RBSE Solutions for Class 7 Our Rajasthan Chapter 3 कृषि एवं सिंचाई

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Our Rajasthan Chapter 3 कृषि एवं सिंचाई Textbook Exercise Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 7 Our Rajasthan are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 7 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 7 Our Rajasthan Solutions Chapter 3 कृषि एवं सिंचाई

RBSE Class 7 Our Rajasthan कृषि एवं सिंचाई Textbook Questions and Answers

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए

1. रबी की फसलों के समूह की पहचान कीजिए
(अ) बाजरा, सरसों, चावल 
(ब) मक्का, गेहूँ, ग्वार 
(स) मूंगफली, तिल, कपास 
(द) गेहूँ, चना, सरसों 
उत्तर:
(द) गेहूँ, चना, सरसों 

2. जल संरक्षण हेतु सिंचाई की उत्तम विधि है
(अ) नहरों द्वारा 
(ब) खुले धोरों के द्वारा 
(स) बूंद-बूंद सिंचाई एवं फव्वारे द्वारा 
(द) तालाब द्वारा 
उत्तर:
(स) बूंद-बूंद सिंचाई एवं फव्वारे द्वारा

RBSE Solutions for Class 7 Our Rajasthan Chapter 3 कृषि एवं सिंचाई

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. राजस्थान में 1. .............. 2. ........... 3. . फसलें होती हैं।
2. एशिया का सबसे बड़ा कृषि फार्म राजस्थान के ..... में स्थित है। 
उत्तर:
1. रबी, खरीफ, जायद, 
2. श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़।

III. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
राजस्थान में सिंचाई के कौन-कौनसे साधन हैं? 
उत्तर:
राजस्थान राज्य में सिंचाई के प्रमुख साधन कुएँ एवं नलकूप, नहरें, तालाब इत्यादि हैं। 

प्रश्न 2. 
राजस्थान में बाजरे का उत्पादन करने वाले जिलों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
राजस्थान के अलवर, जयपुर, सीकर, नागौर, जोधपुर जिलों में बाजरे का उत्पादन किया जाता है।

IV. लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
खाद्यान्न फसलें किसे कहते हैं? उदाहरण देते हुए समझाइए। 
उत्तर:
खाद्यान्न फसलें-जिन फसलों के उत्पाद भोजन के लिए उपयोग में लिए जाते हैं वे खाद्यान्न फसलें कहलाती हैं। जैसे—गेहूँ, जौ, ज्वार, मक्का, चावल, दालें इत्यादि। राजस्थान में निम्नलिखित खाद्यान्न फसलें उगायी जाती हैं
(i) गेहूँ-राजस्थान के प्रमुख गेहूँ उत्पादक जिले श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, कोटा, बारां, भरतपुर हैं। 
(ii) जौ एवं ज्वार-जौ का उत्पादन जयपुर, श्रीगंगानगर, सीकर, अलवर, भीलवाड़ा, अजमेर, झंझुनूं, नागौर जिलों में किया जाता है। जबकि ज्वार का उत्पादन अजमेर, पाली, भीलवाड़ा, भरतपुर, जयपुर जिलों में होता है। 
(iii) मक्का -यह राजस्थान का प्रमुख भोजन है, इसे भीलवाड़ा, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमन्द आदि जिलों में उत्पादित किया जाता है। 
(iv) बाजरा-अलवर, जयपुर, सीकर, नागौर, जोधपुर जिलों में बाजरे का उत्पादन किया जाता है। 
(V) चना-चने का उत्पादन बीकानेर, जैसलमेर, अजमेर, जयपुर, पाली जिलों में होता है। 

प्रश्न 2. 
दलहन एवं तिलहन से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
दलहन-जिन फसल उत्पादों से दालें बनायी जाती हैं, उन्हें दलहन कहते हैं जैसे--मूंग, मोठ, चना आदि। तिलहन-जिन फसलों के उत्पाद से तेल निकाला जाता है, उन्हें तिलहन कहते हैं जैसे—तिल, मूंगफली, सरसों आदि।

RBSE Solutions for Class 7 Our Rajasthan Chapter 3 कृषि एवं सिंचाई

RBSE Class 7 Our Rajasthan कृषि एवं सिंचाई Important Questions and Answers

I. निम्नलिखित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही उत्तर लिखिए

1. प्रत्येक फसल को निम्न में से किसकी आवश्यकता होती
(अ) निश्चित तापमान 
(ब) पानी की मात्रा 
(स) मृदा एवं जलवायु 
(द) ये सभी 
उत्तर:
(द) ये सभी 

2. रबी फसल की बुआई कब (राजस्थान में) की जाती
(अ) अक्टूबर, नवम्बर 
(ब) मार्च, अप्रैल 
(स) जून, जुलाई 
(द) सितम्बर, अक्टूबर 
उत्तर:
(अ) अक्टूबर, नवम्बर 

3. निम्न में से खरीफ फसल कौन-सी है? 
(अ) गेहूँ . 
(ब) बाजरा 
(स) खरबूजा 
(द) तरबूज 
उत्तर:
(ब) बाजरा 

4. व्यापारिक फसल कौन-सी है? पहचानिए। 
(अ) मक्का
(ब) चावल 
(स) कपास
(द) जौ।
उत्तर:
(स) कपास

RBSE Solutions for Class 7 Our Rajasthan Chapter 3 कृषि एवं सिंचाई

II. रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति कीजिए

1. गाँव में अधिकांश लोग खेती करते हैं जिनको ......... कहते हैं। 
2. राजस्थान में कई बार वर्षा की कमी से ....... पड़ जाता है। 
3. बाजरे के उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का भारत में ......."स्थान है। 
4. राजस्थान, देश का सर्वाधिक ........ उत्पादक राज्य
उत्तर:
1. किसान/कृषक 
2. अकाल 
3. प्रथम 
4. सरसों 

III. अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
कृषि को परिभाषित करें। 
उत्तर:
कृषि-फसल उगाकर खाद्यान्न एवं अन्य उत्पाद पैदा | करना कृषि कहलाता है। यह एक प्राथमिक व्यवसाय है। 

प्रश्न 2. 
व्यापारिक फसल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
जिन फसलों का उत्पादन विक्रय हेत किया जाता है, | उन्हें व्यापारिक फसलें कहते हैं। जैसे—गन्ना व कपास। 

प्रश्न 3. 
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का कृषि क्षेत्र में क्या विशेष योगदान है? | 
उत्तर:
राजस्थान राज्य के श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ में | एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा कृषि फार्म स्थित है। 

RBSE Solutions for Class 7 Our Rajasthan Chapter 3 कृषि एवं सिंचाई

IV. लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
राजस्थान की प्रमुख फसली मौसम चक को | सूचीबद्ध कीजिए। 
उत्तर:
प्रमुख फसली मौसम चक्र निम्न है

राजस्थान की प्रमुख फसलें

रबी

खरीफ

जायद

1. गेहूँ, सरसों, चुकन्दर बाजरा, ग्वार, मक्का, फल, खरबूजा, गन्ना, चावल, चना, मूंग, मोठ, तिल, तरबूज, सब्जी, जौ इत्यादि।

ज्वार, मूंगफली, ककड़ी इत्यादि। कपास, गन्ना इत्यादि

फल, खरबूजा, तरबूज, सब्जी, ककड़ी इत्यादि।

2. बुआईअक्टूबर, नवम्बर

बुआई - जुलाई

बुआई - अप्रैल

3. कटाईमार्च, अप्रैल

कटाई - अक्टूबर, नवम्बर

कटाई - जून

प्रश्न 2. 
राजस्थान में सकल सिंचित क्षेत्र का सिंचाई के साधनों के अनुसार वर्गीकरण कीजिए। 
उत्तर:
राजस्थान में सकल सिंचित क्षेत्रों का सिंचाई के साधनों के अनुसार वर्गीकरण (2016-2017 के दौरान)

RBSE Solutions for Class 7 Our Rajasthan in Hindi

प्रश्न 3.
जलपुरुष राजेन्द्र सिंह के बारे में आप क्या जानते
उत्तर:
जलपुरुष के नाम से प्रसिद्ध राजेन्द्र सिंह का जन्म 6 अगस्त, 1959 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के डौला गाँव में हुआ था। राजेन्द्र सिंह भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। वे जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रसिद्ध हैं। सन् 1981 में उनका विवाह हुए डेढ़ बरस ही हुआ था, कि उन्होंने नौकरी छोड़ी, घर का सारा सामान बेचा और कुल तेईस हजार रुपए की पूँजी लेकर अपने कार्यक्षेत्र में उतर गए। उन्होंने ठान लिया कि वह पानी की समस्या का कुछ हल निकालेंगे। अत: उन्होंने 'तरुण भारत संघ' नामक एक संस्था बनाई जिसे एक गैर सरकारी संगठन का रूप दिया। अपने अथक प्रयासों से राजेन्द्र सिंह ने राजस्थान जैसे राज्य को जल संकट से उबारने हेतु काम किया। सन् 2015 में उन्हें स्टॉकहोम जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो कि पानी के लिए नोबेल पुरस्कार माना जाता है। इसके अतिरिक्त, उन्हें सामुदायिक नेतृत्व हेतुं 2011 का रमन मैगसेसे पुरस्कार भी प्रदान किया गया। 'जोहड़' के नाम से राजेन्द्र सिंह के जीवन यात्रा पर उनकी जीवनी भी लिखी गई है। 

RBSE Solutions for Class 7 Our Rajasthan Chapter 3 कृषि एवं सिंचाई

V. निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
राजस्थान में बोई जानी वाली प्रमुख फसलों एवं| उनके उत्पादक जिलों को रेखांकित कीजिए। 
उत्तर:
राजस्थान में बोई जानी वाली प्रमुख फसलें एवं | उत्पादक जिले निम्नलिखित हैं:

1. गेहूँ: यह रबी की फसल है जिसे राजस्थान में शीतकाल में उगाया जाता है। राजस्थान के प्रमख गेहूँ उत्पादक जिलों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, कोटा, बारां, भरतपुर इत्यादि शामिल हैं।

2. जौ: यह रबी की फसल है जो कि शुष्क एवं अर्द्ध शुष्क जलवायु से संबंधित है। राजस्थान में जौ का उत्पादन जयपुर, श्रीगंगानगर, सीकर, अलवर, भीलवाड़ा, अजमेर, झुंझुनूं, नागौर इत्यादि जिलों में किया जाता है।

3. ज्वार: यह शुष्क एवं अर्द्ध शुष्क जलवायु से संबंधित खरीफ फसल है। जवार का उत्पादन राजस्थान के अजमेर, | पाली, भीलवाड़ा, भरतपुर, जयपुर इत्यादि जिलों में किया जाता है। 

4. मक्का: यह खरीफ फसल है, जो कि राजस्थान विशेषतः मेवाड का प्रमुख भोजन है। भीलवाडा, उदयपुर, बाँसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमन्द आदि राजस्थान के प्रमुख मक्का उत्पादक जिले हैं। 

5. बाजरा: बाजरा भी एक खरीफ फसल है, जिसके लिए राजस्थान की जलवायु उपयुक्त है। इसे कम वर्षा, उच्च तापमान तथा उपजाऊ बलुई मिट्टी में उगाया जाता है। यह राजस्थान का प्रमुख खाद्यान्न है तथा उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का प्रथम स्थान है। यहाँ बाजरे का उत्पादन अलवर, जयपुर, सीकर, नागौर, जोधपुर जिलों में किया जाता है। 

6. चना: यह रबी की प्रमुख फसल है। राजस्थान में चने का उत्पादन बीकानेर, जैसलमेर, अजमेर, जयपुर, पाली जिले में होता है। 

7. सरसों: यह रबी की फसल है, जिसका राजस्थान देश | का सर्वाधिक उत्पादक राज्य है। यहाँ सरसों के प्रमुख उत्पादक जिले अलवर, टोंक, भरतपुर, श्रीगंगानगर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, बारां हैं। उपर्युक्त फसलों के अलावा, राजस्थान में मूंग, मोठ, उड़द और अरहर इत्यादि अन्य दलहनें उत्पादित होती हैं। साथ ही, चावल, कपास, ईसबगोल, राई, अलसी, गन्ना इत्यादि | फसलें भी बोई जाती हैं। राजस्थान का बाजरा, ग्वार, मोठ, ईसबगोल, सरसों व जीरा के उत्पादन में अग्रणी स्थान है। | यहाँ श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा कृषि फार्म स्थित है। 

प्रश्न 2. 
सिंचाई के साधनों का उल्लेख करते हुए जल की बचत हेतु उपाय-सुझाइए। 
उत्तर:
सिंचाई के साधन-हर तरह की फसल के उत्पादन हेतु पानी की आवश्यकता रहती है। सिंचाई की सहायता से | फसलों का उत्पादन सिंचित कृषि कहलाता है। विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तरह के सिंचाई के साधन प्रयुक्त किए जाते हैं। सिंचाई के प्रमुख साधन कुएँ एवं नलकूप, नहरें, तालाब | इत्यादि हैं। राजस्थान में सिंचाई हेतु सिंचाई के साधनों में से सर्वाधिक कुएँ व नलकूप प्रयुक्त किए जाते हैं। इन साधनों द्वारा जयपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अजमेर आदि जिलों में सिंचाई की जाती है। जबकि राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर जिलों में इन्दिरा गाधी नहर के माध्यम से नहरी सिंचाई की जाती है। इसके अतिरिक्त, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, अलवर, टोंक, चित्तौड़गढ़, बाँसवाड़ा, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर, पाली, जालोर इत्यादि जिलों में भी नहर से ही सिंचाई की जाती है। 

जल की बचत: कृषि हेतु भूजल के अत्यधिक उपयोग से भूमिगत जल का स्तर निरंतर नीचे जा रहा है। अत: वर्षा जल के संरक्षण एवं प्राकृतिक जल स्रोत के पुनरुद्धार की। अति आवश्यकता है। इसी क्रम में, कुएँ एवं नलकूपों से की| जाने वाली सिंचाई अगर फव्वारा के माध्यम से एवं बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति से की जाए तो जल की अधिकाधिक बचत होगी। साथ ही, अगर धोरे एवं नहरें पक्की बना ली जाएँ तो उनसे भी आवश्यक जल की पर्याप्त बचत की जा सकती

RBSE Solutions for Class 7 Our Rajasthan Chapter 3 कृषि एवं सिंचाई

आओ अभ्यास करें 

प्रश्न.
कक्षा का प्रत्येक विद्याथी एक फसल का नाम बताएँ तथा उसे खाद्यान्न, तिलहन, दलहन फसलों में वर्गीकृत करें। प्रत्येक फसल से बनने वाले खाद पदार्थों के उदाहरण भी बताएँ।
उत्तर:

फसल

वर्गी

करण बनने वाला खाद्य पदार्थ

1. गेहू

खाद्यान्न

रोटी, ब्रेड, दलिया

2. सरसों 

तिलहन

परांठा, पकौड़ी

3. चावल

खाद्यान्न

खिचड़ी, मीठे चावल

4. चना

दलहन

ढोकला, गट्टे की सब्जी

5. जौ

खाद्यान्न

रोटी, सत्तू

6. बाजरा

खाद्यान्न

रोटी, खिचड़ी

7. मक्का

खाद्यान्न

रोटी, पॉपकॉर्न, कॉर्नफ्लेक्स

8. मूंग

दलहन

दाल, खिचड़ी, पापड़

9. मोठ

दलहन

दाल

10. तिल

तिलहन

फ्राई, छौंक

11. ज्वार

खाद्यान्न

रोटी

12. मूंगफली

तिलहन

तलना, मक्खन

13. राई

तिलहन

छौँक, तड़का

14. अलसी

तिलहन

तलना, छौंकना

15. उड़द

दलहन

दाल, पकौड़ी, दही-बड़ा

16. मसूर

दलहन

दाल, पापड़

17. सोयाबीन

तिलहन

तलना, बड़िया

18. मटर

दलहन

दाल, सब्जी

19. अरहर

दलहन

दाल

20. महुआ

तिलहन

तेल, तलना

Raju
Last Updated on July 22, 2022, 7:22 p.m.
Published July 22, 2022