Rajasthan Board RBSE Class 10 Science Important Questions Chapter 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण Important Questions and Answers.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. जब पोटेशियम धातु की जल से क्रिया करवाते हैं तो इसका
(क) ऑक्सीकरण होता है
(ख) अपचयन होता है
(ग) अप्रभावित रहता है
(घ) जल अपघटन होता है
उत्तर:
(क) ऑक्सीकरण होता है
2. श्याम-श्वेत फोटोग्राफी में किस यौगिक का प्रयोग होता है?
(क) AgCl
(ख) AgBr
(ग) AgI
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(ख) AgBr
3. निम्न में से किस में संक्षरण नहीं होता है
(क) लोहा
(ख) क्रोमियम
(ग) ताँबा
(घ) चाँदी
उत्तर:
(ख) क्रोमियम
4. मैग्नीशियम का वायु में जलना है
(क) अपचयन
(ख) वाष्पन
(ग) ऑक्सीकरण
(घ) ऊर्ध्वपातन
उत्तर:
(ग) ऑक्सीकरण
5. AgNO3 के विलयन में NaCl का विलयन मिलाने पर किस पदार्थ का श्वेत अवक्षेप बनता है?
(क) NaNO3
(ख) AgCl
(ग) HCI
(घ) AgBr
उत्तर:
(ख) AgCl
6. Zn की तनु H2SO4 से क्रिया कराने पर कौनसी गैस निकलेगी?
(क)O2
(ख)H2
(ग) SO2
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ख)H2
7. ऊष्माशोषी अभिक्रिया है
(क) CaO का जल में घुलना
(ख) CaCO, का CaO में बदलना
(ग) प्राकृतिक गैस का दहन
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(ख) CaCO, का CaO में बदलना
8. Zno + C → Zn + CO में
(क) ZnO उपचयित हो रहा है
(ख) Cउपचयित हो रहा है
(ग) ZnO का ऑक्सीकरण हो रहा है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(ख) Cउपचयित हो रहा है
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
'कंकाली या ढाँचा' रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं?
उत्तर:
वह रासायनिक समीकरण जिसमें दोनों ओर तत्त्वों के परमाणुओं की संख्या संतुलित न हो 'कंकाली या ढाँचा रासायनिक समीकरण कहलाता है।
प्रश्न 2.
फैरस सल्फेट की वियोजन क्रिया लिखिए।
उत्तर:
प्रश्न 3.
निम्नलिखित रासायनिक समीकरण को संतुलित रूप में लिखिए
उत्तर:
प्रश्न 4.
जब बिना बुझे चूने को जल में मिलाया जाता है, तो रासायनिक रूप क्या होता है?
उत्तर:
बिना बुझे चूने को जल में मिलाने पर बुझा हुआ चूना बनता है।
CaO(s) + H2O (l) →Ca(OH)2(aq) + ऊष्मा
प्रश्न 5.
किसी रासायनिक समीकरण का संतुलन किस आधार पर किया जाता है?
उत्तर:
किसी भी रासायनिक समीकरण का संतुलन द्रव्यमान संरक्षण के नियम के आधार पर किया जाता है।
प्रश्न 6.
चिप्स बनाने वाले चिप्स की थैली में कौनसी गैस युक्त कर देते हैं ताकि चिप्स का उपचयन न हो सके?
उत्तर:
नाइट्रोजन गैस।
प्रश्न 7.
किसी रासायनिक अभिक्रिया में उत्प्रेरक की क्या भूमिका होती है?
उत्तर:
उत्प्रेरक किसी भी रासायनिक अभिक्रिया की गति को तीव्र या मंद कर सकते हैं परन्तु स्वयं अपरिवर्तित रहते हैं।
प्रश्न 8.
रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी एक या अधिक पदार्थ का दूसरे पदार्थ में बदलना, जिसका संघटन तथा गुण भिन्न हो, रासायनिक अभिक्रिया कहलाता है।
प्रश्न 9.
किसी रासायनिक समीकरण में अभिकारकों तथा उत्पादों की भैतिक अवस्थाओं को किन संकेतों द्वारा दर्शाया जाता है?
उत्तर:
रासायनिक समीकरण में अभिकारकों तथा उत्पादों के गैस, द्रव, जलीय तथा ठोस अवस्थाओं को क्रमशः (g), (l), (aq) तथा (s) से दर्शाया जाता है।
प्रश्न 10.
अवक्षेपण अभिक्रिया का एक उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
प्रश्न 11.
कैल्सियम ऑक्साइड को जल में घोलने पर ऊष्मा में क्या परिवर्तन होता है?
उत्तर:
कैल्सियम ऑक्साइड (CaO) को जल में घोलने पर ऊष्मा उत्सर्जित होती है।
प्रश्न 12.
किसी क्रियाशील धातु की तनु सल्फ्यूरिक अम्ल से क्रिया कराने पर कौनसी गैस निकलती है?
उत्तर:
हाइड्रोजन गैस निकलती है।
उदाहरण-Zn + H2SO4 → ZnSO4+ H2↑
प्रश्न 13.
वह अभिक्रिया लिखिए जिसका उपयोग श्याम-श्वेत फोटोग्राफी में किया जाता है।
उत्तर:
प्रश्न 14.
कोयले का दहन किस प्रकार की अभिक्रिया है? उत्तर - संयोजन अभिक्रिया तथा ऑक्सीकरण
C(s)+O2(g)→CO2(g)
प्रश्न 15.
'Pb(s) +CuCl2 (aq)→ PbCl2(aq) + Cu(s) किस प्रकार की अभिक्रिया है?
उत्तर:
विस्थापन अभिक्रिया।
प्रश्न 16.
रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर:
ह अभिक्रिया, जिसमें एक अभिकारक उपचयित तथा दूसरा अभिकारक अपचयित होता है, उसे रेडॉक्स (उपचयन - अपचयन) अभिक्रिया कहते हैं।
प्रश्न 17.
मैग्नीशियम रिबन को वायु में जलाने पर क्या बनता है?
उत्तर:
श्वेत मैग्नीशियम ऑक्साइड।
प्रश्न 18.
मैग्नीशियम रिबन को वायु में जलाने पर मैग्नीशियम ऑक्सीकृत (उपचयित) होता है या अपचयित? (2Mg +O2 → 2MgO)
उत्तर:
मैग्नीशियम उपचयित होता है।
प्रश्न 19.
CH4(g)+O2 →CO2(g)+H2O का संतुलित समीकरण क्या होगा?
उत्तर:
CH4 (g) +2O2 (g)→CO2 (g) +2H2O (g)
प्रश्न 20.
N2 तथा H2 की अभिक्रिया का संतुलित समीकरण लिखिए।
उत्तर:
N2 (g)+3H2(g) → 2NH2 (g)
प्रश्न 21.
निम्न अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिएसोडियम सल्फाइट + जल + क्लोरीन → सोडियम सल्फेट + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
उत्तर:
Na2SO3 (aq) + H2O+Cl2 (g)→ Na2SO4 (aq) + 2HCl(g)
प्रश्न 22.
हल्के हरे रंग के फेरस सल्फेट के क्रिस्टलों को गर्म करने पर क्या होगा?
उत्तर:
फेरस सल्फेट के क्रिस्टल से जल निकलने पर वे श्वेत हो जाते हैं।
प्रश्न 23.
कॉपर से अधिक सक्रिय तीन धातुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
आयरन (Fe), जिंक (Zn) तथा मैग्नीशियम (Mg)।
प्रश्न 24.
अभिक्रिया H2S+Br2 → 2HBr +S में किस पदार्थ का अपचयन हो रहा है?
उत्तर:
Br2 (ब्रोमीन) का।
प्रश्न 25.
संगमरमर (Marble) का रासायनिक सूत्र क्या है?
उत्तर:
CaCO3 (कैल्सियम कार्बोनेट)।
प्रश्न 26.
Zn, Pb तथा Cu की क्रियाशीलता का क्रम लिखिए।
उत्तर:
Zn > Pb> Cu
प्रश्न 27.
किसी रासायनिक अभिक्रिया में नए पदार्थों (उत्पाद) का निर्माण किस कारण से होता है?
उत्तर:
किसी रासायनिक अभिक्रिया में परमाणुओं के आपसी आबंध के टूटने एवं जुड़ने से नए पदार्थों का निर्माण होता है।
प्रश्न 28.
किन्हीं तीन धातुओं का नाम बताइए जिनमें संक्षारण होता है।
उत्तर:
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
संयोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं? बिना बुझे चूने व जल की संयोजन अभिक्रिया लिखिए।
उत्तर:
संयोजन अभिक्रिया (Combination reaction):
वह अभिक्रिया, जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ (अभिकारक) मिलकर एक नया पदार्थ (एकल उत्पाद) बनाते हैं, संयोजन अभिक्रिया कहलाती है।
उदाहरण:
कैल्सियम ऑक्साइड (बिना बुझा चूना) जल के साथ तीव्रता से अभिक्रिया करके, कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड (बुझा हुआ चूना) बनाता है तथा इस अभिक्रिया में अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है।
इस Ca(OH)2 के विलयन का उपयोग दीवारों पर सफेदी के लिए करते हैं।
प्रश्न 2.
रेडॉक्स अभिक्रियाएँ किसे कहते हैं? अभिक्रिया ZnO + C→ Zn + CO में किस पदार्थ का उपचयन एवं किसका अपचयन हो रहा है?
उत्तर:
रेडॉक्स अभिक्रिया:
ऐसी रासायनिक अभिक्रियाएँ, जिनमें एक अभिकारक उपचयित तथा दूसरा अभिकारक अपचयित होता है अर्थात् जिनमें उपचयन तथा अपचयन क्रियाएँ एक साथ होती हैं, उन्हें रेडॉक्स अभिक्रियाएँ कहते हैं। प्रश्न में दी गई अभिक्रिया में Zn का अपचयन तथा C का उपचयन होता है।
प्रश्न 3.
अभिक्रिया CuO + H2→ Cu+H2O में किस पदार्थ का ऑक्सीकरण एवं किस पदार्थ का अपचयन हो रहा है? इस प्रकार की अभिक्रिया का एक अन्य उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
अभिक्रिया CuO+ H → Cu + HO में H, का ऑक्सीकरण तथा Cuo का अपचयन हो रहा है। अन्य क्रिया का उदाहरण-
MnO2 + 4HCl → MnCl2 + 2H2O + Cl2
प्रश्न 4.
(अ) विस्थापन अभिक्रिया किसे कहते हैं?
(ब) निम्न अभिक्रियाओं में A को पहचानिए
(i) Zn + CuSO4 →A+ Cu
(ii) Na2SO4 + BaCl2 →A + 2NaCl
उत्तर:
(अ) विस्थापन अभिक्रिया - जब कोई एक तत्व दूसरे तत्व को उसके यौगिक से विस्थापित कर देता है, तो यह क्रिया विस्थापन अभिक्रिया कहलाती है।
(ब)
यहाँ (i) में (A) ZnSON है तथा (ii) में (A) Bason है।
प्रश्न 5.
निम्न समीकरणों में X, Y व Z को पहचानिए
(i)
(ii)
(iii)
उत्तर:
x= CuCO3, Y = H2S, Z = SO3
प्रश्न 6.
क्या होता है जब
(i) CuSO4 (aq) + Fe (s) →
(ii) Zn (s) + H2SO4 (1) →
(iii) 4Na (s) +O2 (8)→
उत्तर:
(i) CuSO4 (aq) + Fe (s)→ FeSO4(aq) + Cu(s)
(ii) Zn(s) + H2SO4 (l)→ ZnSO4 (aq) + H2(g)
(iii) 4Na(s) + O2(g)→ 2Na2O(s)
प्रश्न 7.
रासायनिक अभिक्रिया के होने को किन प्रेक्षणों के आधार पर ज्ञात किया जाता है? समझाइए।
उत्तर:
किसी रासायनिक अभिक्रिया के होने को निम्न प्रेक्षणों से ज्ञात किया जाता है। इन प्रेक्षणों के होने पर हम कह सकते हैं कि दी गई अभिक्रिया रासायनिक अभिक्रिया है
प्रश्न. 8.
रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं? समझाइए।
उत्तर:
किसी रासायनिक अभिक्रिया में उपस्थित सभी अभिकारकों एवं उत्पादों को तथा उनकी भौतिक अवस्था को प्रतीकों के रूप में प्रदर्शित करने को ही रासायनिक समीकरण कहते हैं।
वाक्य के रूप में किसी रासायनिक अभिक्रिया का विवरण बहुत लम्बा हो जाता है अतः इसे संक्षिप्त रूप में लिख सकते हैं। इसकी सबसे सरल विधि शब्द समीकरण होती है। जैसे - मैग्नीशियम की ऑक्सीजन से क्रिया होने पर मैग्नीशियम ऑक्साइड बनता है। इसका शब्द समीकरण इस प्रकार होगा
इस अभिक्रिया में मैग्नीशियम तथा ऑक्सीजन ऐसे पदार्थ हैं जिनमें रासायनिक परिवर्तन होता है, इन्हें अभिकारक कहते हैं । इस अभिक्रिया में एक नया पदार्थ मैग्नीशियम ऑक्साइड बनता है, इसे उत्पाद कहते हैं।
प्रश्न 9.
रासायनिक समीकरण किस प्रकार लिखा जाता है? उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर:
रासायनिक समीकरण दो प्रकार से लिखे जा सकते हैं
(1) शब्द समीकरण-शब्द समीकरण में अभिकारकों से उत्पाद बनने को एक तीर का निशान लगाकर दर्शाते हैं। अभिकारकों को बाईं ओर तथा उत्पादों को दाईं ओर लिखते हैं तथा सभी अभिकारकों एवं उत्पादों के मध्य योग (+) का चिन्ह लगाते हैं। तीर का सिरा उत्पाद की तरफ होता है। इससे अभिक्रिया के होने की दिशा ज्ञात होती है।
जैसे-
(2) सूत्र के रूप में समीकरण-शब्दों के स्थान पर रासायनिक सूत्र का उपयोग करके रासायनिक समीकरण को संक्षिप्त रूप में लिखा जाता है जिससे यह अधिक उपयोगी बन जाता है।
रासायनिक समीकरण किसी रासायनिक अभिक्रिया को संक्षेप में प्रदर्शित करता है।
जैसे- 2Mg + O2→ 2MgO
प्रश्न 10.
ऑक्सीकरण किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
ऑक्सीकरण - वह रासायनिक अभिक्रिया, जिसमें किसी पदार्थ में ऑक्सीजन की वृद्धि अथवा हाइड्रोजन की कमी होती है, ऑक्सीकरण कहलाती है।
उदाहरण-
(i) Mg + O2 → MgO2
(ii) H2S + Cl2 → 2HCl + S
उदाहरण
(i) में Mg में O2 की वृद्धि हुई है जबकि उदाहरण
(ii) मेंS में H2 की कमी हुई है।
प्रश्न 11.
एक डिश में कॉपर चूर्ण लेकर उसे गर्म करने पर क्या परिणाम प्राप्त होते हैं? लिखिए।
उत्तर:
कॉपर चूर्ण को गर्म करने पर कॉपर चूर्ण की सतह पर कॉपर ऑक्साइड (II) की काली परत चढ़ जाती है। यह काला पदार्थ (कॉपर ऑक्साइड) कॉपर में ऑक्सीजन के योग से बनता है।
प्रश्न 12.
यदि गर्म Cuo (कॉपरं ऑक्साइड) पर हाइड्रोजन गैस प्रवाहित की जाए तो क्या होगा?
उत्तर:
यदि गर्म CuO (कॉपर ऑक्साइड) पर हाइड्रोजन गैस प्रवाहित की जाए तो इसका रंग भूरा हो जाता है तथा कॉपर प्राप्त होता है।
प्रश्न 13.
निम्न अभिक्रिया के रासायनिक समीकरण लिखिए
(i) आयरन का भाप के साथ,
(ii) सोडियम का जल के साथ,
(iii) जिंक का सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ।
उत्तर:
(i) 3Fe (s) + 4H2O (g) → Fe3O4(s) + 4H2 (g)
(ii) 2Na (s) + 2HO (l) → 2NaOH (l) + H2 (g)
(iii) Zn (s) + H2SO4 (l) →ZnSO4 (aq) + H2 (g)
प्रश्न 14.
क्या होता है जब (केवल रासायनिक समीकरण दीजिए)
(1) चूने के पानी में कार्बन डाइऑक्साइड गैस प्रवाहित की जाती है?
(2) जिंक धातु की सोडियम हाइड्रॉक्साइड से क्रिया की जाती है?
(3) बुझे हुए चूने के साथ क्लोरीन क्रिया करती है?
उत्तर:
1.
2.
3.
प्रश्न 15.
(क) एक परखनली में रखे बेरियम क्लोराइड के विलयन में सोडियम सल्फेट का विलयन मिलाने पर आप क्या प्रेक्षण करेंगे?
(ख) उपर्युक्त अभिक्रिया किस प्रकार की है?
(ग) उपर्युक्त अभिक्रिया को प्रदर्शित करने के लिए एक संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर:
(क) परखनली में रखे बेरियम क्लोराइड के विलयन में सोडियम सल्फेट का विलयन मिलाने पर बेरियम सल्फेट (BaSO4) का सफेद अवक्षेप बनता है।
(ख) उपर्युक्त अभिक्रिया द्विविस्थापन' कहलाती है।
(ग)
प्रश्न 16.
(i) विरंजक चूर्ण की तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से क्रिया होती है, तब क्या होता है?
(ii) कॉपर ऑक्साइड की तनु सल्फ्यूरिक अम्ल.के साथ अभिक्रिया की संतुलित रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।
(iii) सोडियम के एक छोटे टुकड़े को एथेनॉल में डालने पर क्या होता है? अमिक्रिया का केवल समीकरण लिखिए।
(iv) निम्नलिखित में से वह कौनसी धातु है जो गर्म जल से क्रिया करती है, लेकिन ठण्डे जल से नहीं? Na, Mg तथा Fe
उत्तर:
(i) विरंजक चूर्ण की तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से क्रिया करने पर क्लोरीन गैस बनती है।
(ii) कॉपर ऑक्साइड को तनु सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करने पर कॉपर सल्फेट का निर्माण होता है।
(iii)
(iv) Na, Mg तथा Fe में से केवल Mg धातु गर्म जल से क्रिया करती है, लेकिन ठण्डे जल से नहीं।
प्रश्न 17.
दीवारों पर सफेदी करने के दो - तीन दिन बाद दीवारों पर चमक क्यों आ जाती है?
उत्तर:
बुझे हुए चूने [Ca(OH)2(aq)] के विलयन का उपयोग दीवारों की सफेदी करने के लिए किया जाता है। कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड वायु में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड के साथ धीमी गति से अभिक्रिया करके दो - तीन दिन में दीवारों पर कैल्सियम कार्बोनेट की एक पतली परत बना देता है जिससे दीवारों पर चमक आ जाती है।
प्रश्न 18.
ऊष्मीय वियोजन किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
ऊष्मा के द्वारा की गई वियोजन अभिक्रिया को ऊष्मीय वियोजन कहते हैं। उदाहरण
प्रश्न 19.
निम्नलिखित अभिक्रियाओं को संतुलित करके प्रत्येक अभिक्रिया के प्रकार बताइए
(i) CH4CI+ Cl2 → CH3Cl+ HCI
(ii) Na+Cl2→NaCl
(iii) H2SO4 + NaOH →Na2SO4+ H2O
(iv) Ba(OH)2 + HBr→BaBr2+H2O
(v) BaCl2 + Al2(SO4)3→AICl3 + BaSO4
उत्तर:
(i) 2CH4Cl + Cl2 → 2CH3Cl + 2HCI (प्रतिस्थापन अभिक्रिया)
(ii) 2Na + Cl2→ 2NaCl (योगात्मक अभिक्रिया)
(iii) H2SO4 + 2NaOH → Na2SO4 + 2H2O (उदासीनीकरण अभिक्रिया)
(iv) Ba(OH)2 + 2HBr → BaBr2 + 2HO (उदासीनीकरण अभिक्रिया)
(v) 3BaCl + Al2 (SO4)3 → 2AlCl3 + 3BaSO4 (द्विविस्थापन अभिक्रिया)
प्रश्न 20.
श्वसन एवं प्रकाश संश्लेषण किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रियाएं हैं? इनका संतुलित रासायनिक समीकरण दीजिए।
उत्तर:
(i) श्वसन - श्वसन एक 'ऊष्माक्षेपी' अभिक्रिया है।
(ii) प्रकाश संश्लेषण-यह एक 'ऊष्माशोषी' अभिक्रिया है।
प्रश्न 21.
वसायुक्त अथवा तैलीय खाद्य सामग्री को विकृतगंधिता से बचाने हेतु कौन - कौन से उपाय किए जाते हैं।
उत्तर:
वसायुक्त अथवा तैलीय खाद्य सामग्री को विकृत गंधिता से बचाने हेतु निम्न उपाय किए जाते हैं
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
किसी रासायनिक समीकरण को किस प्रकार संतुलित किया जाता है? इसके विभिन्न पदों को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
रासायनिक समीकरण का संतुलन-रासायनिक अभिक्रिया के पहले एवं उसके पश्चात् प्रत्येक तत्व अर्थात् अभिकारक एवं उत्पाद के परमाणुओं की संख्या समान होती है, तो वह रासायनिक समीकरण संतुलित समीकरण कहलाता है। एक सन्तुलित रासायनिक समीकरण निम्न प्रकार से प्रदर्शित होता है
Zn + H2SO4 → ZnSO4+H2
इस समीकरण में अभिकारक के परमाणुओं की संख्या, उत्पाद के परमाणुओं की संख्या के बराबर है। अतः यह समीकरण सन्तुलित है।
किसी समीकरण को संतुलित करने के मुख्यतः सात पद/चरण होते हैं। निम्न समीकरण को सन्तुलित करने के चरण निम्न प्रकार से हैं
Fe + H2O → Fe3O4 + H2
चरण 1. रासायनिक समीकरण को संतुलित करने के लिए सर्वप्रथम प्रत्येक सूत्र के चारों ओर बॉक्स बनाते हैं
चरण 2. असंतुलित समीकरण में उपस्थित विभिन्न तत्वों के परमाणुओं की संख्या की सूची बना लेते हैं
तत्व |
अभिकारकों में परमाणुओं उत्पादों की संख्या (LHS) |
अभिकारकों में परमाणुओं उत्पादों की संख्या (RHS) |
Fe |
1 |
3 |
H |
2 |
2 |
O |
1 |
4 |
चरण 3: अब सुविधा के लिए अभिकारक या उत्पाद में से सबसे अधिक परमाणु वाले तत्व को चुनते हैं। इस आधार पर हम ऑक्सीजन को चुनते हैं। ऑक्सीजन परमाणु को संतुलित करने के लिए
ऑक्सीजन के परमाणु |
अभिकारकों में |
उत्पादों में |
1. प्रारम्भ में |
1 (H2O में) |
4 (Fe,o, में) |
2. संतुलित करने के लिए |
1 x 4 |
4 |
परमाणुओं की संख्या को बराबर करने के लिए अभिक्रिया में उपस्थित तत्वों तथा यौगिकों के सूत्रों को नहीं बदल सकते हैं। अतः ऑक्सीजन परमाणु को संतुलित करने के लिए हम '4' गुणांक लगाकर 4 H2O लिख देते हैं। आंशिक रूप से संतुलित समीकरण अब निम्न प्रकार होगा
चरण 4. अब हाइड्रोजन परमाणु को संतुलित करने के लिए दाईं ओर हाइड्रोजन अणु की संख्या को '4' कर देते हैं।
हाइड्रोजन के परमाणु |
अभिकारकों में |
उत्पादों में |
1. प्रारम्भ में |
8 (4H2O में) |
2 (H2 में) |
2. संतुलित करने के लिए |
8 |
2 x 4 |
समीकरण अब इस प्रकार होगा|
चरण 5. Fe को संतुलित करने के लिए बाईं ओर हम Fe के 3 परमाणु लेते हैं।
चरण 6. अंत में, इस संतुलित समीकरण की जाँच करने के लिए हम समीकरण में दोनों ओर के तत्वों के परमाणुओं की संख्याओं की गणना करते हैं
3 Fe + 4H2O → Fe3O4+ 4 H2
इस समीकरण में दोनों ओर के तत्वों के परमाणुओं की संख्या समान है। अतः यह समीकरण संतुलित है। रासायनिक समीकरणों को संतुलित करने की इस विधि को 'हिट एंड ट्रायल' विधि कहते हैं क्योंकि सबसे छोटी पूर्णांक संख्या के गुणांक का उपयोग करके समीकरण को संतुलित करते हैं।
चरण 7. भौतिक अवस्थाओं के संकेत लिखना-इस चरण में अभिकारकों तथा उत्पादों की गैस, द्रव, जलीय एवं ठोस अवस्थाओं को क्रमशः (g), (1), (aq) तथा (s) से दर्शाया जाता है। अतः उपर्युक्त समीकरण इस प्रकार से लिखा जाएगा
3Fe (s) + 4H2O (g) → Fe3O4 (s) + 4H2 (g)
H2O के साथ (g) चिन्ह यह दर्शाता है कि इस अभिक्रिया में जल का उपयोग भाप के रूप में किया गया है।
प्रश्न 2.
रासायनिक अभिक्रिया कितने प्रकार की होती है? संयोजन अभिक्रिया तथा वियोजन अभिक्रिया की व्याख्या उदाहरण सहित कीजिए।
अथवा
प्रत्येक का एक उदाहरण देते हुए संयोजन अभिक्रिया एवं वियोजन अभिक्रिया लिखिए।
उत्तर:
रासायनिक अभिक्रिया-किसी रासायनिक अभिक्रिया में परमाणुओं के आपसी आबंध के टूटने एवं जुड़ने से नए पदार्थों का निर्माण होता है।
रासायनिक अभिक्रियाएँ मुख्यतः निम्न प्रकार की होती हैं
(1) संयोजन अभिक्रिया
(2) वियोजन अभिक्रिया
(3) विस्थापन अभिक्रिया
(4) द्विविस्थापन अभिक्रिया
(5) उपचयन एवं अपचयन
(6) अवक्षेपण अभिक्रिया
(1) संयोजन अभिक्रिया (Combination reaction):
वह अभिक्रिया, जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ (अभिकारक) मिलकर एक नया पदार्थ (एकल उत्पाद) बनाते हैं, संयोजन अभिक्रिया कहलाती है।
उदाहरण:
(i) कैल्सियम ऑक्साइड (बिना बुझा चूना) जल के साथ तीव्रता से अभिक्रिया करके, कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड (बुझा हुआ चूना) बनाता है तथा इस अभिक्रिया में अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है।
(ii) कोयले का. दहन
C(s) +O2(g)→ CO2(g)
(2) वियोजन अभिक्रिया (Dissociation reaction):
वह अभिक्रिया, जिसमें एक पदार्थ (अभिकारक) टूटकर एक से अधिक छोटे-छोटे पदार्थ (उत्पाद) बनाता है, उसे वियोजन अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण:
(i) लैड नाइट्रेट को गर्म करने पर लैड ऑक्साइड, NO2 तथा O2 बनता है | NO2 के कारण इसमें भूरे रंग का धुआँ निकलता है।
(ii) CaCO3 (कैल्सियम कार्बोनेट) को गर्म करने पर CaO तथा CO2 गैस बनती है।
(iii) सिल्वर क्लोराइड को सूर्य के प्रकाश में रखने पर इसका सफेद रंग धूसर रंग में परिवर्तित हो जाता है, क्योंकि सिल्वर क्लोराइड का सिल्वर एवं क्लोरीन में विघटन हो जाता है।
प्रश्न 3.
लेड (II) नाइट्रेट तथा पोटैशियम आयोडाइड के विलयनों को मिश्रित करने पर
(i) किस रंग का अवक्षेप बनता है?
(ii) अवक्षेपित यौगिक का नाम बताइए।
(iii) इस अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
(iv)यह किस प्रकार की अभिक्रिया है?
उत्तर:
(i) लेड (II) नाइट्रेट तथा पोटैशियम आयोडाइड के विलयनों को मिश्रित करने पर पीला रंग का अवक्षेप बनता है।
(ii) अवक्षेपित यौगिक - लैड आयोडाइड' है।
(iii) संतुलित रासायनिक समीकरण
(iv) यह एक 'द्विविस्थापन अभिक्रिया' है।
प्रश्न 4.
जल के वैद्युत अपघटन की विधि लिखिए। इसकी आवश्यक रासायनिक अभिक्रिया दीजिए एवं नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
जल के वैद्युत अपघटन की विधि:
निष्कर्ष-जल हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन गैस में अपघटित हो जाता है तथा यह गैसें दोनों परखनलियों में भर जाती हैं।
प्रश्न 5.
(अ) बुझे हुए चूने के निर्माण की विधि लिखिए। इससे सम्बन्धित रासायनिक अभिक्रिया एवं नामांकित चित्र भी दीजिए।
(ब) द्विविस्थापन अभिक्रियाएँ क्या होती हैं? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर:
(अ) बुझे हुए चूने के निर्माण की विधि:
(i) एक बीकर में थोड़ा कैल्सियम ऑक्साइड (बिना बुझा हुआ चूना) लेते हैं और उसमें धीरे-धीरे जल मिलाते हैं।
(ii) अब बीकर को स्पर्श करते हैं। हम देखते हैं कि बीकर का ताप परिवर्तित हो जाता है। वह गर्म हो जाता है।
निष्कर्ष-कैल्सियम ऑक्साइड (CaO) जल के साथ तीव्रता सेअभिक्रिया से बुझे हुए चूने का निर्माण अभिक्रिया करके बुझे हुए चूने का निर्माण करके अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न करता है।
(ब) वे अभिक्रियाएँ जिनमें अभिकारकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता है उन्हें द्विविस्थापन अभिक्रियाएँ कहते हैं।
उदाहरण--जब सोडियम सल्फेट एवं बेरियम क्लोराइड के विलयन को आपस में मिलाते हैं तो निम्न अभिक्रिया होती है
इस अभिक्रिया में सोडियम सल्फेट के सल्फेट आयन का विस्थापन क्लोराइड आयन से जबकि बेरियम क्लोराइड के क्लोराइड आयन का विस्थापन सल्फेट आयन से हो जाता है जिसके परिणामस्वरूप उत्पाद के रूप में बेरियम सल्फेट एवं सोडियम क्लोराइड प्राप्त होते हैं।