कक्षा 8 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न

Engaging with these Hamara Rajasthan Book Class 8 Solutions and कक्षा 8 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न उत्तर will strengthen your knowledge and prepare you for assessments.

Class 8 Our Rajasthan मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) हैदराबाद (2) इटानगर (3) दिसपुर (4) पटना (5) रायपुर (6) पणजी (7) गाँधीनगर।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 1

प्रश्न 2.
भारत के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) चण्डीगढ़ (2) शिमला (3) श्रीनगर (4) रांची (5) बैंगलोर (6) तिरुवनन्तपुरम् (7) भोपाल (8) मुंबई।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 1

प्रश्न 3.
भारत के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) इम्फाल (2) शिलांग (3) आइजोल (4) कोहिमा (5) भुवनेश्वर (6) चण्डीगढ़ (7) जयपुर।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 1

प्रश्न 4.
भारत के मानचित्र में निम्न स्थानों को दर्शाइये –
(1) गंगटोक (2) चेन्नई (3) अगरतल्ला (4) लखनऊ (5) देहरादून (6) कोलकाता।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 1

प्रश्न 5.
भारत के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) दिल्ली (2) अण्डमान और निकोबार (3) चण्डीगढ़ (4) दादरा और नगर हवेली (5) दमन और दीव (6) लक्षद्वीप।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 1

प्रश्न 6.
भारत के मानचित्र में निम्नलिखित आदिवासी समुदायों के इलाके को अंकित कीजिए-
(1) सहारिया (2) भील (3) बंजारा (4) संथाल (5) नागा (6) खासी (7) भोटिया।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 2

प्रश्न 7.
संसार के रेखा मानचित्र में भूमध्य रेखा, कर्क रेखा, मकर रेखा एवं ग्रीनविच रेखा दर्शाइये।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 3

प्रश्न 8.
संसार के रेखा मानचित्र में प्रमुख महाद्वीप एवं .महासागर दर्शाइये।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 3

प्रश्न 9.
संसार के मानचित्र में निम्न खनिजों को दर्शाइये-
(1) लोहा, (2) ताँबा, ( 3 ) बॉक्साइट।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 4

प्रश्न 10.
संसार के रेखा मानचित्र में खनिज तेल और कोयले का वितरण दर्शाइये।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 5

प्रश्न 11.
संसार के रेखा मानचित्र में विश्व की औद्योगिक पट्टी एवं औद्योगिक प्रदेश दर्शाइये।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 6

प्रश्न 12.
विश्व के रेखा मानचित्र में लोहा-इस्पात उत्पादन के क्षेत्र दर्शाइये।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 7

प्रश्न 13.
विश्व के रेखा मानचित्र में सूती वस्त्र विनिर्माण प्रदेश दर्शाइये।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 8

प्रश्न 14.
विश्व के रेखा मानचित्र में जनसंख्या वृद्धि की अलग-अलग दरें दर्शाइये।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 9

प्रश्न 15.
राजस्थान के मानचित्र में निम्न जिलों को अंकित कीजिए-
(1) धौलपुर (2) बाड़मेर (3) डूंगरपुर (4) बीकानेर (5) पाली (6) कोटा (7) श्रीगंगानगर (8) जैसलमेर (9) जालौर।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 10

प्रश्न 16.
राजस्थान के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) चित्तौड़गढ़ (2) हनुमानगढ़ (3) चूरू (4) झुंझुनूं (5) सीकर (6) जयपुर (7) अलवर (8) भरतपुर।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 10

प्रश्न 17.
राजस्थान के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) सिरोही (2) सवाईमाधोपुर (3) उदयपुर (4) बारां (5) झालावाड़ (6) बूंदी (7) भीलवाड़ा (8) नागौर।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 10

प्रश्न 18.
राजस्थान के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) जोधपुर ( 2 ) बांसवाड़ा (3) राजसमन्द (4) अजमेर (5) टोंक (6) दौसा (7) करौली (8) प्रतापगढ़।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 10

प्रश्न 19.
राजस्थान के मानचित्र में जनसंख्या घनत्व को प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 11

प्रश्न 20.
राजस्थान के रेखा मानचित्र में जनसंख्या वृद्धि दर को दर्शाइये।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 12

प्रश्न 21.
राजस्थान के मानचित्र में लिंगानुपात (2011) को दर्शाइये।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 13

प्रश्न 22.
राजस्थान के रेखा मानचित्र में साक्षरता दर को प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 14

प्रश्न 23.
राजस्थान के रेखा मानचित्र में प्रमुख पर्यटन स्थल दर्शाइये।
उत्तर:
Class 8 Hamara Rajasthan Map Related Questions in Hindi 15

Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English

Engaging with these Hamara Rajasthan Book Class 6 Solutions and Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions will strengthen your knowledge and prepare you for assessments.

Class 6 Our Rajasthan Map Related Questions

Our Rajasthan Class 6 Map Related Questions

Question 1.
Mark the following in map of India—
(1) Hyderabad (2) Itanagar (3) Dispur (4) Patna (5) Raipur (6) Panaji (7) Gandhinagar
Answer:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 1

Question 2.
Mark the following in map of India—
(1) Chandigarh (2) Shimla (3) Srinagar (4) Ranchi (5) Bangaluru (6) Thiruvanatha- puram (7) Bhopal (8). Mumbai
Answer:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 1

Question 3.
Mark the following in map of India—
(1) Imphal (2) Shillong (3) Aizawl (4) Kohima (5) Bhubaneshwar (6) Chandigarh (7) Jaipur
Answer:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 1

Question 4.
Mark the following in map of India—
(1) Gangtok (2) Chennai (3) Agartala (4) Lucknow (5) Dehradun (6) Kolkata
Answer:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 1

Question 5.
Mark the following in map of India—
(1) Delhi (2) Andaman and Nicobar (3) Chandigarh (4) Dadra and Nagar Haveli (5) Daman and Diu (6) Lakshadweep
Answer:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 1

Question 6.
Mark the following in map of India—
(1) Yamuna river (2) Tapti river (3) Godavari river (4) Eastern ghat (5) Western ghat
Answer:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 2

Question 7.
Show the following natural places on the map of India—
(1) Garo hills (2) Bramaputra river (3) Ganga river (4) Krishna river (5) Beas river
Answer:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 2

Question 8.
Show the following ancient places an the map of India—
(1) Hunsgi (2) Koldihwa (3) Brahmagiri (4) Inamgaon (5) Mumbai
Answer:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 3

Question 9.
Show the following ancient places on the map of India—
(1) Kurnool caves (2) Paiyampalli (3) Adichanallur (4) Kolkata
Answer:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 3

Question 10.
Show the following major cities on the map of India—
(1) Ujjain (2) Thanesar (3) Patliputra (4) Amravati (5) Kanchipuram
Answere:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 4

Question 11.
Show the following major cities on the map of India—
(1) Mathura (2) Prayag (3) Nalanda ( V) Ajanta (5) Mahabalipuram
Answer:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 4

Question 12.
Show the following district in the map of Rajasthan—
(1) Dholpur (2) Banner (3) Dungarpur (4) Bikaner (5) Pah (6) Kota (7) Sriganga- nagar (8) Jaisalmer (9) Jalaore
Answer:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 5

Question 13.
Show the following places in the map of Rajasthan—
(1) Chittorgarh (2) Hanumangarh (3) Churu (4) Jhunjhunu (5) Sikar (6) Alwar (7) Bharatpur
Answer:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 5

Question 14.
Show the following places in the map of Rajasthan—
(1) Sirohi (2) Sawai Madhopur (3) Udaipur (4) Baran (5) Jhalawad (6) Bundi (7) Bhilwada (8) Nagaur
Answer:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 5

Question 15.
Show the following places in the map of Rajasthan—
(1) Jodhpur (2) Banswara (3) Raj- sainand (4) Ajmer (5) Tonk (6) Dausa (7) Karoli (8) Pratapgarh
Answer:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 5

Question 16.
Indicate the physical regions in the map of Rajasthan.
Answer:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 6

Question 17.
Show the average rainfall in the outline map of Rajasthan.
Answer:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 7

Question 18.
Show the relief and drainage system on the map of Rajasthan.
Answer:
Class 6 Hamara Rajasthan Map Related Questions in English 7

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 10 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में कला एवं संस्कृति

Engaging with these Hamara Rajasthan Book Class 8 Solutions and कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 10 के प्रश्न उत्तर  राजस्थान में कला एवं संस्कृति will strengthen your knowledge and prepare you for assessments.

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 10 Question Answer in Hindi राजस्थान में कला एवं संस्कृति

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 10 के प्रश्न उत्तर

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

1. निम्न में से कौनसा जोड़ा सुमेलित नहीं है?
मंदिर – स्थान
(अ) देलवाड़ा का जैन मंदिर – आबू पर्वत (सिरोही)
(ब) रणकपुर के जैन मंदिर – पाली
(स) श्री एकलिंगजी का मंदिर – जयपुर
(द) खाटूश्याम जी का मंदिर – सीकर
उत्तर:
(स) श्री एकलिंगजी का मंदिर – जयपुर

2. निम्न में से किस दुर्ग का सर्वाधिक उच्च भाग कटारगढ़ कहलाता है?
(अ) आमेर दुर्ग
(ब) कुंभलगढ़ का दुर्ग
(स) रणथंभौर दुर्ग
(द) जालौर दुर्ग
उत्तर:
(ब) कुंभलगढ़ का दुर्ग

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. बूँदी में ……….. खंभों की छतरी स्थापत्य कला का महत्त्वपूर्ण उदाहरण है।
उत्तर:
चौरासी

2. बनी-ठनी चित्र शैली ……….. की प्रसिद्ध शैली है।
उत्तर:
किशनगढ़

III. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
मंदिरों का विकास किस काल से प्रारंभ हुआ?
उत्तर:
मंदिरों का विकास गुप्तकाल से प्रारंभ हुआ।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 10 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में कला एवं संस्कृति

प्रश्न 2.
मूसी महारानी की छतरी कहाँ स्थित है?
उत्तर:
मूसी महारानी की छतरी अलवर में स्थित है।

प्रश्न 3.
विजय स्तम्भ का निर्माण किस शासक ने करवाया था?
उत्तर:
विजय स्तंभ का निर्माण महाराणा कुंभा ने करवाया था।

IV. लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान के प्रमुख दुर्गों के नाम बताइए एवं किन्हीं दो दुर्गों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान के प्रमुख दुर्ग- राजस्थान के प्रमुख दुर्ग ये हैं—
(1) बूँदी दुर्ग (2) लोहागढ़ दुर्ग (3) रणथंभौर दुर्ग (4) जालौर दुर्ग (5) चित्तौड़गढ़ दुर्ग (6) कुंभलगढ़ दुर्ग (7) आमेर दुर्ग (8) गागरोन का जलदुर्ग (9) जोधपुर का मेहरानगढ़ दुर्ग (10) बीकानेर का जूनागढ़ दुर्ग तथा (11) जैसलमेर का सोनारगढ़ दुर्ग। यथा-

(1) बूँदी दुर्ग- बूंदी शहर के उत्तरी छोर की पहाड़ी पर 1354 ई. में राव बरसिंह ने बूंदी दुर्ग को बनवाया था। दुर्ग के चारों तरफ सुदृढ़ परकोटा बना हुआ है। इसमें बने छत्रशाल महल, यंत्रशाला, बादल महल, अनरुद्ध महल के भित्ति चित्र देखते ही बनते हैं। भवनों की छतरियाँ, दरबार हॉल के अलंकृत स्तंभ की स्थापत्य कला अनुपम है।

(2) लोहागढ़ दुर्ग – इस दुर्ग का निर्माण भरतपुर के जाट वंश के महाराजा सूरजमल ने करवाया था। इसके चारों ओर मिट्टी की दोहरी प्राचीर बनी है, इसलिए इसे मिट्टी का दुर्ग भी कहते हैं। इस पर कई आक्रमण हुए, लेकिन इसे कोई जीत नहीं पाया। अतः इसे अजेय दुर्ग भी कहते हैं।

प्रश्न 2.
राजस्थान में संगीत कला पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में संगीत कला-राजस्थान में प्राचीन काल से ही संगीत का प्रचलन रहा है। युद्ध के समय उत्साहवर्द्धक संगीत की ध्वनियाँ एवं वाद्य यंत्रों की गर्जना से वातावरण उत्तेजित हो जाता था। यहाँ विविध रंगों से युक्त संगीत के साथ-साथ, श्रृंगार से युक्त मांड राग भी उल्लेखनीय रहा है।

यहाँ के शासकों ने संगीतज्ञों एवं गायिकी का सदैव सम्मान किया है। यहाँ भक्तों ने भी संगीत की विभिन्न राग-रागिनियों को प्रचलित एवं प्रसारित किया जिसमें मीरांबाई, दादू, चरणदास, दयाबाई, सहजोबाई के नाम विशिष्ट रहे।

संगीत के विविध घराने भी राजस्थान में विकसित हुए हैं। वहीं जनसामान्य के बीच लोकसंगीत में संस्कार, उत्सव पर्व, देवी-देवताओं के जागरण किए जाते हैं तथा वैवाहिक गीत भी गाये जाते हैं।

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 10 Important Question Answer in Hindi

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

1. भरतपुर के जाट वंश के महाराजा सूरजमल ने जिस दुर्ग का निर्माण करवाया, वह है-
(अ) लोहागढ़ दुर्ग
(ब) मेहरानगढ़ दुर्ग
(स) सोनारगढ़ दुर्ग
(द) जल दुर्ग
उत्तर:
(अ) लोहागढ़ दुर्ग

2. 10वीं शताब्दी में परमार राजाओं धारावर्ष और मुंज ने किस दुर्ग का निर्माण करवाया था-
(अ) रणथंभौर दुर्ग
(ब) जालोर दुर्ग
(स) चित्तौड़गढ़ दुर्ग
(द) बूंदी दुर्ग
उत्तर:
(ब) जालोर दुर्ग

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 10 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में कला एवं संस्कृति

3. आभानेरी मंदिर स्थित है—
(अ) जयपुर में
(ब) सीकर में
(स) दौसा में
(द) कोटा में
उत्तर:
(स) दौसा में

4. गोपालसिंह की छतरी स्थित है-
(अ) अलवर में
(ब) बूंदी में
(स) रामगढ़ में
(द) करौली में
उत्तर:
(द) करौली में

5. बीकानेर के चित्रों में निम्न में से किस रंग का विशेष प्रयोग हुआ है?
(अ) हरे रंग का
(ब) पीले रंग का
(स) लाल रंग का
(द) नीले रंग का
उत्तर:
(ब) पीले रंग का

6. राजस्थान की किस चित्रशैली में चित्रों की पृष्ठभूमि में कदम्ब वृक्ष अधिक मिलते हैं?
(अ) उदयपुर शैली में
(ब) किशनगढ़ शैली में
(स) कोटा-बूंदी शैली में
(द) जयपुर- अलवर शैली में
उत्तर:
(अ) उदयपुर शैली में

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. ……….. प्राय: सामरिक दृष्टि से और सुरक्षा के लिए बनाये जाते थे।
उत्तर:
दुर्ग

2. लोहागढ़ दुर्ग पर कई आक्रमण हुए लेकिन इसे कोई भी जीत नहीं पाया। अतः इसे ……….. दुर्ग भी कहा जाता है।
उत्तर:
अजेय

3. रणथंभौर दुर्ग का निर्माण ……….. वंशीय शासकों ने करवाया।
उत्तर:
चौहान

4. चित्तौड़गढ़ दुर्ग के विजय स्तंभ को भारतीय मूर्तिकला का ……….. भी कहा जाता है।
उत्तर:
शब्दकोष

5. कुंभलगढ़ दुर्ग के कटारगढ़ में ……….. का जन्म हुआ था।
उत्तर:
महाराणा प्रताप

6. जल दुर्ग दो नदियों काली सिंध और आहु नदी के संगम पर स्थित है।
उत्तर:
गागरोन का।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
मारवाड़ के चार प्रमुख मंदिरों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मारवाड़ के प्रमुख मंदिर हैं – (1) देलवाड़ा जैन मंदिर (आबू पर्वत, सिरोही), (2) रणकपुर जैन मंदिर (पाली), (3) किराडू के मंदिर (बाड़मेर), (4) ओसिया के मंदिर (जोधपुर)।

प्रश्न 2.
शेखावाटी – जयपुर के दो प्रमुख मंदिरों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. खाटूश्याम जी का मंदिर (सीकर)
  2. गोविन्ददेव जी का मंदिर (जयपुर)

प्रश्न 3.
मोलेला मूर्तिकला को किसने विश्व स्तर पर पहचान दिलवाई है?
उत्तर:
राजसमंद जिले के मोलेला गाँव के कुम्हारों ने मोलेला मूर्तिकला को विश्व स्तर पर पहचान दिलवाई है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 10 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में कला एवं संस्कृति

प्रश्न 4.
मिट्टी की मूर्तियों को आग में पकाकर बनाने की कला को क्या कहते हैं?
उत्तर:
मिट्टी की मूर्तियों को आग में पकाकर बनाने की कला को टेराकोटा कहते हैं।

प्रश्न 5.
छतरियाँ तथा देवल से क्या आशय है?
उत्तर:
राजस्थान के शासकों, सामन्तों, श्रेष्ठि वर्ग आदि ने अपने पूर्वजों की स्मृति में जो स्मारक बनाए वे छतरियाँ या देवल के नाम से जाने जाते हैं।

प्रश्न 6.
राजस्थान की चित्रकला की किन्हीं चार शैलियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
(1) जयपुर शैली (2) किशनगढ़ शैली (3) कोटा- बूँदी शैली तथा (4) बीकानेर व जोधपुर शैली।

प्रश्न 7.
सुरक्षा एवं जीवनोपयोगी साधनों को ध्यान में रखते हुए गाँव कहाँ बसाये जाते थे?
उत्तर:
सुरक्षा एवं जीवनोपयोगी साधनों को ध्यान में रखते हुए गाँव प्रायः नदियों, तालाबों व पहाड़ियों या उनके बीच बसाये जाते थे।

प्रश्न 8.
सुरक्षा की दृष्टि से दुर्ग कहाँ बनाए जाते थे?
उत्तर:
सुरक्षा की दृष्टि से दुर्ग ऊँची पहाड़ियों पर गहरी नदियों के किनारे अथवा मैदानी भागों में बनाए जाते थे।

प्रश्न 9.
चित्तौड़गढ़ दुर्ग कहाँ पर स्थित है?
उत्तर:
चित्तौड़गढ़ दुर्ग मत्स्याकार पहाड़ी पर स्थित हैं, जो दो सुदृढ़ प्राचीरों से घिरा हुआ है।

प्रश्न 10.
कुंभलगढ़ के नवीन परिवर्तित दुर्ग को किसने और कब बनवाया?
उत्तर:
कुंभलगढ़ के नवीन परिवर्तित दुर्ग को महाराणा कुंभा ने अपने प्रसिद्ध शिल्प सूत्रधार मंडन के नेतृत्व में 1458 ई. में बनवाया।

प्रश्न 11.
मेवाड़ के दो प्रमुख मंदिरों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मेवाड़ के दो प्रमुख मंदिर ये हैं- (1) श्री एकलिंगजी का मंदिर (उदयपुर) (2) श्रीनाथजी का मंदिर (नाथद्वारा)।

लघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
गाँव तथा नगर पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
उत्तर:
गाँव- सुरक्षा एवं जीवनोपयोगी साधनों को ध्यान में रखते हुए प्रायः नदियों, तालाबों व पहाड़ियों या उनके बीच गाँव बसाये जाते थे। मकान प्रायः केलू या घास-फूंस से ढके कच्चे मकान होते थे। समृद्ध व्यक्तियों के घर में पट्टशाला, ढालिया, पशुओं का छप्पर, अन्न के कोठे आदि होते थे।

नगर-नगर की बसावट सुनियोजित होती थी। नागदा, चीरखा, कल्याणपुर आदि कस्बे, घाटियों, पहाड़ियों या जंगल से घिरे स्थान में बसाए गए। नगर में मन्दिर, महल, भवन, परकोटा, जलाशय, सड़कों की व्यवस्था होती थी, जैसे- देलवाड़ा, इंगोद आदि। सुरक्षार्थ बसाए गए नगरों में आमेर, बूंदी, अजमेर, उदयपुर, जैसलमेर व कुंभलगढ़ आदि उल्लेखनीय हैं।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 10 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में कला एवं संस्कृति

प्रश्न 2.
दुर्ग पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
दुर्ग- (i) दुर्ग प्रायः सामरिक दृष्टि से और सुरक्षा के लिए बनाए जाते थे। सुरक्षा की दृष्टि से दुर्ग ऊँची पहाड़ियों पर, गहरी नदियों के किनारे अथवा मैदानी भागों में बनाए जाते थे।

(ii) दुर्ग के निकट प्राय: गहरी खाइयाँ बनाई जाती थीं जिनमें पानी भर कर जहरीले जानवर छोड़कर शत्रु को रोका। जाता था। ये परिखा कही जाती थीं।

(iii) दुर्ग शासकों के आवास, सेना व जनसामान्य के लोगों के रहने के लिए सुरक्षित स्थल थे। दुर्ग में कृषि खाद्य भण्डारण, वापी, कुण्ड, जलाशय इत्यादि की पर्यात व्यवस्था होने के कारण सैनिक, योद्धा कई महीनों तक दुर्ग के सभी मार्ग बन्द कर शत्रु सेना को छकाते रहते थे।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए-
(अ) रणथंभौर दुर्ग (ब) जालोर दुर्ग (स) आमेर दुर्ग (द) गागरोन का जल दुर्ग
उत्तर:
(अ) रणथंभौर दुर्ग-ऊँची पहाड़ी के शिखर पर रणथंभौर का दुर्गम व दुर्भेद्य दुर्ग स्थित है। इस दुर्ग का निर्माण चौहान वंशीय शासकों ने करवाया। इस दुर्ग में नौलखा दरवाजा, हम्मीर महल, 32 खंभों की छतरी आदि प्रमुख ऐतिहासिक स्थान हैं। यहाँ त्रिनेत्र गणेश का प्रसिद्ध मंदिर है। वर्तमान में यह दुर्ग तथा आस-पास का वन क्षेत्र ‘रणथंभौर बाघ परियोजना’ में आ जाने से इसके जीर्णोद्धार, संरक्षण एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

(ब) जालोर दुर्ग – पश्चिमी राजस्थान में सोनगरा चौहानों के शौर्य का प्रतीक जालोर दुर्ग अपनी प्राचीनता व सुदृढ़ता के लिए सुप्रसिद्ध है। पश्चिमी अरावली श्रृंखला की सोनगिरी पहाड़ी पर खड़े इस दुर्ग में चार दरवाजे हैं। इसका निर्माण 10वीं शताब्दी में परमार राजाओं धारावर्ष और मुंज ने करवाया था। दुर्ग में कुएँ, कुण्ड, मंदिर व एक दरगाह भी बनी हुई है।

(स) आमेर दुर्ग ढूंढाड़ क्षेत्र का आमेर दुर्ग पर्याप्त सुरक्षित रहा है। महाराजा मानसिंह के काल से ही इस दुर्ग की स्थापत्य कला में विशेष उन्नति हुई। यहाँ की स्थापत्य कला में हिन्दू एवं मुगल शैली का सुन्दर समन्वय झलकता है। भवनों में जड़े शीशों की सुन्दरता देखते ही बनती है। दुर्ग के प्रवेश द्वार गणेश गेट पर शिला देवी का प्रसिद्ध मंदिर बना हुआ।

(द) गागरोन का जल दुर्ग-गागरोन का जल दुर्ग राजस्थान का प्रसिद्ध जल दुर्ग है, जो झालावाड़ जिले में स्थित है। यह दुर्ग दो नदियों काली सिंध और आहु नदी के संगम पर स्थित है।

प्रश्न 4.
मंदिर किसे कहते हैं? राजस्थान में मंदिरों का निर्माण कबसे और किनके द्वारा किया जाता रहा है?
उत्तर:
मंदिर-मंदिर में देवी-देवता की स्थापना होती है। इनका निर्माण शिल्प शास्त्रों के नियमानुसार होता है। राजस्थान में मंदिरों का विकास गुप्त काल से माना जाता है जो गुर्जर-प्रतिहार, गुहिल, चन्देल, राठौड़, परमार, सोलंकी, चालुक्य तथा पाल शासकों के समय में भी होता रहा है। मंदिर प्रायः राजा, महाराजाओं, रानियों, जागीरदारों, श्रेष्ठियों, जनसामान्य के स्त्री-पुरुषों के सहयोग के समय-समय पर निर्मित हुए हैं।

प्रश्न 5.
राजस्थान राज्य के प्रमुख मंदिरों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान राज्य के प्रमुख मंदिर
राजस्थान राज्य के प्रमुख मंदिरों को निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत उल्लेख किया गया है-

(1) मेवाड़ के प्रमुख मंदिर- मेवाड़ के प्रमुख मंदिर हैं- जगदीश मंदिर (उदयपुर), सहस्राबाहु (सास – बहू) मंदिर (नागदा – उदयपुर), अम्बिका मंदिर (उदयपुर), श्रीनाथजी का मंदिर (नाथद्वारा), श्री एकलिंगजी का मंदिर (उदयपुर), ऋषभदेव का जैन मंदिर (उदयपुर), श्री चारभुजानाथ मंदिर (गढ़बोर, राजसमन्द)।

(2) मारवाड़ के प्रमुख मंदिर – मारवाड़ के प्रमुख मंदिर हैं—देलवाड़ा जैन मंदिर (आबू पर्वत, सिरोही), रणकपुर जैन मंदिर (पाली), किराडू के मंदिर (बाड़मेर), ओसिया के मंदिर (जोधपुर)।

(3) हाड़ौती के प्रमुख मंदिर- हाड़ौती के प्रमुख मंदिर हैं— हिन्दू मंदिर बाडौली (रावतभाटा), शिवमंदिर मण्डदेवरा (बारां), कंसवा मंदिर (कोटा), कमलेश्वर महादेव (बूंदी), सूर्य मंदिर झालरापाटन (झालावाड़) आदि।

(4) शेखावाटी – जयपुर के प्रमुख मंदिर – शेखावाटी – जयपुर के प्रमुख मंदिर हैं – आभानेरी मंदिर (दौसा), खाटूश्याम जी का मंदिर (सीकर) तथा गोविन्ददेवजी का मंदिर (जयपुर) आदि।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 10 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में कला एवं संस्कृति

प्रश्न 6.
मोलेला मूर्तिकला पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
मोलेला मूर्तिकला – राजसमंद जिले के मोलेला गांव के कुम्हारों ने मोलेला कला को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है। ये शिव पर्वती, पणिहारी, भैरुजी, हाथी, गणेश, ऊँटा, घोड़ा, पुतली, हनुमान, तोता, चिड़िया, मोर, बांसुरी वाला, शेर, मगरमच्छ, मूषक आदि लोक देवी-देवताओं एवं जानवरों से सज्जित मिट्टी की फड़ बनाते हैं। यह मोलेला जानवरों से सज्जित मिट्टी की फड़ बनाते हैं। यह मोलेला मूर्ति कला के नाम से विख्यात है। मिट्टी की मूर्तियों को आग में पका कर बनाने की कला को टेराकोटा कहते हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए-
(अ) चित्तौड़गढ़ दुर्ग (ब) कुंभलगढ़ दुर्ग
उत्तर:
(अ) चित्तौड़गढ़ दुर्ग
मध्यमिका नगरी के पतन के बाद चित्रकूट पहाड़ी पर 7वीं सदी में चित्तौड़गढ़ दुर्ग की नींव रखी गई। कालान्तर में प्रतिहार, चालुक्य, परमार तथा सिसोदिया शासकों द्वारा इसका समय-समय पर विकास और आगे विस्तार होता रहा। जिस शासन के अधीन यह दुर्ग रहा उसके शासन के काल के स्थापत्य को यहाँ देखा जा सकता है।

(1) दुर्ग की स्थिति – यह दुर्ग मत्स्याकार पहाड़ी पर स्थित हैं, जो दो सुदृढ़ प्राचीरों से घिरा हुआ रहा है।

(2) स्थापत्य – दुर्ग में सात प्रवेश द्वार है तथा राजमहल, कलात्मक मंदिर, जलाशय आदि बने हुए हैं।

(3) विजय स्तंभ- दुर्ग पर बने प्राचीन तीर्थ स्थल गौमुख कुण्ड के उत्तर-पूर्वी कोण पर कुंभा ने कीर्ति (विजय) स्तंभ बनवाया जो 47 फीट वर्गाकार व 10 फीट ऊँची जगती (चबूतरा), 122 फीट की ऊँचाई लिए नौ खंडों (मंजिलों) का स्मारक अपने स्थापत्य में बेजोड़ है। नौ खण्डों के विजय स्तंभ में असंख्य देवी-देवताओं की मूर्तियाँ उत्कीर्ण हैं। इसलिए इसे ‘भारतीय मूर्तिकला का शब्दकोष’ भी कहा जाता है।

(ब) कुंभलगढ़ दुर्ग
कुंभलगढ़ दुर्ग का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है-

(1) दुर्ग का स्थान- कुंभलगढ़ का दुर्ग छोटी-बड़ी पहाड़ियों से मिलकर बना तथा घाटियों एवं बीहड़ जंगलों से घिरा होने के कारण एकाएक नजर नहीं आता। यह सर्वाधिक सुरक्षित दुर्ग है। इसे कुम्भलमेर भी कहा जाता है।

(2) दुर्ग का पुनः निर्माण – दुर्ग के प्राचीन अवशेष पर करने वाले राणा कुंभा थे। इन्होंने अपने प्रसिद्ध शिल्पी इसका पुनः निर्माण हुआ। नवीन परिवर्तित स्वरूप प्रदान सूत्रधार मंडन के नेतृत्व में 1458 ई. में इसे निर्मित करवाया।

(3) दुर्ग का स्थापत्य – (i) नौ पोलों (दरवाजों) से युक्त दुर्ग के चारों ओर घुमावदार सुदृढ़ एवं चौड़ी दीवार बनी हुई है।
(ii) दीवारों के नीचे गहरी खाइयाँ व खड्डे बने हुए हैं जो इसे और अधिक दुर्गम बनाते हैं।
(iii) दुर्ग में समतल भूमि पर निर्मित स्थापत्य कला के नमूने अनूठे हैं, जैसे- नीलकंठ महादेव का मंदिर, यज्ञ वेदी के साथ ही कई जैन मंदिर, झालीबाव (बावड़ी), मामादेव (महादेव) का कुण्ड, कुंभस्वामी नामक विष्णु मंदिर, रायमल के पुत्र पृथ्वीराज का स्मारक आदि।
(iv) दुर्ग का सर्वाधिक उच्च भाग कटारगढ़ कहलाता है, यहीं महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था। सीमा और सामरिक दृष्टि से इस दुर्ग का बड़ा महत्त्व रहा है।

प्रश्न 2.
राजस्थान में मूर्तिकला पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में मूर्तिकला

गुप्तयुगीन मूर्तिकला परम्परा का प्रभाव राजस्थान में भी रहा है। राजस्थान में वैष्णव, शैव, शाक्त आदि के साथ जैन धर्म को भी राजकीय संरक्षण प्राप्त था। अतः इनके मंदिर एवं मूर्तियाँ बहुत बनाए गए। यथा-

(अ) मूर्तियों का प्रकार-
(1) शैव मूर्तियाँ – शैव धर्म की प्राचीन परम्परा में शिव के लिंग-विग्रह व मानवीय प्रतिमाएँ पर्याप्त मात्रा में बनाई गईं। इन मूर्तियों में महेश मूर्ति, अर्द्धनारीश्वर, उमा-महेश्वर, हरिहर, अनुग्रह मूर्तियों को अधिक उत्कीर्ण किया है। प्रतिमाओं की सुन्दरता अनुपम है।

(2) वैष्णव मूर्तियाँ- वैष्णव मूर्तियों में दशावतार, लक्ष्मीनारायण, गजलक्ष्मी, गरुड़ासीन विष्णु आदि की मूर्तियों में वैकुण्ठ, अनन्त त्रैलोक्य मोहन को खूबसूरती से उत्कीर्ण किया गया है।

(3) शाक्त मूर्तियां – शाक्त देवालयों में महिषासुर मर्दिनी की मूर्तियों की प्रधानता है। ओसियाँ, वरमाण (सिरोही), झालरापाटन, चित्तौड़गढ़ आदि में सूर्य प्रतिमाएँ देखी जा सकती हैं।

(4) जैन मूर्तियाँ – सिरोही क्षेत्र में बसन्तगढ़ और आहड़ क्षेत्र से प्राप्त धातु की जैन प्रतिमाएँ, मीरपुर, आबू, देलवाड़ा जैन मंदिर, रणकपुर, चित्तौड़गढ़, ओसियां की जैन मूर्तियाँ विशेष उल्लेखनीय हैं।

(ब) मूर्तिकला की विशेषताएँ – मूर्तियों में परिधान, आभूषण, केश विन्यास तथा विभिन मुद्राओं में उत्कीर्णता इस युग की मूर्तिकला की विशेषताएँ हैं।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 10 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में कला एवं संस्कृति

प्रश्न 3.
राजस्थान की चित्रकला की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
राजस्थान की चित्रकला का विकास-राजस्थान में मेवाड़ की चित्रांकन परम्परा शैलाश्रयों से चली आ रही है। कागज पर चित्रांकन परम्परा के क्रम में मोकल के समय देलवाड़ा में चित्रित ‘सुपासनाह चरित्रम’ ग्रन्थ विशेष उल्लेखनीय है। यह कला राजदरबारों तक ही सीमित थी, परन्तु सल्तनतों के पतन के साथ ही चित्रकार राज्य संरक्षण प्राप्ति के लिए इधर-उधर चले गए। तब राजस्थानी शासकों ने उन्हें प्रश्रय दिया। मुगल चित्रकारों ने स्थानीय कलाकारों व चित्र परम्परा के साथ काम कर एक नूतन चित्र- शैली की जन्म दिया जो स्थानीय विशेषताओं के कारण स्वतंत्र शैली के रूप में विकसित हुई।

विभिन्न चित्र – शैलियाँ-
विभिन्न रियासतों में विकसित चित्रकला अपनी स्थानीय विशेषताओं के कारण शैली बन गई। इन विभिन्न शैलियों को रंग, पृष्ठभूमि, विभिन्न पशु-पक्षियों आदि की दृष्टि से पहचाना जा सकता है। यथा-
(1) जयपुर- अलवर चित्र शैली की विशेषताएँ – जयपुर – अलवर शैली के चित्रों की विशेषताएँ हैं— हरे रंग का विशेष प्रयोग, चित्रों की पृष्ठभूमि में पीपल अथवा वटवृक्षों का अधिक मिलना तथा पशु-पक्षियों में मोर व घोड़े का अधिक चित्रण किया गया है।

(2) उदयपुर चित्र शैली की विशेषताएँ- उदयपुर चित्र- शैली में चित्रों में लाल रंग का विशेष रूप से प्रयोग हुआ है तथा चित्रों की पृष्ठभूमि में कदम्ब वृक्ष अधिक मिलते हैं उदयपुर शैली में हाथी और चकोर पक्षी अधिक चित्रित किए गए हैं।

(3) किशनगढ़ शैली की विशेषताएँ – किशनगढ़ चित्र शैली के चित्रों में सफेद या गुलाबी रंग का विशेष प्रयोग हुआ है। यहाँ के चित्रों की पृष्ठभूमि में केले के पौधे को अधिक चित्रित किया गया है।

(4) कोटा-बूंदी शैली की विशेषताएँ – कोटा-बूंदी शैली के चित्रों में नीले-सुनहरे रंगों का विशेष प्रयोग हुआ है। चित्रों की पृष्ठभूमि में लम्बे खजूर के वृक्ष अधिक दर्शाए गए हैं।

(5) अन्य विशेषताएँ – (i) विभिन्न शैलियों में स्त्री-पुरुषों की आकृतियाँ भी अलग-अलग हैं।
(ii) आमेर (जयपुर), जोधपुर व बीकनेर की शैली पर मुगल प्रभाव स्पष्ट झलकता है। प्रायः शिकार, मनोरंजन की क्रीड़ाओं व उत्सवों के चित्रों के साथ-साथ प्राकृतिक, दैनिक जीवन, रीति-रिवाज एवं परम्पराओं से संबंधित चित्र भी बनाए जाते थे।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर ग्रामीण व शहरी प्रशासन

Engaging with these Hamara Rajasthan Book Class 8 Solutions and कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर  ग्रामीण व शहरी प्रशासन will strengthen your knowledge and prepare you for assessments.

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 9 Question Answer in Hindi ग्रामीण व शहरी प्रशासन

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

1. नगरीय स्वशासन की इकाई है-
(अ) नगरपालिका
(स) नगर निगम
(ब) नगरपरिषद्
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

2. हमारे देश में किस संविधान संशोधन विधेयक ने पंचायती
राज व्यवस्था को अपनाया-
(अ) 76वें संविधान संशोधन
(ब) 71वें संविधान संशोधन
(स) 74वें संविधान संशोधन
(द) 73वें संविधान संशोधन
उत्तर:
(द) 73वें संविधान संशोधन

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. नगर निगम के वार्ड का निर्वाचित प्रतिनिधि ……….. कहलाता है।
उत्तर:
पार्षद

2. नगर परिषद के अध्यक्ष को ……….. कहते हैं।
उत्तर:
सभापति

III. स्तंभ ‘अ’ को स्तम्भ ‘ब’ से सुमेलित कीजिए-

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
ग्राम पंचायत का मुखिया प्रधान
जिला परिषद का मुखिया खण्ड विकास अधिकारी
पंचायत समिति का सरकारी पदाधिकारी सरपंच
पंचायत समिति का मुखिया जिला प्रमुख

उत्तर:

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
ग्राम पंचायत का मुखिया सरपंच
जिला परिषद का मुखिया जिला प्रमुख
पंचायत समिति का सरकारी पदाधिकारी खण्ड विकास अधिकारी
पंचायत समिति का मुखिया प्रधान

IV. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्य बताइए।
उत्तर:
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् के समस्त कार्यों को करने के लिए जिला प्रमुख की मदद करता है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर ग्रामीण व शहरी प्रशासन

प्रश्न 2.
पंचायती राज के स्वरूप को चित्र द्वारा दर्शाइये।
उत्तर:
पंचायती राज का त्रिस्तरीय ढाँचे का स्वरूप
कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर ग्रामीण व शहरी प्रशासन 1

V. लघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
ग्राम पंचायत को आय कहाँ-कहाँ से प्राप्त होती है? लिखिए।
उत्तर:
ग्राम पंचायत की आय के स्रोत-ग्राम पंचायत की आय के प्रमुख स्रोत ये हैं- (i) विभिन्न प्रकार के कर, जैसे- भवन कर, वाहन कर, क्रय-विक्रय पर कर, (ii) मेले व हाट बाजारों से प्राप्त आय, (iii) सरकार से प्राप्त अनुदान, (iv) समुदायों से प्राप्त अनुदान तथा (v) दोषियों से एकत्र दण्ड राशि आदि।

प्रश्न 2.
नगरीय प्रशासन के कार्य बताइये।
उत्तर:
नगरीय प्रशासन / शहरी संस्थाओं के कार्य-
(1) अनिवार्य कार्य- (i) शहर के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था करना।
(ii) सड़कों पर रोशनी और सफाई की व्यवस्था करना।
(iii) जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण करना।
(iv) दमकल आदि की व्यवस्था करना।

(2) ऐच्छिक कार्य- (i) सार्वजनिक बाग, (ii) स्टेडियम, (iii) वाचनालय, पुस्तकालय का निर्माण, (iv) वृक्षारोपण, (v) आवारा पशुओं से छुटकारा, (vi) मेले–प्रदर्शनियों का आयोजन, (vii) रेन बसेरों की व्यवस्था करना आदि।

प्रश्न 3.
ग्राम सभा पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
ग्राम सभा – (i) ग्राम सभा पंचायती राज की आधारभूत संस्था है इसका क्षेत्र एक राजस्व ग्राम होता है। सामान्यतः प्रत्येक ग्राम पंचायत की अपनी ग्रामसभा होती है।
(ii) ग्राम सभा के सदस्य उस राजस्व गाँव में रहने वाले सभी मतदाता होते हैं। ग्राम सभा की बैठकों में भाग लेना उनका अधिकार और कर्त्तव्य दोनों है।
(iii) ग्राम सभा भारत में प्रत्यक्ष प्रजातंत्र का उदाहरण है, जिसके तहत ग्रामवासी स्थानीय समस्याओं और विकास के सम्बन्ध में सीधे भाग लेते हैं।
(iv) सामान्यतः हर तीन महीने में ग्राम सभा की एक बैठक बुलाई जाती है। आमतौर पर 26 जनवरी, 1 मई, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर को ग्राम सभा की बैठकें होती हैं।

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 9 Important Question Answer in Hindi

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

1. ग्रामीण स्वशासन की इकाई है-
(अ) ग्राम पंचायत
(ब) पंचायत समिति
(स) जिला परिषद
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

2. पुलिस विभाग का प्रमुख कार्य है-
(अ) कर लगाना
(ब) शांति व्यवस्था बनाए रखना
(स) भूमि का रिकॉर्ड रखना
(द) शिक्षा प्रदान करना।
उत्तर:
(ब) शांति व्यवस्था बनाए रखना

3. पंचायती राज व्यवस्था के त्रिस्तरीय ढाँचे के 29 कार्यों का उल्लेख संविधान की किस अनुसूची में किया गया है?
(अ) 9वीं अनुसूची में
(ब) पहली अनुसूची में
(स) 11वीं अनुसूची में
(द) तीसरी अनुसूची में
उत्तर:
(स) 11वीं अनुसूची में

4. ग्राम पंचायत का प्रमुख कहलाता है—
(अ) प्रधान
(बं) सरपंच
(स) जिला प्रमुख
(द) पंचायत सचिव
उत्तर:
(बं) सरपंच

5. ग्राम पंचायत का कार्यकाल होता है-
(अ) 3 वर्ष
(ब) 5 वर्ष
(स) 2 वर्ष
(द) 6 वर्ष
उत्तर:
(ब) 5 वर्ष

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर ग्रामीण व शहरी प्रशासन

6. पंचायत समिति का सदस्य बनने के लिए किसी व्यक्ति को न्यूनतम कितने वर्ष का होना आवश्यक है?
(अ) 18 वर्ष
(ब) 21 वर्ष
(स) 25 वर्ष
(द) 30 वर्ष
उत्तर:
(स) 25 वर्ष

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. पंचायती राज व्यवस्था की शीर्ष स्तर की संस्था ……….. है।
उत्तर:
जिला परिषद

2. ग्राम सभा का क्षेत्र एक ……….. होता है।
उत्तर:
राजस्व ग्राम

3. राजस्थान में पहला ग्राम न्यायालय जयपुर जिले के ……….. में खोला गया।
उत्तर:
बस्सी

4. नगर निगम का अध्यक्ष ……….. कहलाता है।
उत्तर:
महापौर

5. शुद्ध जल की व्यवस्था करना नगरीय स्वशासित संस्थाओं का एक ……….. कार्य है।
उत्तर:
अनिवार्य

6. पुस्तकालय का निर्माण करना नगरीय स्वशासित संस्थाओं का एक ……….. कार्य है।
उत्तर:
स्वैच्छिक

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
हमारे देश में वयस्क मताधिकार की न्यूनतम आयु क्या है?
उत्तर:
हमारे देश में वयस्क मताधिकार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।

प्रश्न 2.
18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात् किसी व्यक्ति को मत देने का अधिकार कैसे मिलेगा?
उत्तर:
18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात् किसी व्यक्ति को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने तथा मतदाता पहचान पत्र जारी होने पर ही मत देने का अधिकार मिलता है।

प्रश्न 3.
मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए हमें क्या करना होता है?
उत्तर:
मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए हमें अपने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और राशन कार्ड की प्रतिलिपि के साथ एक फार्म भरकर बी.एल.ओ. को देना होता है।

प्रश्न 4.
बी.एल.ओ. कौन है?
उत्तर:
बी. एल. ओ. एक सरकारी कर्मचारी (शिक्षक, पटवारी, ग्रामसेवक, लिपिक आदि) होता है जिसका चुनाव, उसी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों से, निर्वाचन विभाग द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 5.
किस संविधान संशोधन द्वारा पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा दिया गया है?
उत्तर:
73वें संविधान संशोधन के द्वारा।

प्रश्न 6.
11वीं अनुसूची में पंचायती राज व्यवस्था के कितने कार्यों का उल्लेख किया गया है?
उत्तर:
29 कार्यों का।

प्रश्न 7.
पंचायती राज्य के त्रिस्तरीय ढाँचे के तीनों स्तरों के नाम लिखिए।
उत्तर:
(1) ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत (2) मध्यम या ब्लॉक स्तर पर पंचायत समिति तथा (3) जिला (उच्च) स्तर पर जिला परिषद्।

प्रश्न 8.
ग्राम पंचायत क्या है?
उत्तर:
ग्राम पंचायत लोकतंत्र की पहली राजनीतिक इकाई है जो वार्ड पंचों, उपसरपंच एवं सरपंच से मिलकर गठित होती है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर ग्रामीण व शहरी प्रशासन

प्रश्न 9.
विकास खण्ड स्तर पर पंचायती राज की किस संस्था का गठन किया जाता है?
उत्तर:
विकास खण्ड स्तर पर पंचायती राज्य की मध्य स्तरीय संस्था पंचायत समिति का गठन किया जाता है।

प्रश्न 10.
पंचायती राज की शीर्ष स्तर की संस्था का नाम क्या है?
उत्तर:
पंचायती राज की शीर्ष स्तर की संस्था का नाम जिला परिषद है।

प्रश्न 11.
ग्राम सभा क्या है?
उत्तर:
ग्राम सभा प्रत्येक ग्राम पंचायत की एक आधारभूत संस्था होती है, जिसका क्षेत्र एक राजस्व ग्राम होता है और उसके सदस्य उस गाँव में रहने वाले सभी मतदाता होते हैं।

प्रश्न 12.
ग्राम सभा की बैठक कितने समय में बुलाई जानी आवश्यक है?
उत्तर:
सामान्यतः हर तीन महीने में ग्राम सभा की एक बैठक बुलाई जाती है।

प्रश्न 13.
नगर निगम का मुखिया क्या कहलाता है?
उत्तर:
नगर निगम का मुखिया महापौर कहलाता है।

प्रश्न 14.
शहरी शासन के कितने रूप होते हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
शहरी शासन के तीन रूप होते हैं। ये हैं- (1) नगर निगम (2) नगर परिषद और (3) नगरपालिका।

प्रश्न 15.
नगर निगम किन नगरों में बनाया जाता है?
उत्तर:
वे बड़े शहर जहाँ जनसंख्या पाँच लाख से ज्यादा हो तथा सालाना आय एक करोड़ से ज्यादा होने पर, वहाँ नगर निगम बनाया जाता है।

प्रश्न 16.
नगर परिषदों की स्थापना कहाँ होती है?
उत्तर:
जिन शहरों की जनसंख्या एक लाख से ज्यादा व पाँच लाख से कम होती हैं, वहाँ नगर परिषदों की स्थापना होती है।

प्रश्न 17.
नगरपालिका बोर्ड कहाँ बनाए जाते हैं?
उत्तर:
वे शहर जहाँ जनसंख्या 15 हजार से एक लाख तक के बीच होती है, वहाँ पर नगरपालिका बोर्ड बनाए जाते हैं।

प्रश्न 18.
नगर परिषद और नगरपालिका बोर्ड के अध्यक्षों को क्या कहा जाता है?
उत्तर:
नगर परिषद और नगरपालिका बोर्ड के अध्यक्षों को क्रमशः सभापति और नगरपालिकाध्यक्ष कहा जाता है

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
बी. एल. ओ. कौन होता है और उसके क्या कार्य हैं?
उत्तर:
बी.एल.ओ. – बी.एल.ओ. अर्थात् बूथ लेवल ऑफिसर एक सरकारी कर्मचारी (शिक्षक, पटवारी, ग्राम सेवक, लिपिक आदि) होता है जिसका चुनाव उसी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों में से निर्वाचन विभाग करता है।

बी.एल.ओ. के कार्य – बी.एल.ओ. के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-

  1. वह घर-घर सर्वे कर 18 वर्ष की आयु वाले युवक- युवतियों के नाम को मतदाता सूची में जोड़ता है।
  2. वह नए वंचित मतदाताओं को जोड़ना और पलायन कर चुके अथवा मृत मतदाताओं के नाम को सूची से हटाने का काम करता है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर ग्रामीण व शहरी प्रशासन

प्रश्न 2.
हमारी स्थानीय स्तर की सरकार त्रिस्तरीय व्यवस्था से चलती है।’ स्पष्ट कीजिए, कैसे?
उत्तर:
मोटे रूप से हमारी स्थानीय सरकारों को दो भागों में बाँटा जा सकता है-
(i) शहरी स्थानीय सरकार और (ii) ग्रामीण स्थानीय सरकार। ये दोनों ही प्रकार की सरकारें त्रि-स्तरीय व्यवस्था से चलती हैं। ग्रामीण सरकार में यह क्रम ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के रूप में छोटे से बड़े क्रम में है तो शहरी सरकार में यह नगरपालिका, नगर परिषद और नगर निगम के रूप में होता है।

प्रश्न 3.
ग्राम पंचायत की संरचना को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
ग्राम पंचायत की संरचना – ग्राम पंचायत ग्रामीण स्थानीय लोकतांत्रिक स्वशासन की पहली राजनीतिक इकाई है। यह वार्ड पंचों, उपसरपंच एवं सरपंच से मिलकर गठित होती है। ये ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोगों के निर्वाचित प्रतिनिधि है। इन पंचायतों के चुनाव ‘राज्य चुनाव आयोग’ द्वारा सम्पन्न किया जाता है। ग्राम पंचायत में ग्राम सचिव होता है जो सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है।

ग्राम पंचायत का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। इसकी प्रत्येक माह कम से कम दो बैठकें आवश्यक होती हैं।

प्रश्न 4.
पंचायत समिति की संरचना को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
पंचायत समिति की संरचना – पंचायत समिति की संरचना को निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत सपष्ट किया गया है-

(i) निर्वाचित प्रतिनिधि – पंचायत समिति, ग्राम पंचायत तथा जिला परिषद को जोड़ने वाली महत्त्वपूर्ण कड़ी है। राज्यों के जिलों को विकास की दृष्टि से कुछ छोटे विकास खण्डों में विभाजित किया जाता है। इसके समस्त क्षेत्र को कुछ वार्डों में विभाजित किया जाता है। इन वार्डों की जनता अपना प्रतिनिधि चुनती है। ये निर्वाचित सदस्य ही प्रधान और उप-प्रधान का चुनाव करते हैं। पंचायत समिति के सदस्य के लिए न्यूनतम 25 वर्ष का होना आवश्यक है।

(ii) पदेन सदस्य – पंचायत समिति में निर्वाचित सदस्यों के अतिरिक्त पंचायत समिति क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच इसके पदेन सदस्य होते हैं

(iii) सरकारी अधिकारी-प्रधान तथा उप प्रधान को पंचायत समिति से संबंधित कार्यों में मदद करने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक खण्ड विकास अधिकारी नियुक्त किया जाता है।

(iv) कार्यकाल – पंचायत समिति के सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।

प्रश्न 5.
जिला परिषद की संरचना को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जिला परिषद की संरचना
जिला परिषद की संरचना को निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत स्पष्ट किया गया है-

(1) जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य- प्रत्येक जिले में कुछ ग्राम पंचायतों को मिलाकर एक वार्ड बनाया जाता है। इस तरह गठित प्रत्येक वार्ड से एक सदस्य का निर्वाचन उस वार्ड के मतदाताओं के द्वारा किया जाता है। यह सदस्य जिला परिषद के सदस्य कहलाते हैं।

(2) जिला प्रमुख तथा उपजिला प्रमुख – जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य मिलकर अपनों में से ही जिला प्रमुख तथा उपजिला प्रमुख का चुनाव करते हैं।

(3) पदेन सदस्य – जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों के अतिरिक्त, जिले के पंचायत समितियों के प्रधान, जिले से निर्वाचित विधानसभा सदस्य, जिले के निर्वाचित लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्य इसके पदेन सदस्य होते हैं।

(4) मुख्य कार्यकारी अधिकारी – जिला प्रमुख को जिला परिषद के समस्त कार्यों में मदद करने के लिए राज्य सरकारद्वारा एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति की जाती है।

प्रश्न 6.
पंचायत समिति को आय कहाँ-कहाँ से प्राप्त होती है? लिखिए।
उत्तर:
पंचायत समिति के आय के स्रोत – पंचायत समिति के आय के प्रमुख स्रोत ये हैं-

  1. स्थानीय करों और शुल्कों से प्राप्त आय।
  2. राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान।
  3. मेले व हाट बाजारों से प्राप्त आय।
  4. विभिन्न सरकारी परियोजनाओं को चलाने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई राशि।
  5. व्यापारी, व्यवसायों और उद्योगों पर कर लगाने से प्राप्त आय।

प्रश्न 7.
जिला परिषद की आय के स्रोतों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
जिला परिषद के आय के स्रोत ये हैं-

  1. केन्द्र तथा राज्य सरकारों से प्राप्त अनुदान,
  2. पंचायत समितियों से की गई वसूलियाँ,
  3. राजस्व का प्राप्त निश्चित हिस्सा,
  4. सरकारी तथा गैर-सरकारी ऋण तथा
  5. लोगों द्वारा दिए गए अनुदान।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर ग्रामीण व शहरी प्रशासन

प्रश्न 8.
ग्राम न्यायालय पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
ग्राम न्यायालय-ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर शीघ्र व सुलभ न्याय दिलाने हेतु ग्राम न्यायालय एक्ट 2008 के तहत ग्राम न्यायालयों की स्थापना की गई है। इन ग्राम न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति उच्च न्यायालय के परामर्श से की जाती है।

प्रश्न 9.
मकान निर्माण से पूर्व निर्माण की स्वीकृति किस संस्था से ली जाती है?
उत्तर:
मकान निर्माण से पूर्व निर्माण की स्वीकृति शहरों में नगर निगम, नगर परिषद या नगरपालिका से ली जाती है और गाँवों में इसकी स्वीकृति ग्राम पंचायत से ली जाती है।

प्रश्न 10.
सरकार क्या है और यह क्या-क्या काम करती है?
उत्तर:
सरकार-सरकार जनता द्वारा चुनी गई होती है। सरकार तीन जगहों पर रहते हुए काम करती है। इन्हें केन्द्र सरकार, राज्य सरकार और स्थानीय सरकार कहा जाता है।

  1. पूरे देश में समान महत्त्व वाले हमारी आवश्यकताओं से जुड़े हुए महत्त्वपूर्ण काम केन्द्र सरकार पूरा करती है।
  2. लोगों की आवश्यकताओं से जुड़े हुए वे महत्त्वपूर्ण कार्य जो प्रत्येक राज्य स्तर पर किये जाते हैं, उन्हें राज्य सरकार पूरा करती है।
  3. एक स्थान विशेष के लोगों की आवश्यकताओं और समस्याओं को वहां की स्थानीय सरकार पूरा करती है।

प्रश्न 11.
शहरी शासन के कितने रूप होते हैं?
उत्तर:
शहरी शासन के तीन रूप होते हैं। नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिक बोर्ड। यथा-
(i) नगर निगम – वे बड़े शहर जहाँ जनसंख्या 5 लाख से ज्यादा हो और वहाँ सालाना आय एक करोड़ से ज्यादा होने पर वहाँ नगर निगम बनाया जाता है।

(ii) नगर परिषद – जिन शहरों की जनसंख्या एक लाख से ज्यादा व पाँच लाख से कम होती है, वहाँ नगर परिषदों की स्थापना होती है।

(iii) नगरपालिका बोर्ड-वे शहर जहाँ जनसंख्या 15 हजार से 1 लाख तक के बीच होती है, वहाँ पर नगरपालिका बोर्ड बनाए जाते हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायत के कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
पंचायत समिति के कार्य
पंचायत समिति के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-

  1. पंचायत समिति ग्राम पंचायतों के कार्यों की समीक्षा व पर्यवेक्षण करती है।
  2. पंचायत समिति नवनिर्वाचित सरपंचों व पंचों को प्रशिक्षण व मार्गदर्शन देती है।
  3. पंचायत समिति सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों में समन्वय स्थापित करती है।
  4. पंचायत समिति साधारण सभा की बैठक आयोजित करती है।
  5. यह अपनी बैठकों व स्थानीय समितियों के निर्णयों की अनुपालना का नियंत्रण रजिस्टर रखती है।
  6. यह कार्यस्थल एवं पंचायत मुख्यालय पर वास्तविक व्यय को दर्शाने वाले बोर्ड लगवाती है।
  7. यह पशु मेलों का आयोजन करती है।

ग्राम पंचायत के कार्य
ग्राम पंचायत के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-

  1. ग्राम पंचायत अपने पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता एवं पेयजल की व्यवस्था करती है।
  2. यह अपने पंचायत क्षेत्र के मार्गों में प्रकाश की व्यवस्था करती है।
  3. यह अपने क्षेत्र में मनरेगा कार्यक्रम का क्रियान्वयन एवं आवेदकों को रोजगार उपलब्ध कराती हैं।
  4. यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली का कार्य सुचारु रूप से कराने का कार्य करती है।
  5. यह ग्रामीण सड़कों के रखरखाव का कार्य करती है।
  6. यह जन्म – मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण का कार्य करती है।
  7. यह आपदाओं एवं महामारी के समय जिला प्रशासन से समन्वय रखती है।
  8. यह अपने क्षेत्र में चारागाह एवं वनों का विकास करती है।
  9. यह मानव एवं पशु स्वास्थ्य, पोषण व परिवार कल्याण कार्यक्रमों में सहायता करती है।
  10. यह अपने क्षेत्र में स्थानीय भौतिक संसाधनों का विकास एवं उनके समुचित उपयोग का कार्य करती है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर ग्रामीण व शहरी प्रशासन

प्रश्न 2.
नगरीय स्थानीय स्वशासन संस्थाओं पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:
नगरीय स्थानीय स्वशासन संस्थाएँ – नगरीय स्थानीय स्वशासन संस्थाओं का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है-

(1) तीन प्रकार की संस्थाएँ – नगरीय स्थानीय स्वशासन संस्थाएँ तीन प्रकार की होती हैं— (1) नगर निगम
(2) नगर परिषद तथा (3) नगरपालिका बोर्ड। वे बड़े शहर जहाँ जनसंख्या 5 लाख से ज्यादा हो, तथा सालाना आय एक करोड़ से ज्यादा होने पर, वहाँ नगर निगम बनाया जाता है। जिन शहरों की जनसंख्या एक लाख से ज्यादा व पाँच लाख से कम होती है, वहाँ नगरपरिषदों की स्थापना होती है और वे शहर जहाँ जनसंख्या 15 हजार से एक लाख तक के बीच होती है, वहाँ पर नगरपालिका बोर्ड बनाए जाते हैं।

(2) प्रतिनिधियों का निर्वाचन – शहर को अलग-अलग क्षेत्रों में बाँटा जाता है, जिसे वार्ड कहते हैं। हर वार्ड से वहाँ की जनता एक प्रतिनिधि (जिसे पार्षद कहा जाता है) चुनकर इन संस्थाओं में भेजती है। इनका दायित्व अपने वार्ड के विकास को देखना होता है।

ये पार्षद मिलकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को चुनते हैं जिनको अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। नगर निगम का अध्यक्ष महापौर, नगर परिषद के अध्यक्ष सभापति और नगरपालिका का अध्यक्ष नगरपालिकाध्यक्ष कहलाता है।

(3) आरक्षण की व्यवस्था – इन शहरी संस्थाओं के चुनाव में 74वें संविधान संशोधन के अनुसार कम से कम एक तिहाई वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखने की व्यवस्था है। इसी तरह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के लिए भी स्थानों का आरक्षण जनसंख्या में उनके अनुपात के अनुसार किया जाता है। यह आरक्षण की व्यवस्था उनके द्वारा उनकी हस्सेदारी को बढ़ाने के लिए किया जाता है ताकि इन वर्गों का प्रतिनिधित्व बढ़े।

(4) कार्य – इन शहरी संस्थाओं के दो तरह के कार्य होते हैं।
(अ) अनिवार्य कार्य और
(ब) ऐच्छिक कार्य। यथा—

(अ) अनिवार्य कार्य – इन संस्थाओं के प्रमुख अनिवार्य कार्य ये हैं— शहर के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था करना; सड़कों पर रोशनी व सफाई की व्यवस्था करना; जन्म – मृत्यु का पंजीकरण करना तथा दमकल की व्यवस्था करना है।

(ब) ऐच्छिक कार्य – इन संस्थाओं के ऐच्छिक कार्य हैं- सार्वजनिक बाग, स्टेडियम, वाचनालय, पुस्तकालय आदि का निर्माण करना, वृक्षारोपण करना, आवारा पशुओं से नगर को छुटकारा दिलाना, मेले-प्रदर्शनियों का आयोजन करना तथा रैन बसेरों की व्यवस्था करना।

(5) आय के स्रोत- इन संस्थाओं को तीन माध्यमों से पैसा मिलता है। यथा-

  1. ये केन्द्र और राज्य सरकारों से राशि प्राप्त करती हैं।
  2. ये विभिन्न शुल्क लगाकर और जुर्माने के द्वारा पैसा प्राप्त करती हैं।
  3. ये अपने शहरवासियों पर विभिन्न कर लगाकर उससे पैसा प्राप्त करती हैं।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 8 के प्रश्न उत्तर जन-जागरण एवं सामाजिक सुधार हेतु राजकीय प्रयास

Engaging with these Hamara Rajasthan Book Class 8 Solutions and कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 8 के प्रश्न उत्तर  जन-जागरण एवं सामाजिक सुधार हेतु राजकीय प्रयास will strengthen your knowledge and prepare you for assessments.

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 8 Question Answer in Hindi जन-जागरण एवं सामाजिक सुधार हेतु राजकीय प्रयास

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 8 के प्रश्न उत्तर

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

1. सन् 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की नोटा महिला साक्षरता दर है-
(अ) 65.46 प्रतिशत
(ब) 52.12 प्रतिशत
(स) 55.12 प्रतिशत
(द) 55.10 प्रतिशत
उत्तर:
(ब) 52.12 प्रतिशत

2. भूदान आंदोलन के जनक हैं-
(अ) महात्मा गाँधी
(ब) हीरालाल शास्त्री
(स) विनोबा भावे
(द) जवाहरलाल नेहरू
उत्तर:
(स) विनोबा भावे

II. स्तंभ ‘अ’ को स्तम्भ ‘ब’ से सुमेलित कीजिए-

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
वीवीपीएटी संयुक्त राष्ट्र संघ
ईवीएम इनमें से कोई नहीं
नोटा वोटर वेरीफाइएबल पेपर आडिट ट्रायल
मजदूर किसान शक्ति संगठन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन
बाल अधिकार समझौता सूचना का अधिकार

उत्तर:

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
वीवीपीएटी वोटर वेरीफाइएबल पेपर आडिट ट्रायल
ईवीएम इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन
नोटा इनमें से कोई नहीं
मजदूर किसान शक्ति संगठन सूचना का अधिकार
बाल अधिकार समझौता संयुक्त राष्ट्र संघ

III. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
स्वीप कार्यक्रम क्या है?
उत्तर:
मतदाताओं, नागरिकों और निर्वाचकों को निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षित करने एवं उनकी सहभागिता बढ़ाने हेतु निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित बहुमुखी कार्यक्रम को स्वीप कहते हैं। इसके दो मुख्य उद्देश्य हैं –

  1. शुचित मतदान (निष्पक्ष व नीतिपरक मतदान) और
  2. सूचित मतदान (जागरूकता के साथ मतदान)।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 8 के प्रश्न उत्तर जन-जागरण एवं सामाजिक सुधार हेतु राजकीय प्रयास

प्रश्न 2.
बाल अधिकारों के बारे में बताइए।
उत्तर:
बाल अधिकार चार मूल सिद्धान्तों पर आधारित हैं। ये हैं- (i) जीने का अधिकार, (ii) सुरक्षा का अधिकार, (iii) विकास का अधिकार और (iv) सहभागिता का अधिकार।

प्रश्न 3.
राज्य महिला आयोग का गठन कब किया गया?
उत्तर:
राज्य महिला आयोग का गठन 15 मई, 1999 को किया गया।

IV. लघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
भूदान आन्दोलन का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भूदान आन्दोलन – 18 अप्रैल, 1951 में तेलंगाना के एक छोटे से गाँव तिरुचपल्ली में एक जमीन का टुकड़ा दान में दिया गया। यह भूदान आंदोलन की शुरुआत थी इस आंदोलन का उद्देश्य जमीनी स्वामित्व की विषमता को दूर करके उपजाऊ भूमि के स्वमित्व को बढ़ावा देना था। इस आन्दोलन के अन्तर्गत, विनोबा भावे जमीन के स्वामियों से उनकी कुल जमीन का छठा हिस्सा दान में देने का आग्रह कर रहे थे। पूरे देश में लोगों ने इस आन्दोलन का समर्थन किया। दान में मिली जमीन को भूमिहीनों में बाँट कर स्वामित्व की विसंगति को दूर करने का सार्थक प्रयास किया गया।

भूदान की सफलता -विनोबा भावे की भूदान अपील सार्थक हुई। विनोबा भावे ने सम्पूर्ण देश में पदयात्राएँ करके लाखों एकड़ जमीन का दान स्वीकार किया। उन्होंने इस भूमि के लगभग एक तिहाई भाग का उपयोग वंचित वर्ग और आदिवासी भूमिहीनों में बाँटने में किया। विनोबा की अपील पर राजस्थान के भी नागौर जिले में भूदान आरंभ किया गया तथा राज्य सरकार ने ग्रामदान अधिनियम, 1971 भी पारित किया।

प्रश्न 2.
सामाजिक सुधार में योगदान देने वाले समाज सुधारकों के नाम बताइये।
उत्तर:
आधुनिक भारत में राजा राममोहन राय, ज्योतिबा फुले, रामा स्वामी नायकर, महात्मा गाँधी ने भी जातिगत भेदभाव और असमानता को दूर करने का प्रयास किया। राजस्थान में भी इसी तरह स्वतन्त्रता से पूर्व दयानन्द सरस्वती, गोविन्द गुरु, मामा बालेश्वर, हरिभाऊ उपाध्याय आदि समाज सुधारकों ने सामाजिक सुधार में योगदान दिया।

प्रश्न 3.
साइबर सुरक्षा के उपाय बताइये।
उत्तर:
साइबर सुरक्षा के उपाय –

  1. साइबर सुरक्षा हेतु हमें अपने पासवर्ड व एटीएम पिन को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए व किसी को नहीं बतायें।
  2. अपने कम्प्यूटर व लैपटॉप में नवीनतम एंटीवायरस साफ्टवेयर का उपयोग करें।
  3. किसी को भी फोन या ई-मेल पर व्यक्तिगत जानकारी नहीं देवें।
  4. एटीएम व बैंक खातों से सम्बन्धित धोखाधड़ी की सूचना तत्काल सम्बन्धित बैंक को देवें।
  5. साइबर अपराध की स्थिति में नागरिक नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 8 Important Question Answer in Hindi

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

1. संविधान के किस अनुच्छेद में अस्पृश्यता को दण्डनीय अपराध घोषित किया गया है?
(अ) अनुच्छेद 14
(ब) अनुच्छेद 15
(स) अनुच्छेद 16
(द) अनुच्छेद 17
उत्तर:
(द) अनुच्छेद 17

2. राज्य सरकार ने राजस्थान राज्य महिला आयोग का गठन किया-
(अ) 15 मई, 1999
(ब) 8 अप्रेल, 1971
(स) 8 मार्च, 2018
(द) 1 अप्रेल, 2011
उत्तर:
(अ) 15 मई, 1999

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 8 के प्रश्न उत्तर जन-जागरण एवं सामाजिक सुधार हेतु राजकीय प्रयास

3. राजस्थान में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना लागू है-
(अ) 2015 से
(ब) 2016 से
(स) 2017 से
(द) 2018 से
उत्तर:
(अ) 2015 से

4. महिला सशक्तीकरण से संबंधित है-
(अ) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना
(ब) दहेज निषेध अधिनियम
(स) हिन्दू उत्तराधिकार एवं संरक्षण अधिनियम
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी

5. भारत सरकार ने ‘सूचना का अधिकार अधिनियम’ पारित किया-
(अ) सन् 2000 में
(ब) सन् 2005 में
(स) सन् 2009 में
(द) सन् 2010 में
उत्तर:
(ब) सन् 2005 में

6. राजस्थान में ‘राजस्थान निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा’ का नियम लागू हुआ-
(अ) 1 अप्रेल, 2010 को
(ब) 1 अप्रेल, 2011 को
(स) 1 अप्रेल, 2009 को
(द) 1 अप्रेल, 2008 को
उत्तर:
(ब) 1 अप्रेल, 2011 को

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. ‘मजदूर किसान शक्ति संगठन’ की मुख्य संस्थापक ……….. ने सूचना का अधिकार कानून के लिए संघर्ष को दिशा दी थी।
उत्तर:
अरुणा राय

2. 20 नवम्बर, 1989 को संयुक्त राष्ट्र की आम सभा द्वारा ……….. समझौते को पारित किया गया था।
उत्तर:
बाल अपराध

3. साइबर सुरक्षा के लिए अपने पासवर्ड या ए.टी.एम. पिन समय-समय पर ……….. रहें तथा किसी को नहीं बताएँ।
उत्तर:
बदलते

4. प्रत्येक नागरिक को यह एहसास दिलाने के लिए कि उसका मत देश के लिए महत्त्वपूर्ण है, ……….. अभियान चलाया गया।
उत्तर:
स्वीप

5. नोटा (NOTA) का अभिप्राय है ……….. ।
उत्तर:
इनमें से कोई नहीं।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान सरकार द्वारा सामाजिक समानता एवं समरसता हेतु किए गए किन्हीं दो प्रयासों के नाम लिखिए।
उत्तर:
(1) शिक्षा का अधिकार (2) सूचना का अधिकार

प्रश्न 2.
राजस्थान सरकार द्वारा भूमि सुधार हेतु लागू किये गए किन्हीं दो अधिनियमों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:

  1. राजस्थान काश्तकारी अधिनियम, 1955
  2. राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956

प्रश्न 3.
राजस्थान में कौनसा विभाग विभिन्न वर्गों के कल्याण के कार्य करता है?
उत्तर:
‘सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग’।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 8 के प्रश्न उत्तर जन-जागरण एवं सामाजिक सुधार हेतु राजकीय प्रयास

प्रश्न 4.
‘आप किसी भी राष्ट्र में महिलाओं की स्थिति को देखकर उस राष्ट्र की हालत बता सकते हैं।’ यह कथन किसका है?
उत्तर:
पण्डित जवाहरलाल नेहरू का।

प्रश्न 5.
सन् 1951 में राजस्थान में महिला साक्षरता दर क्या थी?
उत्तर:
सन् 1951 में राजस्थान में महिला साक्षरता की दर 2.51 प्रतिशत थी।

प्रश्न 6.
राजस्थान सरकार ने राजस्थान महिला आयोग का गठन कब किया?
उत्तर:
राजस्थान सरकार ने 15 मई, 1999 को राजस्थान राज्य महिला आयोग का गठन किया।

प्रश्न 7.
11 से 18 वर्ष की विद्यालय न जाने वाली अथवा बीच में विद्यालय छोड़ देने वाली किशोर बालिकाओं के लिए कौनसी योजना संचालित की जा रही है?
उत्तर:
राजीव गाँधी किशोरी सशक्तीकरण योजना- सबला।

प्रश्न 8.
सन् 2015 में देश भर में घटते बाल लिंगानुपात को ध्यान में रखते हुए बाल लिंगानुपात बढ़ाने हेतु कौनसी योजना शुरू की गई?
उत्तर:
बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजना।

प्रश्न 9.
ई. वी. एम. में ‘नोटा’ बटन क्या सुनिश्चित करता है?
उत्तर:
चुनाव में खड़े उम्मीदवारों में से किसी भी उम्मीदवार को उपयुक्त नहीं मानने पर मतदाता यह अंतिम नोटा बटन दबाकर अपना मत सुनिश्चित करता है।

प्रश्न 10.
वी. वी. पी. ए. टी. का पूरा नाम क्या है?
उत्तर:
वी. वी. पी. ए. टी. का पूरा नाम वोटर बेरीफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रायल है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान सरकार ने सामाजिक समानता एवं समरसता हेतु कौन-कौनसे प्रयास किये हैं?
उत्तर:
राजस्थान सरकार ने सामाजिक समानता एवं समरसत्ता हेतु निम्नलिखित प्रयास किये हैं-

  1. अस्पृश्यता उन्मूलन
  2. संरक्षणात्मक उपाय
  3. वंचित व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु आरक्षण
  4. महला शिक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रयास
  5. बाल अधिकार
  6. शिक्षा का अधिकार
  7. सूचना का अधिकार
  8. राजस्थान जन संपर्क पोर्टल
  9. सिटीजन कॉल सेंटर पर फोन के माध्यम से शिकायत दर्ज करना व उसकी सूचना प्राप्त करने की निःशुल्कं सुविधा।
  10. चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने और अपने अधिकारों के लिए नागरिकों को जागरूक करना।

प्रश्न 2.
अस्पृश्यता उन्मूलन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
अस्पृश्यता उन्मूलन – संविधान के अनुच्छेद 17 में छुआछूत / अस्पृश्यता को दंडनीय अपराध घोषित किया गया है। अस्पृश्यता उन्मूलन के लिए भारत सरकार ने अस्पृश्यता का प्रचार और आचरण करने तथा उससे उपजी किसी भी प्रकार की निर्योग्यता को लागू करने और दण्ड विहित करने के लिए नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 लागू किया।

राजस्थान सरकार ने अस्पृश्यता अधिनियम, 1955 को प्रभावशाली रूप से लागू करने के लिए अनुसूचित जाति,जनजाति अत्याचार निरोधक कानून 1989 को भी सख्ती से संजीव आल इन वन लागू किया। राजस्थान में ‘सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग’ मुख्यतः शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक विकास, अनुसूचित जाति, जनजाति, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, बच्चों आदि के कल्याण के लिए कार्य करता है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 8 के प्रश्न उत्तर जन-जागरण एवं सामाजिक सुधार हेतु राजकीय प्रयास

प्रश्न 3.
मतदान प्रक्रिया पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
मतदान प्रक्रिया की तैयारी-मतदान प्रक्रिया में मतदान केन्द्रों का निर्धारण, मतदाता सूची का प्रकाशन, उम्मीदवारों की सूची, ई.वी.एम. को चुनाव हेतु तैयार करना आदि कार्य शामिल हैं।

मतदान दल का गठन – प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक मतदान दल का गठन किया जाता है। मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी व अन्य मतदान अधिकारी होते हैं।

मतदाता द्वारा मतदान करना – मतदान केन्द्र में प्रवेश करते ही मतदाता के नाम का मतदाता सूची से मिलान किया जाता है। इसके बाद मतदाता के बायें हाथ की अंगुली (तर्जनी) पर अमिट स्याही लगाई जाती है। मतदाता रजिस्टर में उसके हस्ताक्षर करने के बाद मतदाता ई.वी.एम. मशीन पर वोट डालने के लिए मतदान केबिन में प्रवेश करता है। वहाँ वह ई.वी.एम. का बटन दबा कर गुप्त रूप से अपना वोट डालता है। इस प्रकार मतदान प्रक्रिया पूर्ण होती है।

मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा – संबंधित रिटर्निंग अधिकारी अपने सम्मुख उम्मीदवार या उसके प्रतिनिधि की उपस्थिति में ई.वी.एम. के मतों की गणना करवाता है तथा परिणाम की घोषणा करता है।

प्रश्न 4.
वी. वी. पी. ए. टी. पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
वी. वी. पी. ए. टी- वी. वी. पी. ए. टी. का पूरा नाम वोटर वेरीफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रायल है। यह एक प्रिंटर युक्ति है। इसे ई.वी.एम. के बैलट यूनिट व कंट्रोल यूनिट से जोड़ा जाता है।

मतदान होते ही पिंटर द्वारा एक बैलट पर्ची प्रिंट होती है जिस पर उम्मीदवार का क्रमांक, नाम व चुनाव चिह्न अंकित होता है। यह पर्ची 7 सैकण्ड तक एक पारदर्शी बॉक्स में मतदाता को दिखाई देती है, उसके बाद पर्ची प्रिंटर के ड्रॉप बॉक्स में चली जाती है। बीप की आवाज सुनाई देती है। इस प्रकार मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होती है।

इससे मतदाता यह जान सकता है कि उसने जिस उम्मीदवार को वोट दिया है, उसे ही वोट मिला है या नहीं। इसके उपयोग से निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता व विश्वसनीयता बढ़ी है। मतगणना में विवाद की स्थिति में इन पर्चियों की सहायता ली जा सकती है।

प्रश्न 5.
राजस्थान ‘सूचना का अधिकार कानून’ बनाने वाला पहला राज्य किस प्रकार बना?
उत्तर:
राजस्थान के राजसमन्द जिले की भीम तहसील के देव डूंगरी गाँव में मजदूरों एवं किसानों ने अपनी मज़दूरी से संबंधित सरकारी रिकार्ड, जैसे- हाजरी और भुगतान रजिस्टर की प्रतियाँ माँगने के लिए संघर्ष किया। इसी माँग के आधार पर सन् 2000 में राजस्थान सूचना का अधिकार कानून बनाने वाला पहला राज्य बना।

प्रश्न 6.
सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 – सन् 2000 में राजस्थान सरकार ने सबसे पहले ‘सूचना का अधिकार कानून’ बनाया। धीरे-धीरे सूचना के अधिकार का संघर्ष राष्ट्रव्यापी रूप लेते हुए राष्ट्रव्यापी हो गया। इस संघर्ष में ‘मजदूर किसान शक्ति संगठन’ ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस संगठन की मुख्य संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय ने समाज के निचले तबके के लोगों को संगठित करके सूचना का अधिकार कानून के लिए संघर्ष को दिशा दी।

जनता की भावना को स्वीकार करते हुए भारत सरकार ने ‘सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005’ बनाया। यह कानून सरकारी स्तर पर जन-भागीदारी एवं पारदर्शिता को बढ़ाने का शक्तिशाली कदम साबित हुआ। इस कानून के माध्यम से आम व्यक्ति, सरकार अथवा किसी भी सरकारी विभाग से सूचना प्राप्त कर सकता है।

प्रश्न 7.
निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान सरकार ने ‘राजस्थान निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2010 बनाया, जो एक अप्रेल, 2011 से लागू हुआ। इस अधिनियम के प्रमुख प्रावधान निम्नलिखित हैं-

  1. इस अधिनियम में 6 से 14 अयु वर्ग के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा 1 से 8 तक) का प्रावधान किया गया है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे।
  2. इस अधिनियम के तहत, बच्चा अपनी आयु अनुसार निर्धारित कक्षा में कभी भी प्रवेश ले सकता है।
  3. निजी स्कूलों में कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित होती हैं, जिसके बदले सरकार द्वारा तय राशि निजी स्कूलों को दी जाती है।

प्रश्न 8.
राजस्थान सरकार बाल संरक्षण की दिशा में कौन-कौनसे कार्य कर रही है?
उत्तर:

  1. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं राजस्थान राज्य बाल संरक्षण समिति, बाल संरक्षण के मुद्दों की सामुदायिक स्तर पर क्रियान्विति व जागरूकता हेतु कार्य करती है।
  2. राज्य में कठिनाइयों में घिरे, पीड़ित, उपेक्षित, लावारिस, देखरेख और संरक्षण की जरूरत वाले बच्चों के लिए 24 घंटे निःशुल्क आपातकालीन पहुँच सेवा 1098 (टोल फ्री टेलीफोन सेवा) संचालित की जा रही है।
  3. राजस्थान में बाल संरक्षण की चुनौतियों, जैसे- बाल – विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, महला शिक्षा, बाल लिंगानुपात, बाल श्रम, कुपोषण आदि के उन्मूलन एवं सुधार के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।

प्रश्न 9.
भू-सुधार को संक्षेप में समझाइये।
उत्तर:
भू-सुधार- भारत संघ में विलय के समय राजस्थान की लगभग 75 प्रतिशत आबादी कृषि कार्यों में लगी हुई थी। राजस्थान की भूमि का आधे से ज्यादा भाग एकदम सूखा व रेगिस्तानी था। राज्य की प्रमुख समस्या भूमि सुधारों से संबंधित थी। इस हेतु राजस्थान की सभी एकीकृत रियासतों के लिए एक राजस्व मंडल की स्थापना की गई थी। भूमि संबंधी विवाद अत्यन्त जटिल होते हैं। अतएव उनसे राज्य की विशेषत: ग्रामीण क्षेत्रों की शांति एवं व्यवस्था जुड़ी हुई होती है।

विवादों में फँसे लोगों को सस्ता, शीघ्र और सुलभ न्याय मिले इसके लिए राजस्व मंडल को उत्तरदायित्व दिया गया तथा भूमि सुधार हेतु राज्य सरकार ने राजस्थान काश्तकारी अधिनियम, 1955 एवं राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 लागू किये हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
महिला सशक्तीकरण के लिए राजस्थान सरकार के प्रमुख प्रयासों की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
महिला सशक्तीकरण हेतु राजस्थान सरकार के प्रयास- महिला सशक्तीकरण हेतु राजस्थान सरकार के प्रयासों का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है-

(1) राज्य महिला आयोग – राज्य सरकार ने 15 मई, 1999 को राजस्थान राज्य महिला आयोग का गठन किया। यह आयोग जनता से सीधी सुनवाई, जन संवाद, शिकायत तथा समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों पर संज्ञान के आधार पर कार्यवाही करता है। राज्य महिला आयोग में एक अध्यक्ष व तीन सदस्य होते हैं। अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष होता है। यह आयोग महिलाओं के प्रति अनुचित व्यवहार की जाँच राज्य लोक सेवाओं में महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करना तथा महिलाओं की दशा में सुधार की दृष्टि से प्रभावी कदम उठाता हैं।

(2) महिला स्वयं सहायता समूह कर्यक्रम – महिलाओं को रोजगार देने एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिएयह योजना 11 से 18 वर्ष की विद्यालय न जाने वाली अथवा बीच में विद्यालय छोड़ देने वाली किशोर बालिकाओं के लिए संचालित की जा रही है।

यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें 10 से 20 महिलाएँ स्वयं अपने निर्णय लेकर एक समूह बनाती हैं। अपनी छोटी- छोटी बचत के माध्यम से स्वावलंबन की प्रवृत्तियाँ विकसित करती हैं और स्वरोजगार की राह पर आगे बढ़ती हैं। इन समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए सरकार अवसर उपलब्ध कराती है।

(3) महिला घरेलू हिंसा (निरोधक) अधिनियम, 2005- महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण और तुरंत राहत देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा यह अधिनियम लागू किया गया है। इस अधिनियम में घरेलू हिंसा को व्यापक रूप से परिभाषित किया गया है।

(4) राजीव गाँधी किशोरी सशक्तीकरण योजना – सबला – इस योजना के अन्तर्गत किशोरियों के पोषण और स्वास्थ्य स्तर को सुधारने, साक्षरता, कौशल विकास तथा सामाजिक मुद्दों पर बेहतर समझ विकसित करने का प्रयास किया जाता है।

(5) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ इसकी शुरुआत वर्ष 2015 में देशभर में घटते बाल लिंगानुपात को ध्यान में रखकर की गई थी। इसके तहत कन्या भ्रूण हत्या रोकने, विद्यालयों में लड़कियों की संख्या बढ़ाने, विद्यालय छोड़ने वाली छात्राओं की संख्या को कम करने, शिक्षा के अधिकार के नियमों को लागू करने और लड़कियों के लिए शौचालयों के निर्माण में वृद्धि करने जैसे उद्देश्य निर्धारित किए गए है।

(6) अन्य कानून महिला सशक्तीकरण के लिए कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण कानून भी विद्यमान हैं। यथा-
(i) हिन्दू उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण एवं संरक्षण अधिनियम, 1956 (संशोधन 2005)
(ii) दहेज निषेध अधिनियम, 1961
(iii) बाल विवाह निषेध अधिनियम, 1925 (संशोधन 1986, 2006)

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 8 के प्रश्न उत्तर जन-जागरण एवं सामाजिक सुधार हेतु राजकीय प्रयास

प्रश्न 2.
साइबर सुरक्षा से आप क्या समझते हैं? साइबर सुरक्षा हमलों के प्रकारों का वर्णन करते हुए साइबर सुरक्षा के उपायों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
साइबर सुरक्षा से आशय – साइबर सुरक्षा एक तरह की सुरक्षा है जो इंटरनेट से जुड़े हुए सिस्टम के लिए होती है। इसमें हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और डाटा को साइबर अपराध से बचाने एवं सुरक्षित रखने का काम कम्प्यूटर विशेषज्ञ और आईटी के प्रशिक्षित लोग करते हैं।

साइबर सुरक्षा हमलों के प्रकार

साइबर सुरक्षा हमलों के प्रमुख प्रकार अग्रलिखित हैं-

(1) रेनसमवेएर – यह एक तरह का वाइरस होता है जो कि अपराधी द्वारा लोगों के कम्प्यूटर और सिस्टम में हमला करके फाइलों को नुकसान पहुँचाता है। इसके बाद अपराधी कम्प्यूटर या सिस्टम के मालिक से फिरौती/रिश्वत लेता है और उसी के बाद उसके सिस्टम को छोड़ता है।

(2) मालवेएर – यह कम्प्यूटर की किसी फाइल या फिर प्रोग्राम को नुकसान पहुँचता है, जैसे कि कम्प्यूटर वाइरस, वोर्म, ट्रोजन आदि।

(3) साइबर धोखाधड़ी – इसमें वार्तालाप के माध्यम से चालाकी से लोगों को जाल में फँसाया जाता है, ताकि उनके निजी डाटा, पासवर्ड आदि की जानकारी ली जा सके। फिशिंग व स्पूफिंग इसके उदाहरण हैं-

(i) फिशिंग – यह एक तरह का ठगी का तरीका है जिसमें लोगों को प्रतिष्ठित या विश्वस्त संस्थानों के नाम से फर्जी ई-मेल भेजे जाते हैं जिससे कि उन्हें यह लगे कि ये मेल किसी अच्छी संस्था से आया है। इस तरह के मेल का उद्देश्य जरूरी डाटा को चुराना होता है।
(ii) स्पूफिंग – इसमें ठगी करने वाला व्यक्ति किसी वैध व्यवसाय, पड़ौसी या विश्वस्त होने के बहाने से किसी अन्य की पहचान या व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करता है।

साइबर सुरक्षा के उपाय
साइबर सुरक्षा के प्रमुख उपाय निम्नलिखित हैं-

  1. साइबर सुरक्षा के लिए अपने पासवर्ड या ए. टी. एम. पिन समय-समय पर बदलते रहें तथा किसी को नहीं बताएँ।
  2. अपने कम्प्यूटर व लैपटॉप में नवीनतम एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करें।
  3. किसी को भी फोन या ई-मेल पर व्यक्तिगत जानकारी न देवें।
  4. ए.टी.एम. व बैंक खातों से संबंधित धोखाधड़ी की सूचना तत्काल संबंधित बैंक को दें।
  5. साइबर अपराध की स्थिति में नागरिक नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 7 के प्रश्न उत्तर विकास योजनाएँ

Engaging with these Hamara Rajasthan Book Class 8 Solutions and कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 7 के प्रश्न उत्तर  विकास योजनाएँ will strengthen your knowledge and prepare you for assessments.

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 7 Question Answer in Hindi विकास योजनाएँ

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 7 के प्रश्न उत्तर

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

1. सतत विकास लक्ष्य में कितने लक्ष्य सम्मिलित हैं?
(अ) 15
(ब) 16
(स) 17
(द) 18
उत्तर:
(स) 17

2. आयुष्मान भारत का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है?
(अ) शिक्षा
(ब) महिला
(स) स्वास्थ्य
(द) कृषि
उत्तर:
(स) स्वास्थ्य

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. ……….. कार्यक्रम के अन्तर्गत कन्या भ्रूण हत्या रोकना एवं बालिका शिक्षा प्रोत्साहन का उद्देश्य रखा गया है।
उत्तर:
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

2. सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कैशलैस इलाज हेतु ……….. योजना प्रारम्भ की गई है।
उत्तर:
आयुष्मान भारत

III. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान जननी शिशु सुरक्षा योजना का उद्देश्य बताइए।
उत्तर:
राजस्थान जननी शिशु सुरक्षा योजना का उद्देश्य है- मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 7 के प्रश्न उत्तर विकास योजनाएँ

प्रश्न 2.
राजस्थान में चलने वाली आर्थिक क्षेत्र की दो योजनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
(1) पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (2) भामाशाह योजना।

IV. लघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं का विवरण दीजिए।
उत्तर:
महिला सशक्तीकरण संबंधी योजनाएँ

योजना/कार्यक्रम का नाम मुख्य उद्देश्य
1. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बालिका शिक्षा और लड़कियों को बचाना
2. स्वावलम्बन योजना गरीब महिलाओं, विधवा, परित्यक्ता और ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार
3. साझा अभियान बाल विवाह से मुक्ति प्राप्त करना
4. गरिमा बालिका संरक्षण एवं सम्मान योजना बालिका संरक्षण में संलग्न व्यक्तियों एवं संगठनों को सम्मानित करना
5. मुख्यमंत्री राजश्री योजना लड़कियों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना
6. आई एम शक्ति फंड महिला स्वयं सहायता समूह को आर्थिक सहायता प्रदान कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना

प्रश्न 2.
सतत् विकास गोल 2030 को समझाइए।
उत्तर:
सतत् विकास गोल 2030 – संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों द्वारा 2015 में सतत् विकास एजेंडा अपनाया गया। इस कार्य योजना का मुख्य लक्ष्य गरीबी को सभी रूप एवं सभी जगहों को समाप्त करना ताकि कोई भी पीछे ना रहे। इस एजेंडे के द्वारा 17 लक्ष्यों का चयन किया गया, जिन्हें 2030 तक पाने का लक्ष्य रखा गया। ये 17 प्रमुख लक्ष्य निम्न हैं-

  1. गरीबी का अंत
  2. भुखमरी समाप्त करना
  3. अच्छा स्वास्थ्य और जीवन स्तर
  4. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
  5. लैंगिक समानता
  6. शुद्ध जल एवं स्वच्छता
  7. किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा
  8. सम्मानजनक कार्य और आर्थिक विकास
  9. उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढाँचों का विकास
  10. असमानता में कमी
  11. संधारणीय शहर एवं समुदाय
  12. सतत् उपभोग एवं उत्पादन
  13. जलवायु परिवर्तन
  14. पानी में जीवन
  15. भूमि पर जीवन
  16. शांति, न्याय और सुदृढ़ संस्थान
  17. लक्ष्य प्राप्ति में सामूहिक सुदृढ़ संस्थान

इन विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में हमारे गाँव भी विशेष प्रयास कर रहे हैं।

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 7 Important Question Answer in Hindi

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

1. ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का संबंध किस क्षेत्र से है?
(अ) कृषि
(ब) आर्थिक
(स) विकास
(द) स्वास्थ्य
उत्तर:
(स) विकास

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 7 के प्रश्न उत्तर विकास योजनाएँ

2. ‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन’ का मुख्य उद्देश्य है—
(अ) किसानों को उत्पाद का उचित मूल्य प्रदान करना
(ब) गेहूँ और दालों की उन्नत किस्मों का उत्पादन
(स) कृषि और संबंधित क्षेत्रों में वृद्धि दर बढ़ाना
(द) वित्तीय और गैर वित्तीय लाभों को सीधे जरूरतमंदों तक पहुँचाना।
उत्तर:
(ब) गेहूँ और दालों की उन्नत किस्मों का उत्पादन

3. ‘ग्रामीण गौरव पथ’ का मुख्य उद्देश्य है-
(अ) ग्रामीण सड़कों को मेगा हाईवे से जोड़ना
(ब) ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकान उपलब्ध कराना
(स) ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विकास करना
(द) देश को खुला शौच मुक्त बनाना।
उत्तर:
(अ) ग्रामीण सड़कों को मेगा हाईवे से जोड़ना

4. राजस्थान सरकार की शिक्षा क्षेत्र से संबंधित योजना है-
(अ) अनुप्रति योजना
(ब) गार्गी पुरस्कार
(स) सहयोग एवं उपहार योजना
(द) उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना।
उत्तर:
(ब) गार्गी पुरस्कार

5. ‘राजस्थान जन आधार योजना 2019’ का सम्बन्ध है—
(अ) शिक्षा से
(ब) चिकित्सा से
(स) जन-आधार कार्ड से
(द) कमजोर वर्गों के उत्थान से
उत्तर:
(स) जन-आधार कार्ड से

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. कोई भी राज्य तभी आगे बढ़ता है, जब उसकी प्रकृति ……….. होती है।
उत्तर:
लोक-कल्याणकारी

2. नागरिकों को अपने निवास के नजदीक तत्काल और निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने की दृष्टि से राज्य में मोहल्ले वाली जनता क्लीनिक की शुरुआत ……….. से की गई है।
उत्तर:
दिसम्बर 2019

3. ग्रामीण क्षेत्र में पक्के मकान उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य है- ……….. योजना का।
उत्तर:
प्रधानमंत्री आवास

4. ……….. मिशन का मुख्य उद्देश्य गेहूँ और दालों की उन्नत किस्मों का उत्पादन करना है।
उत्तर:
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
लोक कल्याणकारी राज्य से क्या आशय है?
उत्तर:
लोक कल्याणकारी राज्य का अर्थ उस राज्य से है, जो अपनी जनता के कल्याण और सुख-समृद्धि के लिए अनेक कार्य करता है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 7 के प्रश्न उत्तर विकास योजनाएँ

प्रश्न 2.
कृषि सम्बन्धी कोई दो योजनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
(1) कृषि कल्याण कोष (2) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना।

प्रश्न 3.
किसान कलेवा योजना का उद्देश्य बताइए।
उत्तर:
किसान कलेवा योजना का उद्देश्य है— किसानों को गुणवत्ता युक्त आहार पाने के लिए आर्थिक सहायता देना।

प्रश्न 4.
शिक्षा के क्षेत्र की किन्हीं दो योजनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना
  2. निःशुल्क साइकिल वितरण योजना।

प्रश्न 5.
राजस्थान में चलने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धी दो योजनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
(i) आशा सहयोगिनी (ii) मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जाँच योजना।

प्रश्न 6.
मनरेगा का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर:
मनरेगा का मुख्य उद्देश्य है— ग्रामीण परिवारों को वर्ष में न्यूनतम 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराना।

प्रश्न 7.
विकास सम्बन्धी दो योजनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
(i) प्रधानमंत्री आवास योजना, (ii) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना।

प्रश्न 8.
स्पेशल एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम क्या है?
उत्तर:
स्पेशल एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के अन्तर्गत राजस्थान राज्य के विशेष क्षेत्रों, जैसे- मेवात, डांग, मगरा, सीमान्त क्षेत्रों का विकास करना।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राज्य में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कौन-कौनसे संस्थान कार्य कर रहे हैं?
उत्तर:
राजस्थान राज्य में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण गैर कृषि विकास अभिकरण, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम (रीको) तथा राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड (राजसीको) कार्य कर रहे हैं।

प्रश्न 2.
राजस्थान राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में कौन-कौनसी योजनाएँ संचालित हो रही हैं?
उत्तर:
राजस्थान राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में (i) निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना, (ii) विद्यार्थी सुरक्षा दुर्घटना बीमा योजना, (iii) गार्गी पुरस्कार, (iv) निःशुल्क साइकिल वितरण योजना, (v) लैपटॉप वितरण योजना, (vi) मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना, तथा (vii) क्षय पेटिका योजना संचालित हो रही हैं।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 7 के प्रश्न उत्तर विकास योजनाएँ

प्रश्न 3.
समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों के विकास व उत्थान हेतु राजस्थान सरकार द्वारा किन-किन योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है?
उत्तर:
समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों के सर्वांगीण विकास एवं उत्थान हेतु राजस्थान सरकार द्वारा अनुप्रति योजना, उत्तर- मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, विधवा पुनर्विवाह प्रोसाहन योजना, सहयोग एवं उपहार योजना, वृद्धावस्था मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है।

प्रश्न 4.
राजस्थान जन आधार योजना, 2019 पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान जन आधार योजना, 2019 – राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को सरलता, सुगमता एवं पारदर्शी रूप से पहुँचाने के लिए ‘राजस्थान जन आधार योजना, 2019’ प्रारंभ की गई है। इसके अन्तर्गत प्रदेश के निवासी परिवारों को जन-आधार कार्ड प्राप्त होगा। इस कार्ड को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं के लाभ लेने तथा पहचान एवं पते के प्रमाण के लिए भी काम में लिया जा सकेगा।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान राज्य में चलायी जा रही कृषि सम्बन्धी योजनाओं का विवरण दीजिए।
उत्तर:
राजस्थान राज्य में चलायी जा रही कृषि सम्बन्धी योजनाओं का विवरण निम्नलिखित है-

योजना/कार्यक्रम का नाम मुख्य उद्देश्य
1. कृषि कल्याण कोष किसानों को उत्पाद का उचित मूल्य प्रदान करना।
2. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन गेहूँ और दालों की उन्नत किस्मों का उत्पादन।
3. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना कृषि और संबंधित क्षेत्रों में वृद्धि दर बढ़ाना।
4. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना फसलों को उन्नत बनाने के लिए सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराना।
5. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना फसलों का बीमा करके किसानों को राहत देना।
6. राष्ट्रीय आयुष मिशन औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहन तथा दवाओं के लिए कच्चे पदार्थों की उपलब्धता को सहज बनाना।
7. किसान कलेवा योजना किसानों को गुणवत्ता युक्त आहार पाने के लिए आर्थिक सहायता देना।
8. राजीव गाँधी कृषक साथी सहायता योजना कृषि, कृषि व्यापार के लिए व्यापारियों, कृषि श्रमिकों एवं मजदूरों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना।

प्रश्न 2.
राजस्थान राज्य में चलायी जा रही स्वास्थ्य सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन योजना, सम्बन्धी योजनाओं का विवरण दीजिए।
उत्तर:
स्वास्थ्य संबंधी योजनाएँ-

योजना/कार्यक्रम का नाम मुख्य उद्देश्य
1. राजस्थान जननी शिशुसुरक्षा योजना मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना।
2. आशा सहयोगिनी गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव, स्वास्थ्य की देखभाल, घर पर पोषण एवं पोषण सहायक सेवा उपलब्ध कराना।
3. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करते हुए न्याय संगत, सस्ती एवं गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाओं को सार्वभौम बनाना।
4. जननी एक्सप्रेस गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को चिकित्सा संस्थानों तक लाना एवं घर ले जाना।
5. आयुष्मान भारत सरकारी एवं निजी अस्पतालों में सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ी जातियों को कैशलेस इलाज उपलब्ध कराना।
6. मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क जाँच योजना सर्वाधिक उपयोग में आने वाली दवा राज्य के सभी चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध कराना एवं वहाँ बीमारियों की निःशुल्क जाँच प्रदान करना।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 7 के प्रश्न उत्तर विकास योजनाएँ

प्रश्न 3.
राजस्थान में चलायी जा रही ग्रामीण विकास योजनाओं का विवरण लिखिए।
उत्तर:
ग्रामीण विकास की योजनाएँ-

योजना/कार्यक्रम का नाम मुख्य उद्देश्य
1. मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत योजना चयनित गाँवों में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण के साथ- साथ लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना।
2. स्वच्छ भारत अभियान देश को खुला शौच मुक्त बनाना।
3. अटल भूजल योजना सामुदायिक सहयोग के माध्यम से भूजल प्रबंध में सुधार लाना।
4. स्पेशल एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम विशेष क्षेत्रों जैसे मेवात, डांग, मगरा, सीमांत क्षेत्रों का विकास करना।
5. मनरेगा (महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) ग्रामीण परिवारों को वर्ष में न्यूनतम 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराना।
6. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकान उपलब्ध कराना।
7. ग्रामीण गौरव पथ ग्रामीण सड़कों को मेगा हाईवे से जोड़ना।
8. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विकास करना।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर परिवहन एवं पर्यटन

Engaging with these Hamara Rajasthan Book Class 8 Solutions and कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर  परिवहन एवं पर्यटन will strengthen your knowledge and prepare you for assessments.

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 6 Question Answer in Hindi परिवहन एवं पर्यटन

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

1. राजस्थान में मेट्रो रेल का विकास किस जिले में किया गया है?
(अ) अजमेर
(ब) जयपुर
(स) जैसलमेर
(द) कोटा
उत्तर:
(ब) जयपुर

2. जयसमंद झील कौनसे जिले में स्थित है?
(अ) उदयपुर
(ब) चित्तौड़गढ़
(स) बाड़मेर
(द) जालौर
उत्तर:
(अ) उदयपुर

II. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान में प्रथम रेल कब व कहाँ चली थी?
उत्तर:
राजस्थान में प्रथम रेल सन् 1874 ई. में बाँदीकुई (दौसा) से आगरा फोर्ट (उत्तर प्रदेश) के बीच चलाई गई थी।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर परिवहन एवं पर्यटन

प्रश्न 2.
सांगानेर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा किस जिले में स्थित है?
उत्तर:
सांगानेर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जयपुर जिले में स्थित है।

III. लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान में प्रमुख भौगोलिक व प्राकृतिक पर्यटन स्थल कौन-कौनसे हैं?
उत्तर:
राजस्थान में प्रमुख भौगोलिक व प्राकृतिक पर्यटन स्थल निम्नलिखित हैं-
(1) जैसलमेर में मनमोहक रेत के टीले, (2) उदयपुर में जयसमंद, फतेहसागर, पिछोला, उदयसागर आदि झीलें एवं शिल्पग्राम, (3) सिरोही का प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल माउण्ट आबू एवं नक्की झील, (4) अजमेर की पुष्कर झील, (5) राजसमंद स्थित राजसमंद झील, (6) चित्तौड़गढ़ में चुलिया एवं मेनाल जल प्रपात (7) सवाई माधोपुर का रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, (8) अलवर का सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान, (9) भरतपुर का केवलादेव घना राष्ट्रीय पक्षी विहार, (10) जैसलमेर (11) कोटा में चम्बल नदी के किनारे घड़ियाल तथा मगरमच्छों के संरक्षण के लिए चम्बल अभयारण्य प्रमुख हैं।

प्रश्न 2.
राजस्थान में सड़क परिवहन पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में सड़क परिवहन
राजस्थान में सर्वाधिक विकास सड़क परिवहन का हुआ है। यथा-

(i) जहाँ 1951 में राज्य में सड़कों का जाल 17339 कि.मी. था, वहीं मार्च, 2016 तक यह बढ़कर 217707 किलोमीटर हो गया।
(ii) राजस्थान का अधिकांश परिवहन सड़कों के माध्यम से ही पूरा होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो सड़क परिवहन ही सबसे महत्त्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण परियोजना द्वारा विभिन्न गाँवों को सड़कों से जोड़ दिया गया है।
(iii) राज्य में स्थित सडकों को राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्यीय राजमार्ग, जिला सड़क, ग्रामीण सड़क आदि में वर्गीकृत किया गया है। राजस्थान से अनेक राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं। राज्य सरकार ने कई राज्यीय राजमार्गों का भी विकास किया है।
(iv) राजस्थान देश का पहला राज्य है जिसने 1994 में राज्य परिवहन नीति घोषित की थी।

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 6 Important Question Answer in Hindi

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

1. तरल व गैसीय वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जाता है-
(अ) सड़क द्वारा
(ब) रेल द्वारा
(स) हवाई यातायात द्वारा
(द) पाइप परिवहन द्वारा
उत्तर:
(द) पाइप परिवहन द्वारा

2. राजस्थान राज्य में किस प्रकार के परिवहन के विकास की संभावनाएँ अत्यन्त कम हैं?
(अ) सड़क परिवहन
(स) पाइप परिवहन
(ब) रेल परिवहन
(द) जल परिवहन
उत्तर:
(द) जल परिवहन

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर परिवहन एवं पर्यटन

3. स्थल पर लंबी दूरी तक अधिक मात्रा में तथा भारी वस्तुओं के परिवहन के लिए सबसे अच्छा व सस्ता परिवहन का साधन हैं।
(अ) रेल परिवहन
(ब) सड़क परिवहन
(स) हवाई परिवहन
(द) पाइप परिवहन
उत्तर:
(अ) रेल परिवहन

4. राजस्थान का अधिकांश रेल परिवहन भारत के किस रेलवे मंडल में सम्मिलित है—
(अ) बीकानेर रेलवे मंडल
(ब) जोधपुर रेलवे मंडल
(स) जयपुर रेलवे मंडल
(द) अजमेर रेलवे मंडल
उत्तर:
(स) जयपुर रेलवे मंडल

5. सबसे महँगा तथा तीव्र परिवहन का साधन है-
(अ) रेल परिवहन
(ब) वायु परिवहन
(स) सड़क परिवहन
(द) पाइप परिवहन
उत्तर:
(ब) वायु परिवहन

6. महाराणा प्रताप हवाई अड्डा स्थित है-
(अ) जयपुर के सांगानेर में
(ब) जोधपुर के रातानाड़ा में
(स) अजमेर के किशनगढ़ में
(द) उदयपुर के डबोक में
उत्तर:
(द) उदयपुर के डबोक में

7. नक्की झील किस जिले में स्थित है?
(अ) सिरोही
(स) अजमेर
(ब) उदयपुर
(द) जैसलमेर
उत्तर:
(अ) सिरोही

8. राजस्थान में चित्तौड़गढ़ का विजयस्तंभ है-
(अ) ऐतिहासिक पर्यटक स्थल
(ब) भौगोलिक पर्यटक स्थल
(स) धार्मिक पर्यटक स्थल
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) ऐतिहासिक पर्यटक स्थल

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. भारत के चार महानगरों-दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई एवं कोलकाता को जोड़ने वाले राजमार्ग को ……….. कहा जाता है।
उत्तर:
स्वर्णिम चतुर्भुज योजना

2. जयपुर में उत्तम शहरी यातायात के लिए मेट्रो रेल की शुरुआत जून, ……….. से की गई है।
उत्तर:
2015

3. सामान्यतया एक स्थान से दूसरे स्थान का भ्रमण करना ……….. कहलाता है।
उत्तर:
पर्यटन

4. भरतपुर का केवलादेव घना राष्ट्रीय पक्षी विहार एक ……….. पर्यटक स्थल है।
उत्तर:
भौगोलिक

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
परिवहन किसे कहते हैं?
उत्तर:
एक स्थान से दूसरे स्थान तक मानव एवं वस्तुओं के आवागमन को परिवहन कहा जाता है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर परिवहन एवं पर्यटन

प्रश्न 2.
राजस्थान में परिवहन के मुख्य साधन कौनसे हैं?
उत्तर:
राजस्थान में परिवहन के मुख्य साधन सड़क, रेल व हवाई परिवहन हैं।

प्रश्न 3.
राजस्थान में जल परिवहन के विकास की संभावनाएँ अत्यन्त कम क्यों हैं?
उत्तर:
राजस्थान में जल परिवहन के विकास की संभावनाएँ कम हैं क्योंकि राज्य की सीमा समुद्रों से नहीं मिलती और नदियाँ छोटी व अनित्यवाही हैं।

प्रश्न 4.
राजस्थान में सर्वाधिक विकास किस प्रकार के परिवहन का हुआ है?
उत्तर:
राजस्थान में सर्वाधिक विकास सड़क परिवहन का हुआ है।

प्रश्न 5.
भारत में पहली रेल कब व कहाँ चली थी?
उत्तर:
भारत में पहली रेल सन् 1853 में महाराष्ट्र के मुंबई एवं थाणे के बीच चलाई गई थी।

प्रश्न 6.
राजस्थान में कितने रेलवे जोन हैं? नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में दो रेलवे जोन हैं-

  1. उत्तरी पश्चिमी रेलवे जोन और
  2. पश्चिमी मध्य रेलवे जोन।

प्रश्न 7.
राजस्थान में कितने रेलवे मंडल हैं? नाम लिखिए।
उत्तर:
(i) जयपुर, (ii) बीकानेर, (iii) जोधपुर, (iv) अजमेर, (v) कोटा।

प्रश्न 8.
राजस्थान में रेल परिवहन का विकास अपेक्षाकृत कम क्यों है?
उत्तर:
राजस्थान का अधिकांश भाग मरुस्थलीय एवं पर्वतीय होने के कारण यहाँ रेल परिवहन का विकास अपेक्षाकृत कम है।

प्रश्न 9.
राजस्थान राज्य का सबसे व्यस्ततम व पहला अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कौनसा है?
उत्तर:
सांगानेर स्थित, ‘जयपुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा’ राज्य का सबसे व्यस्ततम व पहला अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

प्रश्न 10.
राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
उत्तर:
राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों को तीन भागों में बाँटा जा सकता है— (i) ऐतिहासिक, (ii) भौगोलिक और (iii) धार्मिक।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान के रेल परिवहन पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान का रेल परिवहन

  1. राज्य में रेल परिवहन का विकास-राजस्थान में पहली रेल सन् 1874 ई. में बांदीकुई (दौसा) से आगरा फोर्ट (उत्तर प्रदेश) के बीच चलाई गई थी, तब से राज्य में लगातार रेल परिवहन का विकास हो रहा है। वर्तमान में राज्य में रेलमार्ग की कुल लम्बाई लगभग 6000 किलोमीटर है।
  2. रेलवे जोन – राजस्थान में दो रेलवे जोन हैं-
    (1) उत्तरी पश्चिमी रेलवे जोन और (2) पश्चिमी मध्य रेलवे जोन।
  3. रेलवे मंडल – राज्य में कुल पांच रेलवे मंडल हैं। ये हैं— जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और कोटा।
  4. अधिकांश रेल परिवहन – राजस्थान का अधिकांश रेल परिवहन भारत के उत्तरी-पश्चिमी रेलवे मंडल में सम्मिलित है, जिसका मुख्यालय जयपुर है। जयपुर में उत्तम शहरी यातायात के लिए मेट्रो रेल की शुरुआत जून, 2015 से की गई है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर परिवहन एवं पर्यटन

प्रश्न 2.
राजस्थान में वायु परिवहन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में वायु परिवहन लागत अधिक होने के कारण राजस्थान में वायु परिवहन का विकास अपेक्षाकृत कम ही हुआ है। वर्तमान में औद्योगीकरण एवं विकास के लिए यहाँ इसकी सुविधाओं को विकसित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

जयपुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सांगानेर में स्थित है जो राज्य का सबसे व्यस्ततम व पहला अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इसके अतिरिक्त राज्य में उदयपुर के डबोक में महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, जोधपुर के रातानाड़ा में सैनिक व नागरिक महत्त्व का एक हवाई अड्डा तथा अजमेर के किशनगढ़, जैसलमेर एवं कोटा में भी हवाई अड्डे हैं।

प्रश्न 3.
वर्तमान में मानव किन-किन कारणों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर आता-जाता है?
उत्तर:
वर्तमान में मानव को अनेक प्रमुख कारणों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर आना-जाना पड़ता है। जैसे- मनोरंजन, प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने, ऐतिहासिक स्थलों को देखने, संस्कृति संबंधी तथ्यों का अवलोकन करने, धार्मिक यात्रा, अध्ययन, खेलकूद, स्वास्थ्य, कार्यालय कार्य, व्यापार, सम्मेलन, अभियान, पारिवारिक कार्य आदि।

प्रश्न 4.
पर्यटक कौन हैं?
उत्तर:
पर्यटक- पर्यटक एक ऐसा व्यक्ति है जो अपने सामान्य दैनिक जीवन के माहौल से अलग किसी अन्य स्थान पर कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से रहता है। अपना उद्देश्य पूरा होने के बाद वह पुन: अपने मूल स्थान पर लौट आता है।

प्रश्न 5.
राजस्थान राज्य भारत का एक प्रमुख पर्यटन राज्य है। क्यों?
उत्तर:
पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान संपूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है। विश्व के कई देशों एवं भारत के सभी राज्यों से प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक यहाँ आते हैं क्योंकि यहाँ का गौरवमयी इतिहांस एवं ऐतिहासिक घटनाओं से संबंधित स्थान, अरावली जैसे भौतिक स्वरूप, झीलें, थार का रेतीला मरुस्थल, विभिन्न वन्य जीव, किले, छतरियाँ, मंदिर, दरगाह, मेले, सांस्कृतिक विविधताएँ आदि पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसके अतिरिक्त लोक संगीत, नृत्य कला आदि राजस्थान की सांस्कृतिक विविधताओं के बारे में जानने और सीखने के उद्देश्य से भी यहाँ अनेक पर्यटक आते हैं।

प्रश्न 6.
पर्यटन के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
अथवा
हम पर्यटन को क्यों बढ़ावा देते हैं?
उत्तर:
पर्यटन के लाभ (पर्यटन का महत्त्व)

  1. पर्यटन हमारी आय को बढ़ाने एवं अर्थव्यवस्था के लिए लाभदायक है। हम देशी-विदेशी मुद्रा कमाने के लिए पर्यटन को बढ़ावा देते हैं।
  2. होटल तथा रेस्तरां के मालिक एवं कर्मचारी, गाइड, वाहनों के ड्राइवर, परिवहन एजेंट, व्यापारी, उद्योग और इनसे संबंधित अन्य क्षेत्रों में पर्यटन से रोजगार बढ़ता है।
  3. पर्यटन से हमारी सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षण मिलता है तथा उनका प्रचार-प्रसार होता है।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों को कितने भागों में बांटा जा सकता है। इनका विवेचन कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान के पर्यटन स्थलों का वर्गीकरण
राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों को मोटे रूप से तीन भागों में वर्गीकृत किया जाता है। ये हैं- (अ) ऐतिहासिक (ब) भौगोलिक तथा (स) धार्मिक। यथा—

(अ) ऐतिहासिक पर्यटन स्थल – राजस्थान के गौरवमयी इतिहास के कारण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्त्व के पर्यटन स्थल पाए जाते हैं। यथा-

(1) पुरातात्विक – पर्यटन स्थलों के रूप में हनुमानगढ़ में कालीबंगा व पीलीबंगा, उदयपुर में आहड़, जयपुर में बैराठ और सीकर में गणेश्वर प्रसिद्ध हैं।

(2) ऐतिहासिक – पर्यटन स्थलों के रूप में जयपुर में हवामहल, आमेर का किला, जंतर-मंतर, चित्तौड़गढ़ में विजयस्तंभ, राजसमंद में कुंभलगढ़ का किला, जोधपुर में मेहरानगढ़ किला, जैसलमेर में सोनारगढ़ किला, सवाई माधोपुर में रणथंभौर का किला, झालावाड़ में गागरोन का किला, जयपुर व उदयपुर में सिटी पैलेस आदि प्रमुख हैं।

(ब) भौगोलिक पर्यटन स्थल – राजस्थान के भौगोलिक पर्यटन स्थलों में जैसलमेर में मनमोहक रेत के टीले, उदयपुर में जयसमंद, फतेहसागर, पिछोला, उदयसागर आदि झीलें एवं शिल्पग्राम, सिरोही में माउण्ट आबू एवं नक्की झील, चित्तौड़गढ़ में चुलिया और मेनाल जल प्रपात, सवाई माधोपुर में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान, अलवर में सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर में केवलादेव घना राष्ट्रीय पक्षी विहार, बाड़मेर में राष्ट्रीय मरु उद्यान व कोटा में चम्बल अभयारण्य प्रमुख हैं।

(स) धार्मिक पर्यटन स्थल – राजस्थान के रीति-रिवाजों व लोक संस्कृति में धर्म का बहुत महत्त्व है । यहाँ के तीर्थ स्थल व धार्मिक स्थल पर्यटन के प्रमुख केन्द्र माने जाते हैं। इनमें प्रमुख हैं- ब्रह्माजी का मंदिर (पुष्कर), ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (अजमेर), कपिल सरोवर (कोलायत, बीकानेर), रामदेवरा (जैसलमेर), श्रीनाथ जी (नाथद्वारा, राजसमन्द), एकलिंगजी (उदयपुर), गोविंददेवजी (जयपुर), करणीमाता (बीकानेर), श्रीमहावीरजी (सवाई माधोपुर), त्रिपुरासुंदरी (बांसवाड़ा) आदि। इसके अतिरिक्त ऋषभदेव (उदयपुर), रणकपुर (पाली) और देलवाड़ा (सिरोही) के जैन मंदिर भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर परिवहन एवं पर्यटन

प्रश्न 2.
राजस्थान राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे प्रयासों पर एक निबन्ध लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में पर्यटन विकास के प्रयास
राजस्थान सरकार ने प्रदेश में पर्यटन के विकास के लिए निम्नलिखित प्रयास किये हैं-

(1) राजस्थान पर्यटन विकास निगम – पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान में राजस्थान पर्यटन विकास निगम (R.T.D.C.) की स्थापना की गई है।

(2) विभिन्न नारे – राज्य में पर्यटन के विकास हेतु ‘पधारो म्हारे देश’, ‘राजस्थान पधारिये’, ‘रंगीलो राजस्थान’, ‘सुरंगा राजस्थान’, ‘अतुल्य राजस्थान’, ‘जाने क्या दिख जाए’ आदि नारे दिए गए हैं।

(3) पर्यटक मंडल – पर्यटकों की सुविधा के लिए राजस्थान को अलग-अलग पर्यटक मंडलों में बांट दिया गया है। जिनमें से जयपुर – आमेर सर्किट, मरु सर्किट एवं मेवाड़ सर्किट अधिक महत्त्वपूर्ण हैं, जहाँ देशी व विदेशी पर्यटक अधिक आते हैं।

(4) उद्योग का दर्जा – राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे उद्योग का दर्जा दिया गया है। पर्यटन एक सेवा उद्योग है। पर्यटन के विकास के लिए राज्य में होटल निर्माण व पेइंग गेस्ट योजना संचालित है।

(5) परिवहन सुविधाएँ – परिवहन के लिए आरक्षण, गाइड, टैक्सी, प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी आदि इण्टरनेट पर उपलब्ध है, ताकि पर्यटक इन सभी की जानकारी जुटा सकें। सभी प्रमुख दर्शनीय स्थानों को सड़क मार्ग, रेल मार्ग एवं हवाई मार्गों से जोड़ने का प्रयास किया गया है। राज्य में उपलब्ध परिवहन की सुविधा, लोककला, लोकनृत्य, लोकगीत, पारम्परिक वेशभूषा आदि ने पर्यटन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

(6) रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स – रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स जैसी शाही रेलगाड़ी सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर करवाती है। यह रेलगाड़ी सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न होने से देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती है। दिल्ली से शुरू होने वाली यह रेलगाड़ी राजस्थान में जोधपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जयपुर एवं रणथंभौर से होकर आगे मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में चली जाती है।

(7) प्रमुख महोत्सव – पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई मेलों का आयोजन किया जाता है, जैसे- बीकानेर में ऊँट महोत्सव, जैसलमेर में मरु महोत्सव, जयपुर में पतंग महोत्सव, राजसमंद में कुंभलगढ़ महोत्सव, जोधपुर में मारवाड़ महोत्सव, उदयपुर में मेवाड़ महोत्सव आदि। इस प्रकार के महोत्सवों में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 5 के प्रश्न उत्तर उद्योग

Engaging with these Hamara Rajasthan Book Class 8 Solutions and कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 5 के प्रश्न उत्तर  उद्योग will strengthen your knowledge and prepare you for assessments.

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 5 Question Answer in Hindi  उद्योग

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 5 के प्रश्न उत्तर

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

1. निम्नलिखित में से कौनसा राजस्थान का सबसे प्राचीन उद्योग है—
(क) सूती वस्त्र उद्योग
(ग) चमड़ा उद्योग
(ख) सीमेंट उद्योग
(घ) शक्कर उद्योग
उत्तर:
(क) सूती वस्त्र उद्योग

2. चूना, पत्थर व जिप्सम का उपयोग किस उद्योग में किया जाता है.
(क) आभूषण उद्योग
(ख) ग्रेनाइट उद्योग
(ग) शक्कर उद्योग
(घ) सीमेंट उद्योग
उत्तर:
(घ) सीमेंट उद्योग

II. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
ग्रेनाइट उद्योग का सर्वाधिक विकास किस जिले में हुआ है?
उत्तर:
राजस्थान राज्य में ग्रेनाइट उद्योग का सर्वाधिक विकास जालोर जिले में हुआ है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 5 के प्रश्न उत्तर उद्योग

प्रश्न 2.
राजस्थान के किन्हीं चार कुटीर उद्योगों के उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
राजस्थान के चार प्रमुख कुटीर उद्योग हैं- (i) हथकरघा उद्योग (ii) अगरबत्ती उद्योग (iii) चर्म उद्योग और (iv) मिट्टी के बर्तन निर्माण उद्योग।

III. लघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान की वस्त्र नगरी किसे कहा जाता है? और क्यों?
उत्तर:
भीलवाड़ा को राजस्थान की वस्त्र नगरी कहा जाता है क्योंकि वर्तमान में भीलवाड़ा राजस्थान का प्रमुख वस्त्र उत्पादक क्षेत्र है। इसलिए इसे राजस्थान का ‘मेनचेस्टर’ भी कहा जाता है।

प्रश्न 2.
राजस्थान के वृहद् उद्योगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
वर्तमान में राजस्थान में वृहद उद्योगों में तेजी से विकास होने के कारण राज्य को औद्योगिक दृष्टि से पहचान मिली है। राजस्थान के प्रमुख वृहद उद्योग निम्नलिखित हैं-

  1. सूती वस्त्र उद्योग – यह राजस्थान का सबसे प्राचीन उद्योग है। वर्तमान में भीलवाड़ा राजस्थान का प्रमुख वस्त्र उत्पादक क्षेत्र है। इसके अतिरिक्त वस्त्रों की रंगाई – छपाई तथा बंधेज कार्य हेतु जयपुर, जोधपुर, चूरू, बीकानेर, नागौर प्रमुख केन्द्र हैं।
  2. सीमेंट उद्योग – राजस्थान सीमेण्ट उद्योग में भारत का अग्रणी राज्य माना जाता है। कच्चे माल की उपलब्धि के कारण चित्तौड़गढ़ जिला सीमेंट उत्पादन के लिए आदर्श जिला माना जाता है। राज्य के प्रमुख सीमेंट में बिड़ला सीमेंट वर्क्स, उदयपुर सीमेंट वर्क्स, मंगलम सीमेंट, जे.के. व्हाइट सीमेंट, श्री सीमेंट, जे. के. सीमेंट वर्क्स प्रमुख हैं।
  3. शक्कर उद्योग – यह कृषि आधारित उद्योग है जिसका कच्चा माल गन्ना है। राज्य की पहली शक्कर मिल 1932 में मेवाड़ चीनी मिल्स चित्तौड़गढ़ में स्थापित की गई थी, जो वर्तमान में बंद है। एक शक्कर मिल गंगानगर जिले में स्थित है।
  4. अन्य उद्योग – इसके अतिरिक्त राज्य में कांच उद्योग (धौलपुर, उदयपुर), वनस्पति घी उद्योग (जयपुर, कोटा, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, गंगानगर) तथा नमक उद्योग (नागौर) आदि हैं।

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 5 Important Question Answer in Hindi

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

1. जहाँ पर प्राथमिक क्रियाकलाप से कच्चा पदार्थ प्राप्त कर उसमें परिवर्तन एवं परिभाजन कर, उसके मूल्य में वृद्धि की जाती है, उसे कहते हैं-
(अ) प्राथमिक व्यवसाय
(ब) द्वितीयक व्यवसाय
(स) तृतीयक व्यवसाय
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) द्वितीयक व्यवसाय

2. द्वितीयक व्यवसाय का उदाहरण है-
(अ) कपास से कपड़ा बनाना
(ब) गन्ने से शक्कर बनाना
(स) सोने से आभूषण बनाना
(द) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी।

3. जिस जिले में सरसों की अधिक पैदावार के कारण तेलघाणी व लघु उद्योग पाए जाते हैं, वह जिला है-
(अ) भरतपुर
(ब) कोटा
(स) बूँदी
(द) भीलवाड़ा
उत्तर:
(अ) भरतपुर

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 5 के प्रश्न उत्तर उद्योग

4. राजस्थान में कृषि आधारित उद्योगों के विकास हेतु फूडपार्क विकसित किए गए हैं-
(अ) अलवर में
(ब) जोधपुर में
(स) कोटा में
(द) उपर्युक्त सभी में।
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी में।

5. खनिजों का अजायबघर कहा जाता है-
(अ) उत्तर प्रदेश को
(ब) महाराष्ट्र को
(स) राजस्थान को
(द) बिहार को
उत्तर:
(स) राजस्थान को

6. जयपुर में जो बाजार सोने-चाँदी के आभूषणों एवं रत्नों के लिए एक विश्व विख्यात केन्द्र है, वह है-
(अ) किशनपोल बाजार
(ब) चांदपोल बाजार
(स) जौहरी बाजार
(द) रामगंज बाजार
उत्तर:
(स) जौहरी बाजार

7. राजस्थान का मेनचेस्टर किसे कहा जाता है-
(अ) अजमेर को
(ब) जयपुर को
(स) उदयपुर को
(द) भीलवाड़ा को
उत्तर:
(द) भीलवाड़ा को

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. …………. सीमेन्ट उद्योग में भारत का अग्रणी राज्य माना जाता है।
उत्तर:
राजस्थान

2. राजस्थान राज्य का सबसे बड़ा क्षेत्र …………. मैं स्थापित किया गया है।
उत्तर:
सीतापुरा (जयपुर)

3. तकनीकी सहायता से, कच्चे माल से हमारे उपयोग में आने वाली वस्तुओं का निर्माण करने वाली इकाई …………. कहलाती है।
उत्तर:
उद्योग

4. राजस्थान में सर्वाधिक उपलब्ध खनिज …………. है।
उत्तर:
रॉक फास्फेट

5. …………. इंग्लैंड में स्थित एक स्थान का नाम है, जो विश्व का प्रमुख वस्त्र उत्पादक क्षेत्र था।
उत्तर:
मेनचेस्टर

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
औद्योगिक इकाई से क्या आशय है?
उत्तर:
औद्योगिक इकाई का अर्थ किसी एक विशेष उद्योग से है

प्रश्न 2.
उद्योग किसे कहते हैं?
उत्तर:
तकनीकी सहायता से, कच्चे माल से हमारे उपयोग में आने वाली वस्तुओं का निर्माण करने वाली इकाई उद्योग कहलाती है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 5 के प्रश्न उत्तर उद्योग

प्रश्न 3.
द्वितीयक व्यवसाय के कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
(i) कपास से कपड़ा बनाना (ii) गन्ने से शक्कर बनाना आदि द्वितीयक व्यवसाय हैं।

प्रश्न 4.
देश का 90 प्रतिशत रॉक फास्फेट किस राज्य में मिलता है?
उत्तर:
राजस्थान में।

प्रश्न 5.
राजस्थान में कुटीर एवं लघु उद्योगों के विकास के लिए कौनसी संस्था प्रयासरत है?
उत्तर:
कुटीर एवं लघु उद्योगों के विकास के लिए राजस्थान लघु उद्योग निगम प्रयासरत है।

प्रश्न 6.
राजस्थान में हथकरघा से निर्मित की जाने वाली किन्हीं चार वस्तुओं के नाम लिखो।
उत्तर:
(i) ऊनी शॉल, (ii) कोटा डोरियां साड़ियाँ, (iii) दरियाँ तथा (iv) निवार आदि राजस्थान में हथकरघा से निर्मित की जाती हैं।

प्रश्न 7.
राजस्थान में ऊनी खादी में क्या-क्या प्रसिद्ध हैं?
उत्तर:
राजस्थान में ऊनी खादी में जैसलमेर की बरड़ी, बीकानेर के कम्बल, जैसलमेर और जोधपुर की मेरिनों खादी प्रसिद्ध हैं।

प्रश्न 8.
राजस्थान राज्य में कोई तीन कृषि आधारित उद्योगों के नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में (i) दलहन फसलों से दालें बनाना,
(ii) गन्ने के रस से गुड़ व खांडसारी बनाना तथा।
(iii) तेलघाणी उद्योग प्रमुख कृषि आधारित उद्योग हैं।

प्रश्न 9.
राजस्थान में फूडपार्क कहाँ विकसित किए गए हैं?
उत्तर:
राजस्थान में अलवर, जोधपुर, कोटा, गंगानगर में रिको द्वारा फूड पार्क विकसित किए गए हैं।

प्रश्न 10.
खनिज आधारित उद्योग कौनसे होते हैं?
उत्तर:
वे उद्योग जो खनिजों एवं धातुओं को कच्चे माल के रूप में प्रयोग में लाते हैं, खनिज आधारित उद्योग कहलाते हैं।

प्रश्न 11.
राजस्थान में सर्वाधिक खनिज कौनसा है?
उत्तर:
राजस्थान में सर्वाधिक उपलब्ध खनिज रॉक फास्फेट है।

प्रश्न 12.
राजस्थान में वस्त्रों की रंगाई – छपाई तथा बंधेज कार्य के प्रमुख केन्द्र कौनसे हैं?
उत्तर:
वस्त्रों की रंगाई – छपाई तथा बंधेज कार्य हेतु जयपुर (सांगानेर, बगरू), जोधपुर, चूरू, बीकानेर, नागौर प्रमुख केन्द्र हैं।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 5 के प्रश्न उत्तर उद्योग

प्रश्न 13.
राजस्थान राज्य का पहला सीमेंट कारखाना कब और कहाँ खोला गया था?
उत्तर:
राजस्थान राज्य का पहला सीमेंट कारखाना 20वीं सदी के दूसरे दशक में बूंदी जिले स्थित लाखेरी में खोला गया था।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
आर्थिक क्रियाओं से क्या आशय है?
उत्तर:
आर्थिक क्रियाएँ – धन की प्राप्ति हेतु किए जाने वाले वे समस्त क्रियाकलाप जिनसे मानव अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण और जीवनयापन करता है, सामान्यत: आर्थिक क्रियाएँ कहलाती हैं। जैसे—कृषि, पशुपालन, वानिकी, खनन, विनिर्माण, परिवहन और अन्य कई सेवाएँ आदि।

प्रश्न 2.
राजस्थान में लघु एवं वृहद स्तर के उद्योगों की स्थापना किसलिए की गई है?
उत्तर:
राजस्थान राज्य में औद्योगिक वातावरण बनाने, स्थानीय संसाधनों के अधिकतम उपयोग करने, उत्पादकता में सुधार करने तथा बुनियादी ढाँचे को विकसित करने के लिए लघु एवं वृहद् स्तर के कई उद्योगों की स्थापना की गई है।

प्रश्न 3.
राजस्थान में विद्यमान लघु व कुटीर उद्योगों की प्रमुख समस्याओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान राज्य में लघु व कुटीर उद्योगों की प्रमुख समस्यायें ये हैं-
(i) वित्तीय साधनों की कमी (ii) कच्चे माल की कमी, (iii) सीमित बाजार, (iv) उत्पादित वस्तुओं की गुणवत्ता में कमी, (v) ऊर्जा की कमी, (vi) अवशिष्ट पदार्थों के उपयोग की सीमित संभावना, (vii) अनुसंधान और आधुनिक प्रौद्योगिकी की जानकारी का अभाव।

प्रश्न 4.
हथकरघा उद्योग की कोई चार विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
हथकरघा उद्योग की विशेषताएँ-

  1. हथकरघा उद्योग में अधिकांश कार्य हाथों से या छोटी- छोटी मशीनों एवं उपकरणों द्वारा किया जाता हैं।
  2. ये उद्योग बहुत कम पूँजी के निवेश पर भी रोजगार प्रदान करते हैं।
  3. राजस्थान के अनेक जिलों में प्राय: बुनकर इस कार्य को करते हैं।
  4. राज्य में ऊनी शॉल, कोटा डोरियां, दरियाँ, निवार आदि का निर्माण हथकरघा से किया जाता है।

प्रश्न 5.
राजस्थान सरकार द्वारा बुनकरों को किस रूप में सहायता दी जाती है?
उत्तर:
राजस्थान सरकार द्वारा (i) बिक्री कर में छूट, (ii) बिक्री केन्द्रों की स्थापना, (iii) कार्यशील पूँजी हेतु ब्याज का अनुदान तथा (iv) यातायात अनुदान के रूप में बुनकरों को सहायता दी जाती है।

प्रश्न 6.
राजस्थान में तीन प्रमुख कृषि आधारित उद्योगों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान के तीन प्रमुख कृषि आधारित उद्योग-

  1. दाल उद्योग – राज्य में दलहन फसलों से दालें बनाना एक महत्त्वपूर्ण उद्योग है। यहाँ चना, मूंग, उड़द, चौले की दाल से संबंधित उद्योग अनेक जिलों में पाए जाते हैं।
  2. गुड़-खांडसारी उद्योग – यहाँ कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा और उदयपुर जिलों में गन्ने के रस से गुड़ व खांडसारी का निर्माण किया जाता है।
  3. तेलघाणी उद्योग – यहाँ अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, जयपुर आदि जिलों में सरसों की अधिक पैदावार के कारण तेलघाणी उद्योग पाए जाते हैं। अजमेर जिले में मूंगफली की खल एवं तेल से तो कोटा, बूंदी, बारां व पाली जिलों में तिल्ली की खल व तेल से संबंधित उद्योग कार्यरत हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
‘राजस्थान को खनिजों का अजायबघर’ कहा। जाता है।’ इस कथन को स्पष्ट करते हुए राजस्थान में प्रमुख खनिज आधारित लघु उद्योगों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान खनिज की दृष्टि से एक सम्पन्न राज्य है। यहाँ अनेक प्रकार के खनिज मिलते हैं। यही कारण है कि राजस्थान को खनिजों का अजायबघर कहा जाता है। खनिजों की विभिन्नता व बहुतायत के कारण ही यहाँ अनेक खनिज आधारित उद्योग विकसित हुए हैं।

खनिज आधारित उद्योग-

वे उद्योग जो खनिज एवं धातुओं को कच्चे माल के रूप में प्रयोग में लाते हैं, खनिज आधारित उद्योग कहलाते हैं।

राजस्थान के प्रमुख खनिज आधारित उद्योग निम्नलिखित हैं-

(1) रॉक फास्फेट उद्योग – राजस्थान में सर्वाधिक उपलब्ध खनिज रॉक फास्फेट है। देश का 90 प्रतिशत फॉस्फेट यहाँ मिलता है। राजस्थान में उदयपुर, जैसलमेर, सीकर, बाँसवाड़ा जिलों में रॉक फास्फेट से संबंधित उद्योग संचालित हो रहे हैं।

(2) सीसा – जस्ता उद्योग-सीसा जस्ता भी राजस्थान में पाया जाने वाला प्रमुख खनिज है। उदयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, अलवर में इससे जुड़े उद्योग हैं।

(3) ताँबा उद्योग – राज्य में झुंझुनूं, उदयपुर, अलवर, सिरोही, बीकानेर, सीकर में ताँबे से जुड़े उद्योग चल रहे हैं।

(4) टंगस्टन उद्योग – राज्य में नागौर, सिरोही और पाली में टंगस्टन उद्योगों का संचालन हो रहा है।

(5) अन्य खनिज उद्योग-जिप्सम, अभ्रक, चूना पत्थर, लौह-अयस्क, मैंगनीज से जुड़े उद्योग भी राजस्थान की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

(6) सोने-चाँदी तथा पीतल उद्योग-राज्य में सोने, चाँदी एवं पीतल के आभूषण विभिन्न नगरों एवं कस्बों में बनाए जाते हैं।

(7) रत्न उद्योग – विभिन्न प्रकार के रत्नों की घिसाई, कटाई और पालिश एक प्रमुख कुटीर उद्योग बन गया है।

(8) पत्थर उद्योग – राजस्थान में पत्थरों की कटाई, पालिश, एवं घिसाई से संबंधित कई लघु एवं कुटीर उद्योगों का विकास हुआ है। यहाँ संगमरमर, लाल पत्थर, पीला पत्थर, कोटा स्टोन एवं ग्रेनाइट उद्योग का विकास हुआ है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 5 के प्रश्न उत्तर उद्योग

प्रश्न 2.
राजस्थान के किन्हीं तीन वृहद उद्योगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
वृहद उद्योग
राजस्थान राज्य में वर्तमान में वृहद् उद्योगों का भी तेजी से विकास हो रहा है। कुछ प्रमुख वृहद उद्योग निम्नलिखित हैं-

(1) सूती वस्त्र उद्योग –

  1. यह राजस्थान का सबसे प्राचीन उद्योग है।
  2. वर्तमान में भीलवाड़ा राजस्थान का प्रमुख वस्त्र उत्पादक क्षेत्र है।
  3. वस्त्रों की रंगाई – छपाई तथा बंधेज कार्य हेतु जयपुर (सांगानेर, बगरू), जोधपुर, चूरू, बीकानेर, नागौर प्रमुख केन्द्र हैं।
  4. राज्य में हनुमानगढ़, गंगानगर एवं गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) की सहकारी वस्त्र मिलों को मिलाकर राजस्थान राज्य सहकारी स्पनिंग एवं जिनिंग मिल संघ की स्थापना की गई है जिसे ‘स्पिनफेड’ कहा जाता है।

(2) सीमेंट उद्योग –

  1. राजस्थान सीमेण्ट उद्योग में भारत का अग्रणी राज्य माना जाता है। सीमेण्ट उत्पादन के लिए चूना पत्थर, जिप्सम एवं कोयला प्रमुख कच्चा माल है। चूना पत्थर एवं जिप्सम राज्य में पर्याप्त मात्रा में मिलता है। लेकिन कोयला मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि अन्य राज्यों से मंगाया जाता है।
  2.  कच्चे माल की उपलब्धि के कारण चित्तौड़गढ़ जिला सीमेंट उत्पादन के लिए आदर्श जिला माना जाता है।
  3. राज्य के प्रमुख सीमेंट में बिड़ला सीमेंट वर्क्स (चित्तौड़गढ़), उदयपुर सीमेंट वर्क्स (उदयपुर), मंगलम सीमेंट (कोटा), जे. के. व्हाईट सीमेंट (नागौर), श्री सीमेण्ट (ब्यावर), जे. के. सीमेंट वर्क्स (निम्बाहेड़ा) प्रमुख हैं।
  4. राज्य का पहला सीमेंट कारखाना 20वीं सदी के दूसरे दशक में बूंदी जिले में स्थित लाखेरी में खोला गया था।

(3) शक्कर उद्योग – शक्कर उद्योग एक कृषि आधारित उद्योग है जिसका कच्चा माल गन्ना है। राजस्थान की पहली शक्कर मिल 1932 ई. में मेवाड़ चीनी मिल्स, चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर में निजी क्षेत्र में स्थापित की गई थी, जो वर्तमान में बंद है। एक शक्कर मिल गंगानगर जिले में स्थित है। बूंदी जिले के केशोरायपाटन में भी एक शक्कर मिल है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 4 के प्रश्न उत्तर जनसंख्या

Engaging with these Hamara Rajasthan Book Class 8 Solutions and कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 4 के प्रश्न उत्तर जनसंख्या will strengthen your knowledge and prepare you for assessments.

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 4 Question Answer in Hindi जनसंख्या

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 4 के प्रश्न उत्तर

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

1. राजस्थान में न्यूनतम लिंगानुपात किस जिले में है-
(क) कोटा
(ख) धौलपुर
(ग) जोधपुर
(घ) अलवर
उत्तर:
(ख) धौलपुर

2. राजस्थान के किस भौगोलिक क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व सबसे कम पाया जाता है-
(क) पूर्वी मैदान
(ख) मरुस्थल प्रदेश
(ग) हाडौती का पठार
(घ) अरावली पर्वतमाला
उत्तर:
(ख) मरुस्थल प्रदेश

II. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान में सर्वाधिक एवं न्यूनतम साक्षरता वाले जिलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में कोटा 76.6 प्रतिशत के साथ सर्वाधिक और जालोर 54.9 प्रतिशत के साथ न्यूनतम साक्षरता वाले जिले हैं।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 4 के प्रश्न उत्तर जनसंख्या

प्रश्न 2.
राजस्थान में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या किस जिले में पाई जाती है?
उत्तर:
राजस्थान में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या कोटा जिले में पाई जाती है।

III. लघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान में जनसंख्या के प्रादेशिक वितरण को समझाइये।
उत्तर:
राजस्थान में जनसंख्या का वितरण असमान है। यथा-

  1. पश्चिमी राजस्थान में कम तो उत्तरी-पूर्वी राजस्थान में जनसंख्या अधिक है।
  2. राज्य की कुल जनसंख्या का 10 प्रतिशत भाग केवल जयपुर जिले में रहता है जबकि जैसलमेर जिले में राज्य की एक प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।
  3. पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश में राज्य के 61 प्रतिशत भू भाग पर लगभग 40 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। ‘यहाँ जनघनत्व सबसे कम 130 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी. है।
  4. राज्य के पूर्वी समतल मैदानी प्रदेश में राज्य के केवल 20 प्रतिशत भू-भाग पर राज्य की लगभग 33 प्रतशत जनसंख्या निवास करती है। यहाँ जनघनत्व 332 व्यक्ति है? प्रति वर्ग किमी है।

प्रश्न 2.
राजस्थान की जनजातियों पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान की जनजातियाँ

  1.  निवास-राजस्थान में जनजातियाँ अधिकतर गाँवों में, पहाड़ों, पठारों और जंगलों में निवास करती हैं। राजस्थान में जनजातीय आबादी सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बाँसवाड़ा जिलों में बहुतायत में है। इसके अतिरिक्त बारां सवाई माधोपुर, करौली, टोंक दौसा तथा जयपुर जिले में भी जनजातियाँ प्रमुख रूप से निवास करती हैं।
  2. जनसंख्या – जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान राज्य की लगभग 135 प्रतिशत जनसंख्या जनजातियों की है।
  3. व्यवसाय – यहाँ की अधिकांश जनजातियाँ खेती, मजदूरी, जंगल के उत्पादं एकत्र कर अपना जीवन व्यतीत करती हैं।
  4. प्रमुख जनजातियाँ – राज्य की प्रमुख जनजातियाँ मीणा, भील, डामोर, सांसी, गरासिया और सहरियाँ हैं। राज्य की सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या मीणा जनजाति की है। भील राजस्थान की एक प्राचीन जनजाति है। डामोर जनजाति मुख्यत: डूंगरपुर जिले में, गरासिया मुख्यतः सिरोही, उदयपुर जिलों में, सांसी भरतपुर जिले में तथा सहरिया बारां जिले में सर्वाधिक है।

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 4 Important Question Answer in Hindi

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

1. राजस्थान के जिस जिले में जनसंख्या घनत्वं सर्वाधिक पाया जाता है, वह है-
(अ) जैसलमेर
(ब) जयपुर
(स) जोधपुर
(द) कोटा
उत्तर:
(ब) जयपुर

2. राजस्थान में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला है-
(अ) धौलपुर
(ब) भरतपुर
(स) डूंगरपुर
(द) जयपुर
उत्तर:
(स) डूंगरपुर

3. राजस्थान में सबसे कम साक्षरता वाला जिला है-
(अ) जालौर
(ब) कोटा
(स) जैसलमेर
(द) जोधपुर
उत्तर:
(अ) जालौर

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 4 के प्रश्न उत्तर जनसंख्या

4. राजस्थान में महिला-साक्षरता दर है-
(अ) 66.10 प्रतिशत
(ब) 54.9 प्रतिशत
(स) 79.10 प्रतिशत
(द) 52.12 प्रतिशत
उत्तर:
(द) 52.12 प्रतिशत

5. राजस्थान में सबसे कम जनसंख्या निवास करती है-
(अ) कोटा जिले में
(ब) डूंगरपुर जिले में
(स) जयपुर जिले में
(द) अलवर जिले में
उत्तर:
(ब) डूंगरपुर जिले में

6. राजस्थान में साँसी जनजाति किस जिले में पाई जाती
(अ) जयपुर जिले में
(ब) सिरोही जिले में
(स) भरतपुर जिले में
(द) बारां जिले में
उत्तर:
(स) भरतपुर जिले में

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. आपके जिले का नाम ……….. एवं उसकी जनसंख्या वृद्धि दर ……….. प्रतिशत है।
उत्तर:
बाड़मेर, 32.5

2. आपके जिले का नाम ……….. एवं उसका जनसंख्या घनत्व ……….. है।
उत्तर:
बाड़मेर, 92

3. आपके जिले का नाम ……….. एवं उसका लिंगानुपात ……….. है।
उत्तर:
बाड़मेर, 902

4. आपके जिले का नाम ……….. एवं उसकी साक्षरता ……….. दर है।
उत्तर:
बाड़मेर, 565

5. 2011 में राजस्थान राज्य की जनसंख्या वृद्धि दर ……….. प्रतिशत पाई गई है।
उत्तर:
21, 31

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान में सर्वाधिक और न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर वाले जिलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में 2011 में बाड़मेर जिले में सर्वाधिक (32.5 प्रतिशत) तथा गंगानगर जिले में सबसे कम ( 10.0 प्रतिशत) जनसंख्या वृद्धि दर रही।

प्रश्न 2.
राजस्थान में सर्वाधिक एवं सबसे कम जनघनत्व वाले जिलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में जयपुर जिले में सर्वाधिक एवं जैसलमेर जिले में सबसे कम जनघनत्व पाया जाता है।

प्रश्न 3.
राजस्थान में सर्वाधिक एवं सबसे कम लिंगानुपात वाले जिलों के नाम लखिए।
उत्तर:
राजस्थान में सर्वाधिक लिंगानुपात डूंगरपुर (994) जिले में एवं सबसे कम (846) धौलपुर जिले में है।

प्रश्न 4.
राजस्थान में सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या किस जिले में पाई जाती है?
उत्तर:
राजस्थान में सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या डूंगरपुर जिले में पाई जाती है।

प्रश्न 5.
राजस्थान राज्य की कितनी प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जनजातियों की है?
उत्तर:
राजस्थान में 13.5 प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जनजातियों की है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 4 के प्रश्न उत्तर जनसंख्या

प्रश्न 6.
राजस्थान में सर्वाधिक जनसंख्या किस जनजाति की है?
उत्तर:
राजस्थान में सर्वाधिक जनसंख्या मीणा जनजाति की है।

प्रश्न 7.
भील जनजाति किन जिलों में निवास करती है?
उत्तर:
भील जनजाति मुख्यतः बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सिरोही जिलों में निवास करती है।

प्रश्न 8.
भारत सरकार ने राजस्थान की किस जनजाति को आदिम जनजाति समूह की सूची में शामिल किया है?
उत्तर:
सहरिया जनजाति को।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
जनसंख्या परिवर्तन से क्या आशय है? जनसंख्या की धनात्मक एवं ऋणात्मक वृद्धि को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या परिवर्तन- किसी निश्चित अवधि में जनसंख्या में आए बदलाव को जनसंख्या परिवर्तन कहते हैं। जनसंख्या का बढ़ना और घटना दोनों ही जनसंख्या परिवर्तन कहलाता है।

धनात्मक एवं ऋणात्मक वृद्धि-अगर किसी कारण से किसी स्थान की जनसंख्या, किसी एक वर्ष या दशक में कम हो जाए तो उसे ऋणात्मक वृद्धि और यदि बढ़ जाए तो उसे धनात्मक वृद्धि कहते हैं।

प्रश्न 2.
राजस्थान राज्य की जनसंख्या परिवर्तन किस बात का सूचक है?
उत्तर:
राजस्थान की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है जो कि उच्च वृद्धि दर का सूचक है। राज्य की जनसंख्या में वृद्धि दर सन् 2011 में 21.31 प्रतिशत पायी गयी है।

प्रश्न 3.
जनसंख्या घनत्व से क्या आशय है? राजस्थान में जनसंख्या घनत्व कितना है?
उत्तर:
जनसंख्या घनत्व एक स्थान के क्षेत्रफल (सामान्यतः प्रति वर्ग किलोमीटर) पर निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या बताता है। राजस्थान में जनसंख्या घनत्व 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. है अर्थात् राजस्थान में प्रति वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में औसतन 200 व्यक्ति निवास करते हैं।

प्रश्न 4.
पश्चिमी राजस्थान में जनघनत्व कम क्यों है?
उत्तर:
पश्चिमी राजस्थान का अधिकांश भाग मरुस्थलीय है। यहाँ कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और आधारभूत सुविधाओं की कमी के कारण जनघनत्व कम है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 4 के प्रश्न उत्तर जनसंख्या

प्रश्न 5.
राजस्थान के मैदानी भाग में जनघनत्व अधिक क्यों है?
उत्तर:
राजस्थान के मैदानी क्षेत्र के जिलों में जनसंख्या का घनत्व 332 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है, जो राज्य में सर्वाधिक है। यहाँ जन घनत्व अधिक होने के कारण हैं- (1) कृषि के अनुकूल मैदानी परिस्थितियों का होना, जैसे- समतल मैदान, पानी की उपलब्धता, (2) देश की राजधानी दिल्ली से समीपता तथा (3) उद्योग, वाणिज्य और परिवहन की आधारभूत सुविधाओं की पर्याप्तता।

प्रश्न 6.
लिंगानुपात से क्या आशय है? राजस्थान में लिंगानुपात कितना है?
उत्तर:
लिंगानुपात – प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या को लिंगानुपात कहा जाता है।

राजस्थान में लिंगानुपात – 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में लिंगानुपात 928 है जबकि 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों में लिंगानुपात केवल 888 है, जो अत्यन्त कम राजस्थान में सर्वाधिक लिंगानुपात डूंगरपुर (994) जिले में एवं सबसे कम धौलपुर (846) जिले में है।

प्रश्न 7.
लिंगानुपात से हमें समाज की किस स्थिति का पता चलता है?
उत्तर:
लिंगानुपात से हमें समाज में महिलाओं की स्थिति का पता चलता है। यदि समाज में महिलाओं की स्थिति अच्छी होगी एवं उनका सम्मान होगा तो उस समाज या प्रदेश में लिंगानुपात उच्च होगा और जिस समाज में महिलाओं की स्थिति निम्न होगी उस समाज में लिंगानुपात भी निम्न होगा।

प्रश्न 8.
साक्षरता दर से क्या आशय है? इससे किस बात का पता लगता है?
उत्तर:
साक्षरता दर – किसी क्षेत्र अथवा राज्य की कुल जनसंख्या में से पढ़ने एवं लिखने की क्षमता से सम्पन्न जनसंख्या वहाँ की साक्षरता दर कहलाती है।

जनसंख्या की साक्षरता दर से किसी भी क्षेत्र की सामाजिक- आर्थिक स्थित का पता लगता है।

प्रश्न 9.
राजस्थान राज्य की साक्षरता पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान राज्य में साक्षरता की स्थिति – सन् 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान राज्य की कुल साक्षरता 66.11 प्रतिशत है। 76.6 प्रतिशत के साथ कोटा राज्य की सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला है जबकि सबसे कम साक्षरता जालोर में 54.9 प्रतिशत है।

राजस्थान में पुरुषों में साक्षरता दर 79.19 प्रतिशत है। जबकि महिलाओं में साक्षरता दर 52.12 प्रतिशत है। पुरुष और महिला साक्षरता क्रमशः झुंझुनूं एवं कोटा में सर्वाधिक तथा क्रमश: प्रतापगढ़ व जालौर में न्यूनतम है।

प्रश्न 10.
राजस्थान में ग्रामीण एवं नगरीय जनसंख्या पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में ग्रामीण एवं नगरीय जनसंख्या-

  1. राजस्थान राज्य की अधिकांश जनसंख्या लगभग 75 प्रतिशत गांवों में निवास करती है तथा राज्य की शहरी आबादी लगभग 25 प्रतिशत है जो छोटे बड़े शहरों में निवास करती है।
  2. वर्तमान में राज्य में नगरीय जनसंख्या लगातार बढ़ रही है।
  3. राजस्थान में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या कोटा जिले में है जबकि डूंगरपुर जिले में सबसे कम जनसंख्या नगरों में निवास करती है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 4 के प्रश्न उत्तर जनसंख्या

प्रश्न 11.
राज्य की प्रमुख जनजातियों पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राज्य की प्रमुख जनजातियाँ मीणा, भील, डामोर, सांसी, गरासिया और सहरिया हैं। यथा-

  1. मीणा – राजस्थान की जनजातियों में सर्वाधिक जनसंख्या मीणा जनजाति की है। यह जनजाति मुख्यत: जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, अलवर, उदयपुर, कोटा, बूँदी आदि जिलों में निवास करती है।
  2. भील भील राजस्थान की एक प्राचीन जनजाति है जो मुख्यतः बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही आदि जिलों में निवास करती है।
  3. डामोर – डामोर जनजाति डूंगरपुर जिले के सिमलवाड़ा क्षेत्र में मिलती है।
  4. गरासिया – गरासिया जनजाति मुख्यतः सिरोही जिले की आबू रोड़ एवं पिंडवाड़ा तहसीलों में पायी जाती है। डूंगरपुर, उदयपुर एवं पाली जिलों की सीमा पर भी गरासिया लोग निवास करते हैं।
  5. सांसी-सांसी जनजाति भरतपुर में पायी जाती है।
  6. सहरिया – सहरिया राजस्थान की एकमात्र जनजाति है जिसे भारत सरकार ने आदिम जनजाति सूची में शामिल किया है। राजस्थान के बारां जिले में सहरिया जनजाति सर्वाधिक है।

 

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 3 के प्रश्न उत्तर आधुनिक राजस्थान का निर्माण

Engaging with these Hamara Rajasthan Book Class 8 Solutions and कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 3 के प्रश्न उत्तर आधुनिक राजस्थान का निर्माण will strengthen your knowledge and prepare you for assessments.

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 3 Question Answer in Hindi आधुनिक राजस्थान का निर्माण

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 3 के प्रश्न उत्तर

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

1. संयुक्त वृहत्तर राजस्थान में कौनसा क्षेत्र शामिल नहीं था?
(अ) जोधपुर
(ब) कोटा
(स) किशनगढ़
(द) अजमेर-मेरवाड़ा
उत्तर:
(द) अजमेर-मेरवाड़ा

2. संयुक्त राजस्थान के राजप्रमुख थे–
(अ) गोकुललाल असावा
(ब) भूपाल सिंह
(स) मानसिंह द्वितीय
(द) हीरालाल शास्त्री
उत्तर:
(ब) भूपाल सिंह

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. राजस्थान एकीकरण की प्रक्रिया ……….. के प्रयासों से आगे बढ़ी| (सरदार वल्लभ भाई पटेल/लार्ड लिनलिथगो)
उत्तर:
लार्ड लिनलिथगो

2. राजस्थान दिवस ……….. को मनाया जाता है। (15 अगस्त / 30 मार्च)
उत्तर:
30 मार्च

III. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
एकीकरण से पूर्व राजस्थान के केन्द्र शासित प्रदेश का नाम लिखिए।
उत्तर:
एकीकरण से पूर्व राजस्थान का केन्द्र शासित प्रदेश अजमेर-मेरवाड़ा था।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 3 के प्रश्न उत्तर आधुनिक राजस्थान का निर्माण

प्रश्न 2.
राजस्थान एकीकरण कितने चरणों में सम्पन्न हुआ?
उत्तर:
राजस्थान एकीकरण सात चरणों में सम्पन्न हुआ।

IV. लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान एकीकरण से पूर्व की किन्हीं चार प्रमुख रियासतों के नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान एकीकरण से पूर्व की चार प्रमुख रियासतें ये थीं— (1) जयपुर (2) जोधपुर (3) उदयपुर (4) बीकानेर।

प्रश्न 2.
मत्स्य संघ में कौन-कौन सी रियासतें शामिल थीं, नाम बताइए।
उत्तर:
मत्स्य संघ में अलवर, धौलपुर, भरतपुर व करौली की रियासतें शामिल थीं।

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 3 Important Question Answer in Hindi

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

1. अखिल भारतीय देशी राज्य सेवा परिषद् के प्रस्ताव के अनुसार, भारत में स्वतंत्रता के समय राजस्थान में निम्न में से कौनसी स्वतंत्र रियासत का अस्तित्व नहीं रख सकती थी-
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) उदयपुर
(द) भरतपुर
उत्तर:
(द) भरतपुर

2. राजस्थान में रियासतों के एकीकरण का प्रथम प्रयास किस रियासत के शासक ने किया?
(अ) जयपुर
(ब) कोटा
(स) बूँदी
(द) जोधपुर
उत्तर:
(ब) कोटा

3. आधुनिक राजस्थान के निर्माण का कार्य पूरा हुआ-
(अ) 1 नवम्बर, 1956 को
(ब) 17-18 मार्च, 1948 को
(स) 15 मई, 1949 को
(द) 26 जनवरी, 1950 को
उत्तर:
(अ) 1 नवम्बर, 1956 को

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 3 के प्रश्न उत्तर आधुनिक राजस्थान का निर्माण

4. मत्स्य संघ की राजधानी बनी-
(अ) धौलपुर
(ब) भरतपुर
(स) अलवर
(द) करौली
उत्तर:
(स) अलवर

5. पूर्व राजस्थान के राजप्रमुख थे-
(अ) उदयसिंह
(ब) गोकुल लाल असावा
(स) मानसिंह द्वितीय
(द) महराव भीमसिंह
उत्तर:
(द) महराव भीमसिंह

6. पूर्व राजस्थान में जिस रियासत का विलय कर संयुक्त राजस्थान का निर्माण किया गया, वह थी-
(अ) जयपुर
(ब) उदयपुर
(स) जोधपुर
(द) बीकानेर
उत्तर:
(ब) उदयपुर

7. राजस्थान का स्थापना दिवस मनाया जाता है-
(अ) 30 मार्च को
(ब) 18 अप्रेल को
(स) 15 मई को
(द) 26 जनवरी को
उत्तर:
(अ) 30 मार्च को

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. एकीकरण से पूर्व राजस्थान में ……….. रियासतें थीं।
उत्तर:
उन्नीस

2. राजस्थान में ……….. आन्दोलन द्वारा जनजागृति व एकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
उत्तर:
प्रजामण्डल

3. 17-18 मार्च, 1948 को अलवर, धौलपुर, भरतपुर और करौली को मिलाकर ……….. का निर्माण किया गया।
उत्तर:
मत्स्य संघ

4. संयुक्त राजस्थान में उदयपुर (मेवाड़) के विलय का उद्घाटन ……….. ने किया।
उत्तर:
पं. जवाहरलाल नेहरू

5. वृहद राजस्थान में ……….. का विलय कर संयुक्त वृहद राजस्थान का निर्माण किया गया।
उत्तर:
मत्स्य संघ।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
अखिल भारतीय देशी राज्य परिषद का प्रस्ताव क्या था?
उत्तर:
अखिल भारतीय देशी राज्य परिषद का प्रस्ताव था कि जिन रियासतों व ठिकानों की आय 50 लाख रुपये से कम व जनसंख्या 20 लाख से कम हो उसे पड़ौस के राज्य में मिला दिया जाए।

प्रश्न 2.
अखिल भारतीय देशी राज्य परिषद् के प्रस्ताव के अनुसार राजस्थान में कौनसी चार रियासतें ही स्वतंत्र अस्तित्व रख सकती थीं?
उत्तर:
प्रस्ताव के अनुसार राजस्थान में केवल चार रियासतें- जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर ही स्वतंत्र अस्तित्व रख सकती थीं।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 3 के प्रश्न उत्तर आधुनिक राजस्थान का निर्माण

प्रश्न 3.
एकीकरण से पूर्व राजस्थान में कितने ठिकाने थे? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
एकीकरण से पूर्व राजस्थान में तीन ठिकाने- (1) कुशलगढ़ (2) लावा और (3) निमराणा थे।

प्रश्न 4.
पूर्व राजस्थान की राजधानी किस रियासत को बनाया गया?
उत्तर:
कोटा रियासत को पूर्व- राजस्थान की राजधानी बनाया गया।

प्रश्न 5.
वृहद राजस्थान का उदघाटन किसने किया?
उत्तर:
सरदार वल्लभ भाई पटेल ने वृहद् राजस्थान का उद्घाटन किया।

प्रश्न 6.
वृहद राजस्थान का राजप्रमुख और महाराज प्रमुख किसे बनाया गया?
उत्तर:
जयपुर के मानसिंह द्वितीय को राजप्रमुख तथा महाराणा भूपालसिंह को महाराज प्रमुख नियुक्त किया गया।

प्रश्न 7.
संयुक्त वृहद राजस्थान का निर्माण कब और किस- किसके विलय से किया गया?
उत्तर:
15 मई, 1949 को वृहद राजस्थान में मत्स्य संघ का विलय कर संयुक्त वृहद राजस्थान का निर्माण किया गया।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
देशी रियासतों के एकीकरण के सम्बन्ध में अखिल भारतीय देशी राज्य सेवा परिषद् के प्रस्ताव पर राजस्थान में क्या प्रतिक्रिया हुई?
उत्तर:
अखिल भारतीय देशी राज्य सेवा परिषद ने देशी रियासतों के एकीकरण के सम्बन्ध में यह प्रस्ताव पारित किया कि जिन रियासतों व ठिकानों की आय 50 लाख रुपये से कम व जनसंख्या 20 लाख से कम हो, उन्हें पड़ौस के बड़े राज्य में मिला दिया जाए।

राजस्थान में केवल जयपुर, जोधपुर, बीकानेर व उदयपुर रियासतें ही स्वतंत्र अस्तित्व रख सकती थीं, किन्तु इन रियासतों की जनता एकीकृत राजस्थान के विलय के पक्ष में थी। प्रजा का नेतृत्व प्रजामण्डल व अन्य संघों द्वारा किया गया तथा देशी रियासतों के कई शासकों ने भी विलय के प्रस्ताव का समर्थन किया।

प्रश्न 2.
एकीकरण से पूर्व राजस्थान में कितनी रियासतें, ठिकानें तथा केन्द्र शासित प्रदेश थे। उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
एकीकरण के पूर्व राजस्थान में 19 रियासतें थीं। ये थीं-
(1) जयपुर (2) जोधपुर (3) उदयपुर (4) बीकानेर (5) बूँदी (6) कोटा (7) धौलपुर (8) भरतपुर (9) अलवर (10) डूंगरपुर (11) प्रतापगढ़ (12) बाँसवाड़ा (13) झालावाड़ (14) करौली (15) शाहपुरा (16) सिरोही (17) टोंक (18) जैसलमेर और (19) किशनगढ़।

यहाँ तीन ठिकाने— कुशलगढ़, लावा और नीमराणा थे तथा एक केन्द्र शासित प्रदेश अजमेर-मेरवाड़ा था।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 3 के प्रश्न उत्तर आधुनिक राजस्थान का निर्माण

प्रश्न 3.
‘राजस्थान का एकीकरण एक जटिल और चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया थी।’ क्यों?
उत्तर:
राजस्थान का एकीकरण एक जटिल और चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया थी क्योंकि-

  1. दीर्घकाल से अस्तित्व में रही देशी रियासतों एवं ठिकानों को एक ही सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था के तहत लाना कठिन कार्य था।
  2. इन रियासतों में जनसंख्या, सामाजिक रीति-रिवाज व आर्थिक, राजनीतिक विभिन्नताएँ थीं।
  3. कुछ रियासतों में परम्परागत पद्धति से प्रशासन का संचालन हो रहा था और कुछ में आधुनिक शासन के मूल्य प्रचलित हो गए थे।

इन सभी रियासतों में एक समय में समान राजनीतिक प्रशासनिक व्यवस्था की स्थापना करना, समग्र रूप से उनका आर्थिक विकास करना, नई सेवाओं की स्थापना करना, नए नियम बनाना आदि चुनौतीपूर्ण कार्य था।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान के एकीकरण के विभिन्न चरणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान के एकीकरण के चरण
सात प्रमुख चरणों से गुजरते हुए राजस्थान अपने आधुनिक स्वरूपं में आया। एकीकरण के इन सात चरणों को निम्न सारणी द्वारा स्पष्ट किया गया है-
कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 3 के प्रश्न उत्तर आधुनिक राजस्थान का निर्माण 1
कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 3 के प्रश्न उत्तर आधुनिक राजस्थान का निर्माण 2