RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students can access the data handling class 7 extra questions with answers and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1

प्रश्न 1.
अनुपात ज्ञात कीजिए:
(a) 5 रु. का 50 पैसे से
(b) 15 kg का 210g से
(c) 9 m का 27 cm से
(d) 30 दिनों का 36 घण्टों से
हल:
(a) 5.रु. का 50 पैसे से.
= 500 पैसे : 50 पैसे
[∵ 1 रु. = 100 पैसे]
= 10 : 1

RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1

(b) 15 kg का 210 g से
= 15 × 1000 g : 210 g
[∵ 1 kg = 1000 g]
= 1500 : 210
= 500 : 7

(c) 9 m का 27 cm से .
= 9 × 100 : 27
= 900 : 27 [∵ 1 m = 100 cm]
= 100 : 3

(d) 30 दिनों का 36 घण्टों से
= 30 × 24 घण्टे : 36 घण्टे
[∵ 1 दिन = 24 घण्टे]
= 720 : 36
= 20 : 1

प्रश्न 2.
एक कम्प्यूटर प्रयोगशाला में 6 विद्यार्थियों के लिए 3 कम्प्यूटर होने चाहिए। ज्ञात कीजिए कि 24 विद्यार्थियों के लिए कितने कम्प्यूटरों की आवश्यकता होगी?
हल:
कम्प्यूटर प्रयोगशाला में,
∵ 6 विद्यार्थियों के लिए 3 कम्प्यूटर
∴ 1 विद्यार्थी के लिए \(\frac{3}{6}\) कम्प्यूटर
∴ 24 विद्यार्थियों के लिए \(\frac{3}{6}\) × 24
= 3 × 4 = 12 कम्प्यूटर

प्रश्न 3.
राजस्थान की जनसंख्या = 570 लाख और उत्तर प्रदेश की जनसंख्या = 1660 लाख। राजस्थान का क्षेत्रफल = 3 लाख km2 और उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल = 2 लाख km2, ज्ञात कीजिए :
(i) इन दोनों राज्यों में प्रति km2 कितने व्यक्ति हैं?
(ii) किस राज्य की जनसंख्या कम घनी है?
हल:
(i) राजस्थान की जनसंख्या = 570 लाख
राजस्थान का क्षेत्रफल = 3 लाख km
∴ प्रति वर्ग km में लोगों की संख्या
= \(\frac{570}{3}\) = 190 
और उत्तर प्रदेश की जनसंख्या = 1660 लाख
उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल = 2 लाख km2
∴ प्रति वर्ग km में लोगों की संख्या
= \(\frac{1660}{2}\) = 830

RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1

(ii) क्योंकि राजस्थान की प्रति वर्ग km जनसंख्या उत्तर प्रदेश की प्रति वर्ग km जनसंख्या से कम है।
अतः, राजस्थान की जनसंख्या कम घनी है।

Bhagya
Last Updated on June 22, 2022, 11:52 a.m.
Published June 22, 2022