जा सकता है कि नगरीय बस्ती की अर्थव्यवस्था द्वितीयक, तृतीयक, चतुर्थक एवं पंचमक व्यवसायों पर आधारित होती है।
नगरीय बस्तियों के प्रकार:
प्रश्न 13.
जनसंख्या के आकार के आधार पर नगरीय बस्तियों को वर्गीकृत कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या का आकार-एक बस्ती को नगरीय क्षेत्र के रूप में परिभाषित करने के लिए विश्व के अधिकांश देशों ने इसी मापदण्ड को आधार माना है। लेकिन नगर का न्यूनतम जनसंख्या आकार भिन्न-भिन्न देशों में भिन्नता लिए मिलता है। उदाहरण के लिए नगर की श्रेणी में आने के लिए जनसंख्या आकार की निचली सीमा कोलंबिया में 1500, अर्जेन्टाइना व पुर्तगाल में 2000, संयुक्त राज्य अमेरिका एवं थाइलैण्ड में 2500, भारत में 5000 तथा जापान में 30,000 व्यक्ति है। भारत में नगर के लिए न्यूनतम जनसंख्या आकार के साथ-राथ जनसंख्या घनत्व का 400 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. से अधिक तथा कार्यशील पुरुष श्रमिकों का 75 प्रतिशत से अधिक भाग गैर कृषिगत कार्यों में लगा होना भी अनिवार्य है।
प्रश्न 14.
प्रशासन के आधार पर नगरीय बस्तियों को वर्गीकृत कीजिए।
उत्तर:
प्रशासन: कुछ देशों में एक बस्ती को नगर के रूप में वर्गीकृत करने के लिए प्रशासनिक स्वरूप को भी एक आधार माना जाता है। उदाहरण के लिए भारत में 5000 से कम जनसंख्या रखने वाली उस बस्ती को भी नगर कहा जा सकता है जहाँ नगरपालिका, केंटोनमेंट बोर्ड अथवा नोटीफाइड एरिया कार्यरत होता है। इसी प्रकार बोलीविया तथा ब्राजील जैसे देशों में जनसंख्या आकार को आधार न मानकर किसी भी प्रशासकीय केन्द्र को नगर माना जाता है।
प्रश्न 15.
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का एक कार्य के रूप में वर्तमान व नवीन बस्तियों के विकास पर क्या प्रभाव होगा?
उत्तर:
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के एक कार्य के रूप में प्रभावी होने से वर्तमान बस्तियों का विकास त्वरित गति से होगा जबकि ऐसे स्थल जहाँ नवीन नगरीय बस्ती के बसाव के लिए अनुकूल दशाएँ नहीं हैं, वहाँ भी नवीन बस्तियों की सफलतापूर्वक स्थापना की जा सकती है।
प्रश्न 16.
नगरीय क्षेत्रों के कार्य बताइए।
उत्तर:
नगरीय क्षेत्रों के कार्य: नगरीय क्षेत्रों के कार्य गैर-कृषिगत कार्यों से सम्बन्धित होते हैं। नगर के यह गैर कृषिगत कार्य केवल नगर के निवासियों की आवश्यकता की आपूर्ति नहीं करते वरन् नगर के अधिकांश कार्यों का सम्बन्ध अपने निकटवर्ती क्षेत्र से भी घनिष्ठ रूप से जुड़ा होता है। वर्तमान में कुछ विशिष्ट नगरों में अनेक ऐसे नये कार्य (जैसे-मनोरंजनात्मक, खनन, निर्माण तथा नवीन सूचना प्रौद्योगिकी) सम्पन्न हो रहे हैं। इनमें से कुछ कार्यों को समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से किसी भी प्रकार के आधारभूत सम्बन्धों की आवश्यकता नहीं होती।
प्रश्न 17.
नगरों का कार्यात्मक वर्गीकरण कीजिए।
उत्तर:
नगरों का कार्यात्मक वर्गीकरण: सामान्य रूप से कोई भी नगर एक कार्य तक सीमित न रहकर बहुमुखी कार्यों को सम्पादित करता है। नगरों के कार्यों के संदर्भ में एक यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि नगर के कार्य समय और आवश्यकता के अनुसार बदलते रहते हैं। 19 वीं शताब्दी के मछली पकड़ने वाले पत्तनों में वर्तमान समय में पर्यटन उद्योग सर्वप्रमुख है।
नगरों को कार्यों के आधार सामान्यतः निम्नलिखित वर्गों में रखा गया है:
प्रश्न 18.
प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक नगरों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
प्रशासनिक नगर देश के राजधानी नगर जिनमें केन्द्रीय सरकार के प्रशासनिक कार्यालय होते हैं, प्रशासनिक नगर कहलाते हैं; जैसे-नई दिल्ली, बीजिंग, लंदन, अदीस-अबाबा, केनबेरा आदि।
सांस्कृतिक नगर: तीर्थस्थल एवं धार्मिक दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण नगर सांस्कृतिक नगरों की श्रेणी में आते हैं। जैसे-येरुसलम, मक्का, जगन्नाथपुरी व बनारस आदि।
प्रश्न 19.
विश्व नगरी क्या है? संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
विश्वनगरी या मेगालोपोलिस-यूनानी शब्द मेगालोपोलिस का अर्थ 'विशाल नगर' है। इस शब्द का सबसे पहले प्रयोग सन् 1857 में जीन गोटमेन नामक विद्वान ने किया। यह एक ऐसा बड़ा महानगरीय प्रदेश होता है जिसमें सन्नगरों का समूह मिलता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट के उत्तरी भाग में स्थित बोस्टन से दक्षिण में वाशिंगटन तक मिलने वाला सतत् नगरीय क्षेत्र मेगालोपोलिस का सबसे अच्छा उदाहरण है।
प्रश्न 20.
विकासशील देशों में मानव बस्तियों की कौन - कौन सी समस्याएँ होती हैं? संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
विकासशील देशों में मानव बस्तियों से सम्बन्धित कई प्रकार की समस्याएँ होती हैं जिनमें से निम्नलिखित प्रमुख हैं।
प्रश्न 21.
विकासशील देशों में नगरीय बस्तियों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक समस्याओं को बताइए।
उत्तर:
सामाजिक - सांस्कृतिक समस्याएँ: विकासशील देशों की नगरीय बस्तियों की सामाजिक-सांस्कृतिक समस्याओं में निम्न समस्याएँ महत्त्वपूर्ण हैं।
प्रश्न 22.
विकासशील देशों में नगरीय बस्तियों को किन - किन पर्यावरणीय समस्याओं का सामना करना पड़ता है? संक्षेप में उत्तर दीजिए।
उत्तर:
तैल पत्तन वे पत्तन जो कि के प्रक्रमण एवं नौ परिवहन का कार्य करते हैं, तैल पत्तन कहलाते हैं। इनमें से कुछ टैंकर पत्तन हैं एवं कुछ तेल शोधन पत्तन हैं। वेनेजुएला में माराकाइबो, ट्यूनिशिया में एस्सखीरा, लेबनान में त्रिपोली हैंकर पत्तन हैं। पर्शिया की खाड़ी पर अबादान एक तैल शोधन पत्तन है।
लघुत्तरीय प्रश्न (SA2):
प्रश्न 1.
'दास व्यापार' पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
15 वीं शताब्दी में यूरोपियन उपनिवेशवाद प्रारम्भ हुआ तथा साथ ही विदेशी व्यापार के साथ-साथ 'दास व्यापार' का भी उदय हुआ। उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिणी अमेरिका में यूरोपियन देशों के अनेक उपनिवेश स्थापित हुए। इन उप़ानवशा के कृष क्षेत्रो मे बड़े पेमाने पर श्रामको की आवश्यकता हुई जिसे पूरा करने के लिए पुतेगालियो, डचों, स्पेनिशों तथा अंग्रेजों ने अफ्रीका के मूल निवासियों की नीलामी लगाकर दास बनाया तथा बाद में उन्हें बलपूर्वक अमेरिका में स्थापित अपने उपनिवेशों में कृषि कार्य करने के लिए भेजा। दास व्यापार दो सौ वर्षों से अधिक समय तक एक लाभदायक व्यापार रहा। परन्तु बाद में 1792 ई. में डेनमार्क में, 1807 ई. में ग्रेट-ब्रिटेन में तथा 1808 ई. में संयुक्त राज्य अमेरिका में दास प्रथां पर प्रतिबंध लगाने के पश्चात् 19 वीं शताब्दी के प्रारम्भ में दास व्यापार पर विश्वभर में पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया गया।
प्रश्न 2.
ग्रामीण बस्तियों की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
प्रश्न 3.
मगरीय केन्द्रों की स्थिति किन कारकों पर निर्भर रहती है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
प्राचीनकाल में नगरीय बस्तियों की स्थिति, जल, गृह निर्माण सामग्री तथा उपजाऊ भूमि की उपलब्धता पर निर्भर रहती थी। यद्यपि वर्तमान समय में उक्त कारकों का महत्त्व कम नहीं हुआ है फिर भी आधुनिक प्रौद्योगिकी के कारण नगरीय बस्तियों का विकास ऐसे क्षेत्रों में भी हो रहा है जहाँ उपरोक्त सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं।
जल की कमी को पाइपलाइन जलापूर्ति द्वारा, गृह निर्माण सामग्री की कमी को यातायात साधनों द्वारा सफलतापूर्वक दूर कर लिया जाता है। वर्तमान में नगरीय बस्ती की स्थिति को प्रभावित करने वाले अन्य कारकों में व्यापारिक मार्गों की निकटता, प्राकृतिक रूप से सुरक्षित स्थल, खनन क्षेत्रों की समीपता, स्थानीय रूप से उपलब्ध कच्चे माल व शक्ति के साधन, प्राकृतिक दृश्यों से सम्पन्न क्षेत्र, सागरीय तट, ऐतिहासिक अवशेषों वाले क्षेत्र तथा पत्तन पोताश्रय की उपलब्धता जैसे कारक सम्मिलित हैं।
प्रश्न 4.
नगरीकरण से क्या आशय है? नगरीकरण के प्रमुख कारण क्या हैं?
उत्तर:
नगरीकरण से आशय किसी देश के नगरीय क्षेत्रों में निवास करने वाली जनसंख्या की आनुपातिक वृद्धि से होता है। नगरीकरण शब्द का प्रयोग किसी क्षेत्र या प्रदेश के संदर्भ में न होकर उस जनसंख्या के लिए होता है जो नगरीय हो रही है। अतः नगरीय जनसंख्या के अनुपात में वृद्धि को नगरीकरण कहा जाता है। दूसरे शब्दों में, लोगों का छोटे ग्रामीण अथवा कृषि समुदायों अथवा गाँवों से बड़े शहरों में सरकार, व्यापार, परिवहन और विनिर्माण जैसे विभिन्न क्रियाकलापों में रोजगार पाने के लिए लोगों का सामान्य गमन नगरीकरण कहलाता है।
यह कस्बों और नगरों में कुल जनसंख्या के बढ़ते हुए अनुपात के सांद्रण को भी इंगित करता है। नगरीकरण का प्रमुख कारण ग्रामों से नगरों की ओर होने वाला मानवीय प्रवास है। यह प्रवास ग्रामों में रोजगार के अवसरों की कमी के कारण उन नगरों की ओर होता है जिनमें रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होते हैं। सन् 1990 के दशक के अन्त से प्रतिवर्ष 2 से 3 करोड़ व्यक्ति विश्व में ग्रामीण क्षेत्रों को छोड़कर नगरीय क्षेत्रों में रहने के लिए चले गये थे।
प्रश्न 5.
नगरीय बस्तियों की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
वे बस्ती जिसके निवासियों का मुख्य व्यवसाय द्वितीयक एवं तृतीयक गतिविधियों के रूप में मिलता है, नगरीय बस्ती कहलाती हैं।
नगरीय बस्तियों में निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं:
प्रश्न 6.
प्रशासनिक नगर एवं व्यापारिक नगरों में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
प्रशासनिक एवं व्यापारिक नगरों में निम्नलिखित अन्तर हैं:
प्रशासनिक नगर: देश के राजधानी नगर जिनमें केन्द्रीय सरकार के प्रशासनिक कार्यालय होते हैं, उन्हें प्रशासनिक - कहा जाता है। उदाहरण के लिए नई दिल्ली, बीजिंग, केनबेरा, अदीस - अबाबा, वाशिंगटन डी. सी. तथा लंदन आदि। इसके अलावा राज्यों में भी ऐसे नगर हो सकते हैं जिनमें प्रशासनिक कार्यों की प्रमुखता मिलती है।
उदाहरण के लिए-तमिलनाडु राज्य में चेन्नई, न्यूयार्क राज्य में अलबैनी तथा ब्रिटिश कोलम्बिया राज्य में विक्टोरिया नगर। व्यापारिक एवं व्यावसायिक नगर-इस श्रेणी के नगरों में व्यापारिक एवं व्यावसायिक कार्यों की प्रधानता मिलती है। कृषि बाजार नगर जैसे विनिपेग व कंसास नगर; विशाल अन्तर्देशीय केन्द्र जैसे मैनचेस्टर व सेंट लूइस, बैंकिंग एवं वित्तीय कार्य करने वाले नगर जैसे फ्रैंकफर्ट एवं एम्सटर्डम तथा परिवहन के केन्द्र जैसे लाहौर, बगदाद एवं आगरा सभी व्यापारिक एवं व्यावसायिक श्रेणी के नगर हैं।
प्रश्न 7.
नगरीय बस्तियों को कितने प्रकारों में बाँटा जा सकता है? दो का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
(i) शहर: शहर नगरों से बड़े होते हैं एवं इनके आर्थिक कार्य भी अधिक होते हैं। यह ऐसा अग्रणी नगर होता है । जो अपने स्थानीय व क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धी नगरों को पीछे छोड़ देता है। शहरों में प्रमुख वित्तीय संस्थान, प्रादेशिक प्रशासकीय कार्यालय एवं यातायात के केन्द्र होते हैं।
(ii) सन्नगर: सन्नगर शब्द का सबसे पहले प्रयोग सन् 1915 में पैट्रिक गिडिज नामक विद्वान ने किया था। सन्नगर एक विशाल विकसित नगरीय क्षेत्र होता है जो मूलतः दो या अधिक नगरों के परस्पर मिल जाने से विशाल नगरीय क्षेत्र में बदल जाता है।
उदाहरण: ग्रेटर लंदन, मानचेस्टर, शिकागो तथा टोकियो। कोलकाता-हावड़ा, दिल्ली-गाजियाबादगुड़गाँव-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ तथा इलाहाबाद-नैनी भारत के महत्त्वपूर्ण सन्नगर हैं।
प्रश्न 8.
सन्नगर एवं विश्व नगरी में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
सन्नगर एवं विश्व नगरी में निम्नलिखित अन्तर हैं।
सन्नगर: सन्नगर (Conurbation) शब्द का सबसे पहले प्रयोग सन् 1915 में पैट्रिक गिडिज नामक विद्वान ने किया था। सन्नगर एक विशाल विकसित नगरीय क्षेत्र होता है जो मूलतः दो या दो से अधिक नगरों के परस्पर मिल जाने से विशाल नगरीय क्षेत्र में बदल जाता है। उदाहरण-ग्रेटर लंदन, मानचेस्टर, शिकागो तथा टोकियो। कोलकाता-हावड़ा, दिल्ली- गाजियाबाद - गुड़गाँव - फरीदाबाद - बल्लभगढ़ तथा इलाहाबाद-नैनी भारत के महत्त्वपूर्ण सन्नगर हैं।
विश्वनगरी या मेगालोपोलिस: यूनानी शब्द मेगालोपोलिस का अर्थ 'विशाल नगर' है। इस शब्द का सबसे पहले प्रयोग सन् 1857 में जीन गोटमेन नामक विद्वान ने किया। यह एक ऐसा बड़ा महानगरीय प्रदेश होता है जिसमें सन्नगरों का समूह मिलता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट के उत्तरी भाग में स्थित बोस्टन से दक्षिण में वाशिंगटन तक मिलने वाला सतत् नगरीय क्षेत्र मेगालोपोलिस का सबसे अच्छा उदाहरण है।
प्रश्न 9.
विकासशील राष्ट्रों के नगरीय क्षेत्रों में हो रहे प्रवास से कौन-कौन सी समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं?
उत्तर:
निबन्धात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
ग्रामीण बस्तियों की स्थापना को प्रभावित करने वाले कारकों का विवरण दीजिए।
अथवा
ग्रामीण अधिवासों की स्थिति एवं विकास को प्रभावित करने वाले कारकों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ग्रामीण बस्तियों की स्थिति तथा विकास को प्रभावित करने में निम्नलिखित पाँच कारकों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है
1. जल आपूर्ति: सामान्यतया ग्रामीण बस्तियाँ नदियों, झीलों तथा झरनों आदि के समीप स्थापित होती हैं ताकि वहाँ के निवासियों को पीने, खाना बनाने, वस्त्र धोने तथा कृषि भूमि पर सिंचाई करने के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके। इन्हीं जलस्रोतों से वहाँ के निवासी भोजन के लिए मछलियाँ पकड़ते हैं तथा आवागमन के लिए जल यातायात का प्रयोग करते हैं।
2. भूमि: मानव अपनी बस्ती बसाने के लिए ऐसे स्थल का चयन करता है जहाँ की समीपवर्ती भूमि कृषि कार्य के लिए उपयुक्त तथा उपजाऊ हो। किसी भी क्षेत्र के प्रारम्भिक अधिवास समतल व उपजाऊ कृषि भूमि पर ही स्थापित किए जाते थे। दक्षिणी एवं दक्षिणी-पूर्वी एशिया के अधिकांश भागों में बस्तियों की स्थिति नदी घाटियों के निम्न भागों, दोआब क्षेत्रों तथा तटवर्ती मैदानी भागों में देखने को मिलती हैं। ऐसा करने से ग्रामीण बस्तियों के निवासी कृषि कार्य कर अपना जीविकोपार्जन आसानी से कर लेते हैं।
3. उच्च भूमि के क्षेत्र: बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ से बचने के लिए मानव द्वारा ऐसे उच्च भूमि के क्षेत्रों का चुनाव अपने अधिवासों की स्थापना के लिए किया जाता है जो बाढ़मुक्त होते हैं। नदी बेसिन के निम्नवर्ती भागों में अधिवासों को नदी वेदिकाओं तथा तटबन्धों पर इसलिए स्थापित किया जाता है क्योंकि ये भाग शुष्क बिन्दु होते हैं।
4. गृह निर्माण सामग्री: ऐसे क्षेत्र जहाँ गृह निर्माण में प्रयुक्त सामग्री स्थानीय रूप से व आसानी से उपलब्ध हो जाती है, उन भागों में मानव अपनी बस्तियाँ बसाता है। चीन के लोयस क्षेत्र में कन्दराओं में यहाँ के निवासी अपने मकान बनाते हैं जबकि अफ्रीका के सवाना क्षेत्र में कच्ची ईंटों से तथा ध्रुवीय क्षेत्रों में हिमखण्डों से स्थानीय निवासी अपने मकान बनाते हैं।
5. सुरक्षा: राजनैतिक अस्थिरता, युद्ध तथा पड़ौसी समूहों के उपद्रवी या आतंकी होने की स्थिति में ग्रामीण अपने मकान सुरक्षात्मक दृष्टि से पहाड़ियों एवं द्वीपों पर स्थापित करते हैं। भारत में अधिकांश दुर्ग ऊँचे स्थानों अथवा पहाड़ियों की चोटियों पर स्थापित किये गये हैं।
प्रश्न 2.
ग्रामीण बस्तियों के विभिन्न प्रतिरूपों की सचित्र विवेचना कीजिए।
उत्तर:
ग्रामीण बस्तियों को उनकी आकृति के आधार पर निम्नलिखित प्रतिरूपों में विभक्त किया जा सकता है
1. रैखिक प्रतिरूप: ग्रामीण बस्ती के रैखिक प्रतिरूप में मकान सड़क, नदी, नहर, घाटी के किनारे अथवा तटबन्धों पर स्थापित होते हैं। इस प्रतिरूप में मकानों का विन्यास परस्पर सटा हुआ तथा पंक्तिबद्ध होता है।
2. आयताकार या चौक पट्टी प्रतिरूप: दो सड़कों के समकोण मिलन स्थल पर इस प्रकार के प्रतिरूप का विकास होता है। इस प्रकार के प्रतिरूप में प्रायः दोनों सड़कों के किनारे मकानों का निर्माण होता चला जाता है। ग्रामीण बस्तियों का यह प्रतिरूप समतल मैदानी भागों तथा अंतरापर्वतीय घाटियों में पाया जाता है।
3. तारे के आकार का प्रतिरूप: ग्रामीण बस्तियों में इस प्रकार का प्रतिरूप उन स्थानों पर मिलता है जहाँ अनेक सड़क मार्ग आकर मिलते हैं। इन सभी सड़क मार्गों के सहारे-सहारे मकान बन जाते हैं जिससे तारे के आकार का अधिवास प्रतिरूप विकसित हो जाता है।
4. 'टी' आकार, 'वाई' आकार, 'क्रॉस' आकार प्रतिरूप-'टी' आकार का बस्ती प्रतिरूप सड़क तिराहा क्षेत्र पर विकसित होता है जबकि 'वाई' बस्ती प्रतिरूप उन क्षेत्रों में मिलता है जहाँ पर दो मार्ग आकर तीसरे मार्ग से मिलते हैं। क्रॉस आकार का बस्ती प्रतिरूप ऐसे चौराहा क्षेत्रों पर मिलता है जहाँ चारों दिशाओं से आने वाली सड़कें क्रास के रूप में एक-दूसरे से मिलती हैं।
5. वृत्ताकार प्रतिरूप-इस प्रकार के प्रतिरूप के ग्रामीण अधिवास झील या तालाब के चारों ओर बसे मिलते हैं। कभी-कभी कुछ पशुपालक अपने ग्राम को इस प्रकार बसाते हैं कि उनका मध्य भाग खुला रहे जिसमें पशुओं को सुरक्षित रखा जा सके।
6. दोहरे ग्राम-नदी पर पुल अथवा फेरी के दोनों किनारों पर बसने वाले ग्रामों का प्रतिरूप दोहरा ग्राम प्रतिरूप कहलाता है।
प्रश्न 3.
विकासशील राष्ट्रों की ग्रामीण बस्तियों की प्रमुख समस्याओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
विकासशील राष्ट्रों की ग्रामीण बस्तियों की प्रमुख समस्याएँ: विश्व के विकासशील राष्ट्रों की ग्रामीण बस्तियों की निम्नलिखित समस्याएँ सर्वप्रमुख हैं:
1. इन बस्तियों में स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलती। विशेष रूप से पर्वतीय एवं शुष्क क्षेत्रों के निवासियों को पेयजल के लिए लम्बी दूरियाँ तय करनी पड़ती हैं। शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के अभाव में इन बस्तियों में जल जनित बीमारियों का प्रकोप रहता है।
2. शौच घर तथा कूड़ा: कचरा निस्तारण सुविधाओं की कमी होने के कारण इन बस्तियों में स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ प्रभावी रहती हैं।
3. पक्की सड़कों का अभाव तथा आधुनिक संचार के साधनों की कमी इन ग्रामीण बस्तियों की प्रमुख समस्या है। वर्षा ऋतु में अधिक वर्षा प्राप्त करने वाले क्षेत्रों में स्थित ग्रामीण बस्तियों का सम्पर्क समीपवर्ती क्षेत्र से कट जाता है। ऐसी स्थिति आने पर ग्रामीण बस्तियों के निवासियों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा सम्बन्धी सुविधाएँ भी मिल पाना कठिन हो जाता है।
4. ग्रामीण बस्तियों में अधिकांश मकान घटिया स्तर के तथा स्थानीय निर्माण सामग्री से निर्मित किए जाते हैं। भारी
वर्षा व बाढ़ के समय ऐसे मकानों को भारी क्षति उठानी पड़ती है तथा ऐसी स्थिति में इन मकानों को हर वर्ष उचित रख-रखाव की आवश्यकता पड़ती है।
5. एक ही मकान में पशु तथा परिवार साथ-साथ रहते हैं। इन मकानों में पशुओं के चारे को रखने के लिए समुचित स्थान नहीं होता साथ ही जंगली जानवरों से भी सुरक्षा के कोई इन्तजाम नहीं होते हैं।
6. ग्रामीण बस्तियों में रोजगार के अवसर सीमित होते हैं जिसके कारण युवा आयु वर्ग शहरों की ओर प्रवास करता रहता है तथा शहरों में कम मजदूरी पर कार्य कर निम्नस्तरीय जीवनयापन करने के लिए मजबूर हो जाता है।
प्रश्न 4.
नगरीय बस्तियों को विभिन्न आधारों के अनुसार वर्गीकृत कीजिए।
अथवा
नगरीय अधिवासों के वर्गीकरण में कौन-कौन से आधार प्रमुख हैं?
उत्तर:
नगरीय बस्तियों के वर्गीकरण में निम्नलिखित तीन आधार सर्वप्रमुख हैं:
(i) जनसंख्या का आकार: एक बस्ती को नगरीय क्षेत्र के रूप में परिभाषित करने के लिए विश्व के अधिकांश देशों ने इसी मापदण्ड को आधार माना है। लेकिन नगर का न्यूनतम जनसंख्या आकार भिन्न-भिन्न देशों में भिन्नता लिए मिलता है। उदाहरण के लिए नगर की श्रेणी में आने के लिए जनसंख्या आकार की निचली सीमा कोलंबिया में 1500, अर्जेन्टाइना व पुर्तगाल में 2000, संयुक्त राज्य अमेरिका एवं थाइलैण्ड में 2500, भारत में 5000 तथा जापान में 30,000 व्यक्ति है। भारत में नगर के लिए न्यूनतम जनसंख्या आकार के साथ-साथ जनसंख्या घनत्व का 400 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. से अधिक तथा कार्यशील पुरुष श्रमिकों का 75 प्रतिशत से अधिक भाग गैर कृषिगत कार्यों में लगा होना भी अनिवार्य है।
(ii) व्यावसायिक संरचना: भारत जैसे देश में, जनसंख्या आकार के अलावा आर्थिक क्रियाकलापों को भी नगरीय बस्ती निर्धारित करने के लिए एक मापदण्ड माना जाता है। इटली में किसी बस्ती को तभी नगर की श्रेणी में रखा जाता है जब उस बस्ती की आर्थिक रूप से उत्पादक कुल जनसंख्या का 50 प्रतिशत से अधिक भाग गैर कृषिगत कार्यों में लगा हो। भारत में नगरीय बस्ती की श्रेणी में आने के लिए यह प्रतिशत 75 है।
(iii) प्रशासन: कुछ देशों में एक बस्ती को नगर के रूप में वर्गीकृत करने के लिए प्रशासनिक स्वरूप को भी एक आधार माना जाता है। उदाहरण के लिए भारत में 5000 से कम जनसंख्या रखने वाली बस्ती को भी नगर कहा जा सकता है जहाँ नगरपालिका, केंटोनमेंट बोर्ड अथवा नोटीफाइड एरिया कार्यरत होता है। इसी प्रकार बोलविया तथा ब्राजील जैसे देशों में जनंसख्या आकार को आधार न मानकर किसी भी प्रशासकीय केन्द्र को नगर माना जाता है।
प्रश्न 5.
नगरीय क्षेत्रों के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए नगरों का कार्यात्मक वर्गीकरण प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर:
नगरीय क्षेत्रों के कार्य: नगरीय क्षेत्रों के कार्य गैर-कृषिगत कार्यों से सम्बन्धित होते हैं। नगर के यह गैर कृषिगत कार्य केवल नगर के निवासियों की आवश्यकता की आपूर्ति ही नहीं करते वरन् नगर के कार्यों का सम्बन्ध उसके निकटवर्ती क्षेत्र से भी घनिष्ठ रूप से जुड़ा होता है। वर्तमान में कुछ विशिष्ट नगरों में अनेक ऐसे नये कार्य (जैसे-मनोरंजनात्मक, खनन, निर्माण तथा नवीन सूचना प्रौद्योगिकी) सम्पन्न हो रहे हैं। इनमें से कुछ कार्यों को समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से किसी भी प्रकार के आधारभूत सम्बन्धों की आवश्यकता नहीं होती।
नगरों का कार्यात्मक वर्गीकरण: सामान्य रूप से कोई भी नगर एक कार्य तक सीमित न रहकर बहुमुखी कार्यों को सम्पादित करता है। नगरों के.कार्यों के संदर्भ में एक यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि नगर के कार्य समय और आवश्यकता के अनुसार बदलते रहते हैं। 19वीं शताब्दी के मछली पकड़ने वाले पत्तनों में वर्तमान में पर्यटन उद्योग सर्वप्रमुख है।
नगरों को कार्य के आधार पर सामान्यतः निम्नलिखित तीन वर्गों में बाँटा गया है:
(i) प्रशासनिक नगर: देश की राजधानी नगर जिनमें केन्द्रीय सरकार के प्रशासनिक कार्यालय होते हैं, उन्हें प्रशासनिक नगर कहा जाता है। उदाहरण के लिए नई दिल्ली, बीजिंग, केनबरा, अदीस-अबाबा, वाशिंगटन डी. सी. तथा लंदन आदि। इसके अलावा राज्यों में भी ऐसे नगर हो सकते हैं जिनमें प्रशासनिक कार्यों की प्रमुखता मिलती है। उदाहरण के लिए-तमिलनाडु राज्य में चेन्नई, न्यूयार्क राज्य में अलबैनी तथा ब्रिटिश कोलम्बिया राज्य में विक्टोरिया नगर।
(ii) व्यापारिक एवं व्यावसायिक नगर: इस श्रेणी के नगरों में व्यापारिक एवं व्यावसायिक कार्यों की प्रधानता मिलती है। कृषि बाजार नगर जैसे विनिपेग व कंसास नगर विशाल अन्तर्देशीय केन्द्र जैसे मैनचेस्टर व सेंट लूइस बैंकिंग एवं वित्तीय कार्य करने वाले नगर जैसे फ्रैंकफर्ट एवं एम्सटर्डम तथा परिवहन के केन्द्र जैसे लाहौर, बगदाद एवं आगरा सभी व्यापारिक एवं व्यावसायिक श्रेणी के नगर ।
(iii) सांस्कृतिक नगर: तीर्थस्थल तथा धार्मिक दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण नगर सांस्कृतिक नगरों की श्रेणी में आते हैं। येरूसलम, मक्का, जगन्नाथपुरी एवं बनारस धार्मिक दृष्टि से अति महत्त्वपूर्ण होने के कारण सांस्कृतिक नगर कहे जाते हैं।
(iv) स्वास्थ्य एवं मनोरंजन नगर-जैसे मियामी एवं गोवा।
(v) औद्योगिक नगर: जैसे पिट्सबर्ग व जमशेदपुर।
(vi) खनन नगर: जैसे ब्रोकन हिल व धनबाद।
(vii) परिवहन नगर: जैसे सिंगापुर व मुगलसराय।
प्रश्न 6.
नगरीय बस्तियों के प्रकारों का विवरण दीजिए तथा विश्व के विभिन्न देशों में स्थित 10 सबसे बड़े मेगासिटी के नाम व उनकी जनसंख्या लिखिए।
अथवा
नगरीय बस्तियों को आकार, कार्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर वर्गीकृत कीजिए एवं प्रत्येक की विशेषता का भी वर्णन करो।
उत्तर:
नगरीय बस्तियों के प्रकार-नगरीय बस्तियों को उनके आकार, उनमें उपलब्ध सुविधाओं तथा उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के आधार पर निम्न 6 वर्गों में रखा जा सकता है:
1. नगर: नगर के लिए जनसंख्या का आकार ही मापदण्ड नहीं होता वरन् नगर में कुछ विशेष कार्य जैसे निर्माण, खुदरा व थोक व्यापार एवं व्यावसायिक सेवाएँ प्रमुख रूप से सम्पन्न किए जाते हैं।
2. शहर: शहर नगरों से बड़े होते हैं एवं इनके आर्थिक कार्य भी अधिक होते हैं, यह ऐसा अग्रणी नगर होता है जो अपने स्थानीय व क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धी नगरों को पीछे छोड़ देता है। शहरों में प्रमुख वित्तीय संस्थान, प्रादेशिक प्रशासकीय कार्यालय एवं यातायात के केन्द्र होते हैं।
3. सन्नगर: सन्नगर (Conurbation) शब्द का सबसे पहले प्रयोग सन् 1915 में पैट्रिक गिडिज नामक विद्वान ने किया था। सन्नगर एक विशाल विकसित नगरीय क्षेत्र होता है जो मूलतः दो या अधिक नगरों के परस्पर मिल जाने से विशाल नगरीय क्षेत्र में बदल जाता है। उदाहरण: ग्रेटर लंदन, मानचेस्टर, शिकागो तथा टोकियो। कोलकाता-हावड़ा, दिल्ली-गाजियाबाद: गुड़गाँफरीदाबादबल्लभगढ़ तथा इलाहाबाद-नैनी भारत के महत्वपूर्ण सन्नगर हैं।
4. विश्वनगरी या मेगालोपोलिस: यूनानी शब्द मेगालोपोलिस का अर्थ 'विशाल नगर' है। इस शब्द का सबसे पहले प्रयोग सन् 1857 में जीन गोटमेन नामक विद्वान ने किया। यह एक ऐसा बड़ा महानगरीय प्रदेश होता है जिसमें सन्नगरों का समूह मिलता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट के उत्तरी भाग में स्थित बोस्टन से दक्षिण में वाशिंगटन तक मिलने वाला (1000 किमी. लम्बा) सतत् नगरीय क्षेत्र मेगालोपोलिस का सबसे अच्छा उदाहरण है।
5. मिलियन सिटी: दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले महानगर मिलियन सिटी कहलाते हैं। सन् 1950 तक विश्व में 80 नगर मिलियन सिटी की श्रेणी में थे, सन् 1975 में इनकी संख्या बढ़कर 160 तथा सन् 2005 में इनकी संख्या बढ़कर 438 व 2016 में संख्या बढ़कर 512 हो गयी।
6. मेगासिटी: ऐसे महानगर जिनके नगर तथा उपनगरों की जनसंख्या मिलाकर एक करोड़ से अधिक हो, मेगासिटी कहलाते हैं। न्यूयार्क को विश्व का सबसे पहला मेगासिटी होने का श्रेय सन् 1950 में प्राप्त हुआ। वर्तमान में मेगासिटी की संख्या 25 है जिनमें से प्रथम 10 मेगासिटी' नाम (देश सहित) व जनसंख्या नीचे तालिका में दी गई है
तालिका : विश्व के 10 सबसे बड़े मेगासिटी, सन् 2012 मेगासिटी का नाम
मेगासिटी का नाम |
देश |
जनसंख्या (करोड़ में) |
1. टोकियो |
जापान |
3.81 |
2. दिल्ली |
भारत |
2.64 |
3. शंघाई |
चीन |
2.44 |
4. मुंबई |
भारत |
2.13 |
5. साओ पाओलो |
ब्राजील |
2.12 |
6. बीजिंग |
चीन |
2.12 |
7. मेक्सिको सिटी |
मेक्सिको |
2.11 |
8. किन्की |
जापान |
2.03 |
9. एल-काहिराह |
मिस्र |
1.91 |
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में इस अध्याय से पूछे गये प्रश्न:
प्रश्न 1.
किसी वैश्विक शहर के लिए निम्न में से कौन-सा एक कथन सही है?
(अ) वैश्विक शहर के पास कोई वित्तीय संस्था बिल्कुल नहीं होती है।
(ब) वैश्विक शहर प्रकृतितः सांस्कृतिक रूप से एकरूप होता है।
(स) वैश्विक शहर अनेक अन्तर्राष्ट्रीय निगमों का मुख्यालय होता है।
(द) वैश्विक शहर शायद ही नये विचारों और नवाचारों का केन्द्र होता है।
उत्तर:
(स) वैश्विक शहर अनेक अन्तर्राष्ट्रीय निगमों का मुख्यालय होता है।
प्रश्न 2.
निम्न में से कौन-सा पद शहरों व नगरों में शुद्ध जनसंख्या वृद्धि की ओर इंगित करता है?
(अ) शहरी विकास
(ब) जनसंख्या वृद्धि
(स) शहरीकरण
(द) शहरी क्षेत्र।
उत्तर:
(अ) शहरी विकास।
प्रश्न 3.
निम्न में से किस शहर को माइल सिटी के रूप में जाना जाता है?
(अ) सियटल
(ब) फिनिक्स
(स) डेनेवर
(द) लंदन।
उत्तर:
(स) डेनेवर।
प्रश्न 4.
ममफोर्ड के अनुसार कौन-सी अवस्था नगरीय विकास की चरमावस्था का घोतक है।
(अ) मेट्रोपोलिस
(ब) नेक्रोपोलिस
(स) इयोपोलिस
(द) मेगा पोलिस।
उत्तर:
(ब) नेक्रोपोलिस।
प्रश्न 5.
इनमें से कौन-सा ग्रामीण अधिवासों का प्रकार नहीं है?
(अ) सघन
(ब) प्रकीर्ण
(स) अपखण्डित
(द) मॉल।
उत्तर:
(द) मॉल।
प्रश्न 6.
सन्नगर शब्दावली का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?
(अ) जीन गॉटमेन
(ब) पैट्रिक गिडीज
(स) नॉदर्म
(द) जॉनसन।
उत्तर:
(ब) पैट्रिक गिडीज।
प्रश्न 7.
निम्न में से विश्व का कौन सा मेगाशहर है?
(अ) टोक्यो
(ब) हैदराबाद
(स) नैरोबी
(द) फ्रेंकफर्ट।
उत्तर:
(अ) टोक्यो।
प्रश्न 8.
पैट्रिक गिडीज ने इस शब्द का चिंतन किया था जो पिछली शताब्दी में नगरीकरण की प्रक्रिया प्रभावपूर्ण, संक्षिप्त में वर्णन करता है?
(अ) नगरोपान्तीकरण
(ब) अतिशहरीकरण
(स) प्रतिनगरीकरण
(द) सन्नगर।
उत्तर:
(द) सन्नगर।
प्रश्न 9.
संसार का सबसे नगरीकृत राष्ट्र है।
(अ) कैनबरा
(ब) न्यूयार्क
(स) सिंगापुर
(द) जापान।
उत्तर:
(स) सिंगापुर।
प्रश्न 10.
एशिया की सबसे बड़ी गंदी बस्ती कहाँ है?
(अ) कोलकाता में
(ब) सिंगापुर में
(स) टोक्यो में
(द) मुम्बई में।
उत्तर:
(द) मुम्बई में।
प्रश्न 11.
'कोरनबेसन' शब्द गढ़ा था।
(अ) हार्वेडी ने
(ब) पैट्रिक गिडिज ने
(स) डिंकिन्सन, आर. ई. ने
(द) उल्मैन ने।
उत्तर:
(ब)पैट्रिक गिडिज ने।
प्रश्न 12.
निम्नलिखित देशों में से किसमें उनकी कुल जनसंख्या में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत अधिकतम है।
(अ) ऑस्ट्रेलिया
(ब) जापान
(स) न्यूजीलैण्ड
(द) यू.एस.ए.।
उत्तर:
(स) न्यूजीलैण्ड।
प्रश्न 13.
अनेक परिवहन मार्गों के अभिसरण पर बस्तियों के निम्नलिखित प्रतिरूपों में से किस एक के विकसित होने की सर्वाधिक सम्भावना है?
(अ) वृत्तीय
(ब) रैखिक
(स) आयतनी
(द) ताराकृति।
उत्तर:
(द) ताराकृति।
प्रश्न 14.
ग्रामीण तथा नगरीय अधिवासों में अन्तर स्पष्ट करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक कौन - सा है?
(अ) कार्य
(ब) सामाजिक संगठन
(स) सामाजिक अस्थिरता
(द) रासायनिक संरचना।
उत्तर:
(अ) कार्य।
प्रश्न 15.
निम्नलिखित ग्रामीण अधिवास प्रतिरूपों पर विचार कीजिए।
1. खण्ड प्रतिरूप
2. वृत्ताकार प्रतिरूप
3. पंखा प्रतिरूप निम्नलिखित में से सही क्षेत्रों का संयोजन चुनिये जिनमें 1,2 तथा 3 क्रमशः पाये जाते हैं।
(अ) डेल्टा, मरुस्थल, झीलों के समीपवर्ती
(ब) मरुस्थल, डेल्टा, झीलों के समीपवर्ती
(स) मरुस्थल, झीलों के समीपवर्ती, डेल्टा
(द) डेल्टा, झीलों के समीपवर्ती मरुस्थल।
उत्तर:
(स) मरुस्थल, झीलों के समीपवर्ती, डेल्टा।